LATEST NEWS

मुर्मु से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं: नीना गुप्ता

नई दिल्ली, बॉलीवुड की अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा है कि राष्ट्रपति से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं। नीना गुप्ता को सत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया। नीना गुप्ता को यह पुरस्कार फिल्म ऊंचाई में उनकी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाने के लिये दिया गया। यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में श्रीमती मुर्मु ने नीना गुप्ता को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर नेशनल अवॉर्ड्स 2024 में अपनी बड़ी जीत की जानकारी दी। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुये लिखा, “भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अपना चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।” इस अवसर पर बेहद आकर्षक दिख रहीं नीना गुप्ता ने गुलाबी साड़ी पहन रखी थी, जो उन पर बहुत जच रही थी।  

मुख्यमंत्री साय का गुरुवार 10 अक्टूबर को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुरुवार 10 अक्टूबर को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है. इसकी जानकारी राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग ने दी है. अब अगले गुरुवार को सीएम साय के जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है.

कांग्रेस को हार का गहराई से आत्मचिंतन करना चाहिए: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को हरियाणा में अपनी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गहराई से आत्मचिंतन करना चाहिए। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रही है। नेकां और कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। नेकां नेता ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने पहले ही कहा था कि हम इन ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद के सर्वेक्षणों) से सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि ‘एग्जिट पोल’ इतने गलत साबित होंगे। अगर 18 की जगह 20 या 20 की जगह 22 होता तो हम समझ सकते थे, लेकिन हुआ ये कि 30 की जगह 60 हो गया और 60 की जगह 30 हो गया।’’ हरियाणा में अधिकतर ‘एक्जिट पोल’ में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाया गया था। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘कांग्रेस को गहराई से मंथन करना चाहिए और अपनी हार के कारण का विश्लेषण करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा काम नेकां को संचालित करना है और यहां गठबंधन की मदद करना है, जो मैं करूंगा।’’ नेकां और कांग्रेस जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार बनाने वाली हैं। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में यह पहला चुनाव है।  

माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर माँगी प्रदेशवासियों की खुशहाली, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे डोंगरगढ़

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका ने आज डोंगरगढ़ पहुंचकर माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की खुशहाली, उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने ज्योति कलश के दर्शन किए एवं हवन कुण्ड की पूजा की। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका को कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित काफी-टेबल बुक भेंट की। इस अवसर पर मां बमलेश्वरी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

नवरात्र में खिल उठा प्रॉपर्टी बाजार, अब 1600 से अधिक रजिस्ट्री हुई

भोपाल  नवरात्र के शुभ मुहूर्त में रीयल एस्टेट बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। शहर के परी बाजार, आईएसबीटी समेत अन्य पंजीयन कार्यालयों में छठवें दिन मंगलवार को भी रजिस्ट्री कराने बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के खरीदार पहुंचे। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ सिलसिला रात साढ़े आठ बजे तक चलता रहा। छठवें दिन रिकॉर्ड 550 रजिस्ट्री दर्ज की गई है। जिनसे पंजीयन विभाग को कुल नौ करोड़ का राजस्व मिला है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए खरीदारों के पास सिर्फ दो दिन बुधवार और गुरुवार का समय बचा हुआ है। बता दें कि शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित होने से पंजीयन कार्यालय बंद रहेंगे। छह दिन में हुईं 1600 रजिस्ट्री, 40 करोड़ मिले गणेशोत्सव में रजिस्ट्री कराने का सिलसिला अपेक्षाकृत धीमा था और वहीं पितृ पक्ष में भी रीयल एस्टेट बाजार ठंडा रहा। नवरात्र शुरू होते ही रीयल एस्टेट बाजार गुलजार हो गया। अब तक छह दिनों में 1600 से अधिक रजिस्ट्री के साथ 40 करोड़ का राजस्व पंजीयन विभाग को मिल चुका है। पहले दिन गुरुवार को 200, दूसरे दिन शुक्रवार को 391, पांचवें दिन सोमवार को 484 और छठवें दिन 550 रजिस्ट्रियां हुई हैं। 10 मिनट की रजिस्ट्री के लिए दो घंटे इंतजार आईएसबीटी स्थित पंजीयन कार्यालय में गोविंदपुरा के प्रॉपर्टी खरीदारों को रजिस्ट्री कराने के लिए दो घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल ई-रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरु होने से 10 से 15 मिनट में रजिस्ट्री करने का दावा किया गया था, लेकिन यहां अधिकारियों की लापरवाही से दो घंटे का इंतजार लोगों को करना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि यहां तीन सब-रजिस्ट्रारों का काम एक सब-रजिस्ट्रार को करना पड़ रहा है। प्रति सब-रजिस्ट्रार 65 स्लॉट नवरात्र में बढ़ती रजिस्ट्रियों की संख्या को देखते हुए प्रति सब-रजिस्ट्रार 65 स्लॉट कर दिए हैं। जिले में कुल 13 सब-रजिस्ट्रार हैं, इस तरह 845 स्लॉट तक बुक किए जा सकते हैं। वहीं समय को बढ़ाते हुए पांच की जगह सात बजे तक कर दिया गया है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री कराने के लिए लोग सेवा प्रदाताओं के पास पहले स्लॉट बुक करवा रहे हैं।

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के डिप्टी सीएम ने धोए पैर, नए आवास की चाबी और प्रमाण पत्र किया भेंट

कबीरधाम आज बुधवार को कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। मोदी की गारंटी में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज शक्ति के प्रतीक पवित्र नवरात्रि पर्व के मौके पर कवर्धा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला स्तरीय आवास मेला में शामिल हुए। जिले के 18 हजार से अधिक आवासहीन ग्रामीण परिवारों को उनके नए स्वीकृत हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृत पत्र वितरण कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का पारंपरिक संस्कृति से चरण पखार (पैर धोकर) ग्रामीण परिवारों का सम्मान कर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आवास मेले में कबीरधाम जिले के 12 हजार से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए आवास की चाबी और पूर्णता प्रमाण पत्र भेंट की। जिले में विगत कुछ ही समय में 12 हजार से अधिक पीएम आवास पूर्ण कर लिया गया है। शर्मा ने मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रशिक्षित 250 से अधिक राज मिस्त्री को प्रमाण पत्र और टूल किट का वितरण किया। इस दौरान गुणवत्ता पूर्ण आवास निर्माण के लिए शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, कर्मचारियों, संस्थाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिले के असाक्षर को साक्षर बनाने के उद्देश्य अभ्यास पुस्तिका प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री ने आवास जागरूकता पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया। आवास  मेला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप, लीड बैंक द्वारा बैंकिंग सुविधाओं के लिए कैम्प और खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड आदि के लिए स्टॉल लगाया है।

कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे में एक की मौत, चार घायल

बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा सापना डैम के पास हुआ, जहां राजस्थान के रहने वाले पांच लोग अपनी कार से यात्रा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, सभी लोग महाराष्ट्र के गोंदिया से राजस्थान लौट रहे थे। सभी लोग गांजा तस्करी मामले में अपने दो साथियों की जमानत के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, बैतूल बाजार थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायलों से पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इसके अलावा, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से भी मंगलवार को हादसे की एक खबर सामने आई, जहां बीएमसी की कचरा उठाने वाली गाड़ी ने 9 वर्षीय हामिद शेख को रौंद दिया। हादसे में हामिद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और बीएमसी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी का चालक मतीउर सावंत फरार होने की कोशिश में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में चालक सावंत को हिरासत में लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का परिणाम है, और उन्होंने गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।  

महिलाओं के पैसे लेकर पति-पत्नी फरार, छत्तीसगढ़-कोरबा में महिला समूह के नाम से 8 बैंकों से लिया 46 लाख का लोन

कोरबा. जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी का नया कारनामा सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने पैसे निवेश करने के नाम पर महिला समूह को लाखों का चूना लगाया है. बैंक से लोन लेकर दंपती फरार हो गया है. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत कर पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. यह मामला नवापारा रोगदा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, फ्लोरा मैक्स कंपनी में पैसे निवेश करने का झांसा देकर नवापारा रोगदा गांव के निवासी एक दंपत्ती ने गांव के ही सैकड़ों लोगों को लाखों का चूना लगाया है. महिलाओं ने बताया, पति-पत्नी ने महिला समूह बनाकर 8 बैंकों से 46 लाख 31 हजार रुपयों का लोन निकलवाया. कुछ महीनों तक किश्त भरने के बाद दोनों पैसे लेकर फरार हो गए. किश्त के लिए बैंक से नोटिस आने के बाद महिलाओं के होश उड़ गए हैं. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत की है और पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि कुद दिनों पहले सिटी मॉल में संचालित फ्लोरा मैक्स कंपनी में लूट और डकैती की घटना हुई थी. इस दौरान कंपनी पर कई सवाल उठे थे.

ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के लिये मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को कर्नाटक के लोगों को समर्पित किया

नई दिल्ली, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के लिये मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को कर्नाटक के लोगों को समर्पित किया है। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ऋषभ शेट्टी को फिल्म कांतारा के लिये सर्वरेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर ऋषभ शेट्टी ने खुशी जताई है।ऋषभ शेट्टी ने कहा कि यह मेरी पूरी टीम की वजह से संभव हो पाया है। मैं सिर्फ़ फ़िल्म का चेहरा हूं, यह सब उनकी कड़ी मेहनत की वजह से है। प्रोडक्शन हाउस, डीओपी, तकनीशियन, यह सब उनकी वजह से है। मैं कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।मैं फ़िल्म कांतारा को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पैनल को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोगों ने इस फ़िल्म को हिट बनाया है, मैं बहुत खुश हूं। मैं इस जीत को कर्नाटक के लोगों को समर्पित करना चाहता हूं। ऋषभ शेट्टी ने कहा कि हर फिल्म का प्रभाव होता है। हमारा उद्देश्य ऐसी फिल्में बनाना है जो समाज में बदलाव या प्रभाव लाएं। मैं दर्शकों का आभार व्यक्त करता हूं। राष्ट्रीय पुरस्कार एक कलाकार के लिए बहुत ही प्रतिष्ठित पुरस्कार है।  

पांच लोगों पर FIR दर्ज करके छापामारी कर रही पुलिस, बिहार-दरभंगा में बाजार गई नाबालिग का अपहरण

दरभंगा. दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसमें पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 26 सितंबर को उनकी बेटी बाजार के लिए घर से निकली थी और तब से वापस नहीं लौटी। इसके बाद खोजबीन करने पर पता चला कि गांव के सूरज यादव, शिवलाल यादव सहित अन्य लोग उसकी बेटी को जबरन एक चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए हैं। बच्ची की मां ने कमतौल थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह सूरज यादव के घर अपनी बेटी के बारे में पूछने गई, तो सूरज के परिवार ने न केवल उन्हें जवाब देने से इनकार किया, बल्कि उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें दो-तीन दिन में बच्ची के वापस आने का आश्वासन दिया गया। लेकिन जब बच्ची नहीं लौटी और फिर से शिकायत करने पर मां के साथ दोबारा मारपीट की गई। आरोपी पहले से शादीशुदा बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी सूरज यादव पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना वाली रात उनकी बेटी किसी काम से घर से बाहर निकली थी, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। आरोपियों ने चार पहिया गाड़ी का इस्तेमाल कर जबरन उसका अपहरण किया। जब अपहृत बच्ची की मां ने समाज के लोगों से मदद मांगी, तब भी उन्हें कोई ठोस सहायता नहीं मिली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही पुलिस कमतौल थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की दिव्यांग मां के आवेदन के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बच्ची की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है और जल्द से जल्द बच्ची को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बच्ची के मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

December 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज मिलेगा, मोदी सरकार का दिवाली से पहले तोफहा

 नई दिल्ली देश की गरीब जनता को अगले साल तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को मुफ्त अनाज वितरण को 4 साल तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार अब 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज देगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है. बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की आपूर्ति को दिसंबर 2028 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. साथ ही कैबिनेट ने सीमावर्ती राज्यों के इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया है.   केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना (PM-GKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिड डे मील, मुफ्त राशन, योजना, पीएम पोषण योजना, आईसीडीएस, आकांक्षी की सभी योजनाओं के तहत फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति को जुलाई, 2024 से दिसंबर, 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. पीएम ने बैठक में सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है. आज कैबिनेट ने सीमावर्ती राज्य पंजाब और राजस्थान के इलाकों में 4,406 करोड़ रुपये के निवेश से 2,280 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आज मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जाएगा मंजूरी दी है. इस प्रस्ताव का मकसद समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है.  

राजेश कुमार ने किया खुलासा, को-स्टार मनोहर सिंह ने सेट पर शराब पीने पर मारा था जोरदार थप्पड़

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ और ‘बा बहू और बेबी’ जैसे हिट टीवी शोज के प्रमुख कलाकार राजेश कुमार ने हाल ही में एक शो के शूट का ऐसा किस्सा सुनाया, जब को-स्टार ने उन्हें झन्नाटेदार बोल दिया। कुमार ने बताया कि उनके कान में काफी देर तक एक अजीब सी आवाज गूंजती रही राजेश रही। कुमार ने करियर की पीक पर किरदारों को हमेशा कहा था और खेती- राजेश बबडी करने लगे थे। जब खेती में भारी नुकसान हुआ, तो अभिनय में वापस आ गए। राजेश कुमार ने ‘दैनिक भास्कर’ में मशहूर टीवी शो ‘कौन अपना कौन पराया’ की शूटिंग की थी। शो में उनके को-स्टार मनोहर सिंह थे। पी ली के सेट पर शराब थी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें 9 मिनट लंबी सीक्वेंस गोली मारनी थी। कुछ यूं था कि वह बार-बार शराब पी रही है और वहां उसके पापा आ रहे हैं। वह राजेश कुमार को नशे की हालत में देखकर अजीब मार देते हैं। कुमार के अनुसार, उन्होंने कभी शराबी का किरदार नहीं निभाया था, सोसिएज राजेश को उन्होंने ब्रांडी का एक शॉट दिया था। मनोहर सिंह ने जोर से पीटा, कान में आवाज गूंजती रही राजेश कुमार ने कहा कि उन्होंने और मनोहर सिंह ने रिहर्सल की और फिर फाइनल में शूटिंग की। सात मिनट का सीक्वेंस हो चुका था। बस दो मिनट का सीन बचा था, और इसमें राजेश कुमार को भी शामिल करना था। एक्टर्स के मुताबिक, मनोहर सिंह ने उन्हें इतनी जोर से पीटा कि काफी देर तक कान में एक आवाज गूंजती रही। ‘मुझे लगा कि उन्होंने मुझे इतना जोर से क्यों मारा?’ कुमार बोले, ‘शॉट ख़त्म हो गया और पूरा क्रूज़ बंद हो गया। मुझे लगा कि उन्होंने मुझे इतने जोर से क्यों मारा?’ फिर हमने टहले और उन्होंने मुझे एक शराबी के 11 श्लोक के बारे में बताया। आज भी मुझे वो बातें याद हैं और मैंने प्रोजेक्ट को नामांकित से लिया था।’ इस फिल्म में नजर आए राजेश कुमार राजेश कुमार ने ‘कोटा मसाला’ सीरीज की वापसी की। इसके अलावा वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ में भी नजर आईं। इस फिल्म से वरुण की भांजी अंजनी ने बॉलीवुड डेब्यू किया।

सरगुजा में छुही खदान धंसने से दो लोग दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई

सरगुजा  छत्तीसगढ़ के सरगुजा में छुही खदान धंसने से दो लोग दब गए. जिससे उनकी मौत हो गई है. मामला जिले के लखनपुर के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले बिजोरा नाला के छुही खदान का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ऐसे हुआ हादसा दरअसल जमदरा निवासी हीरामन यादव और शिवा यादव रोज की तरह बुधवार की सुबह तड़के पांच बजे के आसपास बिजनोरा नाला के पास अवैध छुही खोदने पहुंचे और मिट्टी हटाने लगे. इसी दौरान तकरीबन 6 बजे के आसपास बड़ा सा मिट्टी का टीला धंस कर उनके ऊपर गिर पड़ा. जिससे दोनों मिट्टी में दब गए. पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को जब मिट्टी का टीला धंसने की आवाज सुनाई दी तो वे मौके पर पहुंचे. लेकिन उनको वहां कोई नजर नहीं आया. हीरामन यादव के परिजन ने बताया कि हीरामन और उसके साथ शिवा यादव छुही खोदने के लिए आए थे. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी . मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी हटाई. इसके बाद हीरामन शिवा का शव बरामद किया गया. अवैध रूप से संचालित हो रहा था खदान जमदरा बिजनोरा नाला के स्थित छुही खदान लम्बे समय से वन भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रहा था. दरअसल क्षेत्र ग्रामीण उक्त अवैध खदान से मिट्टी हटाकर छुही निकाला करते थे. जिसे वे स्थानीय बाजारों में बेचकर कुछ कमाई करते थे. छुही का उपयोग अधिकांशतः ग्रामीण क्षेत्रों के मिट्टी के घरों की लिपाई पोताई व पान में खाने वाला चूना सहित अन्य कार्यों में किया जाता है. वर्तमान में त्योहार का सीजन होने के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ी हुई है. जिसके कारण ही ग्रामीण अवैध रूप से इसकी खुदाई कर बेचते हैं.

मानसिक डिप्रेशन का थी शिकार, राजस्थान-चुरू में गंदे पानी के नाले में मिला लापता युवती का शव

चुरू. चुरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके के रामबास मोहल्ले में स्थित गंदे पानी की डिग्गी में मंगलवार को एक युवती का शव मिला। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से गंदे पानी और दलदल में फंसी युवती के शव को बाहर निकाला। युवती की पहचान राजगढ़ के वार्ड 28 निवासी मनीषा के रूप में हुई है। युवती के परिजनों ने बताया कि मनीषा काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और 7 अक्टूबर की सुबह घर से लापता हो गई थी। वह डिप्रेशन की बीमारी का शिकार थी, जिसका काफी समय से इलाज चल रहा था। सोमवार को लापता होने के बाद परिजनों ने मनीषा को दिन भर रिश्तेदारों, परिचितों और हर संभावित जगहों पर तलाश किया मगर उसका कोई भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद युवती के भाई ने राजगढ़ थाने में बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसकी बहन बिना बताए घर से चली गई थी। मंगलवार को खोजबीन के दौरान रामबास मोहल्ले में स्थित गंदे पानी की डिग्गी में मृत हालत में मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

थम नहीं रही रेलवे के खिलाफ साजिश, बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिली लोहे की रॉड

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के रायबरेली में असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन पलटाने का षड्यंत्र फिर सामने आया है। ग्वालियर में सोमवार देर रात बिरला नगर स्टेशन स्टेशन के आउटर पर तीसरी लाइन की पटरियों पर लोहे की मोटी छड़ों को तारों से बांधकर रख दिया गया था। रात लगभग डेढ़ बजे इसी ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के लोको पायलट को जब छड़ें नजर आईं तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और हादसा टला। जीआरपी व आरपीएफ के जवान देर रात मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काशन आर्डर के कारण मालगाड़ी की गति 12 किमी प्रतिघंटा थी। यदि ट्रेन की गति अधिक होती, तो छड़ें नजर नहीं आती और हादसा होने की आशंका थी। तकनीकी अधिकारियों के अनुसार लोहे की दो छड़ें कुछ दूरी पर ट्रैक पर थीं। पहली छड़ यदि ट्रेन के पहिए से कट भी जाती, तो ट्रेन को झटका लगता और तब तक दूसरी छड़ पहिए के नीचे आ जाती। ऐसे में ट्रेन के डिरेल होने की पूरी संभावना थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे दिन झांसी मंडल से प्रयागराज मुख्यालय तक हलचल मची रही, क्योंकि इससे पहले भी उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों के आसपास ट्रेन पलटाने का षड्यंत्र रचा जा चुका है। ट्रैक पर लोहे की छड़ें मिलीं     बिरलानगर के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे की छड़ें मिली हैं। इसी ट्रैक से मालगाड़ी गुजरनी थी, तभी छड़ें देखकर ट्रेन रोक ली गई। आरपीएफ व जीआरपी ने इसे जब्त किया है और इस मामले में जीआरपी में मामला दर्ज किया गया है। सुरक्षा बल फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। – मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रेल मंडल झांसी पहले भी हो चुकी हैं साजिशें     गत पांच अक्टूबर को झांसी-भोपाल रेल लाइन पर दैलवारा-ललितपुर के बीच ट्रैक पर छह फीट का सरिया असामाजिक तत्वों ने रख दिया था। इस दौरान पातालकोट एक्सप्रेस ट्रैक पर थी और उसके पहियों में सरिया फंस गया था।     गत 30 सितंबर को कानपुर के गोविंदपुरी-भीमसेन रेल लाइन पर अग्निशामक सिलेंडर रखा मिला था। इस दौरान पुष्पक एक्सप्रेस गुजर रही थी।     29 सितंबर को महोबा रेलवे ट्रैक पर कबरई और मटोंध स्टेशन के बीच पटरियों पर भारी-भरकम पिलर रखकर पैसेंजर ट्रेन को पलटाने के प्रयास किया गया था।     22 सितंबर को कानपुर के महाराजपुर में प्रेमपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर और बीयर कैन रखी हुई मिली थीं। उस समय मालगाड़ी इस ट्रैक से गुजर रही थी।     17 अगस्त को कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के नजदीक ही भीमसेन रेल लाइन पर पटरी पर रखे भारी पत्थर के टकराने से साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे डिरेल हो गए थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet