LATEST NEWS

बिग बॉस 18: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने शो में उपस्थिति के लिए माफी मांगी और स्पष्टीकरण दिया

‘बिग 18’ के प्रीमियर पर अमेरिका के अनिरुद्ध महाराज को देखकर लोग काफी हैरान हो गए। इसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें खूब आलोचनाएं भी झेलनी पड़ीं। अनिरुद्ध महाराजचार्य के फैन फॉलोइंग हैं, लेकिन उन्हें इस शो में देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है। जबकि उन्होंने खुद सबसे पहले इस शो को गुड-बुरा कहा था। आख़िरकार, इस शो में आने के लिए उन्हें अपने संस्कारों से माफ़ी मांग ली है। याद दिला दें कि इससे पहले अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा था कि उन्हें ‘बिग बॉस 18’ का ऑफर आया था, लेकिन करोड़ों का ये ऑफर उन्होंने ठुकरा दिया। उन्होंने सबसे पहले ‘बिग बॉस’ की आलोचना करते हुए कहा था कि वो कभी भी ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनेंगे, इसके लिए उन्हें पैसे का ऑफर ही क्यों न दिया जाए। लेकिन प्रीमियर पर उन्हें देखकर जब लोग नाराज और निराश होने लगे तो अब वे अपने आदर्श से छुट्टी ले लेंगे। कहा- ये बेटा, तेरा भाई, तेरा दास.. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अनिरुद्ध कहते दिख रहे हैं, ‘अगर मेरे उस बिग बॉस में जाने से अगर किसी सनातनी का दिल दुखा है तो ये बेटा, आपका भाई, आपका दास। सभी सनातनियों से क्षमाप्रार्थी है। आप अवश्य क्षमा करें, क्योंकि मेरा उद्देश्य तो सनातन का प्रचार करना है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बिग बॉस में नहीं गया, उसका हिसा नहीं रहा’ , मैं बिग बॉस में नहीं गया… बिग बॉस के जो अंदर जाने वाले मेहमान हैं 18, मैं उसका नहीं रहा। मैं केवल अतिथि के रूप में आशीर्वाद देता हूं। उस अतिथि के रूप में पर्यटक ने वहां मुझे भगवत गीता के बारे में बताया।’ अनिरुद्धाचार्य बोले- मैं वहां अच्छी बातें करता था। अनिरुद्ध इस वीडियो के अंत में कह रहे हैं, ‘मैं वहां अच्छी बातें करता हूं। अगर मेरे वहां गीता देने से, अगर भगवत गीता का प्रचार करने से…जितने लोग वहां आए सबने राधे-राधे कहा से, अगर मेरे द्वारा गीता देने से, अगर किसी की आस्था प्रभावित हुई है, मेरे कोई सनातनी नहीं हुए मेरे बिग बॉस जाने से…चुंकी मैं बार-बार फिर कह दूं कि मैं बिग बॉस नहीं गया, गेस्ट बना। फिर भी किसी की भावना नापसंद है तो बार-बार, करोड़ों बार ये दास क्षमाप्रार्थी है। आप निश्चिंत रहिए, जब तक ये शांति रहेगी न…तब तक निरंतरता की ही बात होगी।’ अनिरुद्धाचार्य ने कहा था- हमारे संस्कारों से मैच नहीं कर रहा था याद दिला दें कि शो में जाने से पहले जब अनिरुद्धाचार्य महाराज के नाम की चर्चा चल रही थी तो उन्होंने शो में जाने से पहले साफ शब्दों में कहा था। उन्होंने कहा था, ‘हम इंसान से देवता बने कि इंसान से और कुत्ता-बिली बने, जानवर बने। देवता की श्रेणी हो वहां तो हम., हम ऊपर की तरफ क्यों., हम टूटे की तरफ क्यों? लोग तो अभी जान रहे हैं, कौन नहीं जान रहे हैं, उसके बाद थोड़ा जानेंगे।’ उन्होंने आगे ये भी कहा, ‘वो बस ही मुझे पॉप अप-यूनिफाइड चाहते हैं, वो हमें क्या लोकप्रिय कहेंगे, हम जाएंगे तो वो पॉप अप-यूनिक हो जाएंगे, इसलिए तो वो हमें कॉल कर रहे हैं।’ इसलिए हम वहां नहीं जा रहे, वो हमारे संस्कारों से मैच नहीं कर रहे।’

जहरीला धुआं फैला, छत्तीसगढ़-पेंड्रा में एसिड से भरा टैंकर पलटा, चालक फरार

पेंड्रा. पेंड्रा में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे आसपास एसिड का गैस फैल रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पेंड्रा पुलिस की टीम पहुच गई है। वहीं, टैंकर पलटने के बाद से टैंकर के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए है। फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जहां पर आज तड़के हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया है। जानकारी के अनुसार, यह टैंकर झारखंड के रहला से चलकर मध्यप्रदेश के इंदौर जाने को निकाला था और पेंड्रा के पास दुर्गा पुजा के पंडाल लगे होने के कारण सही रास्ता समझ नहीं आने के चलते टैंकर चालक टैंकर को पेंड्रा से नवागांव जाने वाले सड़क पर ले गया। टेंकर की रफ्तार तेज होने के चलते सड़क के मोड़ पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई है। वही पुलिस के मौके पर पहुचने से पहले टैंकर में मौजूद चालक परिचालक फरार हो गए है। फिलहाल टैंकर में मोजूद हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव जारी है, जो आसपास के गड्ढे में भर गया है।

इजरायल ने एयर स्ट्राइक कर हिज्बुल्लाह की पूरी कमर तोड़ी, अब तक 11 टॉप कमांडर ढेर हो चुके

तेल अवीव इजरायल ने लगातार एयर स्ट्राइक कर हिज्बुल्लाह की पूरी कमर तोड़ दी है. हसन नसरल्लाह, हाशिम सफीद्दीन और फौद शुक्र सहित अब तक हिज्बुल्लाह के 11 टॉप कमांडर ढेर हो चुके हैं. इजरायल के इन हमलों ने हिज्बुल्लाह के दूसरे लड़ाकों का मनोबल भी तोड़कर रख दिया है. इस बीच अब लड़ाकों की उम्मीदें हिज्बुल्लाह के तीन टॉप कमांडर्स पर टिकी हुई हैं. ये टॉप कमांडर अभी कहां हैं और इनकी आगे की प्लानिंग क्या है, ये किसी को नहीं पता है. इन तीन कमांडर्स के नाम हैं. नईम कासिम, तलाल हामिह और अबु अली रिदा. नईम कासिम शेख नईम कासिम को 1991 में तब हिज्बुल्लाह के जनरल सेक्रेट्री अब्बास अल-मुसावी ने डिप्टी लीडर नियुक्त किया था. बता दें कि अगले ही साल अल मुसावी के काफिले को 1992 में इजरायली अपाचे हेलिकॉप्टर ने निशाना बनाया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद नसरल्लाह ने कमान संभाली, लेकिन नईम कासिम अपनी भूमिका में बने रहे. पिछले साल कासिम ने इजरायल के साथ तनाव पर विदेशी मीडिया को इंटरव्यू भी दिया था. तलाल हामिह तलाल हामिह को तलाल होस्नी हामिह, इस्मत मजरानी या अबू जाफर के नाम से भी जाना जाता है. वह हिज्बुल्लाह के बाहरी संचालन का इंचार्ज है, जिसे यूनिट 910 के नाम से भी जाना जाता है, जो दुनिया भर में गुप्त अभियानों की देखरेख करता है. तलाल हामिह को हिज्बुल्लाह की पहली पीढ़ी का हिस्सा माना जाता है, जो 1980 के दशक के मध्य में संगठन से जुड़े. तलाल उन कुछ लोगों में शामिल हैं, जिनका हसन नसरल्लाह से सीधा संपर्क था. अबु अली रिदा हिज्बुल्लाह के लड़ाके जिस तीसरे शख्स की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं, उसका नाम है अबु अली रिदा. अबु हिज्बुल्लाह की बदर डिवीजन का कमांडर है. इजरायल की सेना उसका पता लगाने के लिए लगातार ऑपरेशन चला रही है, लेकिन उसका ठिकाना किसी को नहीं पता है. बताया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह के टॉप कमांडर पर एक के बाद एक होते हमले को देखते हुये, वह किसी अज्ञात ठिकाने पर छिपा हुआ है. अमेरिका इन लड़ाकों को IDF ने किया ढेर > हसन नसरल्लाह: इजरायल ने सीक्रेट बंकर में छिपे हिज्बुल्लाह चीफ को एयरस्ट्राइक कर ढेर कर दिया था. > हाशिम सफीद्दीन: हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी माने जा रहे हाशिम सफीद्दीन को भी हवाई हमलों में मार गिराया. > इसके अलावा इब्राहिम अकील (ऑपरेशन हेड), मोहम्मद कबीसी (मिसाइल और रॉकेट यूनिट हेड), फौद शुक्र (हिज्बुल्लाह का सर्वोच्च कमांडर), अली कराकी (साउथ फ्रंट कमांडर) को भी मार गिराया. > इजरायल ने हिज्बुल्लाह की दूसरी पंक्ति के नेताओं में विसम अल तवील (रादवां फोर्स कमांडर), अबू हसन समीर (रादवां फोर्स का ट्रेनिंग हेड), मोहम्मद हुसैन सरौर (एरियल कमांड कमांडर), सामी तालेब अब्दुल्लाह (नासेर यूनिट कमांडर) और मोहम्मद नासेर (अजीज यूनिट कमांडर) को हवाई हमले में ढेर कर दिया था.  

दमोह में भीषण सड़क हादसे में दो की मृत्यु, यादव की राहत राशि की घोषणा

दमोह मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘दमोह जिले अंतर्गत चैनपुरा में ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो अनमोल जिंदगियों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को हादसे में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी करने के निर्देश दिए हैं। सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। दमोह जिले के चैनपुरा में कल एक ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों में से कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

अडानी ने कहा कि भारत ने ‘एक दिग्गज, एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है जिन्होंने आधुनिक भारत के मार्ग को फिर से परिभाषित किया

मुंबई उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे। उन्होंने मुंबई स्थिति अस्पताल में बुधवार को अंतिम सांस ली। रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रतन टाटा को भारत के सबसे प्रतिष्ठित और परोपकारी बेटों में से एक बताया। अंबानी के अलावा अरबपति गौतम अडानी और ऑटो क्षेत्र के दिग्गज आनंद महिंद्रा ने भी टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। अंबानी ने कहा, ‘यह भारत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का जाना सिर्फ टाटा समूह ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए बहुत बड़ी क्षति है। व्यक्तिगत स्तर पर रतन टाटा के जाने से मैं बेहद दुख में हूं, क्योंकि मैंने अपने एक अच्छे दोस्त को खो दिया है। उनके साथ हुई कई मुलाकातों में हर बार मुझे प्रेरित किया, ऊर्जा दी और उनके अपनाए हुए मूल्यों के प्रति मेरा सम्मान बढ़ाया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘रतन टाटा दूरदर्शी कारोबारी और परोपकारी थे, जो हमेशा समाज की अच्छाई के लिए काम करते थे।’ उन्होंने कहा, ‘रतन टाटा के जाने से भारत ने सबसे पुत्र और दयालु बेटे को खो दिया है। टाटा ने भारत को दुनिया के सामने रखा और दुनिया की अच्छी चीजों को भारत लेकर आए। उन्होंने टाटा घराने को संस्थागत बनाया और साल 1991 में टाटा समूह संभालने के बाद इसे 70 गुना बढ़ा दिया।’ उ्होंने कहा, ‘रिलायंस, नीता और अंबानी परिवार की तरफ से मैं टाटा परिवार के शोकाकुल सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।’ अडानी ने कहा कि भारत ने ‘एक दिग्गज, एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है जिन्होंने आधुनिक भारत के मार्ग को फिर से परिभाषित किया।’ उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘रतन टाटा सिर्फ एक कारोबारी नेता नहीं थे, उन्होंने ईमानदारी, करुणा और व्यापक भलाई के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के साथ भारत की भावना को मूर्त रूप दिया। उनके जैसे दिग्गज अमर रहते हैं। ओम शांति।’ आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ‘ऐतिहासिक छलांग’ लगाने के कगार पर है और टाटा के ‘जीवन और कार्य का हमारे इस स्थिति में आने में बहुत बड़ा योगदान है।’

मुख्यमंत्री की विशेष पहल से शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग में 102 अभियंताओं की भर्ती को वित्त से मंजूरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए खुले अवसरों के द्वार  मुख्यमंत्री की विशेष पहल से शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे।     मुख्यमंत्री ने तेजी से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं और रिक्त पदों पर भर्ती की त्वरित रूप से स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर लगातार खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। निर्माण एजेंसियों में तेजी से चल रही भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में बड़े पैमाने पर चल रही अधोसंरचना परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण के तहत् स्व सहायता समूहों की 412 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया

सफलता की कहानी विष्णु के सुशासन में तेजी से बदल रही गांव की तस्वीर विकास और समाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ग्राम पंचायत घुघरी विकास और बदलाव की नई परिभाषा गढ़ रहा महिला सशक्तिकरण के तहत् स्व सहायता समूहों की 412 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया जशपुरनगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में तेजी से बदल रही है राज्य के गांवों की तस्वीर। शासन के प्रयासों और पंचायती राज योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बदौलत प्रदेश के गांव अब विकास और समाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नई कहानियां लिख रहे हैं।         ऐसी ही एक कहानी है जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुघरी की। जिला मुख्यालय जशपुर से 93 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव विकास और बदलाव की नई परिभाषा गढ़ रहा है। यहां पंचायत की बैठकों में जनभागीदारी के माध्यम से गांव के हर चुनौति का समाधान किया जाता है। गांव में 567 लोगों का राशन कार्ड बनाया गया हैं जिनमें 37 एपीएल कार्ड, 407 बीपीएल कार्ड शामिल हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से 216 बच्चों को पोषण का लाभ मिल रहा है। धात्री और गर्भवती महिलाओं के लिए भी पोषण की व्यवस्था की गई है। समाजिक सुरक्षा के लिए 2 लाख 10 हजार खर्च किए गए हैं। साथ ही 342 लोगों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया है।          घुघरी निवासी मंगरी बाई ने बताया कि उन्हें हर महिना 500 रूपए पेंशन मिलती है। उसी पैसे से अपना जीवन यापन करती हैं। परिवार के  पालन पोषण करने में सहायता मिल रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।          प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 56 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। 483 परिवारों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए हैं। पीछे दो वर्षाे में मनरेगा के 20 व्यक्तिगत तालाबों का निर्माण कराया गया है।            ग्राम पंचायत घुघरी के विनोद राम ने बताया कि उनके गांव में अक्टूबर और नवम्बर में मनरेगा का कार्य चालू होता है। उसमें गांव के लोग काम करने जाते हैं। गाव के लोगों का जॉब कार्ड है। मनरेगा में कार्य करके सभी परिवार मिलकर  28 हजार रूपए कमा लेते हैं। इसे घर परिवार अच्छा से चल रहा है।           महिला सशक्तिकरण के उददेश्य से 36 स्व सहायता समूहों का गठन कर 412 महिलाओं को  स्वरोजगार से जोड़ा गया है। ग्राम पंचायत घुघरी की यह कहानी संवरते छत्तीसगढ़ के सुरक्षित होते भविष्य की कहानी है।

इस बार Diwali पर टूटेगा दीपों का रिकॉर्ड, 25 लाख दीपों से जगमगाएगी Ayodhya नगरी

अयोध्या  अयोध्या में प्रभु रामलला के नव मंदिर में विराजित होने के बाद पहली दीपावली बेहद भव्य और दिव्य होने जा रही है। सीएम योगी के कुशल मार्गदर्शन में में सकल विश्व में एक यूनीक इवेंट के तौर पर अपनी पहचान बना चुके अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में इस बार भी नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी है। रामनगरी में छोटी दीपावली पर 55 घाटों पर 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित होंगे जिसकी अगुआई खुद डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल कर रही हैं। उनके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 हजार स्वयंसेवकों को लगाने की तैयारी की है, जिनकी मदद से सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अयोध्या धाम का नाम दर्ज होगा। खास बात ये है कि 25 लाख दीए जलाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 28 लाख दीए बिछाये जाएंगे। दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद का पहला दीपोत्सव ऐतिहासिक बनाया जायेगा। आठवें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमर कस ली है। दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। दीपोत्सव में सहभागिता के लिए पंजीकरण की तिथि विस्तारित कर दी है। अब 15 अक्टूबर तक सहभागिता हेतु पंजीकरण कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों के दीपोत्सव आईकार्ड को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। 20 अक्टूबर से स्वयंसेवकों को आईकार्ड का वितरण शुरू कर दिया जायेगा। जल्द ही शुरू होगा घाटों की मार्किंग का कार्य दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर नोडल समन्वयक प्रो0 एसएस मिश्र ने बताया कि राम पैड़ी के 55 घाटों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए 25 लाख दीए प्रज्ज्वलित किए जाने के लक्ष्य को लेकर 28 लाख दीए बिछाये जायेंगे, जिसके लिए 30 हजार स्वयंसेवक तैनात किए जायेंगे। विवि परिसर सहित 14 महाविद्यालय, 37 इण्टर कालेज, 40 एनजीओ शामिल है। विश्वविद्यालय द्वारा मैपिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। 17 या 18 अक्टूबर से घाटों पर कर्मियों द्वारा मार्किंग का कार्य होगा। 90 हजार लीटर तेल का होगा इस्तेमाल योजना के अनुसार, राम की पैड़ी के सभी घाटों पर 16 गुणे 16 ब्लॉक में 30 एमएल दीए में 30 एमएल सरसों का तेल पड़ेगा। सभी दीयों में कुल मिलाकर 90 हजार लीटर सरसों के तेल लगेगा जिसके इंतेजाम के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से पूरा किया जा रहा है। दीपोत्सव में सहभागिता के लिए पंजीकरण का कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जायेगा। 20 अक्टूबर से स्वयंसेवकों का आईकार्ड का वितरण शुरू कर दिया जायेगा। 26 अक्टूबर से घाटों पर दीए की खेप पहुंचनी शुरू हो जायेगी। 27 अक्टूबर से स्वयंसेवकों द्वारा घाटों पर दीए बिछाने के साथ 30 अक्टूबर को दीए प्रज्ज्वलित करके विश्व रिकार्ड बनायेंगे। मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि जिला प्रशासन व विवि के सहयोग से दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए कार्यो को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुरजनपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन, स्व. अमर सिंह डण्डोतिया की समाधि पर पुष्प अर्पित किये

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिये हरसंभव कार्य किये जा रहे हैं। चंबल की पवित्र भूमि में विकास की गंगा बहेगी। चंबल का कोई भी क्षेत्र विकास के किसी भी पहलू में पीछे नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना के सुरजनपुर में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहाँ 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज़ स्कूल का भूमि-पूजन और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि दिमनी में 2 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुरजनपुर में स्व. अमर सिंह डण्डोतिया की समाधि पर पुष्प अर्पित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद ने इस क्षेत्र के लिये जो मांगे रखी है, उन सभी मांगो को पूर्ण करने की घोषणा की जाती है। दिमनी में 2 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन, क्वारी नदी को रोककर कमतरी बिरहरूआ-गोपी कंचनपुर के मध्य बांध निर्माण कार्य, बड़ेगांव से महेबा का पुरा होकर अजनौधा बाया सिरमिती डोंगरपुर मार्ग, दोहाटी, बरगमां, कटेलापुरा पी.डब्ल्यू.डी. मार्ग पर क्वारी नदी पर पुल निर्माण कार्य, ग्राम चैटा बरैथा में 33/11 के.वी. सब स्टेशन निर्माण कार्य, ग्राम नयापुरा खिरेंटा में 33/11 के.वी. सब स्टेशन निर्माण कार्य, ग्राम लहर में 33/11 के.वी. सब स्टेशन निर्माण कार्य की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति-2020 तय की गई थी, जिसमें भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और महापुरूषों की जीवनी शामिल की गई है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू किया गया है। मुरैना का यह क्षेत्र मथुरा के नजदीक है। इस क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहे। मुरैना से मथुरा ज्यादा दूर नही है, जल्दी ही यहाँ नया सिक्स लेन रोड बनना शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुरजनपुर के साथ दिमनी की भूमि को पवित्र भूमि बनाना है। यह कर्मशील लोगों की भूमि है। दिमनी विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष और हमारी पार्टी के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे नरेंद्र सिंह तोमर की कर्मभूमि है। साथ ही हमारे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी.डी. शर्मा की जन्मभूमि है। यहां आकर हमको ऐसा लगा कि इस भूमि में अलग ही बात है। यहां की मिट्टी की खुशबू में भी एक अलग ही प्रकार की ऊर्जा महसूस हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वर्गीय अमर सिंह डंडोतिया जी को भी नमन करता हूं। उन्होंने अपने सपूत को पूर्णकालिक रूप से देश की सेवा के रूप में सौंप दिया है। दिमनी की भूमि एक की कर्म-भूमि है और एक की जन्म-भूमि है। इस भूमि पर आकर जब मैं बीडी शर्मा के घर गया तो उनकी माताजी से मिल कर मुझे अपनी मां की याद आ गई। मैं यहाँ आकर अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहा हूं। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्राम सुरजनपुर में सीएम राइज स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलने से इस क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा और बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में प्रदेश सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। विकास कार्य किसी से छिपे नहीं है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हितानंद, विधायक, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।  

बनर्जी साहब ने हमेशा ही माइनिंग सुपरवाइजरों ऐसोसिएशन के हित में किया कार्य किया: वेकोलि क्षेत्रीय इनमोसा संगठन पाथाखेड़ा

Banerjee Saheb always worked in the interest of the Mining Supervisors Association: Vekoli Regional Inmosa Organization Pathakheda हरिप्रसाद गोहेआमला/पाथाखेड़ा । वेस्टर्न कोल फील्ड के इनमोसा भवन में 8 अक्टूबर बुधवार इनमोसा ऐसोसिएशन की 68 वी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई । इस दौरान संगठन के रचयिता स्वर्गीय जे. के .बनर्जी साहब द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान इनमोसा ऐसोसिएशन विकास एवं सुपरवाइजर स्टॉफ के हित में किए गए कार्यों का सार्वजनिक मंच से उल्लेख कर सभी ने उन्हें याद किया। इस दौरान सभी ने कहा बनर्जी साहब ने सदैव कोल माइनिंग सुपरवाइजरों के हित में अंतिम सांस तक काम किया उनके उल्लेखनीय कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता । ये रहे उनके प्रयास चार्ज एलाउंस, केडर स्कीम 1991से1993 मे संसोधन- अन्यइनमोसा के रचयिता स्व .जे .के. बनर्जी साहब युवा माइनिंग सुपरवाइजर के पद पर कोल नगरी में पदस्थ हुए सन् 1952 में माइन एक्ट आया जे.के . बनर्जी साहब ने 07 अक्टूबर तक माइनिंग सुपरवाइजरों से हित के मुद्दों पर पांचों श्रमिक संगठनों से चर्चा की लेकिन उनकी कार्यप्रणाली से माइनिंग सुपरवाइजरों के हित के लिए कोई संतुष्ट जनक जबाब नहीं मिला आप लोग 5% माइनिंग सुपरवाइजर है 95% अन्य कामगार है जे .के .बनर्जी साहब ने तुरंत उनके नेतृत्व में जो कमेटी बनाई थी बनर्जी साहब कमेटी के प्रमुख थे उन्होंने दिनांक 08/ अक्टूबर को ( कलकत्ता) रजिस्टार आफिस जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जिसका नंबर 3887 है ऐसोसिएशन का नाम (इनमोसा)- इंडिया नेशनल माइन आफिसियल & सुपरवाइजरी स्टाफ ऐसोसिएशन – है उसके बाद निरन्तर ही अंतिम सांस तक माइनिंग सुपरवाइजरों के लिए उनके हित में कार्य किया आजीवन केवल (इनमोसा) के सदस्य रहे उनकी याद में 68 वा स्थापना दिवस (वेकोलि के इनमोसा भवन) में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य -अतिथि ( एल .के . महापात्रा (क्षेत्रीय जनरल मैनेजर पाथाखेड़ा )- जे .के. गुप्ता क्षेत्रीय जी .एम.-आपरेशन- संचालन पाथाखेड़ा – क्षेत्र) शैलेन्द्र शेंडे -(कार्मिक – प्रबंधक – पाथाखेड़ा – क्षेत्र) किशोर वरर्दे (नगर अध्यक्ष – सारणी) माननीया- कविता पटैया वार्ड – पार्षद ,शेर सिंह परमार (संरक्षक – वेकोलि इनमोसा) लक्ष्मी कांत राठौर (डिविजनल अध्यक्ष वेकोलि इनमोसा) गोकुल प्रसाद गोहे ( -उप-महासचिव वेकोलि इनमोसा) श्री शाहिद अख्तर ( कोषाध्यक्ष- वेकोलि ) -ललित राठौर – क्षेत्रीय अध्यक्ष इनमोसा रमेश अमरूते (महामंत्री इनमोसा) अनिल चौरसिया (कोषाध्यक्ष) विषेश योगदान – सभी खानों के अध्यक्ष/सचिव/ उमेश चौकीकर, शाबीर अलि,चंचल, नियाज़, पटैया, रज्जू गोहे,उदय प्रताप पाथाखेड़ा – क्षेत्र के इनमोसा सदस्यों कि महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है साथ ही पेंच क्षेत्र, कन्हान क्षेत्र के पदाधिकारियों ने अहम् योगदान दिया ।

भारत का टी-20 सीरीज में कब्जा, Bangladesh को 86 रन से रौंदा, रिंकू-नीतीश के आगे टेके घुटने…

नई दिल्ली  सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार (9 अक्टूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में 86 रनों से जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से कब्जा जमा लिया है. इस मैच के हीरो बल्लेबाज नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह रहे, जिन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई. इसके बदौलत भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने 222 रनों का टारगेट सेट किया. इसके बाद गेंदबाजों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को जमकर रुलाया और पूरी टीम 9 विकेट पर 135 रन ही बना सकी. बांग्लादेश के लिए अपनी आखिरी सीरीज खेल रहे महमूदुल्लाह ने शानदार बल्लेबाजी की और 41 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. मैच में भारतीय गेंदबाजों ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया. नीतीश रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके. जबकि अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मयंक यादव और रियान पराग को 1-1 सफलता मिली. बांग्लादेश टीम का स्कोरकार्ड: (135/9, 20 ओवर) बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेटपतन परवेज हुसैन क्लीन बोल्ड  अर्शदीप सिंह 16 1-20 नजमुल हुसैन कैच- हार्दिक पंड्या वॉशिंगटन सुंदर 11 2-40 लिटन दास क्लीन बोल्ड वरुण चक्रवर्ती 14 3-42 तौहीद हृदोय क्लीन बोल्ड अभिषेक शर्मा 2 4-46 मेहदी हसन कैच- रवि बिश्नोई रियान पराग 16 5-80 जाकिर अली कैच- वॉशिंगटन सुंदर मयंक यादव 1 6-83 रिशद हुसैन कैच- हार्दिक पंड्या वरुण चक्रवर्ती 9 7-93 तंजीम हसन कैच- हार्दिक पंड्या नीतीश रेड्डी 8 8-120 महमूदुल्लाह कैच- रियान पराग नीतीश रेड्डी 41 9-127 नीतीश और रिंकू सिंह ने जमाई धांसू फिफ्टी मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने 25 रनों पर 2 और 41 रनों पर तीसरा विकेट गंवा दिया था. संजू सैमसन (10), अभिषेक शर्मा (15) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (8) जल्दी पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलकर 49 गेंदों पर 108 रनों की पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. नीतीश ने करियर के दूसरे ही मैच में पहली फिफ्टी जमाई. उन्होंने 27 गेंदों पर फिफ्टी लगाई. इस दौरान 4 छक्के और 3 चौके लगाए. मैच में नीतीश 34 गेंदों पर कुल 74 रन बनाए. इस दौरान 7 छक्के और 4 चौके जड़े. नीतीश के आउट होते ही रिंकू सिंह ने 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. रिंकू ने अपनी पारी में 3 छक्के और 5 चौके जमाए. इसके बदौलत भारतीय टीम ने 9 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए रिशद हुसैन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और तंजीम हसन साकिब को 2-2 विकेट मिले. भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (221/9, 20 ओवर) बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेटपतन संजू सैमसन कैच- नजमुल हुसैन  तस्कीन अहमद 10 1-17 अभिषेक शर्मा क्लीन बोल्ड तंजीम हसन 15 2-25 सूर्यकुमार यादव कैच- नजमुल हुसैन मुस्ताफिजुर रहमान 8 3-41 नीतीश रेड्डी कैच- मेहदी हसन मुस्ताफिजुर रहमान 74 4-149 रिंकू सिंह कैच- जाकिर अली तस्कीन अहमद 53 5-185 रियान पराग कैच- महमूदुल्लाह तंजीम हसन 15 6-213 हार्दिक पंड्या कैच- मेहदी हसन रिशद हुसैन 32 7-214 वरुण चक्रवर्ती कैच- परवेज हुसैन रिशद हुसैन 0 8-214 अर्शदीप सिंह कैच- लिटन दास रिशद हुसैन 6 9-220 पहला मैच भारतीय टीम ने 71 गेंदों में जीता था बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, लेकिन यहां उसकी हमेशा की तरह ही फजीहत हो रही है. भारतीय टीम ने सबसे पहले मेहमान टीम बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया. इसके बाद अब टी20 सीरीज में भी सूपड़ा साफ करने की ओर अग्रसर हैं. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला गया, जिसमें 11.5 ओवर में ही बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया था. मैच में बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन ही बना सकी थी. जवाब में भारतीय टीम ने 71 गेंदों में मैच जीत लिया था. बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी भारत और बांग्लादेश की टीमें जब भी टी20 सीरीज में आमने-सामने आई हैं, तब भारतीय टीम का पलड़ा ही भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 6 जून 2009 को नॉटिंघम में खेला गया था. वहीं आखिरी मुकाबला (मौजूदा सीरीज से पहले) 22 जून 2024 को नॉर्थ साउंड में हुआ था. 15 सालों के दरयान दोनों देशों के बीच 16 टी20 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम को सिर्फ एक बार जीत मिल सकी है. यह मुकाबला 3 नवंबर 2019 को दिल्ली में खेला गया था. जहां बांग्लादेशी टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी. यदि पिछले 5 टी20 मुकाबलों में टक्कर की बात करें, तो इस दौरान भारत को ही जीत मिली है. मैच में भारत-बांग्लादेश की प्लेइंग-11: भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव. बांग्लादेश टीम: लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान और तंजीम हसन साकिब.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कर्नाटक से पहुंचा मृतक संजय का शव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कर्नाटक से पहुंचा मृतक संजय का शव सीएम कैंप कार्यालय ने की त्वरित कार्यवाही, मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर कर्नाटक के मंगलुरु में बोट से गिरने के कारण से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में तपकरा के ग्राम सूंडरु निवासी संजय की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्वरित पहल करते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया। मृतक संजय के परिजनों ने दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया से मदद मांगी थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई और शव को उनके गृह स्थान सूंडरु पहुंचाया गया। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री साय की मदद से परिजनों को संबल मिला। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन पर जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए परिजनों ने आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल से साबित होता है कि वे हर नागरिक के दुख-दर्द में सहभागी बन रहे हैं और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं। मंगलुरु थाना साउथ पुलिस स्टेशन, जिला दक्षिण कन्नड़ में संजय की मृत्यु के बाद उनका शव को हवाई जहाज के माध्यम से कल शाम रांची लाया गया। इसके बाद ’1099 मुक्तांजलि’ शव वाहन की मदद से मृतक संजय का शव उनके गृह ग्राम आज सुबह 5 बजे सूंडरु पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री साय ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

 रायपुर मुख्यमंत्री   विष्णु  देव  साय ने  सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए गहरा  शोक व्यक्त किया है।   साय ने  कहा  कि  रतन  टाटा ने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे। उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी। वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे। उनका निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।

भारत ने 82 रन से दर्ज की जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदों है बाकी

दुबई भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 12वां मैच बुधवार (9 अक्टूबर) को खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने 82 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी है. मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में श्रीलंकाई टीम 90 रनों पर ही सिमट गई. हरमन और मंधाना ने खेली अर्धशतकीय पारी भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 172 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने फिफ्टी जमाई. हरमन ने 27 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की आतिशी पारी खेली. जबकि मंधाना ने 38 गेंदों पर 50 रन जड़े. इनके अलावा ओपनर शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों पर 43 रन जड़े. मैच में हरमन और मंधाना ने 1-1 छक्का जमाया. जेमिमा रोड्रिग्ज ने 16 और ऋचा घोष ने 6 रन बनाए. श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू और अमा कंचना ने 1-1 विकेट लिया. टी20 वर्ल्ड कप में तेज फिफ्टी लगाने वाली भारतीय बैटर 27 – हरमनप्रीत कौर Vs श्रीलंका, दुबई, 2024 31 – स्मृति मंधाना vs ऑस्ट्रेलिया, गुयाना, 2018 32 – हरमनप्रीत कौर vs ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन, 2023 33 – हरमनप्रीत कौर vs न्यूजीलैंड, गुयाना, 2018 36 – मिताली राज vs श्रीलंका, बासेतेर, 2010 पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम ने किया सुधार ग्रुप ए में भारत और श्रीलंका दोनों के लिए ही यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच था. भारतीय टीम ने अब तक 2 मैच जीते और एक गंवाया है. भारत ने पिछले मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई थी. श्रीलंका पांचवें पायदान पर है. उसने टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं की है. यह मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. साथ ही टीम का नेट रनरेट प्लस में 0.576 पर पहुंच गया है. जबकि मैच से पहले यह माइन में -1.217 था. पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 2 जीत के साथ टॉप पर है. उसका नेट रनरेट 2.524 है. मैच में भारत और श्रीलंका की प्लेइंग-11 भारतीय टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मांधना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना और रेणुका ठाकुर सिंह. श्रीलंकाई टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी और इनोका राणावीरा.  

BPSC 70th CCE प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा एग्जाम

पटना बीपीएससी 70वीं CCE परीक्षा अब 17 नवंबर 2024 को नहीं होगा. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 70वीं इंटीग्रेटेड संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 70th CCE Prelims) आगे टालने का फैसला लिया है. यह परीक्षा अब दिसंबर में आयोजित की जाएगी. बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स एग्जाम पहले 17 नवंबर 2024 को आयोजित किया जाना था, जिसे अब दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है. यह परीक्षा अब 13 और 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी. हालांकि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अभी जारी है, जो 18 अक्टूबर तक चलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. क्यों स्थगित हुई बीपीएससी की परीक्षा? आयोग ने एक पत्र के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को सूचित किया कि परीक्षा ‘अपरिहार्य कारणों’ से स्थगित कर दी गई है. पत्र में, उन्होंने 7 से 8 लाख बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने की संभवना है. उम्मीदवारों की अतनी बड़ी संख्या को समायोजित करने के लिए जिला स्तर पर पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. वैकेंसी डिटेल्स इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1957 रिक्तियों को भरा जाएगा, इनमें 70वीं सीसीई के लिए 1954 रिक्तियां और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पदों के लिए 4 रिक्तियां शामिल हैं. इससे पहले कुल 1929 रिक्तियां निकाली गई थीं, जिन्हें बाद में बढ़ा दिया गया है. कैसे करें अप्लाई? स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: यदि यह पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो उम्मीदवारों को एक बार पंजीकरण करना होगा. अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो वे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके सीधे लॉग इन कर सकते हैं. स्टेप 3: एप्लीकेशन फॉर्म भरें, फीस जमा करें और जरूरी दिशानिर्देशों के अनुसार सभी वेलिड डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. स्टेप 4: एक बार डॉक्यूमेंट्स अपलोड हो जाने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें. स्टेप 5: आपका फॉर्म जमा हो जाएगा. आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें. एग्जाम पैटर्न 2024 में बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा के दो चरण होंगे- एक प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा. प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे लंबी होगी और इसमें कुल 150 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल शामिल होंगे. गलत आंसर के लिए नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा दे सकेंगे. आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी आवेदकों के लिए शुल्क 150 रुपये है. जो लोग पहचान के लिए अपने आधार कार्ड का उपयोग करते हैं उन्हें 200 रुपये का अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क भी देना होगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet