LATEST NEWS

लुधियाना में 25 फर्मो के मालिकों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

लुधियाना सरकार को वित्तिय नुकसान पहुंचाने व धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने 25 फर्मो के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त फर्मो के खिलाफ ए.ई.टी.सी-1 की शिकायत पर कार्रवाई की है। जीएसटी विभाग की तरफ से पुलिस को इन फर्मो के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अलग अलग 25 लैटर लिखे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग के अनुसार विभाग के अलग अलग वार्डो में स्थित  इन फर्मो की पंजाब वैट एक्ट 2005 के सैकशन 29 के अधीन फर्मो की पिछले सालों की एसैसमैंट निर्धारित की गई।  इस दौरान विभाग की तरफ से इन फर्मो की अतिरिक्त डिमांड निकाली गई। लेकिन बार बार नोटिस भेजने के बाद भी इन फर्मो  के मालिक विभाग के सामने पेश नहीं हुए और ना ही कोई दस्तावेज जमा करवाए गए। बार बार कहने पर जब किसी भी फर्म का मालिक पेश नहीं हुआ तो सरकार की तरफ से अतिरिक्त डिमांड निकाल का राशि जमा करवाने के लिए कहा गया।  लेकिन फिर भी फर्मो की तरफ से कोई पेश नहीं हुआ। उसके बाद पंजाब वैट एक्ट 2005 के अधीन रिकवरी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। उसके बाद ही उक्त फर्मो के खिलाफ कानूनी कारवाई की गई। पुलिस ने विभाग के अधिकारियों की तरफ से भेजे गए 25 पत्रों के बाद जांच कर मामला दर्ज किया गया है। इन फर्मो के मालिकों के खिलाफ अमानत में खयानत करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार  चंदर भूषण जैन, जय कुमार सिंह, सतीश कुमार, मुनीष बांसल, मलकीत सिंह, सागर गुप्ता, गुरचरण दास, प्रीतम सिंह, जगमोहन सिंह, मुकेश कुमार, गिरधारी लाल, अविंदरपाल सिंह, बलजीत सिंह, अशोक पुरी, वितेश वशिष्ठ, रणधीर सिंह, सुरेंदर शर्मा, प्रितपल सिंह, रोहित कपूर, जसंवत राए, विकास कुमार, दविंदर अरोड़ा, कुलविदर सिंह व अनुज अरोड़ा के रूप में की है। मामले की कार्रवाई कर रहे अधिकारी ने बताया कि नामजद किए गए आरोपियों की तलाश में रेड की जा रही है ।  

जूनियर डॉक्टरों से भूख हड़ताल खत्‍म करने की अपील, आमरण अनशन वापस ले लें: ममता बनर्जी

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मुख्य सचिव मनोज पंत के मोबाइल फोन पर जूनियर डॉक्टरों से अपील की कि वे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में अपनी मांगों के समर्थन में आमरण अनशन वापस ले लें। पंत, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और कोलकाता पुलिस की केंद्रीय संभाग की उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी के साथ अचानक मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड में सात जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल के मंच पर पहुंच गए। वहां मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया और मुख्‍यमंत्री ने स्पीकर के माध्यम से प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों से भूख हड़तान खत्‍म करने की अपील की। बनर्जी ने कहा, “मैं आपसे भूख हड़ताल वापस लेने का अनुरोध करती हूं। कृपया चर्चा के लिए आएं। आपकी अधिकांश मांगें पहले ही पूरी हो चुकी हैं। कृपया मुझे तीन से चार महीने का समय दें। मैं सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विभिन्न परिषदों के लिए चुनाव कराने की व्यवस्था करूंगी। कृपया भूख हड़ताल वापस लें।” स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम को हटाने की जूनियर डॉक्टरों की मांग पर उन्होंने कहा कि यदि एक महत्वपूर्ण विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को एक ही समय में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, तो प्रशासनिक कठिनाइयां आएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने पहले ही कोलकाता पुलिस आयुक्त और कुछ अन्य अधिकारियों को हटा दिया है।” उन्होंने कहा कि अगर आम लोगों को सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं नहीं मिलती हैं, तो वे खुद को असहाय महसूस करते हैं। मैं मानवता के पक्ष में हूं। मैं भी न्याय चाहती हूं। लेकिन साथ ही आम लोगों का इलाज भी सुनिश्चित करना होगा। इसलिए मैं आपसे फिर से अनुरोध करती हूं कि आप भूख हड़ताल खत्‍म कर दें और काम पर वापस लौट आएं। शुक्रवार रात को ही जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे अगले मंगलवार से पूर्ण रूप से काम बंद कर देंगे। मुख्यमंत्री की यह अपील ऐसे समय में आई है जब कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अपनी सहकर्मी के साथ हुए बलात्कार और हत्या के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों के एक समूह का आमरण अनशन 15वें दिन में प्रवेश कर गया है।  

बालिका आकांक्षा रानी खेलेगी बीसीसीआई अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में

रायपुर. क्रिकेट का जुनून भारत में ही नहीं बल्कि भारत के प्रत्येक राज्य और जिले में देखी जा सकती है। इस जुनून में जशपुर की बेटियॉ भी नजर आ रही हैं। जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य अपितु राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने लगे हैं। ऐसे ही कहानी जशपुर की क्रिकेट खिलाड़ी आकांक्षा रानी की है। जो विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से है। आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अंडर-15 में बीसीसीआई ट्रॉफी खेल चुकी है। इस बार आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अभी अंडर-19 में बीसीसीआई टी20 ट्रॉफी खेलने के लिए आई है। जिसमें खेलते हुए आकांक्षा रानी ने छत्तीसगढ़ की तरफ से सबसे अधिक रन बनाई है। आकांक्षा रानी जशपुर जिले में संचालित प्री मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला में पदस्थ छात्रावास अधीक्षिका पंडरी बाई की पुत्री है। उनकी माता ने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा रानी जब छोटी थी तब उन्होंने उसकी रुचि क्रिकेट में देखी और उसे अच्छे स्तर पर कोचिंग दिलाई। आकांक्षा राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की है। फिर जब उन्होंने अपने छात्रावास की बच्चियों की ओर देखा तो सभी में अपनी बेटी के समान ही छुपी प्रतिभा को पाया और ठान लिया की वो उन बच्चियों के लिए भी एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि छात्रावास में ही अभ्यास पिच का निर्माण करवाया और बच्चों के लिए बेहतर क्रिकेट सामग्रियां भी ली और अपनी बेटी एवं उसके कोच के माध्यम से बच्चियों की ट्रेंनिग चालू की। जल्द ही इसका परिणाम सामने आने लगा एक-एक कर छात्रावास की सभी बच्चियों की प्रतिभा बाहर आने लगी और प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 03 बालिकाओं का चयन अम्बिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 महिला अंडर-17 में अच्छे प्रदर्शन के द्वारा रजत पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के अंडर-17 दल में हो गया है। चयनित खिलाडि?ों में एंजल लकड़ा, झुमुर तिर्की और वर्षा बाई शामिल है। जो आगामी महिला अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में सम्मिलित होगें।

दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में ने उसके आरोपी पति रोहित शर्मा सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

फगवाड़ा पुलिस ने एक विवाहित महिला को शादी के बाद दहेज के लिए कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में उसके पति सहित ससुराल परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चांदनी पुत्री राम कृष्ण निवासी बंगा रोड फगवाड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसके पति रोहित शर्मा पुत्र हरीश शर्मा, सास मीनाक्षी शर्मा पत्नी हरीश शर्मा और राहुल शर्मा पुत्र हरीश शर्मा निवासी फगवाड़ा गली नंबर 5, मोहल्ला सुखचैन नगर, फगवाड़ा के लोग उसे परेशान करते हैं। चांदनी की शिकायत पर पुलिस ने उसके आरोपी पति रोहित शर्मा, सास मीनाक्षी शर्मा और देवर राहुल शर्मा के खिलाफ दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रील बनाने के दौरान युवक 3 मंजिल नीचे जाकर गिरा, गई जान

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा में कोतवाली थानाक्षेत्र मे रील बनाने के चक्कर में एक युवक की गर्दन लोहे के जाल से कटकर धड़ से अलग हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सररफा बाजार में एक युवक की लोहे के जाल से गर्दन कट कर धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया।  नमक मंडी सररफा बाजार की जौहरी प्लाजा माकेर्ट में आज सुबह यह हादसा हुआ। मृत युवक जौहरी प्लाजा में काम करता था। वह अपने चार साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान युवक डांस के स्टेप कर रहा था। उसके साथ के लड़कों में से एक युवक दुकान का शटर खोल रहा था। दूसरा लड़का अपना मोबाइल फोन देख रहा था। युवक स्लो मोशन में रील बना रहा था। उसके साथ के लड़कों में एक लड़का जाल (टट्टर) पर बैठा था। वह फिर से उसे पीछे जाने के लिए कहता है। लड़का पीछे जाता है और जाल के पास जाते ही उसे उठाता है। वह जैसे ही लोहे के जाल को उठाता है, उसका पैर फिसल जाता है।   इस दौरान लोहे की जाल भी बंद हो जाता है। जाल में फंसकर उसकी गर्दन कट जाती है और उसकी गर्दन और बॉडी चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर अलग-अलग होकर गिर जाती है। वहां मौजूद लड़के उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। मृतक ताजगंज इलाके का रहने वाला 20 वर्षीय आसिफ पुत्र सलीम था। वह चांदी के आभूषणों की कारीगरी करता था। घटना के बाद पूरे सररफा बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया। 

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

रायपुर. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम जाममुंडा के प्राथमिक स्कूल में तत्काल दो शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। ग्राम जाममुंडा के ग्रामीणों ने गुरुवार को सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आकर आवेदन दिया था कि गांव के प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के निलंबन के बाद वहां नए शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जिस कारण से ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना की मांग रखी थी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई है। समस्या का तुरंत समाधान होने से प्रसन्न ग्रामीणों ने सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है। सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्पष्ट निर्देश है कि हर मामले में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और लोगों की समस्याएं हल होनी चाहिए। ऐसे ही एक मामले में ग्रामीणों की मांग पर तत्काल ही शिक्षकों की व्यवस्था हो जाने से ग्रामीण काफी प्रसन्न हैं।

सिवनी में मवेशी चराने जंगल गया था युवक, बाघ के हमले में युवक की मौत, वन विभाग ने सहायता राशि दी

सिवनी चिखली जंगल में 19 अक्टूबर शनिवार सुबह पालतू मवेशी चराने जंगल गए एक युवक को बाघ ने हमला कर मार डाला। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों व कुरई थाना पुलिस बल ने पंचनामा व पोस्ट मार्टम के बाद स्वजनों को मृतक का शव सौंप दिया है। घटना दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत खवासा वन परिक्षेत्र के चिखली गांव की है। 22 वर्षीय युवक अनमोल चावरे शनिवार सुबह लगभग 9 बजे अपने चचेरे भाई अजय चावरे के साथ पालतू मवेशियों को चराने गांव से लगे जंगल गया था। अनमोल मवेशी चराते हुए अजय से दूर जाकर लापता हो गया। अनमोल को खोजने अजय व स्वजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल पहुंचे। छानबीन के दौरान वहिदाबाद बीट के जंगल में अनमोल का लहुलुहान शव मिला। मौके पर बाघ के पगमार्क व शव घसीटने के निशाने पाए गए हैं। घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश जताया, हालांकि पुलिस व वन अमले की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हो गए। बाघ हमले के बाद लगभग 150 मीटर दूर जंगल में युवक का शव घसीट कर ले गया। लेकिन शव को नहीं खाया। पेंच-कान्हा कारीडोर में वारदात खवासा वन परिक्षेत्र का संपूर्ण जंगल पेंच-कान्हा कारीडोर में आता है। इस क्षेत्र में बाघ सहित दूसरे वन्यप्राणियों की मौजूदगी रहती है। इससे पहले भी कॉरीडोर जंगल में मवेशियों के चराने गए कई व्यक्तियों की मौत बाघ के हमले में हो चुकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिवनी विधायक दिनेश राय, दक्षिण सामान्य वनमंडल के डीएफओ एचएस मिश्रा, बरघाट एसडीओपी ललित गठरे, कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया सहित कुरई पुलिस थाना का बल मौके पर पहुंच गया था।

मुरैना जिले में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों के दबे होने की आशंका

मुरैना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री पूरी तरह से धराशाई हो गई। वहीं आस-पास के 4 से 5 मकानों में भी दरारें आ गई। बताया जा रहा है कि धमाका सिलेंडर फटने से हुआ है। हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी तक मलबे में से दो शव बरामद किए जा चुके हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। फिलहाल, राहत कार्य जारी है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। धमाके के समय गजराज राठौर के मकान में हुआ विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मोहल्ला कांप गया और कई मकानों में दरारें आ गईं। विस्फोट के बाद मलबे में एक महिला और बच्चे सहित अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक मलबे से किसी को भी बाहर नहीं निकाला जा सका है, और प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया जा सके। इस्लामपुरा में पहले भी ऐसे विस्फोट हो चुके हैं, खासकर आतिशबाजी के काम से जुड़े हादसों में। इसके बावजूद इलाके में पटाखे बनाने का काम जारी रहा, जिससे इस तरह के हादसे बार-बार सामने आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

रायपुर. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए सत्र 2024-25 के आवेदन शुरू कर दिया गया हैं। इस योजना के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वर्ष 2019 से 2023 तक के विद्यार्थियों के नवीनीकरण के साथ-साथ वर्ष 2024 के लिए नवीन आवेदन 31 अक्टूबर 2024 तक स्वीकर किए जाएंगे। छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए एनएसपी की हेल्पलाइन नंबर 0120-6619540 पर संपर्क कर सकते हैं। नवीनीकरण आवेदकों हेतु संशोधित दिशा-निर्देश जारी किया गया है, जारी निर्देश के अनुसार जो छात्र पिछली बार आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब नवीनीकरण के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी, यदि वे पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं। उनकी ओटीआर आईडी एनआईसी-एनएसपी द्वारा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी, और सत्यापन के बाद वे सत्र 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे अपने विद्यार्थियों का समय-सीमा पर आवेदन पूर्ण कराए।

सपा वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान कोर्ट में हुए थे पेश, 6 दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं, आरोप हुआ तय

रामपुर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान पर रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में 6 दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं। इन्हीं में से एक मामले में गवाह को धमकाने को लेकर एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को तलब किया था। इसके बाद सीतापुर जेल से आजम खान को एमपी एमएलए कोर्ट विशेष अदालत में पेश करने के लिए भारी सुरक्षा के बीच रामपुर लाया गया। नन्हे ने लगाया था आरोप आज़म खान समेत 6 लोगों पर गवाह को धमकाने का मुक़दमे 17 अगस्त 2022 को शहर कोतवाली में वादी नन्हे ने दर्ज कराया था। अब्दुल्ला आज़म खान के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद पहली बार सीतापुर जेल से आज़म खान को रामपुर लाया गया है। बाकी मुकदमें में आजम खान वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा अदालती कार्रवाई में उपस्थित रहे हैं परंतु इस मामले में अदालत ने आजम खान के विरुद्ध आज अदालत में आरोप तय किये जाने थे जिसके चलते उन्हें तलब किया था। धमकाया गया और गवाही न देने का दबाव बनाया गया इस विषय पर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एमपी एमएलए सीमा राणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया। यह मुकदमा सन 2022 में पंजीकृत कराया गया था जो इसमें वादी हैं। वह नन्हे हैं यह यतीम खाने के एक मैटर में भी वादी हैं इनके द्वारा आरोप लगाया गया था कि यतीम खाने के मैटर में गवाही देने के लिए माननीय न्यायालय में आ रहे थे तब मोहम्मद आजम खान के कहने पर और जो आरोपी हैं उनके द्वारा इनको धमकी दी गई। धमकाया गया और गवाही न देने का दबाव बनाया गया यह सारे आरोप उनके द्वारा लगाए गए थे जिसमें आज इन पर आरोप तय किए जाने थे जितने भी आरोपी गण हैं माननीय न्यायालय के द्वारा सभी आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर मान्य न्यायालय में उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया था जिसमें आज आरोप तय किए जाने थे आज सभी पर आरोप तय किए गए हैं।यह पूछे जाने पर की यह मामला कब दर्ज हुआ था और किस मामले में धमकाया गया था? इस पर सीमा राणा ने बताया,, यह मामला 2022 में पंजीकृत हुआ था थाना कोतवाली में इसमें जो वादी है वह नन्हे हैं इनके द्वारा आरोप लगाए गए जिसमें मोहम्मद आजम खान के अलावा अन्य लोग भी आरोपी हैं। यह पूछे जाने पर की किस कैस में गवाह को धमकाया गया था वह कौन सा केस था? इस पर सीमा राणा ने बताया,, यह यकीन खाने के जो मैटर चल रहे हैं उसमें एक क्राइम नंबर 528 वह इसका वादी है इसमें आज आरोप तय हो गए हैं माननीय न्यायालय द्वारा तय कर दिए गए हैं और इसमें अगली सुनवाई की तारीख 24 तारीख लगाई गई है। यह मामला विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट डॉ विजय कुमार की कोर्ट का हैं।  

भारतीय पत्रकारों की ट्रूडो करवा रहे जासूसी ! फाइव आईज नेटवर्क का लिया सहारा , सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कड़ी नजर

कनाडा भारत और कनाडा तनाव के बीच एक नई और गंभीर घटना सामने आई है। कनाडा की ट्रूडो सरकार ने भारतीय पत्रकारों और मीडिया संस्थानों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए उनकी पोस्ट्स का एक विस्तृत डोजियर तैयार किया है। यह जानकारी कनाडा के विदेशी हस्तक्षेप आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए एक दस्तावेज से सामने आई है। कनाडा का मानना है कि कुछ भारतीय पत्रकारों और मीडिया आउटलेट्स की पोस्ट्स से ‘कनाडाई मामलों में भारतीय हस्तक्षेप’ हो सकता है। कनाडा की ट्रूडो सरकार ने भारतीय पत्रकारों और मीडिया आउटलेट्स की सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कड़ी नज़र रखनी शुरू कर दी है। विदेशी हस्तक्षेप आयोग द्वारा जारी दस्तावेज में कुछ प्रमुख भारतीय पत्रकारों और मीडिया संस्थानों की सोशल मीडिया गतिविधियों की सूची दी गई है। कनाडा का दावा है कि यह पोस्ट्स कनाडा की छवि खराब करने और उसकी नीतियों को प्रभावित करने के लिए की जा रही हैं। यह डोजियर इस बात पर केंद्रित है कि कैसे भारतीय पत्रकार कनाडाई मामलों में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रहे हैं। कनाडा ने भारतीय हस्तक्षेप पर नजर रखने के लिए Five Eyes नेटवर्क का सहारा लिया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय खुफिया साझेदारी है जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा शामिल हैं। इस नेटवर्क का उद्देश्य विभिन्न देशों की खुफिया जानकारी साझा करना और निगरानी बढ़ाना है। कनाडा इसे भारत पर दबाव बनाने के लिए एक साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। भारत और कनाडा के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण थे, और हाल की घटनाओं ने इन रिश्तों को और अधिक खराब कर दिया है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा ने भारतीय उच्चायुक्त को ‘संदिग्ध’ बताया था। इसके बाद भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए अपने छह डिप्लोमेट्स को कनाडा से वापस बुला लिया। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि वियना संधि का उल्लंघन करने वाले किसी भी राजनयिक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और भारत से आए राजनयिकों को भी नोटिस पर रखा गया है।

दपूमरे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल परिचालन/बीएमवाई में संरक्षा सेमिनार

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल परिचालन/ बीएमवाई में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं स्टेबलिंग, एस ई सी रेलवे की सामान्य और सहायक नियम पुस्तिका 2013 की परिशिष्ट और शुद्धिपत्र संख्या- 59 पर चर्चा, स्टेशन कर्मचारी एवं गेटकीपर द्वारा सिग्नल का आदान-प्रदान के दौरान ली जानेवाली सावधानियां, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन। इस संरक्षा सेमिनार में त्रिनाथ मोहंती, संरक्षा सलाहकार/विद्युत, भूपेश साहू, संरक्षा सलाहकार/यांत्रिक, आर. पी. मंडल, ट्रेनिंग स्कूल का प्रशिक्षक, अनिल कुमार/मुख्य लोको निरीक्षक/भिलाई तथा सिविल डिफेंस वोलैंटियर के रूप में रमेश एवं तेज नारायण तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 38 लोगों ने भाग लिया।

बारिश और ओलावृष्टि से कई हेक्टेयर की केला फसल खेतों में गिर गई, किसानों को बड़ी क्षति पहुंचाई, लाखों का नुकसान

बुरहानपुर जिले में हुई ओलावृष्टि और वर्षा के साथ आए आंधी तूफान ने एक बार फिर केला उत्पादक किसानों को बड़ी क्षति पहुंचाई है। खकनार क्षेत्र में लगी कई हेक्टेयर की केला फसल खेतों में गिर गई है। जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आसपास वर्षा शुरू हुई थी, जो देर रात तक जारी रही। अधीक्षक भू अभिलेख के अनुसार बुरहानपुर में 8.4 मिलीमीटर और खकनार में चार मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अब तक जिले में 891.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले के औसत वर्षा 823.6 मिमी है। बीते साल इसी अवधि तक 1076.2 मिमी वर्षा हुई थी। किसानों ने बताया कि बारिश के कारण पहले खेतों की मिट्टी गीली हो गई और उसके बाद चली तेज हवा से केले के पौधों को जमींदोज कर दिया। इससे पहले भी वर्षा के कारण फसल को नुकसान हुआ था। वर्षा काल की विदाई होने के बाद किसानों को असमय वर्षा के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोयाबीन व कपास को भी नुकसान इससे पहले बीते सप्ताह भी जिले में हल्की वर्षा हुई थी, जिससे खेतों में रखी सोयाबीन व कपास फसल को नुकसान हुआ था। तब हवा नहीं चलने के कारण केला फसल बच गई थी। सोयाबीन की खरीदी के लिए जिले में दस केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन आर्द्रता ज्यादा होने और दाना काला पड़ जाने से किसानों को इस बार दाम कम मिलने की आशंका है। उप संचालक कृषि एमएस देवके के अनुसार गांवों में चौपाल लगा कर किसानों को सोयाबीन खरीदी के संबंध में जारी निर्देशों की जानकारी दी जा रही है। जिससे उन्हें खरीदी केंद्रों से वापस नहीं लौटना पड़े। अब तक शुरू नहीं हुआ सर्वे कार्य सोयाबीन, कपास और मक्का के बाद केला फसल को हुए नुकसान का अब तक जिला प्रशासन ने सर्वे शुरू नहीं कराया है। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान बेहद कम हुआ है जबकि किसानों का कहना है कि बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। विधायक ने खेतों में जाकर लिया जायजा आंधी तूफान व ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान का शनिवार को नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। खकनार क्षेत्र के शेखापुर व आस-पास के गांवों में केला फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। विधायक मंजू दादू ने ग्राम शेखापुर, रंगई, निमंदड, मोहनगढ़ में प्रभावित हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर भव्या मित्तल सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से चर्चा के साथ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को भी अवगत करा मुआवजे की मांग की है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने मांगी 1,383 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए मंजूरी

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की सड़क अवसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और 2024-25 के केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 13 महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत 1,383 करोड़ है, के प्रस्तावों की मंजूरी का अनुरोध किया। इसके अलावा, साहू ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए मार्गों की घोषणा का अनुरोध किया। सड़क परिवहन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए, मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत साहू द्वारा प्रस्तावित मार्गों पर विचार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया। साहू ने सड़क परिवहन मंत्री के प्रति छत्तीसगढ़ में सड़क विकास पहलों को आगे बढ़ाने में निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आवश्यक है और यह छत्तीसगढ़ की परिवर्तनकारी राह की नींव रखता है।” साहू ने राज्य के विकास और प्रगति के लिए इन परियोजनाओं के महत्व पर जोर दिया और ऐसे और अधिक पहलों का स्वागत करने की तत्परता व्यक्त की, जो छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को महत्वपूर्ण रूप से लाभान्वित करेंगी। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के मार्ग निम्नलिखित हैं रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तर प्रदेश सीमा (282 किमी) कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा (482 किमी) रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नंदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार (135 किमी) केंवची राष्ट्रीय राजमार्ग 45 झ्र पेंड्रा रोड पासान झ्र कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग झ्र 130 (116 किमी) मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला (बालोद) सड़क (176 किमी) राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क (100 किमी) पंडरिया-बजाग-गदासरई सड़क (37 किमी) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130क्च (रायपुर रिंग रोड) से जोड?े वाली सड़क (11 किमी)

नेतन्याहू का खात्मा चाहता था तेहरान, इजरायली PM के घर पर हुए हमले में ईरान शामिल

इजराइल इजरायली पीएम नेतन्याहू के निजी आवास पर शनिवार को ड्रोन से हुए हमले में ईरान लेबनान के साथ-साथ ईरान का भी हाथ शामिल था। इस हमले को लेकर इजरायल की स्थानीय न्यूज चैनल की तरफ से कहा गया कि यह हमला लेबनान की तरफ से किया गया था, जबकि इसका मास्टरमाइंड ईरान था। रिपोर्ट में कहा गया कि इस हमले के जरिए हिजबुल्लाह के साथ मिलकर तेहरान ने इजरायली पीएम नेतन्याहू को खत्म करने की कोशिश की है। स्थानीय न्यूज चैनल 12 ने एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया कि नेतन्याहू को खत्म करने की कोशिश करते हुए ईरान ने हिजबुल्लाह की तरफ से यह हमला करवाया था। चैनल के सोशल मीडिया पोस्ट में पहली बार हिजबुल्लाह द्वारा इजरायली पीएम के आवास पर किए गए हमले के बाद पहली बार तेहरान का नाम सामने आया है। निजी आवास पर हुए हमले के बाद नेतन्याहू ने कहा कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने दो दिन पहले ही हमने आतंकवादी हमास चीफ याह्या सिनवार को मार गिराया था। आतंकवाद के खिलाफ हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हमला हो या कुछ और कोई भी चीज मुझे अपने देश की रक्षा से रोक नहीं सकती। हमले के बाद इजरायली पीएम के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया कि इस हमले के दौरान इजरायली पीएम और उनकी पत्नी कैसरिया मौके पर मौजूद नहीं थी। उनमें से किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। इस हमले को लेकर इजरायली सेना ने दावा किया कि लेबनान की तरफ से आए इस ड्रोन के जरिए एक इमारत में विस्फोट किया गया। इसके अलावा दो और ड्रोन्स भी इस इलाके में मिले थे जिनको इजरायली सेना ने नष्ट कर दिया। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच में लगातार लड़ाई जारी है। शुक्रवार को ही हिजबुल्लाह ने कहा था कि वह इजरायले के ऊपर गाइडेड मिसाइलों से हमले करेगा। हमास चीफ सिनवार और हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान और हिजबुल्लाह दोनों ही बौखलाए हुए हैं। इजरायल भी लगातार किए जा रहे इन हमलों के जवाब में लेबनान में हवाई हमले कर रहा है। पिछले महीने ही इजरायल ने लेबनान की जमीन पर अपनी सेना भी उतार दी थी, जो कि अभी भी लगातार हिजबुल्लाह के लड़ाकों से सीधी जंग लड़ रही है। शु्क्रवार को इजरायली सेना की तरफ से कहा गया कि उसने हवाई हमले के जरिए हिजबुल्लाह के क्षेत्रीय कमांड सेंटरों को नष्ट कर दिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet