LATEST NEWS

मानव तस्करी का खुलासा, दुर्ग पुलिस ने एक दंपति समेत तीन आरोपियों को मुंबई से किया गिरफ्तार

दुर्ग दुर्ग में पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक दंपति समेत तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपी विदेश में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर सायबर स्कैम का काम करवाया करते थे। साथ ही उनके पासपोर्ट जप्त कर लिए जाते थे। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। प्रदेश में जिसके तहत आरोपी नौकरी लगने के नाम पर लोगों को गल्फ कंट्री भेजा करते थे भिलाई का भी एक व्यक्ति भारत आने के बाद उसने अपनी शिकायत साइबर पुलिस से की इसके बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की। जिसमे मुंबई के गोरेगांव में गोल्डन लिंक सर्विस के नाम से दो एजेंट भारत से लोगों को गल्फ कंट्री भेजा करते थे पकड़े जाने के बाद गिरोह के अन्य लोगो की पतासाजी में जुट गई है। विदेश में दूसरे प्रदेशों के 10 से अधिक लोगो वहां फंसे है जो भारत आना चाहते है उनके लिए। दुर्ग पुलिस ने भारत सरकार से भी पत्राचार करेगी।मुंबई में गोल्डन ट्रायंगल सर्विस एजेंसी खोलकर सीधे-साधे लोगों को गल्फ कंट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले उनसे लाख रूपये लेकर विदेश भेज जाता है उसके बाद एजेंट का कमीशन भी लिया जाता था इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर की जगह उनसे साइबर स्कैम का काम कराया जाता था। भिलाई के भी एक युवक इनके झांसे में आ गया। उसे कंबोडिया के लाओस भेजा गया। लेकिन वहा उसके पासपोर्ट को जप्त कर उसे मानसिक प्रताड़ना दिए जाने लगा। इस बीच उससे किसी भी तरीके का एग्रीमेंट नहीं किया गया था। जिससे परेशान होकर शिकायतकर्ता युवक द्वारा भी प्लेसमेंट एजेंसी पर लगातार दबाव बनाने लगा। जिसके कारण एजेंसी ने उसे भारत भेज दिया। भारत वापस आने के बाद अपनी आप बीती और शिकायत को उसने दुर्ग पुलिस के उच्च अधिकारियों को बताया। जिसके बाद पुलिस की सायबर एक्सपर्ट टीम ने इस मामले में अपराध दर्ज कर तफ्तीश आगे बढ़ाया। और मुंबई के गोरेगांव स्थित गोल्डन लिंक सर्विस के नाम से संचालित एजेंसी के माध्यम से साजन,उनकी पत्नी और  रफी खान मिलकर लोगों को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर ₹200000 की वसूली किया करते थे लेकिन विदेश में जाने के बाद यह लोग उनके ग्रुप से जुड़े लोग उनसे साइबर स्कैम करवाया करते थे भिलाई का शिकायतकर्ता भी उनके जब चुंगल से छूटकर भारत आया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तार में जुट गई थी। आईपीएस चिराग जैन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई थी पुलिस ने तीनो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है तीनो आरोपी विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर एजेंट के रूप में काम करते थे और कमीशन लेते थे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को ओमान लाओसा में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम बताकर उसके वहां साइबर स्कैम का काम कराया जा रहा था। पुलिस विदेश में फंसे अन्य लोगो को भारत लाने का प्रयास कर रही है वही 2 अन्य फरार लोगो की पतासाजी में जुट गई है।

लोगों ने की तारीफ, छत्तीसगढ़-बीजापुर में गरबे में युवाओं संग थिरके पूर्व मंत्री गागड़ा

बीजापुर. नवरात्र के अवसर पर चारों तरफ माता के जयकारे गूंज रहे. जगह-जगह गरबा का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां भक्त माता रानी के भजनों पर थिरक रहे. वहीं बीजापुर में गरबा उत्सव में शिरकत करने पहुंचे पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए. गरबा की धुन पर युवाओं संग गागड़ा जमकर थिरके, जिसकी लोगों ने तारीफ भी की. पूर्व मंत्री गागड़ा ने इस अवसर पर कहा कि गरबा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है. इसे प्रोत्साहित करने प्रतिबद्ध हैं. गरबा के माध्यम से संस्कृति को आगे बढ़ाना, नई पीढ़ी में उत्साह जगाना हमारा कर्तव्य भी है. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री के नृत्य की जमकर तारीफ की और युवाओं को उत्साहवर्धन की सराहना भी की. लोगों ने कहा कि पूर्व मंत्री का प्रदर्शन अनोखा था, जिसने लोगों के दिल को छुआ.

रतलाम में 3 करोड़ का सोना लेकर भागा व्यापारी, ग्राहकों को दिखाने के लिए 7 कारोबारियों से मांगे थे

रतलाम  जिले के चांदनी चौक क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी 3 करोड़ के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया. व्यापारी ने अपने ही साथी सर्राफा व्यापारियों के 4 किलो सोने के आभूषण का चूना लगाया. भाविका ज्वेलर्स का संचालक जीवन सोनी ने जेवरात ग्राहकों को दिखाने के लिए दूसरे ज्वेलरी शोरूम से बुलाए थे, लेकिन उसने जेवरात वापस नहीं लौटाए और 4 किलो सोने के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गया. आरोपी का नाम जीवन सोनी है, जो शहर के त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में भाविका ज्वेलर्स के नाम से फर्म चलाता है. 4 किलो का सोना लेकर फरार साथी ज्वेलर्स जीवन सोनी ने शाम तक आभूषण वापस दुकानों पर नहीं लौटाए, तो व्यापारियों को शक हुआ. जिसके बाद वे शिकायत करने माणक चौक थाने पहुंचे. जहां अन्य व्यापारी भी इसी तरह की शिकायत लेकर पहुंचे थे. जब सभी व्यापारियों के ज्वेलरी की कीमत और वजन का मिलान किया गया तो यह आंकड़ा 4 किलो सोने तक जा पहुंचा. जिसकी वर्तमान कीमत 3 करोड़ रुपए है. पुलिस द्वारा तलाश किए जाने पर आरोपी जीवन सोनी की स्कूटी इंदौर रोड पर चौपाल सागर के पास खड़ी मिली है. गायब सोने की कीमत 3 करोड़ रुपए दरअसल, सराफा बाजार में व्यापारियों के बीच ग्राहकों को बेचने के लिए ज्वेलरी का आदान-प्रदान चलता है. जिसका फायदा उठाकर भाविका ज्वेलर्स के संचालक जीवन सोनी ने अपने ही साथियों को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया. ऐसा आरोप है कि आरोपी जीवन सोनी ने अपने परिवार को पहले उज्जैन जिले के एक गांव में शिफ्ट कर दिया. उसके बाद वह 3 करोड़ के जेवरात लेकर फरार हो गया. पुलिस इस पूरे मामले में आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. बहरहाल पुलिस ने सर्राफा व्यापारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. माणक चौक थाना पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है.

युवाओं से चर्चा कर साथ में चखे फरा-चटनी, छत्तीसगढ़-रायपुर की तक्षशिला लाइब्रेरी पहुंचे डिप्टी सीएम साव

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजधानी में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों का निरीक्षण किया। रायपुर के घड़ी चौक के पास मल्टी-लेवल पार्किंग में संचालित बीपीओ, मोतीबाग के पास तक्षशिला स्मार्ट रीडिंग जोन और जयस्तंभ चौक के पास मल्टी-लेवल पार्किंग में संचालित इनक्युबेशन सेंटर ‘आरंभ’ में युवाओं के बीच पहुंचे। इस दौरान प्रशिक्षण और कार्यों की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री साव ने घड़ी चौक के पास मल्टी-लेवल पार्किंग में संचालित बीपीओ के भ्रमण के दौरान यहां काम कर रहे और प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से मुलाकात की। उनके कार्यों के बारे में जाना। उन्होंने युवाओं से चर्चा कर बीपीओ में उनके कार्यानुभव और करियर के बारे में पूछा। उन्होंने यहां हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संचालित कोचिंग-क्लास का भी अवलोकन किया। डिप्टी सीएम साव ने तक्षशिला स्मार्ट रीडिंग जोन और लाइब्रेरी का भ्रमण कर यहां विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यहां पढ़ने आए बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई, परीक्षाओं की तैयारी और लाइब्रेरी में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने लाइब्रेरी में संस्कृति स्वसहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन की व्यवस्था देखी। उन्होंने साव ने कैंटीन में बच्चों के साथ बैठकर फरा-चटनी, सैंडविच और कुल्हड़ में चाय का स्वाद भी लिया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि, रूचियों, करियर और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी शुभकामनाएं दीं। डिप्टी सीएम ने जयस्तंभ चौक के पास मल्टी-लेवल पार्किंग में संचालित इनक्युबेशन सेंटर ‘आरंभ’ का भी अवलोकन किया। वे यहां ई-कॉमर्स, स्टार्ट-अप और ई-मार्केटिंग का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से मिले और उनसे चर्चा कर प्रशिक्षण एवं उनके कार्यों की जानकारी ली।

नई प्रतिभायें कभी हिम्मत न हारे, सपना देखना बंद नहीं करें : मिथुन चक्रवर्ती

नई दिल्ली, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है कि नई प्रतिभाओं को कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिये और सपना देखना बंद नहीं करना चाहिये। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें सम्मानित किया है। मिथुन चक्रवर्ती ने दादा साहब फाल्के अवॉर्ड जीतने पर खुशी जाहिर की है। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, फिल्म मृगया के लिये पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद लोगों से मुझे खूब बधाइयां मिली, जिसके बाद मेरा दिमाग थोड़ा सा खराब होने लगा था।मुंबई में एक स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कहा गया था कि मृगया यदि अच्छी लगी तो उसका वितरण किया जाएगा। इसके बाद जब उन्होंने स्क्रीनिंग के आयोजक से फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि फिल्म तो अच्छी लगी, लेकिन मैं सोच रहा हूं कि तुम कपड़ों में कैसे दिखोगे।उनकी बात सुनकर मैं चौंक गया। इसके बाद मुझे याद आया कि मृगया में मैंने जो किरदार निभाया है उसने ऊपर कपड़े नहीं पहने थे। मैं खुद को अल-पचीनो समझने लगा था, फिर मुझे एक लात पड़ी, तो अकल आई। मेरे रंग की वजह से मुझे कुछ सुनने को मिला। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा,कहा जाता था कि ये बॉलीवुड में ये काला रंग नहीं चलेगा। मैं सोचता था कि करूं क्या, मैं भगवान से कहता था कि हे भगवान इस रंग का क्या करूं, ये तो बदल नहीं कर सकता, तो मैंने सोचा मैं पैरों से डांस करूंगा, मैं ऐसा डांस किया पैरों से, इतना थिरका कि लोगों का ध्यान मेरे पैरों पर गया ही नहीं। उस दिन के बाद से मैं बन गया सेक्सी, डस्की, बंगाली बाबू।मैं भगवान से बहुत शिकायत करता था, लेकिन आज ये अवॉर्ड मिलने के बाद मैंने ये शिकायत करना छोड़ दिया। मैंने सिर्फ शुक्रियाअदा किया।मैं नए लोगों से कहूंगा कि हिम्मत नहीं हारना, सपना देखना कभी बंद नहीं करना। खुद सो जाना लेकिन सपनों को कभी सोने नहीं देना। मैं कुछ बन सकता हूं तो तुम भी बन सकते हो।

बरियावाला ट्रस्ट का क्षमावाणी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

जबलपुर दीपक सेठी विगत दिवस भेड़ाघाट स्थित होटल ऑप्शन लॉन से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बरियावाला ट्रस्ट एवं सकल जैन समाज का क्षमावाणी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, आयोजन के मुख्य अतिथि श्री तुषारकांत विद्यार्थी, समारोह अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश जैन (CA) प्रदेश कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,  विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रेयांश बड़कुल, श्री महेन्द्र चौधरी थे।       कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, मंगलाचरण श्रीमती अमीता जैन ने किया, स्वागत गीत श्रीमती मणि सांधेलिया और शिखा विकास जैन ने एवं स्वागत नृत्य  की उत्कृष्ठ प्रस्तुति श्री लवली वर्षा जैन की सुपुत्री कु. वारिधी जैन ने दी।   कार्यक्रम उदघोषिका प्रो.डॉ. ज्योति जैन ने सभी मंचासीन अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया, मुख्य अतिथि श्री टी के विद्यार्थी जी का स्वागत डॉ. यतीश जैन, चिंतामणी जैन, इंजी. कीर्ति चंदेलिया ने किया।, समारोह अध्यक्ष श्री अखिलेश जैन CA का स्वागत इंजी. सुनील जैन, राजेश जैन, संजय सेठ एवं श्रीमती मणि चौधरी ने किया सभी विशिष्ठ अतिथियों एवं ट्रस्ट अध्यक्ष का स्वागत इंजी. संतोष जैन, एड. धन्य कुमार जैन, विकाश शिखा जैन, सनत जैन, विनोद जैन, प्रमोद संघी, शशांक जैन ने किया। स्वागत उद्बोधन में ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील सिंघई ने मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया एवं ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी दी। ट्रस्ट कोषाध्यक्ष चिंतामणी जैन ने  आय व्यय का लेखा-जोखा अपने प्रतिवेदन में प्रस्तुत किया। साथ ही मन्दिर जी के प्रति सभी दानदाताओं की उदारता की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी एवं धन्यवाद किया। मुख्य अतिथि श्री टी के विद्यार्थी जी ने सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट कमेटी को बधाई दी और क्षमावाणी पर्व का महत्व बतलाया साथ ही समाज के युवा वर्ग को वर्तमान परिवेश में सजगता से कार्य करने का सुझाव दिया और हमारे बुजुर्गों के साथ समय बिताने उनके अनुभवों का लाभ लेंने पर जोर दिया। समारोह अध्यक्ष श्री अखिलेश जैन CA ने सभी को दशलक्षण पर्व की शुभकामनाएं दीं और क्षमावाणी पर्व के अवसर पर सभी से क्षमा मांगी एवं सभी को क्षमा किया, उन्होंने मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं की जानकारी दी और सभी को योजनाओं का लाभ लेंने के लिए प्रोत्साहित किया। ट्रस्ट के द्वारा समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान अतिथियों एवं महिला मण्डल से कराया गया। दशलक्षण पर्व मैं दस उपवास करने वाले साधकों का, समाज के प्रतिभाशाली बच्चों  एवं अनन्त चौदस के दिन आयोजित लाडू निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमशः तुलसीराम जी, डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री जी एवं इंजी. सुनील जैन के परिवार के द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में महिला मण्डल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। आयोजित क्षमावाणी एवं सम्मान समारोह का सफल मंच संचालन होम साइंस कॉलेज की प्रो. डॉ. ज्योति जैन एवं भानुप्रिया चौधरी ने किया।

अगले दिन पहुंचे रेंजर ने सामान्य मौत का दिया गैरजिम्मेदाराना बयान, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में हिरण का तीर से शिकार

गरियाबंद। जंगल पर मनुष्यों के बढ़ते अतिक्रमण के बीच वैसे ही वन्य जीव असहाय हैं. ऐसे में वन विभाग के जिम्मेदारों की वन्य जीवों के प्रति असंवेदनशीलता ज्यादा कष्टकारक हो जाती है. ऐसा ही एक मामला पांडुका वन परिक्षेत्र में देखने को मिला, जहां तीर लगने से मृत हिरण तक पहुंचने में रेंज अफसर को 24 घंटे लग गए. जब तक वे मौके पर पहुंचते तब तक कुत्ते नोचकर खा गए थे, यहां तक शव पोस्टमार्टम के भी लायक नहीं बचा था. पांडुका वन परिक्षेत्र के ग्राम विरोडार पहुंच मार्ग से केवल 100 मीटर दूर हिरण का शव दिखने की जानकारी सोमवार सुबह चरवाहों ने स्थानीय लोगों को दिया. झाडियों में मृत मिले हिरण को तीर लगा हुआ था, और उसे कुछ लोग मौके पर जलाने का प्रयास भी करते दिखे. ग्रामीणों को आते देख जारकिन छोड़ कर शिकारी भाग खड़े हुए. जिसकी सूचना तत्काल पांडुका वन परिक्षेत्राधिकारी संतोष चौहान देते हुए मोबाइल पर उन्हें फोटो भी भेजा गया. उन्होंने तत्काल मौके पर टीम भेजने की बात तो कही, लेकिन उन्होंने 24 घंटे बाद मौके पर पहुंचे. ग्रामीण वन विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक हिरण के आधे से ज्यादा हिस्से को कुत्ते नोच कर खा चुके थे. रही-सही हड्डियां आस-पास बिखरी पड़ी थी. पशु चिकित्सा अधिकारी केपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के लायक शव की स्थिति नहीं है. शव के आधे से ज्यादा अंग गायब हैं. शव में तीर चुभा हुआ था, जिसे वन अमले को सौंप दिया गया है. वन अमले ने आनन-फानन में पंचनामे की कार्रवाई कर बचे-खुचे शव का अंतिम संस्कार मौके पर कर दिया. रेंजर की लेट-लतीफी को लेकर ग्रामीणों में रोष दिखा. इसकी वजह जब रेंजर से पूछी गई तो उन्होंने इसे सामान्य बात कहकर टाल दिया. वहीं, इस बात की जानकारी जब डीएफओ लक्ष्मण सिंह को दी गई, तो उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए फोटो भेजने को कहा, जिससे वे जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें. डीएफओ को फोटो तो भेज दिया, लेकिन अब देखना है कि लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कब कार्रवाई होती है.

दंतेवाड़ा-नारायणपुर की सीमा पर 31 नक्सलियों की मौत के बाद अब घायल 3 नक्सलियों की भी मौत, आकंड़ा पहुंचा 34

जगदलपुर  दंतेवाड़ा-नारायणपुर की सीमा पर बीते दिनों थुलथुली की पहाड़ियों पर सुरक्षाबल के साथ हुए मुठभेड़ में 31 नक्सलियों की मौत के बाद अब घायल 3 नक्सलियों की मरने की खबर आ रही है. इस तरह मुठभेड़ में मरने वाले नक्सलियों की संख्या 34 पहुंच चुकी है. वहीं 6-7 और नक्सली घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार नहीं मिल पा रहा है. दरअसल, मुठभेड़ स्थल पर कुछ मीडियाकर्मी पहुंचे हुए थे. इसी दौरान थुलथुली और गावड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जंगल में नक्सलियों को अपने 3 साथियों के शवों को जलाते हुए देखा है. वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने भी कहा है कि सोमवार को 3 नक्सलियों के शव जलाने की खबर मिली है, लेकिन वे इसकी पुष्टि अभी नहीं कर सकते. इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. जानिए क्यों साथ नहीं ले जा सके साथ बताया जाता है कि मुठभेड़ स्थल पर करीब 60 नक्सलियों का जमावड़ा था. ऐसे में मारे गए नक्सलियों की संख्या शेष बचे नक्सलियों से ज्यादा हो गई थी. एक नक्सली के शव को ठिकाने लगाने के लिए कम से कम दो लोगों की जरूरत पड़ती है. ऐसे में नक्सली चाहकर भी मारे गए साथियों के शवों को साथ नहीं ले पाए. जवानों के भारी पड़ने पर मौके से भाग निकलने में ही उन्होंने अपनी भलाई समझी. बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में 8-10 नक्सली घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है. वहीं जो शेष हैं, उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. ऐसे में इनमें से भी कुछ की मौत से इंकार नहीं किया जा सकता. यदि ऐसा होता है तो मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. कमांडर कमलेश भी हुआ घायल एसपी गौरव रॉय के अनुसार, मुठभेड़ में दंडकारण्य कमेटी सदस्य व 5 राज्यों में मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर कमलेश के घायल होने का अंदेशा है, क्योंकि स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य नीति उर्फ उर्मिला के साथ मौके पर उसके भी होने की चर्चा थी. संभवतः कमलेश घायल होने के बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में सफल हो गया. उसके घायल होने की वजह से भी नक्सली कमजोर पड़ गए.

डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन एम. जंपर को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया

नई दिल्ली साल 2024 का केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन एम. जंपर को दिया गया है. इन तीनों ने मिलकर 50 सालों से चली आ रही वैज्ञानिक पहेली को सुलझाया है. इनकी स्टडी की बदौलत ही कई वैक्सीन और दवाएं बनी हैं. भविष्य में और बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट इनकी स्टडी के आधार पर लोगों को मिलेगा. अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के प्रोफेसर डेविड बेकर कहते हैं कि जिंदगी की शुरूआत जिस स्पर्म या अंडे से होती है. या फिर अकेले अपने दम पर बच्चे पैदा करने वाला जीव ही क्यों न हो. ये सब प्रोटीन से होता है. डेविड बेकर ने अपनी जिंदगी प्रोटीन के नाम कर दी. उन्होंने एकदम नए प्रकार के प्रोटीन खोजे और बनाए. लंदन स्थित गूगल डीप माइंड्स के डेमिस हस्साबिस और जॉन एम. जंपर ने प्रोटीन का आकार पता करने के लिए AI मॉडल बनाया. इससे प्रोटीन को समझने की 50 साल पुरानी समस्या खत्म हो गई. प्रोटीन एक अमेजिंग केमिकल टूल है. यह आपके शरीर में होने वाले सभी रिएक्शन और इमोशन को कंट्रोल करता है. प्रोटीन ही आपका सबसे बड़ा देवता, यही चलाता है पूरा जीवन आपको कब गुस्सा आएगा. कब प्यार आएगा. कब आप काम के लिए फोकस होंगे. कब आप बच्चों का प्रजनन करेंगे. ये सारा काम प्रोटीन करता है. ये प्रोटीन्स आपके शरीर में हॉर्मोन्स की तरह काम करते हैं. सिग्नल देने वाले पदार्थ बन जाते हैं. बीमारियों के समय एंटीबॉडी बन जाते हैं. इसके अलावा ऊतकों का निर्माण करने वाले बिल्डिंग ब्लॉक्स भी. प्रोटीन ही दुनिया का सबसे बड़ा बिल्डिंग ब्लॉक है. इससे ही कई प्रकार के जीवन का निर्माण होता है. आमतौर पर प्रोटीन में 20 प्रकार के अमीनो एसिड्स होते हैं. जो जीवन को चलाते हैं. 2003 में डेविड ने इन्हीं अमीनो एसिड्स की मदद से नया प्रोटीन बनाया. जो पहले से मौजूद किसी प्रोटीन से नहीं मिलता था. तब से लेकर इनका समूह कई प्रकार के प्रोटीन बना चुके हैं. जिनका इस्तेमाल दवा कंपनियां वैक्सीन, नैनोमैटेरियल और सूक्ष्म सेंसर्स बनाने के लिए करते हैं.  इन दोनों साल 2020 में प्रोटीन का AI मॉडल बनाया. जिसका नाम है AlphaFold2. इसकी मदद से 20 करोड़ प्रोटीन्स के ढांचे की स्टडी की जा सकती है. इस मॉडल के जरिए ही कई प्रोटीन्स के आकार और आकृति का पता चला है. इसका इस्तेमाल 190 देशों में 20 लाख से ज्यादा लोग कर रहे हैं. 

राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

दुर्ग। इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया किशोरवय लड़कियां थोड़ी सी असावधानी से न केवल खुद पर बल्कि माता-पिता और परिजनों के लिए शर्मिंदगी का सबब बन जाती है. ऐसे ही मामले में दुर्ग के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में इंस्टाग्राम से दोस्ती कर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला आया है, जहां पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. जेवरा-सिरसा चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि आरोपी संदीप अदावत ने पीड़िता के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर बहला-फुसला कर वीडियो कलिंग के माध्यम से अश्लील वीडियो बना लिया. परिजनों के समझाने पर पीड़िता ने आरोपी से बात करने के लिए मना किया तो आरोपी उसके अश्लील वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से परिजन को भेज दिया. पीड़िता के पिता इस पर 3 जुलाई को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जेवरा सिरसा चौकी, पुलगांव थाना में धारा 509 ख, 354 सी बीएनएस और 67 बी आईटी एक्ट, पोस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया. आरोपी संदीप अदावत पिता अशोक अदावत (21 वर्ष) को पुलगांव थाना प्रभारी ने नेतृत्व में टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा दिया है.

दो बार ग्रैमी जीतने वाली सिंगर सिसी ह्यूस्टन की 91 साल की उम्र में हुई मौत

न्यूयॉर्क दो बार ग्रैमी जीतने वाली गॉस्पेल और सोल सिंगर सिसी ह्यूस्टन का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बहू पैट ह्यूस्टन के अनुसार, सोमवार को उनका निधन न्यू जर्सी में उनके घर पर हुआ। वो अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रही थीं। सिसी की मौत के वक्त उनके परिवार के लोग उनके साथ मौजूद थे। सिसी ह्यूस्टन की बहू पैट ह्यूस्टन ने एक बयान में कहा, ‘हमारा दिल दर्द और दुख से भरा हुआ है। हमने अपने परिवार की कुलमाता को खो दिया।’ उन्होंने कहा कि संगीत और संस्कृति में सिसी का योगदान शानदार था। पैट ह्यूस्टन ने अपनी सास को गहरी आस्था वाली एक मजबूत महिला बताया, जो परिवार, कम्युनिटी के बारे में गहराई से परवाह करती थीं। 7 दशक से संगीत की दुनिया में थीं सिसी सिसी ह्यूस्टन तकरीबन सात दशक से संगीत की दुनिया में हैं। उन्होंने फैमिली ग्रुप में एक गॉस्पेल सिंगर के रूप में अपनी शुरुआत की थी। 1960 के दशक में वो म्यूजिक इंडस्ट्री में छा गईं। वो ‘द स्वीट इंस्पिरेशन्स’ का भी हिस्सा थीं, जो एक फेमस ग्रुप था, जिसने एरीथा फ्रैंकलिन, एल्विस प्रेस्ली और वैन मॉरिसन जैसे संगीत दिग्गजों के साथ परफॉर्म किया था। इस ग्रुप ने ओटिस रेडिंग, डायोन वारविक और लू रॉल्स जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया। सिसी ने जीते 2 ग्रैमी अवॉर्ड सिसी ने अपने करियर को भी उड़ान दी। अलग-अलग शैलियों में 600 से ज्यादा गाने रेकॉर्ड किए। गॉस्पेल एल्बम ‘फेस टू फेस’ और ‘ही लीडथ मी’ के लिए दो ग्रैमी अवॉर्ड भी जीते। उन्होंने जिमी हेंड्रिक्स, लूथर वैंड्रॉस और चाका खान जैसे सितारों के साथ भी गाया है।

हरियाणा में कांग्रेस के जलेबी ऑर्डर को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कसा तंज, कहा- शपथ ग्रहण समारोह में खिलाएंगे जलेबी

रायपुर हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत की साथ सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई है. रिजल्ट आने से पहले कांग्रेस ने जीत की उम्मीद के साथ जलेबी का ऑर्डर दिया था. इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए विपक्ष की कांग्रेस पार्टी को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से लगातार मिठाइयों को ऑर्डर दे रही है, लेकिन ऑर्डर उठा नहीं पा रही है. उनका काम नहीं चल पा रहा है, उनके नेता नहीं चल पा रहे हैं. इस बार भी उन्होंने जलेबी का आर्डर दिया था, लेकिन जलेबी भी नहीं चल पाई. शपथ ग्रहण समारोह में जलेबी खिलाएंगे: केदार कश्यप मंत्री कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हम आमंत्रित करते हैं उनको (कांग्रेस को). मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में आए उस दिन उनको जलेबी खिलाएंगे. कांग्रेस के लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता कह रहे थे कि अपना नाम बदल लेंगे अब पता नहीं कौन सा नाम रखेंगे. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर ली चुटकी छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले अमरजीत भगत ने भी हार पर मूंछ मुंडवाने का दावा किया था. इसे लेकर मंत्री केदार कश्यप ने चुटकी लेते हुए कहा कि मूंछ कटवाने की बात हुई थी, बाद में पता चला कि मूंछ छटवाया है. जिनकी मूंछ को जनता ने ही काट दिया है, वो तो अब मूंछ दिखाने के लायक भी नहीं रहे. जम्मू-कश्मीर में हार को लेकर मंत्री कश्यप का बयान वहीं उन्होंने जम्मू कश्मीर में आए परिणाम को लेकर कहा कि हमारा जो परफॉर्मेंस था, उससे वहां वोट प्रतिशत बढ़ा है. भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. आने वाले समय में बेहतर काम करेंगे, क्योंकि जम्मू कश्मीर भारत का ही अंग है. नरेंद्र मोदी की जो भी योजनाएं हैं उनका वहां कार्य नजर आया है. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना मंत्री कश्यप ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुने जाने को लेकर विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए देश में नेता खोजना मुश्किल हो चुका है. कांग्रेस के बड़े नेता ही सर दर्द बन चुके हैं. छत्तीसगढ़ में सेक्स एजुकेशन को लेकर बयान वहीं सेक्स एजुकेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सेक्स एजुकेशन को वेस्टर्न कॉन्सेप्ट मानना गलत है. इससे युवाओं में अनैतिकता नहीं बढ़ती. इसलिए भारत में इसकी शिक्षा बेहद जरूरी है. छत्तीसगढ़ में सेक्स एजुकेशन को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारे बच्चों को गुड टच और बेड टच की जानकारी दी जाती है. इसे बेहतर और वृहद रूप में कैसे अच्छा करें, इस पर कार्य किया जाएगा. वहीं छत्तीसगढ़ में महतारी सदन के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है. इसे लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पंचायत मंत्री ने हमारी माता बहनों को सशक्त करने के लिए लगातार नई योजना बनाई है. निश्चित तौर पर माता बहनों के लिए कार्य किया है और इसी दिशा में महतारी सदन की भी स्वीकृति दी है.

राउत बोले लाडली बहनों के खाते में नहीं आ रहे रुपए, सीएम मोहन यादव का पलटवार, कहा कि हार के डर से वह बोल रहे हैं झूठ

भोपाल  मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के खाते में हर महीने राशि आती है। इस महीने भी सरकार ने पांच अक्टूबर को राशि उनके खाते में डाल दिए हैं। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी। वहां बहनों के खाते में रुपए नहीं आ रहे हैं। राउत के आरोपों पर सीएम मोहन यादव ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। साथ ही कहा है कि हर महीने लाडली बहनों के खाते में रुपए आ रहे हैं। सबसे पहले जानिए संजय राउत ने क्या कहा- संजय राउत ने मीडिया से चर्चा में कहा- ये योजना पूरे देश में कहीं भी सफल नहीं हैं। ये पूरा राजनैतिक खेल है। आप मप्र जाकर देखिए योजना शुरू है या नहीं। वहां के वित्त सचिव का आदेश क्या है। ये बहुत ही इनवैलिड योजना है, जो फलदायी नहीं होगी। पूरी अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। हर महीने आ रही है राशि लाडली बहना योजना बंद होने को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब से हमने लाडली बहना योजना शुरू की है लगातार हर महीने, निश्चित समय पर बहनों को पैसे देने का काम किया है। वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ पूरे प्रदेश की बहनों के खातों में राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है। हार के डर से फैला रही है भ्रम सीएम मोहन यादव ने कहा कि लेकिन हार के डर से शिवसेना (UBT) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। मैं एक बार फिर अपने सारे मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि ऐसे झूठे षड्यंत्रों पर विश्वास न करें। यह नारी सशक्तिकरण की राशि है जिसे हम बंद करने हु हुई के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी योजना के तहत बहनों के जीवन में बेहतरी हो। लाडली बहना के कारण कर्मचारियों को दीवाली पर वेतन नहीं मिलेगा राउत ने महाराष्ट्र सरकार को घेरते हुए कहा- आज ठेकेदारों का आंदोलन चल रहा है। काम करवा लिया कमीशन 40%, 20% लिया। उनका भुगतान नहीं हो रहा है। वो सभी ठेकेदार मंत्रालय में आंदोलन करने वाले हैं। ये लाड़ली बहन योजना और एक महीना चलाएंगे, बाद में बंद कर देंगे। दीवाली के समय हमारे सरकारी कर्मचारी, पुलिस, टीचर्स का वेतन नहीं होगा। ये सब लाड़ली बहन योजना के चक्कर में हो रहा है। CM बोले- हर महीने तय समय पर पैसे दे रही सरकार सीएम डॉ मोहन यादव ने लाडली बहना योजना बंद होने को लेकर राउत के बयान पर कहा, ” जब से हमने लाडली बहना योजना शुरू की है लगातार हर महीने, निश्चित समय पर प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख बहनों को पैसे देने का काम किया है। हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ पूरे प्रदेश की बहनों के खातों में 5-5 हजार की राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है, जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है। लेकिन, हार के डर से शिवसेना (UBT) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। मैं एक बार फिर अपने सारे मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि ऐसे झूठे षड्यंत्र पर विश्वास न करें। लाडली बहनें करेंगी शिकायत मोहन यादव ने कहा कि इन आरोपों के बाद लाडली बहनें खुद हमारे पास आई हैं। उनलोगों ने कहा है कि मुझे अपमानित किया गया है। लाडली बहनें खुद ही थाने में शिकायत करने जाएंगी। मैंने कहा कि आपको राशि मिल रही है तो शिकायत करने के लिए स्वतंत्र हैं। जून 2023 से लगातार मिल रही है राशि गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को यह योजना शुरू की थी। जून 2023 से लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह 1000/- रुपए की राशि आने लगी थी। 2023 में रक्षाबंधन के मौके पर ही यह राशि 1250 रुपए कर दी गई। इसके बाद से लगातार बहनों के खाते में 1250 रुपए आ रहे हैं।

पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों पर मेहरबान मोहन यादव सरकार, नए साल से मिलेगा बड़ा लाभ..

भोपाल  मध्य प्रदेश पुलिस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, अफसर और कर्मचारियों को वेतन के साथ अब तक का सबसे बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। इसमें मृत्यु होने पर 10 लख रुपए और दुर्घटना में मौत होने पर नॉमिनी को एक करोड रुपए तक का बीमा मिलेगा। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई, कन्या विवाह पर भी पुलिस अफसर हो और जवानों को बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कई सालों से सरकार से मांग भी कर रहे थे। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अफसर और कर्मचारियों ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का एमओयू साइन किया है। इस एमओयू के बाद सैलरी अकाउंट के जरिए अब तक का सबसे बड़ा बीमा का लाभ पुलिस में रहते हुए इन्हें मिल सकेगा। यह एमओयू 3 साल के लिए साइन किया गया है।इसमें पुलिस वेतन पैकेज में इन सभी का बीमा कवर होगा। इस एमओयू की जानकारी पुलिस मुख्यालय ने पुलिस की सभी इकाइयों को हाल ही में भेजी है। इसमें बताया गया है कि पुलिस सैलरी पैकेज में अब सामान की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए, व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु होने पर एक करोड रुपए, इसके साथ व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु पर, कन्या विवाह पर, एक कन्या के लिए 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं इस मद में बाल शिक्षा का लाभ भी दिया जाएगा। जिसमें बेटे के लिए 8 लाख और बेटी के लिए 10 लाख रुपए का बीमा कवर होगा। वहीं दुर्घटना में स्थाई पूर्ण दिव्यांगता हुई तो 1 करोड़ रुपए और आशिक दिव्यंका के लिए 80 लख रुपए तक मिल सकेंगे। अभी साढ़े सात लाख का मिलता है बीमा अभी पुलिस अफसर रोड कर्मचारियों को सामान्य मृत्यु पर साढ़े सात लाख रुपए का बीमा मिलता है। वही व्यक्ति का दुर्घटना में 75 लाख रुपए का बीमा है। इसके साथ ही दुर्घटना मृत्यु बीमा पर अन्य सुविधाओं में कन्या विवाह के लिए 6 लाख और शिक्षा सहायता के लिए ₹6 लाख ही मिलते हैं। हवाई दुर्घटना पर एक करोड रुपए अभी मिलते हैं जबकि नए एमओयू के बाद अब हवाई दुर्घटना में मृत्यु होने पर नॉमिनी को एक करोड़ 60 लाख रुपए भी का बीमा मिलेगा। बताया गया है कि अब सामान्य मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए, दुर्घटना मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपए दए जाएंगे। इसी तरह दुर्घटना में स्थाई पूर्ण दिव्यांगता होने पर एक करोड़ रुपए और आंशिक दिव्यांगता होने पर 80 लाख तक का बीमा कवर का लाभ दिया जाएगा। इतना ही नहीं दुर्घटना मृत्यु पर कन्या विवाह पर एक कन्या के लिए 5 लाख रुपए की सहायता मिलेगी। बाल शिक्षा का भी लाभ दिया जाएगा, बेटे के लिए 8 लाख रुपए की मदद मिलेगी और बेटी की शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी, यह बीमा कवर के अंतर्गत होगा।  

टीकमगढ़ में तनाव: दुर्गा पंडाल के पास पड़ा मिला मांस, लोगों ने जताया विरोध, पुलिस ने किया मामला दर्ज

 टीकमगढ़ टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात टीकमगढ़ शहर के मामोंन दरवाजा के पास देवी प्रतिमा का पंडाल लगा है। जहां पर नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं पर मंगलवार की रात एक व्यक्ति द्वारा मास के टुकड़े फेंक दिए थे। इसके बाद हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस मामले में मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने जहां मांस के टुकड़ों को जब्त कर लिया था। वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलाकर के सफाई कराई थी। सीसीटीवी फुटेज में मिले सबूत टीकमगढ़ थाना प्रभारी नितेश जैन ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी पर सवार दिखाई दे रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति स्कूटी पर एक बोरी लेकर आता है और उसे सड़क पर फेंकता है। पुलिस ने बोरी को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि आरोपी की पहचान जल्द ही की जाएगी और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिंदू संगठनों का आक्रोश इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की अपील की, ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हो। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को देखा गया, जिसमें एक फुटेज मिला है। जहां एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर दिखता है। टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी नितेश जैन ने कहा कि इस मामले में जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी, इसके साथ उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि एक व्यक्ति स्कूटी में बोरी रख कर आ रहा है। यही बोरी रोड पर बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet