LATEST NEWS

Police Martyrs’ Memorial Day: Tribute paid to the martyrs who sacrificed their lives for the service of the country

सागर पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्तूबर को सागर के मकरोनिया में स्थित 10वीं बटालियन में पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत, सागर सांसद लता वानखेड़े, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर रेंज के आईजी, सागर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी तथा शहीदों के परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुकों ने अमर जवान शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शहीदों को परेड कर सलामी दी। इस दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का साल श्रीफल से सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि यह दिन आज इन शहीदों की शहादत को नमन करने का दिन है। भारत वर्ष में आम जन को सुरक्षित करने के लिए देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए जवान शहादत देते है उनकी शहादत को सारे देश का नमन है।

बिज़नेस पार्टनर दो सगे भाइयों ने हड़पी रकम, राजस्थान-अलवर में प्याज व्यापारी से 27 लाख की धोखाधड़ी

अलवर. शहर की सब्जी मंडी में प्याज के एक व्यापारी के साथ दो सगे भाइयो ने धोखाधड़ी करते हुए 27 लाख से अधिक की रकम हड़प ली। व्यापारी इनसे बार-बार रकम का तकादा करता रहा लेकिन ये दोनों व्यापारी को झांसा देते रहे और अंत में रुपये नहीं दिए। दोनों भाई पंकज कुमार और विष्णु कुमार काफी समय से व्यापारी से माल ले रहे थे। परिवादी ने कराया थाने में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र बताया फरवरी माह में परिवादी व्यापारी सुरेंद्र ने थाने पर उपस्थित होकर एक मामला दर्ज कराया कि साहबाबाद, गाजियाबाद के दो व्यापारियों ने उससे 73 लाख का माल लिया था, जिसमें से उन्होंने 45 लाख का पेमेंट वापस कर दिया और बाकी 27 लाख 58 हजार 912 रु बकाया चल रहे थे, जो इन लोगों ने नहीं दिए। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। व्यापारी के लिए चिंता तब और बढ़ गई जब इस बार प्याज बहुत महंगा बिका और व्यापारी विश्वास पर इनको प्याज देता रहा लेकिन जब रकम अटकी तो व्यापारी चिंतित हो उठा और तुरंत पुलिस में मामला दर्ज कराया।

हिज्बुल्लाह का नेता लीडर नईम कासिम मौत के डर से फरार, ईरान में छिपा बैठा

बेरुत बीते एक साल से हमास और हिजबुल्लाह से लड़ रही जंग में इजरायल बीते कुछ दिनों से आक्रामक है। उसने एक तरफ हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर सैयद हसन नसरल्लाह को लेबनान के अंदर ही घुसकर मार गिराया तो वहीं हमास के पॉलिटिकल चीफ रहे इस्माइल हानियेह को तो तेहरान में मार डाला था। फिर बीते सप्ताह उसने हमास के नेता याह्य सिनवार को भी मार गिराया। इजरायल के इन हमलों का ऐसा खौफ है कि नसरल्लाह के बाद हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर कहे जा रहे नईम कासिम ने लेबनान ही छोड़ दिया है। वह अब तक लेबनान में ही रहता था, लेकिन इजरायली हमले में मारे जाने के डर से भाग निकला है। यूएई स्थित Erem News की रिपोर्ट के मुताबिक नईम कासिम ने ईरान में शरण ली है। उसके ठिकाने के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है और वह पूरी तरह से अंडरग्राउंड है। वह एकदम सेफ लोकेशन में छिप कर रहा रहा है ताकि इजरायल के हाथों न मारा जाए। फिलहाल वह हिजबुल्लाह का डिप्टी सेक्रेटरी जनरल है और उसके सेकेंड इन कमांड कहा जाता है। ऐसे में उसका भागना बताता है कि हिजबुल्लाह किस तरह से इजरायल के डर में है। पेजर विस्फोट और फिर वॉकी-टॉकी धमाकों के बाद से डरे हिजबुल्लाह को अब तक इजरायल बड़ा नुकसान पहुंचा चुका है। ईरानी विदेश मंत्री के एयरक्राफ्ट से ही भागा नईम कासिम उसकी कई सरगनाओं को उसने ठिकाने लगा दिया है तो वहीं लगातार लेबनान में हमले कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नईम कासिम 5 अक्टूबर को ही बेरूत से निकल गया था। उसने इसके लिए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची के विमान का इस्तेमाल किया। इस विमान के जरिए वह लेबनान और सीरिया की यात्रा पर निकलते थे। इसी को उन्होंने हिजबुल्लाह कमांडर को मुहैया करा दिया। 27 सितंबर को नसरल्लाह के मारे जाने के बाद नईम कासिम ने तीन भाषण भी दिए थे। वह इजरायल पर खूब गरजा था, लेकिन अब उसके लगातार हमलों से खौफ में है। बता दें कि इजरायल हिजबुल्लाह के भी कई नेताओं को हमास की तरह ही मार चुका है। नसरल्लाह के मारे जाने के बाद कमान संभाली नईम कासिम को हिजबुल्लाह के संस्थापक सदस्यों में माना जाता है। नसरल्लाह के मारे जाने के उसे ही पब्लिक रोल में देखा जा रहा था। ऐसे में उसका डर से भागना इजरायल को बढ़त दिलाने वाला है। नईम कासिम बीते कई दशकों से इस्लामिक संगठनों का हिस्सा रहा है और फिर जब हिजबुल्लाह बना तो उसका संस्थापक सदस्य रहा। इजरायल उसके पीछे पड़ा है ताकि उसे मार गिराने के बाद हिजबुल्लाह की लीडरशिप को खत्म किया जा सके।

बदहवास पति ने घर में लगाया फंदा, राजस्थान-जयपुर में पति के लेट आने पर ट्रेन के आगे कूदी पत्नी

जयपुर. जयपुर में करवा चौथ की रात एक दंपति ने सुसाइड कर लिया। पत्नी ट्रेन के आगे कूद गई और पटरियों पर पत्नी की लाश के टुकड़े देख पति खुद को संभाल नहीं पाया, घर जाकर वह भी फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि रात को पति के घर लेट आने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। सुसाइड से पहले युवक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मैसेज किया था। हरमाड़ा थाना पुलिस ने सूचना के बाद सबूत जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवा दिया।SHO (हरमाड़ा) उदयभान के अनुसार नांगल सिरस गांव, हरमाड़ा निवासी घनश्याम बुनकर (38) पुत्र रामलाल और उसकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) अपने बेटे आयुष (13) और निक्की (8) के साथ यहां रहते थे। घनश्याम बुनकर नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में जॉब करता था। करवा चौथ की रात को घनश्याम और मोनिका के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद करीब 12:30 बजे गुस्से में मोनिका घर से निकल गई। मोनिका का पीछा करते हुए घनश्याम भी घर से निकल गया। जयरामपुरा पुलिया के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन को आते देखकर मोनिका ने छलांग लगा दी और ट्रेन की चपेट में आते ही मोनिका के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पत्नी का शव देखकर लौटा घर रेलवे ट्रेक पर मोनिका का शव टुकड़ों में देखकर घनश्याम बुनकर घर लौट आया और अपने भाई को व्हाट्स एप मैसेज भेजकर लिखा- ‘भाई मैं हार गया सॉरी। गणपत जी और घनश्याम से बात कर लेना, वो आपकी मदद करेंगे। मेरी आई-डी पर अब आपको काम करना है, मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई।’ मैसेज करने के बाद घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर घनश्याम ने सुसाइड कर लिया। रात करीब 1:30 बजे रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव मिलने की सूचना हरमाड़ा पुलिस को दी गई। उसकी पहचान करने के बाद परिवार वालों को सूचित किया गया। उधर घनश्याम के सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। लेट आने की बात पर हुआ था झगड़ा SHO उदयभान ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े के दौरान दोनों बच्चे घर पर दूसरे कमरे में सो रहे थे। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि करवा चौथ की रात को घनश्याम घर पर लेट आया था और इसी बात को लेकर उसकी मोनिका के साथ कहासुनी हुई। बात ज्यादा बढ़ गई और मामला सुसाइड तक पहुंच गया।

अमित शाह ने कहा- उनके कर्तव्य परायणता की सराहना की और कहा कि बहादुर और वीर पुलिस कर्मी देश का गौरव हैं

  नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर यहां राष्ट्रीय पुलिस स्मारक जाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री शाह ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उनके कर्तव्य परायणता की सराहना की और कहा कि बहादुर और वीर पुलिस कर्मी देश का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि ये पुलिसकर्मी कश्मीर से कन्याकुमारी और कीबितू से कच्छ तक देश की रक्षा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर वह पुलिस कर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत का सम्मान करने तथा उनके परिजनों को यह विश्वास दिलाने के लिए मनाया जाता है कि जिस उद्देश्य के लिए उनके परिवार के सदस्य ने बलिदान दिया है उसे हर हालत में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन महान वीर पुलिस कर्मियों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने 21 अक्टूबर 1959 को चीन की साजिश का मुंह तोड़ जवाब देते हुए देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया था। गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान कश्मीर और पूर्वोत्तर के क्षेत्र में हमारे वीर पुलिस कर्मियों तथा सैनिकों के समर्पण से करीब करीब शांति बहाली हो गई है। उन्होंने कहा कि बहादुर सुरक्षाकर्मी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समर्पित हैं। श्री शाह ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानून यह सुनिश्चित करेंगे कि देश में दुनिया का सबसे बेहतर अपराधिक न्याय तंत्र स्थापित हो। इन नए कानून के पूरी तरह लागू हो जाने के बाद देश में किसी को भी न्याय के लिए 3 वर्ष से अधिक समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।  

‘ये शादी रोकें,नहीं तो युवती फ्रिज में कटी मिलेगी, नहीं तो 10 जिहादियों को पैदा करेगी , शादी पर भड़के विधायक टी राजा

जबलपुर  इंदौर की रहने वाली एक हिंदू लड़की जबलपुर के मुस्लिम युवक से शादी रचाने जा रही है। शादी की तारीख तय हो गई है। लड़की घर परिवार को छोड़कर युवक के घर रहने आ गई थी। साथ ही परिवार से खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इस कपल को पुलिस की सुरक्षा मिल गई है। अब लड़की के परिवार के लोग अपनी बेटी की बरामदगी के लिए जबलपुर में भटक रहे हैं। वहीं, तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा ने भी शादी रुकवाने की मांग की है। नवंबर में है दोनों की शादी दरअसल, विवाद का कारण ये है कि युवती हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती है और युवक इस्लाम धर्म से है। इंदौर की अंकिता राठौर और जबलपुर सिहोरा के हस्नैन अंसारी के विवाह का मामला तब गरमाया, जब हैदराबाद के विधायक टी राजा का एक वीडियो सामने आता है। टी राजा अंकिता और हस्नैन अंसारी की शादी को लव जिहाद का मामला बताते हैं। इसे रोकने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध कर रहे हैं। हिंदू संगठनों ने भी विरोध शुरू किया टी राजा का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के तमाम हिंदू संगठन इस विवाह को रोकने के लिए एकजुट हो जाते हैं। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद सिहोरा थाने में जाकर प्रदर्शन करते हैं। पुलिस हिंदू संगठन के प्रदर्शन के बाद हस्नैन अंसारी के पिता इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लेती है। इधर अंकिता के परिजन भी सिहोरा पहुंच जाते हैं लेकिन उन्हें उनकी बेटी से पुलिस मिलने नहीं दे रही है। युवक हो गया है फरार घटना की जानकारी लगते ही हस्नैन अंसारी फरार हो जाता है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पिछले दो माह से अंकिता राठौर इंदौर से लापता है। अंकिता के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट इंदौर में दर्ज कराई है, जब उन्हें जानकारी लगती है तो वो उसकी रिपोर्ट जबलपुर में भी करते हैं। अंकिता राठौर और हस्नैन अंसारी ने शादी के लिए जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है। 12 नवंबर को है शादी वहीं, जिला कलेक्टर कार्यालय ने उन्हें 12 नवंबर 2024 को उपस्थित होने के लिए पत्र भी जारी किया है। सूत्र बताते हैं कि अंकिता राठौर और हस्नैन अंसारी ने शादी में व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए हाई कोर्ट से सुरक्षा भी मांगी है। अंकिता राठौर और हस्नैन अंसारी के विवाह को लेकर जबलपुर में काफी गर्म माहौल है। लड़की के माता-पिता अपने समाज के लोगों के साथ जबलपुर में हैं। वे लोग कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि हम आरोपी युवक के गांव भी गए लेकिन बेटी का पता नहीं चल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उज्जैन पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

हिम्मत और पराक्रम से भरें हैं, मध्यप्रदेश पुलिस के सशक्त कदम हर मुसीबत से बड़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देशभक्ति और जनसेवा के ध्येय वाक्य के साथ दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर है पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उज्जैन पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन उज्जैन में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को देश की आन्तरिक सुरक्षा, एकता, अखण्डता के लिये अपने प्राणों की आहुति देकर कर्त्तव्य-परायणता का अनूठा उदाहरण देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। पुलिस देशभक्ति और जनसेवा के ध्येय वाक्य के साथ दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देती है। ऐसे सभी बलिदानी पुलिसकर्मियों को मैं सैल्यूट करता हूं। पुलिसकर्मी देश की सेवाओं के संचालन में मदद करते हैं और देश की आन्तरिक सुरक्षा में सर्वोच्च योगदान देते हैं। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महापौर उज्जैन मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति उज्जैन श्रीमती कलावती यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोरोना काल में कर्त्तव्य की वेदी पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिसकर्मियों के इस अद्वितीय योगदान का स्मरण करते हुए देश-प्रदेश गौरवान्वित महसूस करता है। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों व सफाईकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य से देश की आबादी सुरक्षित रही। आजादी से लेकर आज तक ऐसे कई कठिन मौकों पर पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी भूमिका को सार्थक सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि “हिम्मत और पराक्रम से भरें हैं, आपके सशक्त कदम हर मुसीबत से बड़े हैं, आपके शौर्य को नमन, आपके प्रताप को प्रणाम है, आप हमारी शक्ति हैं, मध्यप्रदेश का अभिमान हैं।” कार्यक्रम में पुलिस जवानों द्वारा परेड प्रदर्शन कर वीर शहीदों को सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव, जन-प्रतिनिधि और अधिकारियों ने पुष्प-चक्र अर्पित कर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजली अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान वीर शहीद स्व. लालबहादुर सिंह, स्व. बलराम के परिजन को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर से परिचय प्राप्त किया। आईजी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर पुलिसकर्मियों की याद दिलाता है, जिन्होंने समाज और देश की रक्षार्थ प्राण न्यौछावर किये हैं। आज से 65 वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के बर्फीले क्षेत्र हॉटस्प्रिंग में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर चीन की सशस्त्र सेना के साथ मुठभेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की पेट्रोलिंग पार्टी के 10 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। तब से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।  

राजस्थान कृषि विभाग में 241 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि विभाग में 241 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 21 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। सभी कैंडिडेट्स 19 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण : सहायक कृषि अधिकारी (NSA) : 115 पद सहायक कृषि अधिकारी (SA) : 10 पद स्टैटिकल ऑफिसर : 18 पद एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर : 98 पद योग्यता: बीएससी एग्रीकल्चर डिग्री होनी चाहिए। स्टैटिकल ऑफिसर के लिए एमएससी पास होना चाहिए। आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी और पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर: 600 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग : 400 रुपए आयु सीमा : 18 से 40 साल चयन प्रकिया : रिटन एग्जाम वेतन : लेवल – 11 से लेवल – 14 अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।  

वनप्लस 13 लॉन्च डेट 31 अक्टूबर 2024 को हुई कन्फर्म, जानें लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस के सबसे शानदार स्मार्टफोन वनप्लस 13 की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया गया है। वनप्लस 13 को सबसे पहले चीन में 31 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। हालाँकि फ़ोन को भारत में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। अगर डिजाइन की बात की जाए तो कंपनी ने डिजाइन में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। फ़ोन में तीन रंग के लेपित वाइट डॉन, ऑब्सीडियन ब्लैक और ब्लू मोमेंट आ रहे हैं। वनप्लस 13 डिज़ाइन फोन स्लीक डिज़ाइन में आया। इसमें एक माइक्रो-क्वाड-कर्वड चित्रण दिया जाएगा। पुनःस्थापन में सरकोल कैमरा आर्किटेक्चर मौजूद रहेगा। इसमें तीन स्थिर और एक अत्याधुनिक फ्लैश लाइट का सपोर्ट मिलेगा। फ़ोन हैसलब्लैड “H” लोगो के साथ आता है। फ़ोन मेटालिक साइड्स और प्रीमियम फ़ाइल में उपलब्ध है। वनप्लस 13 के फीचर्स वनप्लस 13 पहले के फीचर्स वनप्लस 12 से बेहतर होगा। फोन नंबर 8 एलीट चिपसेट के साथ आ गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी साइज में पेश की जा सकती है, पिछले मॉडल में 5400mAh की बैटरी दी गई थी। वनप्लस 13टेक्नोलॉजी में पहली बार स्टोरेज जनरेशन 2K BOE X2 स्क्रीन सपोर्ट दिया गया है। रिपोर्ट की रिपोर्ट, तो यह एक कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन होगा। इसके लिए एक सेल्फ़ क्रिएटिव डिज़ाइन चिप P2 का उपयोग किया गया। साथ ही दावा किया जा रहा है कि पहली बार डिस्प्लेमेट A++ स्क्रीन लॉन्च होगी। वनप्लस 13 के कैमरे और बैटरी फोन में एक 50MP LYT808 मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ ही 50MP JN5 LYT600 3X पेरिस्कोपिक टेलीफोटो कैमरा सेंसर सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन को IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। फोन अल्ट्रासोनिक नागालैंड सेंसर सपोर्ट के साथ आएं। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W वायर्ड सपोर्ट सपोर्ट दिया गया है। साथ ही 50W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन में स्ट्रेंथ 14 अपडेट किया जा सकता है। इस फोन पर 4 साल का टेक्नॉलॉजी और सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा सकता है। कितनी होगी कीमत फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि फोन पर 50 हजार रुपये का प्रॉफिट पेश किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों ट्रक कुचला, मौके पर मौत, एक घायल

 दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दंपति और उनकी 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई. जबकि उनकी एक बच्ची घायल हो गई . इस बात की जानकारी एक न्यूज को एक अधिकारी ने दी.  जिसके मुताबिक दुर्घटना सुबह कचांदुर-धौर मार्ग पर धौर गांव के पास हुई. अधिकारी ने बताया कि परिवार एक समारोह में शामिल होने के बाद घर जा रहा था, तभी सीमेंट से लदे एक ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में राजेश साहू (32), उनकी पत्नी रितु (28) और उनकी बड़ी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी दो साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है. घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया और उन्हें शांत करने के प्रयास जारी हैं.  

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- CM मोहन यादव

 रीवा /भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि 23 अक्टूबर को रीवा में होने वाली प्रदेश की 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव राज्य के साथ विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मंच से उद्योग, व्यापार, पर्यटन, और कृषि क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे राज्य एवं विशेष रूप से विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक उन्नति और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो राज्य के समग्र आर्थिक विकास को सशक्त और सुदृढ़ करेगा। कॉन्क्लेव में बिजनेस प्रमोशन सेंटर रीवा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में व्यापारिक और औद्योगिक हितधारकों के लिए बिज़नेस प्रमोशन सेंटर की स्थापना की जा रही है, जहां 16 से अधिक प्रमुख सरकारी और निजी विभाग अपने उत्पादों, सेवाओं और नीतियों को प्रदर्शित करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापार को सरल बनाने के साथ निवेशकों और उद्यमियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है, जिससे औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ किया जा सके। कॉन्क्लेव में बिजनेस प्रमोशन सेंटर रीवा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में व्यापारिक और औद्योगिक हितधारकों के लिए बिज़नेस प्रमोशन सेंटर की स्थापना की जा रही है, जहां 16 से अधिक प्रमुख सरकारी और निजी विभाग अपने उत्पादों, सेवाओं और नीतियों को प्रदर्शित करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापार को सरल बनाने के साथ निवेशकों और उद्यमियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है, जिससे औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ किया जा सके। व्यापारिक सुगमता और औद्योगिक विकास पर ध्यान कॉन्क्लेव में एमपी इंडस्ट्रियल डेव्लपमेंट कॉरपोरेशन की प्रमुख भूमिका रहेगी, जो ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाकर निवेशकों को व्यापार स्थापित करने में सहयोगी की भूमिका निभाएगा। एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेव्लपमेंट कॉर्पोरेशन राज्य के आईटी एवं ईएसडीएम उद्योग में विकास और निवेश के अवसरों को साझा करेगा। एमएसएमई विभाग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए अपनी योजनाओं और सहायता कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करेगा, जिससे इन उद्यमों का राज्य के औद्योगिक ढांचे में और भी मजबूत योगदान हो सके। निर्यात और अंतरराष्‍ट्रीय व्यापार को मिलेगी रफ्तार अंतरराष्‍ट्रीय व्यापार और निर्यात को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेन ट्रेड निर्यात के अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान करेगा, जबकि कस्टम विभाग आयात-निर्यात प्रक्रियाओं और नियमों पर जानकारी देगा। इस दिशा में ईसीजीसी द्वारा निर्यातकों के लिए क्रेडिट बीमा और वित्तीय सेवाओं पर भी व्यापक जानकारी दी जाएगी, जिससे राज्य के निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलेगा। पर्यटन और हस्तशिल्प उद्योग में निवेश के अवसर कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों और उद्योग में निवेश की संभावनाओं पर विशेष जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा हस्तशिल्प विकास निगम राज्य के हस्तशिल्प उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने उत्पादों को बाजार में लाने के नए तरीकों पर जानकारी देगा। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए सुनहरे अवसर कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा कृषि उत्पादों के निर्यात के अवसरों की जानकारी दी जाएगी, जो राज्य के कृषि उद्योग के लिए अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों तक पहुंच को और अधिक सुगम बनाएगा। यह कॉन्‍क्लेव कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उद्यमियों को वैश्विक निर्यात का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका प्रदान करेगा। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का समर्थन बिजनेस और उद्योग को वित्तीय सहयोग प्रदान करने के लिए यूनियन बैंक एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) बैंकिंग और वित्त पोषण से संबंधित सेवाओं की जानकारी देंगे। साथ ही इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन कॉउंसिल (EEPC India) द्वारा इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात और संबंधित सहायता कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विजन राज्य में संतुलित और समान आर्थिक विकास को मजबूती प्रदान करना है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके सतत प्रयासों से मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है। चार संभागों में सफल आरआईसी के बाद 23 अक्टूबर 2024 को रीवा में 5वीं आरआईसी आयोजित की जा रही है, जिसमें “वाइब्रेंट विंध्य” बायर-सेलर मीट होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विजन राज्य में संतुलित और समान आर्थिक विकास को मजबूती प्रदान करना है। आरआईसी के माध्यम से प्रदेश औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। रीवा में होने वाली आरआईसी इसमें महत्वपूर्ण योगदान देगी। रीवा में बायर-सेलर मीट: व्यापारिक अवसरों को नई दिशा रीवा में होने वाली बायर-सेलर मीट विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी। इस मीट में 2500 से अधिक उद्यमी शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल व्यावसायिक साझेदारियों को बढ़ावा देने का मंच है, बल्कि विभिन्न राज्यों के उद्यमियों के बीच महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। व्यावसायिक साझेदारियों के लिए बैठकें इस मीट का प्रमुख आकर्षण व्यावसायिक साझेदारियों के लिए बैठकें हैं। जहां विंध्य क्षेत्र के स्थानीय उद्यमी और बाहरी राज्यों के उद्यमी बिज़नेस अपॉर्चूनिटीज़ पर चर्चा कर करेंगे। इसमें विचारों का आदान-प्रदान होगा और व्यवसाय के नए रास्ते खुलेंगे। राज्य स्तर पर भागीदारी इस बायर-सेलर मीट में 10 से अधिक राज्य उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा से उद्यमी शामिल होंगे। यह विविधता न केवल मौके को और रोचक बनाएगी, बल्कि व्यावसायिक नेटवर्क को भी मजबूत करेगी। स्थानीय उद्यमियों के लिए अवसर स्थानीय उद्यमियों को बाहरी राज्यों के उद्यमियों से सीधे मिलकर व्यापारिक अवसरों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। यह मंच न केवल नई व्यापारिक संभावनाओं को उजागर करेगा, बल्कि क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक होगा। अपनी सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध विंध्य अब व्यावसायिक अवसरों का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यह बायर-सेलर मीट स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को नए बाजारों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जिससे व्यापारिक संभावनाएँ और मजबूत होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और नए निवेशकों को आकर्षित करने में सहायता मिलेगी।  मेहमान बघेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों का लेंगे आनंद रीवा में 23 अक्टूबर को होने जा रही कॉन्क्लेव की एक विशेषता होगी, जिसमें विंध्य क्षेत्र की समृद्ध और पारंपरिक खाद्य संस्कृति से प्रतिनिधियों को परिचय कराया जायेगा। बघेलखंड के विशिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेकर मेहमान स्थानीय स्वाद का आनंद उठाएंगे, जो न केवल स्वादिष्ट, बल्कि अत्यधिक पौष्टिक भी होंगे। बघेलखंड के प्रमुख व्यंजन      बगजा: बेसन से बनी जलेबी जैसी सेवई, जिसे दही के मट्ठे में डुबोकर तैयार किया जाता है, स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर।      पनबुड़ा: चावल के आटे से बनी रोटी, जिसमें दाल का मिश्रण भरकर भाप में पकाया जाता है।      रिचमच की सब्जी: विभिन्न दालों से बने पकौड़ों को दही की करी में पकाया जाता है, जो एक अनोखा और पौष्टिक व्यंजन है।      रसाज की कढ़ी: हल्की और पाचक बेसन और दही से बनी कढ़ी, जो स्वाद और स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखने में मदद करती है।      महेरी: चावल और मट्ठे से तैयार एक हल्का और पौष्टिक व्यंजन, जो विंध्य क्षेत्र का विशेष भोजन है।      दरभरी पूरी और गुड़म: दरभरी पूरी के साथ गुड़ की पारंपरिक मिठाई, जो ठंड के मौसम में लाभकारी मानी जाती है।      खुरचन रोल: मलाई से बने इस मीठे रोल में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो इसे विशेष बनाती है।      लवंग लता: सूखे मेवों और घी से बनी यह मिठाई खास अवसरों पर बनाई जाती है।      लाटा: महुआ के फल और तिल से बना लड्डू, जो बघेलखंड की विशेष मिठाई के रूप में जाना जाता है। यह सभी व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ पोषक गुणों के कारण विंध्य क्षेत्र की खाद्य संस्कृति में खास स्थान रखते हैं। इनमें स्थानीय मसालों और शुद्ध सामग्रियों का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्यवर्धक होते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह कॉन्क्लेव औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के साथ देश और विदेश से आए प्रतिनिधियों को बघेलखंड की समृद्ध खाद्य परंपरा से परिचित कराएगा, जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।  

परिजनों में पसरा मातम, छत्तीसगढ़-सक्ति में महिला और दो युवतियों को अज्ञात वाहन ने कुचला

सक्ति. सक्ति जिले के ग्राम मुक्ताराज नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक ने दो युवती और एक महिला को ठोकर मारते हुए कुचला है। जिनकी मौके पर ही मौत हुई है,वही चालक वाहन को लेकर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका बिंदिया बरेठ उम्र 21 वर्ष  अपनी भाभी आकांक्षा बरेठ 22 वर्ष और सलहेली सीमा भैना 22 वर्ष जोकि तीनों आरक्षक भर्ती के लिए हर रोज सुबह दौड़ने के लिए गए हुए थे। आज रविवार की सुबह करीबन 5 बजे दौड़ने के बाद पैदल चल रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से तीनो को ठोकर मारी और कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। तीनो का शव सड़क किनारे पड़ा रहा घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे जहां रो-रोकर बुरा हाल है। बाराद्वार पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वही अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है चालक और वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

शर्वरी ने सोशल मीडिया पर दिखाई फिटनेस की झलक

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की झलक दिखायी है। शर्वरी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की झलक दिखाते हुए इस सोमवार जबरदस्त मोटिवेशन दी है।शर्वरी ने इस साल शानदार परफॉर्मेंस दी है। 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर मुंजा में शर्वरी ने सबका दिल जीत लिया, जिसमें उन्होंने साल का सबसे हिट डांस एंथम तरस भी दिया। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है और इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। वर्ष 2024 में अपनी सफलता की कड़ी जारी रखते हुए, शर्वरी ने वाईआरएफ की ग्लोबल हिट स्ट्रीमिंग फिल्म महाराज में शानदार अभिनय किया और फिर निखिल आडवाणी की वेदा में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा। अब, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा की शूटिंग के दौरान, शर्वरी ने एक फिट पेडल खिलाड़ी के रूप में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को प्रेरित किया है! शर्वरी ने अपनी फिटनेस तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया: “#मंडेमोटिवेशन दे रही हूं।शर्वरी इन दिनों अल्फा की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।अल्फा 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं।

एलन वॉकर के कॉन्सर्ट पर पहुंचे कार्तिक आर्यन

मुंबई, बॉलीवुड अभिनता कार्तिक आर्यन ने हॉलीवुड गायक एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में पहुंचकर दर्शकों को सप्राइज दिया है। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर- कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर और टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों की तरफ से बहुत प्यार मिला। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने मुंबई में एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में पहुंच कर फैंस को सरप्राइज दिया है। कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह स्टेज पर जाकर भूल भूल भुलैया 3 का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं, और इसमें उनका पूरा साथ ऑडियंस भी देते नजर आ रही है। इसके बाद कार्तिक, एक्टर वॉकर के पास जाकर उनसे ‘ये दीवाली भूल भुलैया वाली’ बोलने को कहते हैं। कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, रूह बाबा और एलन वॉकर।फिल्म भुल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नज़र आएंगी। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। भूल भुलैया 3 इस दीवाली यानी 1 नवंबर को अपने ग्रैंड रिलीज में लिए तैयार है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet