LATEST NEWS

आबकारी विभाग को 16 हजार करोड़ रूपये का राजस्व लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में शराब की अवैध बिक्री सख्ती से रोक लगाई जाए साथ संगठित अपराध पर कड़ी कारवाई की जानी चाहिए। देवड़ा ने सोमवार को भोपाल स्थित पर्यावरण अध्ययन संस्थान (इप्को) में आयोजित नवीन आबकारी नीति/आबकारी व्यवस्था वर्ष 2025-26 के निर्धारण के संबंध में मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों के लायसेंसियों की कार्यशाला में कही। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने आसवक एवं देशी/विदेशी मदिरा विनिर्माताओं एवं बार-लायसेंसियों के साथ भी बैठक की। देवड़ा ने वाणिज्यक कर विभाग की उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनका कर्तव्य है कि अधिकारी अपने मुख्यालय पर रहकर अवैध कार्यो के प्रति सजग रहें। उन्होने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मदिरा का अवैध परिवहन ना हो तथा संगठित अपराधियों के विरूद्व कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदेश में शराब के अवैध कारोबार पर पैनी नजर रखी जाएगी और जहां भी अवैध कारोबार या कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को राजस्व देने में वाणिज्यकर विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में आबकारी विभाग का राजस्व लक्ष्य 16 हजार करोड़ रूपये है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के समन्वित प्रयास से यह लक्ष्य भी हम प्राप्त कर लेगें। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा निरंन्तर नए-नए नवाचार किये जा रहें हैं। विभिन्न राज्यों की आबकारी नीति का अध्ययन किया जा रहा है। उनकी अच्छाईयों को प्रदेश की आबकारी नीति में संम्मिलित किया जाएगा। उन्होने कहा कि नीति तभी ठीक होगी जब अनुभवी लोगो से बात की जायेगी। कार्यशाला में प्रदेश के मदिरा व्यावसायियों एंव ठेकेदारों द्वारा उप मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से भी अवगत कराया गया। उप मुख्यमंत्री देवडा ने कहा कि अगर समस्या है तो उसका समाधान भी सरकार करेगी। कठिनाईयों को दूर किया जायेगा। सरकार बहुत सजग है। उन्होनें विभागीय अधिकारियों का निर्देश दिये कि प्रदेश के शराब व्यावसायियों की समस्या को हल करने का प्रयास करे। देवड़ा ने कहा कि प्रदेश के राजस्व प्राप्ति में आबकारी विभाग का अहम भागीदारी रहती है। कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आबकारी विभाग के द्वारा ई-आबकारी पोर्टल के माध्यम से लायसेंसियों को अनेक सुविधाऐं प्रदान की गई हैं, जिससे अधिक पारदर्शिता के साथ कार्य संम्पादित किये जा रहें हैं तथा राजस्व में निरंन्तर वृद्धि हो रही है। लायसेंसी भी नियमानुसार अपनी दुकान एवं बार का संचालन करें, विभाग द्वारा किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर लायसेंसियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जावेगी। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा है कि आप सभी जनप्रतिनिधियों/मंत्रियों/विधायकों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करें एवं निराकरण के बाद संबंधित को अवगत भी कराया जाए। आबकारी अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन कर आबकारी अपराधों पर रोक लगाना हम सभी का दायित्व है। सभी के समन्वित प्रयास से वर्ष 2025-26 के लिए संतुलित आबकारी नीति बनाना ही विभाग का लक्ष्य है। आशा करता हूं कि हम इसमें पूरी तरह सफल होगें। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर अमित राठौर ने कहा कि प्रदेश के राजस्व में मदिरा व्यावसायियों का बड़ा योगदान रहता है। उन्होने अपेक्षा कि जनता के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं मदिरा व्यावसायियों/लाइसेंसियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।  

मंत्री देवांगन के विशेष प्रयासों से 7 साल बाद कोरबा में होगी जिला पुनर्वास समिति की बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ में 7 साल बाद जिला पुनर्वास समिति की बहुप्रतीक्षित बैठक होने जा रही है, जिसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में भू विस्थापितों के मुद्दों पर चर्चा होगी. यह बैठक 23 अक्टूबर को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयासों से आयोजित की गई है. यह बैठक 23 अक्टूबर को कोरबा जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में दोपहर तीन बजे से होगी. बता दें यह बैठक 2017 के बाद पहली बार हो रही है. पिछली बार कोरबा जिले में यह बैठक कटघोरा में आयोजित की गई थी, जब लखन देवांगन वहां के विधायक और संसदीय सचिव थे. उस बैठक में भू विस्थापितों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे. वहीं राज्य में कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में जिला पुनर्वास समिति की कोई भी बैठक नहीं हो सकी थी. विधानसभा के मानसून सत्र में मंत्री देवांगन ने इस कमी की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द बैठक कराने की घोषणा की थी. बैठक से पहले, मंत्री देवांगन दोपहर 12 बजे से विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक के जरिए सरकार द्वारा भू विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में एक ठोस कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है.

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : 13 नवंबर को होगा मतदान, मतदान सेक्टरों की संख्या 19 से बढ़ाकर की 38

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियों को तेज कर दिया है। 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए इस बार सेक्टरों की संख्या को 19 से बढ़ाकर 38 कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाना है। इस निर्णय से मतदान की गति बनाए रखने और मतदाताओं को अधिक सुविधाएं प्रदान करने की उम्मीद है। सेक्टरों की संख्या बढ़ाने का कारण लोकसभा चुनाव के दौरान रायपुर दक्षिण में 19 सेक्टर बनाकर चुनाव संपन्न करवाया गया था। हालांकि, इस बार उपचुनाव में मतदाताओं को बेहतर सेवाएं देने और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सेक्टरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। इससे सेक्टर अधिकारियों और मतदान केंद्रों के बीच की दूरी कम होगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाना संभव हो सकेगा। आपात स्थिति में होगी त्वरित सहायता सेक्टरों की संख्या बढ़ाने से आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाना आसान होगा। चाहे कानून व्यवस्था की स्थिति को मेंटेन करना हो या किसी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी, सहायता की पहुंच तेज और सुगम होगी। मतदान केंद्रों और सेक्टर कार्यालयों के बीच दूरी कम होने से चुनाव प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित हो जाएगी। वहीं, ला एंड आर्डर की स्थिति बनने या फिर आपात स्थिति बनने पर त्वरित रूप से यहां सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी। पूर्व में हुई बैठक के दौरान इस पर निर्णय लिया गया और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आदेश जारी किया, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानियों को रोका जा सके। आयोग का बढ़ेगा खर्च, बढ़ेगी कर्मचारियों की संख्या एक सेक्टर में सेक्टर अधिकारी के अलावा एक ड्राइवर रखा जाता है। वहीं, एक दल बनाया जाता है, जिसमें मेडिकल टीम, सुरक्षा गार्ड, एक अन्य कर्मचारी रहते हैं और एक पीठासीन अधिकारी रहते हैं। ऐसे में सेक्टराें की संख्या बढ़ाने से कर्मचारियों की संख्या दोगुनी होगी और आयोग का खर्च भी गाड़ियों अन्य मदों में बढ़ेगा। इस तरह की होंगी सुविधाएं – मतदान सटीक मॉनिटरिंग व रिपोर्टिंग – ला एंड आर्डर मेंटेन करने में सहूलियत – मतदान केंद्रों की सेक्टरों से दूरी घटेगी – मशीन खराब होने पर तुरंत बदला जा सकेगा – मतदान की गति नहीं थमेगी – मेडिकल टीम व सुरक्षा बल भी बढ़ेंगे

विरोध दिवस का नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सबसे बड़े नक्सल एन्काउंटर पर उबाल

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर के बाद नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी ने पर्चा जारी किया है. नक्सलियों ने स्वीकार किया है कि दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 38 नक्सली मारे गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने पर्चा जारी कर बताया है कि कैसे वे सुरक्षा जवानों के घेरे में फंसे. लेकिन उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुठभेड़ में हुए एन्काउंटर में स्थानीय आदिवासियों की भी हत्या हुई है. नक्सलियों की तरफ से जारी पर्चे में बताया गया है कि नक्सलियों की कमांडर नीति बीमार थी. वह हथियार उठाने के हालात में भी नहीं थी. वहीं इस एन्काउंटर के खिलाफ नक्सलियों ने 21 और 22 अक्टूबर को देशभर में विरोध दिवस मनाने के लिए आह्वान किया है. बता दें, दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम 3 अक्टूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी में गश्त पर निकली थी. इसी दौरान नेंदूर-थुलथुली के जंगल में 4 अक्टूबर को सुबह से लेकर रात तक पुलिस-नक्सल मुठभेड़ हुई, जिसमें 38 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. वहीं सभी सुरक्षा बल सुरक्षित वापिस लौटे थे. यह मुठभेड़ इस वर्ष की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है.

छत्तीसगढ़ सरकार लागू करेगी नई औद्योगिक नीति, निवेशकों को लुभाने के लिए देगी सुविधाएं

रायपुर छत्‍तीसगढ़ में निवेश करने पर कई तरह की छूट मिलेगी। नई औद्योगिक नीति के ड्राफ्ट में 12 वर्षों तक विद्युत शुल्क में छूट देने, भूमि, शेड, भवन की खरीदी पर लगने वाले स्टांप शुल्क में 30 प्रतिशत तक छूट देने का प्रविधान है। पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत तक सरकार छूट देगी। नई औद्योगिक नीति 2024-29 राज्य में एक नवंबर से लागू होगी। इस नीति में छोटे और मझोले उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से प्रविधान किए गए हैं। बताते चलें कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश जैसे राज्य पहले ही निवेश आकर्षित करने के लिए 40 प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं। इन चीजों पर सरकार का जोर नई नीति में कैपिटल कैप की सीलिंग समाप्त करने, नए उद्योगों-पुराने उद्योगों के विस्तार पर छूट देने, फार्मा, टेक्सटाइल, आईटी जैसे उद्योगों को प्राथमिकता देने, लाजिस्टिक हब बनाने, एकीकृत औद्योगिक पार्कों की स्थापना, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता, स्टील सेक्टर में वैल्यू एडिशन वाले उद्योगों की स्थापना पर भी जोर दिया गया है। रोजगार का बढ़ेगा दायरा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि नई औद्योगिक नीति के आधार पर यहां निवेश करने का एक बड़ा आकर्षण होगा। यह न केवल राज्य के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा। इससे प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण होगा और प्रदेश के निवासियों को रोजगार मिलेगा। अभी राज्य में ये बड़ी कंपनियां राज्य में लगभग 600 बड़ी कंपनियां चल रही हैं। इसमें से हाल ही में राज्य की छह इकाईयां क्रमशः श्रीवासु लाजिस्टिक लिमिटेड, जैनम फेयरो एलोएस लिमिटेड, केएन एग्री रिर्सोसेस लिमिटेड, अर्हम टेक्नालाजिस लिमिटेड, चमन मेटालिक्स लिमिटेड और एटमास्टको लिमिटेड राष्ट्रीय स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध हुई है। वहीं, देश में लगभग 2,512 कंपनियां एनएसई में पंजीकृत हैं। इनकी कुल बाजार पूंजी करीब 464.38 लाख करोड़ रुपये है।

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, फिर फैंस को बताई दिल की बात

मुंबई,  ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति निक जोनस के साथ एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है, देसी गर्ल ने लंदन में पति के साथ त्यौहार मनाया इसके बाद सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात जाहिर की। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में प्रियंका चोपड़ा लाल दुपट्टे के साथ मरून सूट में दिख रही हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए ग्लोबल स्टार ने कैप्शन में लिखा ‘करवा चौथ मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी करवा चौथ और हां, मैं फिल्मी हूं।‘ साझा की गई पहली तस्वीर में निक एक गिलास से प्रियंका को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पूजा की थाली पकड़े हैं। इस दौरान जोड़ा मां मधु चोपड़ा के साथ वीडियो कॉल पर बात करते भी नजर आ रहा है। साझा की गई दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम वाला एक नोट पढ़ते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में प्रियंका ने अपनी मेंहदी दिखाई, जिसमें दिल का डिजाइन बना हुआ है। सेल्फी में निक भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ। अभिनेत्री हाल ही में मुंबई में फिल्म ‘पाणी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। इस फिल्म को वो प्रोड्यूस कर रही हैं। इस बीच पेशेवर काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में ‘सिटाडेल सीजन 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका की झोली में फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित ‘द ब्लफ’ भी है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

मंडी में पीने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं, खबर के बाद खुली प्रशासन की नींद, मंडी में सुविधाएं सुचारू रूप से हुई शुरू

चरखी दादरी   सरकार द्वारा खरीफ फसल खरीद के दौरान किसानों व आढ़तियों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन चरखी दादरी अनाज मंडी में सुविधाओं का अभाव होने के कारण आढ़तियों में रोष देखने को मिल रहा था। आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रामकुमार रिटोलिया की मानें तो मंडी में पीने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने उठान प्रक्रिया बेहद धीमी होने और उठान के लिए आढ़तियों से रुपये लेने के आरोप जड़े हैं। दूसरी ओर मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने मंडी में पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाने का दावा किया गया था। जैसे ही मीडिया में असुविधाओं की खबर चली। उसके बाद उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए मंडी में सभी सुविधाएं किसानों और आढ़तियों को मुहैया करवा दी गई। मंडी प्रधान रामकुमार ने बताया कि चरखी दादरी जिले में पहली बार धान की खरीद भी होगी। दादरी जिले में लगभग तीन चार हजार लाख क्विंटल धान होता है जिसको बचने के लिए किसानों को दर दर की ठोकरे खानी पड़ती थी लेकिन इस बार दादरी जिले में ही वह अपनी फसल का उचित मूल्य ले सकते हैं।

ई-संजीवनी हेल्थ केयर सुविधाओं की डिजिटल रूप से पहुंच बढ़ाने में सहायक रही

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल: सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल डिजिटल समाधानों के माध्यम से सुशासन और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता ई-संजीवनी हेल्थ केयर सुविधाओं की डिजिटल रूप से पहुंच बढ़ाने में सहायक रही भोपाल भारत को विश्व स्तर पर सॉफ्टवेयर और डिजिटल समाधान के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में मान्यता प्राप्त है। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत आधार, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI), डिजी-लॉकर, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM), एपीआई सेतु, और उमंग जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्मों ने न केवल नागरिकों के जीवन को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि व्यापार और शासन की प्रक्रियाओं को भी आसान किया है। ई-संजीवनी हेल्थ केयर सुविधाओं की डिजिटल रूप से पहुंच बढ़ाने में सहायक रही है। इन नवाचारों ने यह साबित किया है कि कैसे डिजिटल समाधानों के माध्यम से सुशासन और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। पोर्टल पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डिजिटल समाधानों की विस्तृत जानकारी होगी उपलब्ध देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी कई अग्रणी डिजिटल समाधान अपनाए गए हैं, जो राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं। ये समाधान सुशासन और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ तकनीकी नवाचार में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इन प्रयासों को समेकित मंच पर लाने और देशभर में मौजूद डिजिटल समाधानों की जानकारी को व्यापक रूप से साझा करने के उद्देश्य से https://indiastacklocal.in पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डिजिटल समाधानों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें प्रशासनिक, परियोजना, प्रौद्योगिकी, मॉड्यूल और उपयोगकर्ता के संदर्भ में विवरण शामिल होंगे। सफल डिजिटल योजनाओं को रेप्लीकेट करने में होगा सहयोगी इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल का उद्देश्य इन नवाचारी समाधानों के उपयोग को बढ़ावा देना है, ताकि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हो सके और सफल डिजिटल योजनाओं को रेप्लीकेट किया जा सके। यह पोर्टल राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल समाधानों को बढ़ावा देकर सुशासन में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति का विस्तार होगा। यह पहल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बेहतर प्रशासन और नागरिक सेवाएं प्रदान करने के प्रयासों को गति देगी।  

एक दिन में 210 उम्मीदवारों का इंटरव्यू ?, छत्तीसगढ़ में बिना मेरिट सूची के Aayush ने बुलाए 420 उम्मीदवार

रायपुर. आयुष ने 140 आयुष चिकित्सक (ग्रेजुएट-आयुर्वेद) संविदा पद की भर्ती के लिए बिना मेरिट सूची जारी किए 420 उम्मीदवारों को बुला लिया है. यही कारण है कि अब इस भर्ती प्रक्रिया पर उम्मीदवारों ने सवाल उठाए है और जिम्मेदारों से ये अपील की है कि वो ये जांच करें कि कही ये ‘खेल 420’ का तो नहीं है. लल्लूराम डॉट कॉम को आयुष चिकित्सक के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों ने संपर्क किया. उन्होंने बताया कि 140 पदों पर आयुष चिकित्सक की भर्ती होनी है. इसके लिए विभाग की तरफ से पात्र 551 उम्मीदवारों में से 420 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. ये इंटरव्यू कॉल किस आधार पर किया गया है ये स्पष्ट नहीं है. क्योंकि इस लिस्ट में न तो उम्मीदवारों को मिले नंबरों की जानकारी है और न इस सूची के जारी करने के पहले विभाग ने कोई मेरिट सूची जारी की. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि बिना मेरिट सूची जारी किए विभाग ने किस आधार पर 420 उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बुलाया है. सवाल ये भी है कि आयुष ने इंटरव्यू के लिए कितने बोर्ड बनाए है जो इंटरव्यू लेंगे. क्योंकि विभाग ने 24 और 25 अक्टूबर को 210-210 उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से इंटरव्यू के लिए बुलाया है. इस हिसाब से यदि रात 10 बजे तक भी इंटरव्यू होता है तो 3 मिनट 42 सैकेंड का वक्त इंटरव्यू के लिए मिलेगा. वो भी बिना लंच ब्रेक के. कितने बोर्ड इंटरव्यू लेंगे ये विभाग ने अभी स्पष्ट नहीं किया है. इसलिए एक उम्मीदवार से सवाल-जवाब लेने में कितना वक्त लगेगा ये स्पष्ट नहीं हो रहा है. इस संबंध में आयुष के जिम्मेदार अधिकारी इफ्फत आरा (आईएएस) से संपर्क किया गया और पूछा कि आयुष चिकित्सक भर्ती के लिए 420 उम्मीदवारों का इंटरव्यू कॉल किया गया है, वो भी बिना मेरिट सूची जारी किए. तो उन्होंने कहा मेरिट सूची जारी हुई है, वेबसाइट में मौजूद है. लल्लूराम संवाददाता ने उन्हें बताया कि मेरिट सूची वेबसाइट में मौजूद नहीं है. उन्होंने कहा मैं चेक करती हूं. थोड़ी देर बाद उन्होंने पुनः कॉल कर कहा कि कोई भी विभाग मेरिट सूची जारी नहीं करता है. हमने पीएससी के नियमों को आधार मानकर भर्ती प्रक्रिया अपनाई है. लल्लूराम डॉट कॉम ने उनसे पूछा कि कितने बोर्ड तैयार किए जा रहे है जो इंटरव्यू लेंगे, तो उन्होंने कहा कि 3-4 बोर्ड बनाने की तैयारी है. अब सवाल ये है कि 420 उम्मीदवारों को जो बुलाया गया है वो किस आधार पर बुलाया गया है, 551 पात्र में से जिन 131 लोगों को नहीं बुलाया गया उन्हें ये पता ही नहीं है कि उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया. जबकि विभाग द्वारा ही जारी विज्ञापन भर्ती में मेरिट सूची के अनुसार 3 गुना पात्र उम्मीदवारों को बुलाने की बात कही गई थी. हालांकि यदि विभाग ये कह रहा है कि PSC के नियमों को आधार मानकर भर्ती की जा रही है, तो ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पिछली सरकार में विभाग में कितना बड़ा PSC भ्रष्टाचार हुआ और तब विपक्ष में रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे कितना बड़ा मुद्दा बनाया था.

दूल्हे को बताई असली कहानी, राजस्थान-जयपुर में गहने लेकर दुल्हन फरार

जयपुर. एयरपोर्ट थाना इलाके में नई नवेली दुल्हन द्वारा ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार होने के मामला सामने आया है। इस संबंध में दूल्हे की मां ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि किसी पहचान वाले ने गरीब परिवार बताकर यह रिश्ता करवाया था। जांच अधिकारी एएसआई लटूरप्रसाद ने बताया कि जगतपुरा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है। महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके भाई का मकान प्रताप नगर में है। वह भाई से अक्सर मिलने आती-जाती रहती थी। भाई के घर के पास ही रहने वाले कौशल जैन से उसकी मुलाकात हो गई। बातचीत के दौरान बेटे की शादी के लिए रिश्ता ढूंढने की बात उसने आरोपी से की, इस दौरान कौशल ने बिहार के रहने वाले एक गरीब परिवार की लड़की की फोटो दिखाई। शादी तय होने पर शादी में आने वाले तीन लाख रुपये का खर्च उनका ही होने की बात हुई। तीन लाख रुपये देने पर दिसंबर 2023 में मैरिज करना तय हो गया, डील के तहत शादी करवा दी गई। शादी के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर आ गया। चार दिन ससुराल में रही दुल्हन ने भागने से एक दिन पहले दूल्हे को सच्चाई बताते हुए कहा कि पैसों का लालच देकर उसे शादी के लिए तैयार किया गया था। शादी में बताए गए उसके माता-पिता भी फर्जी थे। शादी की डील करके 3 लाख रुपये लेने के बाद उसे एक भी रुपया नहीं मिला। इसके दूसरे दिन शादी के दौरान दिए गए गहने पहनकर नई नवेली दुल्हन ससुराल से भाग निकली। अब पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

मुख्यमंत्री धामी ने लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

देहरादून/लालकुआं  उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह वर्चुअली लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से आज लालकुंआ से बांद्रा के मध्य ट्रेन संचालन का स्वप्न पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर, मुदादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, वडोदरा सूरत जैसे रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को को यात्रा करने का आसानी से विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि लालकुआं-बांद्रा रेल सेवा शुरू होने से बाबा कैंची धाम, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक के रूप में वंदेभारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेन, रेल नेटवर्क का हिस्सा बनी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से पहाड़ तक ट्रेन पहुंचने का स्वप्न ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के साथ ही पूर्ण हो जाएगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है, जल्द ही इसमें भी कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से काशी, अयोध्या और अन्य प्रमुख शहरों के लिए रेल सेवा के और विस्तार के लिए प्रयास किये जाएंगे। आज हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यहां के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग थी कि लालकुआं से मुंबई को सीधे रेल सेवा सुचारू हो, जो आज पूर्ण हुई है। यह है रूटः लालकुआं-बांद्रा टर्मिनल के मध्य नई ट्रेन सं. 22544 सोमवार को लालकुआं से सुबह 07ः45 बजे प्रस्थान कर रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, कोटा, बडोदरा, सूरत होते हुए हुए अगले दिन मंगलवार को प्रातः 08ः30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11ः00 बजे मंगलवार को प्रस्थान कर लालकुआं अगले दिन बुधवार 01:15 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में यात्रियों की सुविधा के लिए 2 एसी के 1 कोच, 3 एसी के 2 कोच, एसी इकोनॉमी श्रेणी के 3 कोच तथा स्लीपर क्लास के 6 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच से संचालित होगी। इस गाड़ी में सभी कोच एलएचबी के लगाए गए हैं जो कि यात्रियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त हैं। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुमका, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दीप कोश्यारी और डी.आर.एम रेखा यादव उपस्थित थे।  

संजय दत्त ने खास अंदाज में जुड़वां बच्चों को क‍िया बर्थडे व‍िश, फैमिली संग स्कूटर पर बैठे नजर आए संजू बाबा

मुंबई, फिल्म जगत के ‘खलनायक’ स्टार संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरों के साथ दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में अपने जुड़वा बच्चों को जन्मदिन की बधाई दी। ‘खलनायक’ अभिनेता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह के पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को अपडेट रखते हैं। ऐसे में फैमिली या अपने बच्चों के लिए अपने अटूट प्यार को व्यक्त करने का वह कोई मौका छोड़ते नहीं हैं। इसी क्रम में संजय दत्त ने जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेता ने दिल को छू लेने वाले नोट के साथ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कीं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ अभिनेता ने पत्नी मान्यता दत्त और जुड़वा बच्चों के साथ दो तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ संजय ने लिखा ‘प्यारी शारू और इकरा आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं! भगवान आपको हमेशा सफलता और खुशियां दें।’ उन्होंने लिखा ‘आप दोनों कड़ी मेहनत करें और जो कुछ भी करें वह ध्यान से करें। आप आगे बढ़ने वाले बनें और सबसे जरूरी बात हमेशा विनम्र रहें। मैं आप दोनों से प्यार करता हूं। आप दोनों के लिए आने वाला साल बेहद खूबसूरत रहे। आप दोनों को भगवान आशीर्वाद दें।‘ शेयर की गई पहली तस्वीर में अभिनेता इकरा को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि शाहरान उनके करीब खड़े हैं और वे सभी एक साथ पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में संजय, मान्यता और उनके बच्चे स्कूटर पर बैठकर तस्वीर के लिए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता 21 अक्टूबर, 2010 को जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा के पेरेंट्स बने थे। इस बीच पेशेवर काम की बात करें, तो संजय दत्त पिछले साल 2023 की तमिल फिल्म ‘लियो’ में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। संजय दत्त की आगामी प्रोजेक्ट पर नजर डालें, तो उनकी झोली में ‘डबल स्मार्ट’, ‘बाप’ और ‘केडी- द डेविल’ जैसी फिल्में हैं। संजय दत्त की पत्नी मान्यता का बिजनेस दुबई में है और वह दोनों बच्चों के साथ वहीं पर रहती हैं। मान्यता अक्सर बच्चों के साथ मुंबई आती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने बच्चों के भारत आने को लेकर कहा था ‘वे बिल्कुल यहां हो सकते थे, लेकिन मैं देखता हूं कि उन्हें वहां अच्छा लग रहा है। उन्हें अपना स्कूल और वहां पर मजा आ रहा है। मेरी पत्नी का काम भी वहीं पर है।

सिविल सर्जन ने थमाया नोटिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में देर से से अस्पताल पहुंचे 47 डॉक्टर

बिलासपुर। सुबह की पाली में देर से और शाम को अनुपस्थित रहने वाले जिला अस्पताल व मातृ शिशु अस्पताल के 47 डॉक्टरों को नोटिस थमाया गया है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की ओर से जारी नोटिस में 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है. सिविल सर्जन के इस आदेश के बाद डॉक्टर विरोध पर उतर आए हैं. जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता और डॉक्टरों में लंबे समय से खींचतान चल रही है. एक-दूसरे के खिलाफ दोनों पक्षों की ओर से कलेक्टर से भी लगातार शिकायतें की जा रही हैं. सिविल सर्जन कई बार बोल चुके हैं कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कड़ाई बरती जा रही है. ऐसे में सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता ने जुलाई, अगस्त, सितम्बर के बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस का रिकार्ड को चेक करने के बाद काम में देरी से पहुंचने और काम से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है. इधर डॉक्टरों का आरोप है कि ओवर ड्यूटी करने, सरकारी छुट्टी के दिन को भी अनुपस्थित बताया जा रहा है.

परिजनों ने लगाए नारी निकेतन में छोड़ने के आरोप, राजस्थान-बीकानेर की नाबालिग को अयोध्या से दस्तयाब कर लाई पुलिस

बीकानेर. देशनोक पुलिस द्वारा एक नाबालिग को दस्तयाब कर वापस लाने के दौरान गंभीर आरोप सामने आए हैं। दरअसल थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में दस्तयाब नाबालिग को पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताड़ित करने और उसे भगाने वाले युवक पर पुलिस की मौजूदगी में दुष्कर्म किए जाने के आरोप नाबालिग के परिजनों ने लगाए हैं। सीएमओ तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। दरअसल इसी महीने देशनोक थाने में एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ था, जिसकी जांच हवलदार गोपालदास को दी गई थी। युवक के यूपी के अयोध्या में होने की सूचना मिलने पर हवलदार गोपालदास, सिपाही सचिन और महिला कांस्टेबल सुमन आरोपी युवक और नाबालिग को दस्तयाब कर अयोध्या से ट्रेन के जरिए बीकानेर ला रहे थे। यह ट्रेन नोखा के बाद सीधे बीकानेर रुकती है। इस कारण ये लोग नोखा में उतरकर एक होटल में रुक गए। यहां से 18 अक्टूबर को पुलिस ने नाबालिग को नारी निकेतन भिजवा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस प्रक्रिया में कथित तौर पर मनमानी की और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया। परिजनों के मुताबिक नाबालिग को बिना समुचित वारंट या कानूनी नोटिस के जबरदस्ती ले जाया गया, जिससे परिवारजन में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद स्थानीय लोग भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। फिलहाल पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी आज शाम को

कोलकाता कोलकाता के आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद गुस्साए जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन सोमवार को 17वें दिन भी जारी रहा। बतान दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक राज्य सचिवालय नबन्ना में आज शाम को होने वाली है। हालांकि राज्य सरकार ने पहले कहा था कि बैठक में भाग लेने के लिए भूख हड़ताल वापस लेनी होगी। मगर इस मुद्दे पर आंदोलन की अगुवाई करने वाले पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे इस शर्त को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और उनका प्रतिनिधिमंडल भूख हड़ताल वापस लिए बिना ही बैठक में भाग लेगा। बैठक के लिए कुल 45 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। पहले दिन से भूख हड़ताल में भाग लेने वाले जूनियर डॉक्टरों में से एक सायंतनी घोष हाजरा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल सकारात्मक सोच के साथ मुख्यमंत्री के साथ बैठक में भाग लेने जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को छोड़कर बाकी सभी अपनी चिकित्सा सेवा ड्यूटी पर वापस आ गए हैं। इसलिए कोई यह नहीं कह सकता कि चिकित्सा सेवाएं बाधित हो रही हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि इस मुद्दे पर हमारी मांगें आखिरकार पूरी होंगी।” फिलहाल कुल सात जूनियर डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं। इनमें से सात सेंट्रल कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित मंच पर हैं और एक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी स्थित नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के परिसर में है। अब तक, 5 अक्टूबर की शाम से शुरू हुई भूख हड़ताल में हिस्सा ले रहे छह जूनियर डॉक्टरों की तबीयत बहुत खराब हो गई है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों की 10 सूत्री मांगों में सबसे विवादास्पद मांग राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम को हटाना है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने जूनियर डॉक्टरों से फोन पर बातचीत के दौरान साफ कहा कि उनकी ओर से इस मांग को पूरा करना संभव नहीं होगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet