LATEST NEWS

नोएडा में एनकाउंटर, अब DLF मॉल के पास पुलिस के निशाने से घायल हुआ बदमाश, पैर में लगी गोली

नोएडा नोएडा में बीती रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए.  वहीं, एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है. पहली मुठभेड़ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत डीएलएफ मॉल के पास हुई, जब पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास कर रही थी. बदमाश की पहचान अजीत के रूप में हुई, जो रेकी कर दोपहिया वाहनों की चोरी और उनसे चेन व मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस द्वारा रोके जाने पर अजीत ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. अजीत मुख्य रूप से सेक्टर 16A फिल्म सिटी को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें करता था. दूसरी मुठभेड़ थाना 126 क्षेत्र में पुस्ता रोड पर हुई, जहां बाइक सवार दो बदमाश फैक्ट्री और घरों में चोरी और राहगीरों के साथ लूट की घटनाओं में शामिल थे. पुलिस ने जब उन्हें चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की. इस दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर फिसल गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौरव उर्फ तुषार नामक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. गौरव को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार बदमाश की तलाश जारी है.  

घर पर मॉनिटर कैसे साफ करें: इन सरल चरणों का पालन करें

वर्कशॉप होम से करें तो हम आपको कुछ आसान टिप्स देते जा रहे हैं। इसकी मदद से आपका मॉनिटर साफ हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है तो हम इसमें शामिल होने के बारे में बताएंगे। आप घर बैठे अपना सकते हैं। साथ में कुछ अलग करने की भी जरूरत नहीं है। तो चलिए आपको भी इन टिप्स की जानकारी देते हैं- 1. मॉनिटर को बंद करें: सबसे पहले मॉनिटर को बंद कर दें और पावर केबल को कनेक्ट से हटा दें। इससे केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि आप गंदगी और दाग को बेहतर तरीके से देख सकते हैं। 2. माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें: स्क्रीन की सफाई के लिए हमेशा के लिए नरम माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें। यह कपड़ा साफ़ नहीं करता है और कूड़ा-कचरा आसानी से हटा दिया जाता है। स्क्रीन को आकर्षक हाथों से साफ करें, ज्यादा जोर न लगाएं। 3. पानी या विशेष उपकरण का उपयोग करें: यदि मॉनिटर पर जिद्दी दाग ​​लगे हैं, तो आप सीधे पानी का उपयोग कर सकते हैं। वॉलपेपर को चित्रित करके स्क्रीन साफ ​​करें। ध्यान रखें, सीधे स्क्रीन पर पानी न छिड़कें। इसके अलावा, बाजार में मॉनिटर की सफाई के लिए विशेष उपकरण भी उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग आप कर सकते हैं। 4. किरायेदार और किरायेदार की सफाई: किरायेदार और किरायेदार के बीच भी कूड़ा-कचरा जमा होता है। उदाहरण के तौर पर छोटे ब्रश या माइक्रोफाइबर कपड़ों का इस्तेमाल करें। 5. हर सप्ताह नियमित रूप से सफाई रखें। इससे कूड़ा और कचरा जमा नहीं होगा, और लंबे समय तक स्क्रीन साफ ​​और चमकदार रहेगी। इन आसान रिकॉर्ड को अपनाकर आप अपने मॉनिटर को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से साफ कर सकते हैं, जिससे आपकी स्क्रीन की गुणवत्ता बनी रहेगी और काम करने में भी कोई समस्या नहीं होगी।

जन सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रो का त्वारित निराकरण करे विभागीय अधिकारीः-शुक्ला

कलेक्टर ने की 171 आवेदन पत्रो पर जनसुनवाई जन सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रो का त्वारित निराकरण करे विभागीय अधिकारीः-शुक्ला  सिंगरौली लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलो से आएं हुये 171 व्यक्तियों के द्वारा अपनी समस्याओं से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला को अवगत कराते हुये अपना आवेदन पत्र दिया गया। जन सुनवाई कर रहे कलेक्टर शुक्ला के द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुये कई आवेदनो का निराकरण जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन पत्र जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नही कराया  जा सका संबंधित विभागीय अधिकारियो की ओर भेजते हुये निर्देश दिया गया कि समय सीमा में आवेदन पत्रो का निराकरण सुनिश्चित किया जाये।   कलेक्टर ने निर्देश देते हुये कहा कि विभागीय अधिकारी जन सुनवाई मे प्राप्त आवेदन पत्रो का तत्परता से निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे ताकि संबंधित आवेदनकर्ता के समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित हो सके। जन सुनवाई के दौरान  अपर कलेक्टर अरविंद झा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, , डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले में 187 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

सियानजनों की सेवा से मिलता है पुण्य और आशीर्वाद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुजुर्गों के दुख-दर्द को समझें और उन्हें उनकी सेवा का भरोसा दिलाए: मुख्यमंत्री वृद्धजनों की भावनाओं को समझते हुए उनकी सेवा में तत्पर है छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले में 187 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानों का सम्मान     रायपुर  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में सियान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के वृद्धजनों का शॉल, श्रीफ़ल से अभिनंदन कर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज वृद्धजनों के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं सभी वृद्धजनों को प्रणाम करता हूँ और आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप वृद्धजनों की सेवा और सम्मान करें,उनके दुःख दर्द को समझे और उन्हें अपने सेवाभाव से भरोसा दिलाए कि आप उनके साथ हैं। माता-पिता और वृद्धजनों की सेवा से आपको पुण्य और आशीर्वाद मिलेगा, खुशी मिलेगी और उनके आशीर्वाद से आप अपने मुकाम तक पहुँच पाएंगे।      मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्ग के लिए योजनाएं संचालित कर रही है और योजनाओं का लाभ गरीब, मजदूरों, किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 14 लाख से अधिक सियानो को छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके खाते में पेंशन की राशि दी जा रही है। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही उनके उपचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की है। इसी कड़ी में हमने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि सभी वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाए।     मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हर बुजुर्गों की इच्छा होती है कि वह अपने जीवनकाल में एक बार तीर्थ यात्रा जाएं, उनकी भावनाओं और आस्था को ध्यान रखकर हमारी सरकार ने अयोध्या में रामलला के दर्शन की व्यवस्था की है। रेल, बस के माध्यम से अयोध्या जाने और आने के अलावा भोजन, ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना से माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ के लोग अपने भाँचा राम का दर्शन करने जा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किसानों का भरपूर ख्याल रखा है। उनसे 3100 रुपए में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और दो साल का बकाया बोनस की राशि भी प्रदान की है। हमारी सरकार द्वारा सरगुजा से लेकर बस्तर तक के तेंदूपत्ता श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा दर में वृद्धि कर 4000 से 5500 रुपए किया गया और 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुँचाने महतारी वंदन योजना लागू कर महीने में एक हजार की राशि महिलाओं के खाते भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा अभी हमारी सरकार को महज नौ माह ही हुए हैं और प्रदेश के सभी वर्ग के लिए योजना बनाकर राज्य के विकास की दिशा में कार्य करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं, आने वाले समय में यहां विकास की गति और बढ़ेगी।     समारोह को सम्बोधित करते हुए जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि हमारे घर में माता-पिता और वृद्धजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए। उनके सम्मान और आशीर्वाद से ही हम विकास की राह में आगे बढ़ रहे हैं। छतीसगढ़ सरकार वृद्धजनों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। उनके लिए पेंशन, आश्रम, उपचार, पीएम आवास, निशुल्क अनाज, तीर्थ यात्रा की व्यवस्था की गई है।     आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छतीसगढ़ में गरीब, मजदूर, किसानों सहित अन्य सभी के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। राज्य के किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक मद्द दी जा रही है।     समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि वृद्धजन घर परिवार में बरगद की सुकूनदायक छांव की तरह होते हैं, जो दुख-दर्द में हमारी कठिनाईयों को दूर करते हैं। हमें वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने जिले में इस तरह के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। कार्यक्रम को विधायक भुलन सिंह मरावी ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वागत भाषण दिया। सूरजपुर जिले के विकास की कई घोषणाएं     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह में ग्राम बिहारपुर में सहकारी बैंक खोलने, पिलखा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, गोपालपुर में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कराये जाने के साथ ही भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 103 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा, सूरजपुर महाविद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण, भैयाथान-सूरजपुर मार्ग में ऊंचडीह, नेवरा  राष्ट्रीय राजमार्ग तक 09 किलोमीटर तक सड़क मरम्मत की घोषणा के साथ ही ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की स्वीकृति दी। उन्होंने सूरजपुर ऑडिटोरियम का नाम डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को विकास कार्यों की सौगात के लिए शुभकामनाएं दीं। 187 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के दौरे के दौरान जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री साय द्वारा लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, हाउसिंग बोर्ड, आदिम जाति कल्याण, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं नगरपालिका सूरजपुर के अंतर्गत 187 करोड़ 51 लाख की लागत वाले 159 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। पीएम आवास के हितग्राहियों को बांटी खुशियों की चाबी     सूरजपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम … Read more

वन बल प्रमुख को अपने गृह नगर बालाघाट के डीएफओ के खिलाफ मिली गड़बड़ियों की गंभीर शिकायतें

Forest Force Chief received serious complaints of irregularities against the DFO of his home town Balaghat. भोपाल । वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव अपने गृह नगर बालाघाट दौरे पर गए थे। वहां से लौटे तो उत्तर बालाघाट डीएफओ अभिनव पल्लव के खिलाफ कई गंभीर शिकायतों का पुलिंदा उनके हाथों में था। यह शिकायत बालाघाट वन मंडल में सामग्री सप्लाई से लेकर कंस्ट्रक्शन तक के कार्य एक ही ठेकेदार को दिए जाने से संबंधित है। डीएफओ अभिनव पल्लव पिछले तीन सालों में आधे-अधूरे निर्माण कार्य और गुणवत्ता विहीन सामग्री लेकर करोड़ के भुगतान कर दिए गए। इस उम्मीद के साथ यह शिकायत वन सुरक्षा समिति लामटा के अध्यक्ष शत्रुघ्न असाटी ने वन बल प्रमुख से की कि जांच तो अवश्य और निष्पक्ष होगी।विभाग के मुखिया श्रीवास्तव को दिए गए शिकायत में वन सुरक्षा समिति लामटा के अध्यक्ष शत्रुघ्न असाटी ने आरोप लगाया है कि वित्तीय वर्ष-2024 में मियाद वृध्दिकर फहीम खान की फर्म एवन कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। वित्तीय वर्ष-2023 में जीईएम में बिड टेण्डर 31 लाख का मटेरियल रखकर वर्क आर्डर 25 से अधिक न देते हुए चार गुना दिया गया। वित्तीय वर्ष-2021-22 में मियाद वृध्दि कर उत्तर उत्पादन वनमण्डल में वर्कआर्डर कर डिपो में रोड वनरक्षक नाका लेबरहार्ट का मटेरियल सप्लाई दिया गया। Read more : https://saharasamachaar.com/removal-of-cf-in-bhopal-forest-division-against-the-cadre-and-posting-of-junior-dfo-tainted/ नियम विरुद्ध दिए हैंड पंप खनन के आरोप वित्तीय वर्ष-2023-24 में उत्तर एवं दक्षिण सामान्य लघु वनोपज संघ तेंदुपत्ता डीएफओ अभिनव पल्लव ने नलकूप खनन का कार्य बिना निविदा कराये सीधे फहीम खान की फर्म एवन कन्सट्रक्शन को दिया गया। इससे वन विभाग को करोंड़ों भ्रष्टाचार हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 में लघुवनोपज तेन्दूपत्ता संघ में अधोसंरचना के कार्य, सामुदायिक भवन, सभा मंच, सी.सी. रोड, स्टाप डेम, रपटा, पुलिया पाईप पुलिया वन रकक्षक नाका में आधे से अपूर्ण की स्थिति में है। जिनका भुगतान 90 प्रतिशन पूर्ण हो चूका है। कैंपा कार्य में भी गड़बड़ झाला वित्तीय वर्ष-2021-22, 2022-23 और 2023-24, में कैम्पा से भवन निर्माण सभी कार्यो में रेन्जर द्वारा फहीम खान के साथ मिलकर लेबर मिस्त्री, बाउचर में बालाघाट, भरवेली, मटेरा के एकाउण्ट लगाकर फर्जी पेमेंट निकालकर ठेकेदार के साथ बंदरबांट गई।गुणवत्ताहीन मटेरियल का उपयोग से सीलन, दरारे, छत टपक रही है। मटेरियल टेस्टिंग मध्यप्रदेश के बाहर लेब से कराई जाये। बिना निविदा बुलाए वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 में वनपरिक्षेत्र अधिकारी, उप वन मण्डलाधिकारी और वन मण्डलाधिकारी के ऑफिस मरम्मत एवं रेवोवेशन के कार्य में लाखों रूपयें के कार्य कराए गए।-कार्य आवंटन के नाम पर तबादलेउत्तर वन मंडल बालाघाट में पदस्थ डीएफओ अभिनव पल्लव के खिलाफ अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के नियम 10 के अंतर्गत कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। इन पर आरोप है कि जब वे 2019-20 में ग्वालियर में पदस्थ थे तब इन्होंने 83 कर्मचारियों की कार्य आवंटन के नाम पर तबादले किए थे। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने के बाद अभिनव पल्लव के खिलाफ कार्यवाही का निर्णय लिया गया। दिलचस्प पहलू यह भी है कि ग्वालियर में ही पदस्थ बृजेश श्रीवास्तव के खिलाफ भी कार्य विभाजन के नाम पर स्थानांतरण किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 2022-23 में सालाना आधार पर रोजगार के अवसर 7.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

नई दिल्ली  मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 2022-23 में सालाना आधार पर रोजगार के अवसर 7.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। ताजा सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वित्त वर्ष 2022-23 में रोजगार बढ़कर 1.84 करोड़ हो गया है, जो कि 2021-22 में 1.72 करोड़ पर था। वित्त वर्ष 2022-23 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 55 प्रतिशत रोजगार के अवसर तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में थे। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक के इंडस्ट्रीज के वार्षिक सर्वे (एएसआई) के मुताबिक, इंडस्ट्रीयल आउटपुट में पिछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। आंकड़ों के मुताबिक, ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में 7.3 प्रतिशत बढ़ा है। सर्वे के मुताबिक, 2022-23 में 2021-22 के मुकाबले मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इनपुट 24.4 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, इस दौरान आउटपुट में 21.5 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। 2022-23 में धातु, पेट्रोलियम, खाद्य उत्पाद, केमिकल और केमिकल उत्पाद और मोटर वाहन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है। समीक्षा अवधि में सेक्टर के कुल आउटपुट में इन इंडस्ट्री का योगदान 58 प्रतिशत था। इनके आउटपुट में 24.5 प्रतिशत और जीवीए में सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। एएसआई के आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों की संख्या महामारी के पहले (2018-19) के आंकड़े से 22.14 लाख अधिक हो गई है। 2022-23 में जीवीए में महाराष्ट्र पूरे भारत में शीर्ष पर रहा है। इसके बाद गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का नाम है। वित्त वर्ष 23 में ज्यादातर आर्थिक आंकड़ों में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें निवेशित पूंजी, इनपुट, आउटपुट, जीवीए और रोजगार शामिल हैं।    

सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में समन जारी

मुंबई  महाराष्ट्र के नासिक जिले की एक अदालत ने हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में उन्हें समन जारी किया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नासिक, दीपाली परिमल केडुस्कर ने गांधी को इस संबंध में एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि ‘‘एक देशभक्त व्यक्ति के खिलाफ दिया गया बयान प्रथम दृष्टया अपमानजनक प्रतीत होता है।’’ गांधी को मामले की अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से या अपने कानूनी प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होना होगा, जिस पर अभी निर्णय होना बाकी है। शिकायतकर्ता एक गैर सरकारी संगठन के निदेशक हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने हिंगोली में गांधी द्वारा संबोधित एक संवाददाता सम्मेलन और नवंबर 2022 में कांग्रेस नेता द्वारा दिए गए भाषण को सुना और देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी ने इन दोनों मौकों पर अपने भाषण और दृश्य चित्रणों से वीर सावरकर की प्रतिष्ठा को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया और समाज में उनकी छवि को धूमिल करने की भी कोशिश की। शिकायतकर्ता के अनुसार, गांधी ने कहा कि ‘‘सावरकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिन्न हैं’’ और यह टिप्पणी मानहानिकारक प्रतीत होती है। शिकायतकर्ता ने कहा कि गांधी ने इसके बाद आरोप लगाया कि ‘‘सावरकर ने हाथ जोड़कर रिहाई के लिए प्रार्थना की और उन्होंने ब्रिटिश सरकार के लिए काम करने का वादा भी किया।’’ अदालत ने सभी दलीलों पर गौर करने के बाद कहा, ‘‘रिकॉर्ड में प्रस्तुत साक्ष्यों पर गौर करने पर, अभियुक्त द्वारा एक देशभक्त व्यक्ति के खिलाफ दिए गए बयान प्रथम दृष्टया मानहानिकारक प्रतीत होते हैं।’’ मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले में कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार हैं। इसके बाद अदालत ने गांधी के खिलाफ मानहानि और जानबूझकर अपमानित करने से संबंधित धाराओं के तहत नोटिस जारी किया।    

महंगी सब्जी- प्याज टमाटर से लाल और आलू सब सब्जियों के दाम बढ़े, जेब काटते वेजिटेबल्स के लेटेस्ट रेट

दिल्ली देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। एक तरफ जहां एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में इजाफा हुआ हैं। वहीं दूसरी तरफ मंडियों में हरी सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंडियों में प्याज, टमाटर के साथ ही अब धनिया, शिमला मिर्च, पालक और लौकी जैसी सामान्य सब्जियों की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। इन दिनों हरा धनिया 200 से 300 रुपए, लहसुन 300 से 400 रुपए, मेथी 200 से 250 रुपए, हरा मटर 200 से 240 रुपए प्रति किलो के भाव से फुटकर में बेचा जा रहा है। इसी तरह हरी मिर्च, गोभी, सेमी, पालक, परमल 60 से 80 रुपए प्रति किलो के दाम पर बिक रहे हैं। जबकि आलू, प्याज व टमाटर में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं बाजार में टमाटर के दाम अभी भी 50 से 60 रुपए प्रति किलों और प्याज के दाम 60 से 70 रुपए प्रति किलों बने हुए है। दरअसल, बरसात के मौसम में सब्जियों की कीमतें आमतौर पर बढ़ जाती हैं क्योंकि बारिश की वजह से कटाई, तुड़वाई और पैकेजिंग प्रभावित होती है। इसके अलावा, परिवहन में व्यवधान के कारण सब्जियों की बर्बादी बढ़ जाती है। इससे कीमतों पर और असर पड़ता है। इस साल भीषण गर्मी ने भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। एशिया की सबसे बड़ी सब्जी और फल थोक मंडी आजादपुर मंडी के व्यापारियों का कहना है कि, पिछले एक महीने में सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है, क्योंकि इसकी खेती होने वाले इलाकों में अत्यधिक बारिश ने फसलों और सड़कों को नुकसान पहुंचाया है। पिछले दो हफ्तों से मंडी में आवक कम हुई है, जिससे कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में भारी बारिश के मद्देनजर यह उछाल नजर आ रहा है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बारिश की नई सब्जियां आने के बाद आवक बढ़ने पर भाव में गिरावट की संभावना की जा सकती है। हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि, खरीफ टमाटर की बुआई आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में पिछले साल की तुलना में पिछड़ रही है। महाराष्ट्र में टमाटर में कीटों और बीमारियों की समस्या अधिक है, जिससे आपूर्ति में कमी आई है। चूंकि खुदरा और थोक बाजारों में टमाटर की कीमतें बढ़ने लगी है, इसलिए सरकार मोबाइल वैन के माध्यम से सब्जी बेचकर हस्तक्षेप कर सकती है, जैसा कि पिछले महीने किया गया था। हाल ही में उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने भी कहा था कि हम कीमतों पर नजर रख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करेंगे। सब्जियों की कीमतें एक नजर में सब्जी थोक (रुपये) खुदरा (रुपये) आलू 26—28 35—40 प्याज 48—50 60—70 टमाटर 40—50 50—60 हरा धनिया 150—200 200—300 हरी मिर्च 40—45 60—80 अदरक 40—50 90—150 लहसुन 250—300 300—400 फूल गोभी 35—40 60—80 लौकी 25—30 40—50

आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का प्रदेश में पंजीयन प्रारंभ, मिलेगा विशेष लाभ

भोपाल आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को विशेष लाभ देने की घोषणा के बाद प्रदेश में उनका पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। आयुष्मान भारत मध्य प्रदेश के पोर्टल के अतिरिक्त अस्पतालों के आयुष्मान केंद्रो में अपना पंजीयन करा सकते हैं। जो बुजुर्ग पहले से योजना में शामिल हैं, उनका भी अलग से पंजीयन कराया जाएगा, ताकि वर्ष में अतिरिक्त पांच लाख रुपये के उपचार की सुविधा का उन्हें लाभ मिल सके। निर्धारित शर्तों के अनुसार मिलेगा लाभ आयुष्मान भारत योजना मध्य प्रदेश के सीईओ डा. योगेश भास्कट ने बताया कि कितने हितग्राहियों ने पंजीयन कराया है इसकी जानकारी अभी एकत्र नहीं की गई है। केंद्र सरकार से योजना के अंतर्गत लाभ देने की तारीख निर्धारित होने के बाद संख्या सामने आएगी। इसके साथ ही प्रदेश के लोगों को भी केंद्र द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार लाभ मिलने लगेगा। अब इसमें आयकर की परिधि में आने वाले 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी शामिल हो सकेंगे। साथ ही पहले से सम्मिलित इस उम्र के बुजुर्गों को वर्ष में पांच लाख रुपये तक के अतिरिक्त उपचार की सुविधा रहेगी। वृद्धावस्था के हिसाब से बीमारियों के नए पैकेज भी जोड़े जाएंगे।

नवरात्रि 2024: गृह स्थापना शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व | कलश रखने के नियम

नवरात्रि का आरंभ आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानि 3 अक्टूबर से हो रही है। अश्विन माह में आने वाले नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना होती है। सिद्धांत यह है कि जो व्यक्ति 9 दिनों में मां दुर्गा की भक्ति से दिल से प्रार्थना करता है, उसकी सभी भावनाएं पूरी हो जाती हैं। इसी के बीच नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना शुभ उत्सव में अत्यंत पूजनीय है। आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के शुभ उत्सव। ईसाईयों और धर्मग्रंथों के अनुसार, घाट स्थापना और देवी पूजा प्रात: काल में करने का विधान है। लेकिन, इसमें चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग को वर्जित माना गया है। 3 अक्टूबर गुरुवार के दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग दोनों नहीं हैं। इसलिए लाभ: काल घट स्थापना संभव है। आइए जानते हैं आपके शहर के अनुसार, घाट स्थापना का शुभ उत्सव क्या है। नवरात्रि 2024 घट स्थापना का शुभ उत्सव 1) दिल्ली – सुबह 6 बजे से 19 मिनट तक 8 बजर 39 मिनट तक। इसके बाद अभिजित मुखर्जी 11 नागालैंड 46 मिनट से 12 बंगला 33 मिनट तक। 2)कोलकाता – 5 बागान 32 मिनट से 7 तूफान 53 मिनट तक। इसके बाद अभिजित 11 नागार्जुन 1 मिनट से 11 नागालैंड 48 मिनट तक। 3) नागालैंड – 6 नागालैंड 30 मिनट से 8 मकान 50 मिनट तक। इसके बाद अभिजित मस्जिद 11 तूफान 57 मिनट से 12 तूफान 43 मिनट तक। 4) मुंबई – सुबह 6 बजे तक 33 मिनट से 8 बजे तक 55 मिनट तक। इसके बाद अभिजित 12 नागालैंड 03 मिनट से 12 बंगला 51 मिनट तक। 5) चेन्नई – सुबह 6 नागालैंड 02 मिनट से 8 नागालैंड 24 मिनट तक। इसके बाद अभिजित 11 नागार्जुन 34 मिनट से 12 नागालैंड 21 मिनट तक। 6)नालाँग – सुबह 6 बजे से 04 मिनट तक 8 बजे तक। इसके बाद अभिजीत गोस्वामी 12 बजे से 12 बजे 50 मिनट तक। 7) वाराणसी – सुबह 5 बजे तक 55 मिनट से 8 बजे तक 16 मिनट तक। इसके बाद अभिजित 11 नागालैंड 23 मिनट से 12 बंगला 1 मिनट तक। 8) डेमोक्रेटिक – सुबह 6 नागालैंड 16 मिनट से 8 नागालैंड 36 मिनट तक। इसके बाद अभिजित 11 नागार्जुन 43 मिनट से 12 नागालैंड 29 मिनट तक। 9) बेंगलुरु – सुबह 6 बजे 12 मिनट तक, 8 बजे तक, 35 मिनट तक। इसके बाद अभिजीत मस्जिद 11 तूफान 44 मिनट से 12 तूफान 32 मिनट तक। 10) भोपाल – सुबह 6 बजे 6 मिनट तक, 6 मिनट पर, 8 मिनट पर, 37 मिनट तक। इसके बाद अभिजीत मस्जिद 11 तूफान 45 मिनट से 12 तूफान 32 मिनट तक। 11) बेंगलुरु – सुबह 6 बजे से 10 मिनट तक, 8 बजे तक, 32 मिनट तक। इसके बाद अभिजीत मस्जिद 11 तूफान 41 मिनट से 12 तूफान 28 मिनट तक। 12) चंडीगढ़ – सुबह 6 बजे 22 मिनट से 8 बजे तक 2 मिनट तक। इसके बाद अभिजीत मस्जिद 11 तूफान 48 मिनट से 12 तूफान 34 मिनट तक। कलश स्थापना का मंत्र ॐ ऐं जिघ्र कलशं मह्या त्वा विशांतविन्दव:। पुनरूर्जा नि वर्तस्व सा नः सहस्रं दुखोरुधारा पयस्वति पुनर्मा विष्टादयः।। इस मंत्र का जाप करते हुए कलश की स्थापना करें। कलश स्थापना में बताई ये बातें -नवरात्रि के पहले दिन जब आप कलश स्थापना करें तो खुद को शुद्ध रखें और मन को भी नकारात्मक विचार न दें। नवरात्रि के पहले दिन, कलश की स्थापना उत्तर-पूर्व दिशा में करें। इसके अलावा आप उत्तर या पूर्व दिशा में भी कलश की स्थापना कर सकते हैं। कलश स्थापना के साथ ही यह भी है पवित्र बात आप 9 दिन तक पूरे विधि विधान से प्रतिदिन कलश की पूजा करें। नवमी तक दैनिक कलश की पूजा करने से बाद दशमी तिथि में कलश का विसर्जन करें।

राज्य सरकार आंगनवाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ की जगह बाजरा जैसा कुछ पौष्टिक भोजन देने पर विचार कर रही : उपमुख्यमंत्री

भुवनेश्व ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा ने बताया कि राज्य सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले ‘छटुआ’ (खाद्य पदार्थ) की जगह बाजरा जैसा कुछ पौष्टिक भोजन देने पर विचार कर रही है। कई विधायकों ने राज्य के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को कम गुणवत्ता वाला ‘छटुआ’ दिए जाने पर विधानसभा में आपत्ति जताई थी। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने भी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को घटिया गुणवत्ता वाला ‘छटुआ’ उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर परिदा से एक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। परिदा के पास महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार भी है। उन्होंने पोषण माह-2024 के मौके पर भुवनेश्वर में  आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा कि पोषण, कुपोषण और एनीमिया में क्षेत्रीय अंतर हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी के बच्चों को क्षेत्र-विशिष्ट भोजन उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है और जिन स्थानों पर बाजरे का उत्पादन हो रहा है वहां यह वैकल्पिक भोजन हो सकता है। परिदा ने कहा कि उनका विभाग इस संबंध में पोषण विशेषज्ञों से भी सलाह लेगा।    

PM मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट खटाई में पड़ता दिख रहा, बुलेट ट्रेन को लेकर जापान और भारत में कई चीजों पर गतिरोध बना हुआ

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट खटाई में पड़ता दिख रहा है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच बन रहे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जापान और भारत में कई चीजों पर गतिरोध बना हुआ है। द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अगुवाई में अधिकारियों की एक टीम हाल में जापान के तीन दिन के दौरे पर गई थी। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जापान चाहता है कि इस प्रोजेक्ट के लिए ट्रेन सेट्स और सिग्नेलिंग सिस्टम की खरीदारी उसकी कंपनियों से की जाए। साथ ही प्रोजेक्ट का कॉस्ट और इसे पूरा करने की टाइमिंग को लेकर भी दोनों पक्षों में एक राय नहीं है। सरकार ने 2027 में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है। सूत्रों की मानें तो वैष्णव के साथ रेलवे बोर्ड के मेंबर (इन्फ्रास्ट्रक्चर) अनिल कुमार खंडेलवाल, और नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी विवेक कुमार गुप्ता भी जापान गए थे। प्रधानमंत्री मोदी इस साल के आखिर में सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि 508 किमी लंबे बुलेट प्रोजेक्ट के लिए गुजरात और महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। 215 किमी वायडक्ट का काम भी पूरी हो चुका है। लेकिन रोलिंग स्टॉक यानी ट्रेन सेट और सिग्नल सिस्टम सप्लाई करने की कॉस्ट को लेकर भारत और जापान के बीच गतिरोध बना हुआ है। कब शुरू होगा प्रोजेक्ट जापान इस प्रोजेक्ट के लिए सभी तरह का टेक्निकल सपोर्ट और टेक्नोलॉजी मुहैया करा रहा है लेकिन उसकी शर्त है कि सिग्नेलिंग सिस्टम और ट्रेन सेट जापानी कंपनियों से ही खरीदे जाने चाहिए। जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी की लोन शर्तों के मुताबिक केवल जापानी कंपनियां जैसे कावासाकी और हिताची ही बिड में हिस्सा ले सकती हैं। प्रोजेक्ट की बढ़ती लागत पर भी सहमति नहीं बन पा रही है। इसके लिए कुल बजट 1.08 लाख करोड़ रुपये का है लेकिन उसमें से 60,372 करोड़ रुपये पहले ही खर्च हो चुके हैं। इसका अधिकांश हिस्सा इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में खर्च हुआ है। इससे ट्रेन सेट खरीदने और सिग्नेलिंग सिस्टम्स की स्थापना के लिए कम पैसा रह गया है। इससे साफ है कि प्रोजेक्ट की लागत और ऊपर जा सकती है। दिलचस्प बात है कि जापान की शिंकानसन टेक्नोलॉजी पर आधारित ट्रेन को आज से ठीक 60 साल पहले 1 अक्टूब, 1964 को शुरू किया गया था। माना जा रहा है कि यह मुंबई से अहमदाबाद की दूरी करीब तीन घंटे में पूरा करेगी। इस साल की शुरुआत में वैष्णव ने दावा किया था कि सूरत से बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन 2026 में शुरू होगी लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह डेडलाइन और आगे जा सकती है।  

यूपीआई से सितंबर में हुए 20.64 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन, ट्रांजैक्शन की संख्या 15.04 अरब के पार

नई दिल्ली  यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन का मूल्य सितंबर में सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 20.64 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान ट्रांजैक्शन की संख्या भी सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 15.04 अरब हो गई है। यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से  जारी किए गए डेटा से मिली। बीते महीने यूपीआई पर प्रतिदिन 50.1 करोड़ लेनदेन हुए थे। अगस्त में यह आंकड़ा 48.3 करोड़ पर था। इस दौरान यूपीआई पर प्रतिदिन औसत 68,800 करोड़ रुपये के मूल्य के लेनदेन हुए। अगस्त में यह आंकड़ा 66,475 करोड़ रुपये पर था। यह लगातार पांचवां महीना है, जब मासिक यूपीआई लेनदेन की वैल्यू 20 लाख करोड़ रुपये रही है। सितंबर में आधार आधारित पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) से 10 करोड़ के करीब लेनदेन हुए हैं और इनकी वैल्यू 24,143 करोड़ रुपये थी। इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) के जरिए सितंबर में 5.65 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए हैं। इसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। बीते महीने प्रतिदिन औसत 1.4 करोड़ आईएमपीएस लेनदेन हुए हैं और इनकी प्रतिदिन की औसत वैल्यू 18,841 करोड़ रुपये रही थी। सितंबर में फास्टैग में 31.8 करोड़ लेनदेन हुए हैं। इसमें 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान फास्टैग में 5,620 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ है और इसमें सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सितंबर के यूपीआई के आंकड़े दिखाते हैं कि देश में डिजिटल लेनदेन में तेजी से वृद्धि हो रही है। वर्ल्डलाइन इंडिया में इनोवेशन, स्ट्रेटेजी और एनालिटिक्स के प्रमुख, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुनील रोंगला का कहना है कि इन आंकड़ों की सबसे अच्छी बात यह है कि जुलाई से लेकर सितंबर तक यूपीआई लेनदेन की वैल्यू 20.64 लाख करोड़ रुपये के ऊपर बनी हुई है, लेकिन लेनदेन की संख्या 14.44 अरब से बढ़कर 15.04 अरब पर पहुंच गई है, जो दिखाता है कि छोटे लेनदेन के लिए लोग पहले के मुकाबले ज्यादा यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।      

डिफेंस डायलॉग के दौरान सेना प्रमुख ने कहा कि वर्तमान स्थिति संवेदनशील बनी हुई है

नई दिल्ली भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के मुताबिक चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति स्थिर, लेकिन सामान्य नहीं है। दिल्ली कैंट में मंगलवार को चाणक्य रक्षा संवाद में बोलते हुए, जनरल द्विवेदी ने यह बात कही। डिफेंस डायलॉग के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। इसके साथ ही सेना प्रमुख ने यह भी बताया कि भारत किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार है। गौरतलब है कि मई 2020 में भारत चीन सीमा पर सैन्य गतिरोध शुरू हुआ था। जनरल द्विवेदी ने बताया कि भारत का लक्ष्य मई 2020 में शुरू हुए सैन्य गतिरोध से पहले की स्थिति को बहाल करना है। इसमें लैंड ऑक्यूपेशन, बफर जोन और पेट्रोलिंग की स्थितियों को पहले की स्थिति में बहाल करना है। जनरल द्विवेदी ने कहा कि जब तक उस स्थिति की बहाली नहीं हो जाती, वहां स्थिति संवेदनशील बनी रहेगी। सीमा पर चीन के संदर्भ में जनरल द्विवेदी ने कहा, “स्थिति स्थिर है, लेकिन सामान्य नहीं है और संवेदनशील है। अगर ऐसा है तो हम क्या चाहते हैं, हम चाहते हैं कि अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति बहाल हो। चीन के साथ, आपको प्रतिस्पर्धा, सहयोग, सह-अस्तित्व, टकराव और प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। इसलिए जब तक वह स्थिति बहाल नहीं हो जाती, जहां तक हमारा सवाल है, स्थिति संवेदनशील रहेगी और हम (सेना) किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।” जनरल द्विवेदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रही कूटनीतिक वार्ता के बावजूद, किसी भी समझौते का क्रियान्वयन जमीन पर सैन्य कमांडरों पर निर्भर करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कूटनीतिक वार्ता से सकारात्मक संकेत मिले हैं। बावजूद इसके अभी तक सेनाओं की पूरी तरह से वापसी नहीं हो सकी है। चीन के साथ सीमा मुद्दे पर चर्चा करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि हम चाह रहे हैं कि अप्रैल 2020 से पहले जो स्थिति थी, वह बहाल हो। इसलिए जब तक वह स्थिति बहाल नहीं हो जाती, जहां तक हमारा सवाल है, स्थिति संवेदनशील बनी रहेगी और हम पूरी तरह से परिचालन के लिए तैयार हैं। वहीं चीन द्वारा आधुनिक सीमावर्ती गांव बसाए जाने की भी खबर है। आर्मी चीफ ने भारतीय सीमावर्ती गांवों के विषय में कहा कि हमारे देश में इस तरह के मॉडल विलेज बनते आ रहे हैं। अब राज्य सरकारों को भी संसाधन जोड़ने का अधिकार है। अब सेना, राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की निगरानी सब एक साथ जारी है, इसलिए अब जो नए मॉडल विलेज बन रहे हैं, वे और भी बेहतर होंगे। जम्मू-कश्मीर पर आर्मी चीफ ने कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद अब वहां स्कूली बच्चों को मालूम हैं कि उन्हें कौन सा झंडा ड्रॉ करना है। भारतीय सेना प्रमुख का कहना है कि उन्हें लगता है कि हम शांति और समृद्धि की तरफ अग्रसर हैं।      

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में

Pandit Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham is once again in the headlines. पटना ! बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध धार्मिक गुरु, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, हाल ही में एक बार फिर मीडिया और जनता के ध्यान का केंद्र बन गए हैं। उनकी शिक्षाएँ, प्रवचन और सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें लगातार सराहा जा रहा है, लेकिन इस बार उनकी चर्चा एक विशेष घटना के कारण हो रही है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपने भक्तों को कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘हिंदुओं के खिलाफ बड़ी साजिश हुई है. आपने हवस का पुजारी सुना है, लेकिन हवस का मौलवी नहीं. हवस का मौलवी क्यों नहीं हो सकता?’ उन्होंने आगे कहा, हिंदुओं उन्होंने साजिश की और तुमने स्वीकार कर लिया है. मुसलमान अपने मौलवियों का अपमान नहीं करते हैं, लेकिन हिंदू ऐसा करते हैं. हम किसी के विरोध में नहीं हैं. प्रायोजित तरीके से लोगों का ब्रेन वॉश किया जा रहा है. उनकी शिक्षाओं का असर केवल धार्मिक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी के बीच भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। पंडित जी ने न केवल धार्मिक विषयों पर चर्चा की, बल्कि समाज में फैली असमानताओं और injustices के खिलाफ भी आवाज उठाई। उन्होंने कहा, “हमें अपने धर्म को समझते हुए समाज में सुधार लाने के लिए आगे आना होगा।” Read more : https://www.facebook.com/share/v/RjhFFp6gbdF2HPGf/ हाल ही में, पंडित धीरेंद्र ने एक विवादास्पद बयान भी दिया, जो चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, उनके अनुयायियों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि उनकी बातें हमेशा से समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से होती हैं। इस प्रकार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और उनके अनुयायी उन्हें श्रद्धा और विश्वास के साथ सुनते हैं। उनकी शिक्षाएँ, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणा बन रही हैं, और यह स्पष्ट है कि उनका प्रभाव आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet