LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय ने सशस्त्र सैन्य समारोह को एक दिन और बढ़ाने का किया एलान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह के 7 अक्टूबर तक जारी रखने के साथ आने वाले साल में भी समारोह आयोजित करने का एलान किया. इसके साथ तेज गर्मी को देखते हुए समारोह के समय के बदलाव की भी घोषणा की. समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि सेना का कार्यक्रम देख मैं रोमांचित हुआ हूं. युवाओं को यदि अग्निवीर बनाने का मौका मिले तो अवश्य जाएं. इसके साथ ही उन्होंने बस्तर में मुठभेड़ में नक्सलियों के साथ हुए सुरक्षाबल के मुठभेड़ का जिक्र करते हुए कहा कि अबूझमाड़ में 32 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. मैं जवानों को बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि बस्तर में आ रहे बदलाव इस बात का संकेत है कि बस्तर के युवा सेना से जुड़ कर नक्सलियों का संहार कर रहे हैं. बस्तर में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं गर्मी के मद्देनजर समारोह के आयोजन का समय सुबह 8 से 10 बजे और शाम को 6 से 10 बजे तक किया जाएगा.

गिरफ्तारी का परिजनों ने दिया धरना, राजस्थान-बीकानेर में जमीन विवाद में युवक की हत्या

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बीच-बचाव कर रहे दो युवकों के गंभीर चोटें आई हैं। हत्या के बाद मामले को लेकर युवक के परिजन व ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए। दरअसल बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में दो पक्षों में कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर दोनों पक्षों का समझौता करवाने के लिए लिए ग्रामीणों ने गांव के करणी माता मंदिर पर पंचायत बुलवाई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के लोग पहले से हथियारों से लैस होकर आए थे। उन्होंने धारदार हथियारों के साथ दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सोहनलाल, शिवकुमार शांतिलाल, शंकर खुडिया, भागीरथ दो तीन अन्य ने बजरंग कुम्हार को घेरकर धारदार हथियारों हमला बोल दिया। इस हमले में बजरंग कुम्हार को बचाने आए सीताराम, राहुल के भी हमलावरों ने वार किए। इस हमले में बजरंग कुम्हार की मौके पर मौत हो गई। मृतक बजरंग के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां आज उसका पोस्टमार्टम होना था। आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा नेता अशोक बोबरवाल के नेतृत्व में मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। बोबरवाल ने बताया हत्या में संलिप्त आरोपियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। 

पीएम सूर्य घर योजना में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा

भोपाल पीएम सूर्य घर योजना शुरू होने के बाद से लोग सोलर पैनल लगवाने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। फरवरी में शुरू हुई इस योजना के बाद महज छह महीने में प्रदेश के 15 हजार 142 लोग पैनल लगवा चुके हैं। इनमें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा है। इनमें भोपाल में सबसे ज्यादा 2500 घरों पर पैनल से बिजली बन रही है। अब उपभोक्ता इसे महंगी बिजली के विकल्प की तौर पर भी अपना रहे हैं। बता दें कि प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों द्वारा अभियान चलाकर लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह सिलसिला जारी रहा तो कुछ ही महीनों में प्रदेश में सूरज से 40 मेगावट से अधिक बिजली बनना शुरू हो जाएगी। योजना के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन आवेदक पीएम सूर्य योजना की वेबसाइट या फिर एमपीसीजेड डाट इन, उपाय एप, वॉट्सएप चेटबाट या मुफ्त नंबर 1912 पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। किसान लगवा रहे बड़े पैनल किसान भी खेतों में बड़े-बड़े सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इसके लिए ऊर्जा विकास निगम से कुसुम योजना के तहत अनुबंध किया जा रहा है। इन पैनल से बनने वाली बिजली को कंपनियां खरीदेंगी और किसानों को यूनिट के हिसाब से राशि दी जाएगी। किसान और कंपनी के बीच 25 वर्ष का अनुबंध किया जा रहा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक हजार 456 स्थान चिह्नित किए हैं। इनके लगने से करीब तीन हजार 345 मेगावाट सोलर एनर्जी बन सकती है। मध्यप्रदेश में लगाए गए सोलर पैनल     कंपनी – सोलर पैनल     मध्य क्षेत्र – 9000     पश्चिम क्षेत्र – 4216     पूर्व क्षेत्र – 1926     कुल – 15142 सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे     फरवरी में शुरू हुई पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर मिलने वाली सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे हैं। छह महीने में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नौ हजार लोगों को इससे जोड़ा है, जबकि प्रदेशभर में 15 हजार लोग पैनल लगवा चुके हैं। – मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ नोडल एवं प्रकाशन अधिकारी, ऊर्जा विभाग  

प्रधानमंत्री ने वर्चुअली रूप से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि की अंतरित

शहडोल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली रूप से कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है और किसानो को खेती करने के लिए  ऋण भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान कृषि को व्यापारिक रूप से लाभ का धंधा बनाए। उन्होंने कहा कि किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 6-6 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है, जिससे किसान नई तकनीकों की फसल लगा सके और खेती को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, यदि किसान खेती न करे तो जीवन यापन करना संभव नही है। उन्होंने कहा की एग्रीकल्चर के विद्यार्थी, किसानों को अच्छी पैदावार वाली फसलों, कम भूमि में अधिक पैदावार की फैसले जैसे अन्य कृषि कार्य के लिए जानकारी दे।          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के तहत 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 20 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने  मध्यप्रदेश के 𝟖𝟏 लाख से अधिक किसानो के लिए 𝟏𝟔𝟖𝟐.𝟗 करोड़ रुपए की राशि एवं शहडोल जिले के 112116 किसानों के लिए 22.42 करोड़ रुपए की राशि वर्चुअली रूप से अंतरित की।         प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम को कलेक्टर डॉ.केदार सिंह, उप संचालक कृषि आर पी झरिया, किसान व एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने वर्चुअली रूप से देखा एवं सुना।

कोतवाली पुलिस ने प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस तुलसी महाविद्यालय में “मैं हूं अभिमन्यु” कार्यक्रम का आयोजन

अनूपपुर   शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस तुलसी महाविद्यालय में “मैं हूं अभिमन्यु” विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं को महिलाओ और बालिकाओ के खिलाफ हो रहे अपराधो, घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं बालिकाओ के लिए समाज में सुरक्षित वातावरण निर्मित किये जाने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।                 जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, प्राचार्य श्री जे.के. सन्त, डाक्टर सतेन्द्र सिहं चौहान व्याख्याता, संजीव द्विवेदी, महिला सहायक उपनिरीक्षक हुरूननिशा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं, शेख रसीद, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे के द्वारा उपस्थित छात्र एवं छात्राओ को  मैं हूं अभिमन्यु संदेश के माध्यम से पुरुषों को समाज में व्याप्त नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंग भेद जैसी सामाजिक बुराईयो के खिलाफ जागरूक किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार युद्ध क्षेत्र में अभिमन्यु ने कौरवो का चक्रव्यू तोड़ा था उसी प्रकार आज के पुरूष वर्ग को भी सभ्य समाज के निर्माण हेतु रूढीवादी धारणाओ एवं पुर्वाग्रहों के चक्रव्यू को तोड़ते हुए महिलाओ के विकास एवं सह अस्तिव का सहभागी बनना आवश्यक है। आधुनिकता के वर्तमान परिवेश में नशा, ड्रग्स, पोर्नोग्राफी, सामाजिक दबाव के चक्रव्यू में उलझकर युवा अपराध की गिरफ्त में आकर अपना कैरियर एवं जीवन बर्बाद कर रहे। सकारात्मक सामाजिक भविष्य के निर्माण के लिए बालको को जागरूक करने हेतु इस अभिमन्यु अभियान के बारे में बताया गया जिसमें यह नारा दिया गया है कि आओ अलख जगाये, लड़को को सिखाये, समाज को बेहतर बनायें । महिलाओं से संबंधित अपराधो की रोकथाम हेतु समाज के ही पुरूषों को अभिमन्यु बनकर इन सामाजिक बुराईयो और अपराधों के चक्रव्यू को तोड़ना होगा।

मंत्री रावत ने कन्या पूजन को बताया हमारी संस्कृति, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर तीर्थ में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन

अजमेर. अजमेर जिले के तीर्थ नगरी पुष्कर के माहेश्वरी भवन में आज दुर्वांकुश एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्व सनातन हिंदू समाज की ओर से नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सर्व समाज की देवी स्वरूपा 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया, साथ ही नन्हें बालकों को भैरव मानते हुए उनका भी पूजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत, नगर परिषद के सभापति कमल पाठक, अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, कार्यालय मंत्री मधुसूदन मालू, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पूर्व ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाशनाथ दाधीच और पंडित सत्यनारायण शास्त्री सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पहले 2100 कन्याओं और भैरव का पूजन किया गया। इसके बाद माता स्वरूप कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिये गये। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण पर 22 जनवरी को आयोजित श्रीराम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुष्कर उपखंड में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त विधार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कन्याएं माता रानी का स्वरूप धारण कर कार्यक्रम मे पहुंची। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शानदार आयोजन के लिये आयोजकों को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया। रावत ने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति का प्रतीक है और इससे सामाजिक सदभाव बढ़ता है। फाउंडेशन की निदेशिका निर्मल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित कर मजबूत बनाना था। फाउंडेशन के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि सामजिक समरसता बनाने और हमारे पुराणों में कन्याओं को जो उच्च स्थान दिया गया है, उसका एहसास कराने के लिये फाउंडेशन की और से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संयोजिका पुष्पा पाराशर ने बताया कि सकल हिंदू समाज बंधुओं ने सपत्नीक सामूहिक रूप से कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इस मौके पर नन्हें बालकों को भैरव के रूप में भी पूजन किया जायेगा।

महिला से एटीएम फ्रॉड कर 1.20 लाख निकाले, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में सहकारी बैंक का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

कोंडागांव. विश्रामपुरी थाना पुलिस ने जिला सहकारी बैंक के सुरक्षा गार्ड कैलाश प्रधान को एटीएम कार्ड धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला खाता धारक के एटीएम कार्ड का उपयोग कर उसके खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। महिला दयाबती नेताम ने शिकायत की कि 29 अगस्त से चार सितंबर 2024 के बीच उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने लगातार 20-20 हजार रुपये निकाले। जांच के बाद पता चला कि सुरक्षा गार्ड ने महिला को गलत एटीएम कार्ड दिया और उसका पिन चुराकर पैसे निकाले। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन एटीएम कार्ड, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया, जिनकी कुल कीमत 1.58 लाख रुपये है। आरोपी ने धोखाधड़ी से प्राप्त पैसों से एक मोटरसाइकिल भी खरीदी थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

17 अक्टूबर को रनवे का रखरखाव कार्य मुंबई हवाई अड्डे पर शुरू होगा

मुंबई महाराष्ट्र के मुंबई में मानसून के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) की व्यापक रनवे रखरखाव योजना के तहत क्रॉस रनवे-आरडब्ल्यूवाई 09/27 और 14/32 आगामी 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक को अस्थायी तौर पर बंद रहेंगे। हवाई अड्डे पर रनवे को अस्थायी तौर पर बंद रखना मानसून के बाद उसकी मरम्मत और रखरखाव योजना के मद्देनजर किया गया है। सीएसएमआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, “इस नियोजित बंद का प्राथमिक उद्देश्य आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों को पूरा करना है जो यह सुनिश्चित करेगा कि हवाई अड्डे की अवसंरचना वैश्विक मानकों को पूरा करती है। मानसून के बाद रनवे रखरखाव का यह वार्षिक कार्य परिशुद्धता और सावधानीपूर्वक की गई गतिविधियों का हिस्सा है, जो परिचालन निरंतरता और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करता है, इस प्रकार हवाई अड्डे के संचालन के मूल में यात्रि सुरक्षा पहले वाले दृष्टिकोण को अपनाता है।” मानसून के बाद रनवे का निर्बाध संचालन और सुचारू निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख हितधारकों के सहयोग से उड़ान कार्यक्रम को पहले ही समन्वित किया जा चुका है।  

दो सगे भाइयों गिरफ्तार, राजस्थान-अलवर में नकली सोने बिस्किट बेचकर एक लाख की ठगी

अलवर. अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने 2022 में एक युवक से नकली सोने के बिस्किट बेचकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित विजय कुमार मीणा से एक लाख रुपये लेकर आरोपियों ने नकली बिस्किट बेचे थे। आया है। अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने साल 2022 में एक युवक से ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के एएसआई इलियास खान ने बताया दिनांक 31 मार्च 2022 में परिवादी विजय कुमार मीणा निवासी आलूदा थाना नांगला राजावत जिला दौसा का रहने वाला है। उसने थाने पर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि दो युवकों का मेरे पास फोन आया कि हमारे पास सोने के बिस्किट हैं, जो हम आपको सस्ती रेट में बेचना चाहते हैं। इस पर परिवादी अलवर आया और अलवर में बैंक कॉलोनी के सामने और ब्रिज के नीचे दोनों युवकों ने उससे बातचीत की और उसके पास से एक लाख रुपये लेकर बिस्किट बेच दिए। जब व्यक्ति को पता लगा कि यह नकली सोने के बिस्किट हैं तो उसके बाद वह तुरन्त कोतवाली पुलिस के पास गया। उसके बाद उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समयदीन व साहुन निवासी आधाका थाना तिजारा को पकड़ लिया। पुछताछ की गई तो इन दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस पर दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इन दोनों के बाप का नाम ममनदीन है। पुलिस ने इन दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार दोनों सगे भाई हैं, आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश जाएगा। पुलिस बिस्किट बरामद करने के लिए इनको रिमांड पर लगी जिसकी न्यायालय से मांग की जाएगी।वैसे टटलू बाजी का प्रकरण अलवर जिले काफी अंतराल के बाद हुआ है अन्यथा पहले तो हालात यह हो गए थे कि टटलू बाजों ने चेन्नई और मुंम्बई के लोगों तक को अपना शिकार बना लेते थे और आए दिन टटलू बाज किसी न किसी को ठग लेते थे लेकिन जब से साइबर अपराधों का सिलसिला शुरू हुआ है तब से ये सारे टटलू बाज साइबर अपराध में लग गए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया रवाना, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की गांव-गांव पहुंचेगा सदस्यता रथ

जगदलपुर. भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मंडलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा। भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पहली सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में आज से एक साथ आरंभ हुआ है। भाजपा सदस्यता रथ गांव-गांव तक पहुंचेगा। कॉलेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है, लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा सदस्यता रथ के शुभारंभ के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडे, दंतेश्वर नायडू, संजय पांडे, रजनीश पानीग्राही, बृजेश भदौरिया, सुरेश गुप्ता,आयेंद्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रंजीत पांडे, आशुतोष पांडे, राजपाल कसेर, राधेश्याम पंद्रे, सदस्यता अभियान प्रभारी लक्ष्मण झा, शशिनाथ पाठक, प्रकाश झा, अखिलेश शुक्ला, रमन चौहान, अभिलाष यादव, बसंत कश्यप,मनोज पटेल, आशु आचार्य, रोहित खत्री, सूर्यभूषण सिंह, अभिषेक तिवारी, योगेश मिश्रा, विकास पात्रो, आशीष मिश्रा, मंजू साहू, किरण सेन, रूपेश समरथ, सुरेश कश्यप, विनय राजू, योगेश पानीग्राही, सुभेंद्र भदौरिया, राज पांडे, पवन गुप्ता, प्रशांत पात्रा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों को मिली अब तक सबसे बड़ी सफलता, नक्सली शव सहित घटनास्थल से एके-47, एसएलआर जैसे स्वचालित हथियार मिले

दंतेवाड़ा छत्‍तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के थुलथुली गांव के पास स्थित जंगल व पहाड़ी में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने अब तक 36 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में 25-25 लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सली कमलेश व बारसूर एरिया कमेटी की प्रभारी नीति सहित कई बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई गई है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मुठभेड़ स्थल से अब तक 14 नक्सलियों के शव सहित एके-47, एसएलआर जैसे स्वचालित बंदूकें व भारी मात्रा में विस्फोटक पुलिस को मिले हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई बड़े कैडर के इनामी नक्सली भी मारे गए हैं। बस्तर आइजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ सीमा से सटे जंगल में पूर्व बस्तर डिविजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर गुरुवार को नारायणपुर व दंतेवाड़ा जिला से संयुक्त डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बल को अभियान पर भेजा गया था। नदी-पहाड़ों को पार कर शुक्रवार की दोपहर को सुरक्षा बल जैसे ही नेंदुर व थुलथुली के पास पहुंचे, पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी कार्रवाई की है। दोपहर से लेकर देर शाम तक रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। जवानों के अभियान से लौटने के बाद वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस वर्ष अब तक 193 ढेर सुरक्षा बल को इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियान बड़ी सफलता मिली है। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक सुरक्षा बल को मुठभेड़ के बाद 193 नक्सलियों के शव मिले हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में नक्सली हथियार व विस्फोटक भी पुलिस को मुठभेड़ स्थल से मिले हैं। 663 नक्सलियों की गिरफ्तारी व 556 नक्सलियों ने समर्पण किया है। इस वर्ष की बड़ी सफलताएं -27 मार्च को बीजापुर के चिपुरभट्टी में छह नक्सली ढेर। -02 अप्रैल को गंगालूर बीजापुर के गंगालूर में 13 नक्सली मारे गए। -16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में 29 नक्सली ढेर। -30 अप्रैल को अबूझमाड़ के टेकमेटा में 10 नक्सली मारे। -10 मई को बीजापुर के पीड़िया में 12 नक्सली ढेर। -23 मई रेकावाही में आठ को मारा।

चार्जर से कनेक्टेड मोबाइल भी जला, राजस्थान-अजमेर की आइस फैक्ट्री में मिली युवक की जली लाश

अजमेर. जिले के गेगल थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बर्फ फैक्ट्री में आज सुबह एक युवक जली हुई लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। युवक की बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बॉडी एक पलंग के ऊपर पूरी तरीके से जल चुकी थी। पलंग भी पूरा जला हुआ था। इसके साथ ही मृतक का मोबाइल भी पलंग पर चार्जर से कनेक्ट होकर लगा हुआ था। मोबाइल भी पुलिस को जला हुआ बरामद हुआ है। सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया कि थाने से करीब 1 किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया में जेजे चिल्ड के नाम से बर्फ फैक्ट्री है। फैक्ट्री के अंदर सुबह 6 बजे के करीब जली हुई बॉडी मिलने की थाने पर सूचना मिली थी। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश ओरिया निवासी लव कुश (24) पुत्र अमर सिंह के नाम से हुई है। मृतक के परिवार वालों को इसकी सूचना देकर बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक की किन परिस्थितियों में मौत हुई इसे लेकर जांच जारी है।

2024-25 की पहली कोलकाता डर्बी में भिड़ेंगे मोहन बागान और मोहम्मडन एससी

कोलकाता इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 सीजन की पहली कोलकाता डर्बी आज शाम खेली जाएगी, जब मोहन बागान सुपर जायंट और मोहम्मडन एससी साल्ट लेक स्टेडियम में भिड़ेंगे। इन दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मैच खेलकर चार-चार अंक बटोरे हैं। इस मैच के बाद आईएसएल मैचवीक 4 का अंत हो जाएगा और लीग अंतरराष्ट्रीय ब्रेक पर चली जाएगी। ये दोनों टीमें आईएसएल में पहली बार भिड़ेंगी। मैरिनर्स ने लीग में जिन टीमों का पहली बार सामना किया है, उनके खिलाफ अपने 11 मैचों में सात जीते हैं और दो ड्रा खेले और दो हारे हैं। चेन्नइयन एफसी पर जीत के साथ ही मोहम्मडन एससी आईएसएल में अपना पहला अवे मैच जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई। अगर ब्लैक पैंथर्स मैरिनर्स को हरा देते हैं, तो वे शुरुआती दोनों अवे मैचों में जीतने वाली आईएसएल इतिहास की दूसरी टीम बन जाएंगे। मैरिनर्स ने अब तक तीन मैचों में सात गोल खाए हैं जिससे स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना चिंतित हैं। उन्होंने टीम की अटैकिंग फॉर्मेशन में एक खामी का पता लगाया है, जो इस समस्या की वजह है। मोलिना ने कहा, “हम बहुत ज्यादा गोल खा रहे हैं। कुछ गोल डिफेंस की गलतियों के कारण खा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर गोल अटैकिंग फॉर्मेशन में खामियों के कारण खा रहे हैं। लिहाजा, हमें सुधार करने की जरूरत है।” मोहम्मडन एससी के रूसी हेड कोच एंड्री चेर्निशोव का मानना है कि चेन्नइयन एफसी के खिलाफ अपनी पहली जीत से उनकी टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा, “मैरिनर्स मजबूत टीम हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन हम भी मजबूत हैं; हम इस लीग में अच्छा फुटबॉल खेलना चाहते हैं। हमने पिछले तीन मैचों में यह दिखाया है। शुरुआती दो मैचों के बाद, खिलाड़ी समझ गए थे कि वे अच्छी फुटबॉल खेल सकते हैं। अब उन्हें समझ आ गया है कि वे आईएसएल में मैच जीत सकते हैं और यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”  

प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने PM का जताया आभार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को कर रही है सार्थक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश के 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने PM का जताया आभार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त छत्तीसगढ़ के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566 करोड़ 77 लाख रुपए अंतरित रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के रूप में प्रदेश के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में 566 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साय ने इस मौके पर प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।            मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17 वीं किश्त की तुलना में इस बार 66 हजार 485 अधिक किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। इससे पहले भी 16 वीं किश्त की तुलना में 17वीं किश्त का लाभ उठाने वाले किसानों की संख्या 01 लाख 11 हजार 518 अधिक थी। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त-दर-किश्त लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी होना इस बात का प्रमाण है कि भारत के कृषि क्षेत्र में कितनी तेजी से प्रगति हो रही है। यह मोदी सरकार पर किसानों के मजबूत भरोसे का भी प्रमाण है। साय ने कहा कि 18 वीं किश्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जो किसान भाई-बहन आज लाभान्वित हो रहे हैं, उनमें 02 लाख 49 हजार 867 वन-पट्टा धारक हैं और 30 हजार 408 किसान पीवीटीजी योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थक कर रही है।            इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब और डॉ. रामप्रताप मौजूद रहे।

राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में 15 डिसमिल सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

कोंडागांव. कोंडागांव में राजस्व विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 डिसमिल शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार मनोज रावटे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें ज्योतिस्मिता साहू, निवासी माकड़ी, द्वारा मोटेल के पास शासकीय आबादी मद की भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाकर अतिक्रमण किया गया था। तहसीलदार रावटे ने जानकारी दी कि इस भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी कई बार बेदखली आदेश जारी किए गए थे। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से ज्योतिस्मिता साहू को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार सूचित किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। मजबूरन, राजस्व विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आज यह अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग की टीम के साथ कोटवार, पटवारी, पुलिस बल, और नगर पालिका के कर्मचारी भी शामिल थे। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया, जिससे 15 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि यह शासकीय भूमि अब किसी अन्य सरकारी उपयोग के लिए आवंटित की जाएगी। तहसीलदार रावटे ने यह भी कहा कि मोटेल के आसपास की अन्य भूमि पर भी अतिक्रमण के मामले देखे जा रहे हैं। इसके लिए पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई है और भविष्य में इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet