LATEST NEWS

कलेक्टर हर्ष सिंह जनसुनवाई में की 45 आवेदन पत्रों की सुनवाई

डिंडौरी कलेक्टर हर्ष सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं के 45 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। जिन आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं हो पाया, उनके लिए आवेदकों को समय सीमा दी गई है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने समय सीमा में जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। आज जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मरावी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही समस्त जनपद पंचायत के सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।       जनसुनवाई में ग्राम मिंगड़ी ग्राम पंचायत देवरी माल के ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत कर पंचायत में पदस्थ मेट दानसिंह तेकाम पर कार्यों में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पद से हटाने की मांग की है। इसी प्रकार से ग्राम मुड़की में आंगनबाड़ी के गुणवत्ताहीन बाउंड्रीबाल निर्माण कराये जाने की शिकायत करते हुए ग्रामवासियों द्वारा बाउंड्रीबाल निर्माण की जांच कराये जाने की मांग की गई। ग्राम मोहदा निवासी आवेदक राजकुमार साहू ने आवदेन प्रस्तुत कर बताया कि उसके पैतृक जमीन को हल्का पटवारी द्वारा अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया है। राजकुमार ने रिकार्ड दुरूस्त कराने की मांग की। कलेक्टर हर्ष सिंह ने उक्त आवेदनों सहित सभी आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही हेतु विभाग प्रमुख को निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि सभी जनसुनवाई के सभी आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को अवगत करायें।       जनसुनवाई में आज राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के मामले आये। उक्त विभागों से सम्बंधित पेयजल, भूमि सीमांकन, आवास मुद्दा, आहार अनुदान राशि, विवाह सहायता राशि, विद्युत कनेक्शन, लाड़ली बहना योजना की राशि आदि की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण किया गया।

17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा व्रत, जाने मुहूर्त, पूजा-विधि

हर महीने पूर्णिमा तिथि पड़ती है, जिसका व्रत मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूरे-विधि विधान से माता की पूजा करने से घर में संपन्नता आती है। इस महीने की पूर्णिमा को आश्विन पूर्णिमा के नाम से जाना जाएगा। उदया तिथि के चलते 17 अक्टूबर के दिन पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी मां की पूजा-उपासना करने से घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य भी दिया जाता है। आश्विन पूर्णिमा पूजा-विधि पवित्र नदी में स्नान करें या पानी में गंगाजल मिलकर स्नान करें भगवान श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी का जलाभिषेक करें माता का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें अब मां लक्ष्मी को लाल चंदन, लाल रंग के फूल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें आश्विन पूर्णिमा की व्रत कथा का पाठ करें श्री लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करें पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें माता को खीर का भोग लगाएं चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें अंत में क्षमा प्रार्थना करें मंत्र- ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः 17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा व्रत पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 16, 2024 को 20:40 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त – अक्टूबर 17, 2024 को 16:55 बजे पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय – शाम 05:41 बजे आश्विन पूर्णिमा का महत्व आश्विन पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान स्नान और दान करने का खास महत्व है। आश्विन पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आश्विन पूर्णिमा के दिन चंद्र देव और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। इसलिए आश्विन पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान किया जाता है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एम्बुलेंस सेवा और जाँच सेवा प्रदाय की समीक्षा की

हाई रिस्क प्रेगनेंसी का पूर्व चिन्हांकन कर उचित चिकित्सकीय संस्थान भेजें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल रिस्पांस टाइम कम करने, उचित प्रबंधन और ट्रांसपैरेंसी के लिए आधुनिक तकनीकी का करें उपयोग : उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एम्बुलेंस सेवा और जाँच सेवा प्रदाय की समीक्षा की भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिये हैं कि हाई रिस्क प्रैग्नेसी का पूर्व चिन्हांकन करें, इससे उचित चिकित्सकीय संस्थान एक बार में भेजा जाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हों और रेफरल लोड भी कम होगा। रिस्पांस टाइम को कम करने, संसाधनों के उचित प्रबंधन और ट्रांसपैरेंसी के लिए आधुनिक तकनीकी का उपयोग करें जिससे एम्बुलेंस सेवा का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। चिकित्सकीय जांच सेवाएं सुविधाजनक रूप से नागरिकों को उपलब्ध हों इसके लिये वेट लीज मॉडल और हब एंड स्पोक मॉडल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। सेवाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सशक्त मॉनीटरिंग करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में एम्बुलेंस सेवा, जननी एक्सप्रेस सेवा और डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाय की व्यवस्था की समीक्षा की। 6 माह में 16 लाख से अधिक लाभान्वित मिशन संचालक एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि प्रदेश में 1059 जननी एक्सप्रेस, 1002 संजीवनी ज़िनमें से 167 एडवांस लाइफ सपोर्ट और 835 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा है। विगत 6 माह में जननी और संजीवनी एम्बुलेंस सेवा द्वारा 16 लाख 20 हज़ार 582 मरीजों/गर्भवती महिलाओं को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गयी है। अप्रैल-24 से सितंबर-24 की अवधि में संजीवनी एक्सप्रेस का लाभ 6 लाख 95 हज़ार 223 मरीजों ने लिया है। वहीं जननी एक्सप्रेस सेवा से 9 लाख 25 हज़ार 359 गर्भवती महिलायें/ माताएँ लाभान्वित हुई हैं। वेट लीज मॉडल से जून-2020 से अब तक 1 करोड़ 15 लाख से अधिक नागरिकों की 4 करोड़ 53 लाख 19 हज़ार 488 जाँच की गयी हैं। प्रतिदिन लगभग 28 हज़ार जाँचें की जाती हैं। इस मॉडल के तहत प्रदेश में 85 जाँच सेवा केंद्र क्रियाशील हैं। जिनमें 134 प्रकार की जाँच की जाती है। संचालक एनएचएम के.के. रावत सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में “भारतीय ज्ञान परंपरा शीर्ष समिति” की बैठक हुई

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में “भारतीय ज्ञान परंपरा शीर्ष समिति” की बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय/सम्भागीय कार्यशालाओं की जानकारी और समस्त विश्वविद्यालयों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों के प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में “भारतीय ज्ञान परम्परा विविध संदर्भ” को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के लिए पुस्तकों की सूची का अवलोकन एवं अनुमोदन हुआ, साथ ही मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी लेखकों द्वारा पुस्तकों की सूची का विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण पर भी चर्चा की गई। मंत्री परमार ने स्नातक प्रथम वर्ष के पाठयक्रम का रिव्यू करते हुए पाठ्यक्रम निर्माण 20 नवम्बर 2024 तक, चिन्हित लेखकों द्वारा पाण्डुलिपि का निर्माण 31 जनवरी 2025 तक, पाण्डुलिपि का परीक्षण फरवरी 2025 तक तथा पुस्तकों का प्रकाशन मई 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। मंत्री परमार ने कहा कि पाठय पुस्तकों में स्थानीय समुदाय/जनजातीय समुदाय की आस्था, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, प्रकृति के प्रतिश्रद्धा-समन्वय के भाव का समावेश होना चाहिये। सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया जाना चाहिए। परमार ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्रो का भ्रमण कराया जाये। शिक्षा के लिए समाज को योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। विद्यादान जैसा अभियान चलाकर समाज की सहभागिता प्राप्त की जाना चाहिये। विश्वविद्यालय /सम्भागीय कार्यशालाओं की जानकारी बैठक में आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत बरवड़े ने बताया कि 26 विश्वविद्यालयों में विगत 3 माह में स्नातक स्तर के 18 विषयों सहित कुल 26 विषय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। 10 संभागों में विगत 2 माह में 24 विषयों पर एक दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। राजाशंकर शाह विश्वविद्यालय, छिन्दवाड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समस्त विश्वविद्यालयों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों को प्रशिक्षण 5 नवम्बर से 24 दिसम्बर तक दिया जायेगा। इसके अंतर्गत विज्ञान समूह, में वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, बी.एच.एस.सी./बी.एस.सी., गणित विषय सम्मिलित है। सामाजिक विज्ञान समूह में समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल है। साहित्य एवं मनोविज्ञान समूह में अंग्रेजी साहित्य, हिन्दी साहित्य, संगीत, संस्कृत साहित्य, मनोविज्ञान, दर्शन हैं। वाणिज्य समूह में अर्थशास्त्र, वाणिज्य समूह शामिल है। बैठक में संबंधित मेजर एवं माइनर विषय में भारतीय ज्ञान परंपरा को समाहित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान/परिसंवाद, “शिक्षण अधिगम को रूचिकर बनाने” विषय पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, परीक्षा संचालन एवं मूल्यांकन पद्दति की रूपरेखा पर चर्चा की गयी। समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में “भारतीय ज्ञान परम्परा विविध संदर्भ” को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों आयोजित की जायेंगी। इन गतिविधियों में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भारतीय सांस्कृतिक लोक नृत्य, भारतीय सांस्कृतिक लोकगीत, भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शामिल है। महाविद्यालय स्तरीय आयोजन समस्त महाविद्यालयों में होगा, यह आयोजन 21 से 26 अक्टूबर के मध्य किया जायेगा। जिला स्तरीय आयोजन संबंधित जिले के अग्रणी महाविद्यालय में 5 से 9 नवंबर के मध्य होगा। संभाग स्तरीय आयोजन संबंधित संभाग के अग्रणी महाविद्यालय में 25 से 29 नवंबर के मध्य होगा तथा राज्य स्तरीय आयोजन भोपाल संभाग के अग्रणी महाविद्यालय में 10 से 14 दिसंबर 2024 के मध्य आयोजित होगा। बैठक में शीर्ष समिति के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के सचिव डॉ. अतुल कोठारी, मध्यप्रदेश शुल्क विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र कान्हेरे, मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी, भोपाल, अशोक कड़ेल, राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय, छिन्दवाड़ा की कुलगुरू डॉ. लीला भलावी, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल के निदेशक डॉ. रमाकांत पांडेय, महर्षि वाल्मिकी संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल, हरियाणा के कुलपति डॉ. रमेश चन्द्र भारद्वाज एवं मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलगुरु डॉ. संजय तिवारी सहित अन्य शिक्षाविद् तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

शपथ से पहले कश्मीर में पलट गई बाजी ! सरकार के साथ नहीं कांग्रेस

श्रीनगर  विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत के बाद उमर अब्दुल्ला के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह 11:30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन को निमंत्रण भेजा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी श्रीनगर में मुख्यमंत्री पद के लिए नामित उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इधर शपथ ग्रहण समारोह से पहले जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की मजार-ए-अनवर पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिसमें 10 कैबिनेट मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. इस आयोजन में कांग्रेस सहित INDIA ब्लॉक के कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं. लेकिन आयोजन से पहले ही इस समारोह के रंग में भंग पड़ता दिखाई दे रहा है. दरअसल, पहले कहा जा रहा था कि जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के चीफ तारिक हमीद कर्रा भी इस कैबिनेट में शामिल होकर मंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन अब कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि आज उनकी पार्टी का कोई भी विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा और पार्टी बाहर से समर्थन करने पर भी विचार कर रही है. जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रभारी भरत सिंह सोलंकी का कहना है कि फिलहाल नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच बातचीत चल रही है. चर्चा पूरी होने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. बात पूरी न हो पाने के कारण आज कोई भी कांग्रेस विधायक शपथ नहीं लेगा. इस बात को लेकर भी चर्चा चल रही है कि कांग्रेस सरकार का हिस्सा रहेगी या फिर उसे बाहर से समर्थन करेगी. कांग्रेस के इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और माना जा रहा था कि कांग्रेस भी इस सरकार का हिस्सा रहेगी. लेकिन आज शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस के ऐलान ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि कांग्रेस विधायक के शपथ न लेने का सीधा मतलब है कि फिलहाल कैबिनेट शेयरिंग को लेकर बात फाइनल नहीं हो सकी है और कांग्रेस के पास बाहर से समर्थन देने का विकल्प भी है ताकि किसी तरह का दबाव भी न रहे. NC-कांग्रेस गठबंधन को 48 सीटें बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की. 90 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 और कांग्रेस ने 6 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, बीजेपी 29 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही. महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. ये है जम्मू-कश्मीर का नंबर गेम जम्मू कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों के लिए चुनाव हुए थे और उपराज्यपाल की ओर से पांच विधायकों के मनोनयन को भी जोड़ लें तो सदन की स्ट्रेंथ 95 पहुंचती है. 10 फीसदी वाली कैप भी है, ऐसे में मंत्रिमंडल में सदस्यों की कुल संख्या 9.5 यानि अधिकतम 10 ही हो सकती है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के 42 विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं और चुनाव पूर्व गठबंधन में शामिल रही कांग्रेस के छह, सीपीएम के एक विधायक हैं. चुनाव पूर्व गठबंधन से ही 49 विधायक हैं और अब पांच निर्दलीय विधायकों ने भी उमर सरकार के समर्थन का ऐलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी भी गिव एंड टेक के फॉर्मूले पर समर्थन ऑफर कर चुकी है.

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सीवर लाइन चौक मिलने पर जताई नाराजगी, लोगों से किया आग्रह, कचरा निगम के वाहन में ही डालें

अभियान के तीसरे दिन उपनगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में पहुँचे ऊर्जा मंत्री तोमर ऊर्जा मंत्री तोमर ने साफ-सफाई एवं मूलभूत समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी ऊर्जा मंत्री तोमर ने सीवर लाइन चौक मिलने पर जताई नाराजगी, लोगों से किया आग्रह, कचरा निगम के वाहन में ही डालें ग्वालियर उपनगर ग्वालियर की बस्तियों की साफ-सफाई एवं मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिये ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तीसरे दिन भी तोमर ने इस क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में पहुँचकर साफ सफाई एवं विद्युत, सीवर व पेयजल आदि समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने मेवाती मोहल्ले में सीवर चौक मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही स्वयं खडे होकर सीवर की सफाई कराई। तोमर ने नगर निगम के अधिकारियों को इस सीवर लाइन को सुचारू करने के निर्देश भी दिए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने अभियान के तीसरे दिन शील नगर से यात्रा प्रांरभ की। शील नगर से चंद्रनगर, कोटेश्वर मंदिर, इंद्रा कॉलोनी, सदाशिव नगर, गुरूनानक नगर, मेवाती मोहल्ला, बहोडापुर, किशनबाग, लक्ष्मीपुरम, किशनबाग, गरगज कॉलोनी, 20 सूत्रीय नगर व इस्लामपुरा होते हुए रामाजी का पुरा पहुँचकर यात्रा का समापन किया गया। भ्रमण के दौरान मंत्री तोमर ने इंद्रा कॉलोनी में स्वयं झाडू लगाकर सफाई की और स्थानीय निवासियों से अपने घर के साथ-साथ मोहल्ले की गलियों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग देने का आह्वान किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करें और किसी भी बस्ती में अंधेरा न रहे, इसके लिए खराब स्ट्रीट लाइट तत्काल बदली जाएँ। यात्रा के दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने स्थानीय निवासियों से कहा कि वे अपने घरों का कचरा बाहर न फेंककर नगर निगम के कचरा वाहन में डालें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा वाहन नियमित रूप से सभी बस्तियों में पहुँचें। तोमर ने भ्रमण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मर से घास एवं बेलों के हटाने के साथ ही जहां जालियां नहीं लगी हैं वहां जालियां लगाई जाए। भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

निर्मला सप्रे का स्पष्टीकरण: विधानसभा अध्यक्ष को लिखित जवाब, कहा- ‘न मैंने कांग्रेस छोड़ी, न बीजेपी जॉइन की

भोपाल। मध्य प्रदेश की विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। निर्मला सप्रे ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में जवाब दिया है। निर्मला ने कहा कि न मैंने कांग्रेस छोड़ी है और न बीजेपी ज्वाइन की है। उनके इस बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुई थी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निर्मला सप्रे की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। इसे लेकर उमंग सिंघार ने विधानसभा में आवेदन दिया था। विधानसभा सचिवालय ने नेता प्रतिपक्ष की याचिका पर निर्मला सप्रे को नोटिस जारी किया था। निर्मला सप्रे ने विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का दो बार जवाब नहीं दिया था। नोटिस का जवाब नहीं देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने एक सप्ताह का समय दिया था। निर्मला ने 10 अक्टूबर को बंद लिफाफे में उत्तर भेजा। नेता प्रतिपक्ष की याचिका पर निर्मला सप्रे ने जवाब देते हुए कहा था कि मैंने दलबदल नहीं किया है। इस मामले की सुनवाई अब विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 21 अक्टूबर को कर सकते हैं। स्पीकर कांग्रेस से दलबदल के सबूत पेश करने को कह सकते हैं।

सरकारी नौकरी का संकेत देती है आपकी हथेली की ये रेखा, शानों-शौकत से कटता है जीवन

हमारी हथेली पर मौजूद हर आड़ी तिरछी रेखा हमारे जीवन और भविष्य के बारे में कोई न कोई जानकारी देती हैं। इन रेखाओं के आधार पर हस्तरेखा विज्ञान की मदद से हम अपने जीवन के बारे में जान सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं के बारे में गहराई से बताया गया है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हथेली पर उभरे हुए भागों को पर्वत कहा जाता है, जो ग्रहों से संबंधित होते हैं और हमारे व्यक्तित्व, भाग्य और जीवन की घटनाओं को भी प्रभावित करते हैं। कई बार कुछ लोगों के हाथ में ऐसे राजयोग बनते हैं, जो उनको जीवन में कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे राजयोग की वजह से व्यक्ति राजा जैसा जीवन व्यतीत करता है। इन्हीं में से एक सिंहासन राजयोग भी होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, सिंहासन राजयोग कई प्रकार के होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में सिंहासन राजयोग होता है, उनके लिए सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। कैसे बनता है हाथ में सिंहासन राजयोग जिस व्यक्ति की कुंडली में दशम भाव का स्वामी कुंडली में पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में बैठा हो तो सिंहासन राजयोग बनता है। अगर दसवें भाव का स्वामी दूसरे घर या फिर पंचम और नौवें घर में हो तो भी सिंहासन राजयोग बनने की संभावना रहती है।  इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन वह राजा की तरह व्यतीत होता है। सिंहासन राजयोग बनने पर व्यक्ति अपनी मेहनत से जिंदगी में नाम कमाता है। माना जाता है कि ऐसे लोग मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते है। साथ ही ऐसे लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाना भी बखूबी आता है। सिंहासन राजयोग के प्रभाव सिंहासन राजयोग वाले लोग अपना ही नहीं बल्कि अपने परिवार के लोगों का भी नाम उंचा करते हैं। ऐसे लोगों को कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं होती है। इन लोगों को ज्यादा परिवर्तन पसंद नहीं है। इसके अलावा इन्हें अच्छा सलाहकार भी माना जाता है।

फ्लाइंग फेस्टिवल में स्पॉट लैंडिंग पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप में विदेशियाें सहित 50 पायलट लेंगे भाग

शिमला शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल और हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2024 के द्वितीय संस्करण का उद्घाटन आज बुधवार काे जुन्गा में स्थित द ग्लाइड इन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इसका आयोजन पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन शिमला, एमएसएमई मंत्रालय और राज्य का उद्योग विभाग संयुक्त से रूप से करेंगे। एक्सपाे के आयोजक अरुण रावत ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाना है ताकि शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। उन्हाेंने बताया कि फेस्टिवल की एक प्रमुख विशेषता स्पॉट लैंडिंग पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप होगी, जिसमें भारत और विदेशों से 50 से अधिक पायलट भाग लेंगे। ये पायलट सोलो और टीम श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके विजेताओं को पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। सोलो श्रेणी का प्रथम पुरस्कार 2.25 लाख रुपये है। उन्हाेंने बताया कि इस फेस्टिवल में 40 से अधिक प्रदर्शकों की एक प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें लगभग 20 स्टार्टअप्स शामिल होंगे। इसके बाद, स्टार्टअप पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से होमस्टे मालिकों और एडवेंचर व तीर्थयात्रा गाइडों के लिए योग्यता मानकों पर एक सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध डब्ल्यूडब्लयूइ रेसलर द ग्रेट खली 18 अक्टूबर को शामिल होंगे, जो युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स को वैकल्पिक करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उसी दिन ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का समापन 19 अक्टूबर को हाेगा, जिसमें मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और विधायक (भोरंज) सुरेश कुमार उपस्थित रहेंगे।    

विजयपुर और बुधनी में आचार संहिता लागू, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस कांफ्रेंस

Code of conduct implemented in Vijaypur and Budhni, Chief Electoral Officer held press conference भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02- विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 156 बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आज बुधवार को राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित मध्य प्रदेश निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने श्योपुर जिले की 02-विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले की 156- बुदनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए 15 अक्टूबर 2024 को तारीख की घोषणा की गई। उप चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही श्योपुर और सीहोर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उप चुनाव की समय सारणी 18 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन।25 अक्टूबर – नाम निर्देशन भरने की अंतिम तारीख।28 अक्टूबर – नाम निर्देशन की समीक्षा।30 अक्टूबर – नाम वापसी की अंतिम तारीख।13 नवम्बर – मतदान दिवस।23 नवम्बर – मतगणना दिवस।

चारधाम यात्रा अब अंतिम चरण में अब तक 40 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम

देहरादून  हरी-भरी वादियां, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, सीढ़ीनुमा-घुमावदार सड़कें, हिमालय व हिल स्टेशन समेत देवभूमि का प्राकृतिक सौंदर्य इन दिनों पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। मई से शुरू हुई राज्य की चारधाम यात्रा इस वर्ष अब तक तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 40 लाख पार कर चुका है। राज्य में अब तक चार लाख 80 हजार 788 वाहन भी चारधाम पहुंच चुके हैं। अभी भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर देवभूमि पहुंच रहे हैं। दरअसल, इस वर्ष की चारधाम यात्रा अब अंतिम चरण में है। आने वाले दिनों में सभी धाम छह माह के लिए बंद हो जाएंगे। ऐसे में हरिद्वार से लेकर उच्च हिमालय तक आस्था पथ गुलजार है। चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी की लाइफलाइन है। चारधाम यात्रा से हजारों परिवारों को काफी आस होती है। उत्तराखंड समेत आसपास के राज्यों के अलावा नेपाल के नागरिक भी चारधाम यात्रा के सहारे गुजर-बसर करने देवभूमि आते हैं। इस वर्ष 31 जुलाई की आपदा भी आस्था की डगर पर श्रद्धालुओं के पांव रोक नहीं पाई। इस वर्ष अब तक 40 लाख 92 हजार 360 तीर्थयात्री सुरक्षित धार्मिक यात्रा कर चारों धामों में शीश नवा चुके हैं। इस दौरान सबसे अधिक यात्री केदारनाथधाम में मंगलवार तक 13 लाख 67 हजार 567 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बद्रीनाथ धाम में 11 लाख 18 हजार 348 व गंगोत्री धाम में सात लाख 53 हजार 397 तो यमुनोत्री धाम में अब तक छह लाख 60 हजार 333 तीर्थयात्रियों ने हाजिरी लगा चुके हैं। साथ ही हेमकुंड साहिब दरबार में एक लाख 83 हजार 722 व गौमुख में अब तक 8993 भक्त मत्था टेक चुके हैं। वहीं, अभी भी तीर्थयात्रियों का केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। अकेले केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 10 हजार के पार तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। विश्व फलक पर अतिथि देवो भव: का संदेश देती चारधाम यात्रा शक्ति-भक्ति से लबरेज पुष्कर सिंह धामी की सरकार सुरक्षित धार्मिक यात्रा को लेकर प्रतिबद्ध है। ऐसे में चारधाम यात्रा विश्व फलक पर अतिथि देवो भव: का संदेश दे रही है। यह संभव हो पाया है सरकार और प्रशासन के समन्वय से। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और मजबूत करने लिए यात्रा प्राधिकरण बनाया जा रहा है। इसके लिए चारधाम यात्रा एवं इससे जुड़े लोगों और स्टेक होल्डर्स के सुझाव लिए जा रहे हैं।      

उपराष्ट्रपति का मेघालय दौरा, 16 और 17 अक्टूबर को शिलांग और सोहरा की ओर जाने पर रोक लगायी गयी

शिलांग उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16-17 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर मेघालय आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर शिलांग ट्रैफिक पुलिस ने गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षित और सुचारू यात्रा और आम जनता की सुविधा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। यातायात पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक या जरूरी काम को छोड़कर शिलांग और आसपास के इलाकों की यात्रा करने से बचने को कहा है। निर्देश में यातायात पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि आवश्यक मालवाहक वाहन, गैस सिलेंडर परिवहन वाहन, तेल टैंकर, एफसीआई ट्रक, स्थानीय मिनी ट्रक सहित सभी प्रकार के भारी और मध्यम मोटर वाहनों को 16 और 17 अक्टूबर को शिलांग और सोहरा की ओर जाने पर रोक लगायी गयी है। ट्रैफिक पुलिस ने 16 अक्टूबर को ट्रैफिक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है वाहनों को वाईडब्ल्यूसीए गुरुद्वारा जंक्शन से राजभवन के रास्ते में आकाशवाणी जंक्शन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये दिशा-निर्देश शाम 5 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। वाईडब्ल्यूसीए से गुरुद्वारा जंक्शन: वाहनों को आकाशवाणी जंक्शन की ओर मोड़ दिया जाएगा। यह निर्देश आईजीपी पॉइंट की ओर जाने वाले सभी वाहनों के लिए शाम 5 बजे से कार्यक्रम के अंत तक लागू रहेगा। गोल्फलिंक्स, पाइनथरबाह, बीडीडब्ल्यू स्कूल लाइलाद नोंगमेनसोंग: दोपहर 2:30 बजे के बाद वाहनों को पाइन्तर बाजार-जेएन स्टेडियम के पीछे-वहुमखराह ब्रिज के पीछे की ओर मोड़ दिया जाएगा। इशिरवाट जंक्शन नोंगमेनसोंग मार्केट की ओर: दोपहर 2:30 बजे से वाहनों को बीएसएफ माओपट, उम्पलिंग रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा। शिलांग कॉमर्स कॉलेज बीके बाजोरिया जंक्शन ब्रिज: दोपहर 2:30 बजे के बाद वाहनों को शिलांग कॉमर्स कॉलेज जंक्शन से डॉन बॉस्को स्क्वायर, गुरूद्वारा की ओर मोड़ दिया जाएगा। एमईएस जंक्शन, नोंग्रिम हिल्स डीएडी जंक्शन (डेम्सिनियग): दोपहर 2:30 बजे से वाहनों को नोंग्रिम पेट्रोल पंप, एमईएस जंक्शन नोंग्रिम हिल्स, गोरालेन की ओर मोड़ दिया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे से यातायात को बीके बाजोरिया फोर्थ फर्लांग जंक्शन पर शिलांग कॉमर्स कॉलेज की ओर मोड़ दिया जाएगा।      

Salary Hike Prediction: अगले साल 9.5% बढ़ सकती है आपकी सैलरी!

नईदिल्ली  एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि देश की कॉरपोरेट कंपनियों में काम कर रहे लोगों के वेतन में 2025 में 9.5 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। यह अनुमान 2024 की वास्तविक वेतन वृद्धि के समान ही हैं। डब्ल्यूटीडब्ल्यू की नवीनतम वेतन बजट योजना रिपोर्ट के अनुसार, भारत में औसत वेतन वृद्धि 2025 में 9.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, वर्ष 2024 की वास्तविक वेतन वृद्धि भी 9.5 प्रतिशत ही रही है। भारत में यह वेतन वृद्धि पूरे क्षेत्र में सबसे अधिक है। वियतनाम (7.6 प्रतिशत), इंडोनेशिया (6.5 प्रतिशत), फिलीपींस (5.6 प्रतिशत), चीन (5 प्रतिशत) और थाईलैंड (5 प्रतिशत) जैसे बाजारों में भी अगले साल मजबूत वेतन वृद्धि दिख सकती है। वेतन बजट योजना से जुड़ी रिपोर्ट डब्ल्यूटीडब्ल्यू के रिवार्ड्स डेटा इंटेलिजेंस प्रैक्टिस द्वारा संकलित की जाती है। यह सर्वेक्षण अप्रैल और जून 2024 में आयोजित किया गया था। इस दौरान दुनिया भर के 168 देशों की कंपनियों से लगभग 32,000 प्रतिक्रियाएं ली गईं थी। सर्वेक्षण में भारत से 709 प्रतिभागी शामिल किए गए थे। WTW इंडिया के कंसल्टिंग लीडर, वर्क एंड रिवॉर्ड्स, राजुल माथुर के अनुसार भारत में कंपनियाँ विकास के बारे में आशावादी हैं। वे आशावाद को सावधानी के साथ संतुलित भी कर रहे हैं। इस्तीफे का दौर पीछे छूट गया है। नियोक्ता और कर्मचारी दोनों अब स्थिरता चाहते हैं और बाजार की भावना भी स्थिर बनी हुई है। 2025 में, फार्मास्यूटिकल्स (10 प्रतिशत), मैन्युफैक्चरिंग (9.9 प्रतिशत), बीमा (9.7 प्रतिशत), कैप्टिव और एसएसओ सेक्टर (9.7 प्रतिशत) और रिटेल (9.6 प्रतिशत) जैसे उद्योगों में वेतन वृद्धि सामान्य उद्योगों के वेतन औसत से अधिक रहने की संभावना है। सॉफ्टवेयर और बिजनेस सर्विसेज के क्षेत्र में 9 प्रतिशत तक की वेतन वृद्धि हो सकती है। इस क्षेत्र में वेतन वृद्धि औसत 9.5 प्रतिशत से नीचे रहने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक देश में अगले साल यानी 2025 में लोगों को पहले से ज्यादा सैलरी मिलेगी, रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में लोगों की औसतन सैलरी साढ़े 9 फीसदी तक बढ़ सकती है, जबकि 2024 में ये बढ़ोतरी 9.3 फीसदी रहने का अनुमान है. सबसे ज्यादा इन सेक्टर्स में बढ़ेगी सैलरी ऐसा अलग-अलग सेक्टर्स में पॉजिटिव कारोबारी माहौल की वजह से होने का अनुमान है. अगर अलग-अलग सेक्टर्स की बात करें तो इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल सेक्टर्स में 10 फीसदी की वेतन बढ़ोतरी का अनुमान है. जबकि फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस और ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर्स में सैलरी इंक्रीमेंट 9.9 फीसदी हो सकता है.   वहीं टेक्निकल प्रॉडक्शन के कर्मचारियों को 9.3 फीसदी वेतन बढ़ोतरी मिलने की उम्मीद है, और सर्विस सेक्टर में सैलरी इंक्रीमेंट 8.1 परसेंट हो सकता है. एऑन के मुताबिक वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत में कई सेक्टर्स में पॉजिटिव माहौल बना हुआ है. ये मैन्युफैक्चरिंग, बायोसाइंस और रिटेल सेक्टर्स में अनुमानित वेतन बढ़ोतरी से साफ नजर भी आ रहा है. ऐसे कर्मचारियों को मिल रही है तगड़ी सैलरी इसके अलावा भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था कई क्षेत्रों में कारोबार को बढ़ा रही है. इसके लिए कंपनियों को अच्छे कर्मचारी चाहिए तो वो ज्यादा वेतन दे रही हैं, और महंगाई में हो रही बढ़ोतरी भी कर्मचारियों के ज्यादा वेतन की वजह बन रही है. सर्वे में ये भी बताया गया है कि नौकरी बाजार में प्रतिस्पर्धा के चलते कंपनियों को बदलते बाजार के आंकड़ों का ध्यान में रखकर रणनीति बनानी चाहिए. इस साल औसतन 16.9 फीसदी कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी, जबकि 2023 में ये अनुपात 18.7 फीसदी और 2022 में 21.4 फीसदी था. एऑन के मुताबिक नौकरी छोड़ने की दर में कमी कंपनियों को अंदरुनी विकास और उत्पादकता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का मौका देती है. एऑन का ये सर्वे 40 उद्योगों की 1176 से ज्यादा कंपनियों के आंकड़ों पर आधारित है.

शहजाद पूनावाला ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शहजाद पूनावाला ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच में कांग्रेस पार्टी ने षड्यंत्र रच कर रंगनाथ मिश्रा रिपोर्ट में डाला था कि ओबीसी, एससी, एसटी समाज का आरक्षण छीन कर मुस्लिम वोट बैंक को देना है। कांग्रेस ने यह करने की शुरुआत भी की थी। यूपीए के जमाने में बिल भी बनाए जा रहे थे। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सलमान खुर्शीद ने आकर ऐलान भी किया था कि 27 फीसद ओबीसी आरक्षण से हम एक चंक काटकर मुस्लिम को धार्मिक आधार पर दे देने का काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने जामिया और एएमयू में एससी, एसटी समाज के आरक्षण को भी खत्म करने का काम किया। केवल यही नहीं आज जब उनकी सरकार कर्नाटक में है तो वहां पर भी धार्मिक आधार पर आरक्षण की बातें करके कांग्रेस ओबीसी समाज के आरक्षण में सेंधमारी करके वो मुस्लिमों को देना चाहती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में जब 77 ओबीसी जातियों में 75 ओबीसी जाति मुस्लिमों की जोड़ी गई तो उस पर भी एक शब्द नहीं बोला। हाईकोर्ट ने इसको स्ट्राइक डाउन किया। सुप्रीम कोर्ट में ये मामला गया, पर कांग्रेस जो ओबीसी-ओबीसी करती है वो एक भी बार ओबीसी समाज के अधिकार मारे जाने पर एक शब्द नहीं बोल पाती है, इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस केवल ओबीसी का चोला पहनकर हिंदू समाज को बांटने के लिए आती है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि मैं खुद मुस्लिम समाज से हूं और पसमांदा होने के नाते मुझे पता है कि मुस्लिम समाज में किस प्रकार का भेदभाव होता है। अशरफ समाज तो पसमांदा समाज को मस्जिदों में नहीं घुसने देता, साथ में बैठने नहीं देता, कई जगहों पर भारी भेदभाव होता है। राहुल गांधी और उनका इकोसिस्टम इन पिछड़े मुसलमानों के लिए इन पसमांदाओं के लिए कभी एक शब्द नहीं बोलता। उन्होंने पूछा कि यदि आप पिछड़ों के इतने बड़े हमनवा हैं तो कभी क्यों नहीं बोलते। केवल हिंदुओं को बांटो, मुस्लिम समाज में वोट बैंक जिहाद कराओ, यही इनका एक पूरा का पूरा लक्ष्य है।    

सामग्री में संज्ञेय अपराध का पता चलता है तो प्राथमिकी को रद्द करके जांच को विफल नहीं किया जा सकता: Supreme Court

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने कहा कि जब प्राथमिकी में किसी आरोपी पर बेईमानी का आरोप लगाया जाता है और सामग्री में संज्ञेय अपराध का पता चलता है तो प्राथमिकी को रद्द करके जांच को विफल नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि किसी आपराधिक कार्यवाही या प्राथमिकी को शुरुआत में ही रद्द कर दिया जाना चाहिए या नहीं, इस पर निर्णय लेते समय जांच के दौरान एकत्र की गई सामग्रियों सहित प्राथमिकी में लगाए आरोपों पर गौर किया जाना चाहिए ताकि यह तय किया जा सके कि प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ जांच के लिए मामला बनता है या नहीं। पीठ ने  अपने फैसले में कहा, ‘‘इस प्रकार, जब प्राथमिकी में आरोपी पर बेईमान आचरण का आरोप लगाया जाता है, जिसका पता संज्ञेय अपराध का खुलासा करने वाली सामग्रियों से चलता है तो प्राथमिकी को रद्द करके जांच को विफल नहीं किया जाना चाहिए।’’ उच्चतम न्यायालय ने यह फैसला सोमजीत मलिक की अपील पर दिया है जिसने एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने के झारखंड उच्च न्यायालय के एक फरवरी के आदेश को चुनौती दी थी। मलिक ने आरोप लगाया था कि उसका ट्रक जुलाई 2014 से आरोपी के पास था लेकिन 12.49 लाख रुपये के बकाये समेत उसका किराया नहीं चुकाया गया। पीठ ने कहा कि प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने 14 जुलाई 2014 और 31 मार्च 2016 के बीच मलिक के ट्रक को 33,000 रुपये के मासिक किराये पर लिया था लेकिन पहले महीने के बाद किराया नहीं चुकाया और झूठा आश्वासन देता रहा। उच्चतम न्यायालय ने कहा, ‘‘किराया नहीं चुकाने के आरोप से ही सामान्य तौर पर यह मान लिया जाएगा कि आरोपी ने वाहन पर कब्जा बरकरार रखा है। ऐसी परिस्थितियों में उस ट्रक का क्या हुआ, यह जांच का विषय बन जाता है। यदि इसे आरोपी ने बेईमानी से खुर्द-बुर्द कर दिया था, तो यह आपराधिक विश्वासघात का मामला बन सकता है। इसलिए जांच के दौरान एकत्रित की गयी सामग्रियों पर विचार किए बिना शुरुआत में ही प्राथमिकी रद्द करने का कोई औचित्य नहीं है।’’ उसने कहा, ‘‘हमारी राय में उच्च न्यायालय को प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध पर विचार करने से पहले जांच के दौरान एकत्रित की गयी सामग्रियों पर गौर करना चाहिए था।’’ उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द करते हुए, शीर्ष अदालत ने कानून के अनुसार और जांच एजेंसी द्वारा एकत्र की गई सामग्री पर विचार करने के बाद याचिका पर नए सिरे से निर्णय लेने के लिए मामला वापस उच्च न्यायालय को भेज दिया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live