LATEST NEWS

मप्र की अजब-गजब खबरें-अमेरिका में छुट्टी मना रहें sp को सागर से हटाया

Strange news of MP- SP enjoying holidays in America removed from Sagar

Strange news of MP- SP enjoying holidays in America removed from Sagar उदित नारायण भोपाल। मप्र अजब-गजब खबरें पढ़ने-सुनने को मिल जाती है। ताजी खबर सागर से जुड़ी है। राज्य सरकार ने 9 बच्चों की मौत के बाद सागर जिले के एसपी अभिषेक तिवारी को भी वहां से हटा दिया। खास बात यह कि साल 2013 बैच के IPS, एसपी अभिषेक तिवारी सरकारी अनुमति के बाद ही पिछले 15 दिन से अमेरिका में छुट्‌टी मना रहे हैं।  सरकार ने 27 जुलाई से 8 अगस्त तक उनकी छुट्‌टी अप्रूव की थी। IPS अभिषेक तिवारी को मार्च 2024 में नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (एनटीआरओ) में प्रतिनियुक्ति मिल गई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें गृह विभाग ने रिलीव नहीं किया। चुनाव के बाद उन्होंने फिर असफल प्रयास किए। अंतत: 9बच्चों की मौत के बाद उन्हें हटा दिया गया।

लुटेरी दुल्हन का पुलिस ने किया पर्दाफाश : 6 दूल्हों संग लिए 7 फेरे, सातवीं शादी करने लगी थी कि हो गया ये कांड…

Police exposed the robber bride: She took 7 rounds with 6 grooms

Police exposed the robber bride: She took 7 rounds with 6 grooms, she was about to get married for the seventh time when this scandal happened… हरदा ! हरदा में पुलिस एक दुल्हन को मंडप से उठाकर ले गई. आरोप था कि दुल्हन की ये सातवीं शादी है. इससे पहले वो छह दूल्हों से शादी कर फिर उन्हें लूटकर भाग चुकी है. मंडप पर बैठे दूल्हे को जब यह पता चला तो उसके भी होश फाख्ता हो गए. वो नहीं जानता था कि जिसके साथ वो शादी करने जा रहा था, वो तो उसकी पहली बीवी होने वाली थी. लेकिन बीवी का वो सातवां पति बनने जा रहा था. इससे पहले ही लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग का भंडाफोड़ हो गया. हरदा एसपी अभिनव चौकसे ने मामले का खुलासा किया है. बताया- दुल्हन अनीता ने हरदा के युवक अजय पांडे के साथ 24 जून को शादी की थी. 30 जून को दुल्हन पति के साथ हरदा के पार्क में घूमने आई. यहां दुल्हन ने पति अजय को कहा उसे भूख लगी है. पति अजय कुछ खाने की चीज खरीदने गया. इसी दौरान दुल्हन अनीता गायब हो गई. अजय उसे ढूंढता रहा लेकिन वो कहीं नहीं मिली. उसने फोन किया तो अनीता का फोन बंद आया. अनीता के परिजनों को फोन किया तो वहां से भी किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. अजय को लगा कि शायद अनीता का किडनैप हो गया है. पीड़ित युवक ने थाने में दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उन्हें शक हुआ कि अजय को शायद लुटेरी दुल्हन गैंग ने चूना लगाया है. अनीता की कोई किडनैपिंग नहीं हुई है. अजय से पुलिस ने पूछा- तुम्हारी शादी किसने करवाई थी. तब अजय ने बताया- साहब मेरी शादी नहीं हो पा रही थी. तब हमसे रामभरोसे नामक शख्स ने कॉन्टेक्ट किया. बताा कि उसकी मुंहबोली भांजी अनीता के लिए भी वर की तलाश की जा रही है. लेकिन परिवार गरीब है. इसलिए तुम्हें 1 लाख रुपये देने होंगे. अजय ने बताया- मैंने उनकी बात मान ली. अनीता के परिवार को एक लाख रुपये दिए. साथ ही 90 हजार रुपये के गहने भी अनीता को बनवाकर दिए. फिर हमारी शादी हुई. लेकिन 30 जून को ही अनीता गायब हो गई. ऐसे हुई गिरफ्तारी पुलिस ने अजय की तहरीर पर मामला दर्ज करके अनीता और उसके परिवार वालों का नंबर लिया. कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से उन्हें अनीता की लोकेशन पता लग गई. मामले में लुटेरी दुल्हन अनीता उर्फ शिवानी दुबे, मां रेखा, दिव्यांग पिता गजानन उर्फ कल्लू, बुआ चांदनी और मुंहबोले मामा रामभरोस को गिरफ्तार किया. अनीता को जब गिरफ्तार किया को वह दुल्हन के लिबास में थी. सातवीं शादी करने जा रही थी. लेकिन सात फेरों से पहले ही पुलिस ने उसे और उसकी गैंग को धर दबोचा. उनसे पुलिस ने हरदा से ठगे गए रुपये और जेवर भी बरामद किए. देवास की रहने वाली है दुल्हन लुटेरी दुल्हन और पूरा गिरोह देवास के खातेगांव का है. इन्होंने गुना, देवास, सीहोर और हरदा जिले में कुल 6 लोगों को शिकार बनाया है. ये लोग शादी के नाम पर पहले ही राशि ले लेते थे, बाद में दुल्हन बहाना बनाकर रुपये और जेवरात के साथ गायब हो जाती थी. लुटेरी दुल्हन और उसका गिरोह एसे लोगों की तलाश करता था, जिनके विवाह होने में परेशानी आ रही हो. या फिर वो ज्यादा उम्र के हो गए हों.

Pragya Thakur: के बयान से गर्मा गई मध्य प्रदेश की राजनीति , वह हिंदू नहीं

Politics of Madhya Pradesh heated up due to Pragya Thakur's statement. he is not a hindu

Politics of Madhya Pradesh heated up due to Pragya Thakur’s statement. he is not a hindu Pragya Thakur News: बीते कुछ दिनों से दुकानों पर नाम लिखे जाने की राजनीति ठंडी पड़ी थी, लेकिन अब इसे भोपाल से पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर से हवा दे दी है. पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदू व्यापारियों से अपील की है कि वह अपने प्रतिष्ठान-दुकानों पर नाम लिखे. बता दें, पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दुकान/प्रतिष्ठान पर नाम लिखे जाने को लेकर कहा, ‘नाम लिखने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि देश आपका ही है, जो नाम लिखे वह हिंदू और जो नाम न लिखे वह हिंदू नहीं.’ सोशल मीडिया पर जारी अपीलपूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर दुकानदारों के नाम यह अपील जारी की है. उन्होंने कहा, ‘मेरा हर हिंदू से आव्हान है कि अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें.’ पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की इस अपील के बाद राजनीति भी गर्मा गई है. बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के मार्ग पर दुकानदारों से नाम लिखने के आदेश दिए थे. इसके बाद नाम लिखने की यह राजनीति मध्य प्रदेश में भी सुर्खियों में आ गई.

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी की पूजा में शामिल करें ये चीजें, जीवन में नहीं लगेगा कोई दोष!

Nag Panchami 2024: Include these things in the worship of Nag Panchami, you will not face any flaw in life!

Nag Panchami 2024: Include these things in the worship of Nag Panchami, you will not face any flaw in life! Nag Panchami 2024: हिन्दू धर्म में नाग पंचमी का पर्व हर साल बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है. इस दिन नाग देवता की पूजा करने का विधान है. मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से न केवल उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि कई तरह के दोषों से भी छुटकारा भी मिलता है. विशेष रूप से, जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है, उनके लिए नाग पंचमी का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है. इसके अलावा राहु-केतु की वजह से अगर जीवन में कोई कठिनाई आ रही है, तो भी नाग पंचमी के दिन सांपों की पूजा करने पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम हो जाता है. पूजा का सही समयपंचांग के अनुसार, साल 2024 में नाग पंचमी तिथि 9 अगस्त को रात 12:36 पर शुरू होगी, जिसका समापन 10 अगस्त की रात 3:14 पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त को मनाई जाएगी. पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 9 अगस्त की सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक रहेगा. इस दिन पूजा के लिए 3 घंटे की अवधि मिलेगी. इस समय में पूजा करना शुभ फलदायी होगा. इस दिन नाग देवता की पूजा करने से सारी समस्याओं से मुक्ति मिलती है. नाग पंचमी के दिन पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इनके बिना नाग देवता की पूजा अधूरी मानी जाती है और दोषों से भी जल्दी छुटकारा नहीं मिल पाता है. इसलिए नाग पंचमी की पूजा में इन चीजों को शामिल अवश्य करें. जिससे आपके किसी कार्य में बाधा न आए. इस दिन घर के द्वारों के पास गोबर, सिंदूर, नीम का पत्ता से नाग की आकृति बनाई जाती है. इसके बाद घरों में दूध, लावा नाग देवता को अर्पित कर पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष, सर्पदंश आदि से मुक्ति मिलती है. पूजा में शामिल करें ये चीजेंनाग पंचमी पूजा करते समय, अनुष्ठान को सही तरीके से पूरा करने के लिए सभी जरूरी सामग्री का होना आवश्यक है, जैसे- चांदी, लाल मिट्टी, गाय के गोबर, लकड़ी या पत्थर से बनी सांप की तस्वीर या मूर्ति या सांप की पेंटिंग, दूध, मीठा, फल,फूल, दालें, हल्दी का पेस्ट, कपूर, अंकुरित अनाज, धूपबत्ती आदि. नाग पंचमी पर करें ये उपायनाग पंचमी के दिन घर के प्रवेश द्वार पर सांप की आकृति बनाने से और पूरी श्रद्धा से प्रार्थना करने से आपको आर्थिक लाभ होता है.भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आपको नाग पंचमी के दिन उनके मंदिर में जाकर चंदन की सात गोलियां चढ़ाएं.नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर दूध, फल, धतूरा, फूल और अर्क चढ़ाते हुए रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.अगर आपकी कुंडली में राहु और केतु का प्रभाव है, तो आपको ग्रह दोष को खत्म करने के लिए नाग पंचमी के दिन पूजा करें.अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आपको नाग पंचमी के दिन नाग पंचमी मंत्र का 108 बार जाप करें.मान्यताओं के अनुसार, कालसर्प दोष जीवन में कई तरह की समस्याएं पैदा करता है, जैसे कि धन-दौलत में बाधा, विवाह में अड़चन, संतान प्राप्ति में कठिनाई, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, और नौकरी में परेशानी, आदि. नाग पंचमी के दिन श्री सर्प सूक्त पाठ करें. ऐसा करने से काल सर्प दोष का प्रभाव बहुत हद तक कम हो जाता है.

सावन सोमवार से तुलसीदास जयंती तक 7 दिन के शुभ मुहूर्त, जानें

Auspicious times of 7 days from Sawan Monday to Tulsidas Jayanti, know

Auspicious times of 7 days from Sawan Monday to Tulsidas Jayanti, know Weekly Panchang 5 august-11 august 2024: 5 अगस्त 2024 को तीसरे सावन सोमवार (Sawan somwar) से अगस्त का पहला सप्ताह शुरू हो रहा है. इसकी समाप्ति 11 अगस्त 2024 को तुलसीदास जयंती (Tulsidas jayanti) पर होगी. इस सप्ताह में कल्कि जयंती (Kalki jayanti), सावन विनायक चतुर्थी (Sawan vinayak chaturthi), सावन मंगला गौरी व्रत, हरियाली तीज (Hariyali teej) आदि व्रत आएंगे. हरियाली तीज पति की लंबी उम्र के लिए मनाई जाती है. इस दिन सुहागिनें सुहाग की सलामती, सौभाग्य, सुख, समृद्धि और अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए व्रत कर शिव-पार्वती की पूजा करती है. अगस्त के पहले सप्ताह में कोई ग्रह-गोचर नहीं हो रहा है.हालांकि शनि अभी वक्री चल रहे हैं ऐसे में सावन के सोमवार और हरियाली तीज पर भोलेनाथ की पूजा जरुर करें इससे शनि के दुष्प्रभाव में कमी आएगी.आइए जानते हैं 7 दिन कौन से त्योहार, व्रत, ग्रह परिवर्तन, शुभ योग होंगे. साप्ताहिक पंचांग 5 अगस्त – 11 अगस्त 2024, शुभ मुहूर्त, राहुकाल (Weekly Panchang 5 august – 11 august 2024) 5 अगस्त 2024 (Panchang 5 august 2024) व्रत-त्योहार – तीसरा सावन सोमवारतिथि – प्रतिपदापक्ष – शुक्लवार – सोमवारनक्षत्र – अश्लेषायोग – व्यतीपातराहुकाल – सुबह 07.25 – सुबह 09.066 अगस्त 2024 (Panchang 6 august 2024) व्रत-त्योहार – मंगला गौरी व्रततिथि – द्वितीयापक्ष – शुक्लवार – मंगलवारनक्षत्र – मघायोग – वरीयानराहुकाल – दोपहर 03.47 – शाम 05.287 अगस्त 2024 (Panchang 7 august 2024) व्रत-त्योहार – हरियाली तीजतिथि – तृतीयापक्ष – शुक्लवार – बुधवारनक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनीयोग – वरीयान, परिघराहुकाल – दोपहर 12.27 – दोपहर 02.078 अगस्त 2024 (Panchang 8 august 2024) व्रत-त्योहार – विनायक चतुर्थीतिथि – चतुर्थीपक्ष – शुक्लवार – गुरुवारनक्षत्र – उत्तराफाल्गुनीयोग – शिव, रवि योगराहुकाल – दोपहर 02.06 – दोपहर 03.469 अगस्त 2024 (Panchang 9 august 2024) व्रत-त्योहार – नाग पंचमीतिथि – पंचमीपक्ष – शुक्लवार – शुक्रवारनक्षत्र – हस्तयोग – सिद्ध, रवि योगराहुकाल – सुबह 10.47 – दोपहर 12.2610 अगस्त 2024 (Panchang 10 august 2024) व्रत-त्योहार – कल्कि जयंतीतिथि – षष्ठीपक्ष – शुक्लवार – शनिवारनक्षत्र – चित्रायोग – साध्य, द्विपुष्कर, रवि योगराहुकाल – सुबह 09.07 – सुबह 10.4711 अगस्त 2024 (Panchang 11 august 2024) व्रत-त्योहार – तुलसीदास जयंतीतिथि – सप्तमीपक्ष – शुक्लवार – रविवारनक्षत्र – चित्रायोग – द्विपुष्कर, रवि, शुभ योगराहुकाल – शाम 05.24 – रात 07.04

जिस जमीन पर बैठकर विधायक जयवर्धन ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, वहाँ लगेगा टीनशेड

A teen shed will be set up on the land where MLA Jaivardhan sat and listened to the problems of women.

A teen shed will be set up on the land where MLA Jaivardhan sat and listened to the problems of women. भोपाल/गुना। राघौगढ़ क्षेत्र के विधायक जयवर्धन सिंह इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर हैं। इसी सिलसिले में विधायक ग्राम इकोदिया पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के सामने जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई। इस मौके पर विधायक से मुखातिब होने वालों में पुरुषों से ज्यादा संख्या महिलाओं की रही। विधायक ने महिलाओं से लम्बी बातचीत की, इस दौरान वातावरण पारिवारिक नजर आया। जहां महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। इकोदिया में मंदिर परिसर में महिलाओं से चर्चा करने के दौरान जयवर्धन सिंह ने सबसे पहले उनके पारिवारिक हालचाल जाने। अधिकांश महिलाओं से गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर चर्चा की। विधायक ने स्पष्ट किया कि महिलाएं पारिवारिक सदस्य की तरह बात करें और अपनी समस्याएं बताएं। जयवर्धन सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि वे हर पंचायत अथवा गांव की एक महिला का मोबाइल नम्बर लेंगे, ताकि वे महिलाओं से उनकी समस्याएं जान सकें। इसकी वजह बताते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि मूलभूत समस्याओं से सर्वाधिक परेशान महिलाओं को ही होना पड़ता है। इसलिए वे सुनिश्चित करें कि गांव की महिलाएं अपनी परेशानी बताएं ताकि उनका त्वरित निराकरण किया जा सके। इकोदिया मंदिर के बाहर लगी पंचायत में विधायक ने पारिवारिक वातावरण में चर्चा कर रहीं महिलाओं ने बताया कि उन्हें मंदिर के बाहर एक टीनशेड चाहिए, ताकि वे बारिश और धूप में भी भजन-कीर्तन कर सकें। विधायक को महिलाओं की मांग और सुझाव पसंद आया। उन्होंने तत्काल मौके पर मौजूद ग्रामीणों से कहाकि वे इंदौर अथवा मालवा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक परिसरों में लगे अच्छी गुणवत्ता के टीनशेड की जानकारी लें। आधुनिक टीनशेड कहां मिलते हैं, कितना खर्चा आएगा आदि उन्हें बताया जाए, ताकि जल्द से जल्द इकोदिया मंदिर के बाहर टीनशेड लगवा सकें।

पार्थ जायसवाल बने छतरपुर के नए कलेक्टर,संदीप जी आर सागर कलेक्टर बने

Parth Jaiswal became the new collector of Chhatarpur, Sandeep G R Sagar became the collector.

Parth Jaiswal became the new collector of Chhatarpur, Sandeep G R Sagar became the collector. छतरपुर ! पार्थ जायसवाल छतरपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं जबकि वर्तमान कलेक्टर संदीप जी आर को सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है। आपको बता दें कि सागर जिले के शाहपुर में मकान गिरने से 9 बच्चों की मौत के बाद देर रात एमपी के सीएम मोहन यादव ने सागर के कलेक्टर और एसपी सहित रहली के एसडीएम को तत्काल हटाते हुए ये बड़ा फैसला लिया है। पार्थ जायसवाल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जो वर्तमान में छिंदवाड़ा के जिला पंचायत सीईओ थे। वहीं सागर कलेक्टर दीपक आर्य को हटाकर उनकी जगह संदीप जी आर को लाया गया है जबकि दीपक आर्य को अब भोपाल में उपसचिव बना दिया गया है। एसपी सागर अभिषेक तिवारी को हटाकर उनकी जगह विकास सहवाल सागर के नए एसपी बनाए गए हैं।

शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय : मप्र का सबसे बड़ा हर्बल गार्डन बनाया जा रहा है जिसमें दुर्लभ प्रजाति के औषधि पौधे लगाए जाएंगे

Government Dhanvantari Ayurved College

Government Dhanvantari Ayurved College: Madhya Pradesh’s largest herbal garden is being built in which rare species of medicinal plants will be planted. उज्जैन। सरकारी महाविद्यालय के मामले में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा हर्बल गार्डन (औषधीय उद्यान) उज्जैन के ‘शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय’ में तैयार हो रहा है। लगभग 25 हजार वर्ग फीट के गार्डन में 1600 गड्डे खोदे जा चुके हैं, जहां 400 दुर्लभ प्रजातियों के 1100 औषधीय पौधे सोमवार से रोपे जाएंगे। ऐसा उज्जैन को औषधीय पर्यटन और शोध का सबसे बड़ा केंद्र बनाने के लिए किया जा रहा है। सन् 1969 में हुई थी महाविद्यालय की स्थापना मालूम हो कि मंगलनाथ क्षेत्र में स्थित शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय की स्थापना सन् 1969 में हुई थी। वर्तमान में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पढ़ने को यहां 415 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और इन्हें पढ़ाने को विभिन्न श्रेणी के 30 शिक्षक नियुक्ति है। 32 पद रिक्त हैं। पुराना भवन तोड़कर नया बनाया तीन साल पहले सरकार ने महाविद्यालय का 70 साल पुराना भवन तोड़कर 19 करोड़ 37 लाख रुपये से बनवाया था। 29 मई 2023 को उज्जैन आए तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने इस भवन का कालिदास संस्कृत अकादमी से वर्चुअल लोकार्पण किया था। उनकी उपस्थिति को आयुर्वेद शिक्षक, चिकित्सक एवं मरीजों के लिए वरदान माना गया था। चार एकड़ भूमि पर पांच हजार पौधों का रोपण किया गया है। इनकी बेहतर देखरेख की जा रही है। अब राजस्‍थान से लाए गए 160 प्रजाति के औषधीय पौधे लगाए जाना हैं।डाॅ. जेपी चौरसिया, प्राचार्य शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय अब बनाया जा रहा हर्बल गार्डन इसी कड़ी में यहां एक करोड़ रुपये से डिजिटल ई-लाइब्रेरी तैयार हुई और अब हर्बल गार्डन तैयार किया जा रहा है। अगले कुछ महीनों में यहां एक करोड़ 84 लाख रुपये से छह स्मार्ट क्लासरूम भी बन जाएंगे। निर्माण के लिए निविदा की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। धन्वंतरि आयुर्वेद औषधि विद्या वन रखा नाम प्राचार्य डाॅ. जेपी चौरसिया ने बताया कि हर्बल गार्डन का नाम ‘धन्वंतरि आयुर्वेद औषधि विद्या वन’ रखा गया है। महाविद्यालय परिसर हरियाली से आच्छादित है। यहां चार एकड़ भूमि पर पहले से पांच हजार पौधे रोपे जा चुके हैं, जिनका संरक्षण-संवर्धन किया जा रहा है। 160 प्रजाति के औषधीय पौधे पड़ोसी राज्य राजस्थान के झालावाड़-पाटन शहर से 80 हजार रुपये में खरीदकर लाए हैं। शेष पौधे इंदौर, रतलाम, उज्जैन की नर्सरी से खरीदे हैं। कुछ पौधे नगर निगम ने भी उपलब्ध कराने की बात कही है। यहीं नक्षत्र वाटिका, राशि वाटिका, नवग्रह वाटिका, तीर्थंकर वाटिका भी तैयार की जाएगी। यह भी जानिये धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय में 14 में से केवल पांच विषय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराई जा रही है, जबकि महाविद्यालय 14 विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए समर्थ है। कमी है तो केवल फैकल्टी की ।खास बात ये है कि नेशनल कमीशन ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने इस साल यहां स्नातक पाठ्यक्रम बीएएमएस की सीटों की संख्या 75 से घटाकर 65 कर दी है। इसका कारण भी फैकल्टी की कमी बताया है।ध्यान देने वाली बात ये है कि 9 सितंबर 2018 को हुई महाविद्यालय की साधारण सभा में निर्णय लिया गया था सभी 14 विषयों में यहां स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराई जाएगी और स्नातक पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या 75 से बढ़ाकर 100 की जाएगी।वर्तमान में यहां प्रोफेसर के 15 में से 12, एसोसिएट प्रोफेसर के 17 में से 5 और लेक्चरर के 19 में से 13 पद रिक्त हैं। मेडिकल ऑफिसर यहां फैकल्टी के रूप में पढ़ा रहे हैं।इस वर्ष स्त्री रोग और पंचकर्म विषय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पढ़ाना शुरू किया है। पिछले वर्ष तक केवल कायचिकित्सा, रचना शरीर और द्रव्यगुण विषय में ही यहां स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पढ़ने की सुविधा थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live