LATEST NEWS

कारण की तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर के स्कूल में मिली ई-रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में ई- रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश मिली है. मृतक के सिर पर पत्थर मारा गया था. मृतक रात में ई- रिक्शा चलाने निकला था, और सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली है. घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था. वह ई-रिक्शा चलाता था. मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर बाथरूम में उसकी खून से सनी लाश पड़ी थी. सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में की, जिसके बाद उसके परिजन को बुलाया गया. घटनास्थल के पास ही उसकी ई-रिक्शा भी मिली है. बीती रात वह रिक्शा चलाने के लिए निकला था, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सत्यनारायण यहां कैसे पहुंचा. रात में आखिरी बार वह किन लोगों के साथ था. स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है.

मप्र में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का हुआ एलान, 13 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को मतगणना

भोपाल   मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव के शेड्यूल की जानकारी विस्तार से दी है. मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे और 23 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे सामने आ जाएंगे. मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024 का शेड्यूल चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख 10 अक्टूबर 2024 होगी नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2024 होगी नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर 2024 को होगी नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक होगी मतदान की तारीख 13 नवंबर 2024 होगी मतगणना 23 नवंबर 2024 को होगी इन वजहों से खाली हुईं बुधनी और विजयपुर सीटें सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. बुधनी सीट पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लंबे समय तक विधायक रहे. इस बार के लोकसभा चुनाव में विदिशा से सांसद चुने जाने के बाद शिवराज सिंह को केंद्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली और इसी के साथ बुधनी सीट खाली हो गई. वहीं, विजयपुर विधानसभा सीट रामनिवास रावत के कांग्रेस छोड़ने के बाद से खाली है. रामनिवास रावत अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं. ऐसे में बीजेपी उन्हें ही इस सीट से फिर चुनाव में उतार सकती है.

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को होगा उपचुनाव

रायपुर चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. यहां 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. वहीं नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है. बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से टिकट दी गई थी. रायपुर से उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. उनकी जीत के बाद रायपुर दक्षिण एक मात्र ऐसी सीट है, जहां उपचुनाव होंगे. सामान्य सीट इसलिए दावेदार अधिक दक्षिण विधानसभा की सीट सामान्य वर्ग की श्रेणी में आती है. यानी इस सीट के लिए किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है. यही वजह है कि यहां दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी. यह सीट लंबे समय से भाजपा के कब्जे में है. ऐसे में भाजपा के सामने अपनी परंपरागत सीट को बचाए रखने की चुनौती होगी. वहीं कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि इस बार दक्षिण में अपनी जीत हासिल करे. भाजपा का गढ़ है रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यहां से भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल 1990 से 2023 तक लगातार आठ विधानसभा चुनाव जीते हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 60 हजार से भी ज्यादा वोटों से चुनाव हराया था. 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को एक लाख नौ हजार दो सौ तीरसठ वोट और कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को 41 हजार 544 वोट मिले थे. बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बृजमोहन को रायपुर से प्रत्याशी बनाया था, जहां जीत हासिल करने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस ने बनाई है 9 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट जीतने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. उपचुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए कांग्रेस ने 9 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है. यह समिति पूरी चुनावी तैयारियों पर नजर रखेगी. कांग्रेस की उपचुनाव समिति में 6 पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायक समेत सीनियर नेताओं को जवाबदारी दी गई है, जिसमें पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, मोहन मरकाम, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, रुचिर गर्ग और उधो राम वर्मा शामिल हैं.

5 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जशपुर में जब्त बाइक नशे में छुड़ाने पहुंचे युवक ने की थानेदार की पिटाई

जशपुर। जब्त बाइक को छुड़ाने शराब के नशे में थाने पहुंचे आरोपी ने अपनी पत्नी, बेटे और अन्य परिचितों के साथ मिलकर पुलिस निरीक्षक की पिटाई कर दी. मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार दो आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, दुलदुला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू 13 अक्टूबर की रात थाने में बैठे थे, इस दौरान जब्त बाइक को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे लुकस कुजूर पिता जोहन कुजूर शराब के नशे में अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ टीआई से गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी. टीआई ने उन लोगों को समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी वे दुर्व्यवहार करते रहे. मामला बिगड़ता देख लुकस कुजूर के साथ उसकी पत्नी मुमताज कुजूर, बेटे शाहिल कुजूर के अलावा अरविंद मिंज पिता प्लासियुस मिंज, प्रवीण लकड़ा पिता इग्नासियुस लकड़ा, अनमोल टोप्पो पिता फबियानुस टोप्पो और मनीष तिर्की पिता सुनील तिर्की के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1), 221 और 224 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं मौके से फरार दो लोगों की पतासाजी की जा रही है.

बीजेपी का सूरजपुर हादसे पर बड़ा हमला, छत्तीसगढ़ में आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सबसे बड़ी चुनौती है कांग्रेस

रायपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बच्ची की हत्या के मामले में एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुंडा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है. यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत तमाम कांग्रेस नेताओं द्वारा इस भयावह अपराध के लिए प्रलाप किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रेक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के भीतर ऐसी कई गुंडावाहिनियां प्रदेश में भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्रपूर्ण टूलकिटिया एजेंडा चला रही हैं. प्रदेश में ऐसी कोई गंभीर आपराधिक वारदात बाकी नहीं रही है, जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हों. राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है. खासकर कांग्रेस का युवा संगठन अपने वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देशभर में अपराधियों और स्मगलरों का गढ़ बना हुआ है. दिल्ली में पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का कोकीन पकड़ाया, उसका सरगना भी कांग्रेस के एक सेल का अध्यक्ष था. कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में तो कांग्रेस नेताओं की तमाम तरह के अपराधों में संलिप्तता की एक लंबी फेहरिस्त है, जिसे पालने-पोसने का काम कांग्रेस अपने शासनकाल में तो करती ही रही, अब उन्हीं गुण्डा-तत्वों का इस्तेमाल प्रदेश में अराजकता के लिए कांग्रेस पूरी निर्लज्जता के साथ कर रही है. संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या दीपक बैज के नेतृत्व में इन्हीं आपराधिक तत्वों के संरक्षण के लिए तथाकथित न्याय पदयात्रा का ढोंग कांग्रेस ने रचा था? उक्त पदयात्रा में भी जो तमाम आपराधिक तत्व कांग्रेस की तथाकथित न्याय पदयात्रा के पोस्टर ब्वॉय बने हुए थे, वे आपराधिक तत्व बाकायदा बैनर-पोस्टर लगाकर न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी किन नेताओं की शह पाकर कर रहे थे? कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित के.के. श्रीवास्तव के भगोड़ा घोषित होने के मद्देनजर श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में न केवल प्रदेश के खजाने में डाका डाला गया, हजारों करोड़ रुपए घपले-घोटाले करके प्रदेश की जनता का हक मारा गया, बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीतिक संरक्षण देकर लूट मचाने की खुली छूट दी गई. पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को उक्त आरोपी से अपने रिश्तों को सार्वजनिक करना चाहिए, क्योंकि ठगी का यह आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के लिए विशेष पूजा-पाठ करता था और इसी कारण बघेल का अक्सर उसके बिलासपुर स्थित निवास में आना-जाना लगा रहता था. उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियां बहाने में नहीं हिचक रही है.

महाराष्ट्र में खुशखबरी…दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी !

मुंबई निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा से चंद मिनट पहले, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निचले स्तर के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की. उन्होंने बीएमसी (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन) कर्मचारियों को भी 29 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा की है. यह पिछले साल से तीन हजार रुपये ज्यादा है. किंडरगार्टन शिक्षकों और आशा वर्कर्स को भी बोनस मिलेगा. भारतीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया. चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. बता दें कि कुछ दिन पहले राज्यसभा सांसद रामदास आठवले की अध्यक्षता वाले नगर मजदूर संघ ने बीएमसी के कर्मचारियों के लिए 40,000 रुपये के दिवाली बोनस की मांग की थी. यूनियन ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नगर निगम आयुक्त से कर्मचारियों को एक्स ग्रेसिया बोनस देने का अनुरोध किया था. पिछले साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 8 नवंबर को, बीएमसी कर्मचारियों के लिए 26,000 रुपये के दिवाली बोनस की घोषणा की थी. कर्मचारियों के खाते में सरकार देगी तोहफा  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान से पहले कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा दिया है. वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एड हॉक बोनस) का ऐलान किया है. इसके तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटेगरी के कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर पैसा मिलेगा.     वित्त मंत्रालय के खर्च विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पात्र कर्मचारियों में ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘बी’ के गैर-राजपत्रित कर्मचारी शामिल हैं, जो किसी उत्पादकता से जुड़े बोनस योजना का हिस्सा नहीं हैं. बोनस की गणना के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अधिकतम मासिक सैलरी 7,000 रुपये तय की गई है. इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा. साथ ही यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2024 तक सेवा में रहे हैं. और साल 2023-24 के दौरान कम से कम 6 महीने काम किया है. दूसरे शब्दों में कहें तो वे कार्मिक जो 31 मार्च से पहले चिकित्सा आधार पर अशक्त होकर सेवानिवृत्त हो गए हैं या उनकी मृत्यु हो गई है, लेकिन उन्होंने वित्तीय वर्ष में छह महीने तक नियमित ड्यूटी की है, उन्हें एडहॉक बोनस के लिए पात्र माना जाएगा. सभी भुगतान निकटतम रुपए में पूर्णांकित किए जाएंगे और खर्च संबंधित मंत्रालयों और विभागों द्वारा उनके स्वीकृत बजट के भीतर वहन किए जाएंगे. ऐसे होगी बोनस की गणना एडहॉक बोनस के तहत दी जाने वाली राशि निर्धारित करने के लिए एक नियम बनाया गया है. बोनस राशि की गणना औसत परिलब्धियों को 30.4 से विभाजित करके, फिर उसे 30 दिनों से गुणा करके की जाएगी. उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी का मासिक वेतन 7,000 रुपए है, तो उनका बोनस लगभग (7000 x 30/30.4 + 6907.89/- रुपए) 6,908 रुपए होगा. लगातार तीन वर्षों तक एक वर्ष में कम से कम 240 दिन काम करने वाले कैजुअल मजदूर भी इस बोनस के पात्र होंगे, जिसकी गणना 1,200 रुपए प्रति माह के आधार पर की जाएगी. इस निर्णय से लाखों केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) का उद्घाटन किया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की ओर से आयोजित किए जाने वाली विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के आठवें संस्करण का भी उद्घाटन किया। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में कई लेटेस्ट इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और 6जी डेवलपमेंट के अपडेट आदि की जानकारी मिलेगी। इस दौरान टेलीकॉम स्टेकहोल्डर्स भी मौजूद थे। डब्ल्यूटीएसए दुनिया भर के दूरसंचार मानकों को तय करने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक है। यह अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के मुख्य सम्मेलनों में से एक है, जिसे हर चार साल में आयोजित किया जाता है। भारत और एशिया-प्रशांत में पहली बार आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए का आयोजन किया जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम है जो 190 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक उद्योग जगत के नेताओं, नीति-निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच पर एकत्रित करने जा रहा है। डब्ल्यूटीएसए 2024 देशों को 6जी, एआई, आईओटी, बिग डेटा, साइबर सुरक्षा आदि जैसी अगली पीढ़ी की महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के मानकों के भविष्य पर चर्चा करने और निर्णय लेने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है। भारत में इस कार्यक्रम की मेजबानी से देश के वैश्विक दूरसंचार एजेंडे को आकार देने और भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। इसके जरिए भारतीय स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थान बौद्धिक संपदा अधिकार और मानक अनिवार्य पेटेंट विकसित करने में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में भारत के इनोवेशन संबंधी इकोसिस्टम का प्रदर्शन होगा, इसमें अग्रणी दूरसंचार कंपनियां और इनोवेटर क्वांटम तकनीक और सर्कुलर इकोनॉमी में प्रगति को उजागर करेंगे। साथ ही, 6जी, 5जी यूज-केस शोकेस, क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, आईओटी, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, ग्रीन टेक, सैटकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पर भी प्रकाश डालेंगे। एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच इंडिया मोबाइल कांग्रेस उद्योग जगत, सरकार, शिक्षाविदों, स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी समेत दूरसंचार क्षेत्र के इकोसिस्टम में अन्य प्रमुख हितधारकों के लिए अभिनव समाधान, सेवाओं और अत्याधुनिक उपयोग के मामलों को प्रदर्शित करने के लिए दुनिया भर में एक प्रसिद्ध मंच बन गया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में 400 से अधिक प्रदर्शकों, लगभग 900 स्टार्टअप और 120 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी। इस आयोजन का उद्देश्य 900 से अधिक तकनीकी उपयोग परिदृश्यों का प्रदर्शन करना, 100 से अधिक सत्र और चर्चाएं आयोजित करना है, जिसमें 600 से अधिक वैश्विक और भारतीय वक्ता शामिल होंगे।    

राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत 242 पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार स्थगित

रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत 242 पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह 14 अक्टूबर से पांच नवंबर 2024 के बीच होना था। जिसे स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आयोग में नए सदस्यों और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बोर्ड का पुनर्गठन करने के कारण लिया गया है। बता दें कि पीएससी में नए सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। इसके वजह से पीएससी में कुल सदस्यों की संख्या बढ़ गई। पुराने सदस्यों की संख्या के अनुसार साक्षात्कार बोर्ड का गठन किया गया था। अब फिर से साक्षात्कार के लिए बोर्ड का गठन होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार आयोजित होगी। यही वजह है कि राज्य सेवा परीक्षा-2023 के लिए पूर्व में निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू की प्रक्रिया को स्थगित किया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार संशोधित साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी की जाएगी।

बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैच की सीरीज के लिए उप कप्तान नियुक्त किया गया

नई दिल्ली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को कहा कि यह तेज गेंदबाज खेल की बहुत अच्छी समझ रखता है और वह शुरू से टीम के नेतृत्व समूह का अभिन्न अंग रहा है। बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से बेंगलुरु में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैच की सीरीज के लिए उप कप्तान नियुक्त किया गया है। चयन समिति का यह फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज के लिए किसी भी खिलाड़ी को उप कप्तान नहीं बनाया गया था। इससे संकेत मिलते हैं कि बुमराह भविष्य में टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं। ‘बुमराह को खेल की बहुत अच्छी समझ’ रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले संवाददाताओं से कहा, ”बुमराह ने बहुत अधिक क्रिकेट खेली है। मैं उनके साथ काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। वह खेल की बहुत अच्छी समझ रखते हैं। जब आप उनसे बात करते हैं तो वह खेल को समझते हैं।’’ उन्होंने कहा, ”मैं इस बारे में अभी बहुत अधिक कुछ नहीं कह सकता क्योंकि बुमराह ने बहुत अधिक कप्तानी नहीं की है। जितना मुझे पता है उन्होंने अभी तक एक टेस्ट मैच और कुछ टी20 मैचों में कप्तानी की है।” ‘जब आपको जरूरत महसूस होती है कि… बुमराह ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत का नेतृत्व किया था। उन्हें पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटनरेशनल सीरीज के लिए भारत का कप्तान नियुक्त किया गया था। रोहित ने कहा, ”बुमराह समझता है कि क्या करना जरूरी है। जब आप ऐसी स्थिति में होते हैं जहां आपको एक नेतृत्वकर्ता की जरूरत महसूस होती है तो मुझे लगता है कि बुमराह उनमें से एक होंगे। इसलिए वह शुरू से हमारे नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, “चाहे वह टीम में शामिल नए गेंदबाजों से बात करना हो या टीम को आगे बढ़ाने के संबंध में की जाने वाली चर्चा हो, वह हमेशा नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं।”

चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय पदों में भर्ती की प्रक्रिया प्राथमिकता से पूर्ण की जाये : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमन्त्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिये हैं कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय पदों में भर्ती की प्रक्रिया प्राथमिकता से पूर्ण की जाये। संबंधित विभागीय अधिकारी चयन संस्थानों से नियमित संपर्क में रहें। औपचारिकताओं की पूर्ति में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में लोक सेवा आयोग एवं कर्मचारी चयन मंडल द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में की जाने वाली चयन प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। आयुक्त लोक स्वास्थ्य तरुण राठी, सचिव चिकित्सा शिक्षा श्रीमती सुरभि गुप्ता और संचालक श्रीमती मल्लिका नागर उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 33 हज़ार 118 पदों में भर्ती प्रक्रियाधीन है। इनमें 3 हज़ार 341 विज्ञप्त श्रेणी, 3 हज़ार 620 नर्सिंग श्रेणी के और 5 हज़ार 732 अविज्ञप्त श्रेणी के पद हैं। इनमें आईपीएचएस मानक के लिये स्वीकृत 18 हज़ार 653 पद, 263 उन्नयन संस्थाओं के लिये 5 हज़ार 664 पद, कैलाशनाथ काटजू सिविल हॉस्पिटल के 195 पद, 454 उन्नयन संस्थाओं के लिये 7 हज़ार 977 पद, 9 शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के लिए 414 पद सहित 10 अन्य संस्थानों के 215 पद शामिल है। विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन, प्रशासकीय अधिकारी, अस्पताल अधीक्षक, सहायक प्रबंधक, प्रबंधक, हॉस्पिटल असिस्टेंट, नर्सिंग ऑफिसर, मेट्रन, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर सहित अन्य चिकित्सकीय सहायक चिकित्सकीय पदों पर चयन की कार्यवाही लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल द्वारा की जा रही है।  

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारी उलटफेर, अडानी, अंबानी की नेटवर्थ में भी गिरावट

नई दिल्ली  भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की नेटवर्थ में हफ्ते के पहले दिन  गिरावट देखने को मिली। अडानी पहले ही 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो चुके हैं। अब उन पर अमीरों की लिस्ट में टॉप 20 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 67.3 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। वह 98.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी 98.4 लाख डॉलर की गिरावट आई। वह 104 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 7.91 अरब डॉलर की गिरावट आई है। रिलायंस ने बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की। दूसरी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में तीन फीसदी गिरावट आई है। सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.11 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 0.73 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। जेंसन हुआंग टॉप 10 की दहलीज पर इस बीच अमेरिका की दिग्गज एआई चिप कंपनी एनवीडिया का शेयर  रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनने के करीब पहुंच गई। इसका मार्केट कैप 3.39 ट्रिलियन डॉलर हो गया है जबकि ऐपल का मार्केट कैप 3.52 ट्रिलियन डॉलर है। इस तेजी से कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग की नेटवर्थ 121 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस बीच लैरी एलिसन 186 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। एलिसन सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल कॉर्प के सबसे बड़े स्टेकहोल्डर हैं। टेस्ला, स्पेसएक्स, एक्स समेत कई कंपनियों को चला रहे एलन मस्क 241 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 210 अरब डॉलर के साथ फिर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जकरबर्ग 209 अरब डॉलर के साथ अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट 185 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 22.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

जबलपुर : शराब पीने से रोकने पर आईटी इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या

 जबलपुर  जबलपुर में स्कूटर के आसपास भीड़ लगाकर शराब पीने से रोकने के लिए चार लोगों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना घमापुर थानाक्षेत्र में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को हुई। मृतक की पहचान नवीन शर्मा के रूप में हुई है। बदमाशों ने नवीन पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए और मौके से फरार हो गए। घमापुर थाने के प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि 42 वर्षीय आईटी पेशेवर रविवार रात अपने दोस्त के साथ स्कूटर पर दशहरा देखने कांचघर गया था। उन्होंने बताया कि शर्मा जब देर रात करीब तीन बजे अपना स्कूटर लेने लौटा तो उसने देखा कि चार लोग उसके वाहन के चारों ओर इकट्ठा होकर शराब पी रहे थे। अंधवान ने बताया कि नवीन ने स्कूटर की सीट पर रखे शराब के गिलास हटाने को कहा, जिसके बाद आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। घमापुर थाने के प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि चारों लोगों ने नवीन पर हथियार से करीब आधा दर्जन वार किये और मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने नवीन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के संबंध में पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चोरी के शक में नाबालिगों को बांधकर घुमाया वहीं छतरपुर जिले में चोरी के संदेह में तीन नाबालिगों को बांधकर परेड कराने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को पुलिस ने तीन नाबालिगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। इन तीनों को रस्सी से बांधकर हरपालपुर कस्बे में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने और नाबालिगों में से एक की शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार शाम को कैलाश द्विवेदी और देव परमार के साथ अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

कोंडागांव कोण्डागांव पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है जो पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, वाय अक्षय कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसा ऐंठ रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों को हरियाणा के नूंह जिले से पकड़ा गया है। 7 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी प्रकाश नारायण सिंह ने थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे ‘Akshay Kumar IPS’ नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी, जिसे उसने स्वीकार किया। इसके बाद, 3 अक्टूबर को आरोपी ने अशोक कुमार नामक एक व्यक्ति का स्थानांतरण होने की बात कहकर उसका सामान बेचने का झांसा दिया और प्रार्थी से पैसे जमा करवाए। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एक टीम गठित कर सायबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाया। लगातार तीन दिन तक हरियाणा के नूंह जिले में आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने के बाद, पुलिस ने ग्राम देवला नगली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से वो मोबाइल बरामद किया गया, जिससे फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरमान खान (20 वर्ष) और मोहम्मद सादिक (19 वर्ष) शामिल हैं, जो दोनों हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ ही साइबर ठगी के इस मामले का पर्दाफाश कर दिया है।

‘केबीसी 16’ के सेट पर ‘भूल भुलैया 3’ की प्रमोशन में नहीं दिखाई दी तृप्ति डिमरी

मुंबई, बॉलीवुड सितारे कार्तिक आर्यन और विद्या बालन अपनी आगामी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का प्रचार करने के लिए क्विज आधारित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में नजर आएंगे। रूह बाबा की भूमिका को फिर से निभाने वाले अभिनेता सूट पहने हुए दिखाई देंगे। वहीं, मंजुलिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन साड़ी में नजर आएंगी। हालांकि, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में नहीं दिखाई देंगी। तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित नेने गुजरात में नवरात्रि समारोह के दौरान भी प्रमोशन में नजर नहीं आई थी। यहां कार्तिक और विद्या को गरबा करते हुए देखा गया था। रोहित शेट्टी की “सिंघम” के साथ बॉक्स-ऑफिस पर टकराने वाली फिल्म का ट्रेलर 9 अक्टूबर को लॉन्च  किया गया था। जिसमें बताया गया था कि इस बार कार्तिक के रूह बाबा को विद्या और माधुरी द्वारा निभाई गई दो मंजुलिका से मुकाबला करना होगा। 11 अक्टूबर को कार्तिक ने विद्या के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” के एक ट्रेन सीन को फिर से बनाया, लेकिन वीडियो में तृप्ति डिमरी नजर नहीं आई। “भूल भुलैया 3” हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘भूल भुलैया’ का अगला पार्ट है। भूल भुलैया’ में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अभिनय किया था। यह फिल्म मलयालम सुपरस्टार फहाद फाजिल के पिता फाजिल द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म ‘मणिचित्राथु’ की हिंदी रीमेक है। कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2’ में अक्षय की जगह ली और रूह बाबा के किरदार में उतर गए। ‘भूल भुलैया 2’ की बात करें तो इसमें कार्तिक ने कियारा आडवाणी के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस किया था। वहीं, इसके तीसरे पार्ट में वह ‘एनिमल’ स्टार तृप्ति डिमरी के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी हैं। ‘भूल भुलैया 3’ का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और सिने1 स्टूडियोज ने किया है।

150 कैमरों के फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में चेन स्नेचिंग के दो आरोपी पकडे

चित्तौड़गढ़. शहर के सदर थाना इलाके में फव्वारा चौक में गत दिनों हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक के खिलाफ इससे पहले भी 34 प्रकरण दर्ज हैं तथा महाराष्ट्र की तीन वारदातों में भी वह वांछित चल रहा है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शहर के सदर थाना इलाके में बीती 6 अक्टूबर को चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी, इसमें अज्ञात बदमाश प्रताप नगर निवासी रतनदेवी खाब्या की चेन झपटकर ले गए थे। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर वारदात के खुलासे के लिए सदर थाना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया, जिसने वारदात के खुलासे के लिए विभिन्न तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने मामले में बेगूं के आखरिया चौक निवासी रणजीत उर्फ राजवीर पुत्र बंशीलाल खटीक तथा निम्बाहेड़ा के राठाजना हाल बेगूं निवासी चंद्रसिंह उर्फ चिंटू पुत्र शंकरसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है तथा आरोपियों से पूछताछ कर चेन बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपित रणजीत शातिर चेन स्नेचर व बाइक चोर है। इसने अलग-अलग राज्यों में 40 वारदातें कबूल की हैं, वहीं महाराष्ट्र के तीन प्रकरणों में भी यह वांछित चल रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet