Compromise on quality in public interest works will not be tolerated: Asif Langha.
- लगाया नपा के नाली निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप।
- कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जांच की मांग।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर के जनपद चौक से पीर मंजिल पहुंच मार्ग तक नगर पालिका परिषद आमला द्वारा सड़क के दोनों छोर पर सीसी नाली निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। मिली जानकारी अनुसार निर्माण कार्य रूद्र कंट्रकसन कंपनी के द्वारा किया जाना बताया जा रहा है। शहर चर्चा यह भी है कंपनी के कार्य को स्थानीय ठेकेदार द्वारा पेटी पर लेकर नाली निर्माण किया जाना बताया जा रहा है किए जा रहे नाली निर्माण कार्य के शुरुआती दौर से ही लोगों द्वारा घटिया सामग्री एवं गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किए जाने शिकायतों का दौर बदस्तूर जारी है बावजूद नपा के जिम्मेदारो की नाली निर्माण कार्य पर नजर नहीं है।

बताया गया कार्य स्थल पर समय पाल की मौजूदगी तो रहती है बावजूद ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा हे यह बात गंभीर प्रश्न का विषय है। जनहित का नाली निर्माण कार्य वह भी घटिया स्तर का निर्माण जिसको लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।इधर प्रेस क्लब वर्किंग जर्नलिस्ट आमला अध्यक्ष आसिफ लांघा ने प्रगतिरत नाली निर्माण कार्य पर घटिया निर्माण कार्य किए जाने का आरोप लगा जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार आमला को ज्ञापन सौंप कर नाली निर्माण की जांच की मांग की है। सौंपे ज्ञापन के माध्यम से प्रेस क्लब ने आरोप लगाया कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी हो रही है और काम निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा।

इससे नाली की मजबूती व दीर्घकालिक उपयोगिता पर सवाल उठ रहे हैं।
क्लब ने मांग की कि तकनीकी अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूर्ण कराया जाए। अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा ने कहा कि जनहित के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। ज्ञापन सौंपते समय मयंक रामपुरे, रिंकू, गोलू, अनिल साहू, नरेंद्र आशोले सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।









