LATEST NEWS

सनावद के जंगलों में मिली औरंगाबाद के लापता बिल्डर की लाश,ड्राइवर को 15 लाख लेकर ओंकारेश्वर बुलाया था

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है। मामला सनावद थाना क्षेत्र का है। शव महाराष्ट्र के औरंगाबाद के लापता बिल्डर का बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक विवेचना के आधार पर इसे हत्या बताया है। खरगोन के एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि सनावद थाना क्षेत्र के दौड़वा बिंजलवाड़ा मार्ग पर आज अधजली हालत में एक व्यक्ति का शव मिला। कंकाल बन चुका यह शव करीब 10 दिन पुराना है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए खंडवा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव को कुछ जानवरों के खाये जाने के भी निशान मिले हैं। महाराष्ट्र के बिल्डर के रूप में हुई पहचान एसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बिल्डर किशोर लोकरे (40 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद के एमआईडीसी वलूज पुलिस थाने में 3 अक्टूबर को किशोर लोकरे की गुमशुदगी कायम हुई थी। उन्होंने बताया कि आज इसी थाना क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने खरगोन पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी। मोबाइल ट्रैकिंग में खंडवा मिली थी लोकेशन उन्होंने बताया कि किशोर अपने काम के सिलसिले में 17 सितंबर को मुंबई गया था। उसके बाद वह औरंगाबाद नहीं लौटते हुए भुसावल आ गया था। उसने अपने ड्राइवर के माध्यम से राशि मंगाई और उसके बाद वह मप्र के ओंकारेश्वर दर्शन हेतु आया था। महाराष्ट्र पुलिस को उसकी अन्तिम लोकेशन 27 सितंबर को खंडवा जिले के देशगांव क्षेत्र में मिली थी, इसके बाद उसका मोबाइल बंद पाया गया।ॉ उन्होने प्रारंभिक तौर पर विवेचना के आधार पर बताया कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोर को गड़ा धन ढूंढने का शौक था।

IAS अधिकारियों के तबादले की लहर, सामान्य प्रशासन विभाग ने दी अधिसूचना

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS किशोर कुमार कन्याल, अरुण कुमार विश्वकर्मा और लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड के तबादला आदेश जारी किये हैं भोपाल ! मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं इसमें एक उप सचिव और दो कलेक्टर शामिल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है। तबादला सूची में IAS अधिकारियों के नामसामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश द्वारा जारी आदेश में वन विभाग में बतौर उप सचिव पदस्थ किशोर कुमार कन्याल को वहां से हटाकर श्योपुर जिले में कलेक्टर बनाकर भेजा है, इसके अलावा निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जिले से हटाकर अपर संचालक मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल पदस्थ किया है वहीं श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड को फील्ड से हटाकर कलेक्टर निवाड़ी बनाया है।

कोच और कप्तान ने निडर होकर खेलने का लाइसेंस दिया : नितीश

नई दिल्ली  बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में यहां अर्धशतक जमाते हुए हरफनमौला नीतिश रेड्डी के साथ 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखने वाले रिंकू सिंह ने कहा कि उन्हें कोच और कप्तान ने अपनी नैसर्गिक बल्लेबाजी करने की छूट दी है। भारत ने बुधवार को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 221 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को नौ विकेट पर 135 रन पर रोक दिया। इस जीत से भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। रिंकू ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘कोच और कप्तान ने किसी भी तरह की परिस्थिति में मुझे अपना नैसर्गिक खेल खेलने के साथ अपने मजबूत पक्ष पर बने रहने की सलाह दी है। ’’ रिंकू जब क्रीज पर आये तब टीम मुश्किल में थी लेकिन उनकी और रेड्डी की जोड़ी ने शुरुआत की कुछ गेंदों पर संभल कर खेलने के बाद आक्रामक रूख अपनाया। रिंकू ने कहा कि इस पिच पर पारी की शुरुआत में बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैच शुरू हुआ तो गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी। संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव के आउट इसी वजह से आउट हुए। जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो रेड्डी ने कहा कि गेंद थोड़ी फंस कर आ रही है और हमें उसी मुताबिक खेल चाहये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बाद में जब पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो गयी तो हम बड़ी साझेदारी बनाने के साथ कमजोर गेंदों के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के बारे में बात कर रहे थे।’’ रिंकू ने कहा कि रेड्डी के फ्री हिट (नौवें ओवर मे महमुदुल्लाह के खिलाफ) पर छक्का मारने के बाद मैच का रुख हमारी ओर मुड़ने लगा। उन्होंने कहा, ‘‘रेड्डी के फ्री हिट पर लगाये छक्के के बाद से मैच पर हमारी पकड़ मजबूत होती चली गयी। हमने इसके बाद वाले ओवर (रिशाद हुसैन के खिलाफ) में चार छक्के (तीन छक्के और एक चौका) लगाये।’’ रिंकू का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह तीसरा अर्धशतक है लेकिन इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने अपना पिछला अर्धशतक इस साल 17 जनवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया था। इस दौरान ज्यादातर मैचों शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें हालांकि बल्लेबाजी के सीमित मौके ही मिले। उन्होंने कहा, ‘‘मै जिस क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आता हूं वहां मुझे अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। जब भी पहले बल्लेबाजी आती है तो यही कोशिश होती है कि शुरुआत दौड़कर रन बनाउ। जब आखिरी के दो-तीन ओवरों में बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो टीम के लिए तेजी से रन बनाने के लिए चौके छक्के लगाने की योजना होती है।’’ इस खब्बू बल्लेबाज कहा, ‘‘सबसे पहले टीम है और टीम जिस हिसाब से खेल रही थी, मेरी बल्लेबाजी आने से पहले ही मैच खत्म हो जा रहे थे। मेरी बल्लेबाजी से ज्यादा जरूरी यह है कि हमारी टीम जीत रही है।’’ इस मौके पर बांग्लादेश के लिए गेंद से प्रभावित करने वाले तस्कीन ने कहा टीम की हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। अपने चार ओवर में महज 18 रन देकर दो विकेट लेने वाले तस्कीन ने कहा, ‘‘हम जानते थे कि दिल्ली में बड़े स्कोर वाला मैच होगा। यहां बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियां थी लेकिन पिछले मैच की तरह इस मुकाबले में भी हमारे बल्लेबाजों ने निराश किया।  एक टीम के तौर पर हम अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं खेल सके। ’’ उन्होंने रेड्डी और रिंकू की साझेदारी की सराहना करते हुए कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने शानदार साझेदारी की और टीम को बड़े स्कोर तक ले गये। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हमारे बल्लेबाजों ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे जिससे हम लय नहीं हासिल कर सके। ’’ इस टी20 श्रृंखला का तीसरा मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जायेगा। कोच और कप्तान ने निडर होकर खेलने का लाइसेंस दिया : नितीश  बांग्लादेश के खिलाफ अपने दूसरे ही टी20 मैच में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने वाले उभरते हुए भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने टीम को निडर क्रिकेट खेलने का लाइसेंस देने का श्रेय दिया। आंध्र के 21 वर्षीय ऑलराउंडर नितीश ने 34 गेंद में 74 रन की पारी खेलकर भारत को नौ विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर बनाने में मदद की। बाद में उन्होंने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से 23 रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे बांग्लादेश नौ विकेट पर 135 रन ही बना सका और भारत ने तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल की। नितीश ने मैच के बाद कहा, ‘‘भारत का प्रतिनिधित्व करके बहुत अच्छा लगता है। इस पल पर बहुत गर्व महसूस होता है। हर चीज के लिए आभारी हूं। मुझे कप्तान और कोच को श्रेय देना चाहिए। उन्होंने मुझे निडर क्रिकेट खेलने का लाइसेंस दिया।’’ नितीश को लिटन दास से शुरुआत में दो जीवनदान मिले लेकिन महमूदुल्लाह की नोबॉल की बदौलत फ्री हिट पर छक्का लगाने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शुरुआत में समय लिया लेकिन उस नोबॉल के बाद सब कुछ मेरे पक्ष में हो गया। भारतीय टीम के लिए खेलना बहुत अच्छा लगता है। मैं इसी तरह खेलना चाहता हूं। ऐसे अच्छे प्रदर्शन को दोहराना चाहता हूं।’’ भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावरप्ले के भीतर 41 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इससे उन्हें अपने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को परखने में मदद मिली। सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैं ऐसी स्थिति चाहता था, अपने बल्लेबाजों (पांच, छह, सात नंबर) को ऐसी स्थिति में देखना चाहता था।’’ रिंकू सिंह (53) और नितीश के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन दोनों के लिए खुश हूं। उन्होंने बिल्कुल वैसी ही बल्लेबाजी की जैसी मैं चाहता था। संदेश साफ है- नेट्स और फ्रेंचाइजी में जो करते हैं, वही करें। बस जर्सी बदली है, बाकी सब वही है।’’      

दमोह स्टेशन से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन का ट्रैक कंप्लीट, 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर थर्ड लाइन का किया निरीक्षण

 दमोह दमोह स्टेशन से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन का ट्रैक कंप्लीट हो गया है। इसलिए बुधवार को यहां पर 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर थर्ड लाइन का निरीक्षण अधिकारियों ने किया। जल्द ही इस ट्रेक पर आवागमन शुरू होगा। जबलपुर रेल मंडल के एडीआरएम और रेलवे के सुरक्षा आयुक्त ने तीसरी रेलवे लाइन का निरीक्षण कर लिया है। दमोह से असलाना के बीच ट्रैक सही मिला है, लेकिन सागर रूट पर पथरिया से असलना के बीच में सुनार नदी और कटनी रूट पर घटेरा, बांदकपुर के बीच व्यारमा नदी पर पुल न बनने की वजह से तीसरी लाइन पूरी तरह से कंपलीट नहीं हो पाई है। हालांकि सुरक्षा आयुक्त से स्वीकृति पत्र जारी होने के बाद इस पर आवागमन चालू हो पाएगा। दमोह स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने बताया कि असलाना से दमोह के बीच में रेल संरक्षा आयुक्त ने 120 किमी की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन दौड़ाई। इसमें कहीं पर कोई खामी नहीं मिली, लेकिन सुनार नदी पर पुल न बनने की वजह से कुछ समय लग सकता है। इसी तरह की स्थिति घटेरा के पास व्यारमा नदी पर पुल न बनने की समस्या है। यहां पर भी काम चल रहा है। जल्द ही पूरा होने के बाद रेलवे ट्रैक फ्री हो जाएगा। बता दें तीसरी रेल लाइन विस्तारीकरण का यह बहुत बड़ा काम है इससे जहां रेल सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके साथ ही छोटे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पिछले दिनों मलैया मिल फाटक से असलाना स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए 52 यात्री ट्रेनों को बंद करना पड़ा था। अब जबकि तीसरी लाइन का काम पूरा हो गया है तो इस ट्रेक पर ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी और यात्रियों को एक ही समय पर दो यात्री ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी।

संजय राउत पर भोपाल क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज, लाड़ली बहना योजना पर दिया था बयान

 भोपाल राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ भ्रम फैलाने संबंधी अपराध दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत जिला उपाध्याक्ष भाजपा महिला मोर्चा सुषमा चौहान ने की थी। सुषमा चौहान ने शिकायत में बताया कि एक्स पर एक वीडियो शिवसेना नेता संजय राउत का पोस्ट किया गया है। साथ ही राउत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रसारित किया। इसमें मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानबूझकर भ्रम फैलाने के लिए बोला गया है। राउत ने कहा है कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, वहां लाड़ली बहना योजना चलाई और वह बंद हो गई है तो महाराष्ट्र में भी बंद हो जाएगी। इस तरीके की झूठी अफवाह फैलाकर संजय राउत बहनों में लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना के प्रति झूठी अफवाह उड़ा रहे हैं। संजय राउत ने अपने राजनैतिक लाभ के लिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की छवि धूमिल हो। इस शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने संजय राउत के खिलाफ भ्रम फैलाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिवसेना नेता राउत के बयान पर सीएम ने दिया बड़ा बयान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब से हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। लगातार हर महीने, निश्चित समय पर बहनों को पैसे देने का काम किया है। हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ प्रदेश की हितग्राही लाड़ली के खातों में राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है, जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है, लेकिन हार के डर से शिवसेना (यूबीटी) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।

iPhone से कॉलिंग के लिए Wi-Fi Calling ऐसे करें एनेबल

  नेटवर्क में समस्या होने की वजह से कई बार कॉल करने में दिक्कत आती है. कई बार इमरजेंसी कॉल करने की जरूरत पड़ती है लेकिन खराब नेटवर्क की वजह से ऐसा हो नहीं पाता है. नेटवर्क ना होने की स्थिती में कॉल करना पॉसिबिल ही नहीं हो पाता है. हालांकि एक ऑप्शन आपके पास है. अब टेलीकॉम कंपनियां Wi-Fi calling फीचर देने लगी है. इस फीचर से मोबाइल नेटवर्क नहीं होने पर भी Wi-Fi के जरिए कॉल किया जा सकता है. कई मोबाइल में Wi-Fi calling फीचर इनबिल्ट दिया जाता है लेकिन उसे इनेबल करना पड़ता है. अगर आप iPhone यूजर है तो आप के फोन में Wi-Fi calling फीचर इनबिल्ट रहता है. इस फीचर से Wi-Fi की मदद से ही आप ऑडियो कॉल, वीडियो कॉल और iMessage टेक्सट कर सकते हैं. ये फीचर वहां काफी उपयोगी साबित होता है जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है या काफी कम है. इस फीचर को आपके iPhone में इनेबल करना का तरीका यहां हम बता रहे हैं.          Wi-Fi calling फीचर को iPhone पर इनेबल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे. इसके लिए सबसे पहले आप अपने iPhone की सेटिंग को ओपन कर लें. सेटिंग में phone (या cellular) सेटिंग में जाकर Wi-Fi calling पर टैप करें. Wi-Fi Calling on This iPhone टॉगल को ऑन कर दें.           टॉगल ऑन होते ही आपको एक मैसेज दिखेगा. इस मैसेज में कहा जाएगा कि Wi-Fi को इनेबल करते ही इस बात की जानकारी आपके कैरियर तक पहुंच जाएगी. इनेबल बटन को टैप करके इसे कन्फर्म कर लें. Wi-Fi Calling फीचर इनेबल हो गया है इसको चेक करने के लिए Wi-Fi के साथ अपने फोन के कैरियर को आईफोन में सर्च करें. इस फीचर के इनेबल होते ही आप अपने आईफोन से बिना किसी नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं. इसके लिए बस आपका फोन Wi-Fi से कनेक्ट रहना चाहिए. ये मेक श्योर करना जरूरी है कि आपके नेटवर्क प्रोवाइडर WiFi Calling का सपोर्ट दे रहा है या नहीं. इसके लिए आप अपने नेटवर्क प्रोवाइडर के कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं.

महाकाल लोक परिसर में उर्दू की किताब बैग में लेकर घूम रही थी महिला, बैग से निकले कई आधार कार्ड

उज्जैन  महाकाल लोक में तैनात सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला को जब पकड़ने की कोशिश की गई, तब वह भागने का प्रयास करने लगी। सुरक्षा एजेंसी ने उसे महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, महिला की तलाशी ली गई तो उसके झोले से उर्दू में लिखे कुछ दस्तावेज और 5 आधार कार्ड बरामद हुए हैं। आधार कार्ड में अलग-अलग नाम महिला के पास जो आधार कार्ड मिले हैं, उस पर मुस्लिमों के नाम हैं। सभी पर अलग-अलग नाम दर्ज हैं। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि सुरक्षा गार्डों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़कर महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। महिला से अभी पूछताछ की जा रही रही है। मंजू परमार बता रही है नाम महाकाल लोक से पकड़ी गई महिला अपना नाम मंजू परमार बता रही है। झोले से जो आधार कार्ड मिला है, उसमें उसका नाम रुखसार लिखा है। वहीं, मंजू परमार के नाम से जो आधार कार्ड मिला है, उससे महिला के चेहरे का मिलान नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि झोले से कुल पांच आधार कार्ड मिले हैं, सबकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों लश्कर ए तैयबा ने बीकानेर हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन प्रभारी को पत्र लिखकर महाकालेश्वर मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी। उसी के बाद से यह चर्चा जोरों पर थी कि यहां कोई संदिग्ध व्यक्ति हमला कर सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान सतर्क हैं। साथ ही महाकाल मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड भी चारों ओर पैनी नजर रखे हुए हैं।

जिला बदर आदतन अपराधी संतोष पटेल कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर            पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शान्ति पूर्ण मनाये जाने हेतु लगातार असामाजिक तत्वो एवं आदतन अपराधियो की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही की जा रही है।  बुधवार की रात्रि आदतन अपराधियो की चेकिंग के दौरान टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं महेन्द्र राठौर के द्वारा जिला बदर आदतन आरोपी संतोष पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र करीब 30 साल निवासी वार्ड न. 09 अनूपपुर को शंकर मंदिर तिराहा के पास जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर बिना अनुमति नगर में घूमते पाये जाने पर पकड़ा जाकर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 446/24 धारा 223 बी.एन.एस. एवं धारा 14  म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।              उल्लेखनीय है कि जिला बदर आरोपी संतोष पटेल निवासी अनूपपुर के विरूद्ध बलात्कार, महिला से अश्लील छेड़खानी, मारपीट, अड़ीबाजी, वसूली एवं आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण  थाना कोतवाली अनूपपुर में  दर्ज है एवं माननीय न्यायालय में विचाराधीन है जो माननीय  न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्र. 30/ जिला बदर /2022 में दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को संतोष पटेल निवासी अनूपपुर को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1 धारा – 5 की कंडिका (क), (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत जिला अनूपपुर की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा से लगे हुए म.प्र. राज्य के जिला शहडोल, उमरिया एवं डिण्डौरी चुतर्दिक राजस्व सीमाओ से एक वर्ष के कालावधि के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है। जो उक्त आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर आरोपी संतोष पटेल को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

नायब सिंह सैनी का ही मुख्यमंत्री बनना तय, बनेगा एक दलित डेप्युटी सीएम

नई दिल्ली  हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की। पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सैनी और उनकी पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात है। सरकार बनाने को लेकर दशहरे के बाद बात होगी। मुख्यमंत्री और शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर तभी बात होगी। उधर, सैनी ने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे और विधायक दल के नेता का चयन करेंगे। इसके बाद संसदीय बोर्ड फैसला लेगा कि कौन सीएम होगा। क्या बनेगा दलित डेप्युटी सीएम? नायब सिंह सैनी का ही मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। बीजेपी ने चुनाव सैनी को ही सामने रखकर लड़ा था। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। मंगलवार को हरियाणा जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था तब भी खट्टर और सैनी का जिक्र किया था। चर्चा चल रही है कि बीजेपी हरियाणा में डेप्युटी सीएम भी बना सकती है। बीजेपी सर्कल में यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी दो डिप्टी सीएम बना सकती है और एक डेप्युटी सीएम दलित समाज से होगा। 2019 में दुष्यंत चौटाला का बनाना पड़ा था डेप्युटी सीएम 2014 में जब पहली बार बीजेपी हरियाणा में सत्ता में आई थी तब कोई डेप्युटी सीएम नहीं बनाया था। 2019 में जब जेजीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई तब जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को डेप्युटी सीएम बनाया था। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री हो सकते हैं। पिछली सरकार के 8 मंत्री चुनाव हार चुके हैं। 3 मंत्रियों को इस बार टिकट ही नहीं मिला था और दो मंत्री चुनाव नहीं जीत पाए। पीएम से मिले सैनी नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने सैनी को बीजेपी की जीत के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और अहम होने जा रही है। सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट किया, ‘हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से मिला और विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और अहम होने जा रही है।’ नायब सैनी ने जीत का श्रेय़ पीएम मोदी की नीतियों को दिया प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सैनी ने पार्टी की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव विश्लेषकों ने भले ही कांग्रेस के चुनाव जीतने की संभावनाओं का दावा किया हो लेकिन उन्होंने हमेशा जोर दिया कि लोग बीजेपी सरकार की नीतियों के कारण उस पर भरोसा करेंगे। EVM पर कांग्रेस की ओर से संदेह जताए जाने के मसले पर उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी झूठ का बवंडर खड़ा कर रही है।

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान संघ हुआ लामबंद

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान संघ हुआ लामबंद जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन डिंडोरी शहपुरा किसानों के हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करवाने के लिए शासन-प्रशासन तक आवाज बनने का कार्य भारतीय किसान संघ डिंडोरी करती है । इन दिनों शक्ति की उपासना में सभी लोग लगे हुए है, वहीं विघुत विभाग शहपुरा भी अघोषित बिजली करने में लगी है । यहा तक की ग्रामीण क्षेत्रों मे 10 घंटे तक लगातार बिज़ली बंद होने से ग्रामीण किसान परेशान होते है  l विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को विजली व्यवस्था को लेकर चिंता भी नहीं है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठानी पड रही है । बिजली विभाग के इस मनमानी रवैये के विरोध में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार शहपुरा को ज्ञापन सौंपा गया है । वहीं दूसरी ओर बजाग तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीगहन में 1 वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब है, ग्राम खारीडीह में 6 माह से ट्रांसफार्मर खराब है तथा करंजिया उप तहसील में राजस्व प्रकरण लंबित है इन समस्याओं के जल्द निराकरण करवाए जाने के लिए बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव ने नायब तहसीलदार करंजिया को ज्ञापन सौंपा  है । ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, तहसील कार्यालय मंत्री संत कुमार सहित किसान बंधु उपस्थित रहे

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रतन टाटा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रतन टाटा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि रतन टाटा के निधन से देश ने एक दूरदर्शी उद्योगपति और एक सच्चे देशभक्त को खो दिया है। राज्यपाल पटेल ने शोक संदेश में कहा है कि टाटा एक महान उद्योगपति और समाजसेवी थे। उनका निधन भारतीय उद्योग जगत और समाज के लिए बड़ी क्षति है। टाटा ने भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। राज्यपाल पटेल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में उनके परिजन, मित्रों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

नक्सलियों का छोड़ो या अंजाम भुगतने को रहो तैयार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के आईजी का अल्टीमेटम

जगदलपुर. तीन और चार अक्तूबर को दंतेवाड़ा के साथ ही नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था, इन सभी मारे गए नक्सलियों पर 2 करोड़ 15 लाख का इनाम था, नक्सलियों की बटालियन नंबर 6 की पूरी टीम इस हमले में खत्म हो गई, इस घटना के बाद बस्तर रेंज आईजी ने नक्सलियों के अन्य नक्सलियों से अपील की है कि नक्सलियों का साथ छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ जाओ, नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। बता दे कि बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए नक्सलियों की एक बड़ी टीम को सफाया करने की बात कहते हुए अन्य नक्सलियों से इस बात की अपील की है कि अभी भी समय है अगर अच्छी जिंदगी जीना है तो नक्सलियों का साथ छोड़ दो और समाज के मुख्यधारा में आकर जुड़ जाओ, नही तो जिस तरह से नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा से लगे ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम नेंदूर – थुलथुली में हुए मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे, वही आने वाले दिनों में और नक्सलियों के खिलाफ अन्य अभियान चलाया जाएगा। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा बताया गया कि नेंदूर – थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 2 करोड़ 15 लाख के ईनामी 29 नक्सलियों की पूरी शिनाख्त कार्यवाही हुई है। बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी. के द्वारा बताया गया कि इस मुठभेड में 01 डीकेएसजेडसी, 01 सीवायपीसी कमांडर, 03 डीवीसीएम, 14 पीएलजीए कंपनी नंबर 06 सदस्य, 02 डीकेएसजेडसी गार्ड, 06 एरिया कमिटी सदस्य तथा 02 एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य कैडर की पहचान कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि शेष  02 नक्सलियों की शिनाख्त कार्यवाही जारी है। ये है 29 नक्सलियों की लिस्ट —- पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय व पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि पहचान किए जा चुके 29 नक्सलियों के नाम इस प्रकार है:– 1. नीति उर्फ उर्मिला 45 वर्ष पद (एसजेडसीएम) पूर्व बस्तर डिविजन इंचार्ज सचिव (25 लाख ईनामी) निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, 2. नंदू मण्डावी पद -CYPC- कंपनी नंबर 06 कमाण्डर (10 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर 3. सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद डीव्हीसीएम आमदई एरिया कमेटी (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर 4. मीना नेताम 44 वर्ष पद  डीव्हीसीएम (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर 5.महेश पद -डीव्हीसीएम (08 लाख ईनामी) निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा  6. अर्जुन उर्फ रंजीत 30 वर्ष करीबन पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी)ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर छग 7.  सुन्दर उर्फ कमलू पद – (पी.पी.सी.एम.) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 8.बुधराम मड़काम पद  (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर 9.  मोहन मण्डावी पद  (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा 10.  बसंती पति साकेत 30 वर्ष पद – (पीपीसीएम) पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्या (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर छग 11. जगनी कोर्राम 36 वर्ष  पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर (छग) 12. अनिल पद पार्टी सदस्य, पीएलजीए कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (8 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 13. दशमति पोयाम पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या  (ईनामी 08 लाख) निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (छग) 14. मासे उर्फ शकीला पिता स्व. बुडता 26 वर्ष पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्या (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर (छग) 15. साबन उर्फ लोकेष पोयाम पद- पीएलजीए कम्पनी नंबर 6 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम एरपुंड सालेपाल थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा (छग) 16. सोमरू मंडावी पिता बलधर मंडावी 24 वर्ष पद पीएलजीए कम्पनी नंबर 06 सदस्य (ईनामी 08 लाख) निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर(छग) 17.मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा  पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर   18. नाम- मनोज उर्फ संपोर मंडावी पिता स्व. सोनारू उम्र 35 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी ) निवासी ग्राम ताड़नार पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर 19.  नाम – सोमे पति टुगे उर्फ मानसिंग उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य (08 लाख ईनामी )  निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर छ0ग0 20. नाम – जनीला उर्फ बुधरी उम्र – 40 वर्ष पद- नीति की गार्ड (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम साकिन कोटमेटा थाना पूँगारपाल जिला कोण्डागांव छग 21. नाम- मंगलदई कश्यप पिता स्व. जगन्नाथ उम्र- 35 पद- नीति की गार्ड (5 लाख ईनामी) निवासी- ग्राम कुधुर पोस्ट मटवाल थाना फुंगारपाल जिला   कोंडागांव 22. नाम – रामदेर पद -एसीएम बयनार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव 23. नाम – सुक्कु यादव उम्र – 34 वर्ष पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कानागांव थाना कोहकामेट्टा जिला नारायणपुर 24. नाम – सुकलू उर्फ विजय उर्फ पण्डरू कोर्राम पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोंगेरा घोटिया पारा थाना झारा जिला नारायणपुर 25. नाम – सोनू कोर्राम पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी)निवासी ग्राम सूलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर 26.नाम – जमली उम्र – 36 वर्ष पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्या (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोडोनार तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर 27. नाम – सोहन उर्फ रोहन पदम  पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कुमुरगुण्डा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 28. नाम – फुलो उर्फ सुंदरी उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – आमदई एरिया पार्टी सदस्या ( 2 लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना33 वर्ष भैरमगढ़, जिला बीजापुर छ0ग0 29. नाम- फूलमती पदामी पिता घसिया पदामी उम्र 27 वर्ष  पद- आमदई एरिया पार्टी सदस्या (ईनामी 02 लाख) निवासी ग्राम ईरपानार थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज … Read more

उद्योगपति डॉ. नितिन वर्मा के सेंट्रल ग्रुप का शुभारंभ भोपाल में सफलतापूर्वक किया

भोपाल मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित उद्योगपति डॉ. नितिन वर्मा के सेंट्रल ग्रुप का शुभारंभ दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को भोपाल शहर में सफलतापूर्वक हुआ। सेंट्रल ग्रुप के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD), डॉ. नितिन वर्मा एवं उनकी टीम के इस ग्रुप के अंतर्गत हेल्थ केयर सेक्टर, फार्मास्यूटिकल सेक्टर, एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सेक्टर, मीडिया सेक्टर, स्पोर्ट्स सेक्टर, तथा इंश्योरेंस के साथ-साथ विभिन्न सेक्टर्स भी सम्मिलित है। सेंट्रल ग्रुप की जानकारी देते हुए डॉ. वर्मा ने यह बताया कि इस ग्रुप की शुरुआत 2015 में गुजरात से हुई, जिसका विस्तार उन्होंने दिल्ली एवं मध्यप्रदेश में भी किया है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने यह बताया है कि हेल्थ केयर सेक्टर में, सेंट्रल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटलस, फार्मास्यूटिकल सेक्टर में, सर्कल-एन (CIRCLE-N) फार्मेसी, एजुकेशन सेक्टर में, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स सेक्टर में एस्पायर स्पोर्ट्स (ASPIRE SPORTS), इंश्योरेंस सेक्टर में कोटक हेल्थ एंड लाइफ इंश्योरेंस, मीडिया सेक्टर में, दैनिक राज्यरानी खबर जैसे स्टार्टअप शामिल हैं।

दो बच्चे लापता, छत्तीसगढ़-सक्ती में नहर में पलटी पिकअप, 20 लोग थे सवार

सक्ती. सक्ती जिले में बड़ी घटना सामने आई है। तेज रफ्तार पिकअप वैन बड़ी नहर में जा गिरी है। पिकअप वाहन में 2 बच्चों सहित 20 लोग सवार थे। जिसमें से सभी को बाहर निकाला गया है। वहीं छह वर्ष के  दो मासूम बच्चे नहर के तेज बहाव में लापता हो गए हैं। यह घटना नगरदा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, आज बुधवार की रात करीबन 9 बजे के आस-पास ग्राम बैलाचुआ के ग्रामीण एक पिकअप में 2 बच्चे सहित 20 लोग सवार होकर जस गीत गाने के लिए दूसरे गांव सलीहा भाठा दुर्गा पंडाल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में था। जिसने पिकअप वाहन को मोहगांव की बड़ी नहर में जा गिरा। हादसे की जाकारी ग्रामीणों को होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तहत से नहर से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। नहर से जेसीबी के सहायता से पिकअप वाहन को बाहर निकाला जा रहा है। 18 लोगों को सुरक्षित नहर से बाहर निकले गए हैं। वहीं दो मासूम बच्चे इंद्र 6 वर्ष और अशोक जायसवाल 6 वर्ष लापता है। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।

पुलिस पर फायरिंग और विस्फोट में रहा शामिल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में दो लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बीजापुर नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों को एक और सफलता मिली है। हत्या, फायरिंग व विस्फोट की घटनाओं में शामिल दो लाख रुपये का ईनामी पीएलजीए प्लाटून नम्बर 9 का सदस्य गिरफ्तार किया गया हैं। उस पर बासागुड़ा थाना में सात स्थाई वारंट लंबित हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा थाना व कोबरा 210 की संयुक्त पार्टी पुसबाका व गगनपल्ली के बीच जंगल से जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत प्लाटून नम्बर 9 के नक्सली सदस्य मड़कम शंकर उर्फ शंकरैया पिता हिरमा उर्फ हिड़मा उम्र 35 निवासी गगनपल्ली को पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सली पर छग शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 2 लाख रुपये का ईनाम घोषित हैं। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध बासागुड़ा थाना में 7 स्थाई वारंट लंबित है। बासागुड़ा थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं। इन घटनाओं में रहा शामिल 9 नवम्बर 2012 को सारकेगुड़ा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने, 13 जनवरी 2016 को तर्रेम के छात्र बासागुड़ा छात्रावास में रहकर अध्यनरत थे, जो मोटर सायकल से बासागुड़ा जा रहे थे। नक्सलियों के द्वारा प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। 27 अप्रैल 2016 को चुटवाही और गुंडम के जंगल मे पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल, 24 जनवरी 2018 को आउटपल्ली के जंगल में पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला करने की घटना में शामिल, 7 नवम्बर 2018 को एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी पर तर्रेम बुड़गीचेरु के बीच पुलिया के पास आईईडी लगाकर हमला करने की घटना में शामिल, 27 फरवरी 2020 को मंडीमरका व तर्रेम के बीच जंगल मे पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल व 22 सितंबर 2020 को पुतकेल के ग्रामीण की हत्या करने की घटना में शामिल रहा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet