LATEST NEWS

बिग बॉस 18 में नजर आएंगी उर्फी जावेद की बहन उरुसा, निर्माताओं से बातचीत जारी

मुंबई,  चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ सलमान खान एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार हैं।6 अक्टूबर से बिग बॉस 18 शुरू होने जा रहा है, जिसका प्रशंसक भी काफी समय से इंतजार कर रहे थे।अब तक इसके कई प्रोमो सामने आ गए हैं, वहीं निया शर्मा इस सीजन की पहली प्रतियोगी हैं। अब खबर आ रही है कि उर्फी जावेद की बहन उरुसा भी बिग बॉस 18 में नजर आ सकती हैं।कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने कुछ दिन पहले बिग बॉस 18 के लिए उरुसा से संपर्क किया था और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। एक सूत्र ने कहा, उरुसा बिग बॉस 18 में नजर आ सकती हैं। चीजें अभी तय नहीं हुई हैं और वह निर्माताओं के साथ बातचीत के अंतिम चरण में हैं।अब दर्शक उन्हें शो में देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। बता दें कि उरुसा साल 2021 में आया रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आई थीं, जिससे उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। उर्फी ने हाल ही में ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। उनके करियर की पहली वेब सीरीज फॉलो कर लो यार को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।इस सीरीज में उर्फी की बहन उरुसा की भी झलक दिखी थी। उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला था।

बंगाल में ट्यूशन से घर लौटते वक्त लड़की के साथ वारदात, अब कक्षा 4 की छात्रा का बलात्कार के बाद हत्या

कोलकाता पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कक्षा 4 की छात्रा से बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्यूशन से घर लौटते वक्त लड़की के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार की सुबह कृपाखाली गांव में गंगा नदी के किनारे उसका शव मिला। पुलिस का कहना है कि पीड़िता शुक्रवार शाम को लापता हो गई, जिसे लेकर आधी रात को केस दर्ज किया गया था। शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। बारुईपुर के पुलिस अधीक्षक पलाश ढाली ने कहा कि शुक्रवार रात 9 बजे लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद जांच शुरू कर दी गई, जिससे संदिग्ध की पहचान हो सकी। आधी रात तक FIR दर्ज कर ली गई और फिर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद सुबह में पीड़िता का शव बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। किसी भी तरह की शिकायत का समाधान किया जा रहा है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना भाजपा की बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने इस घटना पर दुख जताया। साथ ही, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की। उन्होंने कुछ फुटेज भी जारी किए जिनमें स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। मजूमदार ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कुलटाली पुलिस स्टेशन के कृपाखाली इलाके की यह घटना है। ट्यूशन से लौटते समय चौथी कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार किया गया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। कुछ समय बाद ग्रामीणों को उसका शव नदी के किनारे मिला। महिलाओं को सुरक्षा देने में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फेल हो गई हैं। उनसे मेरा सवाल है कि क्या देवी पक्ष की शुरुआत में भी बंगाल की लड़कियों को राहत नहीं मिलेगी? आपके कुशासन में और कितनी बंगाली लड़कियों को यह दुर्दशा झेलनी होगी?’ आरजी कर मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले को लेकर हंगामा जारी है। 9 अगस्त को आरजी कर कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। इसे लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए। जूनियर डॉक्टर्स ने घटना के विरोध में ‘पूर्ण काम बंद आंदोलन’ वापस लेने के बावजूद शनिवार को मध्य कोलकाता में धरना जारी रखा। चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार को एसएसकेएम अस्पताल से एस्प्लेनेड तक निकाली गई उनकी रैली के दौरान पुलिस ने कुछ आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज किया। पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध में कुछ जूनियर डॉक्टर बारिश के बीच हाथ में छाता लिए दिखाई दिए, जबकि कुछ तिरपाल के नीचे शरण लिए रहे।

बीजेपी मछुआरा प्रकोष्ठ के हैं प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बने नेहरू राम निषाद

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आयोग में नियुक्ति का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद को बनाया गया है। इसका आदेश प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है। नेहरू राम निषाद वर्तमान में निषाद बीजेपी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। इसके अलावा धमतरी निषाद समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे धमतरी जिले के रहने वाले हैं। काफी लंबे समय से नेहरू राम निषाद पार्टी को लेकर सक्रिय हैं। बता दें कि इससे पहले भी राज्य शासन ने विभिन्न प्राधिकरणों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति हो गई थी।   “” श्री नेहरू राम निषाद जी को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं। — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 4, 2024″”

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू को दी सलाह, बोले- सबसे पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करे इजराइल

वाशिंगटन  हिज्बुल्ला के समर्थन में ईरान भी इजराइल के जंग में कूद गया है। ईरान अब तक इजराइल पर दो बड़े हमले कर चुका है। एक हमला 13 अप्रैल 2024 को किया था और दूसरा हमला हाल ही में 1 अक्टूबर की रात को किया। इस हमले में ईरान ने इजराइल पर 181 मिसाइलें दागीं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल को जवाबी कार्रवाई में संयम बरतने का सलाह दी है। दूसरी ओर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल को ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला करने की सलाह दे रहे हैं। ईरान के इस कदम से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। डोनान्ड ट्रंप ने कहा कि इजराइल को ईरान के मिसाइल हमले के जवाब में उसके परमाणु ठिकाने पर हमला करना चाहिए। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, ट्रम्प ने ये बात शुक्रवार को नॉर्थ कैरोलिना में एक चुनावी कैंपेन के दौरान कही। ट्रंप राष्ट्रपति बाइडेन से पूछे गए एक सवाल का जिक्र कर रहे थे, जिसमें 200 मिसाइलों के हमले के जवाब में इजरायल द्वारा ईरान की एटमी ठिकानों को निशाना बनाने की संभावना के बारे में पूछा गया था. बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिकी विदेश विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि इजरायल ने बाइडेन प्रशासन को इस तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया है कि वह ईरान की परमाणु सुविधाओं को निशाना नहीं बनाएगा. ट्रंप का बाइडेन पर हमला ट्रंप ने कहा, “उनसे पूछा गया कि आप ईरान के बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप ईरान पर हमला करेंगे? और उन्होंने कहा, जब तक वे परमाणु हथियारों पर हमला नहीं करते.. यही वह चीज है जिस पर आप हमला करना चाहते हैं, है न? 5 नवंबर के अमेरिकी चुनावों के लिए रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने कहा बाइडेन को इजरायल से ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करने के लिए कहना चाहिए था और बाकी सब चीजों की चिंता बाद में करनी चाहिए. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अगर वे ऐसा करने जा रहे हैं, तो वे ऐसा करेंगे. लेकिन हम उनकी योजनाओं का पता लगा लेंगे.” बाइडेन ने दिया था ये बयान 78 वर्षीय ट्रंप की यह टिप्पणी राष्ट्रपति बाइडेन के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य पूर्व में “पूरी तरह से युद्ध” की संभावना नहीं है. जब उनसे पूछा गया था कि लेबनान और ईरान द्वारा इजरायल को घेरने की कोशिश के कारण मध्य पूर्व में बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ने के बारे में उन्हें कितना भरोसा है, तो बाइडेन ने कहा, “आपको कितना भरोसा है कि बारिश नहीं होगी? देखिए, मुझे नहीं लगता कि पूरी तरह से युद्ध होने वाला है. मुझे लगता है कि हम इसे टाल सकते हैं.” जब उनसे पूछा गया कि क्या वे इजरायल की मदद के लिए अमेरिकी सेना भेजेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया: “हमने पहले ही इजरायल की मदद की है. हम इजरायल की रक्षा करने जा रहे हैं.” बाइडन को ट्रंप ने बताया गलत ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि बाइडेन गलत हैं। हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा परमाणु हथियार हैं। उनके पास परमाणु हथियार जरूर होंगे जो हमारे लिए दिक्कतें पैदा करेंगी। ट्रंप ने कहा, जब उनसे ये सवाल पूछा गया तो उनका जवाब होना चाहिए था कि पहले वहां यानी ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम गिराओ और बाकी चीजों की चिंता बाद में करो। बाइडन ने क्या कहा था ईरान ने इजराइल पर हमला इस राष्ट्रपति जो बाइडन से सवाल पूछे जाने पर बाइडन ने कहा कि वह इजराइल के साथ हैं। क्या इजराइल जवाबी कार्रवाई में ईरान के एटमी ठिकानों पर हमला करेगा। इस पर बाइडन ने कहा कि इजराइल ये कदम अस्वीकार्य होगा। साथ ही उन्होंने इजराइल को ईरान के जवाब में हमला करने पर संयम बरतने की सलाह दी थी। वहीं ट्रंप बाइडन के एकदम विपरीत इजराइल को समर्थन में सलाह दे रहे हैं।  

राजधानी में एटीएम हैकिंग का अनोखा मामला, जालसाज ने डिवाइस के माध्यम से मशीन में एटीएम कार्ड होल्ड किए, 150000 की गई ठगी

 भोपाल  राजधानी में एटीएम मशीन हैकिंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। हैकरों ने एटीएम मशीन में ऐसी डिवाइस लगाई, जिससे कार्ड मशीन में ही होल्ड हो गया। इसके बाद ठगी को अंजाम देने के लिए उन्होंने एटीएम में एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर का स्टिकर चिपका दिया। कार्ड मशीन से बाहर नहीं आने पर जब उपभोक्ताओं ने उस नंबर पर फोन किया तो उनसे कुछ बेसिक जानकारी ली गई और फिर एटीएम पिन मशीन में डालने के निर्देश दिए गए। यहां गौर करने वाली बात यह है कि उपभोक्ताओं से सिर्फ पिन मशीन में डालने को कहा गया था, उनसे पिन पूछा नहीं गया था। सही पिन डालने के बाद एटीएम मशीन से कार्ड तो बाहर आ गया, लेकिन बाद में उपभोक्ताओं के खाते से रुपये कट गए। गुरुवार देर रात शाहपुरा के मनीषा मार्केट में आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीन का मेंटनेंस करने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें मशीन के भीतर एक डिवाइस मिली, साथ ही चार एटीएम कार्ड भी उसमें ही पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना चूनाभट्टी थाना पुलिस को दी। वहीं इस एटीएम का उपयोग करने वाले ठगी के दो शिकार उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। दो एटीएम बूथ में हुई छेड़छाड़ चूनाभट्टी थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे मनीषा मार्केट की दो एटीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। पुलिस मौके पर पहुंची तो एसबीआई मशीन में कार्ड इन्सर्ट करने वाले स्थान पर कागज फंसा हुआ था, जबकि उसके साइड में आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीन में चार कार्ड मिले थे। साथ ही चार सेल लगी एक डिवाइस भी मिली। दो बुजुर्ग हुए ठगी का शिकार यहां एटीएम बूथ में उपभोक्ताओं की सहायता के लिए एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर का स्टिकर भी चिपकाया गया था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुट गई। शुक्रवार शाम को दो उपभोक्ता भी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। 81 वर्षीय दिनेश दवे के साथ 45 हजार और 76 वर्षीय सीएस दवे से एक लाख रुपये की ठगी की गई थी। दोनों ने बताया कि पहले मशीन में उनका एटीएम अटक गया था, वहीं जब मदद के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो नाम बताया साथ ही मशीन में पिन डाला, जिससे एटीएम बाहर आ गया। उस दिन हमारे पास ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज नहीं आया था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे रुपये कटने का मैसेज आया तो हमने शिकायत की। बैंक का कहना है कि हर दिन यहां से पांच लाख से ज्यादा की निकासी होती है। ऐसे में ठगी की राशि और भी बढ़ सकती है।  

बिग बॉस 18 के सेट का फर्स्ट लुक आया सामने

टीवी का मोस्ट फेवरेट शो बिग बॉस 18 में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. इस शो शुरुआत 6 अक्टूबर यानी कल से हो रही है. हाल ही में शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें घर के अंदर की झलक दिखा दिया है. वीडियो में हमें घर में रहने वाले कई नियमों का भी पता चल रहा है. कैसा है बिग बॉस 18 का घर? बता दें कि मेकर्स द्वारा शेयर किए गए शो के प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. बिग बॉस 18 के नए घर की वीडियो सोशल मीडिया हैंडल कलर्स टीवी पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा है कि, ‘नए घर के साथ नए ट्विस्ट, बिग बॉस जानते है कि यह सीजन आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा.’ सामने आए प्रोमो वीडियो की शुरुआत में वॉइसओवर में बिग बॉस कहते हैं कि इस बार घर में घड़ी तो होगी, लेकिन कंटेस्टेंट्स का समय कैसे बदलेगा, यह बिग बॉस तय करेंगे. घर में एक शीशा लगा है, जिसमें घर वालों का भविष्य बिग बॉस दिखाएंगे. किचन का राशन बिग बॉस की मर्जी से आएगा और यहां के बर्तन भी उनकी मर्जी से ही खड़खड़ाएंगे. इसके बाद हम लिविंग एरिया, गार्डन एरिया और आलीशान जेल भी देख सकते हैं, जिसमें रहने का मन तो जरूर करेगा. आखिर में बिग बॉस कहते हैं कि बिग बॉस के इतिहास में यहां घरवालों आने वाला कल लिखा जाएगा. क्योंकि टाइम के तांडव से इस बार कोई नही बचेगा. कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस 18? बता दें कि 6 अक्टूबर से बिग बॉस 18 शुरू होने वाला है. यह शो कलर्स चैनल पर रात 9 बजे से टेलीकास्ट होगा. जबकि, आप ओटीटी पर इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. वहीं, हर साल की तरह इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे, जो हर बार की तरह इस सीजन भी विकेंड का वार में घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे.

कोर्ट ने अधिवक्ता से पूछा अधिकारी सेवानिवृत्ति की कगार पर पहुंच चुके, लिफाफा खोलकर क्यों पदोन्नति का लाभ नहीं दे रहे

 जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति द्वारिकाधीश बंसल ने अवमानना प्रकरण पर सुनवाई करते हुए ओपन-कोर्ट में अपनी तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक अधिकारी छह माह में भी आदेश का पालन नहीं करा सकते तो पद से त्यागपत्र दे दें। कोर्ट ने यह कटाक्ष गृह विभाग के तत्कालीन एसीएस और वर्तमान में जीएडी के एसीएस संजय दुबे पर किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 14 अक्टूबर तक आदेश का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया तो अनावेदक अधिकारी अवमानना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यदि उन्हें आदेश अनुचित लगे तो अपील करने स्वतंत्र होंगे। मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को नियत की गई है। ऑर्डर शीट अभी नहीं आई अवमानना याचिकाकर्ता पुलिस अधिकारी विजय पुंज की ओर से अधिवक्ता मनोज चंसोरिया ने पक्ष रखा। उन्होंने अवगत कराया कि फिलहाल इस मामले की ऑर्डर-शीट बाहर नहीं आई है। किंतु ओपन कोर्ट में जताई गई नाराजगी उल्लेखनीय है। पदोन्नति का लिफाफा खोलकर लाभ प्रदान किया जाए कोर्ट ने मौखिक आदेश में साफ कर दिया है कि अवमानना याचिकाकर्ता की पदोन्नति का लिफाफा खोलकर लाभ प्रदान किया जाए। दरअसल, हाई कोर्ट ने मार्च में पुंज की याचिका पर सुनवाई करते हुए राहतकारी आदेश पारित किया था। कैबिनेट से समन्वय नहीं बना पाए लेकिन छह माह बीतने के बावजूद राज्य शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता यह तर्क दे रहे हैं कि मामले में कैबिनेट से समन्वय किया जाना है इसलिए देरी हो रही है। इस दलील को गंभीरता से लेकर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी कर दी कि ऐसे अधिकारी को इस्तीफा दे देना चाहिए जो छह माह बीतने के बावजूद कैबिनेट से समन्वय नहीं बना पाए हैं। 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहा अवमानना याचिकाकर्ता अधिवक्ता मनोज चंसोरिया ने अवगत कराया कि अवमानना याचिकाकर्ता पुंज इसी वर्ष 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लिहाजा, राज्य शासन के वकील की ओर से एक माह की मोहलत मांगना बेमानी है। यह सुनते ही कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता से पूछा आप कारण बताइए कि क्यों आपके अधिकारी सेवानिवृत्ति की कगार पर पहुंच चुके अवमानना याचिकाकर्ता के प्रकरण में लिफाफा खोलकर पदोन्नति का लाभ नहीं दे रहे हैं।

सीएम भजनलाल ने दिल्ली में की थी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा, वर्तमान में है 24 मंत्री

जयपुर  राजस्थान की भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई है। जानकारी मिली है कि 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा जब दिल्ली दौरे पर गए तो वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इसी मुद्दे पर उनकी चर्चा हुई। ऐसा माना जा रहा है कि इसी अक्टूबर महीने में मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। विस्तार के दौरान अच्छा कार्य करने वाले मंत्रियों को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि जिन विभागों में संतोषजनक कार्य नहीं हुए, उन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर भी किया जा सकता है। उधर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को लेकर पार्टी पशोपेश में है। यह तय नहीं हो पा रहा है कि उन्हें कैसे खुश किया जाए। डॉ. मीणा चार महीने पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। मंत्रिमंडल का कोरम पूरा करने की कवायद नियमानुसार कुल विधानसभा सदस्यों के अधिकतम 15 प्रतिशत सदस्यों को मंत्री बनाया जा सकता है। राजस्थान में विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या 200 है। ऐसे में मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम सहित कुल 24 मंत्री हैं। यानी राज्य सरकार अभी 6 और सदस्यों को मंत्री बना सकती है। अगर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो रिक्त मंत्रियों के पदों की संख्या 7 हो जाएगी। मंत्रिमंडल के सदस्यों का कोरम पूरा करके भाजपा सभी वर्गों को साधने की कोशिश करेगी, ताकि विधानसभा उपचुनाव में हर वर्ग को पार्टी से जोड़ा जा सके। इन विधायकों को मिल सकता है तोहफा भजनलाल सरकार ने गंगानगर में हुए उपचुनाव से पहले सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया था। मंत्री बनाए जाने के कुछ दिन बाद वे चुनाव हार गए। ऐसे में उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में गंगानगर को सरकार में प्रतिनिधित्व का अवसर दिया जा सकता है। सादुलशहर से गुरवीर सिंह या गंगानगर से जयदीप बिहानी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चाएं हैं। साथ ही चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा से विधायक चंद्र कृपलानी, बाली से पुष्पेंद्र सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। ये दोनों नेता पूर्व में राजे सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आदूराम मेघवाल, हंसराज मीणा, रामविलास मीणा और गोवर्धन वर्मा में से दो तीन नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। दो मंत्रियों के विभाग बदले जाने की चर्चाएं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने कई तरह के बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। साथ ही विभाग की ओर से कई बार आदेश निकालने और फिर उन्हें वापस लेने को लेकर भी विवादों में रहे। ऐसे में दिलावर का विभाग बदले जाने की संभावना है। उधर मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा अगर स्वीकार नहीं किया जाता है तो उन्हें बड़ा विभाग देकर खुश करने की कोशिश की जा सकती है। अभी तक किरोड़ी मीणा को जो विभाग मिला हुआ है, वह बहुत छोटा है। ऐसा माना जा रहा है कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को कोई बड़ा विभाग देकर राजी किए जाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि उनके समर्थन लगातार डिप्टी सीएम के पद की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर मुहिम चला रहे हैं। अब इंतजार सभी को पार्टी हाईकमान के फैसले का है।

उप मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी

रायपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को काली माता मंदिर, रायपुर से झंडी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले कई वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। इस मौके पर कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आवासविहीन परिवारों के लिए खुशी का माहौल, पीएम आवास अंतर्गत जिले में भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम का हो रहा आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले में आवास विहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन के निर्देशानुसार 3 से 5 अक्टूबर तक जिलेभर में गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों को नवनिर्मित घरों में प्रवेश का अवसर मिल रहा है जिससे उनके जीवन में खुशहाली का नया अध्याय शुरू हो रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण किए गए घरों में हितग्राही पूरे उत्साह और उमंग के साथ गृह प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत स्वीकृत नए आवासों का विधि-विधान से भूमिपूजन भी किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं शासकीय अधिकारियों तथा ग्रामीणों और हितग्राहियों की सहभागिता से उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। नव निर्मित आवासों को तोरण लगाकर सुंदर तरीके से सजाया जा रहा है। घरों के बाहर रंगोली बनाई जा रही है और दीप जलाकर पारंपरिक विधि-विधान का पालन किया जा रहा है। लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौंपी जा रही है, और साथ ही मिठाई एवं उपहार वितरण का कार्यक्रम भी हो रहा है, जिससे इस आयोजन में खुशी का माहौल और भी रंगीन हो गया है। हितग्राहियों के चेहरे पर अपने नए घर की चाबी एवं प्रशस्ति पत्र पाकर जो खुशी दिख रही है, वह इस बात का प्रतीक है कि सरकार की इस योजना से उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। गृह प्रवेश के दौरान लाभार्थी परिवारों ने इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत की। यह कार्यक्रम न केवल जरूरतमंद परिवारों को आवास प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और सम्मान का भी अनुभव करा रहा है। राज्य सरकार की यह पहल समाज के कमजोर तबकों को सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर जीवनशैली प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉक्टरों ने सूझबूझ से निकाली बाहर, छत्तीसगढ़-कोरबा में चार साल की बच्ची के गुप्तांग में घुसी जोंक

कोरबा. कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेल-खेल में चार साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गई। इसके बाद हड़कंम मच गया और उसे गांव के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलजे में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद जोंक को बाहर निकाला। इसके बाद मासूम, डॉक्टर की टीम और परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बांगो थाना अंतर्गत नवापारा गांव निवासी जलप्रताप सिंह का परिवार निवास करता है। उसकी दो बेटी और पत्नी साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वो काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी खेत में काम करने गई हुई थी। वहीं, एक बड़ी बेटी 12 साल और उसकी छोटी बेटी 4 वर्षीय दोनों घर के पास तालाब में नहाने गए हुए थे। दोपहर को दोनों तालाब से नहाकर घर वापस लौटे। इस दौरान चार वर्षीय मासूम चीख-पुकार मचाने लगी और गुप्तांग में दर्द होने की बात कही। तब इसकी जानकारी अपने माता-पिता को बड़ी बेटी ने दी। उसे कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिला मेडिकल कॉलेज में उसे पीडिया वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने गुप्तांग में जांच करने के दौरान एक जोंक मिली, जिसे बाहर निकल गया। वहीं, बारीकी से जांच करने के बाद जोंक को काफी मशक्कत बाद बाहर निकाला गया। डॉक्टरों की की माने तो समय रहते अगर मासूम को अस्पताल नहीं लाया जाता तो शायद उसकी जान को खतरा भी हो सकता था। डॉक्टरों की टीम ने घण्टो मशकत के बाद मासूम की जान बचाई।

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न, हाईमास्ट लाइट और विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश: श्याम बिहारी जायसवाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले के समग्र विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिसमें आंगनबाड़ी, स्कूल में भी पानी पहुंचाया जाए। पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि सभी बसाहटों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाए, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने क्रेड़ा विभाग को जिले के खड़गवां, उधनापुर, अखराडाड़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थापित हाईमास्ट लाइटों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए खड़गांव, मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, चिरमिरी और भरतपुर क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल ठीक कराने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबे समय से लंबित मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग पर भी चर्चा हुई। मंत्री जायसवाल ने कहा कि इसके लिए गंभीर प्रयास जारी हैं और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएगा और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बच्चों के लिए खेल सुविधाओं की बेहतरी और स्कूल परिसर में पेड़-पौधों की देखभाल पर भी जोर दिया। स्कूलों की नियमित जांच और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा । मंत्री ने चिरमिरी क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए और कहा कि नगरीय निकायों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता जताई। साथ ही मंत्री ने कुटीर उद्योग के विकास पर बल देते हुए कहा कि जिले में लघु उद्योगों के विकास के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके तहत लावलीवुड कॉलेज खोलने पर विचार हुआ, जिससे  युवाओं  को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिले के चिरमिरी वन क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा खड़गवां और भरतपुर क्षेत्रों में मलेरिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया की जांच और रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में बढ़ते सीने के दर्द के मामलों पर ध्यान देते हुए उन्होंने मरीजों की सही जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । बैठक में मनेंद्रगढ़, चिरमिरी में अटल आवास बनाने के लिए जगह चिन्हांकित करने के लिए कहा है । इसके साथ ही चिरमिरी क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी और शिक्षा विभाग के भवनों के भौतिक सत्यापन और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। बैठक में उपस्थित जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री दृगपाल सिंह, जनपद सदस्य मनेंद्रगढ़ श्रीमती अनिता सिंह, कसौरी सरपंच श्रीमती मुन्नी बाई, बुंदेली सरपंच आनंद भगत, मनवारी सरपंच रामलखन सिंह, पार्षद झगराखण्ड श्रीमती कमला गुप्ता, पार्षद मनेंद्रगढ़ श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, जनपद सदस्य, पार्षद नई लेदरी रामरति यादव, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, वनमण्डलाधिकारी, मनीष कश्यप, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह,सीएमएचओ अविनाश खरे सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

अमेठी हत्याकांड में शिक्षक के पीड़ित परिजनों से मिले सीएम योगी, पुलिस इस मामले में अब जांच पड़ताल कर रही है

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को अमेठी में विगत दिनों घटित नृशंस हत्याकांड के पीड़ित परिजनों ने भेंट की। इस दौरान विधायक ऊंचाहार मनोज पांडेय की उपस्थिति भी रही। वहीं, इस मामले में आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अब जांच पड़ताल कर रही है और नए नए खुलासे कर रही है। जानकारी के मुताबिक, प्यार में धोखा खाने के बाद चंदन वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब जिला अस्पताल के बाद उसका एम्स में इलाज हुआ था। चंदन ने इस वजह से खाया था जहर जांच में पता चला है कि मृतक पूनम भारती ने जब चंदन के खिलाफ छेड़खानी, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। तो इससे चंदन को बड़ा झटका लगा था। उसे लगा कि प्यार में उसे धोखा मिला है। उसे यह दुख था कि जिस महिला से वह प्यार करता है, उसी ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करा दी। इस बात से वह काफी दुखी था। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खाकर मरने की कोशिश की थी। जानकारी होने पर परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया था। एम्स में ही उसका इलाज हुआ था और उसकी जान बच गई थी। पूनम से शादी करना चाहता था चंदन उस समय जब पुलिस ने जांच की तो चंदन ने खुद को बेकसूर बताया था। उसने कहा था कि उसके खिलाफ बेवजह केस दर्ज कराया गया। उसने कोई छेड़खानी नहीं की है। पुलिस ने बताया कि चंदन के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। बताया जा रहा है कि चंदन पूनम भारती को मारने की धमकी देता था, उसने उसका जीना हराम किया हुआ था। शिक्षक, उसकी पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी चंदन फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए और चंदन का वाट्सएप स्टेटस शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें उसने लिखा है  (5 लोग मरने वाले हैं, मैं तुम्हें जल्द ही दिखाऊंगा)। इसके साथ ही उसने लिखा था कि इंसान हमेशा दो लोगों से हार जाता है। एक अपने परिवार से, दूसरा अपनी पसंद के इंसान से। पुलिस के मुताबिक, चंदन के एक जिगरी दोस्त ने ये भी बताया कि चंदन पूनम से शादी करना चाहता था। पूनम उससे संबंध तो चाहती थी, लेकिन शादी से इनकार कर दी थी। ऐसे में चंदन उससे नाराज रहने लगा।  

एसबीआई के एटीएम में पड़ा ताला अधिकारियों को नहीं है कोई चिंता

खजुराहो देश का सबसे प्रतिष्ठित भारतीय स्टेट बैंक जो ग्राहक सेवा के नाम पर तरह-तरह के चार्ज तो जरूर लेती है लेकिन ग्राहक सेवा के नाम पर जीरो होता जा रहा है, हालिया उदाहरण के तौर पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के लगभग सभी एसबीआई के एटीएम 15 दिनों से भी ज्यादा समय हो गया बंद पड़े हैं एटीएम में ताला डाला हुआ है लेकिन अधिकारियों को इस विषय पर कोई चिंता नहीं है ग्राहक परेशान होते हैं तो होते रहे । पर्यटन नगरी खजुराहो आने वाले पर्यटक एवं आमजन इन एटीएम के बंद होने से काफी परेशान है तथा लंबे समय से एटीएम के बंद होने के कारण एसबीआई की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े होते हैं, इसी विषय को लेकर आज वित्त मंत्री सहित एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्वीट भी किया गया है लेकिन इसके बाद भी अब देखना होगा कि आखिर यह एटीएम कब तक खुलते हैं ।  सुभांशु शुक्ला खजुराहो।

‘अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर होगी’- अनिल विज

अंबाला हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को दोहराया कि पार्टी चाहेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे।हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन मीडिया से बातचीत में श्री विज ने कहा, “पार्टी चाहेगी तो आपसे अगली मुलाकात मुख्यमंत्री के रूप में होंगी।” उन्होंने दावा किया कि सरकार भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी। उनके मुख्यमंत्री पद पर दावा करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री पद पर दावा नहीं किया। जब 2014 में भाजपा की सरकार बनी, तब भी वह मुख्यमंत्री बनाए जा सकते थे क्योंकि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल (2009-2014) में वह भाजपा विधायक दल के नेता थे और उन्होंने पांच साल सरकार की नाक में दम कर रखा था। श्री विज ने कहा कि मार्च में जब मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया तब भी उन्होंने पद पर कोई दावा नहीं किया। श्री विज ने कहा कि बाद में लोगों ने कहना शुरू किया कि वरिष्ठतम नेता होने के नाते विज को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया जा सकता, तब मैंने कहा कि यदि मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा। भाजपा नेता ने कहा कि अब भी पार्टी चाहेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे क्योंकि उन्होंने कभी पार्टी का कोई आदेश नहीं टाला। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों श्री विज के मुख्यमंत्री पद पर दावे के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व स्पष्ट कर चुका है कि पार्टी हरियाणा चुनाव श्री सैनी के नेतृत्व में लड़ रही है और वही पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet