LATEST NEWS

समय सीमा की बैठक सम्पन्न, जिले में भंडार गृह बनाने प्रस्ताव तैयार करने के दिये निर्देश

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी.राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक आहूत की। उन्होंने समस्त विभागों से एपीसी की संभागीय बैठक में विभिन्न कार्यों की समीक्षा के साथ विभागीय महत्वपूर्ण पत्रों, मुख्य सचिव की वीसी की जानकारी, पिछले शिविर के लंबित मुद्दे, डीएमएफ कार्यों की प्रगति, आगामी बैठक में शामिल होने वाले प्रस्तावों की जानकारी की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 21 अक्टूबर 2024 को सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक जिला जशपुर में होने वाली है बैठक से संबंधित लंबित प्रकरणों पर चर्चा की। बैठक में संयुक्त कलेक्टर ने समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगर पंचायत के सीएमओ को नगर पालिका चुनाव हेतु स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष का चिन्हांकन करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत चुनाव हेतु अभी से अच्छे शासकीय भवन तथा स्कूलों का चिन्हांकन करने के कहा, ऐसे भवनों को प्राथमिकता चुने जाने के लिए कहा जिसमें आने के लिए अलग और जाने के लिए अलग से द्वार हो। इसके साथ में भवनो पेयजल, प्रकाश, शौचालय सहित दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प और व्हील चेयर मतदान कक्षों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मतदान के लिए कर्मचारियों तथा सुरक्षा बलों की संख्या का आकलन कर अनुमानित संख्या की जानकारी उपलब्ध कराने, जिले के भौगोलिक स्थिति को देखते हुए निर्वाचन कार्य में बस, मिनी बस, पिकअप, बोलेरो आदि वाहन की व्यवस्था, रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिये। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील तथा पहुंच विहीन मतदान केन्द्रों का पहले चिन्हांकन करने कहा गया। कलेक्टर ने बैठक में वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 73 कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि जितने भी अधूरे कार्य है उनको जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। 73 कार्यों में 52 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 21 कार्य शेष है। जो कार्य पूर्ण हो चुके है उन कार्यों की पूर्णता उपयोगिता प्रमाण पत्र यथाशीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। पशुपालन विभाग को जिले में कुक्कुट पालन, बकरी पालन, सुकर पालन कार्य योजना तैयार करने के साथ ही पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिलें आवारा मवेशियों पर रेडियम बेल्ट लगाने के साथ ही मवेशियों के मालिक की जानकारी तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में डेयरी उत्दापन को बढ़ाया देने के लिए शहरी क्षेत्र से लगे ग्रामीण क्षेत्रों का चिन्हाकंन कर नेपीयर घास उगाकर पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराये जाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने कहा। उन्होंने उद्यान विभाग एवं आयुष विभाग को समन्वय बनाकर जिले कार्य करने तथा आयुष विभाग को सभी ब्लॉकों में मेडिसीनल प्लांट लगाने के दिये निर्देश। उन्होंने सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार को केल्हारी और भरतपुर में भण्डार गृह बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यालय के लिए भूमि आबंटन की कार्यवाही लंबित है उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमानुसार भूमि का चिन्हांकन, नक्शा, खसरा तथा चौहदी तैयार कर प्रकरण दर्ज कराये। जिससे विभागों को भूमि आबंटन की कार्यवाही पूर्ण की जा सके। उन्होंने समस्त विभागों को जेम पोर्टल से सामग्री खरीदने हेतु रजिस्ट्रेशन की स्थिति जांच कर यथास्थिति से विभागों को अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने डीएमएफ मद से जो आवश्यक कार्य उनके प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने शासकीय सेवा से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त, मृत होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के पेंशन, लंबित पेंशन एवं सामान्य भविष्य निधि के प्रकरणों का शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, एसडीएम प्रवीण कुमार भगत, लिंगराज सिदार, सर्व तहसीलदार, जनपद सीईओ, सर्व नगर पंचायत सीएमओ सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खोंगापानी तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, नगर में पसरा मातम

मनेंद्रगढ़-एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां बीते गुरुवार को पोखरी दफाई के तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। जिनकी लाश आज शुक्रवार की सुबह तैरती हुई मिली है। घटना नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नम्बर 6 की है। घटना की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हुए है। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुट गांधी। मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। वहीं घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि दो बच्चे हैं, एक मुर्मू दफाई का है और एक पक्का दौड़ा दफाई का। दोनों बच्चे कल 3:00 बजे से घर से निकले थे , घर वापस नहीं आने पर उनके परिजन कल से खोज रहे थे और सुबह जब देखा तो यहीं पर का एक तालाब है वहां पर इनका शव तैरता हुआ नजर आया और कपड़े भी रखे हुए थे, इससे परिजन आशंका जता रहे है कि बच्चे खेलते हुए नहाने के लिए तालाब में उतरे थे और इसी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

रायपुर पुलिस ने पकड़ी सोने की बड़ी खेप, 10 करोड़ के सोने के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. भाटागांव बस स्टैंड में पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है. इसके साथ ही सोने की तस्करी कर रहे 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बड़ी मात्रा में सोना जगदलपुर से एक बस के माध्यम से भाटागांव बस स्टैंड लाया जा रहा था. पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों के पास रखे बैग में करीबन 10 करोड़ का सोना बरामद किया गया. पुलिस तीनों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक करोड़ों का सोना शहर के कई बड़े सराफा कारोबारियों का बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. पुलिस टीम ने करोड़ों रुपये का सोना बरामद होने की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आईटी) को दे दी है. आईटी की ताम भी मौके पर पहुंची गई है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि मौदहापारा इलाके में बीते सोमवार पुलिस को चेकिंग के दौरान 928 किलो चांदी की सिल्लियां मिली थी. चांदी का ये जखीरा आगरा से फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था. जब्त चांदी की कीमत करीब 9 करोड़ आंकी गई. लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारी चांदी के मालिकों का पता नहीं लगा सके हैं.

SC से सद्गुरु जग्गी के ईशा फॉउंडेशन को बड़ी राहत, कहा – स्वेच्छा से आश्रम में रह रही बेटियां…

 नई दिल्ली     सुप्रीम कोर्ट से सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने दो महिलाओं को कथित तौर पर बंधक बनाने के मामले में ईशा फाउंडेशन के खिलाफ हाई कोर्ट में चल रही कार्रवाई बंद करने का फैसला किया है. दरअसल, महिलाअें ने अपने बयान में कहा था कि वे बिना किसी दबाव के तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित आश्रम में स्वेच्छा से रह रही हैं. हालांकि, अदालत ने साफ किया कि इस फैसले का असर सिर्फ इसी केस तक सीमित रहेगा. यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण का मुकदमा बंद रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मद्रास हाईकोर्ट के लिए इस तरह की याचिका पर जांच के आदेश देना पूरी तरह अनुचित था. पिता की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका गलत है, क्योंकि दोनों लड़कियां बालिग हैं. वो अपनी मर्जी से आश्रम में रह रही हैं. सद्गुरु जग्गी वासुदेव, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं. उनके इस आश्रम में दो लड़कियों को जबरन बंधक बनाने के आरोप लगाए गए थे और परिजनों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी की और याचिका का निपटारा किया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईशा फाउंडेशन के खिलाफ जो शिकायत है, उसकी जांच राज्य पुलिस करती रहेगी. हमारा आदेश पुलिस जांच में बाधा नहीं बनेगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हाईकोर्ट के सामने जो मुद्दा था, उस पर ही बात करनी चाहिए थी. दूसरी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए थी. CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, 8 साल पहले लड़कियों की मां ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी. अब पिता ने दायर की है. हाईकोर्ट ने दोनों को पेश होने के लिए बुलाया है. हाईकोर्ट ने पुलिस को जांच करने को कहा है. हमने भी दोनों महिलाओं से बात कर उनके बयान रिकॉर्ड किए हैं. दोनों ने कहा है कि वे अपनी मर्जी से वहां रह रही हैं. हमें अब ये याचिकाएं यहीं बंद करनी होंगी. CJI ने ईशा फाउंडेशन के वकील मुकुल रोहतगी से कहा कि जब आपके आश्रम में महिलाएं और नाबालिग बच्चे हों तो वहां आंतरिक शिकायत कमेटी (ICC) का होना जरूरी है. हमारा विचार किसी संगठन को बदनाम करने का नहीं है, लेकिन कुछ अनिवार्य जरूरतें हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए. आपको संस्था पर यह दबाव डालना होगा कि इन बुनियादी जरूरतों का पालन किया जाना चाहिए.

दो लापता मासूमों की तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छत्तीसगढ़ के MCB जिले में दो लापता मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर से लापता थे. दोनों बच्चों का शव आज नगर पंचायत खोंगापानी के पोखरी तालाब में मिला. दोनों की मौत से परिजनों और गांव में मातम पसर गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की पहचान सर्वेश (8 वर्ष), पिता- रविन्द्र और दूसरे बच्चे की पहचान आदित्य (8 वर्ष) पिता- बालकरण हैं. दोनों बच्चे बीते दिन गुरुवार दोपहर 3 बजे अपने-अपने घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे. वहीं दूसरे दिन गांववालों ने तालाब में दोनों बच्चों की लाश देखी तो पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

महर्षि वाल्मिकी की पूजा अर्चना कर किया विशाल भंडारे का आयोजन ।

A huge feast was organised after worshipping Maharishi Valmiki. हरिप्रसाद गोहे आमला। नगर के रेल्वे दवाखाने के पास स्थित महर्षि गुरु माल्मिकी मंदिर में गुरुवार वाल्मीकि जयंती के मौके पर वाल्मिक समाज संगठन द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो एवं नगर की धर्म प्रेमी जनता ने पहुंच प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वाल्मीकि मंदिर समिति प्रमुख राम मैहर सिंग डिंग्या ने बताया वाल्मीकि मंदिर में लगातार 28 वर्षो से वाल्मिकी जयंती के मौके पर धार्मिक आयोजनों के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भोजन प्रसादी के रूप में महा भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने पहुंच प्रसाद ग्रहण किया वही क्षेत्रीय विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे ने भी पहुंच मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर समिति प्रमुख  राम मेहर सींग डिंगिया ने आयोजन को सफल बनाने में सभी का आभार जताया है ।

कोलकाता के डॉ. नीरज सक्सेना ने इस वजह से बीच में ही छोड़ा ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’, सभी हुए हैरान

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वां सीजन चल रहा है। और इस दौरान जितने भी कंटेस्टेंट्स हॉट सीट पर विराजमान हुए और नहीं भी हुए, सभी के मन में यही सपना रहा कि वह ज्यादा से ज्यादा राशि अपने साथ लेकर जाएं। कुछ करोड़पति बनकर जाते भी हैं और कुछ लखपति। मगर एक कंटेस्टेट ऐसा आया, जिसके मन में ऐसी कोई इच्छा नहीं थी। और उसने शो के बीच में ही क्विट करने का फैसला किया, जिससे अमिताभ बच्चन हैरान रह गए। दरअसल, बीते एपिसोड में कोलकाता के डॉक्टर नीरज सक्सेना KBC 16 के हॉटसीट पर विराजे। वह JSI यूनिवर्सिटी के PRO चांसलर हैं। उन्होंने देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के अंडर भी काम किया है। ये सभी बातें उन्होंने अमिताभ बच्चन को सुनाई, जिससे वह दंग रह गए। डॉ नीरज सक्सेना ने पार किया पहला पड़ाव डॉक्टर नीरज ने गेम शुरू होने के बाद पहला पड़ाव पार कर लिया। सभी के सही जवाब दिए और फिर उनका सामना ‘सुपर सवाल’ से हुआ। यहां उनसे पूछा गया कि तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर आपको किस भारतीय राज्य में मिलेगा? इसका जवाब उन्होंने आंध्र प्रदेश दिया और सुपर पावर ‘दुग्नास्त्र’ जीत लिा। 20,000 के लिए उन्होंने सवाल खेला, स्विट्जरलैंड के लॉजेन में ओलंपिक म्यूजियम में अभिनव बिंद्रा से संबंधित कौन सी वस्तु रखी गई है? कंटेस्टेंट ने जवाब दिया- राइफल। नीरज सक्सेना ने इस्तेमाल की लाइफलाइन्स इसके बाद उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा कुछ किस्सा सुनाया और उसके बाद उनके सामने 80,000 का सवाल पखा गया। जहां उन्होंने लाइफलाइन ऑडियंस पोल की। सवाल था- वाल्मीकि रामायण में, कौन दशरथ से भगवान राम को अपने यज्ञ को राक्षसों से बचाने के लिए उनके साथ आने की अनुमति देने के लिए कहता है? जवाब होता है- ऋषि विश्वामित्र, जिसके बाद वह खेल में 1,60,000 के सवाल पर पहुंच जाते हैं। लेकिन इसके लिए भी वह वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल करते है। नीरज सक्सेना ने दिया 3 लाख 20 हजार का जवाब सवाल पूछा जाता है, ‘डिक शूफ 2024 में किस यूरोपीय देश के प्रधानमंत्री बनेंगे?’ उन्हें वीडियो कॉल से मदद ली और जवाब दिया- नीदरलेंड। फिर वह 3,20,000 के सवाल का जवाब देते हैं और दूसरा पड़ाव भी पार कर लेते हैं। नीरज सक्सेना ने इसलिए छोड़ा गेम इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा, ‘सर एक निवेदन है, मैं इस पायदान पर क्विट करना चाहूंगा। मैं चाहता हूं कि बाकी जो बचे हुए हैं, उनको मौका मिले। यहां सब हमसे छोटे हैं। जो प्राप्त है वो पर्याप्त है।’ ये सुनते ही अमिताभ बच्चन हैरान हो जाते हैं। वह कहते हैं, ‘सर हमने पहले कभी ये उदाहरण देखा नहीं। ये आपकी महानता और बड़ा दिल है और हमने आपसे बहुत कुछ सीखा है।’ अमिताभ बच्चन भी हुए हैरान, की तारीफ अमिताभ ने आगे कहा, ‘हम अपनी जनता को बताना चाहते हैं कि ये पहला अवसर है इस पूरे खेल के दौरान, 20 से ज्यादा वर्षों से ये चल रहा है। किसी कंटेस्टेंट ने अपने साथियों के लिए ये गेम क्विट किया हो।’ डॉक्टर नीरज सक्सेना अपने साछ 6,40,000 रुपये लेकर गए।

एम्स रायपुर: डॉक्टर द्वारा मरीज से मारपीट का वीडियो वायरल, एम्स प्रशासन आया हरकत में

रायपुर एम्स रायपुर (AIIMS) में एक डॉक्टर द्वारा मरीज से मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला बढ़ता देख एम्स प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं. घटना प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बताई जा रही है, जहां एक मरीज के सीने की दाहिने हिस्से का ऑपरेशन हुआ था, ऑपरेशन के बाद उसने सिरदर्द की शिकायत की थी. इसपर जब उसने डॉक्टर से सवाल पूछा तो डॉक्टर भड़क गया और मरीज के साथ मारपीट कर दी. घटना का विवरण मरीज बिलासपुर निवासी है और उसका ऑपरेशन हुआ था. उसने बताया कि सुबह हुए ऑपरेशन के बाद जब उसे रात 9:30 होश आया तो उसके सर में दर्द हो रहा था. उसने बताया कि सीने के राइट साइड ऑपरेशन हुआ और लेफ्ट साइड सिर में दर्द दे रहा था. मरीज ने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी. पत्नी ने जब देखा तो सिर सुजा हुआ था, जैसे कोई मारा हो. इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम नहीं बता पाएंगे. ऑपरेशन थियेटर में जो डॉक्टर है वो बता पाएंगे. उसके बाद मरीज डॉक्टर का इंतजार करता रहा. डॉक्टर रात लगभग 11 बजे आए तो उनसे मरीज ने पूछा ‘सर दर्द’ कर रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे कोई मारा है या खींचा है तो डॉक्टर ने कहा तुम्हारे कहने का मतलब क्या है ऑपरेशन थियेटर हमें तुमको मार रहे थे. यह कहते हुए डॉक्टर ने मरीज को दो थप्पड़ जड़ दिया और पत्नी को भी धक्का दिया. हॉस्पिटल का स्टाफ भी डॉक्टर का सपोर्ट कर रहा है. और पुलिस को भी यह कह कर बुला दिया गया की भाग रहे थे. मामले में जांच के आदेश मरीज बिलासपुर निवासी है और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती है. वीडियो वायरल होने के बाद AIIMS अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. रायपुर एम्स के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, और जल्द ही रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. लेफ्टिनेंट जनरल जिंदाल ने कहा, घटना जिस जगह हुई है,वहां मौजूद सारे लोगों की बयान ली जाएगी. पूछताछ में जो तथ्य निकल कर आएंगे उसके अनुरूप आगे कार्रवाई की जाएगी. डॉक्टर दोषी होगा तो डॉक्टर पर भी कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो के बाद से अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. बताया जा रहा है कि मरीज के करीब 10 परिजन डॉक्टर से मारपीट करने के लिए आ रहे थे. लेकिन सुरक्षा गार्डों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. अब अस्पताल प्रशासन ने CCTV फुटेज निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बीजेपी महाराष्ट्र में ओबीसी, एससी और एसटी पर ही पूरा जोर लगाएगी

 मुंबई लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस, सपा, आरजेडी और शरद पवार की एनसीपी जैसी पार्टियों ने प्रचार किया था कि एनडीए इसलिए 400 सीटें मांग रहा है ताकि संविधान बदल सके। इसके अलावा आरक्षण को खत्म किया जा सके। इस प्रचार ने असर भी दिखाया और माना जाता है कि इसी के चलते भाजपा 240 सीटों पर ही ठहर गई और एनडीए दलों के समर्थन से ही सरकार बन सकी। अब महाराष्ट्र में इसी दांव को भाजपा पलटने की तैयारी में है।  भाजपा और एनडीए सरकारों के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग हो रही है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। इस मीटिंग का एजेंडा ही है कि कैसे आपातकाल के 50 साल पूरे होने को संविधान हत्या के प्रयास के तौर पर याद दिलाया जाए। यही नहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी भाजपा, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की एनसीपी इस मसले को उठाने वाले हैं। इसके तहत घर घर संविधान अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से संविधान लागू होने के 75 वर्ष का स्मरण किया जाएगा। दरअसल ‘घर-घर संविधान’ अभियान के माध्यम से भाजपा चाहती है कि विपक्ष के संविधान बदलने वाले नैरेटिव की काट की जा सके। विपक्ष के इस नैरेटिव का सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र और यूपी जैसे बड़े राज्यों में ही हुआ था। इस अभियान के माध्यम से एनडीए के दल चाहते हैं कि महाराष्ट्र के 25 फीसदी वोटों को साधा जा सके। राज्य में 16 फीसदी दलित आबादी है, जबकि 9 फीसदी संख्या आदिवासियों की है। सूबे में 29 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति और 25 सीटें जनजाति के लिए आरक्षित हैं। भाजपा को लगता है कि ये सीटें पूरा गेम पलटने का दम रखती हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के सुझाव पर ही ‘घर-घर संविधान’ अभियान शुरू किया जाएगा। वह चाहते हैं कि इस अभियान के जरिए यह संदेश दिया जाए कि भाजपा कैसे संविधान को लेकर तत्पर है। ओबीसी, एससी और एसटी पर ही पूरा जोर भाजपा नेताओं का कहना है कि यह अभियान दलितों, ओबीसी और जनजाति समुदाय के बीच अच्छा संदेश देगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों ने इन्हीं समुदायों के बीच 2024 में भ्रम पैदा कर दिया था। महाराष्ट्र में भाजपा के दलित नेता धर्मपाल मेश्राम ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव जैसी स्थिति नहीं होगी। हमारे अभियान का लाभ होगा और दलित मतदाता इस बार भाजपा के साथ फिर से आएंगे। क्या है 54 सीटों वाला प्लान, जिससे गेम पलटने की उम्मीद इस तरह भाजपा 54 आरक्षित सीटों पर फोकस कर रही है, जहां से गेम पलट सकता है। इसके अलावा ओबीसी वर्ग पर भी फोकस है क्योंकि मराठा आरक्षण आंदोलन के चलते उनके जरिए ही नुकसान की भरपाई की उम्मीद है। हरियाणा में भी भाजपा ने सामाजिक समीकरण का माइक्रो मैनेजमेंट करके जीत हासिल की थी। माना जा सकता है कि कुछ ऐसा ही प्रयास वह महाराष्ट्र में भी करना चाहती है।

22 आवेदकों को प्रशासन ने प्रदान की अनुकंपा नियुक्ति

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने हाल ही में दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार के फैसले के चंद रोज बाद ही बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रशासन ने 22 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है. कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने आवेदकों को नियुक्त पत्र प्रदान किया. सबसे ज्यादा अनुकंपा नियुक्ति 18 आवेदकों को राजस्व विभाग में प्रदान की गई है. इसके बाद दो आवेदकों को आदिवासी विकास विभाग, एक आवेदक को महिला एवं बाल विकास विभाग और एक को उप संचालक, पंचायत कार्यालय में नियुक्ति प्रदान की गई है.

स्वर्णकार समाज ने धूमधाम से मनाई अजमीढ़ देव महाराज की जयंती ।

The goldsmith community celebrated the birth anniversary of Ajmidh Dev Maharaj with great pomp. शोभायात्रा निकाल किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन । हरिप्रसाद गोहे  आमला। समाज के आराध्य महाराज अजमीढ़ देव जी की जयंती गुरुवार स्वर्णकार समाज आमला द्वारा धूमधाम एवं हर्षउल्लास से मनाई गई। इस मौके पर संगठन के बैनरतले नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा पर की गई फूलो की वर्षा, मधुर संगीत पर बजते बैंड बाजो की धुन मुख्य आकर्षण का केंद्र रही । प्राप्त जानकारी अनुसार  स्वर्णकार समाज द्वारा रविवार को एकता का परिचय देते हुए शहर के के.सोनी स्कूल से भव्य शोभायात्रा निकाली,जो कि शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए रतेड़ा रोड स्थित दादाजी दयालु लॉन पहुंची। शोभा यात्रा में सामाजिक बन्धु पूरी तरह पंक्तिबद्ध चल रहे थे, ड्रेसकोड का भी विशेष ध्यान रखा गया, समाज की महिलाएं पीले रंग के परिधान में एवं पुरुष श्वेत परिधान में थे, वहीं अंधारिया से आई बेंड पार्टी ने मधुर धार्मिक संगीत व धुनों से सबका ध्यान आकर्षित किया। गौरतलब हो की आजकल शोभायात्राओ,चल समारोह व जुलुसो में उपयोग होने वाली पन्नियों व कागज की कतरनों से परहेज किया गया, पन्नियों की कतरन की जगह फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग शोभायात्रा में किया गया, ज्ञात हो कि आमला के सफाईकर्मी भाइयों द्वारा विगत दिनों पन्नियों की इन कतरनों का उपयोग बंद करने के लिए एसडीएम आमला को ज्ञापन सौंपा था,ये कतरन सफाई कार्यो में भी बाधक है एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक भी, प्रशासन ने भले इस पर निर्णय नही लिया,परन्तु स्वर्णकार समाज द्वारा सफाईकर्मी भाइयों की भावना का सम्मान करते हुए इन कतरनों की जगह फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग शोभायात्रा में किया। शोभायात्रा में बग्घी में विराजे अजमीढ़जी का प्रतिरूप सबसे ज्यादा लोगो को मोह रहा था। दादाजी लॉन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चो द्वारा विभिन्न धार्मिक गीतों पर नृत्य व अन्य प्रस्तुति दी गई, स्वर्णकार समाज आमला के अध्यक्ष लोकेश सोनी ने जानकारी दी कि स्वर्णकार समाज का प्रत्येक सदस्य महाराज अजमीढ़जी का सैनिक बनकर मानवसेवा व धार्मिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है, और हम सिर्फ स्वर्णकार समाज के लिए ही नही  बल्कि पूरी मानव जाति की सेवा के लिए संकल्पित है,यही भाव हमने महाराज अजमीढ़ देव जी से सीखा है। लोकेश सोनी द्वारा बताया गया कि आजकल के धार्मिक आयोजनों में जिस तरह फूहड़ व फिल्मी गीतों का समावेश होने लगा वो बहुत गलत है, स्वर्णकार समाज द्वारा शोभायात्रा एवं नृत्य कार्यक्रम में फिल्मी गीतों की बंदिश रखी गई थी,एवं केवल धार्मिक गीतों को जगह दी गई। दादाजी लॉन में आयोजित इस भव्य आयोजन में बैतूल,मुलताई, सारणी, आठनेर मोरखा के साथ पूरे जिले से आये सामाजिक बन्धुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज  की उन्हें भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । महाराज अजमीढ़ देव जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भी पहुँचे एवं अजमीढ़जी की पूजा अर्चना की,इस अवसर पर स्वर्णकार समाज की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, विधायक महोदय ने स्वर्णकार समाज को भरोसा दिलाया कि समाज के हित मे जो भी अपेक्षा मुझसे की जाएगी उससे पूर्ण करने के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ। कार्यक्रम में आमला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना का भी शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया। वहीं स्वर्णकार समाज के वयोवृद्ध सदस्यों का सम्मान भी इस कार्यक्रम में कर उनसे आशीर्वाद लिया गया।स्वरूचि भोज के साथ इस विशेष कार्यक्रम का समापन हुआ, हालांकि बारिश ने आयोजन में खलल डालने की बहुत कोशिश की,पर सामाजिक बन्धुओ के उत्साह के आगे बारिश भी बेअसर नजर आईं।

मध्‍य प्रदेश में फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वालों का अब मुफ्त होगा पंजीयन, अर्थदंड से होगा बचाव

भोपाल  मध्य प्रदेश में फेरी लगाने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। प्रदेश में फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वालों का अब मुफ्त पंजीयन होगा। एक बार में पांच वर्ष तक के लिए पंजीयन करा सकेंगे। इससे अर्थदंड से बचाव होगा। सरकार ने सब्जी-फल या खाने की अन्य सामग्री घूमकर बेचने वालों को राहत दी है। अब वह खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) में पांच वर्ष के लिए अपना पंजीयन निशुल्क करा सकेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वेंडर पंजीयन कराने से बचते थे, इसलिए सरकार ने यह सुविधा दी है। एफएसएसएआई ने 30 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब इन लोगों से पांच वर्ष का पंजीयन शुल्क 500 रुपए नहीं लिया जाएगा। फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वाले एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन में फोटो, आधार कार्ड भी लगेगा। यह भी बताना होगा किस चीजों का व्यापार करते हैं। आपको बता दें कि एमपी में फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ ठेले पर बेचने वालों की संख्या करीब 18 लाख है। पंजीयन नहीं कराने पर एडीएम पांच हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक अर्थदंड लगा सकता है। शर्त के अनुसार स्वच्छता और अन्य निर्धारित मापदंड का पालन करना होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वेंडर पंजीयन कराने से बचते थे, इसलिए भारत सरकार ने यह सुविधा दी है। एफएसएसएआई ने 30 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। एमपी ऑनलाइन के माध्यम से या खुद वे अपना पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन में फोटो, आधार कार्ड भी लगेगा। यह भी बताना होगा किस चीजों का व्यापार करते हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक मयंक अग्रवाल का कहना है कि एफएसएसएआई ने बहुत अच्छा प्रयास किया है। फेरी वाले जिन हाकर्स ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है वह निशुल्क पंजीयन करा सकेंगे। मप्र स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नेश उपाध्याय ने बताया कि मध्य प्रदेश में खाद्य पदार्थ बेचने वाले लगभग 38 लाख हाकर्स हैं, जिनमें 16 से 18 लाख फेरी वाले होंगे। फेरी वालों को यह होगा लाभ     अभी बिना लाइसेंस पकड़े जाने पर पांच हजार से 20 हजार रुपये तक अर्थदंड लगता है, जिससे बच जाएंगे।     पंजीयन की शर्तों के अंतर्गत उन्हें यह पता रहेगा कि क्या करना और क्या नहीं करना।     खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पास उनका ब्योरा होने से उन्हें समय-समय पर विभाग या एनजीओ के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा सकेगा। सरकार को यह लाभ होगा पंजीयन होने से फेरी लगाकर खाद्य पदार्थ बेचने वालों का ब्योरा सरकार के पास रहेगा। पंजीयन कराने के साथ ही फेरीवालों को शपथ पत्र देना होता है कि वह शर्तों का पालन करेंगे। इस तरह वह नियम से बंध जाएंगे। पंजीयन में पता और मोबाइल नंबर भी रहेगा। फेरी वालों के विरुद्ध कोई शिकायत आती है तो नोटिस भेजना आसान हो जाएगा। खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने में स्वच्छता का मापदंड पूरा कराना भी आसान होगा। आवश्यकता होने पर मोबाइल पर उन्हें एक साथ मैसेज भेजा जा सकेगा।  

ग्वालियर मेंनौकरी, नौकर और मां-बेटी की लाश… पुलिस ने सुलझाई फ्लैट नंबर-322 की मर्डर मिस्ट्री, मोबाइल-एटीएम बरामद

ग्वालियर  गार्डन होम्स में मां बेटी की हत्या करने वाले चारों आरोपितों को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम का रिक्रियेशन भी कराएगी। जिससे पुलिस को आरोपितों के खिलाफ और सबूत मिल सकें। रिमांड के दौरान आरोपित मां बेटी की हत्या करने की पूरी घटना भी पुलिस को बताई है। उन्होंने वारदात के दौरान किस तरह से बर्बता बरती। वह भी पुलिस को बताया है। गार्डन होम्स में रीना भल्ला और उनकी मां इंदु पुरी की हत्या करने वाले चारों आरोपितों को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। इनसे घटना के संबंध में यूनिवर्सिटी थाना पुलिस पूछताछ कर रही है और सबूत जुटा रही है। इन लोगों ने बताया कि रीना ने जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खोला तो यह लोग उसके बेडरूम में छिप गए थे। पहले उसने अपनी मां को खाना खिलाया, फिर अपने कमरे में आई तो लाइट जलाते ही उस पर टूट पड़े। उसकी गर्दन पीछे से दबाई और तबिया रखकर उस पर बैठ गए। रीना खुद को बचाने के लिए लड़ भी रही थी, उसने संघर्ष किया। तभी चारों ने मिलकर उसका मुंह पीछे से दबाया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद कपड़े से गला घोंट दिया। इंदु पुरी के आते ही उनका भी गला घोंट दिया। रिमांड पर लेने के बाद अब पुलिस घटना का रि-क्रियेशन भी कराएगी। जिससे घटना के बारे में सभी साक्ष्य जुटाए जा सकें। आरोपितों से बरामद मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है। इससे पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि इनके मददगार कौन-कौन हैं। तीसरी लाइन से निकाली शताब्दी-वंदे भारत बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को क्रास ओवर जाम हो गया। इसके कारण ट्रेनों के ट्रैक बदलने में दिक्कत आने लगी। क्रास ओवर जाम होने के कारण नई दिल्ली से रानी कमलापति जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को बिरला नगर पर आधा घंटे तक खड़ा कर दिया गया। वहीं रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को ग्वालियर स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। रेल कर्मचारियों ने पहले क्रास ओवर को ठीक करने के प्रयास किए, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो इन ट्रेनों को तीसरी लाइन से निकाला गया।  

उज्जैन में प्रतिबंधित पटाखे बेचने पर एक गोदाम सील

 उज्जैन उज्जैन पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर जिले में अवैध पटाखों की बिक्री की जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, सीएसपी जीवाजीगंज सुमित अग्रवाल, एसडीएम घटिया राजाराम करजरे, और थाना प्रभारी भेरूगढ़ चंद्रिका प्रसाद यादव के संयुक्त नेतृत्व में ग्राम रातड़िया में पटाखा गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान, वर्जित पटाखे बेचते पाए जाने पर बाबजी फायरवर्क्स के एक गोदाम को सील कर दिया गया। जांच में सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और भंडारण क्षमता की भी समीक्षा की गई। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने दुकानदारों को यह निर्देश भी दिए कि वे सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखें। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। साथ ही, त्योहार के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है।

महसूस करो तो सबका है एक-दूसरे से इंसानियत का रिश्ता।

If you realize then everyone has a human relationship with each other. वरना नही तो इस स्वार्थी दुनिया में किसका कौन लगता है। हरिप्रसाद गोहे  आमला । ईश्वर के कार्य मे हाथ बंटाने का एक मौका आज और मिला जनसेवा कल्याण समिति को। आज ग्राम खजरी डेहरी निवासी संगीता पति पिंटू नवड़ेती(उम्र 30 वर्ष) का आमला हॉस्पिटल में निधन हो गया, पिंटू नवड़ेती की आर्थिक स्थिति ऐसी नही थी कि वे उनकी पत्नी का शव गांव ले जा सके और अंतिम संस्कार करवा सके। इस दुखद प्रसंग की सूचना जनसेवा कल्याण समिति को मिली, और बिना विलम्ब किये समिति सदस्य बंटी मिश्रा, नितिन ठाकुर,अमित यादव, पवन मसतकर, वंश सोनी, मोना कनोजे, सुजल साहू और प्रणव मिश्रा सुजल चौहान हॉस्पिटल पहुँचे एवं अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी उठाई। मृतिका संगीता जी का अंतिम संस्कार आदिवासी समाज के रीति रिवाजों द्वारा समिति सदस्यों ने करवाया, और अथाह दुख अनुभव कर रहे परिवार की परेशानी कम करने की कोशिश की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet