LATEST NEWS

रेप आरोपों में फंसा फाइटर पायलट, एयरबेस की सुरक्षा में चूक का भी दोषी को वायुसेना ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली भारतीय वायुसेना (IAF) ने अंबाला एयरबेस पर तैनात एक लड़ाकू विमान के पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पायलट रेप के आरोपों का सामना कर रहा है और उसे सुरक्षा प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी द्वारा दोषी ठहराया गया है। वायुसेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह नोटिस गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें विंग कमांडर को यह बताने के लिए कहा गया है कि क्यों न उनकी सेवाओं को समाप्त कर दिया जाए। वायुसेना ने कहा कि नैतिक कदाचार से जुड़े मामलों में वायुसेना की जीरो-टॉलरेंस नीति है। क्या है मामला? रिपोर्ट दी थी कि 40 वर्षीय विंग कमांडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन पर एक पूर्व सिविलियन इंटर्न द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है और अंबाला एयरबेस पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन का दोषी ठहराया गया है। विंग कमांडर अंबाला के वायुसेना स्टेशन में स्थित जगुआर फाइटर स्क्वाड्रन में तैनात हैं। उन्हें जून 2007 में IAF में कमीशन दिया गया था। दुष्कर्म का आरोप 25 वर्षीय इंटर्न ने लगाया है, जो पालम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस सेफ्टी में कार्यरत थी। इस संस्थान का संचालन भारतीय वायुसेना के अधीन होता है। विंग कमांडर के खिलाफ भारतीय वायुसेना द्वारा दो अलग-अलग जांचें की गई हैं। पहली जांच कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के तहत अंबाला एयर फोर्स स्टेशन के एयर ऑफिसर कमांडिंग (AOC) द्वारा सुरक्षा उल्लंघन के मामले में की गई, जबकि दूसरी जांच वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख द्वारा दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए की गई। सुरक्षा उल्लंघन के गंभीर आरोप अंबाला एयरबेस पर सुरक्षा उल्लंघन के मामले में विंग कमांडर ने वायुसेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में बिना अनुमति के प्रवेश की अनुमति दी, प्रतिबंधित क्षेत्रों में स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया और विमानों की तस्वीरें प्रसारित कीं। यह एयरबेस देश के सबसे प्रमुख फाइटर बेसों में से एक है, जहां राफेल और जगुआर लड़ाकू विमान तैनात हैं। दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यवाही विंग कमांडर ने दिल्ली हाईकोर्ट में 28 अगस्त को याचिका दायर कर वायुसेना द्वारा उनके खिलाफ की जा रही दो जांचों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि वायुसेना की दोनों जांचें उन्हीं मुद्दों पर आधारित हैं, जो पुलिस द्वारा पहले ही जांच के अधीन हैं। हालांकि, वायुसेना की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत में कहा कि दुष्कर्म के आरोपों पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, क्योंकि यह मामला पुलिस द्वारा जांच के अधीन है। अदालत ने अपने आदेश में कहा, “अगली सुनवाई तक, वायुसेना के अधिकारी अनुशासनात्मक या प्रशासनिक कार्रवाई जारी रख सकते हैं, लेकिन बिना कोर्ट की अनुमति के कोई अंतिम आदेश पारित नहीं किया जाएगा।” महिला इंटर्न द्वारा 1 दिसंबर, 2023 को कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की और विंग कमांडर के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक धमकी के आरोपों की जांच शुरू की। मार्च 2024 में भारतीय वायुसेना को भेजी गई 22 पन्नों की शिकायत में इंटर्न ने विंग कमांडर पर आरोप लगाया कि वह उसे परीक्षण करने के बहाने कॉनॉट प्लेस के एक होटल में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। सितंबर 2022 में अंबाला एयरबेस पर एक कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। यह मामला अब 5 नवंबर को फिर से सुना जाएगा। यह घटनाक्रम श्रीनगर में भारतीय वायुसेना के एक बेस पर एक अन्य विंग कमांडर पर उसी एयरबेस पर एक 26 वर्षीय फ्लाइंग ऑफिसर द्वारा बलात्कार का आरोप लगाए जाने के कुछ सप्ताह बाद हुआ है। फ्लाइंग ऑफिसर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विंग कमांडर ने नए साल की पूर्व संध्या पर उसके साथ बलात्कार किया, और आरोप लगाया कि भारतीय वायुसेना द्वारा की गई आंतरिक जांच में कई खामियों के कारण उसे और अधिक उत्पीड़न और मानसिक यातना दी गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

सोनी लिव की सीरीज ज़िंदगीनामा का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, प्राजक्ता कोली, श्रेयस तलपड़े, सुमीत व्यास और श्वेता बसु प्रसाद अभिनीत सीरीज जिंदगीनामा का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। सोनी लिव की आगामी सीरीज़, ज़िंदगीनामा, 6 अनूठी कहानियों के माध्यम से कई चुनौतियों के साथ एक जीवन की यात्रा को दर्शाती है. इन छह कहानियों के शीर्षक है भंवर, स्वागतम, वन+वन, केज्ड, पपेट शो और पर्पल दुनिया।इस सीरीज में श्वेता बसु प्रसाद, प्रिया बापट, प्राजक्ता कोली, यशस्विनी दयामा, लिलेट दुबे, श्रेयस तलपड़े, अंजलि पाटिल, सुमीत व्यास, इवांका दास, मोहम्मद समद, शिवानी रघुवंशी, सयानदीप सेनगुप्ता, तन्मय धनानिया शामिल हैं। श्रुति सेठ. आदित्य सरपोतदार, सुकृति त्यागी, मिताक्षरा कुमार, डैनी मामिक, राखी सांडिल्य और सहान द्वारा निर्देशित, ज़िंदगीनामा जीवन की व्यक्तिगत यात्राओं को पेश करती है। जिंदगीनामा के प्रस्तुतकर्ता अप्लॉज एंटरटेनमेंट है और यह एंटीमैटर प्रोडक्शन, एमपॉवर द्वारा संकल्पित है।यह सीरीज 10 अक्टूबर से सोनी लिव पर दिखायी जाएगी।  

मछली पकडने वाले सिंचाई पानी के प्रवाह में पैदा कर रहे रुकावट , कार्यवाही हेतु ज्ञापन

रायपुर गंगरेल बांध से सिंचाई हेतु छोड़े गये पानी के अबाध प्रवाह में अवैध रूप से मछली पकडने वाले रुकावट डाल सिंचाई समस्या पैदा कर रहे हैं। इनके  खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने महानदी जलाशय परियोजना के मुख्य अभियंता कुबेर सिंह गुरुवर को व्हाट्स ऐप के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में बताया गया है कि गंगरेल के नहरों, वितरक शाखाओं व माइनरों में प्रवाहित हो रहे पानी के साथ आने वाले मछलियों को पकडने कतिपय विध्नसंतोषी तत्व इन माइनरों व वितरक शाखाओं के गेट को गिरा खासकर रात्रि में जाल डाल अवैध रूप से मछली पकड़ते हैं। इनके द्वारा गेट गिरा दिये जाने से पानी का प्रवाह थम जाता है जिसके चलते निरंतर सिंचाई में बाधा उत्पन्न हो जाती है और नये सिरे से खेतों में पानी पहुंचाने में समय लगता है। ज्ञापन में इन विध्नसंतोषी तत्वों द्वारा माइनरों व वितरक शाखाओं के गेट की डुप्लीकेट चाबी बनवा यह कार्य करने की आंशका व्यक्त करते हुये ऐसे तत्वों के खिलाफ ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में सर्वप्रथम इन तत्वों को चेतावनी देने ग्राम कोटवारों के माध्यम से तुरंत प्राथमिकता के आधार पर मुनादी कराने और बाज न आने पर इनके द्वारा लगाये गये जाल को जप्त कर सिंचाई अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करने के साथ – साथ इनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत भी पुलिसिया कार्यवाही सुनिश्चित कराने आवश्यक पहल का आग्रह किया गया है। इसकी जानकारी महानदी सिंचाई मंडल के अधीक्षण अभियंता एस के सहारे, जल प्रबंध संभाग क्रमांक के कार्यपालन अभियंता ललित रावटे व बगोली सिंचाई उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद पाल को देते हुये अपने कमांड वाले प्रशासनिक क्षेत्र के ग्रामों में फौरी कदम उठाने का आग्रह किया गया है। इधर श्री शर्मा ने जानकारी दी है कि सिंचाई पंचायतों के अस्तित्व समाप्त होने तक इन माइनरों व वितरक शाखाओं को मछली पकडने इस शर्त के साथ नीलाम किया जाता था कि वे पानी के प्रवाह को सुनिश्चित बनाये रखेंगे पर नीलामी की कार्यवाही बंद होने के बाद से यह समस्या वर्ष दर वर्ष बढ़ती जा रही है।  

संजय पासवान ने बातचीत में कहा- जीतन राम मांझी को छोड़ दें तो बिहार में 35 साल से पिछड़ी जाति से ही मुख्यमंत्री बन रहे

पटना बिहार का राजनीतिक माहौल बदलने की जन सुराज की कोशिशों के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके संजय पासवान प्रशांत किशोर और जन सुराज पार्टी के मुरीद बन गए हैं। संजय पासवान प्रशांत किशोर को सुनने के लिए 2 अक्टूबर को वेटनरी कॉलेज मैदान भी पहुंच गए थे, जब जन सुराज पार्टी बन रही थी और दलित समुदाय से आने वाले पूर्व राजनयिक मनोज भारती को पार्टी का पहला नेता और कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया जा रहा था। संजय पासवान ने बातचीत में कहा कि जीतन राम मांझी को छोड़ दें तो बिहार में 35 साल से पिछड़ी जाति से ही मुख्यमंत्री बन रहे हैं। अब दलित या महादलित के सीएम बनने का समय आ गया है। बिहार में 19 परसेंट से ज्यादा आबादी दलित है। संजय पासवान ने कहा कि मनोज भारती को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने को पीके का एक साहसिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा एक दलित को नेतृत्व थमाने से सामाजिक मंथन होगा जिसका दूरगामी असर हो सकता है और इसका नतीजा देर-सबेर दिखेगा। भाजपा ने 2025 का विधानसभा चुनाव जेडीयू अध्यक्ष और मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान कर रखा है। संजय पासवान ने पिछले महीने भी दलित मुख्यमंत्री का मुद्दा उठाया था और कहा था कि बीच की जातियों को काफी समय और मौका मिल चुका है। उन्होंने कहा- “हर पार्टी में दलित और महादलित समुदाय के लोगों के लिए जगह खाली है क्योंकि उनमें आकांक्षा बढ़ी है। एक दलित को जन सुराज पार्टी का अध्यक्ष बनते देखना अच्छा लग रहा है और यह दिखाता है कि प्रशांत किशोर कितनी बारीकी से कदम बढ़ा रहे हैं। बाकी दलित नेता बस राजनीति कर रहे हैं। प्रशांत किशोर राजनीति को सोच रहे हैं और जी रहे हैं। जिस तरह से वो काम कर रहे हैं उसके लिए मैं उनको सलाम करता हूं। एक भरोसेमंद चेहरा दलितों को एकजुटता कर सकता है।” पासवान ने कहा कि समय आ गया है कि सारी पार्टियां बहस को पिछड़े से दलित की तरफ ले जाएं। बागडोर बदलती रहनी चाहिए। इससे राजनीति जीवंत रहती है।

8वीं के छात्र ने 9वीं के छात्र पर चाकू से किया हमला, जब स्कूल की छुट्टी हुई तो आरोपित छात्र ने वारदात को अंजाम दिया, मौत

जबलपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र ने कक्षा नौवीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। स्कूल में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जब स्कूल की छुट्टी हुई तो आरोपित छात्र ने वारदात को अंजाम दिया। घायल छात्र को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। उसकी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नटवारा की है। मृतक छात्र का नाम रोहित प्रजापति था। उसे दूसरे छात्र ने दो दिन पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। हमले के बाद 15 वर्षीय छात्र चाकू लहराते हुए भाग गया, जिसे कुछ देर बाद पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने हमले में उपयोग किए गए चाकू को जब्त कर लिया है। सरकारी स्कूल में नटवारा निवासी रोहित स्कूल मैदान में घूम रहा था, तभी आरोपित छात्र भी बाहर निकला। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने को लेकर कहासुनी हुई। सहपाठी छात्रों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। इसके बाद लंच पर आरोपित छात्र घर गया। वह स्कूल बैग में चाकू छिपाकर लाया। स्कूल की छुट्टी होते ही खेल मैदान में खड़े रोहित के पास पहुंचा और उसके पेट में चाकू घोंप दिया। रोहित के पिता अशोक प्रजापति महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। छात्र गांव में अपने चाचा-चाची के साथ रहता था।

हिजबुल्लाह के सूत्रों द्वारा हसन नसरल्लाह को एक गुप्त स्थान पर दफनाया गया, मौत के बाद भी इजरायल का खौफ

हिजबुल्लाह इजरायल के हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ को अस्थायी रूप से दफन किया गया है। हिजबुल्लाह के करीबी सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को हसन नसरल्लाह को एक गुप्त स्थान पर दफनाया गया। संगठन को डर था कि अगर सार्वजनिक तौर पर दफनाया गया तो इजरायल इस बड़े अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को निशाना बना सकता है। 27 सितंबर को हसन नसरल्लाह को हवाई हमले में मारने के बाद इजरायल लगातार लेबनान में हमले कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक नसरल्लाह को तब तक के लिए अस्थाई जगह पर दफनाया गया है जब तक कि परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं। जैसे ही इजरायल के साथ चल रहा युद्ध किसी परिणाम पर पहुंचेगा उसके बाद नसल्लाह को पूरे सम्मान के साथ एक सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद दफनाया जाएगा। अमेरिका से की थी अंतिम संस्कार तक इजरायल को रोकने की मांग रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह की तैयारी नसरल्लाह को सम्मान के साथ एक बड़े सार्वजनिक समारोह के दौरान दफनाने की थी। लेकिन लेबनान में जारी इजरायली बमबारी के दौरान यह कार्यक्रम संभव नहीं था। नसरल्लाह के अंतिम संस्कार को सम्मानपूर्वक करने के लिए हिजबुल्लाह ने लेबनानी अधिकारियों के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका से मांग की थी कि वह गारंटी दे कि अंतिम संस्कार के दौरान इजरायल किसी भी प्रकार का कोई हमला नहीं करेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऐसी किसी भी प्रकार की गारंटी देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद हिजबुल्लाह की मौजूदा लीडरशिप ने नसरल्लाह को अस्थाई रूप से दफनाने का फैसला किया। एक हफ्ते से अंतिम संस्कार के इंतजार में था नसरल्लाह हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत पिछले हफ्ते 27 सितंबर को इजरायली हवाई हमले में हो गई थी। एक हफ्ते से हिजबुल्लाह की तरफ से नसरल्लाह को दफनाने का इंतजाम किया जा रहा था लेकिन इजरायल की तरफ से जारी बमबारी के बीच संगठन का सबसे बड़ा डर यही था कि अगर बड़े स्तर पर नसरल्लाह का अंतिम संस्कार किया गया तो उसके लाखों समर्थक उसकी एक झलक देखने के लिए सड़कों पर आ जाएंगे और ऐसे में इजरायली एयर फोर्स आसानी से उन सभी पर हमला कर सकती है। इसलिए इस्लाम के शिया पंथ का पालन करने वाले नसरल्लाह को शिया मुस्लिम रीति रिवाजों के जरिए अस्थाई रूप से दफन करने का फैसला लिया गया। शिया मुस्लिम रीति रिवाज ऐसे अस्थायी दफनाने का प्रवाधान करते हैं, जब किसी विशेष परिस्थिति में उचित तरीके से अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता या व्यक्ति की इच्छा के अनुसार उसे नहीं दफनाया जा सकता है तो फिर ऐसे अस्थाई तौर पर दफनाया जाता है।

हरियाणा सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों पर बात करते हुए भाजपा की जीत के प्रति पूरा भरोसा व्यक्त किया

पंचकूला हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवरात्रि के अवसर पर पंचकूला में मनसा देवी मंदिर में आए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों पर बात करते हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के प्रति पूरा भरोसा व्यक्त किया। नायब सिंह सैनी ने कहा, “आज मेरा परम सौभाग्य है कि मैं और हमारे पार्टी के अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए मां मनसा देवी के चरणों में आज हाजिरी लगाने के लिए आए हैं। मैं नवरात्रों के महापर्व पर सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व हमारी संस्कृति के साथ संस्कारों के साथ जुड़े हुए हैं। मैं सभी के लिए मंगल कामना और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। यह प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए ऐसी मैं माता रानी से प्रार्थना करता हूं।” उन्होंने प्रदेशवासियों से 100 प्रतिशत मतदान करने की भी अपील की और कहा, “ज्यादा से ज़्यादा संख्या में घरों से निकल कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें। ऐसा मैं प्रदेश के लोगों से प्रार्थना करता हूं। हरियाणा में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आकर के लोगों के बीच में इंटरेक्शन किया है प्रदेश का आज एक पॉजिटिव माहौल बना है। लोग पीएम नरेंद्र मोदी के तत्वाधान में प्रदेश को तीव्र गति से विकास की नई ऊंचाइयों के ऊपर पहुंचाने के लिए तैयार हैं। हमने अपने सरकार के विजन को प्रदेश के लोगों के सामने रखा है जिसे जनता ने स्वीकार भी किया है। हमें पूर्ण विश्वास है भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में तीसरी बार बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बना रही है।” उन्होंने आगे कहा कि हमने पिछले 10 वर्षों में जो लोगों के हित में, जो प्रदेश के हित में जितने भी कदम उठाए हैं, वह कदम प्रदेश की मजबूती को, प्रदेश को ऊंचाइयों के ऊपर पहुंचाने के उठाए हैं। लोगों को उनका जबरदस्त लाभ मिला है। हरियाणा पिछले 10 वर्षों के अंदर विकसित हरियाणा बना है। आने वाले समय के अंदर हमने यह संकल्प लिया है कि हरियाणा को तीव्र गति से विकास की और ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम हमारी सरकार करेगी। जो भी सुविधाएं लोग प्रदेश के लोगों को चाहिए या उनकी तरफ से जो सुझाव आएंगे, उन सुझावों के ऊपर काम करते हुए हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सैनी ने अशोक तंवर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कहा, “अशोक तंवर कई पार्टियों में रहे हैं। उन्होंने सभी पार्टियों का स्वाद चखा है। उन्होंने कुछ सोचा होगा, ठीक सोचा होगा। परंतु प्रदेश के लोग जानते हैं सभी पार्टियों स्वाद उन्होंने चखा है।” उन्होंने कहा, “हमने पिछले 10 वर्षों के अंदर बड़े निर्णय लिए हैं। आज हरियाणा के 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज खड़े हुए हैं। 8 तारीख के बाद जो शेष बच्चे हैं वह भी खड़े हो जाएंगे। तेजी से काम चल रहा है। 22 जिलों में पिछले दस वर्षों में हर बीस किलोमीटर के ऊपर बेटियों के लिए कॉलेज खड़ा हुआ है। चाहे यूनिवर्सिटी बनाने की बात हो, चाहे हरियाणा के अंदर आईटीआई बनाने की बात हो, हमने पिछले दिनों फैसला लिया की हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो अपने किसान की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रहा है। यह हमारे लिए एक संकल्प है कि हम हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोज़गार देने का काम करेंगे।” इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी में फूट और दलितों के प्रति संकीर्ण मानसिकता की बात की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आकर लोगों के हाथ मिलाने की जो कोशिश की है, वह भी नाकाम है। लोगों के सिर्फ हाथ मिले हैं, लेकिन दिल नहीं मिले हैं। कांग्रेस ने दलित समाज को अपमानित करने का काम किया है और यह पार्टी की परपंरा रही है क्योंकि ऐसा करना इनके डीएनए में है।  

प्रदेश की सीमा से लगते दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी काम करने वाले प्रदेश के मतदाताओं को छुट्टी का भुगतान करना होगा

फरीदाबाद निर्वाचन आयोग की तरफ से शनिवार पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों के कार्यालय, बोर्ड, निगम और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का भुगतान किया जाएगा। कोई भी विभाग किसी कर्मचारी का वेतन नहीं काटेगा। प्रदेश की सीमा से लगते दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी काम करने वाले प्रदेश के मतदाताओं को छुट्टी का भुगतान करना होगा। क्या है जन प्रतिनिधि अधिनियम धारा 135बी के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार जन प्रतिनिधि अधिनियम धारा 135बी के तहत सभी फैक्ट्रियों, प्राइवेट व्यवसायिक संस्थानों, दुकानों आदि में भी इस दिन काम करने वाले कामगारों के लिए छुट्टी का भुगतान करना होगा। ताकि कामगार अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। उन्होंने पात्र मतदाताओं से पांच अक्टूबर को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने का आह्वान किया है। सभी औद्योगिक संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी उन्होंने बताया कि चुनाव के दिन जिला की सीमा से लगते दिल्ली में स्थित उद्योगों को भी वहां कार्यरत जिला फरीदाबाद के कर्मचारियों, जिनका जिला की मतदाता सूची में पंजीकृत हैं, को भी सह वेतन अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में श्रम विभाग के अधिकारियों की तरफ से सभी औद्योगिक संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

बैंकिंग वित्तीय और बीमा के क्षेत्र में रोजगार की संभावना पर महंत कॉलेज में कार्यशाला

रायपुर महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के आई क्यू ऐ सी , इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेंस सेल और कॉमर्स संकाय के संयुक्त तत्वाधान आज कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया इसमें विशेषज्ञ के तौर पर बजाज फाइनेंस के मुख्य प्रशिक्षक श्री हेमंत रहेजा शामिल हुए और उन्होंने वित्तीय क्षेत्र में रोजगार की संभावना पर युवा विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारियां दी और बताया कि कैसे वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है। आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी, आई क्यू ऐ सी समन्वयक डॉ प्रेम चंद्राकार, वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ शांतनु पाल, प्रो. सुधीर जैन सहित सभी संकाय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। आयोजन के दौरान बजाज फाइनेंस के  मुख्य प्रशिक्षक हेमंत रहेजा ने कहा कि युवा विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने एवं भविष्य को सुरक्षित करने की चुनौती शिक्षक के साथ रहती है इसीलिए महाविद्यालय में अब इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए वैल्यू एडिट कोर्स अप्लाई जा किए जा रहे हैं ताकि अध्ययन अध्यापन समाप्त होने के साथ ही छात्र-छात्राएं रोजगार प्राप्त कर पाए इसमें बैंकिंग सेक्टर एक प्रमुख स्रोत है जहां रोजगार की असीम संभावनाएं हैं इन संभावनाओं को जानते हुए तैयार होना चाहिए उनके द्वारा कार्यशाला में यह बताया गया कि विद्यार्थी किस तरह जिम्मेदार बनना सीखे उसे जिम्मेदारी को कैसे पूरा करें या फिर स्वयं किस तरह से रोजगार प्राप्त करने के योग्य हो सकते हैं के सुझाव दिए गए हेमंत रहेजा का कहना था की विद्यार्थी में अच्छी संचार स्किल विशेषज्ञ निर्णय लेने की क्षमता आत्मविश्वास आदि मौजूद हो तो जल्द ही करियर के तरफ बड़ा जा सकता है उन्होंने लर्नर से अर्नर  कैसे बन जा सकता है पर बुनियादी जानकारी दी गई यह सत्र काफी महत्वपूर्ण रहा छात्र-छात्रा ने सवाल जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया वहीं आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी वैल्यू एडेड कोर्स के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी और बताया कि महाविद्यालय में पढने वाले विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख बनाया जा सके इस दिशा में महाविद्यालय सतत प्रयास करता है उसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था आने वाले दिनों में इस तरह के और आयोजन होंगे ताकि छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सके।

बेखौफ लुटेरों ने मचाया आतंक, मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने 2 लुटपाट की वारदातों को अंजाम एक ही तरीके से दिया

लुधियाना थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाके में लुटेरों ने आतंक मचा रखा है। मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने 2 लुटपाट की वारदातों को अंजाम एक ही तरीके से दिया है। लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर मिनी रोज गार्डन के निकट एक महिला से सोने की चूड़ियां लूट ली वहीं समराला चौंक के निकट एक व्यक्ति से लैपटाप ओर नकदी छीन ली। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करने के अलावा कोई अन्य कार्य नही किया है। पहले मामले में सीता देवी निवासी किदवई नगर ने बताया कि गत दिवस वह अपनी सहेलियों के साथ मिनी रोज गार्डन सैर करने के लिए जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर उन्हें घेर लिया। उसकी 2 सहेलियां लुटेरों को देख भाग खड़ी हुई, जबकि लुटेरों ने तेजधार हथियार नोक पर उससे सोने की चूड़ियां छीन ली और फरार हो गए। दूसरे मामले में राजेश कुमार निवासी गांव दकोहा, रामा मंडी जालंधर ने बताया कि गत दिवस रात्रि वह बस के इंतजार में समराला चौंक खड़ा था। इस दौरान वह पेशाब करने के लिए सड़क किनारे गया तो 3 लुटेरों ने उसकी गर्दन पर दातर रखकर उससे बैग छीन लिया। बैग में लैपटाप पर्स ओर नकदी थी। लुटेरें उसे धमकाते हुए फरार हो गए। पर्स में एटीएम, क्रेडिट कार्ड व आईडी कार्ड थे। मिनी रोज गार्डन के निकट महिला से हुई लुट के मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी अमृतपाल शर्मा ने केस दर्ज करने के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं किया है। जब इस संबधी प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जबकि चौंकी धर्मपुरा इंचार्ज लखबीर सिंह का कहना है कि समराला चौंक के निकट लूटपाट करने वाले 3 लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने हासिल की है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विनोद चमोली ने कहा- मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत के साथ-साथ 200 सीटें भी बढ़ाई गई

देहरादून उत्तराखंड की धामी सरकार के कार्यकाल में दो नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधार की आस जगी है। मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत के साथ-साथ 200 सीटें भी बढ़ाई गई हैं। सरकार के इस फैसले से छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश में युवा चिकित्सकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने दावा किया कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल सीटों के बढ़ने से प्रदेश को युवा चिकित्सक मिलेंगे, जिससे चिकित्सकों की कमी में सुधार होगा। पत्रकारों से बात करते हुए शुक्रवार को चमोली ने कहा कि देश भर में यह टारगेट लिया गया है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जब हम मेडिकल सीटें बढ़ा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि अधिक डॉक्टर उपलब्ध होंगे। वर्तमान में स्वास्थ्य क्षेत्र में जो समस्याएं आ रही हैं, उनकी मुख्य वजह यह है कि हमारे पास पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं। यदि मेडिकल कॉलेजों से अधिक डॉक्टर निकलेंगे, तो यह समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से जो चिकित्सकों की कमी की समस्या थी, उसे दूर करने के लिए सरकार तेजी से कदम उठा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में युवा चिकित्सक चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर लोगों के जीवन में सुधार लाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हेल्थ सेक्टर में बड़े स्तर पर काम हो रहा है और यह हमारे प्रदेश के लिए एक वरदान साबित होगा। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और बढ़ती मेडिकल सीटों के साथ, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।  

एक्सीडेंट की रोकथाम के लिए नोएडा एक्सप्रेस वे का सर्वे सीआरआरआई करेगी

नोएडा नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हुए एक्सीडेंट को देखते हुए अब इसका सर्वे केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) से करवाया जाएगा। क्योंकि इस एक्सप्रेसवे पर बने हुए पक्के निर्माण को सर्विस लेन पर शिफ्ट किया जाना है, जो इतना आसान काम नहीं है। इसीलिए पहले उनका सर्वे करवा कर उसके बाद ही काम शुरू हो पाएगा। नोएडा एक्सप्रेसवे पर क्रैश बैरियर के अंदर विज्ञापन के 12, आईटीएमएस के 8, साइनेज के 21 पोल मौजूद हैं। 13 स्ट्रक्चर एफओबी के हैं और 19-20 पब्लिक टॉयलेट व यूरिनल भी मौजूद हैं। इन सभी को क्रैश बैरियर से बाहर सर्विस लेन की तरफ शिफ्ट किया जाना है। प्राधिकरण इस योजना में सलाहकार एजेंसी के रूप में सीआरआरआई को शामिल करने जा रहा है। इसके लिए सीआरआरआई को पत्र भेजा जा रहा है। सीआरआरआई पूरे एक्सप्रेस वे का दोबारा से सर्वे करेगी। एक्सप्रेस वे के सुरक्षा मानकों को देखेगी और दुर्घटना के मुख्य कारण और लूप होल तलाशेगी। इसके बाद उनको शिफ्ट करने का पूरा प्लान प्राधिकरण को देगी। बीते 14 अगस्त को यहां आईटीएमएस के पोल से एक कार के टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्राधिकरण के इंजीनियरों ने इसका सर्वे किया था। इस सर्वे में सामने आया था कि यहां क्रैश बैरियर के अंदर लगे पोल एक्सीडेंट के कारण है। इसे शिफ्ट किया जाए। 24.5 किमी लंबे नोएडा एक्सप्रेस वे सिटी सर्विलांस सिस्टम के अंडर आता है। इस एक्सप्रेस की निगरानी के लिए यहां आईटीएमएस के तहत कैमरे लगाए है। इन कैमरों को पोल पर लगाया गया है। पोल क्रैश बैरियर के अंदर यानी एक्सप्रेस वे की ओर लगे है। इसका कुछ हिस्सा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास भी है। ऐसे में नोएडा वाहन चालकों के लिए इस एक्सप्रेस वे को सुरक्षित बनाता चाहता है। सेफ्टी पाइंट को लेकर मंथन किया गया। अब इसका पूरा प्लान सीआरआरआई करेगी।  

विधायक मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को नशा छोडने एवं मोबाइल का उपयोग कम से कम करने का किया अनुरोध

रायपुर। बाल आश्रम परिसर में श्रीमती पी.जी. डागा कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय विद्यालय, बाल आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में विधायक पुरन्दर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में खेल मैदान का भूमिपूजन हुआ। खेल मैदान में जिम, बॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस आदि खेलने खेल मैदान का निर्माण होगा इस कार्य हेतु पुरन्दर मिश्रा ने स्वेच्छानुदान से 11 लाख रुपए देने की घोषण की। अपने उद्बोधन में श्री मिश्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा छोडने का प्रचार प्रसार करने एवं मोबाइल का उपयोग कम से कम करने का अनुरोध किया। जो आपके परिसर में खेल मैदान तैयार होगा उसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी, देवीचन्द श्रीश्रीमाल, गोकुल दास डागा, नरेश गुप्ता, सुरेश शुक्ला, गोवर्धन दास डागा, राजकिशोर नत्यानी, दीपक दुबे, पी.आर. गोलछा, मदन लाल तालेड़ा, आरके गुप्ता, हरिवल्लभ अग्रवाल, रूपचंद श्रीश्रीमाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीमती संगिता घई, विद्यालय के प्राचार्य पीडी दीवान, श्रीमती हेमलता रेड्डी के साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यालय के प्राध्यापक, संस्थाओं के कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्राए उपस्थित थी। यह जानकारी डॉ. संगीता घई ने दी।

अयोध्या राम मंदिर शिखर निर्माण का कार्य शुरू, 161 फीट ऊंचाई तक का यह शिखर अगले चार महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा

अयोध्या शारदीय नवरात्र के अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद शुरू कर दिया गया है। 161 फीट ऊंचाई तक का यह शिखर अगले चार महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही, मंदिर परिसर में सप्त ऋषियों के मंदिरों का निर्माण भी इसी अवधि में किया जाएगा। राम लला की मूर्ति के साथ-साथ नर्मदा नदी से मंगाए गए पांच शिवलिंगों में से एक को मंदिर परिसर में बन रहे भव्य शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा। यह शिव मंदिर राम जन्मभूमि मंदिर के परकोटे के ईशान कोण (उत्तरी पूर्वी कोने) पर बनाया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के महासचिव चंपत राय ने कहा, “राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय शिखर बनकर तैयार नहीं हुआ था, क्योंकि उस समय मंदिर का ग्राउंड फ्लोर ही तैयार था। अब जब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, तब अभिजीत मुहूर्त में शिखर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। दर्शनार्थियों को केवल रामलला के दर्शन ही नहीं, बल्कि भगवान शिव के भव्य मंदिर में भी दर्शन का लाभ मिलेगा। “नर्मदा से आए पांच शिवलिंगों में से तीन का चयन किया गया है, और इन्हीं में से किसी एक को शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद विवाद के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, मार्च 2020 में टेंट से निकालकर राम लला को अस्थायी मंदिर में स्थानांतरित किया गया था, क्योंकि उस स्थान पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण होना था। भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के पहले राम भक्त यहीं दर्शन पूजन करते थे। वहां पर वर्तमान समय में हनुमान जी की एक प्रतिमा विराजमान है। अब इस स्थान को भी सुरक्षित और दर्शनीय स्थान में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह स्थान जागृत रहे इसके लिए यहां नियमित पूजन आरती और भोग राग की व्यवस्था होगी। राम भक्त यहां दर्शन पूजन भी कर सकेंगे। राम मंदिर के परकोटे के भीतर सप्त ऋषियों के मंदिर का निर्माण कार्य भी चल रहा है, और हम 2025 तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना बना रहे हैं।  

JJP-ASP पार्टी के अंबाला सिटी से प्रत्याशी पारुल नागपाल पर किया गया हमला , चलती गाड़ी के तोड़े शीशे

अंबाला हरियाणा विधानसभा चुनावों के बीच JJP-ASP पार्टी के अंबाला सिटी से प्रत्याशी पारुल नागपाल पर हमला किया गया है। वारदात के समय हमलावरों ने पारुल की गाड़ी के शीशे तक तोड़ दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने प्रत्याशी पारुल नागपाल के शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरु कर दी है।  गौरतलब है कि जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी पारुल नागपाल पर उस समय हुआ, जब वह कल  3 अक्टूबर वीरवार को  इस्माइलपुर में थे। पारुल नागपाल ने पुलिस को बताया कि चुनाव प्रचार खत्म हो जाने के बाद जब वह अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे, तब गांव के बाहर सुनसान रास्ते पर 2 बाइक खड़ी थीं। बाइक पर 4 युवक सवार थे और सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। पारुल नागपाल का कहना है कि हमलावरों के पास बैट और तलवारें थीं। पारुल ने पुलिस को बताया कि जब उनकी गाड़ी को आरोपियों ने देखा तो पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर जाने पर उन्होंने बैट से गाड़ी पर हमला कर शीशा तोड़ दिया। आरोपियों ने तलवार से गाड़ी के अंदर हमला करने की कोशिश की थीं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet