LATEST NEWS

नशीली दवा बेचने पर तीन आरोपियों को 10 साल की सजा और अर्थदंड, छत्तीसगढ़-कबीरधाम कोर्ट का फैसला

कबीरधाम. कबीरधाम जिला कोर्ट ने नशीली दवा बेचने वाले तीन आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष सश्रम कारावास भुगताया जाएगा। ये आरोपी जब से पकड़े गए है, तब से ही जेल में है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश (NDPS Act)योगिता विनय वासनिक ने दिया है। मामला 15फरवरी 2024 का है। पिपरिया थाना पुलिस ने आरोपी सहमत अली पिता हैदर अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी अटल आवास घुघरीरोड कवर्धा, जिला कबीरधाम, अशोक पांडे पिता स्व.बाबूजी पांडे उम्र 62 वर्ष, निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर, जिला-बिलासपुर व अर्जुन पिता होरीलाल सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़े बाजार तखतपुर, थाना-तखतपुर, जिला-बिलासपुर (छग) के पास करीब 100 नग नशीली दवा (इंजेक्शन) बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट में करीब  9 माह चली सुनवाई बाद आरोपियों को 10-10वर्ष के सश्रम कारावास व एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष सश्रम कारावास भुगताया जाएगा। ये आरोपी जब से पकड़े गए है, तब से ही जेल में है।

कमिश्नर ने जिला कलेक्टरों को संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर आयोजित करने के दिए निर्देश

शहडोल  कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमन् शुक्ला ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील प्रशासन राज्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इस हेतु आवश्यक है कि समस्याओं का त्वरित सकारात्मक समाधान हो, हितग्राही मूलक योजनाओं का समुचित सामयिक लाभ मिले। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये संभाग के प्रत्येक जिले में संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शिविर हेतु ग्राम पंचायतों/ग्रामों के ऐसे क्लस्टर का चयन किया जाए जिसमें 8-10 ग्राम लाभान्वित हो सकें। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा तथा अन्य अनुसूचित जनजाति के संकेंद्रण वाले क्लस्टर का चयन किया जाए। क्लस्टर तथा स्थल चयन में यथासंभव क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से परामर्श किया जाए।  शिविर के आयोजन के पूर्व संबंधित ग्रामों के क्लस्टर में पोस्टर, बैनर, मुनादी आदि के द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिकाधिक संख्या में हितग्राही/नागरिक सम्मिलित हो सकें। संभाग स्तरीय जनकल्याण शिविर में समस्त संभागीय/नोडल अधिकारी तथा संबंधित जिले के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित समस्त जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे। शिविर में क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला/जनपद/ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को अनिवार्यतः आमंत्रित किया जाए। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमन् शुक्ला ने निर्देशित किया है कि हितग्राही मूलक योजनाओं का फ्लेक्स, बैनर एवं पैम्फलेट के माध्यम से जानकारी दी जाए। किसी योजनान्तर्गत यदि सामग्री का वितरण किया जाना है तो उसका प्रदर्शन किया जाए। शिविर में काउन्टर पर ऐसे अधिकारी/कर्मचारी की ड्यिूटी भी लगाई जाए जो स्थानीय सरल भाषा में योजना, उनके लाभ, आवेदन की प्रक्रिया आदि से हितग्राहियों को अवगत करा सकें। शिविर स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र पर्याप्त संख्या में रखे जाएं। संबंधित जिला अधिकारी द्वारा स्वयं हितग्राहीमूलक योजनाओं के विषय में समग्र रूप से जानकारी दी जाए।  शिविर में पंजीयन स्थल तथा हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर सिस्टम एवं ऑपरेटर के साथ लगाई जाए। इसी के साथ आवेदकों के आवेदन व समस्या लिखने हेतु दो कर्मचारियों की ड्यिूटी भी लगाई जाकर प्रत्येक आवेदन का कम्प्यूटर सिस्टम में इन्ट्री किया जाए। संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शिविर हेतु पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यिूटी लगाई जाए तथा पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं की व्यवस्था रखी जाए। शिविर स्थल पर एम्बुलेन्स की भी व्यवस्था की जाए। महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा संयुक्त रूप से गर्भवती, धात्री माताओं, कुपोषित बच्चों, टी.बी, सिकलसेल एनीमिया, जल जनित रोगों, किसी संक्रामक बीमारी आदि के लक्षण वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन किया जाए तथा आगामी आवश्यक कार्यवाही की जाए। शिविर में संबंधित जिले के उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें द्वारा पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स एवं अन्य स्टाफ की ड्यिूटी लगाई जाए। पशुओं के परीक्षण, बीमारियों की रोकथाम, उपचार संबंधी सलाह एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाए। शिविर में निःशुल्क सामग्री, चेक, हितलाभ आदि का वितरण जनप्रतिनिधियों के द्वारा ही कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। 8-10 ग्रामों के क्लस्टर में शिविर आयोजित करने तथा उसका 7 दिवस पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार करने का उद्देश्य यह है कि संबंधित संभागीय एवं जिला अधिकारी यह पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें कि निराकरण योग्य समस्याएं शिविर दिनांक से पूर्व ही निराकृत हो जाएं। शिविर स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल भी तैनात किया जाए।

युवती की मौत और महिला घायल, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

दुर्ग. सुपेला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी चला रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में बैठी एक महिला को सामान्य चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सुपेला और यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को सुपेला अस्पताल मोर्चुरी भेजकर मामले की जांच कर रही है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि नेहरू नगर और कोसा नाला के बीच एक ट्रक ने स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया, जिसे स्कूटी चल रही युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं, साथ में पीछे बैठी महिला को सामान्य चोट आई है। मृतका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप मे हुई, जो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली है और स्कूटी से रायपुर खरोरा अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान नेहरू नगर के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया है। सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

अनूपपुर पुलिस ने नाबालिग को फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार किया

अनूपपुर 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के परिजनो द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि में अचानक बालिका घर से बिना बताये चली गई है,  जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 419/24 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गई।          पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा घटना दिनांक को अनूपपुर नगर के सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं मोबाईल काल डिटेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त बालिका को दमन एवं दीप केन्द्र शासित प्रदेश के सिलवासा से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग बालिका की मोबाईल पर खेले जाने वाले आनलाईन फ्री फायर गेम एवं सोशल मीडिया इन्स्टांग्राम में नैनेश्वर हीरे (21 वर्ष) निवासी गोरेगांव मुम्बई (महाराष्ट्र) से परिचय होने के बाद दोस्ती हो गई जिसने नाबालिग बालिका को शादी करने का बहकावा देकर ट्रेन से कल्याण स्टेशन बुलवा लिया एवं गोरेगांव मुम्बई में अपने घर में रुकवाकर शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया। नाबालिग बालिका को अपने घर में ठहराने में आरोपी नैनेश्वर हीरे के पिता महेन्द्र हीरे ने भी सहयोग किया और पुलिस के पकड़े जाने के डर से नैनेश्वर हीरे ने उक्त नाबालिग बालिका को गोरेगांव मुम्बई, महाराष्ट्र से दमन एवं दीव केन्द्र शासित प्रदेश में सिलवासा में अपने परिचित राजू पवार के घर पर रुकवा दिया जो पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 64 (1), 64 (2) (एम),65(1) ,142,87,96,3(5) भारतीय न्याय संहिता 3,4,5 (एल),  6 पाक्सो एक्ट जोड़ा जाकर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली अनूपपुर लाया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा तत्परता पूर्वक नाबालिग बालिका की पता साजी कर दमन एवं दीप केन्द्र शासित प्रदेश से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपे जाने के लिए टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक सरित लकड़ा, सहायक, उपनिरीक्षक आर एन तिवारी, आरक्षक मोहन जामरा एवं महिला आरक्षक कविता विकल को पुरूष्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।  गिरफ्तार आरोपियो के नाम 1. नैनेश्वर हीरे पिता महेन्द्र हीरे उम्र 21 सात निवासी रोहिदास नगर, गोरेगांव मुम्बई महाराष्ट्र 2. महेन्द्र हीरे पिता देवीदास हीरे उम्र 52 साल निवासी रोहिदास नगर, गोरेगांव मुम्बई महाराष्ट्र 3. राजू पंवार पिता गोकुल पंवार उम्र करीब 40 साल निवासी सिलवासा दमन एवं दीप केन्द्र शासित प्रदेश  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि माता पिता एवं पालको को चाहिए कि वह नाबालिग बालक एवं बालिकाओ को सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम, वाटसअप एवं विभिन्न आनलाईन इंटरनेट आधारित गेम के उपयोग के दौरान आवश्यक रूप से निगरानी रखे जिससे कि नाबालिग बालक बालिकाओं को इस प्रकार के अपराधों का शिकार होने से बचाया जा सके।

ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू

आगरा ताजमहल का दीदार करने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद आगरा पहुंच गईं हैं। आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे ताज पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। उन्होंने ताज का दीदार किया और यहां फोटोग्राफी भी कराई। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे शिल्पग्राम पहुंचें। वहां उन्हें प्रदेश की संस्कृति और धरोहर से अवगत कराने के लिए मयूर नृत्य और रास प्रदर्शित किया गया। ताजमहल भ्रमण के बाद एयरफोर्स स्टेशन के खेरिया टेक्निकल एयरपोर्ट से मालदीव के लिए रवाना होंगे। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह भारत और मालदीव के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक पल होगा।

माओवादियों से लोहा लेने पर बढ़ाया हौसला, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री

दंतेवाड़ा. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि एवं आदि विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं वनमंत्री केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा पहुंचे। दंतेवाड़ा के कारली स्थित रक्षित केन्द्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में उप मुख्यमंत्री शर्मा एवं मंत्रीद्वय ने सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों से मुलाकात की और उनके साहसिक और सफल ऑपरेशन की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि बीते 04 अक्टूबर को दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नेन्दूर व थुलथुली में माओवादियों के विरूद्व सुरक्षा बलों के जवानों ने माओवादियों से हुई मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस से 31 माओवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में पुलिस बलों द्वारा डीकेएसजेडसी, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के कई कैडर सहित  18 पुरुष एवं 13 महिला कुल 31 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। मारे गए माओवादियों में 25 लाख का इनामी डीकेएसजेडसी एवं पूर्वी बस्तर इंचार्ज नीति उर्फ उर्मिला भी शामिल थी। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से अब तक हुई 15 शिनाख्तगी में डीकेएसजेडसी के अलावा दो कैडर 8 लाख इनामी डीबीसीएम एवं 9 कैडर पीएलजीए कंपनी 6 माओवादियों भी शामिल है। इस घटना में 01 नग एलएमजी, 04 नग एके 47, 06 नग एसएलआर, 03 नग इन्सास, 2 नग थ्री नॉट थ्री सहित अन्य हथियार बरामद हुए। पुलिस बल के जवानों की टीम दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमेटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों के आने की सूचना के आधार पर सर्चिग ऑपरेशन के लिए निकले थे। इस संयुक्त टीम में दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ शामिल थे। भारी बरसात में उफनते नदी नालों और माड़ की पहाड़ियों को पार कर पुलिस जवानों की टीम नक्सलियों के जमा होने वाले इलाके में पहुंची, और यहां हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 31 माओवादियों को मार गिराया। यह सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी सफलता है। इस बड़े ऑपरेशन में एक मात्र जवान घायल जवान के अलावा अन्य सभी जवान सुरक्षित रहे। इस अवसर पर पुलिस बल नेतृत्व कर रहे एडिशनल एसपी श्री स्मृतिक राजनाला पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि मैं केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर सभी जवानों के लिए शुभकामना संदेश लेकर आया हूूॅ, आपके अदभूत पराक्रम और शौर्य से बस्तर में सुख-शांति फिर से लौटेगी। इस अभियान से आपने देश और दुनिया की सोच बदली है, और मॉ दंतेश्वरी की कृपा इस भीषण मुठभेड़ में किसी भी जवान को कोई हानि नहीं हुई। बस्तर शांति का टापू रहा है, परन्तु कुछ दिग्भ्रमित लोगों के कारण यह की शांति भंग हुई है। हमारे सुरक्षा बल और पुलिस के जवान ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद करके ही रहेंगे। यह छत्तीसगढ़ सबसे बड़ा ऑपरेशन रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम मिले है। कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम इस सफल ऑपरेशन को विजय दिवस की संज्ञा देते हुए कहा कि इस सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस सफल ऑपरेशन की चर्चा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में है। इससे माओवाद मुक्त बस्तर अभियान को एक नयी गति मिली है। इसके लिए सुरक्षा बलों सहित आईजी, डीआईजी तथा कलेक्टर, एसपी सभी बधाई के पात्र है।

5 बार एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित हो चुके हैं, खुल गई Exit Poll की पोल, चुनावी नतीजों से अलग रहे पूर्वानुमान

नई दिल्ली  दोपहर के 2 बज चुके हैं, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों की तस्वीर भी अब साफ होती दिख रही है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है तो वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नैशनल कॉन्फ्रेंस के साथ ने बीजेपी को सत्ता की कुर्सी से दूर कर दिया है। रिजल्ट से तीन दिन पहले आए एग्जिट पोल के नतीजे एक बार फिर फेल साबित होते दिखाई दिए। 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग के कुछ देर बाद जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजों ने हरियणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया था, पर रूझानों को देखकर को ऐसा नहीं लग रहा। हरियाणा के एग्जिट पोल और चुनाव नतीजों में फर्क 5 अक्टूबर की शाम को कई चैनलों के एग्जिट पोल जारी किए गए थे। हरियाणा में अधिकतर एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनवा रहे थे, हालांकि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी की सरकार बनने की बात कही थी। आइए एक बार एग्जिट पोल के आए नतीजों की बात कर लेते हैं। पहले बात हरियाणा की करते हैं। हरियाणा में मैट्रिक एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 55-62, बीजेपी को 18-24, निर्दलीय को 3-6 और आम आदमी पार्टी को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। दैनिक भास्कर के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 44-54, भाजपा को 19-26, निर्दलीय को 1-5 और अन्य को 4-9 सीटें मिलने का अनुमान था। यहां आप को एक भी सीट न मिलने का दावा था। पीपुल्स पल्स सर्व का एग्जिट पोल देखिए। इसके एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 55, बीजेपी को 26, इनलो को 2-3, अन्य को 4-6 और आम आदमी पार्टी को शून्य सीट दिखाया था। ध्रुव रिसर्च के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 55-62, बीजेपी को 18-24, जेजेपी को 0-3 और अन्य को 5-11 सीटें मिलने का अनुमान था। आजतक- सी वोटर में कांग्रेस को 50-58, बीजेपी को 20-28 और अन्य को 10-14 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल सही रहे हरियाणा की तरह हालांकि जम्मू-कश्मीर के चुनाव नतीजे एग्जिट पोल से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं। आजतक सी वोटर, रिपब्लिक मैट्रिज, एबीवीपी सहित कई चैनलों के एग्जिट पोल जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस- नैशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया था जो सही होता भी दिख रहा है। शुरु से ही कांग्रेस-एनसी बीजेपी पर बढ़त बनाए हुए है और अब यह परिणाम में भी बदलते दिख रहे हैं। क्या है ताजा अपडेट? दोपहर 1 बजे के अपडेट के अनुसार, हरियाणा में एग्जिट पोल के उलट बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 49 तो वहीं कांग्रेस को 35 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 6 सीटें आती दिख रही हैं। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 52 और भाजपा को 27 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 9 तो महबूबा मुफ्ती की पार्टी को सिर्फ 2 सीट मिल रही है। तो हरियाणा में बीजेपी की सरकार परिणाम साफ होने के बाद बनेगी तो वहीं जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन रूल करेगी।

तेजाब हमले में झुलसी छात्रा की उपचार के दाैरान मौत, हिरासत में आरोपी

अमरोहा तेजाब से झुलसी आठवीं की छात्रा की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा मेरठ में उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छात्रा की मौत से परिजनों में सदमे में है। उधर, नामजद पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शाम तक छात्रा का शव गांव पहुंचने की संभावना है। रहरा थानाक्षेत्र के गांव में रविवार की रात किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोए हुए थे। रात में करीब तीन बजे उनकी बेटी लघुशंका के लिए उठी थी। तभी किसी ने घर के दरवाजे पर आवाज लगाई। जैसे ही छात्रा ने दरवाजे की खिड़की खोली, तभी गांव के पिता-पुत्र ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर जमकर पीटा। बाद में उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया था। घटना में छात्रा बुरी तरह झुलस गई थी। कुछ देर बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई थी। छात्रा को झुलसी हालत में देखकर परिजन घबरा गए थे। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजनों ने उसका मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया। लेकिन मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने की वजह से मेरठ में उसे भर्ती नहीं किया गया था। तेजाब के हमले में छात्रा 60 फीसदी झुलस गई थी। सोमवार की दोपहर परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। झुलसी छात्रा को सीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद फिर मेरठ ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की मध्य रात्रि उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में  शोक की लहर दौड़ गई।   इस मामले में छात्रा के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि झुलसी छात्रा की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई है। मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव गांव ले जाया जाएगा।

PCC के बाहर जलेबी बनाते रहे कांग्रेस नेता, हरियाणा में पीछे होती चली गई पार्टी

भोपाल हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। इसमें शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे रही, इसके कुछ देर बाद तस्वीर पलट गई और भाजपा आगे हो गई। इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता जलेबी बनाकर बांटते रहे। पार्टी के पीछे होते ही कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई। हरियाणा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जलेबी को लेकर दिया बयान काफी चर्चित रहा था। भाजपा ने साधा निशाना मध्य प्रदेश में भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने अपने एक्स हैंडल पर कांग्रेस नेताओं के जलेबी बनाने का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा… ‘अपने नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाती, खुद जीतू पटवारी की मध्य प्रदेश कांग्रेस। देश भर में राहुल गांधी का जलेबी की फैक्ट्री के बयान को लेकर मजाक बन रहा है और खुद कांग्रेसी भी मजाक उड़ाने में पीछे नहीं है। भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर सड़क पर जलेबी बनाकर, राहुल गांधी को संदेश देते कांग्रेसी कि जलेबी किसी फैक्ट्री में नहीं बनती है। जलेबी तो ऐसे बनती है। पार्टी गई तेल लेने के बाद अब राहुल गांधी गए फैक्ट्री में जलेबी लेने।’ जलेबी पर यह था राहुल गांधी का बयान हरियाणा के गोहाना में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी को यहां की फेसम मातू राम की जलेबियां भेंट की गई थी। राहुल गांधी ने इसे खाने के बाद जलेबी की तारीफ की और विदेश में इसके निर्यात करने को लेकर बातचीत की। इसके साथ ही जलेबियों को बड़े खाने में तैयार करवाने के लिए लोगों को रोजगार देने की बात कही। इसके बाद से भाजपा ने इन पर निशाना साधकर कहा था कि जलेबी फैक्ट्री में तैयार नहीं होती है। ना ही इसे बनाने के लिए कोई मशीन होती है।

दमोह के एक कपड़ा व्यापारी लोकेश गांगरा ने अपने पिता के बैंक खातों से अपना नंबर लिंक कराकर 90 लाख 8 हजार 620 रुपए की ठगी कर डाली

दमोह दमोह शहर के एक कपड़ा व्यापारी लोकेश गांगरा ने अपने पिता के बैंक खातों से अपना नंबर लिंक कराकर 90 लाख 8 हजार 620 रुपए की ठगी कर डाली। पिता को जानकारी लगी तो ठगी करने वाले छोटे बेटे की पुलिस में शिकायत कर उसे जेल भी भिजवा दिया। पिता ने बेटे द्वारा किए गए धोखे को लेकर जबलपुर में जो एफआईआर लिखवाई। उसमें स्पष्ट उल्लेख किया मेरे साथ ठगी हुई है। इसलिए उस व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाए, चाहे वह मेरा अपना की क्यों न हो। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करके उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार यह घटना नया बाजार दो निवासी दयाचंद्र जैन (85) और उनकी पत्नी सुशीला जैन (80) के साथ हुई है। पिता दयाचंद्र जैन ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसके दो बेटे राजीव गांगरा (60) और लोकेश गांगरा (58) हैं। 12 साल पहले छोटे लोकेश गांगरा से विवाद होने के चलते वह जबलपुर में बड़े बेटे राजीव गांगरा के पास रहने आ गए थे। बड़ा बेटा आकाशवाणी जबलपुर में रहता है। अगस्त 2023 में लोकेश जबलपुर आया और माफी मांगते हुए दमोह साथ चलने के लिए कहने लगा। जिस पर हम दोनों दमोह आ गए थे, लेकिन यहां उसने फिर से विवाद किया और हम लोग वापस बड़े बेटे के पास जबलपुर पहुंच गए। वहां जब बैंक खातों की डिटेल निकाली तो यह पता चला। नेट बैंकिंग और ओटीपी के जरिए निकाली राशि जब लोकेश के पास माता-पिता जबलपुर से दमोह रहने आ गए तो इस बीच उन्होंने बैंक खातों की जानकारी अपडेट कराई। उसने पिता के तीन खाते और मां के एक खाते में अपना मोबाइल नंबर और मेल आईडी दर्ज करा दी। नेट बैकिंग और ओटीपी के जरिए उसने पिता दयाचंद के नाम से संचालित एचडीएफसी बैंक खाते से 27 लाख 32 हजार, एसबीआई खाते से 3 लाख 8 हजार रुपए और बंधन बैंक खाते से 43 लाख 48 हजार रुपए निकाल लिए। इसी तरह मां सुशीला जैन के खाते से 16 लाख 20 हजार रुपए निकालकर अपने खाते और दुकान के खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। इसी तरह चारों खातों से छोटे बेटे लोकेश गांगरा ने 90,08,620 रुपए की धोखाधड़ी की थी। वर्तमान में पिता दयाचंद जैन बड़े बेटे राजीव गांगरा के पास हैं। इसलिए उन्होंने इस मामले की एफआईआर जबलपुर में स्टेट साइबर सेल में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420, और 66 डी के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें धारा 419 में छल करने पर तीन साल की सजा, धारा 420 में किसी दूसरे व्यक्ति के साथ छल करके उसकी संपत्ति हासिल करने और धारा 66 डी के तहत मोबाइल का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी करना शामिल है। जबलपुर की पुलिस ने दमोह आकर लोकेश को गिरफ्तार करके ले गई थी।, फिर उसे जेल भेज दिया है। पिता ने एफआईआर लिखवाई मेरा अपना ही क्यों न हो, जेल भेजें दयाचंद्र ने एफआईआर में स्पष्ट लिखवाया है कि मेरे के साथ 90,08,620 रुपए की ठगी और जालसाजी हुई है। इसलिए आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जाए, चाहे वह मेरा अपना ही क्यों न हो। दरअसल लोकेश गांगरा दमोह के नया बाजार नंबर 2 में रहता और पीपल के पास गांगरा साड़ी शोरूम संचालक करता था।

इंस्टाग्राम की सर्विस ठप हुई, फ्रीड रिफ्रेश करने में आ रही यूजर्स को परेशानी

नई दिल्ली  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पिछले कुछ समय से डाउन है। इसकी शिकायत यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर और एक्स हैंडल पर की है। यूजर्स को फ्रीड रिफ्रेश करने में परेशानी आ रही है। शाम 6 बजे डाउन डिटेक्टर पर 69 रिपोर्ट थीं। अधिकतर यूजर्स ऐसे हैं जिन्हें लॉगइन करने में परेशानी आ रही है। ये परेशानी क्यों आई इस बारे में जानकारी नहीं है। इंस्टाग्राम वेब और फोन दोनों यूजर्स के लिए डाउन है। एक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई यूजर्स द्वारा जानकारी दी गई है कि इंस्टा ने काम करना बंद कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई रील्स या पोस्ट या स्टोरी ओपन नहीं हो पा रही है और न ही यूजर्स इन्हें अपलोड कर पा रहे हैं। वेब यूजर्स को इंस्टाग्राम ओपन करने पर “Sorry, Something Went Wrong” लिखा देखने को मिल रहा है। साथ ही उस नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि इस पर वो काम कर रहे हैं और कुछ ही देर में समस्या का सही कर देंगे। इसके साथ ही बैक पेज पर जाने के लिए कहा जा रहा है।

विवादित बयान देकर फिर फंसी Kangana Ranaut, नोटिस जारी, अगली सुनवाई 5 November को निर्धारित

 जबलपुर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर में स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा सांसद कंगना रनौत को ‘भारत को असली आजादी 2014 में मिली’ वाले बयान पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने यह नोटिस एक याचिका के बाद जारी किया है, जिसमें कंगना के बयान को चुनौती दी गई है. स्पेशल कोर्ट के जज विश्वेश्वरी मिश्रा ने एडवोकेट अमित कुमार साहू द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कंगना को ये नोटिस जारी किया है. एजेंसी के मुताबिक, अमित कुमार साहू ने दावा किया कि अधारताल थाने में उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद 2021 में याचिका दायर की गई थी. उन्होंने बताया, “बाद में मैंने पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई और फिर हाईकोर्ट का रुख किया. मेरी मुख्य आपत्ति यह है कि भारत को कई स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद आजादी मिली, लेकिन कंगना रनौत ने कहा कि यह ‘भीख’ थी. उन्होंने दावा किया कि भारत को सही मायने में आजादी 2014 के बाद मिली.”   बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी. कंगना रनौत ने क्या कहा था? कगंना रनौत ने कहा था कि 1947 में तो भारत को भीख में ही आजादी दे दी गई थी. उसके बाद आई कांग्रेस सरकार भी अंग्रेजों की एक्सटेंशन रही. देश को असल आजादी 2014 के बाद मिली.   कंगना रनौत के इस बयान के बाद बवाल खड़ा हो गया था. कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री नसीम खान ने एक्ट्रेस पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग उठाई थी. कंगना के बयाने के बाद मुंबई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अलग-अलग जगहों पर विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था.  

सर्वश्रेष्ठ सैमसंग कम कीमत वाले फोन और 5G स्मार्टफोन्स की डील्स लाइव, आज ही खरीदें!

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 में गैजेट्स पर बम्पर डिल चल रही है और यहां से सैमसंग केटेक्स कम कीमत में उपलब्ध हो रहा है। यहां हम आपको सैमसंग केटेक्निक्स की लिस्ट दे रहे हैं जिनमें सबसे कम कीमत से लेकर प्रीमियमटेक तक कई पद शामिल हैं। मल्टीटास्किंग, वीडियो, बैटरी आदि मामलों में ये फोन काफी शानदार हैं। साथ ही हर बजट के लिए यहां एक अलॉटमेंट मिल जाएगा। सैमसंग की सबसे कम कीमत वाली फोन डील लाइव हो गई है, जिन पर 39% तक का फ्लैट दिया जा रहा है। इन फोन्स के साथ आपको हर महीने 59,600 रुपये तक का रिवॉर्ड ऑफर भी दिया जा रहा है। इस सेल में ये बेस्ट डील्स कही जा सकती हैं। सैमसंग गैलेक्सी M05: यह उपकरण आपके सभी दोस्तों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी M05 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉजिक में है। वहीं, क्लियर पिक्चर ली जा सकने वाली 50 फ्लोराइक्स के ड्यूल रेस्ट्रक्टर की भी तस्वीरें ली जा सकती हैं। अमेज़न बिग सेल में मीटिंग वाले ने इस फोन में 6.7 इंच का बड़ा एचडी+ डिस्प्ले दिया है जो कमाल का वीडियो एक्सपीरियंस देता है। 5000mAh की बैटरी लंबे समय तक चलने की क्षमता प्रदान करती है। Samsung Galaxy M35 5G: 24,499 रुपये में Samsung Galaxy M35 5G फोन 39% पर मिल रहा है। वहीं, ऑफर के बाद 14,999 रुपये में खरीदारी की जा सकती है। हर महीने 1,667 किलोमीटर भी इसे ले सकते हैं। अमेज़न पर सेल में शानदार फीचर्स के साथ ये फीचर्स उपलब्ध हैं। इसमें सभी ऐप्स और फाइलों के लिए 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, शानदार विजुअल क्वालिटी के लिए 120 कैरेक्टर्स का सुपर एमोलेड प्रदर्शित किया गया है। Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition: यह एक दमदार तकनीक है, जो बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 6 जीबी रैम और मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ सिस्टम दिया गया है। Samsung Galaxy M15 5G में लंबे समय तक चलने वाली 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस फोन के साथ 4 जनरेशन की मोशन पिक्चर्स और 5 साल तक के टेक्नोलॉजी अपडेट का सपोर्ट शामिल है। ग्रेट इंडियन सेल अमेज़न 2024 में कई रंगों की सूची दी गई है। Samsung Galaxy M55s 5G: इस स्मार्टफोन में शानदार कैमरा है, जिसमें 50 प्राइमरी कैमरे दिए गए हैं, जिससे कैमरा की तस्वीर खींची जा सकती है। वहीं, Samsung Galaxy M55s 5G में शानदार सेल्फी के लिए 50 इंटीरियर का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन लेटेस्ट स्ट्रेंथ 14 पर काम करता है और इसमें 7 जेन 1 पोर्टफोलियो भी उपलब्ध कराया गया है। ग्रेट इंडियन सेल 2024 में उपलब्ध इस फोन की बैटरी 5000 एमएएच की है जिसे एक बार चार्ज करने में लंबे समय तक चार्ज किया जा सकता है। Samsung Galaxy S24 5G AI स्मार्टफोन: यह कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसकी पकड़ अच्छी है और देखने में बेहद शानदार है। Samsung Galaxy S24 5G में स्ट्रेंथ 14 दिया गया है सभी लेटेस्ट फीचर्स के साथ मिलेंगे। वहीं, मल्टीटास्किंग और स्पेशलिस्ट के लिए 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 में इस प्रीमियम तकनीक को 67,999 रुपये के बजाय 79,999 रुपये में खरीदा गया। इसके साथ 2,833 रुपये का मेगा ऑफर भी उपलब्ध है।

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 ने 4 शावकों को जन्म दिया, गूंजी किलकारी

 पन्ना  पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के लिए मंगलवार का दिन मंगल साबित हुआ जब पन्ना रिजर्व की बाघिन पी-141 ने चार नन्हें शावकों के साथ विचरण करती नजर आई. जिले के मंडला क्षेत्र में बाघिन पी-141 द्वारा चार शावकों को जन्म देने की खबर जैसे ही सामने आई पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई. अपने चार शावकों के साथ पर्यटकों को दिखी बाघिन पी-141 ने शावकों को मंडला क्षेत्र में जन्म दिया. चार शावकों की जन्म की खबर से टाइगर रिजर्व में खुशी की लहर दौड़ गई. रिजर्व में अब बाघों की संख्या 90 पार कर गई है. नन्हें शावकों पर स्वस्थ प्रबंधन सतत निगरानी रख रही है. शावकों के साथ दिखी बाघिन पी-141 का पर्यटकों ने वीडियो बनाया गौरतलब है देश-दुनिया में बाघों की बढ़ती संख्या के लिए शुमार पन्ना टाइगर रिजर्व में आए पर्यटकों ने चार नन्हें मेहमानों को बाघिन-पी 141 को देखा तो उनके वीडियो बना लिए. पन्ना टाईगर रिजर्व में नन्हे शावकों की किलकारी गुंजने के साथ अब टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 90 पार कर गई है. पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए अनुकूल, इसलिए बढ़ रही बाघों की संख्या फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि पन्ना रिजर्व में चार शावकों के जन्म की खबर बेहद सुखद है. उन्होंने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए अनुकूल है और बाघों की संख्या 90 के पार पहुंच गयी है. वही उन्होंने बताया कि चारो शावक स्वस्थ है, जिनका स्वस्थ प्रबंधन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। वन्य जीवन और जैव विविधता से बचपन में ही अवगत कराएं : राज्यपाल भोपाल : सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि बच्चों को वन, वन्य जीव और जैव विविधता की महत्ता के बारे में आरंभ से ही संस्कारित किया जाना चाहिए। माता-पिता उन्हें जैव संरक्षण की बहुलता और आवश्यकता के बारे में जागरूक और संवेदनशील बनाएं। हमारा संविधान पर्यावरण के संरक्षण, वन और वन्य जीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदान करता है। वन्य जीव सप्ताह राज्य स्तरीय वन्य जीव सप्ताह के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मौलिक कर्तव्यों के तहत प्रत्येक नागरिक से पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान की अपेक्षा करता है। उन्होंने एक से सात अक्टूबर तक आयोजित वन्य जीव सप्ताह की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया। वन्य जीव संरक्षण की शपथ राज्यपाल ने कहा कि कोविड ने हमें सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति की विविधता के प्रति श्रद्धा और सौहार्द्र के साथ रहने का सबक दिया है। उन्होंने उपस्थित जनों को वन्य जीव संरक्षण की शपथ भी दिलाई। राज्यपाल ने कहा कि मध्य प्रदेश को कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के हिसाब से देश के सबसे बड़े वन क्षेत्र होने गौरव प्राप्त है। बाघों के अलावा, तेंदुए, घड़ियाल प्रदेश की पहचान बाघों के अलावा, तेंदुए, घड़ियाल, चीता, भेड़िए और गिद्धों की सर्वाधिक संख्या के लिए भी प्रदेश पहचाना जाता है। हर प्रदेशवासी की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे वन और वन्य जीव रूपी अमूल्य धरोहर की विरासत को सहेज कर भावी पीढ़ी को सौंपने में अपना योगदान दे। राज्य मंत्री वन दिलीप अहिरवार ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण और कानूनों की जागरूकता में वन्य जीव सप्ताह की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मौन तोड़ें: पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता ।

डॉ. संदीप गोहे, मनोवैज्ञानिक, SIF बैतूल Break the silence: The need to address men’s mental health. हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) एक ऐसा दिन है जो हमें The need to address men’s पर गहराई से सोचने और उन मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है जो अक्सर नज़रअंदाज़ किए जाते हैं। इनमें से एक प्रमुख मुद्दा है पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य। मानसिक स्वास्थ्य पर बढ़ती जागरूकता के बावजूद, पुरुषों को The need to address men’s सेवाओं तक पहुंचने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। समाज द्वारा लगाए गए कठोर मानदंडों के कारण पुरुष अपनी मानसिक स्थिति पर बात करने में संकोच करते हैं, जिससे वे चुपचाप अंदर ही अंदर टूटते रहते हैं। SIF बैतूल जैसी संस्थाओं में काम करते हुए, हम इस चुनौती का सामना कर रहे पुरुषों के लिए समर्थन प्रदान कर रहे हैं। हमारे काम ने हमें यह दिखाया है कि पुरुषों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा करना गंभीर परिणाम दे सकता है। बहुत सारे पुरुष अवसाद, चिंता और यहां तक कि आत्मघाती विचारों से जूझते हैं, लेकिन मदद मांगने से बचते हैं क्योंकि उन्हें कमजोर दिखने का डर होता है। यह सामाजिक दबाव उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर कर देता है। Read More : https://saharasamachaar.com/jan-seva-kalyan-samiti-awarded/ झूठे आरोपों का मानसिक प्रभाव हमारे काम में एक प्रमुख फोकस रहा है — पुरुषों पर झूठे आरोपों का मानसिक प्रभाव। विभिन्न कानूनी और सामाजिक मामलों में झूठे आरोप पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव डालते हैं। जब पुरुषों पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं, तो वे न केवल कानूनी समस्याओं से जूझते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक तनाव से भी गुजरते हैं। इस तनाव के परिणामस्वरूप गंभीर अवसाद, चिंता और पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे पुरुष, जो झूठे आरोपों का सामना करते हैं, अपनी आत्म-सम्मान, सामाजिक प्रतिष्ठा, और पारिवारिक संबंधों को भी खो देते हैं। उन पर समाज का दबाव और कलंक उन्हें अलग-थलग कर देता है, जिससे वे और भी गहरे अवसाद में डूब जाते हैं। हमारे अनुभव में, इन पुरुषों को बिना उचित मानसिक समर्थन के छोड़ देना, उनकी मानसिक स्थिति को और भी खराब कर देता है। हमारे प्रयास और समाधान SIF बैतूल में, हम उन पुरुषों के लिए मुफ्त मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श प्रदान करते हैं, जो झूठे आरोपों, व्यक्तिगत समस्याओं, या अन्य मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम उन पुरुषों को भावनात्मक समर्थन प्रदान करती है, जो सिस्टम द्वारा उपेक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा, हमारा ऑल इंडिया हेल्पलाइन (8882498498) पूरे देश में पुरुषों की सहायता के लिए उपलब्ध है, ताकि वे अपनी समस्याओं को खुलकर साझा कर सकें और समय पर मदद प्राप्त कर सकें। हम न केवल व्यक्तिगत समर्थन प्रदान करते हैं, बल्कि पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सामाजिक जागरूकता फैलाने और कानूनी सुधारों के लिए भी आवाज उठाते हैं। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हमारे कानूनों का दुरुपयोग न हो और झूठे आरोपों के कारण मानसिक पीड़ा झेल रहे पुरुषों के लिए न्याय और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता हो। हमारा उद्देश्य एक ऐसी व्यवस्था बनाना है जहाँ पुरुष अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात कर सकें और उन्हें समाज द्वारा सहारा मिले। पुरुषों की मानसिक स्थिति पर धारणाएं बदलने की जरूरत समाज में यह धारणा आम है कि पुरुष हमेशा मजबूत होते हैं और उन्हें भावनात्मक समस्याएं नहीं होतीं। लेकिन यह सोच वास्तविकता से बहुत दूर है। पुरुष भी मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करते हैं, और उन्हें भी उसी तरह के समर्थन और देखभाल की आवश्यकता होती है, जो महिलाओं या अन्य समूहों को मिलती है। हमें इस बात को स्वीकार करना होगा कि मदद माँगने में कोई कमजोरी नहीं है। यह समय है कि हम पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी दृष्टिकोण को बदलें और इसे सामान्य बनाने के लिए काम करें। आगे की राह विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस इस बात की याद दिलाता है कि मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वजनिक मुद्दा है, जिसे सभी के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए—चाहे वह पुरुष हो, महिला हो या कोई और। हम समाज से अपील करते हैं कि वे पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सहानुभूति दिखाएँ और उन्हें समर्थन देने के लिए हाथ बढ़ाएँ। SIF बैतूल में, हम उन पुरुषों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं जो मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी पुरुष मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से पीड़ित न रहे, और उन्हें समाज और समुदाय का पूरा सहयोग मिले।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet