LATEST NEWS

मुंबई पुलिस ने कुछ नए खुलासे किए, यूपी और हरियाणा के शूटरों को महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी की हैसियत के बारे में पता नहीं होगा

नई दिल्ली बाबा सिद्दीकी हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कुछ नए खुलासे किए हैं। बताया गया कि इस मामले में हाल में गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों ने हत्या के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे। मगर, भुगतान को लेकर असहमति और एनसीपी नेता के रसूख को देखते हुए उन्होंने हत्या को अंजाम देने से बाद में मना कर दिया। ऐसे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोंकर ने नए शूटर हायर करने का फैसला लिया। वह जानता था कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शूटरों को महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी की हैसियत के बारे में पता नहीं होगा। उसका यह प्लान काम कर गया और उससे कम रकम में ही बाहरी शूटर्स हत्या के लिए सहमत हो गए। इस तरह, हरियाणा के निवासी गुरमेल बलजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। मुंबई पुलिस ने सिद्दीकी की हत्या मामले में शुक्रवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने पूर्व विधायक की हत्या में शामिल लोगों को आवश्यक सामग्री और अन्य प्रकार की मदद दी थी। अब इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या अब 9 हो गई है, जबकि तीन लोग फरार हैं। पुलिस ने बताया कि हाल में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन गौतम सप्रे (32), संभाजी किसान पारधी (44), प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे (37), चेतन दिलीप पारधी और राम फूलचंद कनौजिया (43) के रूप में की गई है। गौतम सप्रे डोंबिवली से है। संभाजी किसान पारधी, थोम्ब्रे और चेतन दिलीप पारधी ठाणे जिले के अंबरनाथ से हैं। कनौजिया रायगढ़ के पनवेल का रहने वाला है। पैसों को लेकर नहीं बन पाई बात सीनियर अधिकारी ने शनिवार को कहा, ‘पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि गौतम सप्रे के नेतृत्व वाले गिरोह ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए मध्यस्थ से 50 लाख रुपये की मांग की थी। लेकिन, सौदे पर असहमति के कारण यह बात नहीं बन पाई।’ उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सप्रे को पता था कि सिद्दीकी एक प्रभावशाली नेता हैं। इसलिए उन्हें मारना उसके गिरोह के लिए बड़ी समस्या पैदा कर सकता था। ऐसे में आरोपियों ने आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘यह जरूर है कि आरोपी व्यक्तियों ने नए शूटरों को आवश्यक सामग्री देने और अन्य सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया।’ लोंकर के संपर्क में था सप्रे गिरोह अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने पाया है कि गौतम सप्रे के नेतृत्व वाला गिरोह गोलीबारी किए जाने तक साजिशकर्ता शुभम लोंकर और मुख्य षड्यंत्रकर्ता मोहम्मद जीशान अख्तर के संपर्क में था। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के मुंबई के बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम, शुभम लोंकर और मोहम्मद जीशान अख्तर फिलहाल फरार हैं। इनकी तलाशी महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों में भी चल रही है। हालांकि, अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही खुशी में किया डांस, छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी ने पिता को किया लीवर डोनेट

रायपुर. इस दीपावली में बेटी ने अपने पिता को बड़ी उपहार दिया है, जी हां बेटी ने अपने लीवर डोनेट कर पिता की जान बचाई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खुशी में मरीज ने अस्पताल में ही डांस करना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लीवर ट्रांसप्लांट होने के बाद मरीज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मरीज डांस करते हुए दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, मरीज का नाम अनिल कुमार यादव है। वह तिल्दा का रहने वाला है। बेटी ने लीवर ट्रांसप्लांट कर उसकी जान बचाई है। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर में अनिल पुराने गानों पर डांस करते नजर आए। 52 वर्षीय मरीज अनिल कुमार यादव रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती था। उनकी बेटी ने लीवर डोनेट किया है और अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका सफल लीवर ट्रांसप्लांट किया है। मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य होने और अस्पताल से डिस्चार्ज की खबर सुनकर खुशी से झूम उठा। खुद को उसने नहीं रोक पाया और अस्पताल के वार्ड में ही डांस करने लगा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लॉरेंस की गिनती इस समय देश के सबसे खूंखार अपराधियों में होती है, जैन मुनि सूर्य सागर कर चुके समर्थन, क्लिप वायरल

जयपुर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को धमकी को लेकर एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में है। लॉरेंस की गिनती इस समय देश के सबसे खूंखार अपराधियों में होती है। हालांकि, कई लोग उसे तरह-तरह की दलीलों के साथ समर्थन भी करते दिखते हैं। इनमें विवादित जैन मुनि सूर्य सागर भी शामिल हैं। आचार्य सूर्य सागर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है जिसमें वह लॉरेंस बिश्नोई को हीरो कहते हुए सुने जा सकते हैं। सूर्य सागर महाराज का एक 8 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, ‘आतंकवादी अफजल अगर तुम्हारा हीरो है तो लॉरेंस बिश्नोई हमारा हीरो है।’ वीडियो बेहद छोटा होने की वजह से संदर्भ साफ नहीं है। यह भी साफ नहीं है कि यह वीडियो कब का है। हालांकि, जब हमने पड़ताल की तो पता चला कि सूर्य सागर एक से अधिक मौकों पर लॉरेंस बिश्नोई की तारीफ और समर्थन कर चुके हैं। दो साल पुराने एक वीडियो में भी उन्होंने विस्तार से लॉरेंस बिश्नोई पर बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘कल मैंने अपने आईडी पर एक लॉरेंस बिश्नोई की फोटो डाली तो कई लोगों के पेट में दर्द हो गया। लोगों ने पूछा कि गुरुजी आप किसका समर्थन कर रहे हैं। मैंने कभी उसे देखा नहीं है। यह लोकतांत्रिक देश है। किसका समर्थन करना है और किसका विरोध करना यह मेरा मौलिक अधिकार है। मेरे विचारधारा पर निर्भर करता है कि मैं किसका समर्थन करूं किसक नहीं। परमात्मा और मेरे गुरु के अलावा मुझे ज्ञान देने की हैसियत किसी की नहीं।’ वह तर्क देते हैं कि वह गैंगस्टर है, रेपिस्ट नहीं है। वह कहते हैं, ‘अभिमान होना चाहिए कि हमारे ही संप्रदाय का ऐसा व्यक्ति बैठा है जो कुछ ना कुछ सही काम करता है, अपने तरीके से। किसी नादान और असहाय को तो नहीं मार रहा है वह। मैं लॉरेंस बिश्नोई को मानता हूं यह मेरा व्यक्तिगत विषय है।’ बता दें कि सूर्य सागर महाराज नूपुर शर्मा के समर्थन और मुस्लिम समाज को लेकर अपने बयानों की वजह से भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। एक तरफ जहां सूर्य सागर महाराज जहां कुछ लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं तो दूसरी तरफ जैन समुदाय का एक धरा उन्हें मुनि मानने इनकार करता है। उनका कहना है कि हाथ में तमंचा और तलवार लेकर हिंसा की बात करने वाला जैन मुनि नहीं हो सकता है।

धर्मपरिवर्तन के लिए दबाब बना रही 3 महिलाओं को सतना पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतना  सतना जिले में गरीब लोगों को ईसाई धर्म में कनवर्ट करने के लिए लालच देने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. कोलगवां पुलिस थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने कहा कि एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को तीनों के खिलाफ मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, एक धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था. सतना के बैंक कॉलोनी निवासी आदर्श त्रिपाठी ने शिकायत की कि तीन महिलाएं उनसे मिलीं और उनके परिवार के बारे में जानकारी मांगी. उन्होंने कहा, इसके बाद तीनों ने उसे अपने बीमार पिता को ठीक करने के लिए ईसाई धर्म अपनाने के लिए राजी किया. अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता ने कहा कि इन महिलाओं ने हिंदू धर्म के बारे में भी घटिया कमेंट भी किए. उन्होंने कहा, शिकायत के बाद, तीन महिलाओं, जिनकी पहचान सोनू साकेत, पार्वती साकेत और अर्चना साकेत के रूप में हुई, पर मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने के उद्देश्य से गलत कंटेंट वाले पर्चे भी उनके कब्जे से जब्त किए गए. हाल ही में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां गरीब और असहाय लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. हिंदू महासंघ और राष्ट्रीय गौरक्षा समिति के पदाधिकारियों की सूचना पर पुलिस पहुंची. इसके बाद धर्म परिवर्तन करा रहे दो पादरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित का मामला सामने आया है. आरोप है कि गरीब और असहाय लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. हिंदू महासंघ और राष्ट्रीय गौरक्षा समिति के पदाधिकारियों की सूचना पर पुलिस पहुंची. इसके बाद धर्म परिवर्तन करा रहे दो पादरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. दरअसल, यह मामला नगर कोतवाली के मुहरिया इलाके का है. इस मोहल्ले में एक घर में दर्जनों गरीब, असहाय व दलित महिलाएं इकट्ठी थीं. जहां दो पादरियों द्वारा उन्हें धर्म सभा के माध्यम से संबोधित कर ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित किया जा रहा था. इसकी जानकारी जब हिंदू महासंघ व राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए.

गुजरात के मुस्लिम धर्मगुरु को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, हिरासत को किया रद्द, तुरंत रिहा करो

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती मोहम्मद सलमान अजहरी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने गुजरात असामाजिक गतिविधि रोकथाम अधिनियम (पीएएसए), 1985 के तहत उनकी हिरासत को रद्द कर दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने कहा, ‘रिकॉर्ड में मौजूद सामग्री को देखने के बाद हमें लगता है कि हिरासत के आदेश को बरकरार नहीं रखा जा सकता क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं है जो यह सजेक्ट करे कि अपीलकर्ता द्वारा दिए गए भाषण से किसी भी तरह से सार्वजनिक व्यवस्था बाधित हुई है।’ 29 जुलाई 2024 को, गुजरात हाईकोर्ट ने जूनागढ़ जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी 16 फरवरी, 2024 के अजहरी के हिरासत आदेश को बरकरार रखते हुए कहा था कि ‘वर्तमान मामले में रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री यह मानने के लिए पर्याप्त है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की कथित पूर्वाग्रही गतिविधियों ने अधिनियम की धारा 4(3) के अंदर सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव को या तो प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है या उसके प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने की संभावना है।’ इस आदेश के खिलाफ मौलवी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अजहरी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील हुजेफा ए अहमदी ने कहा कि हिरासत में लेने वाले अधिकारी द्वारा जिस सामग्री पर भरोसा किया गया है, वह यह निष्कर्ष निकालने के लिए अपर्याप्त है कि उनकी गतिविधियां सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव के लिए हानिकारक थीं। गुजरात की तरफ से कोर्ट में पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू और वकील स्वाति घिल्डियाल ने हिरासत को उचित ठहराने की मांग की। अपील को स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अजहरी को ‘तुरंत रिहा किया जाए।’ हिरासत में लेने वाले अधिकारी ने याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज दो एफआईआर और उक्त अपराधों के संबंध में पेश सामग्री पर विचार किया और वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि याचिकाकर्ता की गतिविधियां पूर्वाग्रहपूर्ण थीं।

महिला-दो बेटियां और एक बेटा अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-सक्ति में सात दिन से पूजा-पाठ कर रहे थे दो बेटों की मौत

सक्ति. सक्ति जिले के ग्राम तांदुलडीह में दो सगे भाई बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला, दो बेटी और एक बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, महिला फिरित बाई अपने तीन बेटे और दो बेटियों के साथ उज्जैन के किसी बाबा की फोटो को सामने रखकर सात दिनों से उपवास कर जाप कर रही थी। वहीं, घर से किसी के बाहर नहीं आने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों के कहने पर उसके चचेरे भाई ने दरवाजा खोलवाया तो महिला फिरित बाई ने कहा कि घर में पूजा पाठ चल रहा है। वहीं, झांकने पर पता चला कि विकास गोड और विक्की गोड जमीन पर पड़े हुए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शक्ति में लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसमें पता चला सकेगा कि मौत किस कारण से हुई है। वहीं, घर मे मौजूद महिला उसकी दो बेटी और एक बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीट बंटवारा पर देरी को लेकर निराशा, दावा किया कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेता फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं: संजय राउत

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है लेकिन महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर बात बन ही नहीं रही है। अब गठबंधन के घटक दलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाने भी शुरू कर दिए हैं। 20 नवंबर को ही चुनाव होने हैं और ऐसे में सीटों का बंटवारा होने का दबाव सभी पार्टियों पर है। इसी बीच उद्धव ठाकरे के एक बयान ने गठबंधन में सबकुछ ठीक ना होने के कयासों को और बल दे दिया है। उन्होंने कहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन टूटना नहीं चाहिए। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। ठाकरे ने यह भी उम्मीद जताई है कि शनिवार तक सीट बंटवारा हो जाएगा। संजय राउत ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) में सीट बंटवारा वार्ता पर देरी को लेकर  निराशा जताई और दावा किया कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेता “फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं।” मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि एमवीए के घटक दलों में महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीट में से 200 पर आम सहमति कायम हो गई है। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। राज्यसभा सांसद राउत ने बताया कि उन्होंने सीट बंटवारे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक तथा महाराष्ट्र के लिए पार्टी प्रभारी रमेश चेन्निथला से शुक्रवार सुबह बात की। उन्होंने कहा कि दिन में वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी बात करेंगे। राउत ने कहा, “लंबित फैसला जल्द लिया जाना चाहिए। बहुत कम समय बचा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें बार-बार सूची दिल्ली भेजनी पड़ती है और फिर चर्चा होती है। जल्द से जल्द निर्णय लेना होगा।” क्या बोली कांग्रेस कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि घटकों के बीच 25 से 30 सीट को लेकर गतिरोध है और पार्टी इकाई इस मुद्दे पर आलाकमान के किसी भी फैसले को स्वीकार करेगी। पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि एमवीए में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत गुरुवार को समाप्त हो गई। ठाकरे ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है और लोगों ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी एमवीए को सत्ता में लाने का फैसला किया है। र्व मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए दलों के बीच बातचीत लंबा खिंचने के मद्देनजर आगाह करते हुए कहा, ‘‘सहयोगियों के बीच सौदेबाजी को बातचीत टूटने के कगार तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।’

रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण: विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल

रीवा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जब कहते थे कि वह दिन भी अब दूर नहीं,  जब हमारे देश के ‘हवाई चप्पल वाले लोग भी हवाई जहाज में उड़ान भरेंगे’ तब विरोधी इसे महज जुमला कहकर बात हवा में उड़ा देते थे। ऐसे लोगों को आज रीवा आकर देखना चाहिए कि सपना किस तरह यथार्थ के धरातल पर उतरकर चरितार्थ हो रहा है। 20 अक्टूबर 2024 की तारीख विन्ध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनने जा रही है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी चिरप्रतीक्षित रीवा हवाई अड्डे का लोकार्पण करने जा रहे हैं। इस अवसर पर लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॅा. मोहन यादव, रीवा के प्रभारी मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल गौरवमयी ऐतिहासिक समारोह के साक्षी रहेंगे। माननीय प्रधानमंत्री जी रीवा में एक ऐसे हवाई अड्डे को लोकार्पित करने जा रहे हैं, जो भविष्य में उत्तर मध्य भारत का सबसे महत्वपूर्ण एयर ट्रैफिक डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा। साथ ही इस क्षेत्र को विकास के उच्च पायदान पर स्थापित करेगा। औद्योगिक निवेश और पर्यटन के लिए वैश्विक संभावनाओं का पथ प्रशस्त करेगा। दो वर्ष पूर्व इंदौर में आयोजित ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट में विश्व भर के उद्यमियों के बीच श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी (तत्कालीन नागरिक विमानन व उड्डयन मंत्री) ने यह घोषणा की थी कि हम मध्यप्रदेश के छठवे हवाई अड्डे को निर्मित और विकसित करने जा रहे हैं। उनकी इस घोषणा ने दुनियाभर के उन उद्योगपतियों के ध्यान को आकृष्ट किया, जो यहाँ पावर व माइनिंग सेक्टर, वाइल्ड लाइफ टूरिज्म, फूड प्रोसेसिंग इन्डस्ट्रीज की संभावनाओं को देखते हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए यह अवसरों का दरवाजा खोलने वाला है। यह सुयोग है कि 23 अक्टूबर को रीवा में विन्ध्य में इन्वेस्टर समिट और रीजनल इन्डस्ट्रियल कान्क्लेव का आयोजन हो रहा है। यह हवाई अड्डा विन्ध्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से एक्सीलेटर की भूमिका निभाएगा, यह मेरा दृढ़ विश्वास है। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि रीवा का हवाईअड्डा कई चरणों में विकसित हो रहा है। प्रथम चरण में 72 सीटर यात्री विमान के उड़ान की सुविधा प्रारंभ हो रही है। पाँच साल में रीवा का हवाईअड्डा बोइंग की लैंडिंग और अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए बनकर तैयार हो जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब यहां से विदेशों के लिए भी हवाई जहाज उड़ने लगेंगे। रीवा एयरपोर्ट शिलान्यास के बाद रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है, इस उपलब्धि के लिए भारतीय विमान प्राधिकरण व स्थानीय प्रशासन अभिनंदन के पात्र है। हवाई यातायात की सुविधा की दृष्टि से रीवा अब भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है। भविष्य में हम और भी आगे बढ़ेंगे। देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी जी और प्रदेश के मुख्यंमंत्री डा. मोहन यादव के कुशल और फलदायी नेतृत्व के अनुभव को देखते हुए मैं यह विश्वासपूर्वक कह सकता हूँ कि अगले पाँच वर्षों के भीतर हम सब का सपना पूर्णरूपेण यथार्थ के धरातल पर उतर जाएगा। यह विन्ध्य की आशाओं के केन्द्र रीवा के विकास का श्रेष्ठ व उन्नत दौर है, जो स्वतंत्रता के अमृतकाल में प्रारंभ हो हुआ है। मैं जब कहता हूँ कि रीवा मध्यप्रदेश ही नहीं देश के समुन्नत और श्रेष्ठ महानगरों की श्रेणी में आगे बढ़ रहा है, तो इसके पीछे ठोस आधार है। 1956 तक रीवा विन्ध्यप्रदेश की राजधानी रहा है और तब इसकी ख्या्ति भोपाल, लखनऊ, पटना और भुवनेश्वर जैसे शहरों के समकक्ष थी। कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वेषवश रीवा से एक प्रदेश की राजधानी होने का गौरव छीन लिया। 1956 से 2004 तक यह उपेक्षित और अभिशप्त पड़ा रहा। विन्ध्य में आज जो प्राकृतिक संसाधन हैं वो कल भी थे। आम नागरिकों में विकास की ललक और अपेक्षाएं कल भी वैसी ही थीं। केन्द्र में तत्का लीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और उसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभ मोदी जी की नेतृत्व वाली व प्रदेश में तत्कांलीन मुख्येमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और अब मुख्यशमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आहत और उपेक्षित विन्ध्यवासियों की पीड़ा और भावनाओं को समझा है। आज यह क्षेत्र कई मामलों में देश में अग्रगण्य है। जब मैं कहता हूँ कि रीवा एय‍रपोर्ट उत्तर मध्यभारत का सबसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट होगा तो मेरी दृष्टि के सामने सिंगरौली का पावर काम्प्लेक्स उभरकर आता है। सिंगरौली में थर्मल प्लांटस में 20,000 मेगावाट से ज्यादा विद्युत उत्पादन होता है। देश का यह सबसे बड़ा पावर काम्प्लेक्स है। रीवा से सिंगरौली तक विश्वस्तरीय सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित होकर पूर्णता के करीब है। जो यात्री पाँच घंटे में बनारस पहुँचते थे वे दो घंटे में रीवा एयरपोर्ट के लाउंज में होंगे। विन्ध्य की 29 बड़ी औद्योगिक इकाईयां 225 किमी की परिधि में फैली हैं और प्रायः सभी नेशनल हाइवेज से जुड़ी हैं। अपने रीवा का हाइवेज जंक्शन पहले ही विकसित हो चुका है। इन औद्योगिक इकाइयों के अधिकारियों के लिए रीवा एयरपोर्ट कितनी बड़ी सहूलियत बनने जा रहा है यह अब उनसे ही पूछ सकते हैं। विन्ध्य की वाइल्डलाइफ टूरिज्म का विश्व में स्थान है। यहाँ का सफेद बाघ दुनियाभर के चिड़ियाघरों में दहाड़ रहा है। टीवी में दिखने वाला हर दूसरा बाघ या तो बांधवगढ़ का है या फिर पन्ना का। पर्यटकों के लिए यह कितना आसान हो जाएगा। रीवा में 750 मेगावाट का सोलर पावर काम्प्लेक्स एशिया के बड़े पावर प्रोडक्शन यूनिट में शामिल है। रीवा में खूबसूरत प्रपातों की श्रृंखला है। भगवान राम का तपोवन चित्रकूट और माँ शारदा के धाम मैहर कौन नहीं आना चाहेगा? बाणसागर का विस्तृत जल प्रक्षेत्र और उसके द्वीप विकसित होने पर हनुवंतिया के आकर्षण से आगे का प्राकृतिक सौंदर्य प्रस्तुत करेंगे। अपना विन्ध्य पावर हब की तरह सीमेंट का भी प्रोडक्शन काम्प्लेक्स है। प्रायः सभी बड़े औद्योगिक घरानों का निवेश यहां आया है। रीवा में नागपुर की तरह मेडिकल सुविधा और कोटा की तरह एकेडमीज का विस्तार हो रहा है। हम यह गर्व के साथ कह सकते हैं कि देश का हर दसवां घर विन्ध्य में उत्पादित बिजली से रोशन हैं। देश के हर दसवें घर की बुनियादें यहां की फैक्ट्रियों से बनी सीमेंट से बेजोड़ और मजबूत हुई हैं। इस क्षेत्र में अभी तीन लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हुई है। बाणसागर का पानी जब 9 लाख हेक्टेयर तक पहुँचेगा तब … Read more

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनहित में किए गए अभिनव प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी आयोग को दी

देहरादून मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनहित में किए गए अभिनव प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी आयोग को दी | इसके साथ ही मुख्य सचिव ने आयोग के समक्ष उत्तराखण्ड राज्य की विशेष परिस्थितियों के संदर्भ में अपेक्षित बिंदुओं को रखा। मुख्य सचिव ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी SDG India Index 2023-24 में उत्तराखण्ड राज्य को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के जल स्रोतों एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण हेतु SARRA (Spring and River Rejuventation Authority) का गठन कर अब तक 5428 स्रोतों का जल संरक्षण तथा संवर्द्धन कर पुनर्जीवीकरण कर दिया गया है, जबकि 228 वर्षा कालीन छोटी-बड़ी नदियों का Catchment Treatment कर पुनर्जीवित किया गया है। राज्य सरकार हिम आधारित नदियों (Glaciel River) को वर्षा आधारित नदियों (Rainfed River) से जोड़े जाने की एक महत्वाकांक्षी परियोजना की रूपरेखा तैयार कर रही है, इसके दीर्घकालिक परिणाम Game Changer साबित होंगे जिसका लाभ प्रदेश को ही नहीं अपितु पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगा। ऐसी अति महत्वपूर्ण “नदी-जोड़ो परियोजना” के क्रियान्वयन हेतु अत्यधिक धनराशि की आवश्यकता है जिसके लिए नीति आयोग, भारत सरकार से तकनीकी सहयोग की आवश्यकता है।  मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में Cluster आधारित Rural Incubation Centre स्थापित करने के लिए प्रारम्भ में पायलट Project के रूप में दो Rural Incubation Centre स्थापित किये हैं, जिसके आशातीत परिणाम प्राप्त हुए हैं। द्वितीय चरण में हम समस्त जनपदों में Rural Incubation Centre स्थापित करने जा रहे हैं। व्यापक स्तर पर Incubation Centre स्थापित करने हेतु भारत सरकार से तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग की अपेक्षा है।  मुख्य सचिव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित केन्द्रपोषित योजनाओं के लिए One Size Fit for All की परिकल्पना पर आधारित होने के कारण योजनाओं के निर्धारित मानकों को बदलना तथा शिथिलता प्रदान करने के साथ ही अधिक विकेन्द्रीकरण, नियोजन एवं नीतियों की आवश्यकता है। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कौशल परिषद व सेक्टर के गठन के दृष्टिगत राज्य में हमें Green Skilling के साथ-साथ Eco-Tourism Activity के लिये नीति आयोग से तकनीकी सहायता की आवश्यकता है। राज्य सरकार द्वारा नीति आयोग की भांति गठित “State Institute for Empowering and Transforming Uttarakhand” (SETU) के माध्यम से कार्य करना आरंभ कर दिया है। सेतु के संचालन में नीति आयोग द्वारा प्रायोजित State Support Mission को बल मिलेगा। सेतु आयोग, उत्तराखण्ड में प्रभावी नीति नियोजन हेतु वर्तमान में सलाहकारों, डोमेन एक्सपर्टस, रिचर्स एसोसियेट, इंटर्नशिप हेतु विज्ञापन कर नियुक्तियां की जा रही हैं।  मुख्य सचिव ने कहा कि लैंगिक असमानता को कम करने हेतु उत्तराखण्ड UCC एक्ट लागू किये जाने से महिलाओं को लैंगिक समानता के अधिकार प्राप्त होगें। इसके साथ ही राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी और दंगारोधी कानून लागू कर दिये गये हैं। इसी प्रकार लैंगिक समानता को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण तथा सहकारी प्रबंध समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।  राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के फलस्वरूप सभी प्रकार की परीक्षाओं में शत-प्रतिशत पारदर्शिता आयी है, जिस कारण राज्य में विभिन्न परीक्षा परिणाम निर्धारित समय में जारी हुए हैं तथा युवाओं में System के प्रति विश्वास स्थापित हुआ है।  मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में अधिक से अधिक निवेशकों को आकर्षित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा लगभग 25 निवेशोन्मुखी नीतियाँ (Investor Friendly Policy) बनायी गयी है। जिसके अन्तर्गत राज्य की निवेशक केन्द्रित नीतियाँ, बुनियादी ढाँचे में निवेश, कुशल जन शक्ति की उपलब्धता और सुशासन की नींव वर्ष 2023 में रखने के उपरान्त वैश्विक निवेश सम्मेलन में 3.56 लाख करोड़ के MOU के सापेक्ष वर्तमान तक ₹ 75,000 करोड़ के निवेश की Grounding हो चुकी है।  राज्य सरकार द्वारा विकसित भारत के लक्ष्य में प्रभावी भागीदारी हेतु ऊर्जा, विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा, पर्यटन, Wellness तथा Hospitality एवं उद्यानिकीकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

एक दिवसीय विशेष सफाई अभियान अंतर्गत शहर के नालियों की हुई सफाई

विधायक और अध्यक्ष की अगुवाई में वार्ड 40 में संचालित किया गया अभियान सिंगरौली प्रदेश स्तर पर आयोजित एक दिवसीय विशेष सफाई अभियान अंतर्गत नालियों की सफाई का आयोजन नगरीय क्षेत्र सिंगरौली में स्वच्छता श्रमदान सहित वार्ड स्तर पर नाले नालियों की सफाई की गई जिसमे वार्ड 40 में प्रमुख रूप से विधायक राम निवास शाह,निगमाध्यक्ष देवेश पांडेय ने अभियान की अगुवाई की और वार्ड के नागरिकों से संवाद स्थापित करने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क भी किया। अभियान के बाद सभी नागरिक समूहों और सफाई मित्रों के साथ चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया जिसमे शहर की बेहतरी के लिए सुझाव प्राप्त किए गए एवं उपस्थित जन समूह के साथ स्वच्छता का शपथ लिया गया और संकल्पित भाव से स्वच्छ शहर की परिकल्पना को साकार करने की एकजुटता दिखाई गई। वार्ड 32 में वार्ड पार्षद श्यामला ने अगुवाई करते हुए सेक्टर क्रमांक 1 और 2 में स्वच्छता का निरीक्षण किया जिसमें आयुक्त डी के शर्मा और उपायुक्त आर पी बैस उपस्थित रहे। उक्त अभियान में वार्ड 40 पार्षद सीमा जायसवाल ,वार्ड 42 पार्षद संतोष शाह,पार्षद प्रतिनिधि संतोष जायसवाल,जगत वर्मा,स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी कैलाश शाह पवन बरोदे अर्चना राजीव सिंह, आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला एवं सफाई मित्र, आईईसी टीम और सीटाडेल टीम के प्रतिनिधियों की उपस्तिथि रही।

31 दिसंबर तक चले जाओ…मुस्लिमों को किराए पर घर देने पर मकानमालिकों पर 10,000 रुपये का जुर्माना

देहरादून  उत्तराखंड के चमोली जिले के खानसर कस्बे में व्यापारियों के एक संगठन ने लगभग 15 मुस्लिम परिवारों को 31 दिसंबर तक शहर छोड़ने के लिए कहने का ‘प्रस्ताव पारित’ किया है। इनमें से कुछ मुसलमान तो दशकों से चमोली में रह रहे हैं। बुधवार को खानसर के मैथन बाजार में ‘चेतना’ (जागरूकता) रैली के बाद व्यापार मंडल की बैठक के दौरान यह प्रस्ताव पारित किया गया। हमारे सहयोगी टीओआई के पास रैली का एक वीडियो है, जिनमें ज्यादातर स्थानीय व्यापारी हैं, जो कथित तौर पर भड़काऊ नारे लगाते हुए देखे जा सकते हैं। व्यापारियों के पूर्व संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जो अब मैथन सेवा समिति के अध्यक्ष हैं, ने टीओआई को बताया कि प्रस्ताव को ‘सर्वसम्मति से’ कार्रवाई” के रूप में पास किया गया है। उत्तराखंड के चमोली में खानसर कस्बे में व्यापार मंडल की बैठक में बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें मुस्लिम परिवारों से 31 दिसंबर तक शहर छोड़ने को कहा गया। मैथन सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ऐसे सभी परिवारों को 31 दिसंबर से पहले शहर छोड़ देना चाहिए। ऐसा न करने पर न केवल इन परिवारों के खिलाफ बल्कि उन्हें अपना घर या दुकान किराए पर देने वालों के खिलाफ भी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मकान मालिकों पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।’ सिंह ने कहा, “इसके अलावा, खानसर घाटी के गांवों में सभी फेरीवालों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। व्यापार करते पकड़े गए किसी भी फेरीवाले पर 10,000 रुपये का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अन्य शहरों में इसी तरह की घटनाओं के मद्देनजर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों द्वारा हिंदू महिलाओं के खिलाफ किसी भी आपराधिक घटना को रोकने के लिए ये निर्णय लिए गए हैं।’ टाइम्स ऑफ इंडिया के पास व्यापारियों के निकाय द्वारा लिए गए दो फैसलों के प्रस्ताव की एक कॉपी है। नाम न बताने की शर्त पर अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “हममें से कोई भी कभी भी किसी आपराधिक घटना में शामिल नहीं रहा है। यह कार्रवाई न केवल सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास है, बल्कि खुद के फायदे के लिए बाजार से हमें बेदखल करने की भी कोशिश है। पुलिस को ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पंवार ने कहा, हम मामले की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। खानसर घाटी में 11 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। सितंबर में, नंदघाट में मुस्लिम दुकानों के खिलाफ हिंसा के बाद हिंदुत्व समूहों ने चमोली जिले के गोपेश्वर शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने एक मुस्लिम युवक द्वारा कथित रूप से उत्पीड़न के आरोपों के बाद सभी “बाहरी लोगों” का सत्यापन करने की मांग की। भाजपा के एक पदाधिकारी सहित अल्पसंख्यक समुदाय के कम से कम 10 परिवारों को मौत की धमकियाँ मिलने के बाद भागने पर मजबूर होना पड़ा।

बकरी चराते समय पहुंचा था गुफा के पास, छत्तीसगढ़-कोरबा में भालू के हमले में युवक की मौत

कोरबा. जटगा चौकी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बासिन में एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक की मौत हो गई। आसपास खेत में काम कर लोगों की नजर पड़ी और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी, तब जाकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के दल ने युवक पर भालू द्वारा हमला किए जाने की पुष्टि की। युवक धनवार (38 वर्ष) आमलीकुंडा गांव का रहने वाला था। वह रोज की तरह अपने गांव से लगे मैदान में गाय-बकरी चराने गया हुआ था। वहीं, नाले के समीप एक भालू गुफा में काफी समय से छुपा हुआ है, जो रात को विचरण करता है और दिन में आराम करता है। जंगली भालू को देखने के लिए युवक गया हुआ था, जैसे ही गुफा के पास गया भालू ने हमला कर दिया और युवक भागने का प्रयास करता रहा, लेकिन भालू ने युवक को नोच डाला और उसी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर तत्काल वन हमला मौके पर पहुंचा और थाना पसान को सूचित किया गया एवं शव परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया। वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर प्राथमिक सहायता राशि 25000 रुपये परिक्षेत्र अधिकारी जटगा द्वारा मृतक की माता तुरतिया बाई को प्रदाय किया गया एवं आसपास के ग्रामों में जंगल की ओर न जाने हेतु मुनादी कराई गई।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष के साथ की बैठक

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ राज्य से जुड़े अहम विषयों पर बैठक की। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। राज्य में पर्वतीय, मैदानी, भाबर और तराई क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा, वनाग्नि, पलायन और फ्लोटिंग जनसंख्या बड़ी चुनौती है। दो देशों की अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे होने के कारण उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने नीति आयोग के उपाध्यक्ष से अनुरोध किया कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्धारण किया जाए। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की आजीविका में वृद्धि के लिए विशेष नीति बनाने का अनुरोध भी किया। इससे पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन जैसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिम आधारित नदियों को वर्षा आधारित नदियों से जोड़े जाने की एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य कर रही है, इसके दीर्घकालिक परिणाम गेम चेंजर साबित होंगे। “नदी-जोड़ो परियोजना“ के क्रियान्वयन के लिए अत्यधिक धनराशि की आवश्यकता है जिसके लिये उन्होंने  इसके नीति आयोग से तकनीकी सहयोग के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनसंख्या मूल रूप से लगभग सवा करोड़ है, लेकिन धार्मिक और पर्यटन प्रदेश होने की वजह से राज्य में इससे 10 गुना लोगों की आवाजाही है। राज्य में फ्लोटिंग जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए आधारभूत और बुनियादी सुविधाओं के विकास की आवश्यकता होती है। उन्होंने नीति आयोग के उपाध्यक्ष से अनुरोध किया राज्य में फ्लोटिंग आबादी को ध्यान में रखते हुए राज्य के लिए नीति बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से बहुत संवेदनशील राज्य है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण राज्य को प्रत्येक साल जन-धन की काफी क्षति होती है। राज्य में विकसित किए गए इन्फ्रास्टक्चर प्राकृतिक आपदाओं के कारण काफी प्रभावित होते हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य की प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए नीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि भी राज्य की बड़ी समस्या है। राज्य में वनाग्नि की चुनौतियों से समाधान के लिए राज्य को पर्याप्त संसाधनों की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए भी विशेष नीति बनाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में  ’सशक्त उत्तराखण्ड पहल“ वर्ष 2022 में आरम्भ किया गया है, जिसके अन्तर्गत आगामी पांच वर्षों में राज्य की आर्थिकी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में राज्य की आर्थिकी वर्ष 2022 के सापेक्ष 1.3 गुना हो चुकी है। हमने इस लक्ष्य को पूरा करने हेतु अल्पकालिक, मध्यकालिक एवं दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किए हैं। नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी ने नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में राज्य की प्रमुख चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने इन सभी मुद्दों पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य के आकांक्षी जनपदों और विकासखण्डों के विकास के लिए भी नीति आयोग द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के सेतु आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजशेखर जोशी,  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, राज्य सलाहकार नीति आयोग, भारत सरकार सोनिया पंत, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुदंरम, श्री शैलेश बगोली, श्री एस.एन.पाण्डेय, अपर सचिव श्री विजय कुमार जोगदण्डे, सीपीपीजीजी के एसीईओ डॉ. मनोज पंत उपस्थित थे।

भारतीय खिलाड़ियों को अंपायर से बहस करते देख भाग खड़े हुए कीवी खिलाड़ी, कोहली-रोहित का मूड खराब

बेंगलोर न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में चौथे दिन के खेल के आखिरी सत्र में भारत की दूसरी पारी को 462 रन पर समेट दिया, जिससे उसे जीत के लिए 107 रन की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया ही था कि पहले ओवर के दौरान खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने मैच को रोक दिया। इसके बाद तेज बारिश होने लगी और दिन के खेल को समाप्त घोषित कर दिया गया। हालांकि न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान अंपायरों ने खराब होते मौसम को देखते हुए मैच को रोकने का फैसला किया, जिससे भारतीय खिलाड़ी नाराज दिखे, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंपायर से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को वापस बुलाने के लिए कहा, जोकि भारतीय खिलाड़ियों को अंपायर से बहस करता देख मैदान से बाहर चले गए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य मिला है। दूसरी पारी में पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए। इस ओवर में भारत ने लेथम के खिलाफ एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू भी लिया था लेकिन वह बच गए। इस ओवर में चार गेंद के होने के बाद ही अंपायर ने खेल को रोकने का निर्णय किया, जिससे भारतीय खिलाड़ी नाखुश दिखे। कप्तान रोहित शर्मा ने अंपायर से बातचीत की लेकिन कप्तान की बात नहीं सुनी गई, जिससे वह और नाराज दिखे। सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली भी अंपायर्स से बात करते नजर आए। इस बीच न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मैदान छोड़ दिया और ड्रेसिंग रूम चले गए , जिससे भारतीय खिलाड़ी और गुस्सा हो गए और अंपायर से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को वापस बुलाने के लिए दबाव बनाया हालांकि तेज बारिश होने के कारण भारतीय खिलाड़ी भी मैदान से बाहर चले गए। भारत के लिए सरफराज खान ने 150 जबकि ऋषभ पंत ने 99 रन का योगदान दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी करवाई। न्यूजीलैंड भारतीय पारी के 80वें ओवर के बाद नयी गेंद ली जिसके बाद टीम ने 15.2 ओवर के अंदर सात विकेट चटका लिए। भारत ने 29 रन के अंदर अपने आखिरी के छह विकेट गंवाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओ’राउरकी ने तीन-तीन विकेट लिए।

सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पार, छत्तीसगढ़-सक्ति में सूने पड़े मकान को चोरी

सक्ति. मालखरौदा थाना क्षेत्र के आमनदुला गांव में एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी रकम तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। जानकारी अनुसार, आमनदुला निवासी दुखीराम यादव अपनी पत्नी को लेकर दर्राभाटा इलाज के लिए गया हुआ था। मकान में ताला लगा हुआ था, जब इलाज कराकर वापस लौटे तो चोरी होने की जानकारी मिली। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे कमरे में रखे अलमारी से 50 हजार रुपये नकदी, 48 तोला चांदी और 22 ग्राम सोना लगभग तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मालखरौदा थाने में दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मालखरौदा थाना क्षेत्र में एक माह के भीतर यह पांचवीं चोरी हुई है। पुलिस चोर को पकड़ने में नाकाम होने पर गांव के लोगों ने आक्रोश है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet