LATEST NEWS

गांजा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल, 8 से 10 किलो तक मादक पदार्थ प्राप्त हुआ

कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने अनुसार इन बदमाशों के पास से 8 से 10 किलो तक मादक पदार्थ प्राप्त हुआ है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच देर रात यह मुठभेड़ हुई। एस के सिंह, पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे से होते हुए स्कूटी पर सवार बदमाश मादक पदार्थों को लेकर आ रहे हैं। पहले से ही मुस्तैद पुलिस की टीम ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। एस के सिंह ने बताया, “पुलिस को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी में लगे हुए हैं। मंगलवार शाम को भी जब इस मामले में सूचना मिली तो पुलिस की टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं। उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने आगे बताया, “इन लोगों के पास से काफी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश के अनुसार कार्रवाई हुई है, जिसके अनुसार जो भी मादक पदार्थ की सप्लाई करता है वह समाज में गलत चीज की सप्लाई करता है। उसी कड़ी में यह एक्शन लिया गया है। इसके साथ ही मेरे द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया गया है। शासन, प्रशासन और पुलिस कमिश्नर की मंशा के अनुरूप यह कार्रवाई हुई है।” उपायुक्त ने बताया कि यह लोग गांजा की सप्लाई करते थे और इन लोगों के पास करीब 8 से 10 किलो तक का माल मिला है। इस घटना के जो फुटेज सामने आए हैं उसमें बदमाशों की स्कूटी एक तरफ सड़क पर गिरी हुई है। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं। इसके अलावा इनके पास तमंचा भी बरामद हुआ है।  

जयपुर एयरपोर्ट पर मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला, यात्री को आरयूएचएस अस्पताल में आइसोलेट किया

जयपुर दुबई से जयपुर लौटे एक यात्री में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे राजस्थान स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल (आरयूएचएसएच) भेज दिया गया। मेडिकल स्टाफ ने यात्री को राजस्थान स्वास्थ्य एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) अस्पताल में आइसोलेट किया। मरीज के सैंपल को जांच के लिए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा गया। 20 वर्षीय संदिग्ध मरीज नागौर जिले का रहने वाला है। संदिग्ध मरीज को हल्का बुखार है और उसके शरीर पर लाल चकत्ते हैं। संदिग्ध आज फ्लाइट से सुबह दुबई से जयपुर आया, तो सवाई मानसिंह एयरपोर्ट पर तैनात चिकित्सा टीम ने उसके लक्षणों के आधार पर उसे मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला मान लिया। निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने कहा कि एयरपोर्ट पर अधिकारी द्वारा की गई स्वास्थ्य जांच में उसके शरीर पर चकत्ते पाए गए। युवक को आरयूएचएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे चिकन पॉक्स होने की पुष्टि हुई। फिर भी एहतियात के तौर पर उसके रक्त का नमूना मंकीपॉक्स की जांच के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और उसका उपचार चल रहा है। डॉ. माथुर ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की मदद से युवक के आसपास बैठे यात्रियों का भी पता लगाया जा रहा है। अगर युवक जांच में पॉजिटिव पाया जाता है, तो भारत सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि दुबई मंकीपॉक्स से प्रभावित देशों में शामिल नहीं है। आरयूएचएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मंकीपॉक्स को लेकर अस्पताल में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। एक पूरी मंजिल मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित कर दी गई है। आपको बताते चलें, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसे वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। राजस्थान में भी चिकित्सा विभाग ने इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया है और गाइडलाइन जारी की है।  

मुंबई में घर छोड़ने के बहाने पहले दी लिफ्ट, फिर पानी में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दिया, फिर उसके साथ रेप किया

मुंबई मुंबई के वाद्रा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को लिफ्ट देने के बहाने उसे नशे की दवा पिलाकर रेप किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी। इसके बाद पानी में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दिया, फिर उसके साथ रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया कि जब वह होश में नहीं थी, तब दो लोग उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके रेप साथ किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद पीड़िता ने बांद्रा के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फिरोज अब्दुल मोतिन खान समेत एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोतिन खान को गिरफ्तार भी कर लिया है और दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।  

पुणे के जुन्नर तालुका के पिंपरी पेंढार इलाके में तेंदुए के हमले से हड़कंप, महिला की मौत से स्थानीय लोगों में रोष

पुणे पुणे के जुन्नर तालुका के पिंपरी पेंढार इलाके में बुधवार तेंदुए के हमले से एक बार फिर दहशत का माहौल है। आज सुबह करीब 5:30 बजे पीर पाट इलाके में तेंदुए ने 42 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह पहली घटना नहीं है जब इस क्षेत्र में तेंदुए ने हमला किया है। इससे पहले भी तेंदुए ने कई बार बच्चों पर हमले किए हैं, इससे लोगों में भय का माहौल है। इस बार की घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग है कि “या तो हमें गोली मार दो या तेंदुए को गोली मारो”। तेंदुए के लगातार हमलों से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। इससे पहले पुणे में ही तेंदुए ने शौच के लिए जा रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर जुन्नर क्षेत्र के उप वन संरक्षक अमोल सतपुते ने बताया था कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जब बच्चा शौच के लिए गया था, तो उस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खेतों के अंदर ले गया। बाद में बच्चे का शव मिला, जिस पर गंभीर घाव थे। आपको बताते चलें इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में भेड़िया, तेंदुए और सियार के हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन हमलों में अनेक लोग अपनी जान गवा चुके हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और वन विभाग के माध्यम से लगातार उपाय किए जा रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी इन हमलों में कमी नहीं आ रही है।  

भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर, अस्पताल में करवाया गया भर्ती : सूत्र

नई दिल्ली भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। बुधवार को दो सूत्रों ने यह जानकारी दी। 86 वर्षीय टाटा ने सोमवार को कहा कि वह अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण नियमित चिकित्सा जांच से गुजर रहे हैं। बुधवार को उनकी स्थिति के बारे में जानकारी के लिए किए गए अनुरोध पर टाटा के प्रतिनिधि ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।  

पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा ने चुनाव परिणामों को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की, कहा- परिणाम निराशाजनक रहा

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम ने एक बार फिर राजनीतिक समीकरणों को हिलाकर रख दिया है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली असफलता ने पार्टी के भीतर और बाहर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा ने इस संदर्भ में अपनी चिंता और निराशा व्यक्त की है। उन्होंने चुनाव परिणामों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की मार्गरेट अल्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हरियाणा के परिणाम निराशाजनक हैं। मैं 2004 से 2009 तक हरियाणा की जिम्मेदारी संभालने वाली एआईसीसी महासचिव थी, जब कांग्रेस ने राज्य में दो बार जीत हासिल की थी।” मार्गरेट अल्वा ने लिखा कि जीत के लिए पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखना और व्यक्तिगत आकांक्षाओं के साथ-साथ पार्टी के भले के लिए एकजुटता आवश्यक है। इस चुनाव में हम उस संतुलन को बनाने में असफल रहे। बड़े पैमाने पर विद्रोही उम्मीदवारों की संख्या पार्टी के खराब प्रबंधन को दर्शाती है। छोटी-छोटी सार्वजनिक लड़ाइयां, झूठा आत्मविश्वास और एक ऐसा अभियान ज‍िसने निश्चित जीत को हार में बदल दिया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर सकारात्मकता भी व्यक्त की कि यह परिणाम हरियाणा में भाजपा के 10 साल के खराब शासन के खिलाफ आक्रोश को कम नहीं करेंगे, बल्कि इसे और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें उस आक्रोश को सही दिशा में चैनलाइज करने की आवश्यकता है और 2025 के हरियाणा पंचायत और नगरपालिका चुनावों में जीत हासिल करनी होगी, ताकि हम एक मजबूत और एकजुट विपक्ष के रूप में काम कर सकें। आपको बताते चलें, हरियाणा व‍िधानसभा की 90 में से 48 सीटें भाजपा के खाते में, 37 सीटें कांग्रेस के खाते में, 2 सीटें आईएनएलडी के खाते में और 3 सीटें अन्य के खाते में गई हैं। जेजेपी का इस बार खाता भी नहीं खुल पाया है। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल के पास 46 विधायक होने चाहिए। इस लिहाज से भाजपा प्रदेश में सरकार बना सकती है।  

हास्पिटल पर 31 लाख का जुर्माना और कुछ का पंजीयन निरस्त, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में बड़ी लापरवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी के 2 और डोण्डी लोहारा के एक निजी अस्पताल पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी को अस्पतालों के खिलाफ अनावश्यक पैकेज ब्लॉक करने, आई.पी.डी. और आई.सी.यू. पैकेजों का दुरुपयोग करने, योजना के तहत लाभ देने से इनकार करने और अतिरिक्त नगद राशि वसूलने जैसी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों के आधार पर अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने या जवाब न देने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। हॉस्पिटल पर 31.32 लाख का जुर्माना राजधानी रायपुर के जय अम्बे मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल द्वारा आई.सी.यू. पैकेज के दुरुपयोग के मामले में संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर अस्पताल पर ₹31.32 लाख का जुर्माना लगाया गया है और इसे तीन महीने के लिए योजना से निलंबित किया गया है। इन अस्पतालों का पंजीयन किया गया रद्द जय अम्बे मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के अलावा रायपुर के एक अन्य निजी अस्पताल और बालोद के डोण्डी लोहारा स्थित समता हॉस्पिटल में अनावश्यक रूप से पैकेज ब्लॉक करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने के कारण पंजीयन रद्द कर दिया गया है।

जो रूट ने 35वां टेस्ट शतक लगाया, भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर के 34 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने बुधवार को मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर के 34 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूट ने दिन के दूसरे सत्र में अबरार अहमद की गेंद पर सिंगल लेकर यह उपलब्धि हासिल की। ​​रूट ने दिन के पहले सत्र में एलिस्टेयर कुक के 12,472 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। 1970 और 1980 के दशक में तेज गेंदबाजी, खासकर वेस्टइंडीज के खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अपनी तकनीक के लिए जाने जाने वाले गावस्कर 10,000 टेस्ट रन और 34 टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे और उन्हें क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान सलामी बल्लेबाजों में से एक माना जाता था। गावस्कर का 34 टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड करीब दो दशक तक कायम रहा, जब तक कि सचिन तेंदुलकर ने इसे पीछे नहीं छोड़ दिया। गावस्कर का 34वां और अंतिम टेस्ट शतक (176 रन) दिसंबर 1986 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में आया था। रूट स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ बेहतरीन रहे हैं, सभी परिस्थितियों में ढलने में सक्षम हैं और आधुनिक क्रिकेट में एक शानदार स्कोरर हैं और ‘फैब फोर’ (विराट कोहली, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ के साथ) में भी शामिल हैं, और इंग्लैंड के सर्वकालिक अग्रणी टेस्ट रन-स्कोरर हैं। अपना 35वां टेस्ट शतक बनाकर रूट ने महेला जयवर्धने, ब्रायन लारा और यूनिस खान को भी पीछे छोड़ दिया, जिन सभी ने 34 टेस्ट शतक बनाए थे।

राज्य की जनता आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होकर प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर है: मुख्यमंत्री

भाेपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अब तक के सबसे अच्छे प्रदर्शन को लेकर कहा कि राज्य की जनता आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होकर प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर है। डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पोस्ट में कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में सुरक्षा, विकास और समृद्धि के नित नये शिखरों को स्पर्श कर रहे जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्र प्रथम के ध्येय के साथ ‘विकसित और सुरक्षित जम्मू-कश्मीर’ के संकल्प की सिद्धि के लिये दिन-रात कार्य कर रहे सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। भाजपा को अब तक के इतिहास में सर्वाधिक सीटों पर अभूतपूर्व विजय का आशीर्वाद देने वाली जम्मू-कश्मीर की जनता-जनार्दन का हृदय से आभार।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन के अनुसार जम्मू-कश्मीर की जनता आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होकर प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर है।  

कल नहीं होगा सीएम जनदर्शन कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय लेंगे समीक्षा बैठक

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे. दोपहर 2.50 से शाम 5 बजे तक चलने वाली इस बैठक में योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इस दौरान सीएम साय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देंगे. लोगों की समस्याओं जानने और उनका समाधान करने सीएम हाउस में हर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है. इस बार गुरुवार यानि 10 अक्टूबर को होने वाले जनदर्शन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. सिविल जज भर्ती 2023 की मुख्य लिखित परीक्षा मेंस के नतीजे मंगलवार को जारी किए गए. इसके अनुसार 151 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है. इंटरव्यू की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने से इंटरव्यू लिया जाएगा. बता दें कि कुल 49 पदों पर सिविल जज की भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 25 अगस्त को परीक्षा आयोजित की थी. जिला नियमितीकरण प्राधिकारी समिति की बैठक जिला नियमितीकरण प्राधिकारी समिति की बैठक आज दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट परिसर में रखी गई है. इसमें नगर निगम के 10 जोन से प्राप्त 5 हजार लंबित प्रकरण विचार के लिए रखेगे. बता दें कि समिति की यह 10वीं बैठक है, जो 7 माह के अंतराल बाद हो रही है. रंग मंदिर में कोमल गांधार नाटक का होगा मंचन रायपुर. अग्रगामी नाट्य समिति की ओर से आज रंग मंदिर में कोमल गांधार नाटक का मंचन किया जाएगा. यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से होगा. कार्यक्रम में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है. यह नाटक मुख्य रूप से महाभारत पर आधारित है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है. समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद लुनावत ने लोगों से नाटक का मंचन देखने का आग्रह किया है.

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अधिकारी ने कहा- भारत ने गरीबी कम करके दिखाई है, UN अधिकारी ने जमकर की तारीफ

नई दिल्ली भारत ने गरीबी कम करने, विद्युतीकरण को विस्तार देने और स्वच्छ जल एवं स्वच्छता तक पहुंच में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की कार्यकारी निदेशक नतालिया केनम ने दी। अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान, केनम ने कहा, “जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो पाती हूं कि गरीबी में महत्वपूर्ण कमी आई है। विद्युतीकरण में हुई प्रगति और सभी के लिए स्वच्छ जल व स्वच्छता की आकांक्षाओं को देखना आश्चर्यजनक है। संयुक्त राष्ट्र के लिए यह गर्व की बात है कि हम इन उपलब्धियों में प्रमुख साझेदार रहे हैं।” केनम पिछले 30 वर्षों से भारत का दौरा कर रही हैं। उन्होंने देश में हुए सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया। ANI को दिए इंटरव्यू में केनम ने कहा, “भारत में प्रगति की गति और तेजी उत्साहजनक है। यह देखना प्रेरणादायक है कि भारत सकारात्मक परिवर्तन का एक प्रमुख उदाहरण बन गया है। जब भारत प्रगति करता है, तो ग्रामीण इलाकों सहित पूरे समुदायों में बड़े बदलाव होते हैं।” UNFPA के भारत के साथ 50 वर्षों की साझेदारी का जश्न मनाते हुए, उन्होंने भारत सरकार, समुदायों और अन्य भागीदारों के कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा, “सभी का विकास सुनिश्चित करने की भारत की महत्वाकांक्षा वास्तव में अद्भुत है। हम गर्व करते हैं कि हमने मातृ मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भारत ने अपने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) से पहले ही बढ़त हासिल की। कोई भी महिला जीवन देते समय मरनी नहीं चाहिए, और भारत इसे एक वास्तविकता बना रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि भारत में बाल विवाह की घटनाओं में पिछले 50 वर्षों में आधी कमी आई है। उन्होंने कहा, “यह सांस्कृतिक बदलाव, जहां बालिकाओं को शिक्षित किया जा रहा है, एक उज्जवल भविष्य का संकेत है जिसमें महिलाएं सशक्त हो रही हैं, परिवार खुशहाल हो रहे हैं और आर्थिक समृद्धि हो रही है।” भारत के वैश्विक नेतृत्व के बारे में बात करते हुए, केनम ने कहा, “भारत विकासशील देशों के साथ साझेदारी के संदर्भ में भी कदम बढ़ा रहा है, और यह क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सतत विकास के लिए मदद कर रहा है। भारत न केवल एक आर्थिक महाशक्ति है, बल्कि यह सतत विकास लक्ष्यों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है, खासकर उन क्षेत्रों में जो महिलाओं और बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो UNFPA के मुख्य उद्देश्यों में शामिल हैं।” उन्होंने डिजिटल क्रांति को भी भारत की बड़ी उपलब्धि बताया, जो जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन को बदल रही है। उन्होंने कहा, “भारत की डिजिटल सेवाओं में इनोवेशन ने दूरदराज के इलाकों में महिलाओं के लिए जीवन को आसान बना दिया है। मोबाइल फोन की पहुंच के साथ, कई महिलाएं अब सरकारी सेवाओं और UNFPA की जानकारी तक सीधे पहुंच पा रही हैं।” अपनी यात्रा के उद्देश्य पर बात करते हुए केनम ने बताया, “मैं यहां हमारी समर्पित टीम के साथ यह जश्न मनाने आई हूं कि हम कैसे भारत को ‘कोई पीछे न छूटे’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद कर रहे हैं। राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश और अन्य जगहों पर हमारी कोशिशें सकारात्मक पुरुषत्व, डेटा-आधारित विकास और युवाओं को सशक्त करने पर केंद्रित हैं, ताकि वे समाज में सक्रिय रूप से योगदान दे सकें।” उन्होंने भारत की महिलाओं द्वारा नेतृत्व किए जा रहे विकास पर भी खुशी जताई और कहा, “यह देखना प्रेरणादायक है कि भारत सरकार पूरे क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की बात कर रही है। UNFPA और संयुक्त राष्ट्र यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि महिलाएं और बालिकाएं विकास के केंद्र में रहें और जो लोग पीछे छूट गए हैं, उन्हें उनका मानव गरिमा का अधिकार मिले।” अंत में, केनम ने भारत में अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा, “एक चिकित्सक के रूप में, मुझे कोयंबटूर, तमिलनाडु में आयुर्वेद का अनुभव करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने भारत की जीवंत संस्कृति का भी आनंद लिया, चाहे वह फैशन हो या भोजन, और इसे महिलाओं और बालिकाओं की दृष्टि से देखा। यहां आकर और भारत की प्रगति के समर्थन में फिर से प्रतिबद्धता जताकर बहुत खुशी हो रही है।”

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 6 महिलाएं झुलसी

रायपुर रायपुर में दोपहर बाद बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 6 महिलाएं झुलस गई हैं। सभी खेत में काम करने के लिए गई थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। मामला सिलियारी के गोड़ी गांव का है। लड़की की पहचान कामिनी साहू (17) के रूप में हुई है। वहीं कांकेर में तेज आंधी में खेत में बिजली का तार गिर गया। इसकी चपेट में आकर मादा भालू और उसके 2 बच्चों की मौत हो गई। नरहरपुर वन परिक्षेत्र के देवी नवागांव भालुओं का शव देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। छत्तीसगढ़ में लौटते मानसून से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिन बुधवार और गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से से मानसून लौट चुका है। छत्तीसगढ़ से अगले सप्ताह तक मानसून लौट जाएगा। बलरामपुर के रामानुजगंज में सबसे ज्यादा बारिश मंगलवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश बलरामपुर के रामानुजगंज में 60 मिमी बारिश हुई। वहीं रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली।

अब चुनाव आयोग ने खड़गे को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई, जाने क्या है मामला

नई दिल्ली हरियाणा में 48 सीटें जीतकर बीजेपी ने हैट्रिक मारी है. वहीं जीत की आस लगाए बैठी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा. पार्टी के खाते में सिर्फ 37 सीटें ही आईं. नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसे तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार बता दिया था. इसको लेकर चुनाव आयोग ने आपत्ति दर्ज कराई है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया है. चुनाव आयोग ने खड़गे से कहा कि वह अप्रत्याशित परिणामों पर पार्टी अध्यक्ष के रुख को मानता है, न कि पार्टी के कुछ नेताओं के इस रुख को कि परिणाम स्वीकार्य नहीं हैं. कांग्रेस नेताओं को बयान पर आयोग ने कहा कि देश की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत में सामान्य अर्थों में उपर्युक्त जैसा अभूतपूर्व बयान अनसुना है, यह मुक्त भाषण और अभिव्यक्ति के वैध हिस्से से बहुत दूर है और यह वैधानिक और नियामक चुनावी ढांचे के अनुसार व्यक्त लोगों की इच्छा को अलोकतांत्रिक रूप से अस्वीकार करने की ओर बढ़ता है, जो जम्मू-कश्मीर और हरियाणा सहित देश के सभी चुनावों में समान रूप से लागू होता है. EC ने आगे कहा, “इस बीच आयोग ने आपके और विपक्ष के नेता के उन बयानों को नोट किया है, जिनमें हरियाणा के नतीजों को “अप्रत्याशित” बताया गया है और कांग्रेस इसका विश्लेषण करने और अपनी शिकायतों के साथ चुनाव आयोग से संपर्क करने का प्रस्ताव रखती है. चुनाव आयोग को अब एक अनुरोध प्राप्त हुआ है, जिसमें कांग्रेस के 12 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय मांगा गया है, जिसमें वे सदस्य भी शामिल हैं, जिन्होंने पैरा 1 और 2 में उल्लिखित प्रकृति में बयान दिया है.” चुनाव आयोग ने कहा कि इस उचित धारणा पर आगे बढ़ते हुए कि पार्टी अध्यक्ष का बयान चुनावी नतीजों पर पार्टी की औपचारिक स्थिति है, चुनाव आयोग ने आज शाम 6 बजे (बुधवार) सुकुमार सेन हॉल (सातवीं मंजिल), निर्वाचन सदन में प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर सहमति व्यक्त की है. कांग्रेस नेताओं ने लगाए थे ये आऱोप मंगलवार को नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया था कि हरियाणा के नतीजे बहुत अप्रत्याशित हैं, इसको हम स्वीकार नहीं कर सकते. कई जिलों से गंभीर शिकायत आई है. पवन खेड़ा ने कहा था कि नतीजे चौंकाने वाले हैं और जमीनी स्तर पर हमने जो देखा, उसके बिल्कुल विपरीत हैं. हमें अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं. जल्द ही हम औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. यह तंत्र की जीत है, लोकतंत्र की नहीं. हम यह स्वीकार नहीं कर सकते. वहीं जयराम रमेश ने कहा था कि हम एक या दो दिन में हम चुनाव आयोग के पास जाएंगे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. स्थानीय अधिकारियों पर दबाव था. कई सीटें ऐसी हैं जहां हम हार ही नहीं सकते, लेकिन वहां हम हारे हैं. नतीजे भावनाओं के खिलाफ हैं. तीन जिलों में मतगणना को लेकर हमारे पास गंभीर शिकायतें हैं. यह जानकारी एकत्रित की जाएगी. हरियाणा में नतीजे पूरी तरह अप्रत्याशित, आश्चर्यजनक और विरोधाभासी हैं. यह जमीनी हकीकत के विपरीत हैं. यह हरियाणा के लोगों की इच्छा के विपरीत हैं, इन परिस्थितियों में इन नतीजों को स्वीकार करना संभव नहीं है.  

नियमित योग और प्राणायाम तनाव को कम करने, मानसिक शांति बनाए रखने और जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रभावी साधन है- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक: उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध हमारे दैनिक जीवन, विचारधारा और दिनचर्या से होता है नियमित योग और प्राणायाम तनाव को कम करने, मानसिक शांति बनाए रखने और जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रभावी साधन है- उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध हमारे दैनिक जीवन, विचारधारा और दिनचर्या से होता है। स्वस्थ मानसिक स्थिति के लिए योग, प्राणायाम, और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। नियमित योग और प्राणायाम तनाव को कम करने, मानसिक शांति बनाए रखने और जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रभावी साधन है। शुद्ध और पौष्टिक आहार रखता है मन को शांत और स्थिर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वैदिक जीवनशैली और आहार संबंधी आदतों पर जोर देते हुए कहा कि संतुलित आहार और सात्विक जीवन-शैली हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। शुद्ध और पौष्टिक आहार का सेवन हमारे मन को शांत और स्थिर रखता है। ताजा भोजन और नियमित दिनचर्या का पालन कर हम मानसिक तनाव और अवसाद से बच सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य को समझें, सहायता लेने में न हिचकिचाएं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद और अन्य भावनात्मक समस्याएं किसी भी व्यक्ति के जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। इन लक्षणों को पहचानना और सही समय पर डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सहायता लेना बेहद जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इलाज कराने में संकोच न करें। सही मार्गदर्शन और उपचार से आप स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। 30 अक्टूबर तक मनाया जाएगा मानसिक स्वास्थ्य माह शिविरों में की जाएगी स्क्रीनिंग , उपचार एवं परामर्श सेवाएं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसिक विकारों से ग्रस्त लोगों को सहायता प्रदान करना है। इस वर्ष की थीम ‘मानसिक स्वास्थ्य को कार्यस्थल पर बढ़ावा देने’ से संबंधित है, जो कि कार्यस्थल में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर केंद्रित है। प्रदेश में 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य माह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में स्क्रीनिंग, उपचार एवं परामर्श सेवाएं दी जाएगी। मानसिक समस्या से ग्रस्त व्यक्तियों के देखभालकर्ताओं हेतु जागरूकता सेमिनार आयोजित उपलब्ध रहेंगी। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर आयोजित होंगे। कार्य स्थल पर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के विषय पर उन्मुखीकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1 लाख 20 हज़ार से अधिक का उपचार विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विश्व की लगभग 10% जनसंख्या मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश में विभिन्न स्तरों पर अंतःक्षेप किये जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 3,27,790 लोगों की स्क्रीनिंग और 2,17,559 मरीजों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। अप्रैल 2024 से सितंबर 2024 तक 1,82,898 लोगों की स्क्रीनिग एवं 1,23,226 मरीजों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। मानसिक समस्या ग्रस्त व्यक्तियों के लिये प्रत्येक जिला अस्पताल में “मनकक्ष” प्रत्येक जिला अस्पताल के “मनकक्ष” में मानसिक समस्या ग्रस्त व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, उपचार और काउंसिलिंग की जाती है। गंभीर मानसिक रोगियों को इंदौर, ग्वालियर या मेडिकल कॉलेजों के मानसिक रोग विभाग में रेफर किया जाता है। टेली-मानस हेल्पलाइन (14416 अथवा 1800- 891-4416) पर 24X7 निःशुल्क परामर्श उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए स्कूल, कॉलेज, ओल्ड एज होम, जैसे विभिन्न संस्थानों में सेमिनार आयोजित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविरों में मानसिक रोगियों की स्क्रीनिंग और काउंसलिंग की जाती है। इंदौर और ग्वालियर में टेलीमानस केंद्र स्थापित किए गए हैं। टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर (14416 अथवा 1800- 891-4416) पर 24X7 कॉल कर निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते है। प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 42,012 कॉल के माध्यम से परामर्श सेवायें प्रदान की गई। अप्रैल 2024 से सितंबर 2024 तक 27,951 कॉल के माध्यम से परामर्श सेवायें प्रदान की गई। “मनहित” ऐप से मिल रही है मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मानसिक स्वास्थ्य साक्षरता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर जागरूकता लाने के लिए “मनहित” ऐप लांच किया गया है। “मनहित” ऐप के तीन खंड़ मानसिक स्वास्थ्य स्व-मूल्यांकन, जागरूकता सामग्री, और संपर्क सुविधा है। 18 वर्ष से कम और अधिक आयु के व्यक्ति या उनके अभिभावक व्यवहार संबंधी समस्याओं की जांच कर सकते हैं। स्व-मूल्यांकन के आधार पर ऐप, तनाव, चिंता, अवसाद, मादक द्रव्यों के सेवन आदि के लिए मार्गदर्शन और जागरूकता सामग्री प्रदान करता है। यह उपयोगकर्ताओं को टेली-मानस, मनकक्ष, और अन्य मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ता है।

CGBSE की मुख्य परीक्षा के 30 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म, छत्तीसगढ़-रायपुर में 10वीं-12वीं के छात्रों को राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल और हायर सेकंडरी मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2024 कर दी है। इस अवधि में, छात्र विशेष विलंब शुल्क ₹1540 प्रति छात्र के साथ फॉर्म भर सकते हैं। सभी मान्यता प्राप्त संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रविष्टि और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें। समय सीमा के बाद पोर्टल फिर से चालू नहीं किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet