LATEST NEWS

ISBT के इस फेमस कैफे का लाइसेंस निरस्त, विभाग की टीम ने की कार्रवाई, रेस्टोरेंट के रसोईघर में मिले कॉकरोच

भोपाल  शहर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में गंदगी के बीच भोजन बनाया जा रहा है। यह खुलासा लगातार खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा किए जा रहे निरीक्षण के दौरान हो रहा है। टीम ने शुक्रवार को आईएसबीटी परिसर में स्थित फ्रेशरूम कैफे एंड रेस्टारेंट के रसोईघर का निरीक्षण किया तो पाया कि गंदगी के बीच खाना बनाया जा रहा था। साथ ही रसोईघर में खाद्य सामग्रियों के आसपास कॉकरोच घूम रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट में स्वच्छता के बीच भोजन निर्माण किया जाना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग की टीम ने शुक्रवार को आईएसबीटी स्थित छह रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान फ्रेशरूम रेस्टोरेंट के रसोईघर सहित अन्य क्षेत्रों में कॉकरोच मिले थे। इस वजह से रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। वहीं अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट से बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। नमकीन निर्माण व विक्रय केंद्रों का किया निरीक्षण दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को नमकीन कारखानों व विक्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान काली परेड स्थित कुंदन नमकीन, गणेश नमकीन बरखेड़ा पठानी, न्यू कबाड़खाना स्थित डीएसपी नमकीन पर पहुंचकर स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी। खाद्य निरीक्षक देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कारखानों में उपयोग होने वाले घटक पदार्थों व उत्पादों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए बेसन, खाद्य तेल, मसाले और नमकीनों के कुल 22 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हनुमानगंज में पकड़ाया डेढ़ क्विंटल चीज एनालॉग निकला शुद्ध उधर, हनुमानगंज थाना क्षेत्र में बीते शनिवार पकड़ाया डेढ़ क्विंटल चीज एनालॉग शुद्ध (पनीर का विकल्प) शुद्ध निकला है। खाद्य सुरक्ष प्रशासन ने बीते शुक्रवार और शनिवार को डेढ़- डेढ़ क्विंटल पनीर जब्त किया था। दरअसल दोनों ही पनीर का विकल्प चीज एनालॉग था लेकिन शुक्रवार को जो नमूने लिए गए थे, वे पनीर के नाम से लिए गए थे। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में यह अमानक साबित हुए थे। जबकि शनिवार को नमूने चीज एनालॉग के नाम से लिए गए थे, जांच भी इसके पैरामीटर से की गई, जिसमें यह पास हो गए हैं। अब जल्द ही व्यापारियों को यह चीज एनालॉग वापस किया जाएगा।

कोर्ट को सुनाया आजीवन कारावास, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या

कबीरधाम. कबीरधाम जिला कोर्ट ने हत्या के मामले में एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला न्यायालय सत्र न्यायाधीश कबीरधाम सत्यभामा अजय दुबे ने दिया है। आरोपी ने अपने बुजुर्ग मां की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पाढ़ी में 9 मई 2023 का है। जानकारी अनुसार, आरोपी श्रवण चंद्रसेन (36) पुत्र मोहन चंद्रसेन निवासी ग्राम पाढ़ी, थाना पंडरिया जिला कबीरधाम की अपनी मां बदन बाई से कुछ बातों को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ने गुस्से में अपनी मां पर बांस के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बूढ़ी मां बुरी तरह से घायल हो गई। मारपीट की आवाज सुनकर घरवाले भी पहुंचे और बीच-बचाव कर बुजुर्ग को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया लाया गया। यहां इलाज के दौरान मां का मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। कोर्ट में करीब डेढ़ साल चली सुनवाई बाद आज शुक्रवार को आरोपी को धारा-302 के तहत आजीवन कारावास व 500 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है।

22 नंवबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, छत्तीसगढ़-रायपुर में नगर पलिकाओं-पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू

रायपुर. रायपुर जिले के नगर पालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक प्रकाशन का कार्य रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, मुख्य पलिका कार्यालय, और निर्धारित वार्डों और ग्राम पंचायतों में चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि दावा-आपत्ति दाखिल करने के लिए 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान निकायवार और वार्डवार कुल 240 स्थलों पर दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। आपत्तियों के निपटारे के लिए 29 अक्टूबर 2024 तक का समय रखा गया है। इसके खिलाफ अपील करने की प्रक्रिया भी उपलब्ध है। अपील की समयसीमा निर्धारित निपटारे की तिथि से पांच दिन है। इस चुनाव में जिले में कुल 406 पंचायतों में सरपंच, 6159 पंच, 16 जिला पंचायत सदस्य और 100 जनपद पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होगा। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि सभी नागरिक सही जानकारी प्राप्त कर सकें और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

बुधनी विधानसभा सीट को लेकर सियासत तेज, कार्तिकेय सिंह चौहान की दावेदारी मजबूत

भोपाल  मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट को लेकर सियासत तेज है। यहां उपचुनाव होने हैं। शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद बुधनी विधानसभा सीट खाली हुई है। इस सीट पर बीजेपी की तरफ से कई दावेदार हैं। दावेदारों में एक नाम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का भी है। हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कई तरह की सियासी अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि शिवराज ने अपने दोनों बेटों की शादी का निमंत्रण देने के लिए पीएम मोदी के पास पहुंचे थे। बुधनी विधानसभा सीट पर बीजेपी हरियाणा वाला फॉर्म्यूला लागू कर सकती है जिससे कार्तिकेय सिंह चौहान की दावेदारी मजबूत हो सकती है। आइए जानते हैं क्या है हरियाणा का फॉर्म्यूला। हाल ही में हरियाणा में विधानसभा के चुनाव हुए। बीजेपी ने यहां लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर सरकार बनाई है। कैबिनेट का गठन भी हो चुका है। हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी को टिकट दिया था। राव इंद्रजीत सिंह की बेटी को जीत मिली और उन्हें कैबिनेट में भी शामिल किया गया है। आरती राव को टिकट मिलने और राज्य सरकार में मंत्री बनने के बाद अब नेता पुत्रों के टिकट की दावेदारी बढ़ने की संभावना है। बुधनी में सक्रिय हैं कार्तिकेय सिंह कार्तिकेय सिंह चौहान, शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे हैं। वह बुधनी विधानसभा चुनाव में लंबे समय से सक्रिय हैं। बीते दो विधानसभा चुनावों से वह अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की भी कमान संभाल रहे थे। हाल ही में शिवराज सिंह चौहान को जब विदिशा संसदीय सीट से टिकट दिया गया था तब भी कार्तिकेय सिंह चौहान सक्रिय थे। वह पिता के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं और रैलियों को संबोधित कर रहे थे। शिवराज सिंह का गढ़ है बुधनी बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान का गढ़ है। इस सीट पर बीजेपी बीते 21 सालों से चुनाव जीत रही है। कांग्रेस को आखिरी बार 1998 में यहां जीत मिली थी। शिवराज सिंह चौहान इस सीट से पांच बार विधायक रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता को भुनाने के लिए बीजेपी हरियाणा की तरह एमपी में भी केंद्रीय मंत्री के बेटे को चुनाव मैदान में उतार सकती है। पूर्व सांसद भी हैं दावेदार बुधनी विधानसभा सीट पर के दावेदारों में पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का भी नाम शामिल है। रमाकांत भार्गव 2019 में विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। 2024 में बीजेपी ने उनका टिकट काटकर शिवराज सिंह चौहान को यहां से उम्मीदवार बनाया था। अब माना जा रहा है कि शिवराज के इस्तीफे के बाद खाली हुई बुधनी विधानसभा सीट से रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। 13 नंवबर को होनी है वोटिंग बुधनी विधानसभा सीट के साथ विजयपुर में भी उपचुनाव होना है। दोनों सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। नामांकन प्रकिया शुरू हो गई है। वहीं, उपचुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

रीवा में 23 अक्टूबर को होगी अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास के नए अवसरों का केंद्र बनेगा रीवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्टूबर को रीवा को देंगे हवाई अड्डे की सौगात रीवा में 23 अक्टूबर को होगी अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 23 अक्टूबर को रीवा में होने वाली प्रदेश की 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दो दिन पहले 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रीवा को एक बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 102 हेक्टेयर जमीन पर 300 करोड़ रूपये की लागत से रीवा में बने हवाई अड्डे का वर्चुअली शुभारंभ किया जायेगा। इससे पर्यटक और निवेशकों के लिये आवागमन सहज और सुगम हो जायेगा। यह विंध्य क्षेत्र के लिये ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव राज्य के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देगी। इस कॉनक्लेव से रीवा और विंध्य क्षेत्र में निवेश आने से औद्योगिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव आयेंगे। रीवा संभाग के उद्योगपतियों से रविवार को होगा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीवा में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के पहले रविवार 20 अक्टूबर को रीवा संभाग के उद्योगपतियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा विंध्य क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देने के साथ सरकार की उद्योग नीति, प्रावधानों और उद्योगपतियों के लिये की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास, कृषि, खाद्य प्र-संस्करण, हस्तशिल्प और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। कॉन्क्लेव में बिजनेस प्रमोशन सेंटर रीवा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में व्यापारिक और औद्योगिक हितधारकों के लिए बिज़नेस प्रमोशन सेंटर की स्थापना की जा रही है, जहाँ 16 से अधिक प्रमुख सरकारी और निजी विभाग अपने उत्पादों, सेवाओं और नीतियों को प्रदर्शित करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापार को सरल बनाने के साथ निवेशकों और उद्यमियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है, जिससे औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ किया जा सके। व्यापारिक सुगमता और औद्योगिक विकास पर ध्यान कॉन्क्लेव में एमपी इंडस्ट्रियल डेव्लपमेंट कॉरपोरेशन की प्रमुख भूमिका रहेगी, जो “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” के तहत व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाकर निवेशकों को व्यापार स्थापित करने में सहयोगी की भूमिका निभाएगा। एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेव्लपमेंट कॉरपोरेशन राज्य के आईटी एवं ईएसडीएम उद्योग में विकास और निवेश के अवसरों को साझा करेगा। एमएसएमई विभाग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए अपनी योजनाओं और सहायता कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करेगा, जिससे इन उद्यमों का राज्य के औद्योगिक ढाँचे में और भी मजबूत योगदान हो सके। निर्यात और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को मिलेगी रफ्तार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निर्यात को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के उद्देश्य से डायरेक्टोरेट ऑफ फॉरेन ट्रेड निर्यात के अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान करेगा, जबकि कस्टम विभाग आयात-निर्यात प्रक्रियाओं और नियमों पर जानकारी देगा। इस दिशा में ईसीजीसी द्वारा निर्यातकों के लिए क्रेडिट बीमा और वित्तीय सेवाओं पर भी व्यापक जानकारी दी जाएगी, जिससे राज्य के निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलेगा। पर्यटन और हस्तशिल्प उद्योग में निवेश के अवसर कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों और उद्योग में निवेश की संभावनाओं पर विशेष जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, हस्तशिल्प विकास निगम राज्य के हस्तशिल्प उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने उत्पादों को बाजार में लाने के नए तरीकों पर जानकारी देगा। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए सुनहरे अवसर कृषि और प्र-संस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा कृषि उत्पादों के निर्यात के अवसरों की जानकारी दी जाएगी, जो राज्य के कृषि उद्योग के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच को और अधिक सुगम बनायेगा। यह कॉनक्लेव कृषि और खाद्य प्र-संस्करण क्षेत्र के उद्यमियों को वैश्विक निर्यात का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका प्रदान करेगा। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का समर्थन बिजनेस और उद्योग को वित्तीय सहयोग प्रदान करने के लिए यूनियन बैंक एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) बैंकिंग और वित्तपोषण से संबंधित सेवाओं की जानकारी देंगे। साथ ही इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन कॉउंसिल (EEPC India) द्वारा इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात और संबंधित सहायता कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। रीवा कॉन्क्लेव: औद्योगिक उन्नति की नई उम्मीद यह कॉन्क्लेव न केवल रीवा बल्कि पूरे राज्य के उद्योग और निवेश परिदृश्य को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मंच से उद्योग, व्यापार, पर्यटन, और कृषि क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे राज्य एवं विशेष रूप से विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक उन्नति और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो राज्य के समग्र आर्थिक विकास को सशक्त और सुदृढ़ करेगा।  

करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र

करवा चौथ हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास बढ़ाता है। इस पर्व को प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ व्रत की शुरुआत सरगी खाने से होती है, जो सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले तक खाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का उपवास रखा जाएगा। इस दिन भद्रा का साया भी बना हुआ है। यह भद्रा दिन में केवल 21 मिनट के लिए ही रहेगी, जिसका वास स्थान स्वर्ग है। ज्योतिष गणना के मुताबिक करवा चौथ पर भद्रा का साया सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06:46 तक रहेगा। ऐसे में पूजा के दौरान करवा माता की इस आरती और मंत्र का जाप करने से व्रत पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं। करवा चौथ के मंत्र श्रीगणेश का मंत्र – ॐ गणेशाय नमः शिव का मंत्र – ॐ नमः शिवाय पार्वतीजी का मंत्र – ॐ शिवायै नमः स्वामी कार्तिकेय का मंत्र – ॐ षण्मुखाय नमः चंद्रमा का पूजन मंत्र – ॐ सोमाय नमः ‘मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।’ ‘नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।’ करवा चौथ की आरती ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया। जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया। सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी। यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।। कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती। दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।। ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया। जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे। गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।। ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया। जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे। व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।। ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया। जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।  

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ शाखा मनेन्द्रगढ़/बिजुरी का अधिवेशन संपन्न, अध्यक्ष आर के गौतम, सचिव राजेंद्र सोनकर बने

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ शाखा मनेन्द्रगढ़/बिजुरी का अधिवेशन रेलवे स्टेशन के पास दुर्गा पंडाल पर बीएमसी के प्रदेश उपाध्यक्ष बिलासपुर रेल मंडल के सचिव एमपी सिंह, रेल मजदूर संघ के के संगठन पदाधिकारी राजेंद्र सिंह, एमसीबी जिलाध्यक्ष प्रवीण निशी, सचिव अजय विश्वकर्मा के अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ शाखा मनेन्द्रगढ़/बिजुरी का बनाया गया जिसमें अध्यक्ष आर के गौतम कार्यकारी अध्यक्ष एस एन सिंह उपाध्यक्ष इंद्र कुमार जायसवाल व अर्पणा व सचिव राजेंद्र सोनकर, सह सचिव मधु सिंह (मीडिया प्रभारी), सह सचिव कपिल पाठक संध्या दास,अवधेश परिहार कोषाध्यक्ष उपेंद्र महतो कार्यकारिणी सदस्य में रवि संतोष प्रसाद,ऋषि, बृज नारायण दास, सन्यासी राव, लीलावती, सुनीता कुमारी, राम कुमारी को बनाया गया। रनिंग ब्रांच में अध्यक्ष मुरलीधर श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष बंधुराम उपाध्यक्ष शिव प्रताप निशांत मुखिया पंकज श्रीवास्तव सचिव दिनेश कुमार सहसचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ओमवीर सिंह स्वप्निल शांडिल्य अंकुर लाल संगठन सचिव आकाश पाठक कोषाध्यक्ष अप प्रजापति कार्यकारिणी सदस्यों में राकेश रंजन सौरव श्रीवास्तव सुनील कुमार यादव विनय तिवारी अभिषेक तिवारी श्रीकांत तिवारी जितेंद्र कुमार हेमंत कुमार राहुल सिंह को बनाया गया है।

कानपुर में वेज के नाम पर परोसा नॉनवेज, अब मामा-भांजा रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर

 कानपुर  कानपुर में नगर निगम ने ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया. यह कार्रवाई 26 सितंबर को बजरंग दल द्वारा किए गए हंगामे के बाद हुई. आरोप था कि मुस्लिम युवक मुबीन अहमद अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम से रेस्टोरेंट चला रहा था. वहां वेज के नाम पर नॉनवेज खाना परोसा जा रहा था. इस मामले के बाद से ही रेस्टोरेंट बंद था. 6 अक्टूबर को की गई शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्यवाही की. जानकारी के अनुसार, कानपुर के किदवई नगर और बारादेवी क्रॉसिंग के बीच स्थित ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 26 सितंबर को हंगामा किया था. बजरंग दल के सह-जिला संयोजक विशाल बजरंगी ने आरोप लगाया था कि रेस्टोरेंट मालिक मुबीन अहमद मुस्लिम हैं, लेकिन अपनी पहचान छिपाने के लिए तिलक लगा रखा था. हिंदू की तरह बन रहे थे. यह भी आरोप लगाया गया कि रेस्टोरेंट में वेज खाना के नाम पर नॉनवेज खाना दिया जा रहा था. इस बात का खुलासा रेस्टोरेंट के पूर्व कर्मचारी छोटू वर्मा ने किया. उसने कहा कि मुबीन अहमद तिलक लगाकर और अपनी पहचान छिपाकर लोगों के साथ धोखा कर रहे थे. इस हंगामे के बाद पुलिस ने तुरंत रेस्टोरेंट को बंद कर दिया था. वहीं बजरंग दल और स्थानीय लोग रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. 6 अक्टूबर को आईजीआरएस पोर्टल पर विकास और अशोक त्रिपाठी नाम के व्यक्तियों ने शिकायत की थी. यह शिकायत कानपुर डीएम के माध्यम से नगर निगम तक पहुंची. इसके बाद इस मामले में जांच शुरू की गई. कार्रवाई को लेकर नगर निगम का क्या कहना है? नगर निगम जोनल अधिकारी-3 चंद्र प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद रेस्टोरेंट के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई. प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा. प्रशासन ने ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. रेस्टोरेंट पहले से ही बंद था. इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक मुबीन अहमद ने दुकान के बाहर काफी अवैध कब्जा किया था. इसी को लेकर रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है.  

क्षेत्र में संभावनाओं को फलीभूत करने कलेक्ट्रेट रीवा में निवेश प्रोत्साहन केन्द्र शुरू किया गया

रीवा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर रीवा कलेक्ट्रेट परिसर में निवेश प्रोत्साहन केन्द्र शुरू हो गया है। रीवा सहित पूरा विंध्य क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों और खनिज संपदा से समृद्ध है। यहां बाणसागर बांध की नहरों के माध्यम से पर्याप्त पानी उपलब्ध है। उद्योगों की स्थापना के लिए यहां कम दर पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। उद्योगों की स्थापना के लिए विंध्य क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को फलीभूत करने के लिए कलेक्ट्रेट रीवा में निवेश प्रोत्साहन केन्द्र शुरू किया गया है। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों के क्रम में इस केन्द्र को शुरू किया गया है। केन्द्र में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास केन्द्र अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। निवेश प्रोत्साहन केन्द्र से उद्योगों की स्थापना के लिए उपलब्ध भूमि, पानी, सड़क, बिजली, रेलवे लाइन, हवाई मार्ग, श्रमिकों की उपलब्धता आदि की जानकारी दी जा रही है। विंध्य में बाणसागर बांध की नहरों से खेती में चहुँमुखी विकास हुआ है। गेंहू, धान, चना, सरसों सहित सभी फसलों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। फल और सब्जियों का उत्पादन भी तेजी से बढ़ा है। कृषि आधारित तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना की भी अच्छी संभावनाएं हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए रीवा जिले में गुढ़ में नया औद्योगिक केन्द्र विकसित किया गया है। मऊगंज जिले में घुरेहटा तथा कटरा-घूमा में नए औद्योगिक केन्द्र विकसित किए जा रहे हैं। सिरमौर और सेमरिया तहसील तथा त्यौंथर तहसील में औद्योगिक निवेश के लिए भूमि आरक्षित की गई है। जिले के कई क्षेत्रों में सोलर एनर्जी की भी अच्छी संभावना है। निवेश प्रोत्साहन केन्द्र से पूरे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश से जुड़े सभी आयामों की जानकारी दी जा रही है, जिससे निवेशकों का काम आसान होगा।  

महिला सुरक्षा को गंभीर खतरा को लेकर कमलनाथ ने चिंता जताते हुए राज्य सरकार पर बोला हमला

भोपाल मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्च्यिों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चिंता जताते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है। उनका आरोप है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में पिछले दिनों हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य दिन-प्रतिदिन महिलाओं और बच्चियों के लिए असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है। पिछले दो महीने में जिस तरह से बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं, उससे महिला सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर खतरा खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं से बलात्कार के मामले में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। इस अवधि में मध्य प्रदेश में बलात्कार के 3,029 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 3,049 महिलाएं छेड़खानी का शिकार हुई और 1445 महिलाएं शारीरिक शोषण का शिकार हुई। प्रदेश में पास्को से जुड़े अपराधों में 5,951 मामले दर्ज किए गए इनमें से बलात्कार के 3,641 मामले हैं। महिलाओं और नाबालिग से हुए बलात्कारों को देखें तो प्रदेश में हर दिन 18 बलात्कार हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि महिला अधिकारों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की सरकार कितनी असंवेदनशील है, इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि पिछले चार वर्ष से राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है। महिला आयोग में शिकायतों का अंबार लगता जा रहा है लेकिन सुनवाई करने के लिए वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा किसी भी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा लगता है कि पहले शिवराज सिंह चौहान की सरकार में और अब डॉ मोहन यादव की सरकार में बेटियां लगातार असुरक्षित बनी हुई हैं। महिला सुरक्षा के मामले जब सरकार के सामने लाए जाते हैं तो उस पर कार्रवाई करने की बजाय भाजपा के नेता कुतर्क करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। बीते कुछ समय में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं से प्रदेश का सिर शर्म से झुक जाता हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं गृह मंत्री हैं, उन्हें इन मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए और कानून व्यवस्था का ऐसा माहौल प्रदेश में तैयार किया जाए कि अपराधी इस तरह का कदम उठाने से भयभीत हों।  

घूमते-घूमते पहुंच गई थीं लोरमी, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के गांव से तीन नाबालिग लड़कियां लापता

कबीरधाम. पंडरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गईं। ऐसे में गांव में हड़कंप मच गया। करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार को पुलिस ने तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। ये घूमते हुए मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र पहुंच गई थी। पंडरिया थाना प्रभारी टीआई नितिन तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे पंडरिया थाना में ग्रामीणों व परिजनों ने सूचना दर्ज कराई थी कि गांव के शासकीय स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीन नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाया गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पंडरिया में अपराध तीन अलग-अलग एफआईआर अंतर्गत धारा 137(2) BNS दर्ज कर जांच शुरू किया। पुलिस की टीम का गठन कर खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार को सूचना मिली कि मुंगेली जिले के थाना लोरमी क्षेत्र में ये बालिका देखी गई हैं। पुलिस टीम तत्काल लोरमी रवाना हुई। वहां के स्थानीय पुलिस की मदद से बालिकाओं को बरामद किया। बालिकाओं से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि वे घूमते हुए लोरमी क्षेत्र में पहुंच गई थी। साधन नहीं मिलने के कारण ग्राम बांधा में रूकी हुई थीं। सुबह पंडरिया वापस आते समय पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद किया। उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। इन सभी बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों की उपस्थिति में किया जा रहा राशन का वितरण

कलेक्टर ने पारदर्शी व्यवस्था के दिए थे निर्देश अनूपपुर शासकीय खाद्यान्न वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के तहत कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देश पर राशन की दुकान से हितग्राहियों तक राशन के  सहज, सुलभ व पारदर्शी वितरण की व्यवस्था के तहत राशन दुकानों से खाद्यान्न का वितरण ग्राम पंचायत सचिव की उपस्थिति व निगरानी में सुनिश्चित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे जिसके पालन में अब जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में  राशन वितरण की पंचायत सचिवों की उपस्थिति में की जा रही है। राशन दुकानों तक  वेयरहाउस गोदाम से राशन के परिवहन की भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

हिरासत में आरोपी ने की खुदकुशी, संदेह के घेरे में रेल्वें सुरक्षा बल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़ में चोरी के आरोपी ने थाने के भीतर खदकुशी कर ली, मृतक पर चोरी का आरोप था। आरपीएफ ने चोरी के जुर्म में गिरफ्तार कर उसे थाने में बंद किया था। चोरी के जुर्म में बंद युवक ने हवालात के बाथरुम में खुदकुशी कर ली। शख्स की मौत के बाद आरपीएफ थाने में हड़कंप मच गया। युवक ने आत्महत्या क्यों कि इसका पता नहीं चल पाया है। थाने की ओर से भी अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। घटना गुरुवार रात की हैं। मृतक युवक का नाम दिलीप तिर्की है। मृतक युवक मध्य प्रदेश के बिजुरी का रहने वाला था। मनेंद्रगढ़ रेल्वें सुरक्षा बल के जवानों ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि युवक ने सरकारी तार की चोरी की थी। पूछताछ के बाद आरपीएफ ने युवक को अपनी कस्टडी में हवालात में बंद रखा था। गुरुवार देर रात हवालात के बाथरुम में उसकी लाश मिली। हवालात में खुदकुशी की घटना से आरपीएफ थाने में हड़कंप मच गया। हवालात में किया सुसाइड चोरी के इल्जाम में आरोपी को आरपीएफ के थाने में रखा गया था। चोरी के आरोपों को लेकर उससे पूछताछ की जा रही थी। रात के वक्त हाजत के शौचालय में आरोपी ने खुदकुशी कर ली । दिनेश सिंह तोमर, सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल द्वारा थाने में युवक की खुदकुशी की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। रेल्वे सुरक्षा बल की ओर से घटना की कोई भी जानकारी मीडिया को मुहैया नहीं कराई जा रही है। घटनास्थल पर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। थाने के भीतर हुई इस घटना के बाद आला अधिकारी भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जानकारी अनुसार बिजुरी इलाके के बौरीडांड रेलवे लाइन के पास से लगातार केबल चोरी की शिकायतें मिल रही थी। आरपीएफ ने शिकायतों के बाद इलाके में गश्त तेज की। गुरुवार को इलाके में संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिलीप तिर्की नजर आया। संदेह होने पर टीम ने उसे पकड़ लिया। आरपीएफ के हाजत में रखकर उससे पूछताछ की जा रही थी। गुरुवार की रात ही आरोपी ने हाजत के शौचालय में खुदुकशी कर ली। ऐसा पुलिस का कहना है।

चपेट में आने से हुई मौत, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नदी में करंट लगाकर युवक मार रहा था मछली

कबीरधाम. कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊर में एक युवक की मौत बिजली की करंट से हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में बिजली के करंट से मछली मार रहा था। इसी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार, शुक्रवार दोपहर को ग्राम नेऊर निवासी युवक मोहन अपने साथियों के साथ नदी में मछली मारने के लिए गया था। मछली मारने के लिए पास के 11 केवी लाइन से बिजली की तार को नदी में डाला था। इसी करंट की चपेट में वह खुद आ गया। इसके बाद युवक को अचेत अवस्था में कुकदूर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। देर शाम युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जाएगी। बता दें कि कुकदूर थाना वनांचल क्षेत्र में आता है। यहां अवैध तरीके से जंगली जानवर का शिकार करने बिजली के करंट का उपयोग किया जाता है। यही कारण है कि कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिजली के करंट का उपयोग किया जा रहा है।

इस दीवाली, स्वास्थ्य का जश्न मनाएं: यू.एस. ब्लूबेरीज़ भारतीय मिठाइयों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प

जैसे-जैसे दीवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को नज़दीक आ रहा है, उपभोक्ताओं के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। यह बदलाव पोषक तत्वों से भरपूर और सुविधाजनक खाद्य विकल्पों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। यू.एस. ब्लूबेरीज़ इस जरूरत को पूरा करने के लिए एकदम सही सामग्री बनकर उभरी हैं, जो बेक्ड सामान, डेयरी उत्पादों और पारंपरिक भारतीय मिठाइयों में पोषक तत्वों का संचार करती हैं। इनके शानदार स्वाद और स्वास्थ्य लाभ के कारण, ब्लूबेरीज़ त्योहारों को मनाने के लिए एक आदर्श विकल्प बन गई हैं। पारंपरिक भारतीय मिठाइयों में ब्लूबेरीज़ का उपयोग करने से रचनात्मकता के नए रास्ते खुलते हैं। पश्चिमी बेकिंग तकनीकों को भारतीय स्वादों के साथ मिलाकर, शेफ ऐसे नए डेसर्ट बना रहे हैं जो विभिन्न उपभोक्ताओं को पसंद आते हैं। ब्लूबेरी से भरे व्यंजन, जैसे कि केक, पुडिंग और मिठाई, तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जो इस सुपरफूड की अद्भुत विविधता को दर्शाते हैं। यू.एस. हाईबश ब्लूबेरी काउंसिल (USHBC) के भारत प्रतिनिधि, श्री राज कपूर ने भारतीय बाजार में ब्लूबेरीज़ की परिवर्तनकारी क्षमता को बताया। “ब्लूबेरीज़ सिर्फ एक ट्रेंड नहीं हैं; ये स्वास्थ्य के प्रति जागरूक खाने के व्यापक बदलाव का प्रतीक हैं। जब हम अपने व्यंजनों में ब्लूबेरीज़ को शामिल करते हैं, तो हम अपने उत्पादों को ऊँचाई पर ले जाते हैं और समुदाय की सेहत को भी बढ़ावा देते हैं।” ब्लूबेरीज़ कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये आहार फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, और मैंगनीज का बेहतरीन स्रोत हैं, जो हृदय स्वास्थ्य, हड्डियों की मजबूती, और इम्यून सपोर्ट में मदद करते हैं। इन्हें ताजे और फ्रीज़ किए गए रूप में उपयोग करना आसान है, जिससे इन्हें रोजमर्रा के व्यंजनों में शामिल करना सरल हो जाता है। भारतीय बेकरी बाजार 2032 तक 29.4 अरब डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है, जो 2024 से 2032 के बीच 9.6% की CAGR से बढ़ेगा। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएँ बदल रही हैं, स्वास्थ्यवर्धक और सुविधाजनक खाद्य विकल्पों की मांग भी बढ़ रही है। ब्लूबेरीज़ इस ट्रेंड के साथ पूरी तरह से मेल खाती हैं, जो विभिन्न व्यंजनों में पोषक तत्वों से भरपूर अतिरिक्तता प्रदान करती हैं। हाल के डेटा से पता चलता है कि भारत में ब्लूबेरीज़ की मांग तेजी से बढ़ रही है। उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, और एशिया के उच्च गुणवत्ता वाले आपूर्तिकर्ता इस बढ़ते बाजार में योगदान कर रहे हैं। जनवरी से सितंबर 2024 के बीच, भारत ने सूखी, ताजा, और IQF (इंडीविजुअली क्विक फ्रोज़न) ब्लूबेरीज़ का विविधता में आयात किया, जो स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के बीच इनकी वर्षभर की लोकप्रियता को दर्शाता है। इस दौरान, भारत ने 661,242 किलोग्राम सूखी ब्लूबेरीज़ का आयात किया, जिसमें से 392,786 किलोग्राम अमेरिका से आईं। ब्लूबेरीज़ का आकर्षण केवल उनके स्वाद में नहीं, बल्कि उनके पोषण के गुणों में भी है। एक कप में केवल 80 कैलोरी होने के कारण, ये स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएँ स्वास्थ्यवर्धक और नवीन विकल्पों की ओर बढ़ रही हैं, यू.एस. ब्लूबेरीज़ भारत की बेकिंग इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए तैयार हैं। सहयोग और रचनात्मकता के माध्यम से, उद्योग ब्लूबेरीज़ की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए अच्छी तरह से स्थित है, जो स्वास्थ्य और परंपरा का जश्न मनाने के लिए एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet