LATEST NEWS

घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली कंट्रक्शन ठेकेदार की लाश, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर राजधानी रायपुर में कंट्रक्शन ठेकेदार प्रतीक सैमुअल की घर में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ बड़े अधिकारियों के नाम भी लिखे हैं. फिलहाल खम्हारडीह पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घर से एक सुसाइडल नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ महिलाओं और बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने सुसाइडल नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. मृतक प्रतीक सैम्युल कंस्ट्रक्शन और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था. उसकी खुदकुशी के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रतीक सैम्युल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, लेकिन उसके इस कदम के पीछे असली वजह क्या थी, यह सुसाइडल नोट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. जानकारी के अनुसार प्रतीक सैम्युल ने 2 दिन पहले ही आत्महत्या की है, लेकिन घर में अकेले होने के कारण इस बात की जानकारी किसी को नहीं मिली. कल रात उनका मित्र उसके घर पहुंचा, तब उसने फांसी पर लटकी प्रतीक की लाश देखी फिर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस इस पुरे मामले की जांच में जुट गई है.

बर्थडे पार्टी में तलवार-चाकू लहराते चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर चौक के बीचोंबीच तलवार, चाकू लहराकर दोस्त की बर्थडे पार्टी मना रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 4 चाकू और मौके से 14 बाइक जप्त किया गया है. सिरगिट्टी क्षेत्र के फदहाखार स्थित मैट्रिक चौक के बीच में खड़े होकर 15 से 20 युवक अपने दोस्त का बर्थडे मना रहे थे. इस दौरान हाथ में चाकू तलवार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे थे. इसी दौरान सिरगिट्टी पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, जिनमें से चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

हरियाणा ओपन में राहिल गंगजी ने पहले दौर में बढ़त के लिए 63 का सुपर कार्ड खेला

पंचकूला इस साल की शुरुआत में दो अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले बेंगलुरु के राहिल गंगजी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पंचकूला गोल्फ क्लब (पीजीसी) में खेले जा रहे एक करोड़ रुपये के हरियाणा ओपन में नौ अंडर 63 का शानदार स्कोर बनाया और पहले दौर में बढ़त हासिल की। अहमदाबाद के वरुण पारीख ने आठ अंडर 64 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया और दूसरे स्थान पर रहे। चंडीगढ़ के गत विजेता जयराज सिंह संधू सात अंडर 65 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे, उनके साथ किशोर अंशुल कब्थियाल, एन थंगराजा, ध्रुव श्योरण और क्षितिज नवीद कौल भी संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। चंडीगढ़ के हरेंद्र गुप्ता शीर्ष-10 में शामिल अन्य ट्राइसिटी गोल्फर रहे, जिन्होंने 67 का स्कोर बनाया और नौवें स्थान पर रहे। अनुभवी राहिल गंगजी, जो इस सीजन में पीजीटीआई रैंकिंग में पांच शीर्ष-10 के साथ चौथे स्थान पर हैं, ने पहले दिन एक ईगल और आठ बर्डी के साथ अपना दबदबा कायम किया, लेकिन एक बोगी की कीमत चुकाई। गंगजी ने कहा, “मैं अब तक के साल से बहुत खुश हूं। मैंने अपने खेल के मानसिक पहलू पर बहुत काम किया है। मैं कुछ चोटों से उबरने के बाद शारीरिक रूप से भी अच्छा महसूस कर रहा हूं, जिससे मेरा खेल कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था। अब मैं पीजीटीआई में जीतने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि ऐसा करते हुए मुझे बहुत समय हो गया है। “मेरी पत्नी रूही, जो इस सप्ताह मेरे लिए कैडी भी कर रही थी, ने मुझे आठवें होल पर बोगी के बाद चिंता न करने के लिए कहा क्योंकि उसने भविष्यवाणी की थी कि मैं नौवें होल पर ईगल बनाऊंगा। मैंने ठीक वैसा ही किया। इसलिए रूही गोल्फ कोर्स पर मुझे जो अच्छे विचार देती हैं, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं।”  

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया, कहा- छात्रों को नहीं होनी चाहिए कोई समस्या

अंबिकापुर  छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को एक हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। हॉस्टल में व्यवस्था देखकर मंत्री जी भड़क गए और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। दरअसल, राज्य के आदिम जाति कल्याण व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री नेताम ने छात्रावास भवन, परिसर, छात्रों के कक्ष, वॉशरूम, छत आदि का अवलोकन किया और छात्रों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर चर्चा भी की। छात्रावास की स्थिति देख भड़क गए मंत्री मंत्री रामविचार नेताम ने छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भवन की खराब स्थिति को देखकर अधीक्षक पर भड़क गए। उन्होंने हॉस्टल के अधीक्षक से मरम्मत कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा मरम्मत कार्य हेतु राशि स्वीकृत होने के पश्चात कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभी यहां शौचालय मरम्मत एवं पुट्टी का काम किया जा रहा है। मंत्री नेताम ने गंभीरता के साथ मरम्मत कार्य पूर्ण करने कहा। मंत्री ने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, सभी कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने इसके साथ ही छात्रावास के दोनों ओर शौचालय निर्माण कराए जाने, कमरों एवं छत में टाइल्स लगवाने, भवन के सामने प्रवेशद्वार में पेवर ब्लॉक टाइल्स, खिड़कियों और दरवाजे की मरम्मत के साथ-साथ नेट लगवाने, छत में शेड के बाद ड्रेनेज के लिए नाली हेतु निर्देशित किया। खेल के मैदान का भी किया निरीक्षण इसके साथ ही उन्होंने परिसर में छात्रों के लिए बास्केटबॉल, बैडमिंटन खेल के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष की अच्छी व्यवस्था हो। वहीं आवश्यकतानुसार शयन कक्ष में पंखे, लाइट, अलमीरा, टेबल, बेड आदि की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई इस छात्रावास में हुई है। मंत्री नेताम ने छात्रों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

न्यूहज़ीलैंड के ख़‍िलाफ़ आगामी वनडे सीरीज़ में हरमनप्रीत कप्तान के रूप में बरकरार, नहीं खेलेंगी ऋचा घोष

नई दिल्ली न्यूहज़ीलैंड के ख़‍िलाफ़ आगामी वनडे सीरीज़ में ऋषा घोष 12वीं की परीक्षा के कारण नहीं खेलेंगी। 21 वर्षीय घोष 2020 से भारत की अंतर्राष्ट्री य टीमों का हिस्सा् हैं जब वह 16 साल की थीं। इस सीरीज के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान के रूप में बरकरार रखा गया है। 16 सदस्यी य दल 24, 27 और 29 अक्तू बर को अहमदाबाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगा जिसकी कप्ता नी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जिनकी कप्ताननी T20 विश्वम कप के ग्रुप चरण से भारत के बाहर होने के बाद ख़तरे में थी। यह टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच था जब न्यूहज़ीलैंड ने बड़ी जीत हासिल करके उनको मुश्किलों में डाल दिया था। वनडे टीम में तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर वनडे डेब्यूे कर रही हैं, जिसमें सयाली सतघरे और साइमा ठाकोर शामिल हैं, इसके अलावा लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा और मध्यप क्रम की बल्लेरबाज़ तेजल हसबनिस शामिल हैं। बीसीसीआई ने बताया है कि लेग स्पिनर आशा शोभना चोट की वजह से अनुपलब्धा है जबकि पूजा वस्त्रतकर को आराम दिया गया है। भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्ताान), स्मृयति मंधाना (उप कप्तालन), शेफ़ाली वर्मा, दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रॉड्रिक्स्, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसनबिस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।  

गगन नारंग ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक में सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए खेल में महाशक्ति बताया

नई दिल्ली ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के मसौदे को लाने में सरकार के प्रयासों की सराहना की और इसे भारत के खेल महाशक्ति बनने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के मसौदे को लाने पर काम कर रहा है, जिसे पूर्व-विधायी परामर्श प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आम जनता और हितधारकों की टिप्पणियों/सुझावों को आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक डोमेन में रखा गया है। नारंग ने एक्स पर पोस्ट किया, “मनसुख मंडाविया सर, एक मजबूत और पारदर्शी खेल प्रशासन मॉड्यूल बनाने में सरकार के प्रयास उल्लेखनीय हैं। आगामी मसौदा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2024 विधेयक निश्चित रूप से एक मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि भारत खेल प्रशासन के अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ तालमेल बिठाने और एक खेल महाशक्ति के रूप में विकसित होने की अपनी यात्रा पर आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा, “ये उपाय ओलंपिक और पैरालंपिक चार्टर का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब हैं और एक पूर्व एथलीट के रूप में, खेलों में हमारे देश के विकास को देखकर मुझे गर्व होता है। मसौदा विधेयक पारदर्शिता और जवाबदेही लाकर देश में खेल प्रशासन में सुधार करेगा, जो कि मुख्य रूप से समय की जरूरत है।” बिल ने खिलाड़ियों के विकास और कल्याण को बढ़ावा देने, नैतिक शासन सुनिश्चित करने और प्रभावी विवाद समाधान तंत्र प्रदान करने के लिए एक व्यापक ढांचा स्थापित किया। यह खेल संघों के प्रशासन के लिए संस्थागत क्षमता और विवेकपूर्ण मानक भी स्थापित करेगा जो ओलंपिक और खेल आंदोलन, ओलंपिक चार्टर, पैरालंपिक चार्टर, अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं और स्थापित कानूनी मानकों के सुशासन, नैतिकता और निष्पक्ष खेल के बुनियादी सार्वभौमिक सिद्धांतों पर आधारित हैं। और, यह खेल शिकायतों और खेल विवादों के समाधान के लिए एकीकृत, न्यायसंगत और प्रभावी तरीके से उपाय स्थापित करेगा। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को विधेयक पर विचार-विमर्श करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) और राष्ट्रीय खेल संवर्धन संगठनों (एनएसपीओ) के साथ हितधारकों की परामर्श बैठक की अध्यक्षता की थी।  

श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट से जीतने के साथ इस टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया

दांबुला वेस्टइंडीज की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है जहां पर वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 सीरीज की शुरुआत तो काफी शानदार तरीके से करते हुए पहले मुकाबले को अपने नाम किया था लेकिन दूसरे मैच को श्रीलंकाई टीम ने 73 रनों से जीतने के साथ सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। वहीं दांबुला में खेले गए तीसरे मैच को भी श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट से जीतने के साथ इस टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका की टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज भी जीतने में कामयाब हुई है। दांबुला के मैदान पर खेले गए इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 162 रनों का स्कोर बनाने में ही सफल हो सकी थी। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने टारगेट का पीछा काफी शानदार तरीके से किया जिसमें पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली। हालांकि निसांका 22 गेंदों में 39 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। वहीं यहां से मेंडिस को कुसल परेरा का साथ मिला और दोनों ही बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया और इस टारगेट को 18 ओवर्स में हासिल करने के साथ अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। मेंडिस ने जहां 50 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं कुसल परेरा के बल्ले से सिर्फ 36 गेंदों में 55 रनों की पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाए। श्रीलंका की टीम पिछले कुछ सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी फैंस को निराश कर रही थी, लेकिन सनथ जयसूर्या के हेड कोच का पद संभालने के बाद से टीम का एकबार फिर से मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। जयसूर्या के अब तक छोटे से कार्यकाल में श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान जहां एक मुकाबला जीतने में सफलता हासिल की तो वहीं भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती, न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में मात दी और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी जीतने में कामयाब हुई है।  

DMF घोटाला में निलंबित आईएएस रानू साहू 5 दिन के लिए ED की रिमांड ..

रायपुर निलंबित IAS रानू साहू अब छत्तीसगढ़ DMF घोटाला केस में ED की रिमांड पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को जेल में बंद साहू को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी रानू से हर दिन 7 घंटे तक पूछताछ कर सकेगी। कोर्ट ने इसके लिए ED को 5 दिन का समय दिया है। दरअसल, ED ने रानू साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए गुरुवार को रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया। इस दौरान रानू साहू की आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने कोर्ट में कहा- प्रताड़ित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। रानू साहू बोलीं- एक साथ सारे केस लगा दीजिए निलंबित IAS ने कहा- कोल मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। उसके बाद भी एक के बाद एक केस लगाए जा रहे हैं। एक साथ सारा केस लगा दीजिए। रानू साहू ने कहा- जेल में रहते 16 महीने हो चुके हैं। एक-दो साल और रह सकती हूंं। रानू साहू ने आरोप लगाया कि उनका हेल्थ चेकअप नहीं किया जाता है। उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने कोर्ट से कहा-मुझे सोनोग्राफी और अन्य चेकअप करवाना है, लेकिन कई महीनों से यह नहीं हो पा रहा है। निलंबित IAS के वकील बोले- साजिश के तहत कर रहे प्रताड़ित वहीं रानू साहू के वकील फैसल रिजवी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केस की पैरवी की। उन्होंने कोर्ट को बताया- ED की ओर से DMF मामले 2023 में ECIR दर्ज कर ली गई थी, लेकिन अब तक कोई जांच नही की गई। जब रानू साहू को कोल मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है और लेकिन ACB के मामले कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। ऐसे में उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी पूछताछ स्पेशल कोर्ट ने निलंबित IAS रानू साहू से 7 घंटे पूछताछ की अनुमति दी है। EDके अधिकारी हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उनसे पूछताछ कर सकेंगे। यह अनुमति 22 अक्टूबर तक के लिए दी गई है। कोर्ट ने यह भी कहा कि, रानू साहू को उनके परिवार वालों से एक दिन छोड़कर मिलने की अनुमति होगी। 22 जुलाई 2023 को हुई थी रानू साहू की गिरफ्तारी रानू साहू को ED ने कोल स्कैम केस में 22 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। कोयला मामले को लेकर साल 2022 में आयकर विभाग ने सबसे पहले रानू साहू के शासकीय निवास और दफ्तर में छापा मारा था। इसके बाद ईडी ने रानू साहू के घर छापा मारा था।

महिला टी-20 विश्वकप: दक्षिण अफ्रीका पहुंची फ़ाइनल में

दुबई अन्नेका बोश नाबाद (74) रनों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने महिला टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 74 रनों की नाबाद पारी खेलने वाली अन्नेका बोश को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। ऑस्ट्रेलिया के 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आयी दक्षिण अफ्रीका टीम ने अत्रेका बोश के नाबाद 74 रन एवं सलामी बल्लेबाज लौरा वोलवार्ड के 42 रनों की सहायता से दो विकेट पर 135 रन बनाकर मैच को आसानी से आठ विकेट से जीत लिया। बोश ने अपनी 74 रनों की पारी में 48 गेंदे खेलते हुए आठ चौके और एक छक्का लगाया। दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला विकेट 25 के स्कोर पर खो दिया जब सदरलैंड ने तेजमिन ब्रिटस को बोल्ड आउट कर दिया। ब्रिटस ने 14 रन बनाए। इसके बाद वोलवार्ड और बोश ने मिलकर टीम के स्कोर को 121 रनों तक पहुंचा दिया और टीम की जीत तय कर दी। वोलवार्ड को भी सदरलैंड ने मैकग्रा के हाथों कैच आउट करा कर अपना दूसरा विकेट लिया। इसके बाद बोश ने ट्राइऑन के साथ मिलकर जीत की औपचारिकता को पूरा कर दिया। बोश 74 एवं क्लोई ट्राइऑन एक रन पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दोनों विकेट ऐनाबेल सदरलैंड ने लिए। आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में अयाबोंगा खाका ने सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को बोश के हाथों कैच आउट करा दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिला दी। हैरिस तीन रन ही बना पायी। नयी बल्लेबाज जॉर्जिया वेयरहम भी ज्यादा टिक नहीं पायी और मैरीजान कप्प ने उसे जाफ्टा के हाथों कैच आउट करा दिया। जॉर्जिया ने पांच रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर मात्र 18 रन था। तीसरे विकेट के लिए बेथ मूनी और कप्तान तालिया मैक्ग्रा ने संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को 13वें ओवर में 68 रनों तक पहुंचाया जहां म्लाबा ने कप्तान मैक्ग्रा को डर्कसन के हाथों कैच आउट करा ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। मैक्ग्रा ने 27 रन बनाए। चौथे विकेट के रुप में आउट हुई बेथ मूनी अपने अर्द्वशतक से चूक गयी और (44) पर रनआउट हो गयी।ऑस्ट्रेलिया की बेनी 100 मैंचों में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। आखिरी ओवर में खाका ने एलिस पैरी (31) को ब्रिटस के हाथों कैच आउट करा ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों के स्कोर पर रोक दिया। फीबी लिचफील्ड 16 रनों पर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड की तरफ से अयाबोंगा खाका ने दो , मैरीजान कप्प तथा एन म्लाबा ने एक-एक विकेट लिया।  

पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया, नोमान अली का कहर

मुल्तान बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद नोमान अली (आठ विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 152 रन से हरा दिया है। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली।  पाकिस्तान ने गुरुवार को दूसरी पारी में आगा सलमान के (63) अर्द्धशतक की मदद से 221 रन बनाकर इंग्लैंड़ को जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य दिया था। दूसरी पारी में 36 रन पर दो विकेट खोकर संकट से जूझ रही इंग्लैंड को आज नोमान अली ने 144 पर ढ़ेकर पाकिस्तान को 152 रन से जीत दिला दी। आज सुबह के सत्र में एन अली ने जो रूट (18) को आउट इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद 20वें ओवर में अली ने हैरी ब्रूक (16) को भी पवेलियन भेज दिया। जेम्स स्मिथ (6), कप्तान बेन स्टोक्स (37), बाइडन कार्स (27), जैक लीच (एक) और शोएब बशीर (शून्य) को भी एन अली ने अपना शिकार बनाया। पाकिस्तान ने इंग्लैंड की पूरी टीम को 33.3 ओवर में 144 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान की ओर से नोमान अली ने 16.3 ओवर में 46 रन देकर आठ विकेट लिये। साजिद खान को दो विकेट मिले। इससे पहले पाकिस्तान ने कामरान (118) रनों की शतकीय और सईम अयूब (77) रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पहली पारी में 366 का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंग्लैंड के बेन डकेट (114) शतकीय पारी खेली। शेष कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और इंग्लैंड की पारी 67.2 ओवर में 291 रन पर सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान दूसरी पारी मे 221 रन ही बना सका हालांकि उसे पहली पारी के आधार पर 75 रनों की बढ़त मिली थी और उसने इंग्लैंड को जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 33:3 ओवरों में 144 पर सिमट गई। दोनों पारियों में नौ विकेट लेने वाले पाकिस्तान के गेंदबाज साजिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।  

दीपावली, छठ पूजा के दौरान रेल मंडल चलायेंगे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, मक्सी, उज्जैन, नागदा और रतलाम से गुजरेगी

रतलाम यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा दीपावली, छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ उधना-कानपुर सेंट्रल तथा अहमदाबाद-ग्वालियर के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 09069 उधना-कानपुर स्पेशल 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को उधना से सुबह 5.30 बजे चलकर रतलाम (1.05/1.15), नागदा (2.10/2.12),उज्जैन (3.15/3.25) व मक्सी (4.40/4.42) होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह 09070 कानपुर सेंट्रल-उधना स्पेशल 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को कानपुर सेंट्रल से 9.30 बजे चलकर मक्सी (12.35/12.37), उज्जैन (1.15/1.25), नागदा (2.00/2.02) व रतलाम (3.00/3.10) होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे उधना पहुंचेगी। इन रूट से होकर गुजरेगी ट्रेन यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, भरूच, वड़ोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, सोनी, भिंड और ईटावा स्टेशनों पर रुकेगी। 09411 अहमदाबाद-ग्वालियर सुपरफास्ट स्पेशल 19 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को अहमदाबाद से रात 8.25 बजे चलकर रतलाम (1.20/1.30), नागदा (2.05/2.07), उज्जैन (3.00/3.10) व मक्सी (4.20/4.22) होते हुए रविवार को दोपहर एक बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसी तरह 09412 ग्वालियर-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल 20 अक्टूबर से तीन नवंबर तक प्रत्येक रविवार को ग्वालियर से 4.30 बजे चलकर मक्सी (11.50/11.52), उज्जैन (12.40/12.45), नागदा (1.56/1.58) व रतलाम (2.30/2.40) होते हुए सोमवार को सुबह 9.05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, गुना एवं शिवपुरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच रहेंगे। 09069 व 09411 की बुकिंग 16 अक्टूबर से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। यहां बता दें कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर रतलाम रेल मंडल द्वारा ट्रेनों के फेरों में प्रतिदिन बदलाव किए जा रहे हैं। उधर इस दौरान पूर्वोत्तर में मेगा ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनें कैंसल की गई हैं, वहीं कई ट्रेनों के रूट को भी बदला गया है।

पीएम मोदी 22-23 अक्टूबर को जाएंगे रूस, 16वें BRICS समिट में होंगे शामिल

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर को कजान (Kazan) में आयोजित होने वाले 16वें BRICS सिमट में भाग लेने के लिए रूस का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक ऑफिशियल नोटिस में कहा, “Strengthening Multilateralism for Just Global Development and Security” थीम पर आयोजित होने वाला यह शिखर सम्मेलन नेताओं को अहम ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान करेगा. विदेश मंत्रालय ने कहा, “शिखर सम्मेलन ब्रिक्स द्वारा शुरू की गई पहलों की प्रगति का आकलन करने और भविष्य में सहयोग के लिए संभावित सेक्टर्स की पहचान करने का एक मूल्यवान मौका प्रदान करेगा.” अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी BRICS सदस्य देशों के अपने समकक्षों और रूस के शहर कजान में बुलाए गाए नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. पीएम मोदी की अन्य नेताओं के साथ हो सकती हैं द्विपक्षीय बैठकें यह शिखर सम्मेलन ब्रिक्स की ओर से शुरू की गई पहलों की प्रगति का आकलन करने और भविष्य में सहयोग के लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान करने का भी अवसर प्रदान करेगा। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी रूस में ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। ब्रिक्स के सदस्य देश रूस इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीक शामिल हैं। सऊदी अरब, ईरान, इथियोपिया, मिस्र, अर्जेंटीना और संयुक्त अरब अमीरात इसके नए सदस्य हैं। जुलाई में पीएम मोदी गए थे रूस इससे पहले 8 जुलाई को पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय रूस गए ते। यहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया था। इस पर पीएम मोदी ने पुतिन को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और रूस के बीच सदियों पुरानी दोस्ती का प्रतिबिंब है। एक साल में दूसरा रूस दौरा यह इस साल प्रधानमंत्री मोदी की रूस की दूसरी यात्रा होगी. वे रूस के राष्ट्रपति के साथ अनौपचारिक मुलाकात के लिए मास्को गए थे. यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से उनकी मास्को की यह पहली यात्रा भी थी. पिछले दिनों अगस्त महीने में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से बात की और यूक्रेन संघर्ष के जल्द समाधान का आग्रह किया. यह बातचीत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कीव का दौरा करने और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मिलने के कुछ दिनों बाद हुई थी.  

बहराइच में जुमे पर हेलीकॉप्टर से निगरानी, मस्जिदों के आस पास भारी पुलिस बल तैनात, सूनी है सड़कें

बहराइच बहराइच में बवाल के बाद जुमे की नमाज को लेकर शहर जिले भर में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। सड़कें सूनी हैं। मस्जिदों के आस पास भारी पुलिस बल तैनात है। डीआईजी व एसपी स्वयं पूरे लाव लश्कर के साथ भ्रमण कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। अभी तक सब कुछ शांति पूर्वक चल रहा है। महसी के महराजगंज में शुक्रवार दोपहर नमाज के समय हेलीकाप्टर से निगरानी हो रही है। महसी के महराजगंज में हुई हिंसा के पांच आरोपितों के गुरुवार को गिरफ्तार होने व पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो लोगों के होने के बाद से बने दहशत और तमाम आशंकाओं के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस की ओर से जुर्म के नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह से ही देवी पाटन रेंज के डीआईजी व एसपी पूरे लाव लश्कर के साथ विभिन्न इलाकों व संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। अभी तक सब कुछ शांति पूर्ण तरीके से चल रहा है। कहीं किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। नमाजी मस्जिदों को प्रस्थान कर रहे हैं।   गोंडा पुलिस भी अलर्ट, इलाकों में पुलिस के जवानों की गश्त जारी उधर, पड़ोसी जिला गोंडा में भी पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। सिपाही से लेकर थानेदार तक क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। जुमे की नमाज को लेकर को गुरुवार रात को एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में गश्त कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए है। जुमे में खासतौर पर अलग-अलग हिस्से में अफसरों ने फोर्स तैनाती करवाई है। लोकल इंटेलीजेंस इकाई को भी रात से सक्रिय कर दिया गया है। जुमे की नमाज के दौरान शुक्रवार को सुबह से पुलिस जिलेभर में अलर्ट मोड में रही। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहे। नमाज को देखते हुए मस्जिदों के अलावा विभिन्न स्थानों पर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। एसपी विनीत जायसवाल ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा था। उन्होंने कोतवाली नगर क्षेत्र के कस्बे का भ्रमण किया। भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश संवेदनशील इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी चौकसी शुरू हो गई है। भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का अफसरों ने निर्देश दिया है।

टाटा के मूल्यों को अपनाया है भोपाल के लॉयन ग्रुप ने

भोपाल विशेष प्रतिनिधि शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन देश प्रदेश के ऐसे अनेक व्यवसायी हैं जो उनके द्वारा स्थापित मूल्यों से प्रेरणा लेकर अपनी व्यवसाय यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं। राजधानी भोपाल स्थित लॉइन ग्रुप एक ऐसा ही उपक्रम है। कंपनी का कारोबार रक्षा, रेलवे, कंस्ट्रक्शन और हॉस्पिटिलिटी जैसे कई क्षेत्रों में है। तेजी से विस्तार करता यह ग्रुप पूरी तरह रतन टाटा के मूल्यों से प्रेरित है। कंपनी के युवा सीईओ इंजीनियर नवनीत शर्मा कहते हैं कि कर्मचारियों के लिए हमारे यहां वैसा ही माहौल है जैसा टाटा की कंपनियों में होता है। मानव संसाधन हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यस्थल का वातावरण भी उसी के अनुरूप देने की कोशिश करते हैं। कई मामलों में सरकार के नियम कायदों के अतिरिक्त भी सहयोगियों को सुविधाएं देते हैं। कार्यस्थल पर ही हाईजैनिक भोजन का प्रबंध इसका एक उदाहरण है। कंपनी का विजन ही टाटा ग्रुप से प्रेरित है। जिस तरह छोटे से छोटे व्यक्ति का ध्यान रतन टाटा रखते थे। ठीक उसी तरह हमारे यहां भी ख्याल रखा जाता है। कंपनी हमारे लिए एक परिवार है। और इसके आगे बढ़ने के पीछे, टाटा के मूल्य का अनुसरण ही है।

प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं, सरकार ने खरीफ में किसानों को आवश्‍यक मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध कराया : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार ने खरीफ में किसानों को आवश्‍यक मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध कराया है और रबी में भी इसी प्रकार से किसानों की आवश्‍यकतानुसार उर्वरक उपलब्‍ध करायेगें। मंत्री कंषाना श्यामला हिल्स स्थित निवास पर मीडिया से चर्चा में यह बातें कही। मंत्री कंषाना ने कहा कि फसलों के लिये नाईट्रोजन, फास्‍फोरस और पोटास की आवश्यकता होती है। डीएपी से नाइट्रोजन एवं फास्फोरस की ही पूर्ति हो पाती है, जबकि एनपीके के उपयोग से नाइट्रोजन, फास्‍फोरस एवं पोटाश तीनों तत्‍वों की पूर्ति हो जाती है। इसलिये किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा डीएपी के स्थान पर एनपीके के उपयोग की सलाह दी जा रही है। केन्‍द्र सरकार ने डीएपी उर्वरक पर सब्सिडी बढ़ा दी है जिससे कि किसानों को किसी तरह की समस्‍या न हो। एक बैग यूरिया की कीमत 2 हजार 265 रूपये है। जबकि सरकार इसे सस्ते दर पर किसानों को 266.50 रूपये में उपलब्‍ध करा रही है। इसी प्रकार डी.ए.पी की एक बैग की कीमत 2 हजार 446 रूपये है, जबकि सरकार इसे किसानों को 1 हजार 350 रूपये प्रति बैग उपलब्‍ध कराती है। मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में किसानों को खरीफ के मौसम में दी जाने वाली सब्सिडी की गणना करें तो यह यूरिया के लिए 7 हजार 32 करोड़ रूपये एवं डीएपी के लिये 1 हजार 258 करोड़ रूपये होगी। यह सरकार की किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्‍ट्रीय बाजारों में डीएपी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव का कारण यूक्रेन और इजराइल संघर्ष है। इनके संघर्ष के कारण आपूर्ति में बाधाओं का सामना करना पड़ा है। फिर भी किसानों को पर्याप्‍त उर्वरक उपलब्‍ध कराने की योजना तैयार की गई है। मंत्री कंषाना ने कहा कि खरीफ 2024 में किसानों को 32.97 लाख मीट्रिक टन की मांग के विरूद्ध 33.69 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्‍ध कराया गया है, जबकि पिछले वर्ष खरीफ 2023 में 32.62 लाख मीट्रिक टन उपलब्‍ध कराया गया था। इसी प्रकार रबी 2024 में 41.10 लाख मीट्रिक.टन की मांग के विरूद्ध 01 अक्‍टूबर 2024 से अभी तक 19 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 7.74 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 5.21 लाख मीट्रिक टन डीएपी और 6.05 लाख मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्‍ध करा दिया गया है। मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में रबी 2024 के लिए भी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो उर्वरकों का अग्रिम भंडारण करता है ताकि किसानों को उर्वरक की कोई कमी न हो। रबी सीजन की शुरुआत में राज्य ने पहले ही 6.55 लाख मीट्रिक टन अग्रिम भंडारण कर लिया था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध कराने का आश्वासन मिला है और लगातर उर्वरक प्राप्‍त भी हो र‍हे है। किसानों को उनकी मांग के अनुसार उर्वरक उपलब्‍ध कराया जायेगा। मंत्री कंषाना ने कहा कि “नैनो यूरिया” और “नैनो डीएपी” भी किसानों को उपयोग करने की सलाह दी गई है। फूल आने से पहले स्‍प्रे करने से उपज में वृद्धि होती है। किसानों को उर्वरको की बिक्री पर अन्‍य उर्वरक टैग करने के लिये कोई दबाव नही डाला जा र‍हा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दिए गए उर्वरक गुणवत्तापूर्ण हों। जहाँ भी घटिया गुणवत्ता के उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक ब्रिकी की सूचना मिलेगी, उनके विरूद्ध हम सख्त कार्रवाई करेंगे। कालाबाजारी और नकली उर्वरकों के मामले में हम कानूनी कार्रवाई भी करेंगे और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet