LATEST NEWS

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- हम सभी नौ सीटों पर लहराएंगे जीत का परचम

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश की नौ सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “सभी नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत की घोषणा की गई है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं के कारण संभव हुई है, जिन्होंने जन-जन का विश्वास जीत लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 से लेकर अब तक अनेक शानदार कार्य किए हैं, और मुख्यमंत्री जी की योजनाएं मोदी जी की योजनाओं के साथ मिलकर जनता तक पहुंची हैं। इससे लोगों का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर लगातार बढ़ा है।” उन्होंने कहा, “हाल ही में हरियाणा में विभिन्न प्रकार के दुष्प्रचार किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हुए। आप देखेंगे कि नौ में से नौ सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। चुनाव आयोग के निर्णय के अनुसार, मिल्कीपुर सीट के संबंध में न्यायालय में कुछ वाद चल रहा है, जिसके कारण कुछ निर्णय लिए गए हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर प्रतिदिन सवाल उठाना सही नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “झारखंड और महाराष्ट्र में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी, जैसा कि हरियाणा में हुआ था। पूरे देश में मोदी जी की लहर चल रही है, और एग्जिट पोल भी यही संकेत देते हैं। आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जनता के बीच कोई नाराजगी नहीं है। इस प्रकार, भारतीय जनता पार्टी की जीत का क्रम जारी रहेगा और हम विश्वास से कह सकते हैं कि पार्टी पूरे देश में सफल होगी।” निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही देशभर में होने जा रहे उपचुनाव की भी तारीखों का ऐलान कर दिया। 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा चुनाव सीटों पर उपचुनाव होंगे। इन लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट भी शामिल है।  

सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या का मामला में कुख्यात आरोपी कुलदीप साहू समेत पांच अन्य गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी कुलदीप साहू और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह अपराध पुलिसकर्मियों से बदला लेने की भावना से किया गया था, जिसमें प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और नाबालिग पुत्री की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर 2024 की रात, कुलदीप साहू और उसके साथी आर्यन विश्वकर्मा, चंद्रकांत चौधरी, और रिंकू सिंह सूरजपुर के पुराने बस स्टैंड पर बैठे हुए थे। इस दौरान आरक्षक धनश्याम सोनवानी ने कुलदीप को देखा और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन कुलदीप ने उस पर खौलता हुआ तेल फेंक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने एक कार से पुलिसकर्मियों को कुचलने की भी कोशिश की, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।घटना के बाद प्रधान आरक्षक तालिब शेख जब अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने सीढ़ियों पर खून बिखरा देखा। अंदर जाने पर उनकी पत्नी और नाबालिग पुत्री गायब थीं और घर में खून के छींटे थे। अगले दिन पुलिस को उनकी पत्नी और बेटी के शव एक गांव में पड़े मिले। दोनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की। 15 अक्टूबर 2024 को झारखंड से आ रहे कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके साथियों को भी पकड़ा गया। कुलदीप साहू पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और जिला बदर भी किया जा चुका था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमले और हत्या की यह साजिश रची थी। पूछताछ में उसने अपने अपराध स्वीकार किए हैं, जिनमें आरक्षक पर हमला, पुलिस को कुचलने की कोशिश, और प्रधान आरक्षक की पत्नी व पुत्री की हत्या शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपीगण: (1) कुलदीप साहू पिता अशोक साहू उम्र 28 वर्ष (2) आर्यन विष्वकर्मा उर्फ गोल्डी पिता संजय विष्वकर्मा उम्र 20 वर्ष (3) फुल सिंह उर्फ रिन्कू सिंह पिता स्व. गनपत सिंह उम्र 28 वर्ष तीनों निवासी पुराना बाजारपारा सूरजपुर, थाना सूरजपुर (4) चन्द्रकात चौधरी उर्फ सिके पिता षिवप्रसाद चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नेवरा, थाना सूरजपुर (5) सूरज साहू पिता स्व. राजाराम साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम करंवा, चौकी लटोरी को गिरफ्तार किया गया है।

शश राजयोग से मिलेंगे करियर में अच्छे अवसर, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलते हैं। जिस कारण से इनका प्रभाव जातकों के जीवन पर काफी लंबे समय तक रहता है। शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। ये जातकों को काफी मेहनत कराने के बाद ही फल प्रदान करते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। इस तरह से पूरे राशिचक्र का एक चक्कर पूरा करने में शनिदेव करीब 30 साल का समय लेते हैं। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान हैं और कुंभ राशि शनिदेव की मूल त्रिकोण राशि है। शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहने के कारण पंच महापुरुष राजयोगों में एक शश राजयोग का निर्माण हुआ है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में शश राजयोग तक बनता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और फिर दसवें में मकर, तुला और कुंभ राशि में स्थिति होते हैं। शश राजयोग के होने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा और कार्यो में सफलताएं हासिल होंगी। आइए जानते हैं इस राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ किसे मिलेगा।   कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों के लिए शश राजयोग का बनना काफी लाभकारी है। इस योग के प्रभाव से आपके कार्यो में बाधाएं कम ही आएंगी। थोड़े से प्रयासों में ही आपको सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवन में खुशियां आएंगी। संतान का सुख अच्छा मिलेगा। किसी खास योजना में आपको लाभ मिलेगा। मिथुन राशि इस राशि के जातकों पर शनि की विशेष कृपा रहेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यलय में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। कमाई के कई अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। मकर राशि शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में विराजमान हैं। ऐसे में आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है। तुला राशि आपकी राशि में शनि देव पंचम भाव में मौजूद हैं। ऐसे में आपके मान-सम्मान और यश में बढोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। जो लोग किसी व्यापार से संबंध रखते हैं उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जो लोग अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं वे सफल हो सकते हैं। शिक्षा में सफलता हासिल हो सकती है।    

कप्तान मोहम्मद हारिस ने किया खुलासा- पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में भारत के बारे में बात करने पर लगा बैन

इस्लामाबाद 18 अक्टूबर से शुरु होने वाले पुरुष टी-20 इमर्जिंग एशिया कप में तिलक वर्मा इंडिया ए का नेतृत्व करेंगे। भारत 19 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। इस ग्रुप में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है, चाहे वो किसी फॉर्मेट या प्रतियोगिता में हो। इस बीच पाकिस्तान ए के कप्तान मोहम्मद हारिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि टूर्नामेंट के दौरान टीम को ड्रेसिंग रूम में भारत के बारे में बात करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तान ए के कप्तान मोहम्मद हारिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा, ”आपको एक बात बताता हूं, पहली बार होगा कि इस ड्रेसिंग रूम में भारत पर बात करने पर पाबंदी है।” पाकिस्तान के कप्तान हारिस ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में केवल भारत के बारे में बात करने से टीम पर अनावश्यक दबाव बढ़ता है, उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अन्य टीमें भी हैं जिनके साथ उन्हें खेलना है। उन्होंने आगे कहा, ”आपको भारत के बारे में सोचना नहीं है, हमें अन्य टीमों के बारे में भी सोचना होगा। मैं पाकिस्तान की सीनियर टीम में रहा हूं, पिछला विश्व कप भी खेला है। इससे इतना दबाव बनता है कि मानसिक रूप से आप भारत, भारत के बारे में सोचते रहते हैं। हमें दूसरी टीमों का भी सामना करना है।” यह पहली बार होगा जब यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। इसके पिछले पांच संस्करण एकदिवसीय प्रारूप में खेले गए थे। भारत ने 2013 में इसका प्रथम संस्करण अपने नाम किया था जबकि पिछले दो बार से पाकिस्तान यह ट्रॉफी जीतता आ रहा है। 2023 में भारत को फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।

महिला टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टामों का ऐलान, इंग्लैंड बाहर

नई दिल्ली  आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का नॉकआउट दौर शुरू हो चुका है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमें तय हो गई है। इस टूर्नामेंट के लीग चरण में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले, जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा इंग्लैंड दूसरी बड़ी टीम रही जिसे अंतिम चार में नहीं मिली। सेमीफाइनल की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। ऐसे में आइए जानते महिला टी20 विश्व कप में कौन-कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है और कब किसके बीच टक्कर होगी। पहला सेमीफाइनल- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप ए में थी जबकि साउथ अफ्रीका ने ग्रुप बी से सेमीफाइनल में एंट्री मारी है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग स्टेज में अपने चारों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही थी। वहीं साउथ अफ्रीका ने चार में से अपने तीन मुकाबलों को जीता था और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी। पहले सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम रविवार, 20 अक्टूबर को खेले जाने वाले फाइनल में पहुंचेगी। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दूसरा सेमीफाइनल- न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 18 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टक्कर होगी। न्यूजीलैंड की टीम ने ग्रुप ए में चार में से अपने चीन मैच को जीता था और 6 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप बी की टॉप टीम है। वेस्टइंडीज ने भी अपने चार में से तीन मैच जीते थे, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका के बराबर अंक होते हुए वह पहले स्थान पर रही। ऐसा है सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल 17 अक्टूबर, गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर दूसरा सेमीफाइनल वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इसके बाद फाइनल मैच 20 अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा, जिसमें दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें खिताब के लिए मैदान पर होंगी. खराब प्रदर्शन के बाद बाहर हुई टीम इंडिया बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर होना पड़ा. टूर्नामेंट टीम इंडिया की शुरुआत ही खराब रही थी. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलकर टूर्नामेंट का आगाज किया था. पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को 58 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 6 विकेट जीत हासिल की, जो टूर्नामेंट में भारत की पहली जीत रही. इसके बाद टीम इंडिया ने अगले मुकाबले में श्रीलंका को 82 रनों के बड़े मार्जिन से हराया. फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप चरण के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ टीम इंडिया का सारा खेल बिगड़ गया.

17 अक्टूबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

17 अक्टूबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए इसे तुला संक्रांति कहेंगे। सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। मेष-नौकरी में अच्छी स्थिति रहेगी। प्रेम विवाह की संभावनाएं हैं। वृषभ- यह गोचर आपके लिए थोड़ा सा शत्रु नासक रहेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होने से गोचर लगभग अच्छा रहेगा। मिथुन- क्रोध में वृद्धि हो सकती है। कर्क- गृह कलह के संकेत हैं। सिंह- एनर्जी या उत्साह की कमी रहेगी। कन्या- सरकारी तंत्र से जुड़ाव होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। तुला- तबीयत खराब हो सकती है, हालांकि आमदनी बढ़ेगी। वृश्चिक- खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धनु –आय में वृद्धि संभव है और इनकम के नए सोर्स बनेंगे। मकर- व्यवसाय में उत्थान होगा। कुंभ- भाग्य के रोड़े बने रहेंगे। मीन- यह गोचर अशुभ या खराब रहेगा।

मालिक छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, इसलिए मूत्र का इस्तेमाल कर खाना बनाती थी

गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद में एक घरेलू सहायिका की करतूत ने सभी को हैरान कर दिया है। इस पर क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह आटा गूंथने के लिए पानी की जगह मूत्र का इस्तेमाल करती थी। इस मामले को लेकर जब महिला ने पुलिस ने मामला दर्ज करवाया तो इस पर कार्रवाई करते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने ने आरोपी घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान रीना के तौर पर हुई है। आठ साल से खाना बना कर खिला रही थी रीना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घरेलू सहायिका रीना आठ साल से उनके यहां खाना बना रही है। 14 अक्तूबर को उन्होंने कैमरे की रिकॉर्डिंग में देखा कि रीना रसोई के बर्तन में मूत्र कर रही है। इसके बाद उसने उसी से रोटियां बनाईं। परिवार लीवर की बीमारी से ग्रस्त उनका कहना है कि कई महीनों से उनका परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि काफी समय से रीना ऐसा काम कर रही है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ‘मुझे बुरा लगता था’ पूछताछ में रीना ने बताया कि उसके मालिक उसके काम पर नजर रखते थे और छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, जिसका उसे बुरा लगता था। इस बात से नाराज होकर उसने ऐसा करना शुरू कर दिया।  

बिलासपुर के प्लेटफार्म में मिला साधु का शव, जांच में जुटी

बिलासपुर जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म छह में एक साधु मृत मिले। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पहचान के लिए जब साक्ष्य ढूंढे गए तो उनके पास एक डायरी मिली। जिससे उनकी पहचान सतना उच्चहेरा निवासी घनश्याम गोस्वामी के रूप में हुई। डायरी में मिले नंबर के आधार पर उनके शिष्यों को जानकारी दी। सूचना पर वह स्टेशन पहुंचे। उनका आरोप है कि मृतक नवरात्र पर्व में ओडिशा जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए गए थे। जब वहां से लौट रहे थे, तब उन्होंने शिष्यों को जानकारी दी कि उनके पास ढाई लाख रुपये हैं। पहुंचकर गाड़ी खरीदेंगे। हालांकि जब जीआरपी ने खंगाला तो उनके पास 4,400 रुपये ही मिले। उन्होंने हाथ की उंगलियों में सोने व चांदी की अंगूठी व गले में चांदी की चेन भी पहना था। लेकिन, उनके पास ढाई लाख रुपये है और न अंगूठी या चेन। उन्होंने जीआरपी से इस मामले की गंभीरता से चर्चा करने की मांग भी की। मामले में जीआरपी ने मार्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जर्मनी के ambassador का देसी अंदाज, नई कार में बांधी नींबू-मिर्ची, फोड़ा नारियल

 नई दिल्ली जब हम नई गाड़ी या घर खरीदते हैं, तो सबसे पहले पूजा-पाठ करते हैं और शुभ संकेत के रूप में नारियल फोड़ते हैं. इसके अलावा, बुरी नजर से बचाने के लिए गाड़ी पर नींबू-मिर्ची भी टांगी जाती है. लेकिन, हैरानी तब होती है जब कोई विदेशी इस परंपरा को अपनाते हुए दिखता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एंबेसडर को भारतीय परंपराओं और मान्यताओं का पालन करते देखा गया है. जर्मनी के राजदूत का भारतीय परंपराओं से लगाव भारत में तैनात जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन नेअपनी नई इलेक्ट्रिक लग्जरी कार खरीदी. इसे वेलकम करते हुए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वे कार के ऊपर से सिल्वर कपड़ा हटाते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनकी चमचमाती ब्लैक कार दिखती है, और वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हैं. जर्मन राजदूत ने अपनी कार को ‘बुरी नजर’ से बचाया इसके बाद उन्हें कार की चाबी सौंपी गई. उन्होंने अपनी कार पर अपने देश का झंडा लगाया. लेकिन वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया जब उन्होंने अपनी कार पर भारतीय मान्यता के अनुसार धागे में बंधी नींबू-मिर्ची लटका दी, ताकि नजर से बचा सकें. वैसे ही जैसे आमतौर पर भारतीय लोग करते हैं. कार के आगे नारियल फोड़ने की रस्म राजदूत ने अपनी कार में नींबू-मिर्ची लटकाने के बाद भारतीय परंपरा का पालन करते हुए कार के आगे नारियल भी फोड़ा. भारतीय मान्यता के मुताबिक, नारियल का पानी शुभ माना जाता है. यह रस्म ईश्वर के आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रतीक है. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जर्मन राजदूत का वीडियो राजदूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. उनके भारतीय रीति-रिवाजों में विश्वास और उनका पालन करने की भावना की सराहना हो रही है.  

उत्तरी और दक्षिण इलाकों में 4-5 दिनों हल्की बारिश, छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। मानसून का अंतिम दौर में भी प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मानसून कमजोर होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज धूप और गर्मी से लोगों के पसीने छुट रहे हैं। हालांकि जल्द ही गुलाबी ठंड की आगमन हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। इससे बारिश की संभावनाएं कम हो गई। आगामी 4 से 5 दिनों तक उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही आगामी कुछ दिनों तक दिन के तापमान में गिरावट नहीं होगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं बनी रहेंगी। एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित है। अगले 12 घंटे के दौरान इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर और दाब क्षेत्र के रूप में तीव्र होने की संभावना है इसके बाद इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रहेगा। एक चक्रवर्ती परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र पर औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज बुधवार को बादल साफ रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी सक्रिय है। इसके अगले दो दिनों में कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इससे प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बारिश कम होने से प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। दंतेवाड़ा में 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह रायपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल में एसआई अमित तिवारी होंगे गिरफ्तार

बलौदा बाजार. बलौदा बाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में छह महीने पहले हुए बहु चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस विभाग के निरीक्षक स्तर के अधिकारी की संलिप्तता सामने आई है। बलौदा बाजार सिटी कोतवाली में तात्कालिक पदस्थ थाना प्रभारी अमित तिवारी के खिलाफ बलौदा बाजार के सिटी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ एवं जांच के बाद निरीक्षक अमित तिवारी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग एवं अवैध पैसे वसूली के मामले में अपराध क्रमांक 260/2024 में जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। अमित तिवारी के ऊपर 15 लाख के लेन-देन में हिस्सेदारी का बड़ा आरोप लगा है। मामला बलौदा बाजार से बहुचर्चित हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग और सेक्स स्कैंडल से जुड़ा हुआ है। जांच में अब इसके तार पुलिस अधिकारी से भी जुड़ चुके हैं। अपराध दर्ज होने के बाद निरीक्षक अमित तिवारी ने बलौदा बाजार सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया। न्यायाधीश का कहना है कि मामला संजीदा है और पैसे लेने की हिस्सेदारी में अधिकारी का भी नाम इसमें शामिल है, इसलिए यह जमानत याचिका खारिज की जाती है। अब इस मामले में कभी भी निरीक्षक अमित तिवारी की गिरफ्तारी बलौदा बाजार पुलिस कर सकती है। बता दें कि  पूर्व में भी इस मामले में आठ से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें महिला दलाल राजनेता वकील, पुलिस आरक्षक, एवं पत्रकार शामिल हैं। इनमें से अधिकतर जमानत से बाहर आ चुके हैं। वहीं, कुछ अभी भी जेल में बंद है।

एशेज सीरीज का जारी हुआ शेड्यूल, 43 साल में पहली बार होगा ऐसा, ऑस्ट्रेलिया ने चली बड़ी चाल

 मेलबर्न क्रिकेट की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी टेस्ट सीरीज यानी एशेज सीरीज के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. क्रिकेट की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों ऑस्ट्रेल‍िया-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज अगले साल नवंबर के अंत में पर्थ में शुरू होगी. खास बात यह है कि 43 साल में पहली बार पर्थ किसी एशेज सीरीज के पहले मैच की मेजबानी करने जा रहा है. पांच मैचों की सीरीज 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी, जबकि शेष चार टेस्ट मैच ब्रिस्बेन (दिन-रात्रि टेस्ट), एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे. इंग्लैंड ने 2010-11 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में कोई सीरीज नहीं जीती है, दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच सबसे हालिया सीरीज इंग्लैंड की धरती पर खेली गई थी. जो 2-2 से बराबरी पर छूटी थी. यह सीरीज अगले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप अवधि (2025-27) का हिस्सा होगी. वहीं इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट पर भी सभी निगाहें होंगी, क्योंकि दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 35 बार शतक तक पहुंचने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अभी तक शतक नहीं बनाया है. इंग्लैंड ने 2015 में पूर्व सलामी बल्लेबाज एल‍िएस्टर कुक की कप्तानी में घरेलू धरती पर जीत हासिल करने के बाद से एशेज पर कब्जा नहीं किया है. वैसे इस साल भारतीय टीम ऑस्ट्रेल‍िया का दौरा करने जा रही है. इस दौरान वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट मैच खेलेगी. यहां गौर करने वाली बात यह है कि 22 नवंबर से ही पहला टेस्ट मैच पर्थ में ही होगा. ऑस्ट्रेलिया में एशेज अभियान पिछली बार ब्रिस्बेन के अलावा किसी अन्य शहर में 1982-83 में शुरू हुआ था। पर्थ के वाका स्टेडियम में मैच खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पिछले आठ एशेज टेस्ट जीते हैं। इनमें से दो में उसे पारी से जीत मिली थी। 2013-14 में इंग्लैंड की 150 रन की हार थी, जब ऑस्ट्रेलिया ने फिर से एशेज ट्रॉफी जीती थी। गाबा में दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन का तीसरा डे-नाइट मेंस टेस्ट होगा, इससे पहले उसने पाकिस्तान (2016) और श्रीलंका (2019) के खिलाफ मैच खेले थे। एशेज सीरीज 2025-26 का शेड्यूल पहला टेस्ट: पर्थ स्टेडियम, 21-25 नवंबर दूसरा टेस्ट: गाबा, 4-8 दिसंबर तीसरा टेस्ट: एडिलेड ओवल, 17-21 दिसंबर चौथा टेस्ट: मेलबर्न (एमसीजी), 26-30 दिसंबर पांचवां टेस्ट: स‍िडनी (एससीजी), 4-8 जनवरी

6.80 करोड़ की स्वीकृति, विरल बसाहटाें में पेयजल की नहीं होगी किल्लत

कोरबा वनांचल क्षेत्र में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को अब ढोंढी की पानी से मुक्ति मिलेगी। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत जिले के 71 कोरवा व बिरहोर सहित अन्य आदिवासियों के विरल बसाहटों के लिए पीएचई विभाग को 6.80 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। केंद्र सरकार ने पेयजल संकट निदान के लिए जल जीवन मिशन की शुरूआत की है, लेकिन यह सघन बसाहटों के लिए ही कारगर है। कोरबा विकासखंड के फुटहामुड़ा, चीताबुड़ा, जामभांठा, सोनारी, कोरवापारा, पाली विकासखंड के बिरहोर मोहल्ला, डोंगानाला जंगलपारा, कटघोरा के समेलीभांठा आदि ऐसे गांव हैं जहां बसाहट विरल यानी आठ से दस परिवार होने की वजह पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है। अब नही होगी पेयजल की किल्लत लोगाें को आज भी लंबी दूरी तय कर ढोंढी से पानी लाना पड़ता है। ग्रीष्म शुरू होने से पहले जल संकट शुरू हो जाती हैं। जल जीवन मिशन शुरू होने की वजह हैंडपंप उत्खनन के लक्ष्य को कम दिया गया था। इस वजह से विरल बसाहट के पिछड़ी जनजाति के बसाहट में हैंडपंप की सुविधा से वंचित थे। हैंडपंप उत्खनन की स्वीकृति मिलने से विरल बसाहटाें में पेयजल की किल्लत नहीं होगी। नवंबर माह से कार्य को शुरू कर अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बसाहटों के पहले भी हैंडपंप लगाए गए थे। स्त्रोत सूखने की वजह से हैंडपंप बंद हो चुके हैं। बहरहाल स्वीकृत राशि से बिगड़े हैंडपंपों का भी संधारण किया जाएगा। माखनपुर व मांगामार शामिल होंगे समूह जल में चिन्हाकित गांवों में माखनपुरन और मांगामार ऐसे गांव हैं जहां विशेष पिछड़ी जनजाति के विरल बसाहट होने के बाद भी इन्हे जल जीवन मिशन से जोड़ा जाएगा। सघन बसाहट से आदिवासियों की बस्ती निकट होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। जल आपूर्ति सुनिश्चत होने से आदिवासी परिवारों के लोगों को प्रदूषित पेयजल की संकट से निजात मिलेगी। डायरिया सहित अन्य जल जनित बीमारी से मुक्ति मिलने से जीवन स्तर में सुधार होगा। डेढ़ सौ परिवार पर एक हैंडपंप की सुविधा डेढ़ सौ परिवार के लिए एक हैंडपंप की सुविधा का नियम है। जल जीवन मिशन और नलजल योजना शुरू होने से हैंडपंप पर लोगाें की निर्भरता घटी है। बहरहाल विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में परिवारों की संख्या कम होने से हैंडपंप सुविधा पर्याप्त होगी। ऐसे भी बसाहट हैं जहां ढोंढी विशेष पिछड़ी जनजाति के रहवास स्थल के आसपास ही है।

मंत्री विजयवर्गीय ने करीब 14 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

भोपाल नगरीय विकास और सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि जिले में विकास की अनेक संभावनाएँ है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से टीम भावना के साथ मिलकर विकास का मास्टर प्लान तैयार करने के लिये कहा। मंत्री वियजवर्गीय ने मंगलवार को सतना में करीब 14 करोड़ रूपये के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुई कही। लोकार्पण कार्यों में 10 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम का कार्य भी शामिल है। मंत्री विजयवर्गीय ने नगर निगम के 8 करोड़ 69 लाख रूपये के 9 विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि शहर और जिले का विकास हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सतना में विकास के अच्छे कार्य हुए है। अब सतना को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से विकास को तेज गति मिलती है। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय के मार्ग दर्शन में सतना जिला औद्योगिक और विकसित जिले के रूप में उभरेगा। उन्होनें बताया कि टमस नदी के सौंदर्यीकरण के लिये जल संसाधन विभाग ने 65 करोड़ रूपये का डीपीआर तैयार कराया है। सतना हवाई अड्डे में 1200 मीटर रन-वे को बढ़ाकर 1800 मीटर करने और नाइट लैडिंग कराने का भी प्रस्ताव है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने बताया कि सतना मेडिकल कॉलेज में 450 करोड़ रूपये लागत का सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पीटल का भी प्रस्ताव है। सतना और मैहर जिले में 1 लाख 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा वाली बरगी नहर का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह, विधायक विक्रम सिंह, सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। विकास परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने गत दिवस कलेक्ट्रेट सतना में जिले के निर्माण और विकास परियोजनाओं की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे निर्माण और विकास परियोजनाएँ गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा पूर्ण हो। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता के लिये तकनीकी इंजीनियरिंग से संबंधित टीम बनाकर पब्लिक ऑडिट कराने का भी सुझाव दिया। बैठक में बताया गया कि सतना स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट के 941 करोड़ रूपये के 72 प्रोजेक्ट मंजूर हुए है। इनमें से 368 करोड़ रूपये के 48 प्रोजेक्ट कार्य पूरे कर लिये गये है। जिले में 55 गौ-शालाओं का काम पूरा कर लिया गया है। इनमें से 48 गौ-शालाएँ स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है।

दिवाली से पहले मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा! 6 रबी फसलों की बढ़ाई MSP

नईदिल्ली किसानों को मोदी सरकार ने दिवाली पर बड़ा गिफ्ट दिया है. सरकार ने रबी फसलों की MSP बढ़ा दी है. केंद्र सरकार ने 2025-26 सीजन के लिए रबी की 6 फसलों का न्यूनतम  समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस फैसले के तहत अलग-अलग फसलों के MSP में वृद्धि की गई है, जिससे किसानों को उनकी फसलों के बेहतर दाम मिल सकेंगे. कैबिनेट में चने का MSP 210 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया गया है। चने का नया MSP अब 5,650 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है जो पहले 5440 रुपए प्रति क्विंटल था। वहीं सरसों की MSP 300 रुपए प्रति क्विटंल बढ़ाया गया है। सरसों का मौजूद MSP अभी 5650 रुपए प्रति क्विंटल था। जबकि नया भाव अब 5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। गेहूं की MSP में भी 150 रुपए प्रति क्विटंल का इजाफा किया गया है। इसकी MSP 2275 रुपए प्रति क्विटंल से बढ़कर 2425 रुपए प्रति क्विटंल हो चुकी है। रबी फसल का सीजन अक्टूबर-नवंबर से लेकर मार्च-अप्रैल तक रहता है। इन फसलों में गेहूं, जौ, सरसों, चना आदि की खेती शामिल हैं। MSP के मायने उस रेट से होता है जिस पर सरकार किसानों से खरीदारी करती है। आज रबी फसल की MSP तय हो सकती है। नए अधिसूचना के अनुसार:     गेहूं का MSP ₹2,425 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹2,275 था।     जौ का MSP ₹1,980 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹1,850 था।     चना का MSP ₹5,650 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,440 था।     मसूर (लेंस) का MSP ₹6,700 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹6,425 था।     सरसों का MSP ₹5,950 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,650 था।     कुसुम (सफ्लॉवर) का MSP ₹5,940 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,800 था। सरकार का यह कदम किसानों को उनकी फसलों के उचित मूल्य दिलाने के मकसद से उठाया गया है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet