LATEST NEWS

पुलिस की कार्रवाई को समाज में शांति स्थापित करने और दंगाइयों को कड़ी सजा देने के लिए आवश्यक बताया: नकवी

बहराइच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा और एनकाउंटर के संदर्भ में मीडिया से बातचीत की. नकवी ने कहा कि “बलवाइयों की कुटाई और दंगाइयों की ठुकाई समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है.” बहराइच में हालिया हिंसा के दौरान कई लोगों के बीच झड़पें हुईं, जिससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इस हिंसा के परिणामस्वरूप कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई, जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने नियंत्रण स्थापित करने के लिए कार्रवाई की. इसमें कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और एक एनकाउंटर भी हुआ.  नकवी ने कहा, “अगर समाज को सुरक्षित करना है, तो इस तरह के बलवाई और दंगाईयों की ठुकाई और कुटाई देश के हित में है.” उन्होंने सुरक्षा बलों की कार्रवाई को समाज में शांति स्थापित करने और दंगाइयों को कड़ी सजा देने के लिए आवश्यक बताया. क्या बोले नकवी? भाजपा नेता ने बलवाइयों और दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “हमारा समाज जब तक सुरक्षित नहीं होगा, तब तक विकास और शांति संभव नहीं है.” नकवी ने यह स्पष्ट किया कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने से ही समाज में स्थिरता और सुरक्षा स्थापित की जा सकती है. नकवी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, एक महान राष्ट्रवादी पार्टी भी है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों और हिस्सों को साथ लाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि कुछ हिस्से भाजपा से एलर्जी को भाजपा विरोधियों की ऊर्जा बना कर अपने और समाज के लिए नुकसान कर रहे हैं. नकवी ने ऐसे लोगों को भी भाजपा के साथ जोड़ने की अपील की, जो किसी कारणवश राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं. बहराइच हिंसा में शुक्रवार को 26 लोगों को भेजा गया जेल उत्तर प्रदेश के बहराइच में 13-14 अक्टूबर को विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को 26 और लोगों को जेल भेज दिया गया है. वहीं, इससे पहले पुलिस ने पांच आरोपियों अब्दुल हमीद, रिंकू उर्फ सरफराज, फहीम, तालीम और अफजल को सीजेएम प्रतिभा चौधरी के जजेज कालोनी स्थित आवास पर पेश किया. जहां से सीजेएम ने आरोपियों को 14 दिनों की रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. बता दें कि अब तक कुल 31 लोगों को जेल भेजा गया है. इन लोगों पर हुई कार्रवाई हिंसा में जिन 26 लोगों को जेल भेजा गया है उनका नाम इस प्रकार है. 1. असलम का बेटा अलताफ, 2. अंसार अहमद का बेटा अनवर हुसैन 3. जहिद का बेटा तालिब 4. रमजान का बेटा नफीस 5. आमीन का बेटा नौसाद 6. मुनऊ का बेटा सलाम बाबू 7. दानिश का बेटा गुलाम यश 8. मो० तुफैल का बेटा अनवार अशरत 9. मो० अली का बेटा मो० एहशान 10. मो० शफी का बेटा मो0 अली 11. नजीर अहमद का बेटा दोस्त मोहम्मद 12. अब्दुल शाहिद का बेटा मो0 जाहिद और 13. गुलाम सैय्यद का बेटा शुद आलम का नाम शामिल है.  

सिनवार की खोपड़ी में मारी गोली, बम से उड़े हाथ के चिथड़ें, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जानें कैसे मरा कसाई याह्या ?

बेरुत  हमास के खिलाफ लड़ाई में इजरायली सेना (IDF) को बड़ी कामयाबी मिली है। इजरायली सैनिकों ने खुफिया जानकारी के आधार पर दक्षिणी गाजा में जमीनी हमला किया और हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार दिया। उसके सिर में गोली मारी गई। इजरायली सैनिक सिनवार के हाथ की एक उंगली काटकर ले गए। सिनवार फिलिस्तीनी समूह हमास का पोलित ब्यूरो प्रमुख था। IDF की 828 ब्रिगेड ने तेल अल-सुल्तान के राफा इलाके में हमास प्रमुख को मारा। CNN के अनुसार इजरायली सैनिकों ने उसकी मौत की पुष्टि करने के लिए उसकी उंगली काटी और साथ ले गए। याह्या सिनवार के ठिकाने के बारे में मिली थी खुफिया जानकारी इजरायली सैनिकों को याह्या सिनवार के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सैनिकों ने हमला कर दिया। गोलीबारी के बाद जब सैनिक अंदर गए तो याह्या सिनवार से मिलता-जुलता एक शव पाया। उन्होंने डीएनए टेस्ट के लिए उसकी उंगली काटी और ले गए। सिनवार दो दशक तक इजरायली जेल में था। इजरायल के पास पहले से उसका डीएनए प्रोफाइल है। 2011 में कैदियों की अदला-बदली में उसे रिहा किया गया था। CNN ने इजरायल नेशनल सेंटर ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन के चेन कुगेल के हवाले से बताया है कि सिनवार की उंगली से निकाले गए डीएनए प्रोफाइल को पहले से मौजूद सिनवार के प्रोफाइल से मैच कराया गया। इसके मिलान होने पर पुष्टि हो सकी कि सिनवार मारा गया। सैनिकों ने पहले उसके दांतों से उसकी पहचान करने की कोशिश की, लेकिन वे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो सके। सोशल मीडिया पर इजरायली सैनिकों द्वारा हमास प्रमुख के ठिकाने की तलाशी लेने के वीडियो सामने आए। एक वीडियो में दो इजरायली सैनिक एक शव (जिसे याह्या सिनवार का बताया जा रहा है) के पास खड़े हैं। उसके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली कटी हुई है। सिनवार की मौत सिर पर गोली लगने से हुई इजरायली सैनिकों की ओर से याह्या सिनवार के ठिकाने की तलाशी लेते वक्त के कुछ वीडियो सामने आए हैं। ऐसे ही वीडियो में 2 इजरायली सैनिक एक शव के पास खड़े दिख रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि यह सिनवार की डेडबॉडी है। इसमें हमास चीफ के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली कटी हुई है। हालांकि, सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया कि वीडियो का विश्लेषण हुआ है जिसमें उसके बाएं हाथ की पांचों उंगलियां दिख रही हैं। ऐसा हो सकता है कि बाद में एक अंगुली काटी गई हो। याह्या सिनवार के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि सिनवार की मौत सिर पर गोली लगने से हुई थी। सिनवार की खोपड़ी का एक हिस्सा उड़ गया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में याह्या सिनवार के चेहरे पर चोटें दिखाई दे रही हैं। गोली लगने से उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा उड़ गया है। हमास ने भी पुष्टि कर दी है कि उसका नेता याह्या सिनवार गाजा में इजरायली बलों के हमले में मारा गया। चरमपंथी संगठन ने अपना यह रुख दोहराया कि एक साल पहले इजराइल से बंधक बनाए गए लोगों को तब तक नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक गाजा में संघर्ष विराम नहीं होता और इजरायली सैनिकों की वापसी नहीं होती। इससे एक दिन पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जब तक बंधकों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक देश की सेना लड़ती रहेगी और हमास को कमजोर करने के लिए गाजा में तैनात रहेगी। सिनवार के शव के पोस्टमार्टम से मिली बड़ी जानकारी याह्या सिनवार के शव के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उसके सिर में गोली मारी गई थी। मौत इसी चलते हुई। सिनवार टैंक के गोले के छर्रे लगने से घायल हो गया था। उसके चेहरे पर चोटें थी। खोपड़ी का एक हिस्सा उड़ा हुआ था। ठिकाने में घुसने से पहले इजरायली सैनिकों ने टैंक से गोले दागे थे। हमास को नए नेता की तलाश हमास को अब नए राजनीतिक नेता की तलाश है। सिनवार का भाई मोहम्मद सिनवार बड़ी भूमिका निभा सकता है। याह्या सिनवार 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। इसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके चलते इजरायल ने गाजा में हमला शुरू किया था। इस लड़ाई में अब तक गाजा में 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

मुबारक गुल को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता एवं विधायक मुबारक गुल को शनिवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलायी गयी। श्री गुल को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। श्री गुल सदन के नए अध्यक्ष के चयन और पदभार ग्रहण तक अस्थायी अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। वह विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगें। उसके बाद सदन नये अध्यक्ष का चुनाव करेगा। अधिकारियों के अनुसार, नये सदस्यों को 21 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे यहां विधानसभा भवन में सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी। उपराज्यपाल ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम की धारा के तहत गुल को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया। श्री गुल श्रीनगर जिले के ईदगाह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार छठी बार चुने गए हैं। श्री गुल 1952 में जन्मे श्री गुल विधि स्नातक हैं। इससे पहले, वह 1983, 1986, 2002, 2008 और 2014 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए चुने गए थे। 1987 में, वह जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के लिये चुने गये थे और 2013 में सर्वसम्मति से विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये थे।  

हेमा शर्मा दूसरे हफ्ते में बिग बॉस के घर से हुईं बेघर

रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 18’ का दूसरे हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड बेहद कमाल का होने वाला है। जहां सलमान खान घरवालों को लताड़ते दिखाई देंगे। वहीं, ‘लाफ्टर शेफ्स’ के कुछ कंटेस्टेंट्स स्टेज पर होस्ट के साथ तड़का लगाएंगे। साथ ही कोई न कोई एविक्ट भी हो जाएगा। फिलहाल एक नाम सामने भी आ रहा है और बताया जा रहा है कि वह पहला कंटेस्टेंट बना, जो बेघर हो गया है। आइए बताते हैं। ‘बिग बॉस सीजन 18’ में इस हफ्ते कुल 10 सदस्य नॉमिनेटेड थे, जिसमें रजत दलाल, तजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, हेमा शर्मा, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांजे, करणवीर मेहरा और मुस्कान बामने के अलावा एलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा का भी नाम शामिल था। ऐसे में सभी घरवाले अच्छा करते दिखाई दिए। लेकिन पत्ता एक का कट गया है। हेमा शर्मा ‘बिग बॉस 18’ से एलिमिनेट हो गईं ‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हेमा शर्मा एविक्ट हो चुकी हैं। और एलिमिनेट होने वाली वह पहली कंटेस्टेंट भी बनी हैं। जहां लोगों को गुंजाइश थी कि मुस्कान जा सकती हैं। मगर ‘वायरल भाभी’ ज्यादा कंटेंट न दे सकीं और दूसरे ही हफ्ते उनका बोरिया-बिस्तर बंध गया और वह रवाना हो गईं। जब तक जेल में थीं, तब तक तो दिखाई भी दे रही थीं। मगर बाहर आते ही, उनका सारा गेम चौपट हो गया। सलमान खान के साथ होगी विक्की-अंकिता की मस्ती वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने शिल्पा शिरोडकर को हौसला दिया। अविनाश मिश्रा का पक्ष लिया और अरफीन को अच्छे से सुनाया। उनकी हेकड़ी निकाली। पूरे हफ्ते में उन्होंने जो कुछ किया। जो फैसले लिए, उन सब का हिसाब-किताब पूरा किया। बताया जा रहा है कि कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी के अलावा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी स्टेज पर नजर आएंगे।

प्रगति की राह पर अग्रसर छत्तीसगढ़ : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मांगी ₹1,383 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए मंजूरी

नई दिल्ली/ रायपुर छत्तीसगढ़ की सड़क अवसंरचना के विकास और सुधार को समर्थन देने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और 2024-25 के केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 13 महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत ₹1,383 करोड़ है, के प्रस्तावों की मंजूरी का अनुरोध किया। इसके अलावा, साहू ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए मार्गों की घोषणा का अनुरोध किया। सड़क परिवहन मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए, मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम के तहत साहू द्वारा प्रस्तावित मार्गों पर विचार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों के मार्ग निम्नलिखित हैं:  1. रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तर प्रदेश सीमा (282 किमी) 2. कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा (482 किमी) 3. रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नंदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार (135 किमी) 4. केंवची राष्ट्रीय राजमार्ग 45 – पेंड्रा रोड पासान – कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग – 130 (116 किमी) 5. मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला (बालोद) सड़क (176 किमी) 6. राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क (100 किमी) 7. पंडरिया-बजाग-गदासरई सड़क (37 किमी) 8.राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130B (रायपुर रिंग रोड) से जोड़ने वाली सड़क (11 किमी) साहू ने सड़क परिवहन मंत्री के प्रति छत्तीसगढ़ में सड़क विकास पहलों को आगे बढ़ाने में निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आवश्यक है और यह छत्तीसगढ़ की परिवर्तनकारी राह की नींव रखता है।” साहू ने राज्य के विकास और प्रगति के लिए इन परियोजनाओं के महत्व पर जोर दिया और ऐसे और अधिक पहलों का स्वागत करने की तत्परता व्यक्त की, जो छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को महत्वपूर्ण रूप से लाभान्वित करेंगी।

एक लाख रुपए रिश्वत लेते लेडी DPC अफसर को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया

इंदौर मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त का एक्शन जारी है. शुक्रवार को एक बार फिर इंदौर में बड़ी कार्रवाई हुई. लोकायुक्त की टीम ने जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा. कार्रवाई स्कूल संचालक दिलीप बुझानी की शिकायत के बाद हुई. उन्होंने आरटीआई एक्टिविस्ट संजय मिश्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. जानकारी के अनुसार, संजय मिश्रा ने दिलीप बुझानी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. स्कूल की मान्यता से संबंधित जांच को रुकवाने का भरोसा दिया गया था. फरियादी दिलीप बुझानी ने शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई. लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया. सत्यापन में शिकायत की सही पायी गयी. लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई. आज दिलीप बुझानी से 1 लाख रुपये की पहली किश्त लेते समय डीपीसी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी लोकायुक्त की टीम के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है. लोकायुक्त ने डीपीसी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की प्रतिबद्धता एक बार फिर साबित हुई है. लोकायुक्त ने डीपीसी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज किया है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 सरकारी कर्मचारियों के रिश्वत मांगने या देने से संबंधित मामलों में लगाई जाती है. लोकायुक्त की जांच जारी है. रिश्वतखोरी के खिलाफ टीम की लगातार कार्रवाई बता दें कि भोपाल स्थित तकनीकी शिक्षा विभाग का जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी लोकायुक्त की छापेमारी में काली कमाई का कुबेर निकला है. जूनियर ऑडिटर  के घर पर छापेमारी में 90 करोड़ रुपये की अधिक चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए. रमेश हिंगोरानी ने रियल स्टेट और ब्याज के कारोबार में भी रुपये निवेश कर रखे हैं. प्रॉपर्टी के दस्तावेजों की लोकायुक्त टीम जांच कर रही है. माना जा रहा है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है.

आईएसएल: ईस्ट बंगाल पर दबदबा बरकरार रखने उतरेगा मोहन बागान सुपर जायंट

कोलकाता सिटी ऑफ जॉय आज शाम विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में एक और प्रतिष्ठित कोलकाता डर्बी का गवाह बनने जा रहा है, जब मोहन बागान सुपर जायंट सुपर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 सीजन में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल पर दबदबा बरकरार रखने के लिए उतरेगा। दोनों क्लबों को इस आईएसएल सीजन में की शुरुआती चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ईस्ट बंगाल एफसी अकेली टीम है जो अपने चारों मैच हारी है, जबकि मैरिनर्स ने आक्रामक कौशल दिखाया है लेकिन वे अब तक खेले चार मैचों में सात गोल खाकर रक्षात्मक रूप से लडखड़ा रहे हैं। मोहन बागान मोहम्मडन एससी पर 3-0 की जीत के बाद मैदान पर उतरेगा। स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना का लक्ष्य इस सीजन में पहली बार लगातार जीत और क्लीन शीट पाना होगा। मोहन बागान ने 2024 में अपने 12 घरेलू आईएसएल मैचों में से प्रत्येक में गोल दागा है, उनमें से 11 मैचों में कम से कम दो गोल किए हैं। उन्होंने 2024 में साल्ट लेक स्टेडियम में 29 गोल किए हैं। वहीं, ईस्ट बंगाल एफसी मैरिनर्स के खिलाफ अपने पिछले आठ आईएसएल मुकाबलों में जीत से दूर है और हर मुकाबले में कम से कम दो गोल खाए हैं। रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड अभी भी सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में है। मोहन बागान सुपर जायंट के स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ हालिया जीत पर विश्वास जताया है, और आश्वासन दिया कि मैच में क्या होगा, अब वो ही मायने रखता है। उन्होंने कहा, “हमने कुछ दिनों तक आराम किया। अब, हमारे खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। मेरा मानना है कि हम पिछले मैच के बाद अच्छी स्थिति में हैं। लेकिन अब, महत्वपूर्ण मैच है और हमारा ध्यान उसी पर केंद्रित है।” ईस्ट बंगाल एफसी के रणनीतिकार बिनो जॉर्ज ने इस सीजन में मजबूत टीम तैयार करने के लिए प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम अपनी योजनाओं पर टिके रहेंगे। प्रबंधन ने इस बार एक अच्छी टीम बनाई है। अब बतौर कोच योजना बनाना हमारा काम है। हम अपना 100% देंगे।”  

कलेक्टर ने की 15 साल से पुराने वाहनों की नीलामी की समीक्षा

कलेक्टर ने की 15 साल से पुराने वाहनों की नीलामी की समीक्षा जिले में 15  साल से पुराने 261 वाहन हैं दर्ज 30 अक्टूबर तक नीलाम करने दिए निर्देश बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर 15 साल से पुराने शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रगति की समीक्षा की। वित्त विभाग ने ऐसे सभी वाहनों को नीलामी के निर्देश दिए हैं। जिले में 15 साल से पुराने विभिन्न प्रकार के 261 वाहनों की जानकारी सामने आई है। पुराने वाहनों की नीलामी के बाद संबंधित विभागों को नए वाहन मुहैया कराए जाएंगे। कलेक्टर ने 30 अक्टूबर के पहले नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आरटीओ श्री आनंद रूप तिवारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।          कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे सभी वाहनों को पोर्टल में कल तक दर्ज करने को कहा है। पंजीकृत वाहनों की अपसेट प्राइज निर्धारित करने के लिए समिति को आगे की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। आरटीओ, पीडब्ल्यूडी विद्युत यांत्रिकी और संबंधित विभागीय अधिकारी इस समिति में शामिल है। समिति द्वारा मौका मुआयना कर भौतिक मूल्य का निर्धारण किया जाएगा। आरटीओ श्री तिवारी ने बताया कि स्क्रैपिंग संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान और शंका समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। सभी संबंधित अधिकारी इस ग्रुप से जुड़ जाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 261 वाहन पंद्रह साल से पुराने चिन्हित किए गए हैं। इसमें सभी तरह के वाहन और 38 विभागों से संबंधित हैं। ज्यादातर वाहन स्वास्थ्य विभाग, एसईसीएल और नगर निगम से संबंधित हैं।

567 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ, राजस्थान-जोधपुर में बीएसएफ की हुई भव्य परेड

जोधपुर. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एम एल गर्ग, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर (राजस्थान) रहे, जिन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि महोदय ने नव-आरक्षकों को पत्रकारों के वार्ता करते हुए करते हुए कहा कि आप सीमा सुरक्षा बल में शमिल होकर अपने चुनौतियों लड़ने का साहसिक निर्णय लिया है। निष्ठा और ईमानदारी से सौंपे गये कार्याें को पूरा करते हुए, निश्चय ही देश को प्रथम पंक्ति में लाने में अपना विशिष्ट सहयोग अवश्य प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीएसएफ के 60वें स्थापना दिवस पर 1 दिसंबर को होने वाले आयोजन को लेकर बताया कि बीएसएफ का स्थापना दिवस का भव्य आयोजन जोधपुर में होने जा रहा है, जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथित्य में आयोजित होना संभावित है। समारोह में मुख्य अतिथि ने भव्य परेड के लिए सहायक प्रशिक्षण केन्द्र की ट्रेनिंग टीम को बधाई दी और सभी नव-आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवआरक्षकों के माता पिता व अभिभावक भी परेड में शामिल हुए व अपने बेटे के तन पर वर्दी देख माता पिता के सिर गर्व से ऊंचे हो गए। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ठ प्रर्दशन के लिए नव-आरक्षक प्रियांशु तिवारी, नव-आरक्षक बिकास बारों, व नव-आरक्षक योगेश सिंह महर, सभी को अपने-अपने बैच में ओवर ऑल प्रथम स्थान हासिल करने के स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। नव-आरक्षक प्रियांशु तिवारी ने भव्य परेड का नेतृत्व किया व बेस्ट इन ड्रिल का पदक प्राप्त किया।

प्रदेश की 1400 ग्राम पंचायतों में जल्द बनेंगे कार्यालय भवन, गांवों में सामुदायिक भवनों का भी निर्माण कराएगी सरकार

भोपाल  नगरीय निकायों की तर्ज पर अब ग्राम पंचायतों के सरपंचों के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव तीन चौथाई बहुमत से पास करने पर तीन साल बाद लाने का प्रविधान लाया जाएगा। रोजगार सहायक एवं सचिव की एसीआर लिखने का अधिकार सरपंच को दिए गए हैं। इसमें ग्राम रोजगार सहायक के मूल्यांकन प्रपत्र का स्वीकारकर्ता सरपंच को बनाया गया है। पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 22 के अंतर्गत सरपंचों को जनपद पंचायत में रोस्टर के हिसाब से 20% प्रतिवर्ष बुलाए जाने के प्रविधान का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। यह बात प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मीडिया से चर्चा में कही। 1400 ग्राम पंचायत भवन बनेंगे मंत्री पटेल ने बताया कि भवन विहीन ग्राम पंचायतों के लिए 1400 ग्राम पंचायत भवनों की स्वीकृति प्रथम चरण में जारी की जा रही है। मंत्री ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण समुदाय के लिए सामुदायिक भवनों का निर्माण भी चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत श्रम सामग्री (60:40) का अनुपात अभी तक जिला स्तर पर संधारित किया जाता था। अब इसको जनपद स्तर पर संधारित किया जाएगा। सहायक यंत्री को तकनीकी स्वीकृति जारी करने के अधिकार की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़कर 25 लाख की गई है। तकनीकी स्वीकृति सहायक यंत्री को अधिकृत किया जा चुका है। झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई मंत्री पटेल ने यह भी कहा कि मनरेगा योजना अंतर्गत कपिलधारा की इकाई लागत राशि तथा पेयजल के लिए बनाने वाले सामुदायिक कूप की लागत राशि में अंतर है। इसको युक्तियुक्त करने का अनुरोध किया गया है, इस पर विचार किया जाएगा। पंचायत राज ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 का दुरुपयोग सरपंच के विरुद्ध ना हो इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। सीएम हेल्पलाइन 181 पर झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले तथा आदतन शिकायतकर्ता के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए लोक सेवा प्रबंधन विभाग से कहा गया है। श्रमोदय आदर्श आईटीआई का श्रम मंत्री पटेल ने किया अवलोकन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को भोपाल स्थित श्रमोदय आदर्श आइटीआइ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विभिन्न ट्रेड्स की कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्रों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाएं छात्रों को उद्योग की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं और उन्हें एक प्रतिस्पर्धी माहौल में सफल होने के लिए सशक्त बनाती हैं। मंत्री पटेल ने आइटीआइ में प्रदेश के बलाघाट, छतरपुर, छिंदवाडा, बैतूल, भिंड ग्वालियर, पन्ना व अन्य जिलों से आए अध्ययनरत छात्रों से बातचीत की, जहां उन्होंने छात्रों से उनके ट्रेड्स के अध्ययन और तकनीकी प्रशिक्षण के अनुभव के बारे में विस्तार से चर्चा की। पटेल ने छात्रों से उनके विषयों से संबंधित प्रश्न भी पूछे कि उद्योग जगत में अपनी योग्यता को लेकर छात्र कितने आश्वस्त महसूस करते हैं।

मुख्यमंत्री ने आज रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला – 2024 का शुभारंभ किया

देहरादून मुख्यमंत्री ने आज रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला – 2024 का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं से वार्ता कर उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली तथा महिलाओं द्वारा निर्मित मंडुवे के बने केक की सराहना की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित दीए की खरीददारी कर ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस मेले में महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद मातृशक्ति के परिश्रम, नवाचार के प्रतीक हैं। अपने परिश्रम और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से महिलाएं आजीविका चलाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरस मेला हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा, कौशल और उद्यमिता को प्रदर्शित करने का भी प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हमारे स्थानीय उत्पादों को सशक्त बनाने के लिए वोकल फॉर लोकल अभियान प्रारंभ किया गया था। यह मेला भी इस अभियान को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि आजीविका मेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को भी साकार करने में सिद्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत राज्य की एक लाख से अधिक महिलाओं ने लखपति बनने का गौरव प्राप्त किया है। हमारा संकल्प वर्ष 2025 तक 1.5 लाख लखपति दीदी बनाने का है। कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण समय में भी सरकार ने मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह योजना के अंतर्गत ₹84 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान कर महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने का प्रयास किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 30 हजार से अधिक समूहों को ब्याज प्रतिपूर्ति के रूप में ₹24 करोड़ की छूट भी दी गई। 159 महिला सीएलएफ को लगभग ₹8 करोड़ का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया गया। 43 हजार सक्रिय समूहों के स्वावलंबन हेतु ₹51 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान स्त्री शक्ति स्वयं सहायता समूह से स्वाति नेगी ने बताया कि उन्होंने 2019 में ग्रोथ सेंटर के माध्यम से ट्रेनिंग लेकर 20 महिलाओं के साथ दीपावली में काम आने वाली सजावटी मालाएं बनाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया राज्य सरकार द्वारा सचिवालय से लेकर ग्राम स्तर हर जगह उनके स्टॉल लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया समूह की प्रत्येक महिला महीने में ₹10 से ₹12 हज़ार की आय अर्जित कर रही हैं। कार्यक्रम में लखपति दीदी फरजाना खान ने मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर आउटलेट्स खोले जाने का अनुरोध किया। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री ने आयुक्त ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल को प्रत्येक जिले के हर संभव स्थान पर आउटलेट्स खोले जाने हेतु परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी बहनों को वचन देता हूं कि उनकी हर संभव मदद की जायेगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विश्वास डाबर, जोत सिंह बिष्ट, आयुक्त ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल, जिला अधिकारी देहरादून सविन बंसल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

UCC: ‘नियमावली और क्रियान्वयन समिति’ ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री को ड्राफ्ट सौंपा

देहरादून समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2024 अधिनियम के राज्य में क्रियान्वयन के लिए सेवानिवृत्त आई.ए.एस. शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई ‘नियमावली और क्रियान्वयन समिति’ ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री @pushkardhami  को नियमावली का ड्राफ्ट सौंपा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आई.ए.एस.शत्रुघ्न सिंह, सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा मौजूद रहे। समिति द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2024 अधिनियम की नियमावली का ड्राफ्ट सौंपे जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2022 में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद हमने मंत्री मण्डल की पहली बैठक में निर्णय लिया कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देशाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति बनाई गई। कमेटी के रिपोर्ट सौंपने के बाद 07 फरवरी, 2024 को राज्य विधान सभा में पारित किया गया। उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता विधेयक 2024 पर महामहिम राष्ट्रपति की सहमति के बाद 12 मार्च, 2024 को समान नागरिक संहिता उत्तराखण्ड, 2024 अधिनियम पारित हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आज समान नागरिक संहिता अधिनियम की नियमावली सौंपी गई है। इस नियमावली में मुख्य रूप से चार भाग है। जिसमें विवाह एवं विवाह-विच्छेद लिव-इन रिलेशनशिप, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण तथा उत्तराधिकार सम्बन्धी नियमों के पंजीकरण सम्बन्धी प्रक्रियाएं उल्लिखित है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंत्रीमण्डल की बैठक में इस अधिनियम को राज्य में प्रभावी रूप से लागू करने की तिथि तय की जायेगी। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सामान्य की सुलभता के दृष्टिगत इस समान नागरिक संहिता के लिए एक पोर्टल तथा मोबाइल एप भी तैयार किया गया है, जिससे कि पंजीकरण, अपील आदि की समस्त सुविधाएं जन सामान्य को ऑनलाइन माध्यम से सुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधेयक बना है। जल्द इस अधिनियम को धरातल पर उतारा जायेगा। आजादी के बाद उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बन जायेगा जिसे समान नागरिक संहिता लागू करने का गौरव प्राप्त होगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय, विशेष सचिव श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम में विभिन्न कार्यों हेतु ₹20 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की

टिहरी मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में टकोली से बगडवालधार मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु ₹09 करोड़ 65 लाख 44 हजार, जनपद चमोला के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड घाट में नंदप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु ₹06 करोड़ 41 लाख 86 हजार की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम में विभिन्न कार्यों हेतु ₹20 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार में विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, आर्यनगर कॉलोनी, ज्वालापुर में ₹208.13 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग का निर्माण, विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार में शास्त्रीनगर, मौ0 कडच्छ, मौ0 कोटरवान, मौ0 अहबाबनगर, ज्वालापुर में ₹212.20 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग का निर्माण तथा विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार में गोविन्दपुरी कॉलोनी में ₹101.60 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार जनपद हरिद्वार हेतु कुल ₹521.93 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।  

एक को किया गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में ट्रेलर से पकड़ी 65.50 लाख रुपये की शराब

सिरोही. समीपवर्ती गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस द्वारा ट्रेलर में छिपाकर ले जाई जा रही 65.50 लाख रुपये की विदेशी शराब को जब्त किया गया है। इस मामले में शराब एवं ट्रेलर को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। गुजरात पुलिस द्वारा शराब तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमीरगढ़ पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वहां से गुजर रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। उस दौरान राजस्थान की ओर से आए एक ट्रेलर को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें विदेशी शराब के 850 बॉक्स पाए गए। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर रेस, तिलोती, लाडनूं, जिला नागौर निवासी जीवराजसिंह उर्फ हनुमंतसिंह पुत्र उगमसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर शराब एवं ट्रेलर को जब्त कर लिया गया। अब तक की पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार यह शराब जयपुर में भरी गई थी। अब पुलिस जयपुर में शराब कहां से भरी गई थी तथा इसे गुजरात में कहां सप्लाई किया जाना था इसका पता लगाने की कवायद की जा रही है। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक एसके.परमार, एएसआई चेनाजी वर्शीजी, एचसी दीपकभाईनानजीभाई, पीसी गिरभाई अशोकभाई, पीसी महेशभाई शंभूजी, पीसी अमरतभाईखोदाभाई एवं डॉ.पीसी जितुदानभिखुदान सम्मिलित रहे। पुलिस को चकमा विदेशी शराब से भरा यह ट्रेलर सिरोही जिले के शिवगंज, पालडी एम, सिरोही, पिंडवाड़ा, सरूपगंज, आबूरोड सदर, रीको पुलिस थाना के सामने तथा सीमावर्ती मावल चौकी होते हुए गुजरात सीमा में प्रवेश कर गया, लेकिन किसी भी थाने को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि, गुजरात सीमा में घुसते ही पुलिस ने पकड़ लिया।

स्टेट बार और सदस्य की ओर से जवाब प्रस्तुत नहीं, हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई, कॉस्ट लगाने की चेतावनी दी

जबलपुर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने एमपी स्टेट बार काउंसिल के चैंबर आवंटन प्रकरण को गंभीरता से लिया है। हाईकोर्ट ने स्टेट बार और सदस्य जगन्नाथ त्रिपाठी को चेतावनी दी है कि यदि दो सप्ताह में जवाब पेश नहीं किया गया तो 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना राशि जमा करने पर ही जवाब स्वीकार किया जाएगा। जुर्माना एमपी लीगल एड के कोष में जमा करनी होगी। प्रकरण की अगली सुनवाई 18 नवंबर वाले सप्ताह में होगी। याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी अधिवक्ता ग्रीष्म जैन की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि स्टेट बार के सदस्य जगन्नाथ त्रिपाठी ने मनमाने तरीके से आवंटित चैंबर का 54 माह तक लाभ उठाया है। इस अवधि के बिजली बिल का भी उनके द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। हाईकोर्ट ने नियम विरुद्ध आवंटन पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बावजूद, दिवंगत हो चुके या जज बन चुके वकीलों के रिश्तेदारों को चैंबर आवंटित कर दिए गए हैं। सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता की ओर से यह दलील दी गई कि चार माह गुजर चुके हैं, लेकिन स्टेट बार और सदस्य जगन्नाथ त्रिपाठी की ओर से अब तक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस जानकारी को रिकॉर्ड पर लेते हुए हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई और उपरोक्त आदेश जारी किए।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet