LATEST NEWS

डॉक्टरों ने सूझबूझ से निकाली बाहर, छत्तीसगढ़-कोरबा में चार साल की बच्ची के गुप्तांग में घुसी जोंक

कोरबा. कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेल-खेल में चार साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गई। इसके बाद हड़कंम मच गया और उसे गांव के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलजे में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद जोंक को बाहर निकाला। इसके बाद मासूम, डॉक्टर की टीम और परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बांगो थाना अंतर्गत नवापारा गांव निवासी जलप्रताप सिंह का परिवार निवास करता है। उसकी दो बेटी और पत्नी साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वो काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी खेत में काम करने गई हुई थी। वहीं, एक बड़ी बेटी 12 साल और उसकी छोटी बेटी 4 वर्षीय दोनों घर के पास तालाब में नहाने गए हुए थे। दोपहर को दोनों तालाब से नहाकर घर वापस लौटे। इस दौरान चार वर्षीय मासूम चीख-पुकार मचाने लगी और गुप्तांग में दर्द होने की बात कही। तब इसकी जानकारी अपने माता-पिता को बड़ी बेटी ने दी। उसे कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिला मेडिकल कॉलेज में उसे पीडिया वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने गुप्तांग में जांच करने के दौरान एक जोंक मिली, जिसे बाहर निकल गया। वहीं, बारीकी से जांच करने के बाद जोंक को काफी मशक्कत बाद बाहर निकाला गया। डॉक्टरों की की माने तो समय रहते अगर मासूम को अस्पताल नहीं लाया जाता तो शायद उसकी जान को खतरा भी हो सकता था। डॉक्टरों की टीम ने घण्टो मशकत के बाद मासूम की जान बचाई।

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न, हाईमास्ट लाइट और विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश: श्याम बिहारी जायसवाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले के समग्र विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिसमें आंगनबाड़ी, स्कूल में भी पानी पहुंचाया जाए। पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि सभी बसाहटों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाए, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने क्रेड़ा विभाग को जिले के खड़गवां, उधनापुर, अखराडाड़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थापित हाईमास्ट लाइटों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए खड़गांव, मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, चिरमिरी और भरतपुर क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल ठीक कराने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबे समय से लंबित मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग पर भी चर्चा हुई। मंत्री जायसवाल ने कहा कि इसके लिए गंभीर प्रयास जारी हैं और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएगा और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बच्चों के लिए खेल सुविधाओं की बेहतरी और स्कूल परिसर में पेड़-पौधों की देखभाल पर भी जोर दिया। स्कूलों की नियमित जांच और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा । मंत्री ने चिरमिरी क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए और कहा कि नगरीय निकायों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता जताई। साथ ही मंत्री ने कुटीर उद्योग के विकास पर बल देते हुए कहा कि जिले में लघु उद्योगों के विकास के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके तहत लावलीवुड कॉलेज खोलने पर विचार हुआ, जिससे  युवाओं  को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिले के चिरमिरी वन क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा खड़गवां और भरतपुर क्षेत्रों में मलेरिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया की जांच और रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में बढ़ते सीने के दर्द के मामलों पर ध्यान देते हुए उन्होंने मरीजों की सही जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । बैठक में मनेंद्रगढ़, चिरमिरी में अटल आवास बनाने के लिए जगह चिन्हांकित करने के लिए कहा है । इसके साथ ही चिरमिरी क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी और शिक्षा विभाग के भवनों के भौतिक सत्यापन और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। बैठक में उपस्थित जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री दृगपाल सिंह, जनपद सदस्य मनेंद्रगढ़ श्रीमती अनिता सिंह, कसौरी सरपंच श्रीमती मुन्नी बाई, बुंदेली सरपंच आनंद भगत, मनवारी सरपंच रामलखन सिंह, पार्षद झगराखण्ड श्रीमती कमला गुप्ता, पार्षद मनेंद्रगढ़ श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, जनपद सदस्य, पार्षद नई लेदरी रामरति यादव, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, वनमण्डलाधिकारी, मनीष कश्यप, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह,सीएमएचओ अविनाश खरे सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

अमेठी हत्याकांड में शिक्षक के पीड़ित परिजनों से मिले सीएम योगी, पुलिस इस मामले में अब जांच पड़ताल कर रही है

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को अमेठी में विगत दिनों घटित नृशंस हत्याकांड के पीड़ित परिजनों ने भेंट की। इस दौरान विधायक ऊंचाहार मनोज पांडेय की उपस्थिति भी रही। वहीं, इस मामले में आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अब जांच पड़ताल कर रही है और नए नए खुलासे कर रही है। जानकारी के मुताबिक, प्यार में धोखा खाने के बाद चंदन वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब जिला अस्पताल के बाद उसका एम्स में इलाज हुआ था। चंदन ने इस वजह से खाया था जहर जांच में पता चला है कि मृतक पूनम भारती ने जब चंदन के खिलाफ छेड़खानी, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। तो इससे चंदन को बड़ा झटका लगा था। उसे लगा कि प्यार में उसे धोखा मिला है। उसे यह दुख था कि जिस महिला से वह प्यार करता है, उसी ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करा दी। इस बात से वह काफी दुखी था। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खाकर मरने की कोशिश की थी। जानकारी होने पर परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया था। एम्स में ही उसका इलाज हुआ था और उसकी जान बच गई थी। पूनम से शादी करना चाहता था चंदन उस समय जब पुलिस ने जांच की तो चंदन ने खुद को बेकसूर बताया था। उसने कहा था कि उसके खिलाफ बेवजह केस दर्ज कराया गया। उसने कोई छेड़खानी नहीं की है। पुलिस ने बताया कि चंदन के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। बताया जा रहा है कि चंदन पूनम भारती को मारने की धमकी देता था, उसने उसका जीना हराम किया हुआ था। शिक्षक, उसकी पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी चंदन फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए और चंदन का वाट्सएप स्टेटस शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें उसने लिखा है  (5 लोग मरने वाले हैं, मैं तुम्हें जल्द ही दिखाऊंगा)। इसके साथ ही उसने लिखा था कि इंसान हमेशा दो लोगों से हार जाता है। एक अपने परिवार से, दूसरा अपनी पसंद के इंसान से। पुलिस के मुताबिक, चंदन के एक जिगरी दोस्त ने ये भी बताया कि चंदन पूनम से शादी करना चाहता था। पूनम उससे संबंध तो चाहती थी, लेकिन शादी से इनकार कर दी थी। ऐसे में चंदन उससे नाराज रहने लगा।  

एसबीआई के एटीएम में पड़ा ताला अधिकारियों को नहीं है कोई चिंता

खजुराहो देश का सबसे प्रतिष्ठित भारतीय स्टेट बैंक जो ग्राहक सेवा के नाम पर तरह-तरह के चार्ज तो जरूर लेती है लेकिन ग्राहक सेवा के नाम पर जीरो होता जा रहा है, हालिया उदाहरण के तौर पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के लगभग सभी एसबीआई के एटीएम 15 दिनों से भी ज्यादा समय हो गया बंद पड़े हैं एटीएम में ताला डाला हुआ है लेकिन अधिकारियों को इस विषय पर कोई चिंता नहीं है ग्राहक परेशान होते हैं तो होते रहे । पर्यटन नगरी खजुराहो आने वाले पर्यटक एवं आमजन इन एटीएम के बंद होने से काफी परेशान है तथा लंबे समय से एटीएम के बंद होने के कारण एसबीआई की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े होते हैं, इसी विषय को लेकर आज वित्त मंत्री सहित एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्वीट भी किया गया है लेकिन इसके बाद भी अब देखना होगा कि आखिर यह एटीएम कब तक खुलते हैं ।  सुभांशु शुक्ला खजुराहो।

‘अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर होगी’- अनिल विज

अंबाला हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को दोहराया कि पार्टी चाहेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे।हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन मीडिया से बातचीत में श्री विज ने कहा, “पार्टी चाहेगी तो आपसे अगली मुलाकात मुख्यमंत्री के रूप में होंगी।” उन्होंने दावा किया कि सरकार भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी। उनके मुख्यमंत्री पद पर दावा करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री पद पर दावा नहीं किया। जब 2014 में भाजपा की सरकार बनी, तब भी वह मुख्यमंत्री बनाए जा सकते थे क्योंकि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल (2009-2014) में वह भाजपा विधायक दल के नेता थे और उन्होंने पांच साल सरकार की नाक में दम कर रखा था। श्री विज ने कहा कि मार्च में जब मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया तब भी उन्होंने पद पर कोई दावा नहीं किया। श्री विज ने कहा कि बाद में लोगों ने कहना शुरू किया कि वरिष्ठतम नेता होने के नाते विज को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया जा सकता, तब मैंने कहा कि यदि मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा। भाजपा नेता ने कहा कि अब भी पार्टी चाहेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे क्योंकि उन्होंने कभी पार्टी का कोई आदेश नहीं टाला। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों श्री विज के मुख्यमंत्री पद पर दावे के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व स्पष्ट कर चुका है कि पार्टी हरियाणा चुनाव श्री सैनी के नेतृत्व में लड़ रही है और वही पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा हैं।

‘तनु वेड्स मनु 3’ में ट्रिपल रोल निभाएंगी कंगना रनौत

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ में ट्रिपल रोल निभाती नजर आ सकती हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी। इसकी दूसरी किस्त ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुयी।दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया। दोनों फिल्म में कंगना रनौत और आर. माधन ने मुख्य भूमिका निभायी थी।अब दर्शकों को इसकी तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है। कहा जा रहा है कि ‘तनु वेड्स मनु’ की तीसरी किस्त की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि निर्देशक आनंद एल राय और उनके राइटिंग पार्टनर हिमांशु शर्मा ने ‘तनु वेड्स मनु 3’ की कहानी को अंतिम रूप दे दिया है। कहा जा रहा है कि ‘तनु वेड्स मनु 3’ में कंगना रनौत ट्रिपल भूमिका में नजर आ सकती हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो कंगना पहली बार तीन किरदार में नजर आयेंगी। ‘तनु वेड्स मनु 3’ की शूटिंग 2025 के मध्य में शुरू होने की संभावना है।

विद्यालय में भोजन करने के बाद थाली को स्वयं साफ करता छात्र

बच्चों से थाली साफ करा रहा है एकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय झुंडपुरा रसोई घर पर मीनू अनुसार का चार्ट भी नहीं छपा है और दुसरी ओर भोजन बनाने वाले स्वसहायता समूह का नाम भी अंकित नही है झुंडपुरा शासन के द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को संतुलित एवं पोषण युक्त आहार मिल सके इसलिए मिड डे मील योजना शासन के द्वारा स्व सहायता समूहों के माध्यम से विद्यालय में शुरू की गई जिससे व्यापक स्तर पर साक्षरता दर में अत्यधिक वृद्धि हुई सुदूर ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में इस योजना के माध्यम से स्कूल में पढ़ने आने वाले बालक एवं बालिकाओं को भरपेट भोजन के साथ साथ संतुलित एवं पोषण युक्त आहार मिलने से उनके कुपोषण में कमी आई और स्वास्थ्य में वृद्धि हुई वहीं दूसरी ओर झुंडपुरा नगर परिषद के अंर्तगत आने वाले विद्यालययों की स्तिथि शासन की मनसा के बिल्कुल विपरीत है ऐसा ही मामला ऐकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय झुंडपुरा पर देखने को मिलाजिसमें बच्चे खाना खाने के बाद अपने बर्तन स्वयं साफ करते नजर आए जो के नियमों के विरुद्ध है इसके लिए शासन ने रसोईया नियुक्त कर रखी हैं जो के सिर्फ कागजों में ही दर्ज हैं मुख्य बात यह है कि यहां बच्चे विद्यालय में भोजन करने के बाद खुद ही थाली साफ करने के लिए मजबूर है दूसरी ओर विद्यालय का रसोई घर स्थाई रूप से लगभग विगत तीन माह से बंद है लेकिन छात्र अनुपात के हिसाब से रसोइयां नियुक्त है लेकिन सभी राशोइयाँ भोजन बनाने नहीं जाती है और वह घर बैठे ही हर माह का के वेतन का आहरण प्रतिमाह प्राप्त हो रहा है जो कि शासन के नियमों के विरूद्ध है दुसरी ओर भोजन भी मीनू अनुसार नहीं बन रहा है जिसके कारण मध्यान भोजन की पंजी आधारित रिपोर्ट भी गलत बनाई जा रही है जिससे स्पष्ट होता है की छात्रों की संख्या में फेरबदल कर मध्यान भोजन की पंजी में उपस्तीथी संख्या बड़ाकर दर्शाई जाती है इस विषय में जब प्रधाना अध्यापिका विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई जब उनसे इस विषय पर फ़ोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि में अभी तीन दिन के अवकाश पर हूं। वर्जन- बालकों के द्वारा विद्यालय में भोजन की थाली साफ करना नियमों के विरुद्ध है अगर ऐसा हुआ है ऐसा है तो मैं कल इसकी जांच करवाता हूं और संबधितों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। मानिकचंद धाकड़ बीआरसी सबलगढ़

मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन में फर्जी शिकायतें करने वालों की अब खैर नहीं

भोपाल मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन में फर्जी शिकायतें करने वालों की अब खैर नहीं। फर्जी या मामूली बातों पर शिकायत करने वाले सावधान हो जाएं। फर्जी शिकायतों से बचने के लिए सीएम हेल्पलाइन के नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियम के मुताबिक, सीएम हेल्‍पलाइन में एक ही दिन में 10 से ज्यादा शिकायत करने वाले को ब्‍लॉक कर दिया जाएगा।  आपको बता दें कि सीएम हेल्पलाइन में रोजाना सैकड़ों की संख्या में फर्जी शिकायतें मिलने लगी हैं। ऐसी शिकायतों का निराकरण के लिए समय और श्रम भी व्यर्थ चला जाता है। बाद में पता चलता है कि शिकायत झूठी और बनावटी थी। वहीं, कुछ लोगों की छोटी छोटी बातों को लेकर शिकायत की आदत भी बन गई थी। इस सब से बचने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। सीएम मोहन के सख्त निर्देश ऐसे में सीएम हेल्पलाइन सुविधा का दुरुपयोग करने वालों की अब खैर नहीं है। झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन व्यवस्था में अधिकारियों को सख्‍त नियम बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन निश्चित ही यह एक उपयोगी मंच है। कार्य अच्छा हो रहा है लेकिन इसका दुरुपयोग न हो यह भी ध्यान रखा जाए। बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन के एकीकृत नंबर 181 पर प्रतिदिन लगभग 60 हजार काल आते हैं। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों में से 97.3 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण हो चुका है। इसी तरह 72 प्रतिशत शिकायतें संतुष्टि से बंद की जा चुकी हैं। लंबित शिकायतों का प्रतिशत मात्र 2.7 है। जन समस्या समाधान के लिए मप्र के दल ने गुजरात का भी किया भ्रमण प्रेजेंटेशन में बताया गया कि सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से 40 विभाग के 185 विभिन्न डैशबोर्ड कार्य कर रहे हैं। बताया गया कि गुजरात राज्य में आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए मध्य प्रदेश के दल ने गुजरात भ्रमण किया है। अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज को प्रदेश में अपनाया जाएगा। महिला हेल्पलाइन और दिव्यांग हेल्पलाइन के संचालन के साथ ही शिकायत की स्थिति पता करने व्हाट्सएप चैट बोर्ड सुविधा भी प्रारंभ की गई।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़-सुकमा में एक लाख के इनामी सहित चार नक्सलियों का आत्मसमर्पण

सुकमा. सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एक बार फिर से बड़ी कामयाबी पुलिस को मिली है जहां 1 ईनामी नक्सली सहित कुल 4 नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया। छ0ग0 शासन द्वारा पद के अनुरूप 1 नक्सली पर 1 लाख रूपये का घोषित है ईनाम। नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल, डीआईजी कोंटा, सुकमा, जगदलपुर रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) एवं 50, 150, 219, 241 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखाओं के कार्मिकों की रही है विशेष प्रयास। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 1 ईनामी नक्सली सहित कुल 4 नक्सलियों क्रमशः 1. माड़वी जोगा पिता मल्ला (कोर्राजगुड़ा आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर ईनामी 1 लाख रूपये) उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम कोर्राजगुड़ा बड़ेपारा थाना भेज्जी जिला सुकमा, 2. मुचाकी मासा पिता स्व. मुचाकी हड़मा (पूर्व प्लाटून नंबर 4 का पार्टी सदस्य) उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेकेड़वाल थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 3. सुन्नम राजू पिता स्व. सुन्नम भीमा (मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति दोरला निवासी मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा, एवं 4. मड़कम लच्छा पिता मुदराज (मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 32 वर्ष जाति दोरला निवासी मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में अमृतेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 50 वाहिनी सीआरपीएफ, दुराई मुर्गन, सहायक कमाण्डेन्ट 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक अभिलाष टण्डन, प्रभारी डीआरजी जिला सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये है। इनामी नक्सली माड़वी जोगा पिता मल्ला को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा, मुचाकी मासा पिता स्व. हड़मा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी सुकमा, जगदलपुर रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी), 241,150 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा एवं सुन्नम राजू पिता स्व. भीमा, मल्लम लच्छा पिता मुदराज को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी कोंटा रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी), 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखाओं के कार्मिकों की रही है विशेष प्रयास। उपरोक्त सदस्यों प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बैनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

वाहन जब्त आरोपी को भेजा जेल, छत्तीसगढ़-कोण्डागांव में कार से पकड़ा गांजा

कोण्डागांव. जिला कोण्डागांव के थाना अनंतपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उमरकोट से कोण्डागांव की ओर जा रही लाल रंग की स्वीफ्ट कार (वाहन क्रं. सी.जी. 04 पी.ए. 1630) में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमरावती वैभव पेट्रोल पम्प के सामने मेन रोड SH-26 पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी कृष्णा साहू उर्फ खाड़ु (उम्र 33 वर्ष), निवासी उमरकोट, उड़ीसा के कब्जे से 0.242 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2,500 रुपए आंकी गई। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है और वाहन को जप्त कर लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में सायबर टीम सहित पुलिस के अन्य जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बाइक सवार की मौत, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बाइक युवक की मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक दुर्गेश कौशिक जोकि केएसके प्लांट में ऑपरेटर के पद पर ठेका कर्मचारी है। अपने काम पर शुक्रवार को वह जा रहा रहा था। इस बीच पता चला कि केएसके प्लांट के सामने धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर वापस घर अकलतरा आ रहा था। इस बीच रात्रि 10.30 इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलते हुए सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गेश कौशिक को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया।

नक्सलियों की टूट गई कमर, छत्तीसगढ़-रायपुर में नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम

रायपुर. देश के सबसे बड़े नक्सली मुठभेड़ में घायल एक जवान से मिलने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव से मिलकर उसका हाल-चाल जाना। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। घायल जवान से घटना की पूरी जानकारी भी ली। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। सर्चिंग ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। शाम पांच बजे के बाद बस्तर संभाग के आईजी सुंदरराज पी. नारायणपुर और दंतेवाड़ा के एसपी इस मुठभेड़ को लेकर पूरा खुलासा करेंगे। आज तक के नक्सल ऑपरेशन में जो कांकेर में हुआ था, उससे भी बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ है। बहुत बड़ी संख्या में एके-47, एसएलआर बरामद हुआ है। बहुत सारे हथियार बरामद हुए हैं। उस क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूट गई है, पूरी की पूरी कंपनी खत्म हो गई है। नक्सलियों से फिर की मुख्यधारा में लौटने की अपील डिप्टी सीएम ने एक बार फिर नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि वो नक्सलियों से कहना चाहते हैं कि सभी को घर पर वापस आना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सरकार अच्छी सरेंडर पॉलिसी के साथ सामने आ रही है। मुख्यधारा पर सभी लौटें। बस्तर और बस्तर का जल, जंगल और जमीन बस्तरवासियों का है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के मार्ग पर बिछे हुए आईईडी को अब खत्म कर देना चाहिए।

हिना खान ने फैंस द्वारा भेजे गए गिफ्ट्स देखकर भावुक हुईं!

अविश्वासी खान ने 3 अक्टूबर को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इस मौके पर सभी ने उन्हें गंभीर दावे और कैंसर की जंग के बारे में बताया। अब मासूम ने मासूमियत पर लोगों से मिले तोहफों और फूलों के गुलदस्ते का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ये सब लोगों से मिली तोहफों और फूलों के गुलदस्ते से भरी नजर आ रही हैं। लाश खान की आंख पर पट्टी के कमरे में ले जाया जाता है। जहां खूब तोहफ़े होते हैं। कई तरह के केक होते हैं और रंग-बिरंगे फूलों की माला लगाई जाती है। नवजात शिशु भी होते हैं। जब वह कमरे में आती हैं और आंखों से कपड़े निकालती हैं तो वह एकदम हैरान रह जाती हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह कैसे रिएक्ट करें। ये सब देख इमोशनल भी होते हैं खूबसूरत खूबसूरत खान। एक केक भी उन्हें किसी ने भेजा है, जिसमें वह दुल्हन वाले अटायर में रैंप वॉक करती हैं। वह देखता है तो उसकी खुशी का सिद्धांत नहीं होता है। अन्य शेयर करते हुए उन्होंने भारी-भरकम पोस्ट लिखा। उन्होंने दिल से धन्यवाद यू कहा। अविश्वासी खान ने लोगों का प्यार और समर्थन हासिल किया और इस सरप्राइज़ पर खुशी की तलाश की। उन्होंने कहा कि प्रियांक ने अपने कठिन समय में उनका साथ दिया है। उन्होंने अपनानाहोलिक्स को अपना तारक और गार्जियन बताया है। उन्होंने कहा कि उनके प्रेमी उनके साथ हैं और इस बात से वह वाक़िफ़ हैं। और उनके हर मुश्किल-आराम में वह उनके साथ हैं ये बात उनके प्रिय ने भी साबित की है। एक्टर्स ने कहा कि बर्थडे की बर्थडे पर बर्थडे की बर्थडे पार्टी को लेकर एक्टर्स ने कहा कि वह इस तरह की फिल्मों में अपने उत्साहवर्धन के लिए सभी को धन्यवाद कहते हैं। इस पोस्ट पर सुरभि ज्योति, स्टिरिट दिलैक, साहिर शेख, जूही परमार, श्रेनु पारिख समेत अन्य एक्टर्स ने जन्मदिन की बधाई दी।

ऑस्कर में एंट्री के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लापता लेडीज’ जापान में हुई रिलीज

मुंबई, जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म लापता लेडीज जापान में रिलीज हो गयी है। किरण राव निर्देशित फ़िल्म लापता लेडीज’ ने अपनी रिलीज के बाद काफी इंपैक्ट डाला है।इस फिल्म की दिलचस्प कहानी और हंसी मजाक से भरी दुनिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में थिएटर्स में खूब प्यार पाया है, इतना ही नहीं इसकी ओटीटी रिलीज ने भी दर्शकों को प्रभावित किया है। यह फिल्म आज जापान में रिलीज हुई है। इसके अलावा, ऑस्कर में एंट्री करने के साथ फिल्म ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। साथ ही फिल्म ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 में बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी जीता है। ग्रामीण भारत में सेट की गई यह फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है जो ट्रेन में सफर के दौरान अपने अपने परिवारों से बिछड़ जाती हैं। इसके बाद कई तरह के उतार चढ़ाव आते हैं और मुश्किल हालात पैदा होते हैं। ‘लापता लेडीज’ ग्रामीण भारत में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के विषयों पर आधारित एक फिल्म है। फिल्म दो दुल्हनों की कहानी पर आधारित है, जो 2001 में ट्रेन यात्रा के दौरान अनजाने में बदल जाती हैं। प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल अभिनीत इस फिल्म में एक मार्मिक कथा के साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी है। जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, लापता लेडीज़ का निर्देशन किरण राव ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है, जिसकी पटकथा बिप्लब गोस्वामी की एक पुरस्कार विजेता कहानी पर आधारित है। पटकथा और संवाद स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में ‘लापता लेडीज’ को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया, जिसमें न्यायाधीश, उनके परिवार और अधिकारी शामिल हुए। उस कार्यक्रम में राव ने फिल्म की स्क्रीनिंग में मुख्य न्यायाधीश की पहल के लिए आभार व्यक्त किया। मार्च में रिलीज़ हुई इस फिल्म में रवि किशन, छाया कदम और गीता अग्रवाल शर्मा ने भी अभिनय किया है। इस साल 96वें ऑस्कर के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई ‘लापता लेडीज’ को किरण राव ने निर्देशित किया है और इसे आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है। ये एक अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है, जो बिप्लब गोस्वामी की है। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई ने लिखे हैं। जबकि दिव्यनिधि शर्मा ने एडिशनल डायलॉग्स को आकार दिए हैं।

पुलिस जिंदाबाद के लोगों ने लगाए नारे, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में करोड़ों की लूट का खुलाशा

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज नगर के हृदय स्थल में हुए दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस के इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्रवासियों में हर्ष है। अपराधियों को लेकर पुलिस देर शाम जब न्यायालय पेश करने रामानुजगंज पहुंची तो हजारों की संख्या में रामानुजगंजवासीयो के द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुलिस कर्मियों का सम्मान किया। घटना के 22 दिन बाद पुलिस के द्वारा मामले के खुलासे के लिए किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे जिलेवासियों की निगाह थी।प्रेस कांफ्रेंस के पहले कई प्रकार के अटकलें का दौर चल रहा था तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी। पुलिस के प्रेस कांफ्रेंस के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। पुलिस का प्रेस कॉन्फ्रेंस देखते ही देखत इंटरनेट मीडिया में वायरस होने के साथ ही बधाइयों का ताता लग गया। घटना के बाद तात्कालिक पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल 20 मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंच गए थे। वहीं वे घटना स्थल से वे तत्काल अपराधियों का पीछा करते झारखंड की ओर गए थे तात्कालिक पुलिस अधीक्षक के द्वारा कई महत्वपूर्ण सुराग लगाने में सफलता हासिल किया था। इस बीच उनके स्थानांतरण हो जाने से लग रहा था कि पुलिस का जांच धीमा हो जाएगा परंतु नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल के पदभार ग्रहण करने के साथ ही मिशन मोड में काम करना प्रारंभ कर दिया गया। 3 हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस के हाथ अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच गई। पूरे क्षेत्रवासी घटना को लेकर दहशत में थे वही अपराधियों को पकड़ने की मांग तेज होते जा रही थी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा राजेश ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी से बात कर अपराधियों को जल्द पकड़ लेने का आश्वासन दिया था। इस बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी एवं छह आरोपियों को धर दबोचा। आतिशबाजी के साथ हुआ पुलिस का अभिनंदन   मंगलवार की देर शाम विजय भाव में जब टीम में शामिल रामानुजगंज थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी रामानुजगंज पहुंचे तो भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आतिशबाजी के साथ लरंगसाय चौक पर जोरदार अभिनंदन किया गया एवं पुलिस के जयकारे के नारे लगाए गए। बढ़ते अपराध से दहशत में लोग विगत एक वर्ष से नगर में लूट, उठाई गिरी चोरी की कई घटनाएं घट चुकी थी परंतु किसी भी मामले में पुलिस के हाथ अपराधियों तक नहीं पहुंच पाए थे धीरे-धीरे लोगों का विश्वास पुलिस में कम हो रहा था इस बीच राजेश ज्वेलर्स में हुई बड़ी घटना ने लोगों को दहशत में ला दिया था। पुलिस को मिली सफलता ने पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाया। प्रेमिका से बात करना पड़ा महंगा   अपराधियों तक पुलिस को पहुंचना बहुत ही कठिन था। क्योंकि अपराधी मोबाइल का उपयोग नहीं करते थे साथ ही वे बात करने के लिए दूसरे के मोबाइल का सहारा लेते थे। यहां तक की हॉटस्पॉट से नेट लेकर कार्य करते थे। प्रेमिका से बात करना अपराधियों को महंगा पड़ा आखिरकार पुलिस अपराधियों तक पहुंची गई। अंजलि मोहाली के पास इलाके में करती थी काम सोनू की प्रेमिका जिसके साथ सोनू का करीब 10 वर्ष से प्रेम संबंध है। वह मूल रूप से लातेहार की है वह चंडीगढ़ के मोहाली के पास इलाके में बड़े घरों में कार्य करती थी। उसके रहन-सहन एवं पहनावा देख कर उसके रहसीयत का पता चल रहा था। बाइक से लगा सुराग अपराधियों के द्वारा प्रयोग किए गए बाइक का पता चलते ही रामानुजगंज थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा था एवं बाइक की जप्त  की गई  पता चला कि बाइक औरंगाबाद का है जहां पुलिस बल पहुंचा। जब जांच को और आगे बढ़ाया गया तो आरोपी राहुल मेहता का पता चला जिसके बाद चैनपुर थाने से बुकिंग गैंग के बारे में जानकारी मिली इस प्रकार से जांच से आगे बढ़ती गई और धीरे-धीरे तार जुड़ते गए। पुलिस ने 500 से अधिक नंबर को किया ट्रेस नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के साथ 20 पुलिस कर्मी 24 घंटे मामले के खुलासे में लग रहे यहां तक की पुलिस अधीक्षक स्वयं साइबर सेल में 7 राते  गुजारी। 24 घंटे अलर्ट मूड में रहे इसके बाद ही पुलिस के हाथ अपराधियों तक पहुंच सके हर छोटी से छोटी मूवमेंट की जानकारी पुलिस अधीक्षक टीम से लेते रहे। मौका स्थिति के अनुसार पुलिस की रणनीति भी बदलती रही तमाम चुनौती एवं मुश्किलों के बीच आखिरकार पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई। कनॉड प्लेस से हुई तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भीड़भाड़ वाले इलाके कनाडा प्लेस में तीन आरोपी खरीदारी कर रहे थे। पुलिस कर्मी इनकी रेकी करते रहे आखिरकार मौका देखकर धर दबोचा कनाडा प्लेश से आरोपियों को धर दबोचना आसान नहीं था आरोपी धर दबोचने के बाद किडनैपिंग होने का हल्ला करने लगे परंतु पुलिस के द्वारा सूझबूझ के साथ भीड़ के बीच से आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet