LATEST NEWS

पेंसिल्वेनिया की चुनावी रैली में डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘मौत के सामने भी हार नहीं मानूंगा’, Elon Musk भी दिखे साथ

पेनसिल्वेनिया. पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शनिवार (5 अक्तूबर) को पेंसिल्वेनिया एक चुनावी रैली को संबोधित किया। दिलचस्प बात रही है कि मंच पर ट्रंप के साथ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) भी नजर आए। मंच पर जाकर एलन मस्क ने ट्रंप के लिए समर्थन भी मांगे। इस चुनावी रैली में हजारों की संख्या में रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों ने हिस्सा लिया था। मंच पर आकर मस्क ने लोगों के सामने फाइट-फाइट और वोट-वोट के नारे लगाए।

चेंबूर इलाके की एक दुकान में आग लगने से दो बच्चों समेत 7 की मौत

चेंबूर. मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार सुबह एक दुकान में आग लग गई। सुबह 5 बजे दुकान के ग्राउंड प्लस वन (G+1) स्ट्रक्चर में आग लग गई। आग में जलकर सात लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि दुकान ग्राउंड फ्लोर पर थी। वहीं, ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता था। आग में जलकर परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान और घर जलकर राख हो गया।

भोपाल के जहांगीराबाद में 16 साल से कैद महिला का शरीर बन गया था हड्डियों का ढांचा, पुलिस ने किया रेस्क्यू

भोपाल. शहर के जहांगीराबाद इलाके में सोलह साल से घर में कैद एक विवाहित महिला का शनिवार को भोपाल पुलिस ने रेस्क्यू किया। महिला को ससुराल वालों ने वर्ष 2008 से उसे कैद रखे थे और उसके बाहर जाने व मायके पक्ष के लोगों से मिलने पर पाबंदी लगा रखी थी। पीड़िता के पिता ने महिला थाना पुलिस को एक आवेदन देकर मदद मांगी थी। इसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और जहांगीराबाद के कोली मोहल्ले में पहुंची। पुलिस ने घर के भीतर पहुंचकर देखा तो पाया कि महिला बेहद कमजोर अवस्था में पलंग पर पड़ी थी। वह ठीक से बोलने की स्थिति में भी नहीं थी। पुलिस ने महिला को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने की थी शिकायत पुलिस के अनुसार महिला थाना में किशन लाल साहू निवासी जिला नरसिंहपुर ने आकर शिकायती दिया था। उसमें उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री रानू साहू का विवाह 2006 में किया गया था। वर्ष 2008 के बाद से ससुराल वालों ने पुत्री को उनसे मिलने नही दिया है। पुत्री के बेटे और बेटी को भी उससे दूर कर कहीं भेज दिया गया है। ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग फरियादी पिता ने पत्र में यह भी लिखा कि ससुराल में उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा है। उसकी हालत खराब होने के बारे में पड़ोसियों से सूचना मिली। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि पुत्री का घर से रेस्क्यू कर घर से रेस्क्यू किया जाकर उपचार दिलाया जाए एवं ससुराल पक्ष के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले की शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने जहांगीराबाद पुलिस स्टाफ की मदद से महिला रानू को रेस्क्यू किया गया। बेहद कमजोर हालत में मिली महिला पलंग पर पड़ी रानू की हालत देखकर पुलिस भी दंग रह गई। 16 बरस से घर में कैद रानू बेहद कमजोर हालत में थी। चमड़ी हड्डियों से चिपक गई थी। वह बोलने की स्थिति में भी नही थी। उसकी गंभीर हालत देख पुलिस ने उसे स्वजन के साथ अस्पताल भेजकर भर्ती कराया।

व्हाट्सएप ने स्टेटस अपडेट्स के लिए नया प्राइवेट टैगिंग फीचर लॉन्च किया

व्हाट्सएप की ओर से एक नया सिद्धांत पेश किया गया है। साथ ही व्हाट्सएप की ओर से स्टेटस अपडेट के लिए नया प्राइवेट टैगिंग फीचर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने नए फीचर का रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसके लिए जल्द ही वर्ल्डवाइड यूनिवर्सल के लिए प्लॉट उपलब्ध कराए जा सकेंगे। वॉट्सऐप ग्राहकों को नई सुविधा देता है, निजी तरीके से स्टेटस अपडेट में कॉन्टैक्ट टैगिंग की शुरुआत करता है। साथ ही स्टेटस को लाइक करने के साथ ही फोटो शेयर करने का उत्साह देता है। इसके अलावा वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट में लोगों और प्रलोभनों को शामिल किया जाएगा। स्टेटस टैग और शेयर का अंतिम स्थान व्हाट्सएप ब्लॉग पोस्ट के अनुसार नए अपडेट के अनुसार अपने सबसे प्यारे लोगों को कर देंगे। साथ ही उपकरण को ट्रैक कर लेगा। व्हाट्सएप उपभोक्ता टैगिंग के अलावा, स्टेटस ‘लाइक’ करने के साथ एक नया फीचर पेश किया गया है, जो उपभोक्ता किसी को भी यह दिखाने की अनुमति देता है कि आप अपने स्टेटस का आनंद ले रहे हैं। लाइक बटन पर एक टैप से उपभोक्ता अपने कॉन्टैक्ट स्टेटस अपडेट को लाइक कर दें। स्टेट्स में लोग कर सकेंगे टैग टैगिंग की तरह ही, लाइक पर्सनल हो और कोई काउंटर नहीं होगा, जिसका मतलब है कि केवल वही व्यक्ति जिसका स्टेटस आपको पसंद आया है, वह उन्हें दर्शकों की सूची में देखता है। अगले कुछ महीनों में स्टेटस और अपडेट टैग में सबसे ज्यादा मांगें मिलेंगी। ये उन लोगों के करीबी लोग हैं जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जल्द ही मेटा मेटल वॉयस मॉड फीचर लॉन्च किया जा सकता है। इस अपडेट से वॉइस मॉड्यूलेशन और आर्टिफिशियल स्टूडियो (स्टूडियो) के साथ दो-तरफ़ा वॉयस संचार की सुविधा है। नए अपडेट से यूजर अपनी राय का पता लगाएं, अपनी चैट को खरीदें और नए को बेचना आसान हो जाएगा। साथ ही रिपोर्ट से पता चलता है कि मेटा एनिमेस्ट की आवाज को शामिल किया जा सकता है।

खंडवा: महिला की नर्मदा नदी के खेड़ीघाट पर साड़ी बांधकर करवाई डिलेवरी

खंडवा. इंदौर-इच्छापुर सड़क मार्ग पर मोरटक्का में नर्मदा नदी के खेड़ीघाट पर महिला का प्रसव साड़ी की आड़ में करवाना पड़ा। वायरल हो रहे वीडियो में स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रसव करवाने का उल्लेख करते हुए महिला स्वास्थ्यकर्मी पर सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सूचना पर नर्स को वहां भेजा गया था, उसने प्रसव करवाया और महिला तथा नवजात को स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज किया गया। दोनों स्वस्थ हैं। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो तखत पर लेट गई बताया जाता है महिला और उसका पति खेड़ीघाट पर ही रहकर गुजर-बसर करते हैं। शनिवार सुबह से पति काम पर गया हुआ था। घाट पर महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो वहीं तखत पर लेट गई। वहां मौजूद आसपास की महिलाओं ने उसकी मदद की। सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। एएनएम ने कहा- प्रसव हो चुका था एएनएम मंजुला भालेराव ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची तो सामान्य प्रसव हो चुका था। प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्वास्थ्य केंद्र लाकर नवजात का टीकाकरण व दोनों का उपचार किया गया। लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

एससीओ की बैठक में शामिल होने पाकिस्तान यात्रा पर जा रहे जयशंकर से पूछा सवाल तो मिला शानदार जवाब

नई दिल्ली भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वह एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद की यात्रा करेंगे। उनसे जब इस यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस दौरान पाकिस्तान से किसी भी तरह की चर्चा नहीं होगा। जययशंकर से पूछा गया कि ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी हिंदी फिल्मों के कौन से शीर्षक भारत-पाकिस्तान के संबंधों को सटीक तरीके से दर्शाते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पहले मुझे वहां से वापस आने दो, फिर आप इसके बारे में पूछना। असमिया समाचार चैनल द्वारा आयोजित प्रतिदिन टाइम कॉन्क्लेव में जयशंकर ने कहा, “मेरे लौटने के बाद मुझसे यह पूछना”। विदेश मंत्री ने कहा: “आप जानते हैं कि मैं पाकिस्तान जा रहा हूं। मैं फिलहाल उस फिल्म का शीर्षक नहीं बताऊंगा। मेरे लौटने के बाद मुझसे पूछिए। मैं बताऊंगा।” लोगों के लिए यह थोड़ा आश्चर्यजनक था। दर्शकों को उम्मीद थी कि वे ‘हम आपके हैं कौन’ का विकल्प चुनेंगे। लेकिन पाकिस्तान पर कटाक्ष करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ने वाले एस जयशंकर ने कूटनीति का विकल्प चुना। शासन पर सरदार पटेल व्याख्यान देने के बाद आईसी सेंटर फॉर गवर्नेंस में जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए इस्लामाबाद की अपनी यात्रा के दौरान पाकिस्तान के साथ किसी भी द्विपक्षीय बैठक की संभावना से इनकार किया था। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मीडिया की इसमें बहुत रुचि होगी क्योंकि रिश्ते की प्रकृति ही ऐसी है और मुझे लगता है कि हम इससे निपट लेंगे। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि यह एक बहुपक्षीय कार्यक्रम होगा। जयशंकर ने कहा, “मेरा मतलब है कि मैं भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए वहां नहीं जा रहा हूं। मैं एससीओ का एक अच्छा सदस्य बनने के लिए वहां जा रहा हूं। चूंकि मैं एक विनम्र और सभ्य व्यक्ति हूं, इसलिए मैं उसी के अनुसार व्यवहार करूंगा।” आपको बता दें कि जयशंकर 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में एससीओ सरकार प्रमुखों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले हैं। आम तौर पर प्रधानमंत्री उच्च स्तरीय राष्ट्र प्रमुखों की बैठक में जाते हैं और सरकार प्रमुखों की बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व कोई एक मंत्री करता है। दिसंबर 2015 के बाद यह किसी भारतीय मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा होगी। जयशंकर से पहले सुषमा स्वराज अफगानिस्तान पर हार्ट ऑफ एशिया मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए वहां गई थीं।

भारत और बांग्लादेश की तीन मैच की टी20 सीरीज ग्वालियर में आज से होगी शुरू, 3 प्लेयर कर सकते हैं डेब्यू

ग्वालियर भारत और बांग्लादेश के बीच कल से ग्वालियर में शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज में अपनी तेज गेंदबाजी के कारण क्रिकेट जगत का ध्यान खींचने वाले मयंक यादव की फॉर्म और फिटनेस की परीक्षा होगी जबकि अन्य युवा खिलाड़ियों के पास भी अपनी चमक बिखेरने का यह शानदार मौका होगा। मयंक ने इस साल के शुरू में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान लगातार 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था लेकिन पसलियों में खिंचाव के कारण उन्हें टूर्नामेंट के बीच से ही हटना पड़ा था। मयंक के अलावा ये भी कर सकते हैं डेब्यू अमूमन किसी भी खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करनी पड़ती है लेकिन 22 वर्षीय मयंक को उनके विशेष कौशल के कारण भारतीय टीम में जगह दी गई है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उनकी फॉर्म और फिटनेस की परीक्षा होगी। अभी यह देखना होगा कि उन्होंने जिस सटीकता और नियंत्रण के साथ आईपीएल में गेंदबाजी की थी, वह उसी की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं। मयंक के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार को भी भारत की तरफ से पदार्पण का मौका मिल सकता है। अभिषेक शर्मा के पास है बेहतरीन मौका न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को देखते हुए शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से विश्राम दिया गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम में शामिल दो बड़े नाम हैं। उनके अलावा टी20 विश्व कप की विजेता टीम में शामिल रहे शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को भी इस सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। सीनियर खिलाड़ियों को विश्राम दिए जाने के कारण अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के पास अपना कौशल दिखाने का यह बेहतरीन मौका है। अभिषेक ने जिंबॉब्वे के खिलाफ शतक लगाया था। बांग्लादेश के खिलाफ उनके साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पराग नहीं दिखा पाए आईपीएल जैसी फॉर्म रियान पराग को जुलाई के बाद भारत की तरफ से छह टी20 मैच में खेलने का मौका मिला है लेकिन वह इनमें आईपीएल जैसी फॉर्म नहीं दिखा पाए। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी इस सीरीज से वापसी करेंगे। रवि बिश्नोई टीम में शामिल दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर हैं। रिजर्व विकेटकीपर के रूप में चुने गए जितेश शर्मा ने जून में आईपीएल के बाद कोई मैच नहीं खेला है। उन्हें अभी तक जिन नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने का मौका मिला है उनमें वह अपना जलवा दिखाने में नाकाम रहे हैं। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ इन तीन मैच के बाद अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। उस सीरीज के लिए भी भारत के सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि तब भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर होगी। ग्वालियर में 14 साल के बाद ऐसा होगा जहां तक बांग्लादेश का सवाल है तो उसे अपने स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के बिना खेलने की आदत डालनी होगी। शाकिब ने पिछले महीने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। भारत ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को दोनों मैच में हराया था लेकिन उसकी टी20 टीम के अधिकतर खिलाड़ी उस टीम का हिस्सा नहीं थे। यह मैच श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला जाएगा जिससे ग्वालियर में 14 साल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भी वापसी होगी। इस शहर में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वनडे के रूप में 2010 में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मैच में सचिन तेंदुलकर वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव। बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।

विशेष न्यायाधीश की जमानत याचिका पर ईडी और जैन की दलीलें सुनने के बाद कहा-याचिका पर फैसला 15 अक्टूबर को सुनाएंगे

नई दिल्ली राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की नियमित जमानत याचिका पर दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने जैन की जमानत याचिका पर ईडी और जैन की दलीलें सुनने के बाद कहा कि वो याचिका पर अपना फैसला 15 अक्टूबर को सुनाएंगे। मामले में सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन और विवेक जैन ने उनके मुवक्किल की मामले में देरी के आधार पर जमानत का अनुरोध करते हुए दलील दी कि ईडी पिछले पांच सालों से इसकी जांच कर रही हैं और अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं। डिफॉल्ट जमानत आवेदन हाईकोर्ट के समक्ष लंबित हरिहरन ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच लंबित है। उन्होंने कहा कि इस मामले में डिफॉल्ट जमानत आवेदन हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है। उन्होंने तर्क दिया की पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 17 माह तक हिरासत में रहे और उन्हें जमानत मिल गई। बीआरएस नेता के. कविता को पांच माह में जमानत मिल गई। मुवक्किल का भागने का भी कोई खतरा नहीं अधिवक्ता ने दलील दी कि मामले में उनके मुवक्किल को जमानत दी जाती है तो गवाहों को प्रभावित करने की कोई आशंका नहीं है और न ही उनके मुवक्किल का भागने का भी कोई खतरा है। अधिवक्ता ने दलील दी कि ईडी की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद यह दूसरी जमानत याचिका दायर है।

गाजा की मस्जिद पर की इजरायल ने Air Strike, 18 लोगों की मौत; युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने जुटे थे लोग

गाजा. गाजा पर इजरायल के हमले आज भी जारी हैं। रविवार को सुबह-सुबह एक मस्जिद पर हुई भीषण बमबारी में 18 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफा ने इसकी जानकारी दी है। इस हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। इजरायल का दावा है कि यहां हमास का कमांड सेंटर था। आपको बता दें कि बीते साल 7 अक्तूबर से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इसकी पहली बरसी से ठीक पहले मध्य गाजा पट्टी के डेर अल-बला में अल-अक्सा अस्पताल के पास मौजूद मस्जिद पर हमला हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मस्जिद का इस्तेमाल विस्थापित लोगों को रखने के लिए किया जा रहा था। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने हमास के आतंकवादियों पर एक सटीक हमला किया है। वे डेर अल बलाह के क्षेत्र में ‘शुहादा अल-अक्सा’ मस्जिद के रूप में काम करने वाली एक संरचना में लगे एक कमांड और कंट्रोल सेंटर के भीतर काम कर रहे थे। इससे पहले हमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने वेस्ट बैंक के शहर तुलकरम पर एक इजरायली हमले में अपने एक प्रमुख कमांडर जही यासर अब्द अल-रजेक औफी के साथ सात अन्य लड़ाकों की मौत की पुष्टि की थी। हमास ने शुक्रवार को एक बयान में यह बातें कही। हमास की सशस्त्र शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड ने कहा कि इज़रायल को अपने आपराधिक कृत्यों की कीमत चुकानी होगी। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार रात घोषणा की कि उसने हमास नेटवर्क के प्रमुख कमांडर औफी को मार गिराया है। आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि औफी ने 02 सितंबर को अटेरेट में कार बम विस्फोट की योजना बनाई और उसका नेतृत्व किया था। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि गुरुवार को वेस्ट बैंक में तुलकरम शरणार्थी शिविर को निशाना बनाकर किए गए एक इज़रायली हवाई हमले में कम से कम 18 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे। आपको बता दें कि इजरायली-फिलिस्तीनी संघर्ष में की शुरुआत में 1200 लोग मारे गए और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। वहीं, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा पर इजरायल के हमले के बाद 42,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इन हमलों ने लगभग 23 लाख लोगों को विस्थापित कर दिया है। फिलिस्तीन के लोग भूख का संकट से जूझ रहे हैं।

रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमायेगी सारा अर्जुन

मुंबई  दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री सारा अर्जुन सिल्वर स्क्रीन पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमाती नजर आ सकती हैं। रणवीर सिंह,आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे अन्य कलाकार भी होंगे। चर्चा है कि आदित्य धर ने इस फिल्म में रणवीर के साथ रोमांटिक लीड रोल निभाने के लिए सारा अर्जुन को चुना है।बाल कलाकार के रूप में सारा अर्जुन ने जय हो, जज्बा,सांड की आंख, जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेलवन में ऐश्वर्या राय बच्चन का युवा पात्र निभाया था। आदित्य धर की फिल्म में रणवीर सिंह पाकिस्तान में एक मिशन पर खुफिया अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी भारतीय खुफिया एजेंसियों के सदस्यों की भूमिका में होंगे, जबकि संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को अगले साल की दूसरी छमाही में रिलीज करने की योजना है।  

भारत में मुथूट फाइनेंस के साथ गूगल की पार्टनरशिप, मिलेगा अब गोल्ड लोन

गूगल पे से मिलेगा अब गोल्ड लोन भारत में अडानी समूह के साथ गूगल की पार्टनरशिप, मिलेगा अब गोल्ड लोन भारत में मुथूट फाइनेंस के साथ गूगल की पार्टनरशिप, मिलेगा अब गोल्ड लोन नई दिल्ली  टेक कंपनी गूगल पे बड़ी तेजी के साथ भारत में अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। गूगल ने एआई स्किल हाउस लॉन्च किया है। जो कई तरह की सेवाओं को उपलब्ध कराएगी। 3 अक्टूबर को गूगल ने अपने वार्षिक इवेंट में गूगल पे के माध्यम से गोल्ड लोन उपलब्ध कराने की सेवा शुरू कर दी है। इसके लिए मुथूट फाइनेंस के साथ गूगल पे ने पार्टनरशिप की है। गूगल पे ने लोन लिमिट को 5 लाख रूपये तक बढ़ा दिया है। गूगल इवेंट का यह दसवां साल है। भारत में यह आठ भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध करा रही है। गूगल और अडानी समूह में पार्टनरशिप गूगल ने भारत में अदानी समूह के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत गुजरात के खावड़ा में 61.4 मेगावाट का सोलर विंड हाइब्रिड प्लांट,राजस्थान में 6 मेगावाट का सोलर प्लांट, कर्नाटक में 59.4 मेगावाट का विंड प्लांट लगाने का अनुबंध किया है। गूगल 2026 तक भारतीय ग्रिड में 186 मेगावाट की न्यू क्लीन एनर्जी, जेनरेशन कैपेसिटी से जुड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। एआई में गूगल का धमाका गूगल ने एआई स्किल हाउस लॉन्च किया है। जो भारतीय युवाओं के लिए नौकरी के लिए विभिन्न किस्म के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर आ रहा है। यूट्यूब, गूगल, क्लाउड स्किल्ड प्रोग्राम फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे। यह प्रशिक्षण कोर्स अंग्रेजी तथा 7 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में गूगल कम कर रहा है। गूगल ऑनलाइन पेमेंट भारत में गूगल अपनी ऑनलाइन पेमेंट सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए हर स्तर पर हाथ पैर मार रहा है। यूपीआई सर्कल के जरिए वह भारतीय उपभोक्ताओं तक सीधा जुड़ने का प्रयास कर रहा है। 2030 तक 33 लाख करोड़ का लक्ष्य गूगल इंडिया के एमडी का कहना है, वह एआई के माध्यम से वर्ष 2030 तक भारत में 33 लाख करोड रुपए के आर्थिक लेनदेन के लक्ष्य के लिए काम कर रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तरह-तरह की सेवाओं का विस्तार अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में करने की योजना गूगल ने तैयार की है। गूगल भारत में सबसे बड़ा प्लेयर बनने के लिए भारत की छोटी कंपनियों के साथ भागीदारी सिस्टम को विकसित कर रहा है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका गूगल के यूपीआई की होगी। इस पेमेंट माध्यम से वह भारत के हर घर में घुसने की कोशिश कर रहा है।    

सीएम सिद्दारमैया ने कहा मैंने कोई गलती की है? अगर झूठे आरोप सामने आते हैं तो क्या कोई इस्तीफा देगा?”

कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा, ‘मैं किसी भी कारण से इस्तीफा नहीं दूंगा’ सीएम सिद्दारमैया ने कहा, “मैं उन पार्टियों से नहीं डरता क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है  सीएम सिद्दारमैया ने कहा मैंने कोई गलती की है? अगर झूठे आरोप सामने आते हैं तो क्या कोई इस्तीफा देगा?” रायचूर  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने  एक बार फिर दोहराया कि वह किसी भी कारण से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा, “मुझे भाजपा या जेडी(एस) से कोई डर नहीं है।” सीएम ने रायचूर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) घोटाले के संबंध में झूठे आरोपों पर इस्तीफा देने की मांग क्यों की जा रही है? ये आरोप निराधार हैं और हम इन आरोपों का जवाब देंगे और लोगों के सामने सच्चाई पेश करेंगे। सीएम सिद्दारमैया ने आगे कहा, “मैं उन पार्टियों से नहीं डरता क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। अगर मैंने कोई गलत काम किया है तो मुझे डरना चाहिए। क्या किसी ने कहा है कि मैंने कोई गलती की है? अगर झूठे आरोप सामने आते हैं तो क्या कोई इस्तीफा देगा?” राज्य में सत्ता परिवर्तन को लेकर चल रही बहस के बारे में पूछे जाने पर सीएम सिद्दारमैया ने कहा, “आपको किसने बताया कि मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने पर बहस चल रही है? अगर मंत्री बैठकें करते हैं, तो आप चीजों की कल्पना नहीं कर सकते। अगर मंत्री सतीश जारकीहोली हमारे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलते हैं, तो आप कुछ अंदाजा लगा सकते हैं। ये बैठकें पहले भी हुई हैं और अभी भी चल रही हैं।” जेडी(एस) विधायक जीटी देवेगौड़ा द्वारा उनका समर्थन किए जाने के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा, “जीटी देवेगौड़ा जेडी(एस) पार्टी की कोर कमेटी के अध्यक्ष हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं। इसके अलावा वे मुडा आयोग के सदस्य भी हैं; इसलिए उन्होंने सच कहा है, इसमें गलत क्या है?” सीएम सिद्दारमैया ने कहा, “मैं मुडा घोटाले में जीटी देवेगौड़ा की संलिप्तता के बारे में नहीं जानता, क्योंकि मैं मुडा का सदस्य नहीं हूं। मैंने मुडा द्वारा आयोजित किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जीटी देवेगौड़ा ने भाजपा और जेडी(एस) द्वारा बेंगलुरु-मैसूर पदयात्रा का विरोध किया था।” विपक्ष के नेता आर अशोक की इस चुनौती के बारे में पूछे जाने पर कि अगर सीएम सिद्दारमैया अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो वह भी अपना इस्तीफा दे देंगे, कर्नाटक मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले विपक्ष के नेता आर अशोक को अपने पद से इस्तीफा देने दें। पहले उन्हें अपना इस्तीफा सौंपने दीजिए। उन्होंने सरकारी जमीन हासिल की है और दावा किया है कि कोर्ट ने उनके पक्ष मंा फैसला सुनाया है। हमारे वरिष्ठ मंत्रियों ने उस घोटाले को उजागर किया है। अगर अशोक इस मुद्दे पर इस्तीफा देना चाहते हैं, तो उन्हें इस्तीफा देने दीजिए।”  

शारदीय नवरात्रि 2024: चौथे दिन माँ कुश्मांडा पूजा विधि, भोग और मंत्र

शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा शुरू की जाती है। मां कूष्मांडा की मंदबुद्धि मुस्कान से ही इस दुनिया ने ली थी सांस, यानि कि सृष्टि से ही हुई थी सृष्टि की शुरुआत। जब सृष्टि में चारों तरफ का अंधेरा फैला हुआ था। तब देवी कूष्माण्डा ने अपनी मंदबुद्धि मुस्कान से अंधकार का नाश करके सृष्टि में प्रकाश डाला था। माँ कूष्माण्डा को मध्य में ब्रह्मा का वास माना जाता है और वह पूरे ब्रह्मा की रक्षा करती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा कैसे शुरू होती है। माँ कूष्माण्डा की पूजा से क्या लाभ होता है जो व्यक्ति माँ कूष्माण्डा के हृदय से पूजा करवाता है उससे उसके सभी रोग दोष नष्ट हो जाते हैं। साथ ही मां कूष्मांडा श्यामा पूजा से व्यक्ति को यश, बल और धन की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन से सारा डार्कनेस दूर होता है। यदि विद्यार्थी मां कूष्माण्डा की पूजा करते हैं तो विवेक बुद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति की सारी भावनाएं भी पूरी होती हैं। माँ कूष्माण्डा का स्वरूप माँ कूष्माण्डा को अष्टभुजा देवी कहा जाता है। उनके आठ भुजाएँ हैं। मां कूष्मांडा के हाथों में धनु, बाण, पुष्प कमल, चक्र, गदा, कमंडल, जप माला और अमृतपूर्ण कलश कहा जाता है। मां कुष्मांडा सिंह की सवारी है। मां कूष्मांडा की पूजा में हरे रंग का प्रयोग सबसे ज्यादा करना चाहिए। माँ कूष्माण्डा को हरा रंग और नीला रंग अति प्रिय है। मां कूष्मांडा की पूजा विधि सबसे पहले सूर्योदय से पहले ही स्नान कर लें और हरे रंग के वस्त्र धारण करें। इसके अलावा आप नीले रंग के परिधान भी धारण कर सकते हैं।  सबसे पहले रोज की तरह कलश की पूजा करें। कलश का तिलक करें।  मां कूष्मांडा का पंचामृत से स्नान कराके उन्हें हरे रंग के वस्त्र से निर्वस्त्र करें।  इसके बाद मां कूष्मांडा का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जाप करें। ध्यान के बाद इन्हें लाल फूल, सफेद कुम्हड़ा, फल, सुखे मेवे आदि सुरक्षित करें।  इसके बाद मां कूष्मांडा की आरती करें और फिर अंत में मां को भोग लगाएं। मां कूष्मांडा का ध्यान मंत्र या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ इस मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। जिस देवी की पूजा में आप भी उनकी पूजा करें, ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः॥ मंत्र से सुरक्षित करें। माँ कूष्माण्डा का भोग देवी कूष्माण्डा को पेठा जिसे कुम्हारा भी कहते हैं अधिक प्रिय है। इसके अलावा मां कूष्माण्डा को दही और हलवे का भोग भी लगाया जा सकता है। कूष्माण्डा माता की आरती कूष्माण्डा जय जग सुखदानी। मुझ पर दया करो महारानी॥ पिगंला विद्वत निराली। शाकंबरी माँ भोली भाली॥ करोड़ नाम निराले तेरे। भक्त मतवाले तेरे॥ भीमा पर्वत पर स्थित है। स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥ ब्रह्माण्ड सुनती हो जगंबे। सुख पसंद हो माँ अम्बे॥ तेरे दर्शन का मैं प्यासा। पूर्ण कर दो मेरी आशा॥ माँ के मन में ममता भारी। क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥ तेरा दर पर काम है। दूर करो माँ संकट मेरा॥ मेरा कर्ज पूरा कर दो। मेरे तुम भंडारे भर दो॥ तेरा दास तू ही ध्याए। भक्त तेरा दर शीश झुकाए॥

महिलाएं कांग्रेस का लक्ष्य दिसंबर तक 10 लाख महिला सदस्य बनाना : अलका लांबा

महिला कांग्रेस से दिसम्बर तक जुड़ेगी 10 लाख महिलाएं: अलका लांबा  आधी आबादी को हक देना कांग्रेस की प्राथमिकता है जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही है : अलका लांबा महिलाएं कांग्रेस का लक्ष्य दिसंबर तक 10 लाख महिला सदस्य बनाना : अलका लांबा नई दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि आधी आबादी को हक देना कांग्रेस की प्राथमिकता है जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही है और उनका लक्ष्य दिसंबर तक 10 लाख महिला सदस्य बनाना है। श्रीमती लांबा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर एक पखवाड़ा पहले उनके संगठन ने महिला सदस्यता बनाने के अभियान की शुरुआत की थी और अब तक दो लाख से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस से जुड़ गई है। इससे उत्साहित होकर उन्होंने दिसंबर तक 10 लाख महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उंन्होने कहा, “अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने 15 सितंबर को अपने स्थापना दिवस पर देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। मुझे बताते हुए खुशी है कि मात्र 20 दिन में देश भर से लगभग दो लाख बहनों ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की। यह सिलसिला देश की आधी आबादी को राजनीति की धारा में शामिल करने के लिए जारी रहेगा।” महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “नारी न्याय के तहत देश की आधी आबादी को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय देने का हमारा वादा है। देश के हर कोने से महिलाएं सदस्यता ग्रहण कर रही हैं। इस साल के अंत तक हम देश की 10 लाख महिलाओं को पार्टी और संगठन से जोड़ेंगे। इन महिलाओं की राजनीति में भागीदारी हो इसलिए 15 अक्टूबर के बाद नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। साथ ही, सदस्यता शुल्क से आने वाले फंड को महिलाओं के लीडरशिप प्रोग्राम और उनके सशक्तिकरण पर खर्च किया जाएगा।” सुलांबा ने कहा, “देश की एक बेटी विनेश फोगाट दिल्ली की दहलीज पर न्याय मांगती रही, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसे मिलने तक का समय नहीं दिया। दिल्ली पुलिस को उसकी एफआईआर दर्ज करने से रोका, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला। विनेश फोगाट हिम्मत नहीं हारी इसलिए कांग्रेस पार्टी ने उसका हाथ थामा, ताकि वह न्याय की लड़ाई लड़ती रहे।”    

छत्तीसगढ़ के युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर को इन 2500 पदों पर भर्ती के लिए मेगा जॉब फेयर का आयोजन

छत्तीसगढ़ नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा निजी सिक्युरिटी, बैंकिंग, मार्केटिंग, बैंक, होटल, शिक्षण और हॉस्पिटल सेक्टर में 2500 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार 15 अक्टूबर को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा. इस जॉब फेयर में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़ें. बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित शासकीय छत्तीसगढ़ कॉलेज बैरन बाजार में किया जाएगा। इस मेगा जॉब फेयर में सिक्युरिटी गार्ड (महिला/पुरुष), सुपरवाईजर, लेबर, आर्म गार्डस, सेल्स ऑफिसर, कस्टमर सर्विस, मैनेजर, एजेंट, सर्वेयर, सेल्स पर्सन, प्रमोटर्स, सेल्स ऑफिसर, फिल्ड ऑफिसर, कस्टमर हैण्डलिंग, पर्चेसिंग मैनेजर, एक्सीक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट, प्रोग्रामर, जियो प्वाइंट मैनेजर, बिजनेस डेवल्पमेंट ग्राफिक डिजायनर, ट्रेनर, टैली फॉलर, पर्सनल सेकेट्री, वेटर, मैनेजर, स्पोकन इंगलिश, डांस, स्पोर्टस, संगीत टीचर, समस्त प्रकार के टेक्निशियन, नर्सिंग स्टॉफ, वार्ड ब्वाय, बैंक ऑफिस स्टॉफ, इंजिनर्यस आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता इस मेग जॉब फेयर में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक से स्नात्तकोत्तर, आई.टी.आई., डिप्लोमा, कोई भी स्नातक/अन्य अनुभव धारक साक्षात्कार के लिए आमंत्रित है। अधिक जानकारी के लिए आप जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर के दूरभाष नंबर 88178 38877, 93408 24105 और 79991 00525 पर कॉल कर अधिक जनकारी प्राप्त कर सकते है। नोट: इस मेगा जॉब फेयर में शामिल होने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए आप http://surl.li/xdfupq इस लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, इसके अलावा पोस्टर में दिए क्यूआर कोड को स्कैन कर आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet