LATEST NEWS

‘गुलमोहर’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पाना बड़ी उपलब्धि : मनोज वाजपेयी

नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी का कहना है कि फिल्म ‘गुलमोहर’ के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार पाना उनके लिये बड़ी उपलब्धि है। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मनोज वाजपेयी को फिल्म गुलमोहर के लिये स्पेशल मेंशन पुरस्कार मिला है।राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर मनोज बाजपेयी ने खुशी जताई और खुद को भाग्यशाली कहा। उन्होंने कहा, ‘अच्छा महसूस कर रहा हूं। क्योंकि नैशनल अवॉर्ड समारोह जैसी जगह पर आकर, एक ऐसी छोटी सी फिल्म जिस तरह से अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है तो ये अपने आपमें बहुत बड़ी बात है हमारे लिए। ‘शर्मिला टैगोर जी हमारे साथ थीं शूटिंग के समय। उनका आशीर्वाद हमेशा साथ रहा। मुझे हमेशा लगता था कि जिस तरह की फिल्म गुलमोहर है, उसे वो मुकाम अब तक हासिल नहीं हुआ जो होना चाहिए। ठीक उसी समय ये अच्छी खबर मिलती है कि गुलमोहर को तीन नैशनल अवॉर्ड मिले हैं। इससे बड़ी खुशी हमलोगों के लिए हो नहीं सकती थी।’ मनोज वाजपेयी ने कहा,मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं सारा श्रेय खुद नहीं ले सकता। मैं अपने निर्देशक का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे यह फिल्म ऑफर की और मेरे साथ काम करने वाले सभी लोगों, सभी सह-कलाकारों का जिन्होंने मेरे काम का समर्थन किया।मैं अपने दर्शकों का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया।

ड्राइवर और परिचालक ने कूदकर बचाई जान, राजस्थान-केकड़ी के नाके पर ट्रेलर में लगी आग

केकड़ी. केकड़ी जिले में भिनाय थाने के बांदनवाड़ा क्षेत्र में नेशनल हाइवे 48 पर स्थित टोल नाके पर ट्रेलर की केबिन में आग लग गई। अचानक लगी इस आग से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रेलर की केबिन आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि ट्रेलर की केबिन में मौजूद ड्राइवर व क्लीनर समय रहते ही बाहर कूद गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए। नेशनल हाइवे पर बांदनवाड़ा स्थित टोल नाके पर भीलवाड़ा की तरफ से एक ट्रेलर आकर रुका और वह टोल नाके को क्रॉस करता, इससे पहले ही उसकी केबिन में आग लग गई। आग लगते ही ट्रेलर का ड्राइवर व क्लीनर दोनों जने तुरन्त केबिन से बाहर कूद गए, जिससे वे बाल-बाल बच गए। आग की भभकती लपटों को देखकर मौके पर मौजूद टोलकर्मियों व अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना बांदनवाड़ा में दमकलकर्मियों को दी गई, इस बीच टोलकर्मी व ग्रामीणों ने आग बुझाने के जतन शुरू कर दिए। हालांकि दमकल नहीं आई, मगर मौके पर मौजूद लोग ही स्थानीय संसाधनों व एक पानी के टैंकर से जैसे-तैसे आग बुझाने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही बांदनवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज गिरधारी सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।

बसपा मुखिया मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर किया नमन

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा मुखिया मायावती ने उन्हें नमन किया है। बसपा मुखिया मायावती ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि बाममसेफ, डीएस4 व बीएसपी के जन्मदाता एवं संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके परिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित तथा यूपी व देश भर में उन्हें विभिन्न रूपों में श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले पार्टी के सभी लोगों व अनुयायियों का तहेदिल से आभार। उन्होंने आगे लिखा कि गांधीवादी कांग्रेस व आरएसएसवादी भाजपा व सपा आदि उनकी हितैषी नहीं बल्कि उनके ’आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट’ की राह में बाधा हैं। जबकि अम्बेडकरवादी बीएसपी उनकी सही-सच्ची मंज़िल है, जो उन्हें ’मांगने वालों से देने वाला शासक वर्ग’ बनाने हेतु संघर्षरत है, यही आज के दिन का संदेश है। बसपा मुखिया ने लिखा कि देश में करोड़ों लोगों के लिए गरीबी, बेरोजगारी व जातिवादी द्वेष, अन्याय-अत्याचार का लगातार तंग व लाचार जीवन जीने को मजबूर होने से यह साबित है कि सत्ता पर अधिकतर समय काबिज रहने वाली कांग्रेस व भाजपा आदि की सरकारें न तो सही से संविधानवादी रही हैं और न ही उस नाते सच्ची देशभक्त हैं। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि बसपा आज पूरे प्रदेश में मनाएगी। बसपा सुप्रीमो मायावती दिल्ली स्थित बहुजन प्रेरणा केंद्र में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। प्रदेश के पदाधिकारी लखनऊ में पुराना जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।  

राहुल गांधी के भाषणों का असर कांग्रेस को मिली जम्मू और हरियाणा में हार!

नई दिल्ली आजकल मीडिया में इस बात के बहुत चर्चे थे कि कांग्रेस नेता राहुल का मेकओवर हो गया है. राहुल गांधी की बातें देश की जनता प्रधानमंत्री से भी अधिक सुन रही है. काग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने तो बकायदा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी हैंडल के आंकड़ों की तुलना करते हुए इसे साबित भी किया था. इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि राहुल गांधी आजकल कुछ भी बोलते हैं सभी नैशनल टीवी चैनल उनको कवर करते हैं क्योंकि जनता उन्हें सुनना चाह रही है. पर जब आप बेवजह की बातें करने लगते हैं तो जनता के लिए वे बातें ओवरडोज हो जातीं हैं. क्या ऐसा ही कुछ राहुल गांधी के साथ भी हुआ है? क्योंकि जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसा एक मजबूत साथी का समर्थन होने के बावजूद कांग्रेस का वहां से सफाया हो गया है.कांग्रेस को जम्मू में केवल एक मुस्लिम प्रत्याशी वाली सीट ही मिल सकी है. जबकि नेशनल कान्फ्रेंस ने जम्मू की कई सीटें हिंदू प्रत्याशी खडे़ कर भी जीत लिए हैं. यहां तक कि जम्मू कश्मीर बीजेपी प्रेसिडेंट रविंद्र रैना को भी हराने वाला नेशनल कॉन्फेंस का एक हिंदू प्रत्याशी ही है. यहां हिंदू प्रत्याशी और मुस्लिम प्रत्याशी का नाम इसलिए लिया जा रहा है ताकि यह बताया जा सके वोटों का ध्रुवीकरण कम से कम जम्मू में हिंदू मुस्लिम के नाम पर नहीं हुआ है. इसके बावजूद जम्मू में कांग्रेस की दाल नहीं गली है. 1- हरियाणा और जम्मू में नहीं चला राहुल गांधी की बातों का जोर राहुल गांधी ने इस बार के चुनावों में बीजेपी में चुनाव प्रचार के महारथी कहे जाने वाले प्रधानमंत्री मोदी से भी कहीं अधिक रैलियां , सभाएं और रोड शो किया. पर जाट बेल्ट तक में कांग्रेस की हालत खराब रही. कांग्रेस की लहर के बावजूद बीजेपी अगर हरियाणा में तीसरी बार पूरे बहुमत के साथ अगर सरकार बनाने जा रही है तो इसका मतलब है कि राहुल गांधी का करिष्मा काम नहीं किया है. उनके साथ उनकी बहन प्रियंका भी पूरी तरह लगी हुईं थीं. जम्मू में भी अब तक की सबसे बड़ी हार कांग्रेस को देखने को मिली है. कांग्रेस जम्मू कश्मीर में 32 सीटों पर चुनाव लड़ी, जिनमें से 10 सीटों पर मुस्लिम कैंडिडट उतारे और 22 हिंदुओं को टिकट दिया.पर जम्मू में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली. जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस को कुल 42 सीटों पर जीत मिली है जिसमें कुछ सीटें उसने जम्मू में हिंदू कैंडिडेट खडा़ कर भी जीत लिया है. पर कांग्रेस जम्मू से साफ हो गई है. कश्मीर में उसे 6 सीटें मिलीं हैं पर वो सभी मु्स्लिम कैंडिडेट वाली सीटें आईं हैं.मतलब साफ है कि कांग्रेस की स्थिति बीजेपी से तो खराब रही है नेशनल कॉन्फ्रेंस से भी खराब रहीं. इसका एक और मतलब निकलता है कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को मिली सीटें भी नेशनल कॉन्फ्रेंस की बदौलत ही आईं हैं. जाहिर है कि हरियाणा और जम्मू में कांग्रेस को मिली हार से राहुल गांधी के भाषणों और मुद्दों को तो टार्गेट किया जाएगा. 2-जाति जनगणना का मुद्दा क्या उल्टा पड़ गया हरियाणा में हरियाणा में जिस तरह कांग्रेस को हार मिली है और जिस तरह बीजेपी के प्रत्य़ाशियों को जाट सीटों पर वोट मिले हैं उसका सीधा मतलब है कि जाति जनगणना का मुद्दा नहीं चला है. हरियाणा में ओबीसी वोटर्स ने बीजेपी का साथ पूरी ईमानदारी के साथ दिया है.विनेश फोगाट का मुकाबला बीजेपी के एक ओबीसी कैंडिडेट से था. बीजेपी को भी ऐसा लग रहा था कि योगेश बैरागी कहीं विनेश के सामने टिक नहीं रहे हैं. इसलिए ही शायद बीजेपी ने यहां कम ध्यान दिया. पर विनेश के मुकाबले योगेश को केवल 6 हजार वोट कम मिले हैं. ये बताता है कि विनेश को पिछड़ी जातियों के वोट नहीं मिले.मतलबा साफ है कि राहुल गांधी के सामाजिक न्याय की बातें हरियाणा की जनता को हजम नहीं हुईं. 3-जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी कभी नहीं भाएगी कांग्रेस के कोर वोटर्स को राहुल गांधी अपने गुरु ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की इच्छानुसार कई बार देश की संपत्तियों के बंटवारे की बात करते रहे हैं. इसके साथ ही जाति जनगणना के पीछे उनका इरादा है कि देश में अमीरों की संपत्ति का बंटवारा किया जा सके. वैसे तो हरियाणा में उन्होंने इस मुद्दे पर जोर नहीं दिया नहीं तो जाटों का वोट भी कांग्रेस को नहीं मिलता . क्योंकि हरियाणा में जाटों के पास सबसे अधिक जमीन है.वह कभी नहीं चाहेंगे कि उनकी जमीन का बंदरबांट हो.दरअसल राहुल गांधी की ये विचारधारा उन्हें वामपंथ के नजदीक ले जाती है. जबकि वामपंथी विचारधार अब पूरी दुनिया से खत्म हो चुकी है. 4-संविधान बचाओ- आरक्षण बचाओ नारे की हवा निकली हरियाणा में जिस तरह दलितों ने बीजेपी या अन्य को वोट दिया है उससे नहीं लगता है कि अब संविधान बचाओ-आरक्षण बचाओ का मुद्दा रह गया है. हो सकता है कि दलितों का वोट बीजेपी को नहीं मिला हो. पर यह भी तय है कि कम से कम कांग्रेस को नहीं मिला है. लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में दलित वोटों जरूर विपक्ष को गए थे. हरियाणा के विश्वेषण से ऐसा लगता है कि दलित वोटों पर प्रभाव इस नारे का नहीं था. इसके लिए यूपी चुनावों की फिर से विश्लेषण करना होगा. 5-अडानी और अंबानी के खिलाफ एजेंडा राहुल गांधी के भाषणों में अब भी अडानी और अंबानी छाए रहते हैं. बार-बार वो याद दिलाते हैं कि राम मंदिर के उद्घाटन के समय अडानी-अंबानी और अमिताभ बच्चन दिखे. गरीब , दलित और पिछड़े नहीं दिखे. वो अपने भाषणों में साबित करते हैं कि पीएम मोदी जो भी करते हैं वो अपने दोस्तों अडानी और अंबानी के लिए करते हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस सरकारें अडानी- अंबानी के साथ मधुर रिश्ते रखती हैं इसका जवाब वो नहीं देते. हरियाणा में चुनाव के दौरान उन्होंने एक दिन कहा कि अंबानी के घर शादी में कौन गया था. आपने देखा वहां मोदी गए थे पर मैं नहीं गया था.जाहिर है कि अडानी-अंबानी की बातें लोगों को अब ओवरडोज हो रही हैं.    

प्रशासन ने दिखाई बेरुखी, राजस्थान-जयपुर में खुद की जमीन पर खेती करने काश्तकार कर रहा संघर्ष

जयपुर. जयसिंहपुरा भांकरोटा क्षेत्र में अपनी ही जमीन पर काम करने के लिए संघर्ष कर रहे अशोक मीणा को पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जमीन पर जाने से रोका जा रहा है। प्रार्थी और उनके समर्थकों ने दो दिन पहले अपनी जमीन पर पहुंचकर काम शुरू करने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस प्रशासन भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गया और मजदूरों को लाठियों से डराने-धमकाने लगा। प्रशासन की इस कार्रवाई पर मीडिया के सवालों का पुलिस अधिकारियों के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। काश्तकार अशोक मीणा का आरोप है कि पुलिस प्रशासन बिना किसी कानूनी आधार के उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें अपनी जमीन पर काम करने से रोक रहा है। पुलिस द्वारा मजदूरों को डराने और काम रोकने की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे आधे मजदूर डरकर भाग गए। जमीन मालिक का कहना है कि संजय जाखड़ नामक व्यक्ति उनकी जमीन पर घोड़ों का अस्तबल चलाता है और वह प्रशासन के साथ मिलकर उन्हें उनकी जमीन से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है। जमीन मालिक अशोक मीणा का कहना है कि जाखड़ स्वयं मौके पर नहीं आता लेकिन प्रशासन उसके पक्ष में कार्रवाई करता है। काश्तकार के मुताबिक पुलिस प्रशासन का रवैया इस मामले में संदिग्ध बना हुआ है। इस दौरान एसपी अमित कुमार बुदानी, डिप्टी अमीर हसन और मौके पर मौजूद अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में मीडिया के सवाल पर कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। यह मामला अब और गंभीर हो गया है क्योंकि पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार अशोक मीना को उनकी ही जमीन पर काम करने से रोका जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता में असंतोष और गहरा गया है।

झीरम घाटी हमले के दरभा डिवीजन के नक्सलियों का आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सुरक्षाबल सक्रिय

जगदलपुर। नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए मुठभेड़ से नक्सली सकते में हैं. इसका परिणाम है कि वर्ष 2013 में झीरम घाटी हमले को अंजाम देने वाले दरभा डिवीजन के चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें एक माओवादी पांडु पर एक लाख रुपए का इनाम था. आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी दरभा डिवीजन के कांगेर नेशनल पार्क एरिया कमेटी के सदस्य हैं. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है. बस्तर पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने इन्हें आत्मसमर्पण योजना के तहत लाभ और प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. दरभा डिवीजन 2005 से 2015 तक नक्सली गतिविधियों का मुख्य केंद्र था, लेकिन 2016 के बाद से इसमें गिरावट आई है. वरिष्ठ नक्सली नेताओं के मारे जाने और आत्मसमर्पण के कारण क्षेत्र के अधिकांश नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिससे नक्सली गतिविधियों में कमी आई है.

2024-25 में स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 4 लाख 50 हजार साइकिलें नि:शुल्क वितरित

प्रदेश में इस वर्ष 4.50 लाख विद्यार्थियों को वितरित की जा रही हैं साइकिल विभागीय बजट में 195 करोड़ रूपये का प्रावधान,  4.50 लाख विद्यार्थियों को साइकिल वितरित 2024-25 में स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 4 लाख 50 हजार साइकिलें नि:शुल्क वितरित भोपाल प्रदेश में इस वर्ष 2024-25 में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 4 लाख 50 हजार साइकिलें नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं। इसके लिये विभागीय बजट में 195 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। साइकिल वितरण का कार्य इस वर्ष नवम्बर तक पूरा किया जाने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिये गये हैं। नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थी, जो सरकारी स्कूलों में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में अध्ययनरत हैं तथा वह जिस ग्राम के निवासी हैं, उस ग्राम में शासकीय माध्यमिक और हाई स्कूल संचालित न होने की वजह से विद्यार्थियों को सुविधाजनक तरीके से स्कूल पहुंचने के लिये साइकिल वितरित की जाती हैं। योजना में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश लेने पर पात्र विद्यार्थी को साइकिल प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कन्या छात्रावास में अध्ययनरत छात्राएं, जिनकी शाला छात्रावास से 2 किलोमीटर या अधिक दूरी पर है, उन्हें भी नि:शुल्क साइकिल प्रदाय की जा रही है। प्रदेश में वर्ष 2023-24 में इस योजना में 4 लाख 7 हजार विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदाय की गई थी। पीएमस्कूल नरसिंहपुर में 142 छात्राओं को वितरित की गई साइकिल नरसिंहपुर जिले के पीएमएमएलबी स्कूल नरसिंहपुर की 142 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इन छात्राओं में ग्राम डोंगरगांव की छात्रा सोनम गोंड और कक्षा 9वीं की छात्रा अंकिता साहू, ग्राम पांसी की छात्रा शिवानी मोरिया व ग्राम भरवारा की छात्रा मुस्कान लोधी भी शामिल हैं। ग्राम डोंगरगांव की छात्रा सोनम गोंड़ का कहना है कि घर से स्कूल दूर है। कभी-कभी बस छूट जाने के कारण समय पर विद्यालय नहीं आ पाती थी। अब शासन द्वारा नि:शुल्क साईकिल मिल जाने से अब वे समय पर स्कूल आ-जा सकेंगी। इसी तरह ग्राम डोंगरगांव की ही छात्रा अंकिता साहू बताती हैं कि वे पीएमएमएलबी स्कूल नरसिंहपुर में कक्षा 9 वीं में अध्ययन करती हैं। उन्हें स्कूल आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी बस में बहुत ज्यादा भीड़ हो जाने के कारण वे स्कूल नहीं जा पाती हैं। अब नि:शुल्क साईकिल मिल जाने से वे समय पर स्कूल आ-जा सकेंगी और अपनी पढ़ाई में रूकावट नहीं आने देंगी। ग्राम पांसी की रहने वाली छात्रा शिवानी मोरिया व ग्राम भरवारा की छात्रा मुस्कान लोधी बताती हैं कि कभी-कभी पैसे के अभाव में वे बस का किराया नहीं दे पाती थी। गांव से स्कूल आने-जाने में बहुत समय लग जाता था। इससे उनकी पढ़ाई बाधित हो जाती थी। लेकिन अब साईकिल मिल जाने से वे समय पर स्कूल आ जा सकेंगी और अपनी पढ़ाई बिना किसी रूकावट से कर सकेंगी।  

पेट्रोलिंग टीम ने आठ गुंडे-बदमाशों को पकड़ा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में नवरात्रि पर पुलिस अलर्ट

बिलासपुर। नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर तारबाहर थाना की स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिंग टीम ने अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश- उपद्रवियों को पकड़ है. इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है. इसी क्रम में थाना तारबाहर से एक टीम थाना क्षेत्र में स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिग के लिए रवाना की गई. टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान पुराना बस स्टैंड, देशी शराब भट्टी, राजीव कंपलेक्स के आसपास से उपद्रव और अशांति फैलाने वाले आठ लोगों की धर-पकड़ कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि अशांति फैलाने वाले गुंडा-बदमाश और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

निलंबन की लटकी तलवार, राजस्थान-केकड़ी की सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष को डीएलबी का नोटिस

केकड़ी. जिले की सरवाड़ नगर पालिका में काबिज कांग्रेस बोर्ड की अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ पर निलंबन की तलवार लटक गई है। स्वायत शासन विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पालिकाध्यक्ष को नियम विरुद्ध तरीके से पट्टे जारी करने के आरोप में नोटिस देकर सात दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले में स्वायत शासन विभाग द्वारा सरवाड़ एसडीएम गुरुप्रसाद तंवर से मामले की जांच कराई गई थी, जिसमें उनके विरुद्ध आरोप तय किए गए हैं। 15 अप्रैल 2008 को नगर पालिका सरवाड़ ने आवेदक फारूख सिलावट के पक्ष में 200 रुपये प्रति वर्गगज की दर से भूखंड का पट्टा 99 वर्ष की लीज पर जारी किया था। उस समय स्थानीय निकाय विभाग को इसकी शिकायत की गई थी, जिस पर कार्यालय उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग अजमेर ने उक्त अवैध पट्टों को अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका सरवाड़ को निरस्त करवाने की कार्रवाई कर भूमि को नगर पालिका के कब्जे में लेने के निर्देश दिए थे। नोटिस में बताया गया कि पार्षद अतीक तंवर ने पट्टाकर्ता फारूख सिलावट से भूखंड खरीद लिया। नगर पालिका के अध्यक्ष व भूमि शाखा के कार्मिक व तत्कालीन अधिकारी द्वारा वर्तमान पार्षद अतीक तंवर को लाभ पहुंचाने की नीयत से अवैध लीज डीड के आधार पर पंजीबद्ध विक्रय पत्र का नामांतरण किया गया है, जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है। नोटिस में बताया गया कि तंवर ने नामांतरण अपने पक्ष में होने के उपरांत नगर पालिका सरवाड़ में धारा 69 ए के तहत पट्टा जारी करने के लिए आवेदन किया था। जिस पर नगर पालिका की एम्पावर्ड कमेटी की मीटिंग में आवेदक को फ्री होल्ड पट्टा जारी करने का निर्णय किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई। इस प्रकार उक्त पट्टा वैध नहीं होने की जानकारी होते हुए भी आवेदक को अनुचित लाभ पहुंचाने की नीयत से नियम विरुद्ध फ्री होल्ड पट्टा जारी कर दिया, जो पूर्णतः अवैध है, जिसके लिए पालिका अध्यक्ष उत्तरदायी हैं। डीएलबी का कहना है कि यह आचरण नगर पालिका में अध्यक्ष पद की हैसियत के दुरुपयोग एवं कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार तथा पद के अन्यथा आचरण की श्रेणी में आता है। मामले में 7 दिवस में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- हरियाणा में मिले इस जनादेश की गूंज दूर दूर तक जाएगी

नई दिल्ली हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस हैट्रिक पर भाजपा मुख्यालय में विजय उत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा ने एक बार फिर कमाल कर दिया। आज नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायिनी का दिन है, जो शेर पर सवार होकर हाथ में कमल लिए हुए हैं। ऐसे में हरियाणा में कमल-कमल हो गया। उनका भी आशीर्वाद हमें मिला। गीता की धऱती पर हमें हर जाति और वर्ग के लोगों ने वोट दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी दशकों के बाद शांतिपूर्ण मतदान हुए। यह भारत के लोकतंत्र की जीत है। नेशनल कांफ्रेस को ज्यादा सीट दी, उन्हें भी शुभकामना। जम्मू कश्मीर वोट शेयर के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मैं हरियाणा और जम्मू कश्मीर में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों और वहां की जनता को बहुत बहुत बधाई देता हूं।साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के तप के लिए नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और टीम वर्क का परिणाम है, मुख्यमंत्री की विनम्रता की जीत है। आज हरियाणा में झूठ पर काम की गारंटी जीत है। एक इतिहास रच दिया आज इतिहा। 1966 में गठन के बाद से आज तक बहुत से नेताओं ने नेतृत्व किया, दिग्गज नेता हुए वहां जिन्हें देश भर में पहचान मिली। अब तक 13 चुनावों में से पिछले 10 में हर बार सरकार बदली। पर जो पहले कभी नहीं हुआ, वो इस बार हुआ। इस बार पिछले दो कार्यकाल पूरी करने वाली सरकार को तीसरी बार मौका मिला है, यह भाजपा के लिए गर्व का विषय है। तीसरी बार सरकार बनी ही नहीं है बल्कि सीटें भी ज्यादा और वोट प्रतिशत भी ज्यादा इस जनादेश की गूंज दूर दूर तक जाएगी। छप्पर फाड़ जीत है ये। भाजपा दुनिया बड़ा दल ही नहीं है, सबसे ज्यादा दिलों में भी बसी है। यह विकास के मुद्दे पर हैट्रिक है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और गुजरात के लोगों ने कांग्रेस के कुशासन से दो दशक पहले मुक्ति मिली है। गोवा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, समेत अनेक राज्यों में भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। कांग्रेस को पता ही नहीं है कि वे जहां सत्ता में थे वे वहां दूसरी बार कब लौटे, 13 साल पहले असम में, कहीं भी सैकेंड टर्म नहीं मिला अब तक। कांग्रेस कुछ राज्यों में 50 या 60 साल पहले सत्ता में थी, तब से आई नहीं। एक बार निकाल दिया तो दोबारा घुसने नहीं दिया। कई राज्यों में नो इंट्री का बोर्ड लगा रखा है। कांग्रेस सोचती थी कि बिना काम किए भी सत्ता पर उसका जन्मसिद्ध अधिकार है। पर अब लोग काम को चुनते हैं। अब कांग्रेस समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है। जो मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए वे गरीब को जाति के नाम पर लड़वाना चाहती है। हमें भूलना नहीं है कि द ये लोग कभी किसी दलित आदिवासी को प्रधानमंत्री बनने नहीं देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में भी इन्होंने दलितों और पिछड़ों को अपमानित किया। कांग्रेस के शाही परिवार ने तो घोषित किया था कि वह दलितों का आरक्षण छीन कर अपनो वोट बैंक में बांटना चाहती थी। समाज को कमजोर कर अराजकता फैला कर देश को कमजोर करना चाहती है। वे लगातार देश में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को भड़काने का प्रयास किया लेकिन हरियाणा के किसानों ने , उन्हें जवाब दिया और षड़्यंत्र को पहचाना। उनका जवाब है कि देश के साथ हैं भाजपा के साथ हैं। सेना के नाम पर भी युवाओं को भड़काने का काम किया पर नाकाम रहे। हरियाणा की हर विरादरी और हर परिवार ने देश हित में वोट किया। देशभक्तों को बांटने की साजिश को फेल कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को कमजोर करने की साजिशें रची जा रही हैं। मैं जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि कांग्रेस और उसके कुछ संगी साथी इस साजिश में शामिल हैं। हमें संकल्प लेना होगा कि हम इनकी साजिश का शिकार नहीं बनेंगे और देश को विकास के रास्ते से नहीं उतरने देंगे। कांग्रेस अब परजीवी पार्टी हो गई है। हरियाणा में यही दिखा और जम्मू कश्मीर में भी। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस जितनी भी सीटें जीती वहां आधी से अधिक वह अपने सहयोगियों के बल ही जीती है। कांग्रेस ऐसी परजीवी पार्टी है जो अपने सहयोगियों को निगल जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ऐसा देश बनाना चाहती हैं जो अपनी विरासत पर गर्व का विरोध करती है। कांग्रेस देश की हर संस्था पर दाग लगाना चाहती है। कांग्रेस और उनके अर्बन नक्सल साथी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर बट्टा लगाने का काम किया है। लोक सभा चुनाव से लेकर अब हरियाणा चुनाव ने कांग्रेस ने यही किया है। कांग्रेस बड़ी बेशर्मी से ऐसी करतूतें करती आ रही है। जम्मू कश्मीर का यह चुनाव कई मामलों में ऐतिहासिक रहा। आजादी के सात दशक बाद संविधान पूरी तरह लागू होने के बाद यह पहला चुनाव। कई लोगों ने पहली बार वोट डाला। कश्मीर जला नहीं, खिला है खिलखिलाया है। जिस तरह से लोगों मतदान किया वह बहुत सकारातम्क है। कर्फ्यू और बंद से उबर आया है कश्मीर. बीडीसी के चुनाव, डीडीसी से लेकर अब विधानसभा तक जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि काम करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा की उपज को दुनिया के हर कोने में पहुंचाना चाहती है। हरियाणा खाने के तेल में आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सहयोग कर रहा है। हरियाणा के युवाओं में ने हर क्षेत्र में धूम मचाई है। हम युवाओं के लिए निवेश को बढ़ावा देंगे। खेलों की महाशक्ति बनेगा भारत और उसमें हरियाणा के युवाओं की बड़ी भूमिका। हरियाणा के छोरा-छोरी कमाल करेंगे और यहीं से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरूआत हुई थी। महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं राज्य में लागू की जाएंगी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर गर्व किया कि हमारी केन्द्र सरकार से लेकर राज्यों की सरकार … Read more

दो लोगों की मौत, छत्तीसगढ़-सरगुजा के लखनपुर में छुही खदान धंसी

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में छुही खदान धंसने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना लखनपुर क्षेत्र के बिजोरा नाला के पास की है. बताया जा रहा कि दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छुही मिट्टी निकालने गए थे. छुही मिट्टी निकालने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छूही मिट्टी निकालने गए थे। तभी मिट्टी निकालने के दौरान खदान धंस गई और दबने से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना कुन्नी चौकी क्षेत्र के जमदरा बिजोरा नाला के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

सिंधू हारी, मालविका बंसोड ने दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी सुंग को हराया

वांता (फिनलैंड) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू जल्दी हारकर बाहर हो गई लेकिन भारत की उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपै की सुंग शुओ युन को हराकर आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू को कनाडा की मिशेले ली ने अंतिम 32 के मैच में 21.16, 21.10 से हराया। वहीं फरवरी में अजरबैजान इंटरनेशनल जीतने वाली बंसोड ने 21.19, 24.22 से जीत दर्ज की थी। अब उनका सामना थाईलैंड की 2013 विश्व चैम्पियन रेचानोक इंतानोन और चीन की 2022 विश्व चैम्पियन वांग झि यि के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। महिला एकल के एक अन्य मुकाबले में आकर्षि कश्यप ने जर्मनी की वोन्ने ली को 21.19, 21.14 से मात दी।  

वालेरी आलमैन दिल्ली हाफ मैराथन के अंतरराष्ट्रीय इवेंट दूत

नयी दिल्ली दो बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी चक्काफेंक खिलाड़ी वालेरी आलमैन को 20 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली वेदांता हाफ मैराथन का अंतरराष्ट्रीय इवेंट दूत चुना गया है। आलमैन ने पेरिस ओलंपिक में 69.50 मीटर का थ्रो फेंककर नया अमेरिकी रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। तोक्यो ओलंपिक में उन्होंने 68.98 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया था। हाफ मैराथन में पेरिस ओलंपिक 10000 मीटर चैम्पियन युगांडा के जोशुआ चेप्टेगइ और कीनिया की पूर्व विश्व रिकॉर्डधारी पेरेस जे पुरूष और महिला वर्ग में आकर्षण का केंद्र होंगे। दिल्ली हाफ मैराथन में ईनामी राशि 260000 डॉलर है।  

ग्लोबल शतरंज लीग: फाइनल से एक जीत दूर पीबीजी अलास्कन नाइट्स

लंदन पीबीजी अलास्कन नाइट्स 18 मैच अंक की एकल बढ़त के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है और ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) के फाइनल में जगह पक्की करने से केवल एक जीत दूर है। पीबीजी ने अब तक खेले अपने सात में से छह मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं और वह त्रिवेणी और अल्पाइन एसजी पाइपर्स से छह अंक आगे है। नॉकआउट चरण से पहले तीन मैच शेष रहते हुए पीबीजी फाइनल दौर में स्थान सुनिश्चित करने की मजबूत स्थिति में हैं। पीबीजी के स्टार खिलाड़ी अनीश गिरी ने कहा, ‘अभी खेल पूरा नहीं हुआ है, हमारा फाइनल में पहुंचना और उसे जीतना बाकी है। लेकिन अब तक सब ठीक रहा है और मैं बेशक इससे खुश हूं।’ मंगलवार छठे दिन के शुरुआती मैच में मुंबा मास्टर्स ने अल्पाइन एसजी पाइपर्स को हराकर उलटफेर किया। पहले बोर्ड पर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को फ्रांस के मैक्सिम वैचियर-लाग्रेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबा मास्टर्स की टीम ने इस मौके को भुनाते हुए 14-5 के अंतर से जीत हासिल की और पाइपर्स को अंक तालिका में बड़ा झटका दिया। दिन के दूसरे मुकाबले में गत विजेता त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को अमेरिकन गैम्बिट्स ने 14-5 से शिकस्त दी। इस मैच में अलीरजा फिरौजा ने टूर्नामेंट में अपना पहला गेम गंवाया जब उन्हें दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नकामूरा से हार मिली। वहीं दिन के आखिरी मैच में आत्मविश्वास से भरे पीबीजी ने गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स को 15-4 से मात दी।  

न्यूजीलैंड के विलियमसन भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले हुए टीम से बाहर, लगा झटका

ऑकलैंड न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। कीवी टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन चोट के कारण तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका दौरे पर विलियमसन की जांघ में चोट लगी थी जो अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। न्यूजीलैंड की टीम में विलियमसन की जगह मार्क चैपमैन को शामिल किया गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में होगी। टीम की कमान टॉम लैथम के कंधों पर होगी। श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से मिली हार के बाद टिम साउदी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में बताया, “केन विलियमसन कमर में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए रवाना होने में समय लगेगा, उनकी जगह मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया गया है।” न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स को भरोसा है कि विलियमसन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा जरूर होंगे लेकिन पहले टेस्ट से उनका बाहर होना तय है, क्योंकि उन्हें फिलहाल रेस्ट करने की सलाह दी गई है। सैम वेल्स ने आगे कहा, “हमें जो सलाह दी गई है उसके हिसाब से केन को फिलहाल आराम करना बेहद जरूरी है। चोट के साथ उन्हें टीम के साथ लाना जोखिम भरा हो सकता है। हमें पूरा भरोसा है कि केन चोट से जल्दी ही उबर जाएंगे और सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लेकिन हमें इस बात का दुख है कि वह पहले टेस्ट में हमारे साथ नहीं होंगे।” न्यूजीलैंड वर्तमान में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि भारत हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में जीत के बाद पहले स्थान पर बना हुआ है। न्यूजीलैंड का टेस्ट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (सिर्फ पहले टेस्ट के लिए), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, विल ओ’रुकी, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए), टिम साउदी, केन विलियमसन, विल यंग।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet