LATEST NEWS

लेह-लद्दाख में तबियत बिगड़ने से हुई मौत, सैनिक सम्मान के साथ किया शहीद जवान का अंतिम संस्कार

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोड़िया के निवासी और भारतीय सेना के 19 महार रेजीमेंट के वीर जवान लांस हवलदार उमेश कुमार साहू 19 अक्टूबर को लेह-लद्दाख के बर्फीले पहाड़ी क्षेत्र में मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को दुर्ग जिले के पैतृक गांव कोड़िया लाया गया। इस अवसर पर उनके बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए दुर्ग से कोरिया तक एक रैली निकाली गई। इस रैली में शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर चल रहे सेना के वाहन के आगे और पीछे युवा बाइक पर सवार होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे और वीर जवान के सम्मान में नारे लगा रहे थे। नम आंखों से शहीद को दी गई अंतिम विदाई गांव पहुंचने पर शहीद उमेश के स्वजन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी गई। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने बताया कि शहीद उमेश कुमार साहू मध्यम वर्गीय परिवार से थे। उन्होंने कुछ वर्षों में अपने बड़े भाई और मां को खोया, और हाल ही में जून माह में छोटे भाई का भी निधन हुआ। भाई के दशगात्र कार्यक्रम के बाद वह ड्यूटी पर लौटने वाले थे, लेकिन अपने बीमार पिता की देखभाल के कारण छुट्टी बढ़ानी पड़ी। उन्होंने 30 अगस्त को फिर से ड्यूटी जॉइन की और अपने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनके घर में अब अस्वस्थ और आश्रित पिता, पत्नी और छोटे बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी वे निभा रहे थे। मौत से एक दिन पहले पत्‍नी से हुई थी बात उमेश की पत्नी ने बताया कि वे ड्यूटी से वापस लौटने के बाद रोज बात करते थे। घटना से एक रात पहले भी उनकी बात हुई थी, जब वे पूरी तरह स्वस्थ थे। शनिवार को आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि वह अस्वस्थ हैं और शाम को स्थिति गंभीर बताई गई। रात 9 बजे उन्हें शहीद होने की सूचना मिली। शहीद उमेश साहू के मामा ने बताया कि उन्होंने कोटा जाकर 22 सितंबर 2009 में ड्यूटी जॉइन की थी। उनकी ट्रेनिंग सागर, जम्मू के अनंतनाग, हिमाचल प्रदेश, ग्वालियर (MP) और मेघालय में हुई थी, और हाल ही में वह लेह में ड्यूटी कर रहे थे। उनके दो बच्चे हैं, जिसमें 6 साल की बेटी और 3 साल का बेटा शामिल हैं।

97 गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान पर, छत्तीसगढ़ बना वन खेलकूद का बादशाह

रायपुर। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैम्पियन बना। समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने वीडियो संदेश में खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 गोल्ड, 44 सिल्वर, 33 कांस्य पदक के साथ कुल 731 प्वाइंट्स लेकर रिकॉर्ड जीत हासिल की और पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में ओलम्पिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर केरल ने 38 गोल्ड, 37 सिल्वर, ब्रोंज 27, कुल अंक 389 के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान मध्यप्रदेश ने 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 26 कांस्य पदक के साथ कुल अंक 363 प्राप्त किया। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खेल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास के लिए अहम होता है उन्होंने सभी खिलाड़ियों का बधाई दी। समारोह की अध्यक्षता कर रहे वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आयोजन की सफलता के लिए वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में उत्तराखंड के वनमंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आगामी अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता उत्तराखण्ड में किए जाने की घोषणा की। समारोह में नोडल ऑफिसर श्रीमती शालिनी रैना ने उत्तराखंड के वनमंत्री श्री सुबोध उनियाल को प्रतियोगिता के ध्वज का हस्तांतरण किया। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 1992 से हो रहा है और यह छत्तीसगढ़ में तीसरी बार संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता वनों के संरक्षण पर आधारित है और इसमें वनरक्षक से लेकर विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया। समारोह में वन बल प्रमुख श्री श्रीनिवास राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में इस खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने खेल भावना और मेहमान नवाज़ी की प्रशंसा की। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की संस्कृति, परम्परा और स्थानीय गीत-संगीत से प्रतिभागियों को रूबरू कराया गया। राज्य की संस्कृति और खान-पान की विशेषताएँ सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। समारोह में बॉलीवुड सिंगर सुवर्णा तिवारी के गीतों ने समां बांधा। इसके अलावा सुप्रसिद्ध बस्तर बैंड और छत्तीसगढ़ की लोकगाथा लोरिक चन्दा की शानदार प्रस्तुति दी गई। समापन समारोह में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा, केन्द्रीय वन महानिरीक्षक, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन श्री के.बी. सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विक्रम सिसोदिया सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

लालकुआं से बांद्रा के लिए सुपरफास्ट ट्रेन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नैनीताल उत्तराखंड के लालकुआं से बांद्रा के लिए सुपरफास्ट रेलगाड़ी (ट्रेन) शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली इस ट्रेन को सोमवार को हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से आज लालकुंआ से बांद्रा के मध्य ट्रेन संचालन का सपना पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर, मुदादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुदीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, वडोदरा सूरत के साथ ही उत्तराखंड की जनता लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से बाबा कैंची धाम, जागेश्वर के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक के रूप में वंदेभारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेन रेल नेटवर्क का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र के सहयोग से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल सेवा का सपना भी जल्द पूर्ण हो जयेगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही इसमें भी कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से काशी, अयोध्या और अन्य प्रमुख शहरों के लिए रेल सेवा के विस्तार के प्रयास किये जायेंगे। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यहां के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग थी। इस सेवा से पूरे कुमाऊं में पर्यटन और तीर्थाटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अब सप्ताह में तीन रेल गाड़ियां रामनगर, हल्द्वानी और अब लालकुआं से मुम्बई के लिए जा रही हैं। यह रेल सेवा लालकुआं से सुबह 07:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मंगलवार को प्रातः 08:30 बजे बान्द्रा टर्मिनल पहुंचेगी तथा उसी दिन (मंगलवार) को 11:00 बजे लालकुआं के लिए प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार 13:15 बजे लालकुओं पहुंचेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और रेलवे के डीआरएम श्रीमती रेखा यादव उपस्थित रहीं।  

शीशे तोड़कर निकाला, चार गंभीर घायल, राजस्थान-कोटा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी

कोटा. शहर के नांता थाना क्षेत्र में स्कूली बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बस में फंसे बच्चों को कांच तोड़कर बाहर निकाला। बस में 30 बच्चे सवार बताए। जिनमें 4 बच्चे गंभीर घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। कोटा उत्तर के वार्ड नंबर 29 के पूर्व सहवरित पार्षद लटूर लाल ने बताया कि घटना दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। सुभाष नगर में स्थित सत्यम स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में 40-50 बच्चे सवार थे। तभी ट्रेचिंग ग्राउंड से पहले करणी नगर चौराहे पर अचानक स्कूल बस पलट गई। सड़क से 5-6 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद को दौड़े। कांच तोड़कर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर में भी मौके पर गया। नांता पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में कुछ बच्चों को ज्यादा चोट लगी बताई। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था। स्टेयरिंग फेल होना हादसे का कारण बताया है।

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: मध्य प्रदेश के इंजीनियर की मौत पर सीएम मोहन ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

भोपाल जम्मू-कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में मध्यप्रदेश के सीधी जिला अंतर्गत ग्राम डिठौरा के एक होनहार इंजीनियर अनिल शुक्ला ने भी अपनी जान गंवाई है। वहीं इस घटना पर सीएम मोहन ने X पर ट्वीट करते हुए दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। सीएम मोहन ने X पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले में मध्यप्रदेश के सीधी जिला अंतर्गत ग्राम डिठौरा के एक होनहार इंजीनियर अनिल जी शुक्ला के काल कवलित होने का समाचार हृदय विदारक है। दुःख की इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से शोक संतप्त परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने एवं ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। जम्मू-कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले में मध्यप्रदेश के सीधी जिला अंतर्गत ग्राम डिठौरा के एक होनहार इंजीनियर अनिल जी शुक्ला के काल कवलित होने का समाचार हृदय विदारक है। दुःख की इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। आतंकी हमले में 7 की मौत बता दें कि बीती रात गांदरबल जिले में स्थित श्रीनगर-लेह हाइवे पर कुछ आतंकियों की दहशत देखने को मिली। टनल बनाने वाले 6 मजदूरों और 1 डॉक्टर को आतंकियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) मामले की जांच कर रही है। घाटी में सर्च ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अभी तक आतंकियों का सुराग नहीं मिल सका है।

पोर्टेबल ब्लूटूथ लाउड स्पीकर पर पाएं 63% तक की छूट और म्यूजिक का मजा लें

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024 में फ़ोर्ब्स लाउड साउंड वाले महान संगीतकार आपको मिल रहे हैं। ये ऑर्केस्ट्रा लॉक और काफी कॉम्प्लीमेंट डिजाइन में आ रहे हैं। इन स्टार्स को आप बेहतर मनोरंजन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑक्सिजन बैटरी भी काफी टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली है। उदाहरण के तौर पर आप सेल से 63% तक के कुल पर लेकर भारी बचत कर सकते हैं। ये वास्तुशिल्प एनालॉग के साथ आते हैं। Amazon ग्रेट इंडियन सेल 2024 में ऐसे ही टॉप बुक और बेस्ट स्टार्स आपको मिल रहे हैं। ये सभी बिना किसी कास्टिंग तकनीशियन के भी मिल जाएंगे, जिससे आप बेहद सस्ते में भी ले सकते हैं। ये काफी लाइटवेट और कॉम्पलेक्स डिजाइन वाले स्टार्स हैं। पोर्ट्रोनिक्स हार्मनी मिनी 25W HD प्रीमियम पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर: यह काफी दमदार साउंड क्वालिटी वाला पोर्ट्रोनिक्स हार्मनी ब्लूटूथ स्पीकर है। इस मोटरसाइकिल का साइज भी काफी छोटा है और यह कैरी प्रोटोटाइप के साथ आता है। इसे आप आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। इसमें सबवूफर भी दिया जा रहा है, जिससे आप कमाल का म्यूजिक एक्सपीरियंस भी पा सकते हैं। यह इन-बिल्ट माइक के साथ आता है, जिससे आप कॉल भी कर सकते हैं। यह फास्ट वैगन समर्थित है। ज़ेब्रॉनिक्स ज़ेब-साउंड फ़ेस्ट 500 ब्लूटूथ 5.0 पोर्टेबल स्पीकर: संगीत के लिए बेहतर, ये संगीतकार सबसे शानदार माने जाते हैं। इस जेब्रॉनिक्स पोर्टेबल स्पीकर को फुल चार्ज करके आप लगभग 9 घंटे तक इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें फैंटेसी कॉल भी दी गई है। इस गैजेट से आप यह काफी धमाल मचा सकते हैं। Amazon Sale में इस पर 63% तक की छूट मिल रही है। यह वॉइस का समर्थित भी है। एमआई पोर्टेबल वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर: यह पावरफुल गिटार स्पीकर में 16W का साउंड वीडियो है, जो काफी लाउड साउंड एक्सपीरियंस देता है। इस MI पोर्टेबल वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर की बैटरी भी ड्यूरेबल है, जो लगभग 13 घंटे तक का प्लेटाइम देती है। इस ऑर्केस्ट्रा इंस्ट्रूमेंट को आर्किटेक्चर के साथ ही इंदौर म्यूजिक इंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन भी काफी ज्यादा है और डिजाइन भी काफी अच्छा है, जिससे आप इसे कहीं भी अपने साथ कैरी कर सकते हैं। जेबीएल फ्लिप 5 वायरलेस पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर:) यह टॉप बैंडेड और काफी शानदार स्पीकर है, जिसे उपभोक्ता भी काफी पसंद कर रहे हैं। यह JBL Flip 5 क्रीएक्टर मेट्रिक्स 7 इलेक्ट्रानिक वॉटर ड्रू भी है, जिससे आप इसे पूल पार्टी में भी ले सकते हैं। यह टाइप सी रिजर्वेशन पोर्ट वाला स्पीकर है, जिसे मोबाइल चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। इसका पावरफुल बैंच, मलेशिया का बेस और साउंड भी देता है। इससे रिज्यूमे और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ भी जुड़ा जा सकता है। pTron Fusion Beats 40W कराओके ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर: अगर आप दमदार साउंड वाला प्लास्टर कास्ट स्पीकर लेना चाहते हैं, तो pTron Fusion Beats आपके लिए काफी बेस्ट चॉइस हो सकता है। इस आर्किटेक्ट में आरजीबी लाइटिंग भी मौजूद है, जो देखने में भी काफी असायटीव जैसा दिखता है। इसके साथ वायर्ड वायरलेस वाला माइक भी मिल रहा है। यह मल्टीपल ऑर्केस्ट्रा वाला ऑर्केस्ट्रा टॉप स्केल है। इसे आप Amazon Big Sale से 69% तक डिस्काउंट पर ले सकते हैं।

मां-दो बेटी और बेटा गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-सक्ति में तंत्र-मंत्र के चक्कर में दो बेटों की हत्या

सक्ति. सक्ति जिले के ग्राम तांदुलडीह गांव में हुई दो भाइयों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने खुलासे किया है। इसमें मृतकों की मां, एक बेटे और दो बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के अंश मिले हैं। मामला हत्या का होने पर अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि यह घटना अंधविश्वास और तंत्र साधना से जुड़ी है। इसमें दोनों भाइयों को जानबूझकर मौत के घाट उतारा गया। मृतकों के ही परिवार के चार सदस्यों को आरोपी पाया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतकों की मां फिरीत बाई, बहन चंद्रिका, अमेरिका और भाई विकास ने इस कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। जांच में यह भी पाया गया कि दोनों भाइयों के शरीर में जहर के अंश थे और उनकी मौत दम घुटने से हुई। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर सदमे में हैं, क्योंकि तंत्र साधना के नाम पर परिवार के ही सदस्यों द्वारा अपने भाइयों की हत्या की बात सामने आई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी अंकिता शर्मा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के अंधविश्वास और तंत्र साधना से जुड़ी गतिविधियां न करें, यदि आसपास की किसी जगह पर ऐसी क्रियाएं हों तो पुलिस को सूचना दें, ताकि अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र पर रोक लगाई जा सके।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हटाने पर जाता रहे विरोध, राजस्थान-अजमेर में धरने पर बैठे पार्षद

अजमेर. शहर में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के विरोध में सोमवार को नगर निगम के वार्ड 72 के पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता शहर के गांधी भवन चौराहा पर धरने पर बैठे, इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेसी पार्षद भी मौजूद थे। सत्याग्रह कर रहे पार्षद ने अवैध निर्माण और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग के साथ ही अन्य मांगें भी की हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड 72 में खसरा संख्या 2647 जो कि नगर सुधार न्यास अजमेर के नाम दर्ज है, उक्त सरकारी भूमि से अवैध कब्जा तुरंत प्रभाव से हटाया जाए तथा जिस आवेदक ने जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर निगम से मानचित्र स्वीकृत कराया है, उसके विरुद्ध निगम द्वारा एफआईआर की जाए। साथ ही जिसने उक्त मानचित्र को अनुमोदित किया उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए। गजेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि पार्षदों द्वारा नगर निगम प्रशासन को जो पत्र लिखे जाते हैं उनका जवाब सात दिवस के अंदर दिलवाने के आदेश प्रदान किए जाएं। इसी के साथ उन्होंने मांग की है कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत पार्षदों को प्रदत्त शक्तियों के तहत निगम प्रशासन द्वारा नगर निगम के अभिलेखों का निरीक्षण तीन दिवस के अंदर कराया जाए। साथ ही उन्होंने नगर निगम से यह भी मांग की है कि नगर निगम क्षेत्र की आवश्यक मानचित्र जो नगर निगम में आवेदन किए जाते हैं उन्हें एक निश्चित अवधि में स्वीकृत करने के आदेश जारी किया जाएं साथ ही जिस कर्मचारी की बेवजह की गई टिप्पणी से विलंब होता है, उनका दायित्व निश्चित किया जाए। उन्होंने दिवाली को देखते हुए वार्ड में पर्याप्त नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने की भी मांग की है। इस धरना आंदोलन में रलावता के साथ महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष व पार्षद हितेश्वरी टाक, नरेश सत्यावना, शक्ति सिंह रलावता, शिव कुमार बंसल सहित अन्य लोग शामिल थे।

प्रदेश के युवओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस में होंगी बंपर भर्तियां, इतने पद की मिली मंजूरी

भोपाल  मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही करीब साढ़े 7 हजार पदों पर पुलिस जवानों की भर्ती का विज्ञापन आने वाला है। यह भर्ती कांस्टेबल पद के लिए होगी। आपको बता दें कि वर्तमान में भी साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती अंतिम चरण में है। अभी शारीरिक दक्षता परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद इनकी फाइनल चयन सूची सामने आ जाएगी। इसके बाद फिर इतने ही पदों पर नई भर्तियां शुरू की जाएंगी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच वर्ष पहले अपने अपने कार्यकाल के दौरान कहा था कि वे हर वर्ष 5000 पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती करेंगे। लेकिन, सिर्फ एक बार ही 6000 आरक्षकों की भर्ती ही हो पाई है, जो अभी जारी है। मोहन यादव के पास है गृह विभाग अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस भर्ती के बाद एक के बाद एक भर्ती कराने के मूड में हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री के पास पास गृह विभाग भी है, मध्य प्रदेश पुलिस भी इसी विभाग का हिस्सा है। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय एक-दो महीने बाद कर्मचारी चयन मंडल को भर्ती का प्रस्ताव भेजेगा, जिसके बाद मंडल अगले वर्ष मार्च के पहले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है। ऐसी होगी चयन प्रक्रिया कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के और इतने ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के होंगे। अगर विज्ञापन वर्ष 2025 में जारी हुआ तो 2026 तक ही आरक्षकों की नियुक्ति हो पाएगी। सब इंस्पेक्टर का विज्ञापन भी आएगा पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार सरकार 500 पदों पर पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती करने का मन भी बना रही हे। पुलिस मुख्यालय ने एक प्रस्ताव भेजा है। गृह विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। 5 वर्ष पहले हुई थी सब इंस्पेक्टर की भर्ती आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में आखिरी बार करीब 5 वर्ष पहले सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई थी। उसके बाद से अब तक इस भर्ती में ब्रेक लगा हुआ है।

कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, राजस्थान-अजमेर के सोफिया कॉलेज की 15 छात्राओं का डॉयचे बैंक में चयन

अजमेर. सोफिया कॉलेज अजमेर ने एक बार फिर से अपने छात्राओं की बेहतरीन प्रतिभा और कॉलेज की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। इस साल कॉलेज की 15 छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान डॉयचे बैंक में हुआ है। जहां उन्हें 5.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का प्रारंभिक पैकेज ऑफर किया गया है। बतौर फ्रेशर यह एक शानदार उपलब्धि है, जो छात्राओं की कड़ी मेहनत और कॉलेज के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को दर्शाती है। कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सिस्टर पर्ल ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और कहा कि डॉयचे बैंक जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में 5.5 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित होना छात्राओं के लिए एक शानदार शुरुआत है। यह सोफिया कॉलेज के उच्च शैक्षिक मानकों और हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा का एक और प्रमाण है। हमें गर्व है कि हमारी छात्राए इस मुकाम तक पहुंची हैं। हर साल डॉयचे बैंक सोफिया कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आता है और इस साल कॉलेज के 15 मेधावी छात्राओं का चयन हुआ है, जो एक बड़ी सफलता है। इसके अलावा, कॉलेज में समय-समय पर डेलॉइट, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, रोबोएमक्यू, ऐप्सिनो टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, और विप्रो जैसी बड़ी और नामी कंपनियाँ भी प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आती रहती हैं, जो छात्राओं को बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं। कॉलेज की प्लेसमेंट टीम, सभी शिक्षकों और स्टाफ ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयनित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोफिया कॉलेज, अजमेर का यह ट्रैक रिकॉर्ड लगातार बेहतर होता जा रहा है, जहां देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां छात्राओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही हैं। डॉयचे बैंक में इस वर्ष के 15 चयनित छात्राओं ने न केवल अपने भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है, बल्कि कॉलेज का नाम भी ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।

राघव ने परिणीति को चिढ़ाया और खींचे बाल, एक्टर बोलीं मेरे चांद

मुंबई, परिणीति चोपड़ा और ‘आप’ राघव चड्ढा पिछले साल राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। परिणीति ने नई दिल्ली में अपना दूसरा करवा चौथ मनाया। सोशल मीडिया पर एक्टिव कपल ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की। इसमें राघव परिणीति की पोनी टेल खींचते देखे जा सकते हैं। साझा की गई तस्वीरों में से एक में जोड़ा हाथ पकड़े गार्डन में टहलता नजर आ रहा है। दूसरे में जोड़ा एक-दूसरे को देखता तो तीसरे में परिणीति पति राघव को मेंहदी दिखाती नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में राघव, परिणीति की पोनीटेल खींचते हुए नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करवा चौथ की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों को साझा कर उन्होंने लिखा ‘मैं इस बात से बहुत हैरान हूं कि आप पूरे दिन इतनी ताकत के साथ कैसे व्रत करती हैं। आपने सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक इस दिन में इतना प्यार और समर्पण व्यक्त किया है कि मैं बहुत भावुक हूं… यह मुझे आश्चर्य में डालता है और मैं कभी भी इस तरह की निःस्वार्थता की बराबरी कैसे कर सकता हूं… हैप्पी करवा चौथ, मेरी प्यारी पारू। वहीं, करवा चौथ की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर परिणीति ने लिखा ‘मेरा चांद और मेरे सितारे। मेरे जीवन के प्यार को करवा चौथ की शुभकामनाएं’। साझा की गईं तस्वीरों में परिणीति अन्य महिलाओं के बीच सरगी थाली के साथ व्रत रखते नजर आ रही हैं। ‘इश्कजादे’ अभिनेत्री ने अपने पहले करवा चौथ व्रत के लिए गुलाबी रंग के सलवार सूट को पहना था, जिसके साथ वह हल्के कान के झुमके को पेयर करती नजर आईं। वहीं, राघव पिस्ता हरे कुर्ता पायजामा के साथ नेहरू जैकेट पहने नजर आए। परिणीति ने इस अवसर के लिए अपनी साधारण सी मेंहदी डिजाइन की एक झलक भी दिखाई थी। परिणीति और राघव ने मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। उन्होंने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। परिणीति इसी साल रिलीज इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं। इस बायोग्राफिकल-ड्रामा में चोपड़ा के साथ दिलजीत दोसांझ भी थे, जिन्होंने फिल्म में लोक गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था।

उज्जैन : कुख्यात कैदी इंदौर के अस्पताल से फरार, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

इंदौर / उज्जैन उज्जैन की भैरवगढ़ जेल में बंद एक कैदी को तबीयत खराब होने पर पिछले दिनों इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से मौका मिलते ही कैदी फरार हो गया। मामले में पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। संयोगितागंज थाना टीआई सतीश पटेल के मुताबिक इरफान लाला पिता सरवन खान (31) निवासी खुदीराम बोस मार्ग उज्जैन भादंवि की धारा 262 के तहत उज्जैन जेल में बंद है। अपहरण के आरोपी इरफान लाला को तबीयत खराब होने पर 4 अक्टूबर को सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वह अस्पताल में ही वार्ड 201 में भर्ती था। देर रात को मौका पाकर वह हथकड़ी निकालकर पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। मामले मे पुलिस दो टीमें लगाकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपी को मुंह के कैंसर की बीमारी थी। इलाज के लिए उसे भर्ती किया गया था। इंदौरी बदमाश ने उज्जैन मे की रंगदारी खाराकुंआ थाना क्षेत्र स्थित बड़ा सराफा बाजार में इंदौर के एक बदामश ने दुकानदार के साथ रंगदारी की। बदमाश ने शराब पीने के लिए दुकानदार से रुपए मां,गे नहीं देने पर दुकान का सामान उठाकर ले जाने लगा। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया अभिषेक पिता रणछोड़ दास गुप्ता उम्र 35 वर्ष की कॉस्मेटिक सामान विक्रय की दुकान बड़ा सराफा में स्थित है। सुबह उसकी दुकान पर इंदौर के बिजासन टेकरी के समीप का रहने वाला दिनेश पिता मुन्नालाल पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। अभिषेक ने रुपए देने से इंकार किया तो दिनेश सामान उठाकर जाने लगा। उसे पकड़ा तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

मदरसा विद्यार्थी के सरकारी स्कूलों में तबादले पर रोक, सरकार के फैसले पर SC की फिलहाल रोक

नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपीसीआर की सिफारिशों पर सोमवार को रोक लगा दी। मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने NCPCR की सिफारिश पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। ऐसे में आरटीई का पालन नहीं करने वाले मदरसों को भी राज्य से मिलने वाली फंडिंग नहीं रुकेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है और चार हफ्तों में जवाब देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्रों को सरकारी स्कूलों में ट्रांसफर करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर भी रोक लगाई है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से पेश वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने दलील दी कि एनसीपीसीआर के पत्र और उत्तर प्रदेश व त्रिपुरा समेत कुछ राज्यों की कार्रवाइयों पर रोक लगाई जानी चाहिए। मुस्लिम संगठन ने उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा सरकारों के उस निर्देश को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया कि गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्रों को सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने आदेश दिया कि इस वर्ष 7 जून और 25 जून को जारी एनसीपीसीआर के सिफारिश पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि इसके चलते किए गए राज्यों के आदेश भी स्थगित रहेंगे। न्यायालय ने मुस्लिम संस्था को उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के अलावा अन्य राज्यों को भी अपनी याचिका में पक्षकार बनाने की अनुमति दी। NCPCR का क्या है इस मामले पर तर्क एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने बीते दिनों कहा था कि उन्होंने मदरसों को बंद करने के लिए कभी नहीं कहा। बल्कि, उन्होंने इन संस्थानों को सरकार की ओर से दी जाने वाली धनराशि पर रोक लगाने की सिफारिश की क्योंकि ये संस्थान गरीब मुस्लिम बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रहे हैं। कानूनगो ने कहा कि गरीब पृष्ठभूमि के मुस्लिम बच्चों पर अक्सर धर्मनिरपेक्ष शिक्षा के बजाय धार्मिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए दबाव डाला जाता है। उन्होंने कहा कि वह सभी बच्चों के लिए शिक्षा के समान अवसरों की वकालत करते हैं। दरअसल, एनसीपीसीआर ने एक हालिया रिपोर्ट में मदरसों की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता जताई थी। इस आधार पर ऐक्शन लेने की मांग की गई। हालांकि, इस रिपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। सत्तारूढ़ भाजपा पर अल्पसंख्यक संस्थानों को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया गया। किसने दायर की थी याचिका उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा सरकार के आदेश के खिलाफ जमीयत उलमा-ए-हिंद ने याचिका दाखिल की थी। यूपी सरकार का आदेश एनसीपीसीआर की रिपोर्ट के आधार पर लिया था। इसमें आरटीई 2009 का पालन नहीं करने वाले मदरसों की मान्यता रद्द करने और सभी मदरसों की जांच करने को कहा गया था। सीजेआई की बेंच ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर गौर किया और राज्यों की कार्रवाई पर रोक लगा दी। कभी भी मदरसों को बंद करने की मांग नहीं की- एनसीपीसीआर  इंटरव्यू में एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा था कि उन्होंने कभी भी ऐसे मदरसों को बंद करने की मांग नहीं की थी, बल्कि उन्होंने सिफारिश की थी कि इन संस्थानों को दी जाने वाली सरकारी फंडिंग बंद कर दी जानी चाहिए, क्योंकि ये गरीब मुस्लिम बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब पृष्ठभूमि के मुस्लिम बच्चों पर अक्सर धर्मनिरपेक्ष शिक्षा की बजाय धार्मिक शिक्षा लेने के लिए दबाव डाला जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी बच्चों के लिए बराबरी की शिक्षा के अवसरों की वकालत करते हैं।

एक माह में सात ज्यादा लोग हुए शिकार, राजस्थान-करौली में सांप ने फिर एक महिला को डसा

करौली. जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित माची गांव में सांप का हमला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। यहां एक के बाद एक लोगों को सांप अपना शिकार बना रहा है। एक माह में सात ज्यादा लोगों का सांप ने डसा है। इनमें से दो की तो मौत भी हो गई। अब एक बार फिर सांप ने एक महिला को डंस लिया है। उसे असपताल में भर्ती कराया गया है। माची गांव में 13 अक्तूबर को एक सांप ने रात्रि में एक पिता और पुत्र को डसा था, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई थी। वहीं उसके ठीक-तीन दिन बाद एक ही परिवार के तीन लोगों को और पड़ोसी महिलाओं को भी सांप ने डस लिया। गनीमत रही कि समय रहते उनको इलाज मिल गया और और उनकी जान बच गई। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब फिर से एक सांप के हमले का एक और मामला सामने आया है। इस बार पिछले घर के पड़ोस वाले घर की महिला को सांप ने डस लिया। पीड़ित महिला का नाम गीताबाई पत्नी लाखन सिंह राजपूत है। इस महिला को करौली के समान चिकित्सालय में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पीएमओ डॉक्टर रामकेश मीना के निर्देशन में उपचार जारी है।

अनिल अंबानी के लिए गुड न्यूज, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी

मुंबई कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी के लिए गुड न्यूज है। उनकी कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरधारकों ने प्रीफेरेंशियल इश्यू के जरिए शेयर जारी करने और क्यूआईपी रूट के माध्यम से 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की कंपनी की योजना को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि दोनों प्रस्तावों को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। पोस्टल बैलट के जरिए से प्रस्तावों के पक्ष में 98 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के बोर्ड ने 19 सितंबर को 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी। इसमें से 3,014 करोड़ रुपये शेयरों या परिवर्तनीय वारंट के तरजीही आवंटन के जरिए जुटाए जाने थे, जबकि 3,000 करोड़ रुपये क्यूआईपी के जरिए जुटाए जाएंगे। पहले चरण में, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर 240 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 12.56 करोड़ इक्विटी शेयर या परिवर्तनीय वारंट जारी करके 3,014 करोड़ रुपये का तरजीही नियोजन शुरू कर रहा है। इसमें से 1,104 करोड़ रुपये रिलायंस इन्फ्रा के प्रमोटर अपनी कंपनी राइजी इनफिनिटी के जरिए निवेश करेंगा। राइजी कंपनी के 4.60 करोड़ शेयर खरीदेगी। प्रीफेरेंशियल इश्यू में भाग लेने वाले दो अन्य निवेशक मुंबई स्थित फॉर्च्यून फाइनेंशियल एंड इक्विटीज सर्विसेज और फ्लोरिंट्री इनोवेशन एलएलपी हैं। फ्लोरिंट्री का स्वामित्व ब्लैकस्टोन के पूर्व कार्यकारी मैथ्यू साइरियाक के पास है, जबकि फॉर्च्यून फाइनेंशियल का स्वामित्व निमिश शाह के पास है। रिलायंस कैप में पचड़ा इस बीच अनिल अंबानी की एक और कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए हिंदुजा ग्रुप को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हिंदूजा ने इस कंपनी को ₹9,650 करोड़ में खरीदा था। लेकिन इस डील को अब तक कई तरह की रेगुलेटरी अप्रूवल नहीं मिल पाए हैं। पिछले महीने जारी किए गए हिंदुजा ग्रुप के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के निवेशकों इसका मनमाफिक यूज नहीं कर पा रहे हैं। इस डील को रिलायंस कैपिटल के लेनदारों ने एक साल से अधिक समय पहले और एनसीएलटी ने फरवरी में मंजूरी दे दी थी। लेकिन अब इसे आरबीआई, डीपीआईआईटी और इरडाई सहित अन्य से प्रमुख रेगलेटर्स से मंजूरी नहीं मिली है। डिबेंचर ट्रस्ट डीड के अनुसार हिंदुजा ग्रुप पर मंजूरी में तेजी लाने का दबाव बढ़ रहा है। इसकी डेडलाइन 30 नवंबर को खत्म हो रही है। एक सूत्र ने कहा कि ट्रस्ट डीड में उल्लेख है कि अधिग्रहण 30 नवंबर तक पूरा होना चाहिए। अगर तब तक सौदा पूरा नहीं होता है, तो पैसे वापस करने होंगे। हिंदुजा ग्रुप ने रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए ₹9,650 करोड़ की बोली लगाई थी। इसके लिए कंपनी इक्विटी और ऋण के जरिए पैसा जुटाएगी। कहां फंसा है मामला इसमें से ₹7,300 करोड़ ऋण के माध्यम से जुटाए जाने हैं। पिछले महीने हिंदुजा ग्रुप ने 360 वन, टाटा कैपिटल और आदित्य बिड़ला फाइनेंस जैसे संस्थानों से निवेश के साथ साइक्वर इंडिया से एनसीडी के माध्यम से ₹3,000 करोड़ जुटाए। बाकी 4,300 करोड़ रुपये बार्कलेज के नेतृत्व वाले एनसीडी के माध्यम से जुटाए जाने की उम्मीद है। डीपीआईआईटी से मंजूरी मिलने में सबसे बड़ी बाधा यह है कि इक्विटी निवेश हिंदुजा ग्रुप की एक विदेशी यूनिट से आ रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet