LATEST NEWS

खुलासा : लोहे के पाइप के सहारे खड़ा कर दिया स्ट्रक्चर… छत गिरने से हुई थी 5 मजदूरों की मौत

Revealed: The structure was erected with the help of iron pipes… 5 laborers died due to roof collapse.

Revealed: The structure was erected with the help of iron pipes… 5 laborers died due to roof collapse. महू ! चोरल गांव में निर्माणाधीन रिसॉर्ट के कॉटेज की छत गिरने के मामले में कई सवाल खड़े रहे हो रहे हैं। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। रिसॉर्ट में छह कॉटेज बनाए जा रहे थे। साथ ही दो मंजिला स्ट्रक्चर अलग बन रहा था। एक कॉटेज करीब 400 स्क्वेयर फीट में निर्माण हो रहा था। यह स्टील स्ट्रक्चर डिजाइन पर बनाया जा रहा था। साथ ही छत डालने के दौरान सपोर्ट के रूप में प्लाई लगा दी गई थी। कॉटेज की जांच करने वाले पीडब्ल्यूडी के एसडीओ हरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि यह स्टील स्ट्रक्चर डिजाइन फेल्योर है। साइज के अनुसार एंगल और डिग्री का रखा जाता है ध्यान दो तरह से कोई भी स्ट्रक्चर बनाया जाता है। एक आरसीसी और दूसरा स्टील या आयरन डिजाइन स्ट्रक्चर होता है। दोनों की डिजाइनिंग विस्तृत रूप से की जाती है। स्टील स्ट्रक्चर में साइज के अनुसार एंगल और डिग्री को ध्यान में रखकर डिजाइन तैयार की जाती है। इसमें किस तरह के स्टील का उपयोग करना है, कितने एमएम यानी मोटाई चौड़ाई के स्टील का उपयोग करना है, साथ ही उसे सही तरह से जोड़ना, बीम कॉलम किस पर रेस्ट करेगा और उस पर छत डालने के लिए सभी तरह की सावधानियों को ध्यान में रखकर डिजाइन बनाई जाती है। इंदौर के करीब बड़ा टूरिस्ट स्पॉटइंदौर के करीब चोरल बड़ा टूरिस्ट स्पॉट है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके साथ ही मानसूनी बारिश के बाद यह इलाका प्राकृतिक सुंदरता से भर जाता है। जानकारी के मुताबिक पर्यटकों के रुकने के लिए ही यह कॉटेज बनाए जा रहे थे।

अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारी को युवती ने मार दिया चांटा, FIR हुई दर्ज

Girl slaps employee who went to remove encroachment, FIR registered

Girl slaps employee who went to remove encroachment, FIR registered इंदौर। मेघदूत चौपाटी पर अतिक्रमण हटाने गए अमले पर एक युवती ने हाथ उठा दिया। युवती ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान लगा रखी थी, जब अतिक्रमण अमला उसे हटाने लगा तो वह भड़क गई और कर्मचारी को चांटा मार दिया। देर रात तक हंगामा होता रहा। आखिर में पुलिस को युवती के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एफआइआर दर्ज करनी पड़ी। विजयनगर पुलिस के मुताबिक फरियादी का नाम देवकरण यादव निवासी शांतिनगर छोटा बांगड़दा है। देवकरण नगर निगम के अतिक्रमण दल क्रमांक-9 में पदस्थ है। गुरुवार को अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक करमेंद्र जांगिड़, मनोहर गौर, राहुल गौर, अभिषेक यादव, महेंद्र चौहान आदि के साथ मेघदूत चौपाटी पर अतिक्रमण हटाने आया था। कई लोगों ने चाट नाश्ता के ठेले, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें लगा कर रास्ता रोक रखा था। रिषिका अरगल ने भी ज्वेलरी की दुकान लगा ली थी। उसने निगमकर्मियों से हुज्जत की। देवकरण को चांटा मार दिया। एसआइ अनिल गौतम के मुताबिक देर रात अफसर थाने पहुंचे और रिषिका के खिलाफ केस दर्ज करवाया। आरई-2 में बाधक 17 मकान हटाएइंदौर: नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरई-2 में बाधक 17 मकानों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान मामूली विवाद भी हुआ। करीब चार घंटे चली कार्रवाई के बाद आरई-2 का आइएसबीटी से नेमावर रोड तक का हिस्सा साफ हो गया है। आरई-2 से हटाए गए 35 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैट में शिफ्ट किया है। अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी ने बताया कि आरई-2 में बाधक दो और बस्तियों को हटाया जाना है। आपसी सहमति के प्रयास जारी हैं। सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि निगम ने शुक्रवार सुबह 10 बजे मकान हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। कुछ लोगों ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं। हालांकि इन सभी को पीएम आवास में फ्लैट आवंटित किए जा चुके थे। बावजूद इसके ये लोग मकान खाली करने को तैयार नहीं थे। आपसी सहमति के बाद कार्रवाई की। उपायुक्त लता अग्रवाल व अधीक्षण यंत्री लोधी पूरे समय मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में पृष्ठभूमि तैयार, उद्योगों के विकास के लिए बन रहा बेहतर माहौल

Under the guidance of Chief Minister Dr. Mohan Yadav, the background is ready

Under the guidance of Chief Minister Dr. Mohan Yadav, the background is ready, a better environment is being created for the development of industries. ग्वालियर। मार्च में उज्जैन और जुलाई में जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई कोयम्बटूर और बंगलौर में हुई कॉन्क्लेव मध्य प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए महत्वपूर्ण मंच बनी ग्वालियर में 28 अगस्त को हो रही रीजनल कॉन्क्लेव लघु उद्योगों के विकास का सशक्त माध्यम बनेगी। ग्वालियर में खाद्य प्र-संस्करण, टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग के साथ ही फुटवेयर एवं लैदर सेक्टर में निवेश प्राप्ति की संभावनाएं फिलहाल 73 औद्योगिक इकाईयों को भूमि आवंटन 345 करोड़ रूपए के निवेश से लगभग तीन हजार लोगों को रोजगार। ग्वालियर कॉन्क्लेव में विभिन्न 27 औद्योगिक इकाइयों के लोकार्पण और भूमिपूजन भी सम्पन्न होंगे। करीब 1420.39 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव क्रियान्वित होंगे और 3451 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। कॉन्क्लेव में एमएसएमई के साथ ही पर्यटन, आई.टी., स्टार्टअप, हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग, फुटवेयर, कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा से संबंधित-सत्र होंगे। ग्वालियर रीजन में सूचना प्रौदयोगिकी जनित सेवाओं के विस्तार का पुख्ता प्लान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आईटी सेक्टर पर फोकसग्वालियर रीजन में सूचना प्रौदयोगिकी के साथ इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और मैन्यूफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिये निवेश के लिये प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में 28 अगस्त रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आई टी सेक्टर में निवेश बढ़ाने पी प्रमुख कंपनियों से चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश की जीडीपी में आईटी सेक्टर का योगदान पांच बिलियन डॉलर है। फिलहाल प्रदेश में 15 आईटी पार्क के साथ ग्वालियर में 75 एकड़ में आईटी पार्क है। आईटी बिल्डिंग 73 हजार वर्ग फीट में है और इसमें 20 हजार 400 वर्ग फीट स्थान खाली है। कॉन्क्लेव के माध्यम से निवेशकों को गवालियर-चंबल क्षेत्र की औद्योगिक क्षमताओं और अवसरों की जानकारी दी जाएगी। कॉन्क्लेव में नीदरलैण्ड, घाना, कनाडा एवं मैक्सिकों सहित अन्य कई देशो के प्रतिनिधि सहभागिता कर रहे ।

बैगा परिवारों को पीएम जन-मन योजना से दिलाएं पक्का आवास : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

Provide permanent housing to Baiga families through PM Jan Man Yojana: Governor Mangubhai Patel

Provide permanent housing to Baiga families through PM Jan Man Yojana: Governor Mangubhai Patel भोपाल ! राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीब एवं अत्यंत पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिये पीएम जन-मन योजना प्रारंभ की है। योजना से बैगा, भारिया, सहरिया परिवारों को आवास, उज्जवला गैस, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन के तहत हर-घर नल से जल, छात्रवृत्ति, शिष्यवृत्ति आदि सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बैगा परिवारों को पीएम जन-मन आवास के माध्यम से झोपड़ी से मुक्ति दिलाकर पक्का आवास दिलाएँ। राज्यपाल श्री पटेल उमरिया जिले के डोड़का ग्राम पीएम जन-मन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुडकर आर्थिक उत्थान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां शिक्षा होगी, वही समाज आगे बढ़ेगा। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत तथा 2047 तक सिकल सेल मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होने आव्हान किया कि टीबी मरीजों को सम्पन्न व्यक्ति गोद लें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल अनुवांशिक बीमारी है, इसे जड़ से मिटाने का समन्वित प्रयास आवश्यक है। इसके लिए 15 हजार करोड रूपये का प्रावधान किया गया है। स्कूली बच्चों तथा आंगनबाडी के बच्चों एवं गर्भवती माताओं की सिकल सेल की जांच कराएँ। विवाह के समय सिकल सेल पीडित जोडो का विवाह नही कराएँ। राज्यपाल श्री पटेल ने ग्राम डोडका में आयोजित कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम डोडका में गौ-शाला का निरीक्षण किया। गौमाता का पूजन कर चना, गुड़, घास तथा केला खिलाया। उमरिया कलेक्टर श्री धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) अंतर्गत सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आरंभ होने से वर्तमान समय तक 368 आधार कैम्प लगाये गये है। डोर-टू-डोर सर्वे किया जा कर अन्य योजनाओं के सैचुरेशन हेतु जिले अंतर्गत 500 से अधिक कैम्प लगाये गये। जिले की मानपुर जनपद पंचायत जनमन आवास बनाये जाने में प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां 1598 आवास बनाये जा चुके है। इस अवसर पर विधायक सुश्री मीना सिंह, विधायक श्री शिवनारायण सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग श्री श्रीमन शुक्ला, पुलिस महा निरीक्षक शहडोल श्री अनुराग शर्मा सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पांच बदमाश थाने की जाली तोड़कर फरार, शहर में मच गया हड़कंप

Five miscreants escaped by breaking the police station net, created panic in the city

Five miscreants escaped by breaking the police station net, created panic in the city खंडवा। शहर के मोघट थाने से पांच संदिग्ध बदमाश गुरुवार रात करीब 3:00 बजे मौका पाकर गलियारे की जाली तोड़ फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे मैं हड़कंप मच गया। रात में ही पुलिस ने खंडवा रेलवे स्टेशन सहित मथेला और सिहाड़ा तक बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका शुक्रवार दोपहर तक कोई पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार बाइक चोरी के मामले में मोघट पुलिस ने पहले एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद मुख्य संदिग्ध बंटी और अभिषेक के बताए अनुसार अन्य तीन संदिग्ध को भी पुलिस ने थाने पर बैठाया था। गुरुवार रात करीब 3:00 बजे बदमाशों ने थाने में बल की कमी का फायदा उठाकर गलियारे की जाली तोड़ी और एक के बाद एक फरार हो गए। बदमाश हरदा और खंडवा से महंगी बाइक चोरी करते थे और उन्हें दो से ₹3000 में बेच देते थे। पुलिस ने संदिग्धों की निशान दही पर कुछ बाइक भी जब्‍त की थी। जल्द ही बाइक चोरी के मामलों का पुलिस खुलासा करने वाली थी, लेकिन बदमाशों ने थाने से फरार होकर पुलिस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

दर्दनाक हादसा, फॉर्म हाउस की छत गिरने से 5 मजदूरों की मौत

Tragic accident, 5 laborers died due to roof collapse of farm house

Tragic accident, 5 laborers died due to roof collapse of farm house इंदौर ! महू में गंभीर हादसा हो गया है. यहां एक फॉर्म हाउस की छत गिरने की वजह से उसमें छह मजदूर दब गए, जिनमें से पांच मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी है. वहीं एक मजदूर की तलाश जारी है. प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है, जहां तीन जेसीबी, एक पोकलेन की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है. पुलिस फॉर्म हाउस मालिक की तलाश कर रही है. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार महू तहसील के अंतर्गत चोरल गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से यहां कार्यरत कुछ मजदूरों के दबने की सूचना मिली है. कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया है कि यहां एक निर्माणाधीन मकान में कल स्लैब डाली गई थी और रात में मजदूर उसी के नीचे सो गए थे. स्लेब गिरने से छह व्यक्तियों के दबे होने की सूचना थी. उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी तक पांच डेड बॉडी मलबे से निकाली गई है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहां पहुंच गए गए हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है. मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हितिका वासल, एसडीओपी उमाकांत चौधरी, एर्सडीएम चरणजीत सिंह हुड्डा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं.

कीव में प्रधानमंत्री पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत ,भारत माता की जय के नारे

Prime Minister PM Modi received grand welcome in Kiev, slogans of Bharat Mata ki Jai

Prime Minister PM Modi received grand welcome in Kiev, slogans of Bharat Mata ki Jai पीएम मोदी का यह यूक्रेन दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरे में पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे।

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, 40 भारतीय यात्री बस नदी में गिरी कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Major road accident in Nepal, 40 Indian passenger bus falls into river, many feared dead

Major road accident in Nepal, 40 Indian passenger bus falls into river, many feared dead Nepal Bus Accident : नेपाल में बड़े हादसे की खबर सामने आई है. 40 भारतीय लोगों को लेकर जा रही बस एक नदी में गिर गई. बचाव कार्य जारी है. कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है. जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई. अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. कई लोग लापता, कुछ को किया रेस्क्यूअधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी भी उफान पर है. बस में 40 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ को रेस्क्यू किया गया. लेकिन कई लोग अब भी लापता हैं. नेपाल पुलिस ने बताया है कि यह हादसा तानाहुन जिले में हुआ है. बस उत्तर प्रदेश की है. लेकिन यह जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है कि बस में सवार लोग उत्तर प्रदेश में किस जिले से नेपाल गए थे. वहीं, उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि नेपाल में हुई घटना के संबंध में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस में सवार लोग कहां के थे. इसके लिए संपर्क साधा जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर के साथ मेरा खून का रिश्ता है – राहुल गांधी

I have blood relations with Jammu and Kashmir - Rahul Gandhi

I have blood relations with Jammu and Kashmir – Rahul Gandhi वहां के लोगों के दिलों में जो दुख-दर्द है, उसे मिटा कर उन्हें उनका statehood और representation वापस दिलाना ही मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है।

जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा ,शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

The festival of Janmashtami will be celebrated with enthusiasm, government issued guidelines

The festival of Janmashtami will be celebrated with enthusiasm, government issued guidelines मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में आगामी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिये आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये है। निर्देश में जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों और उनसे जुड़े स्थलों पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्माष्टमी पर्व पर प्रत्येक जिले में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों की साफ-सफाई कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा एवं मित्रता के प्रसंग तथा जीवन दर्शन के साथ भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं, योग आदि पर आधारित विभिन्न विषयों पर विद्वानों के व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी शासकीय/अशासकीय स्कूल/कॉलेज में आयोजित कराये जाएंगे। प्रदेश के ऐसे स्थल जहाँ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में जुड़े विशेष प्रसंग स्थलों जैसे कि जानापाव, अमझेरा, नारायणा एवं सांदीपनी आश्रम उज्जैन में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शास्त्र सम्मत मंदिर निर्माण के स्थापत्य एवं उनकी विशेषताओं से अधिक से अधिक लोगो को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही हमारे गौरवशाली इतिहास के प्रसंगो, कथानकों, आख्यानों से सभी वर्गों को अवगत कराने के लिये भी समुचित कार्यवाही की जाएगी।

निवेश के लिए सबसे बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र है ग्वालियर-चंबल अंचल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Gwalior-Chambal region is the area with the biggest potential for investment: Chief Minister Dr. Yadav

Gwalior-Chambal region is the area with the biggest potential for investment: Chief Minister Dr. Yadav ग्वालियर ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर – चंबल क्षेत्र पूरे प्रदेश में निवेश के लिये सबसे अच्छी व बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र है। ग्वालियर शहर देश की राजधानी नई दिल्ली के नजदीक होने के साथ-साथ उत्कृष्ट हवाई, रेलवे व सड़क सेवाओं से पूरे देश से जुड़ा है। हमें भरोसा है कि ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित होने जा रही “रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव” से इस क्षेत्र के लिए बड़ा औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर व चंबल संभाग के जिलों के उद्योगपतियों व औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि निवेश केवल बड़ी इकाईयों में ही नहीं, अपितु रोजगारपरक इण्डस्ट्रीज में हो, जिससे ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में आयोजित होने जा रही “रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव” के सिलसिले में गुरुवार को ग्वालियर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर व शिवपुरी जिले के उद्योगपतियों से वर्चुअल संवाद किया। ग्वालियर के उद्योगपति बैठक में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे। केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअल रूप से इस बैठक में शामिल हुए। यहाँ कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला एवं क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्यमियों के प्रोत्साहन एवं बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में श्रृंखलाबद्ध रूप से इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्वालियर में 28 अगस्त को रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन की गई है। इस कॉन्क्लेव से पहले से कार्यरत औद्योगिक इकाईयों को विस्तार देने में मदद मिलेगी ही, साथ ही क्षेत्र को बड़े पैमाने पर नया औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा। उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि बाहर के निवेशक आकर हमारे प्रदेश में औद्योगिक निवेश करें, स्थानीय उद्यमियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिये अनुकूल वातावरण मिले और पूर्व से संचालित इकाईयों का विस्तार हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल के बीहड़ क्षेत्र की जमीन पर डिफेन्स सेक्टर में निवेश के लिये विशेष प्रयास किए जायेंगे। इसके लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से जल्द ही चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा अडानी समूह व अन्य बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने डिफेंस सेक्टर में निवेश करने के लिये रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैंगलोर में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिये किए गए रोड़ शो का जिक्र करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक लिमिटेड को प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में निवेश करने के लिये आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में आईटी, पर्यटन, एथेनॉल उत्पादन, लैदर फुट वियर, खाद्य प्रसंस्करण व दुग्ध आधारित इकाईयों के निवेश को भी पूरा प्रोत्साहन देगी। हर जिले में कलेक्टर डेस्क लगाकर करायेंगे उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवाद के दौरान उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि ओद्योगिक इकाईयों से संबंधित उनकी हर समस्या का समाधान तत्परता से कराने के लिये सरकार कटिबद्ध है। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे उद्यमियों की समस्याओं का समाधान विशेष हैल्पडेस्क लगाकर करें। सभी जिला कलेक्टर से निराकरण की हर माह रिपोर्ट ली जायेगी। ग्वालियर की इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव नया इतिहास रचेगी – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसमें रीजनल स्तर पर इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही हैं। इससे देशभर के उद्योगपतियों में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति जताया। साथ ही कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर इण्डस्ट्री समिट के आयोजन से हर संभाग की अलग-अलग क्षमताओं के आधार पर औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। श्री सिंधिया ने विश्वास जताया कि ग्वालियर की इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में नया इतिहास रचेगी। रोजगारपरक इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा देना सराहनीय पहल – विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि औद्योगिकीकरण के लिये जिन आधारभूत चीजों की जरूरत होती है वह सभी ग्वालियर-चंबल संभाग में प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं। साथ ही यहाँ की कनेक्टिविटी भी उत्कृष्ट है। खुशी की बात है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से खासतौर पर रोजगारपरक इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि ग्वालियर की समिट से ग्वालियर – चंबल क्षेत्र को बड़ा औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा। उन्होंने डिफेंस सेक्टर मे निवेश के लिये विशेष प्रयास करने व साडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। साडा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश के लिये जमीन मुहैया कराई जायेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर के साडा क्षेत्र (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) में औद्योगिक निवेश के लिये सरकार जमीन उपलब्ध करायेगी। औद्योगिक गतिविधियों के लिये सरकार जमीन उपलब्ध कराने में रियायत भी देगी। इसके लिये शासन स्तर से तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि साडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो सकेगा। उद्योगपति बोले मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति से पूरे देश में हमारा सम्मान बढ़ा उद्योगपतियों ने संवाद के दौरान प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये उपलब्ध कराए जा रहे बेहतर वातावरण व उत्कृष्ट अधोसंरचनागत सुविधाएँ एवं प्रोत्साहन की खुलकर सराहना की। ग्वालियर के बड़े उद्योगपति एवं सीआईआई के प्रतिनिधिगण श्री आशीष वैश्य व श्री पुनीत डावर का कहना था कि मध्यप्रदेश की उद्योग फ्रेंडली नीति की बदौलत अन्य राज्यों के उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के लिये लालायित हैं। अन्य राज्यों की इण्डस्ट्रीज समिट में मध्यप्रदेश की उद्योग नीति की सराहना हो रही है। उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार जताया। संवाद के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के उद्योगपतियों ने अपनी बात रखी और सुझाव दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को भरोसा दिलाया कि वे अपने औद्योगिक … Read more

जिसे ब्लैकलिस्ट किया उसकी शिकायत पर ही डीएफओ के खिलाफ जांच शुरू

Investigation started against DFO only on the complaint of the person who was blacklisted

Investigation started against DFO only on the complaint of the person who was blacklisted उदित नारायणभोपाल। जंगल महकमे के एक डीएफओ के खिलाफ जांच इसलिए शुरू हो गई, क्योंकि उसके फर्म को डीएफओ ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इस प्रकरण से विजिलेंस शाखा की कर शैली पर सवाल उठने लगे है कि शिकायत की तब्शीश किए बिना ही जांच का फरमान जारी कर दिया।प्रभारी डीएफओ अनूपपुर श्रद्धा पेंद्रे ने मे० रॉयल टेक इन्डस्ट्रियल कॉर्पोरेशन चचाई एम.पी.ई.व्ही. चचाई जिला अनुपपूर को वर्ष 2023-24 द्वारा समयावधि में सामग्री प्रदाय नही करने एवं निर्देशों का पालन नही करने के कारण मे० रॉयल टेक इन्डस्ट्रियल कॉर्पोरेशन चचाई अनूपपुर फर्म को 5 वर्ष (वर्ष 2024-25 से 28-29) की अवधि के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया और उनके द्वारा जमा की गई प्रतिभूति राशि ढाई लाख रुपए भी राजसात कर लिए है। डीएफओ की कार्यवाही से बौखलाए मे० रॉयल टेक इन्डस्ट्रियल कॉर्पोरेशन चचाई फर्म के संचालक ने डीएफओ श्रद्धा पेंद्रे के खिलाफ विभागीय विजिलेंस से लेकर सीसीएफ से शिकायत की। शिकायत में टेंडर की औचित्यहीन शर्तों का उल्लेख किया है। शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि का परीक्षण किए बिना ही वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों ने डीएफओ के खिलाफ जांच प्रारंभ करवा दी है। वर्किंग प्लान ऑफिसर शैलेंद्र गुप्ता को जांच दी गई है।फर्म को इन सामग्री का मिला था ठेकावनमण्डल दक्षिण शहडोल अंतर्गत विभिन्न परिक्षेत्रों में वित्तीय वर्ष 2023-24 में वानिकी कार्यों एवं निर्माण कार्यों में उपयोग हेतु सामग्री क्रय करने हेतु गोबरखाद, रेत सोन नदी का साफ और सीमेन्ट आदि सामग्री प्रदाय करने हेतु मे० रॉयल टेक इन्डस्ट्रियल कॉर्पोरेशन चचाई को वर्क ऑडर दिया गया था। फर्म ने सामग्री समय पर प्रदाय नहीं किया। सामग्री प्रदाय न करने बाबत् स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उप वनमण्डलाधिकारी सोहागपुर के पत्र क्रमांक/4348, वन परिक्षेत्राधिकारी मोहपास के पत्र पत्र क्रमांक/2391, पत्र क्रमाक/2393, पत्र क्रमांक / 2345, पत्र क्रमाक/2397, के अलावा वन परिक्षेत्राधिकारी खन्नीधी, जैतपुर, बुढ़ार और परिक्षाधिकारी शहडोल सामग्री प्रदाय करने हेतु बार-बार निर्देशित किया गया किन्तु मे० रॉयल टेक इन्डस्ट्रियल कॉर्पोरेशन चचाई एम.पी.ई.व्ही. चचाई जिला अनुषपूर (म०प्र०) द्वारा सामग्री ही आज दिनांक तक प्रदाय नहीं किया। इसके कारण वानिकी कार्य एवं निर्माण कार्य आज दिनांक तक पूर्ण नही हो पाया है। वर्तमान में क्षेत्र तैयारी अन्तर्गत भू-जल संरक्षण कार्य, गड्‌या खुदाई, विकृत पौधा कटाई आदि कार्य प्रगति पर है जिससे क्षेत्र तैयारी आदि कार्य में काफी विलंब हो रहा है। सामग्री तत्काल प्रदाय करने हेतु फर्म को लेख किया गया किन्तु कार्यालय से जारी पत्रों के किसी भी पत्र का प्रति उत्तर/बचाव उत्त्तर प्रस्तुत नहीं किया गया।

अंधारिया में हुई चोरी का आमला पुलिस ने किया खुलासा, 5 लाख 50 हजार का मशरुखा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Amla police revealed the theft in Andhariya, goods worth 5 lakh 50 thousand recovered, accused arrested.

Amla police revealed the theft in Andhariya, goods worth 5 lakh 50 thousand recovered, accused arrested. फरियादी की पत्नी के साथ मिलकर आरोपी ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम , बेस कीमती सोने चांदी के जेवरात पर किया था हाथ साफ । हरिप्रसाद गोहे ( संवाददाता ) आमला । बोडखी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम अंधरिया में अज्ञात चोर द्वारा सुने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ करने का मामला प्रकाश में आया था फरियादी की रिपोर्ट पर आमला पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । बाद आमला पुलिस ने घटना स्थल पर उपस्थित साक्ष्य के आधार पर संदेही से पातासाजी कर अंधरिया में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में बड़ी सफलता अर्जित की है । पुलिस की पड़ताल में आरोपी ने फरियादी की पत्नी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । क्या है पूरा मामला  थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना आमला अंतर्गत चौकी बोडखी में फरियादी लोकेश गढेकर निवासी अंधारिया ने 14/07/24 को रिपोर्ट किया कि दिनांक 13/07/2024 को सुबह 11.00 बजे घर पर ताला लगाकर खेत मे धान लगाने चले गये थे । शाम करीबन 6.00 बजे वापस आये तो घर ताला टुटा था तथा सोने चाँदी के जेवरात कीमत लगभग 3 लाख रूपये के सोने चादी के जेवरात नही थे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गये है। जिस पर थाना आमला मे अप० क्र. 392/2024 धारा 331(3),305 BNS का मामला कायम कर विवेचना मे लिया गया। फरियादी के मोबाईल नम्बर की सीडीआर का अवलोकन व घटना स्थल पर उपस्थित साक्ष्य से संदेही कपिल पिता सहदेव महाले निवासी ग्राम सेहरा थाना बैतूल बाजार से चोरी के संबंध मे पूछताछ किया गया । जिसके द्वारा फरियादी की पत्नि ललिता के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकर किया । आरोपी कपिल महाले व आरोपिया महिला के कब्जे से 1 सोने का हार, 2 मंगलसुत्र , 2 जोड कान के बाली , 3 सोने की अंगुठी , 2 चाँदी की पायल, 8 नग सोने की कुल कीमती 5 लाख 50 हजार का मशरूका बरामद किया गया ।  इनकी रही सराहनीय भूमिका  उक्त मामले का मशरूका व अज्ञात आरोपियो की तलाश पतासाजी एवं गिरफ्तारी करने मे निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना, उनि नितिन पटेल, सउनि गंभीर सिंह रघुवंशी, प्रआर. 210 विकास वर्मा , प्रआर.555 संतोष मालवीय , आर. 641 पलक सोलंकी  की सराहनीय भूमिका रही ।

प्रखर वशिष्ठ ने Axe Infratech के मुख्य विपणन अधिकारी के रूप में नियुक्ति के साथ भूटानी इंफ्रा के साथ रणनीतिक साझेदारी की||

नई दिल्ली, अगस्त 2024 – विकास और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, Axe Infratech प्राइवेट लिमिटेड ने प्रखर वशिष्ठ को नए मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) के रूप में नियुक्ति की घोषणा की है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति उस समय की गई है जब कंपनी ने हाल ही में भूटानी इंफ्रा के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जो वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है। नेतृत्व टीम को सशक्त बनाना प्रखर वशिष्ठ विपणन और ब्रांड रणनीति में अनुभव की एक समृद्ध धरोहर लाते हैं, और उद्योग में कुछ सबसे प्रसिद्ध नामों के साथ काम किया है। प्रभावशाली विपणन अभियान और आकर्षक नरेटिव्स तैयार करने में उनकी विशेषज्ञता Axe Infratech को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में सहायक होगी। CMO के रूप में, वशिष्ठ कंपनी की विपणन पहलों का संचालन करेंगे, ब्रांड दृश्यता, ग्राहक सगाई, और बाजार विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। प्रखर वशिष्ठ ने अपनी नई भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मैं Axe Infratech में इस रोमांचक समय पर शामिल होकर बहुत उत्साहित हूं। कंपनी की दृष्टि और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता मेरी खुद की पेशेवर मूल्यों के साथ पूरी तरह मेल खाती है। मैं Axe Infratech की प्रतिभाशाली टीम के साथ मिलकर काम करने और नवाचारी विपणन रणनीतियों को लागू करने की उम्मीद करता हूं, जो न केवल ब्रांड को ऊंचा करेगी बल्कि कंपनी की महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का समर्थन भी करेगी।” भूटानी इंफ्रा के साथ एक रणनीतिक साझेदारी वशिष्ठ की नियुक्ति Axe Infratech के भूटानी इंफ्रा के साथ हाल की साझेदारी के साथ मेल खाती है, जो दिल्ली एनसीआर में वाणिज्यिक रियल एस्टेट परिदृश्य को पुनः परिभाषित करने के लिए तैयार है। प्रबंध निदेशक अतुल तिवारी के दूरदर्शी नेतृत्व में, Axe Infratech ने उद्योग में महत्वपूर्ण प्रगति की है, और भूटानी इंफ्रा के साथ साझेदारी इस प्रगति का प्रमाण है। यह साझेदारी दोनों कंपनियों की ताकतों का लाभ उठाने का लक्ष्य रखती है ताकि अत्याधुनिक वाणिज्यिक स्थान विकसित किए जा सकें जो आधुनिक व्यवसायों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करें। भूटानी इंफ्रा के अल्फाथम और साइबरथम जैसे उच्च-स्तरीय वाणिज्यिक प्रोजेक्ट्स में अनुभव और Axe Infratech के गहरे बाजार ज्ञान और मजबूत डिलीवरी क्षमताओं के साथ, यह साझेदारी ग्राहकों और निवेशकों को असाधारण मूल्य प्रदान करने के लिए तैयार है। भविष्य के लिए एक दृष्टि Axe Infratech के प्रबंध निदेशक अतुल तिवारी ने नए नियुक्ति और साझेदारी के बारे में अपनी उत्सुकता व्यक्त की: “प्रखर वशिष्ठ का CMO के रूप में हमारे साथ जुड़ना Axe Infratech के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी विपणन सूझबूझ और रणनीतिक दृष्टि हमारी वृद्धि और विस्तार योजनाओं में अमूल्य साबित होगी। भूटानी इंफ्रा के साथ हमारी साझेदारी के साथ मिलकर, मुझे विश्वास है कि हम रियल एस्टेट उद्योग में नए मानक स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हैं।” भूटानी इंफ्रा के साथ साझेदारी और वशिष्ठ की नेतृत्व टीम में शामिल होने से यह रणनीतिक संरेखण स्पष्ट होता है, जिसका उद्देश्य विकास, ब्रांड मान्यता को बढ़ाना और वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र में नवाचारी समाधान प्रदान करना है। आगे की राह जैसे ही Axe Infratech इस नए अध्याय की शुरुआत करता है, कंपनी बाजार में उभरती हुई अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रखर वशिष्ठ की विपणन नेतृत्व और भूटानी इंफ्रा के साथ की गई रणनीतिक साझेदारी Axe Infratech को बड़ी सफलता की ओर ले जाने की उम्मीद है, जिससे यह उद्योग में एक प्रमुख स्थान पर और भी सशक्त होगा। भविष्य में कई रोमांचक विकास होने की संभावना है, जो दिल्ली एनसीआर और उससे आगे के वाणिज्यिक रियल एस्टेट परिदृश्य को आकार देंगे।

अतुल तिवारी के नेतृत्व में एक्स इंफ्राटेक ने भूटानी इंफ्रा के साथ साझेदारी से नई ऊंचाइयों को छुआ ||

नई दिल्ली, अगस्त 2024 – एक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होते हुए, कंपनी ने अपने प्रबंध निदेशक अतुल तिवारी के गतिशील नेतृत्व में भूटानी इंफ्रा के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह सहयोग दिल्ली एनसीआर में वाणिज्यिक रियल एस्टेट परिदृश्य में क्रांति लाने के लिए तैयार है, जिससे एक्स इंफ्राटेक की स्थिति उद्योग में एक अग्रणी ताकत के रूप में और भी मजबूत होगी। एक दूरदर्शी नेता जो सफलता की ओर अग्रसर है अतुल तिवारी, जो एक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के शीर्ष पर हैं, ने लगातार कंपनी को अभूतपूर्व सफलता की ओर अग्रसर किया है। बाजार के रुझानों पर गहरी नजर और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, तिवारी ने एक्स इंफ्राटेक को रियल एस्टेट क्षेत्र में एक शक्ति केंद्र में बदल दिया है। उनके नेतृत्व ने न केवल कंपनी के पोर्टफोलियो का विस्तार किया है बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि एक्स इंफ्राटेक द्वारा डिलीवर किया गया प्रत्येक प्रोजेक्ट उच्चतम गुणवत्ता और नवाचार के मानकों को पूरा करता हो। एक गेम-चेंजिंग सहयोग भूटानी इंफ्रा के साथ हाल ही में घोषित साझेदारी एक्स इंफ्राटेक की यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत करती है। भूटानी इंफ्रा, जो अपने अत्याधुनिक वाणिज्यिक परियोजनाओं जैसे अल्फाथम, साइबरथम, और ग्रैंडथम के लिए जाना जाता है, इस साझेदारी में अनुभव और विशेषज्ञता का खजाना लेकर आया है। इस सहयोग के माध्यम से, दोनों कंपनियों का उद्देश्य ऐसे अत्याधुनिक वाणिज्यिक स्थानों का निर्माण करना है जो क्षेत्र में व्यवसायों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करें। इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए अतुल तिवारी ने अपनी उत्सुकता व्यक्त की: “भूटानी इंफ्रा के साथ साझेदारी हमारी रियल एस्टेट में उत्कृष्टता प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सहयोग हमें दिल्ली एनसीआर में नवाचारी और उच्च-गुणवत्ता वाले वाणिज्यिक स्थान लाने में सक्षम बनाएगा, जिससे उद्योग में नए मानक स्थापित होंगे। हम इस साझेदारी से अपने ग्राहकों और निवेशकों के लिए जो अवसर पैदा होंगे, उसके लिए उत्साहित हैं।” रियल एस्टेट परिदृश्य को बदलना तिवारी के नेतृत्व में, एक्स इंफ्राटेक ने लगातार रियल एस्टेट में संभावनाओं की सीमाओं को आगे बढ़ाया है। कंपनी की सौंदर्य अपील और कार्यात्मक डिजाइन को मिलाकर प्रोजेक्ट्स डिलीवर करने की क्षमता ने इसे विश्वसनीयता और नवाचार के लिए प्रतिष्ठा दिलाई है। भूटानी इंफ्रा के साथ साझेदारी से इस प्रतिष्ठा में और वृद्धि होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों कंपनियां मिलकर ऐसे प्रोजेक्ट्स का विकास करेंगी जो न केवल दृष्टिगत रूप से प्रभावशाली होंगे बल्कि अत्यधिक कार्यात्मक और स्थायी भी होंगे। भूटानी इंफ्रा के प्रवक्ता ने कहा, “एक्स इंफ्राटेक में अतुल तिवारी की दृष्टि और नेतृत्व वास्तव में प्रेरणादायक रहे हैं। हम एक्स इंफ्राटेक के साथ सहयोग करके रोमांचित हैं और उद्योग में नए मानक स्थापित करने वाले वाणिज्यिक स्थानों को बनाने के लिए एक साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।” भविष्य की ओर जैसे-जैसे दिल्ली एनसीआर में रियल एस्टेट बाजार का विकास जारी है, एक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और भूटानी इंफ्रा के बीच का सहयोग क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। अतुल तिवारी के नेतृत्व में, एक्स इंफ्राटेक नवाचारी, उच्च-गुणवत्ता वाले प्रोजेक्ट्स को डिलीवर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो आधुनिक व्यवसायों की मांगों को पूरा करेंगे। यह साझेदारी न केवल तिवारी की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करती है, बल्कि उन गठबंधनों को भी रेखांकित करती है जो विकास और सफलता को बढ़ावा देते हैं। जैसे ही एक्स इंफ्राटेक और भूटानी इंफ्रा इस रोमांचक यात्रा पर एक साथ आगे बढ़ते हैं, दिल्ली एनसीआर के रियल एस्टेट परिदृश्य में ऐसे प्रतिष्ठित वाणिज्यिक स्थानों का निर्माण होने वाला है जो उद्योग पर एक स्थायी प्रभाव डालेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet