LATEST NEWS

भारतीय टीम ने फिर ऐसा कारनामा किया, जो केवल भारतीय टीम ही कर सकती है, की शानदार वापसी, सरफराज का नाबाद शतक

बेंगलुरु दो दिन पहले शायद हर किसी के जेहन में चल रहा था कि भारतीय टीम को पारी की हार का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में केवल 46 रन पर समेटने के बाद 402 रन बनाकर 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली थी, और तब शायद न्यूजीलैंड ने सोचा था कि जीत उनसे केवल कुछ ही कदम दूर है, लेकिन भारतीय टीम ने फिर ऐसा कारनामा किया, जो केवल भारतीय टीम ही कर सकती है। हालांकि भारतीय टीम मैच में अभी पीछे है, लेकिन पारी की हार को टीम ने टाल दिया है। भारतीय टीम ने यहां एम. चिन्नास्वामी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन 3 विकेट पर 344 रन बना लिए हैं। सरफराज खान शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 125 रन बनाकर नाबाद हैं, उनके साथ ऋषभ पंत 45 रनों की अर्धशतकीय पारी के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। बारिश के कारण जब खेल रोका गया, तब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के स्कोर से केवल 12 रन दूर हैं। दूसरी पारी में रोहित और यशस्वी ने भारत को दिलाई अच्छी शुरुआत दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। यशस्वी 52 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रोहित ने टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक जड़ा। रोहित अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह अजीब तरीके से आउट हो गए। दरअसल, रोहित ने गेंद को अच्छे से डिफेंड कर लिया था, लेकिन गेंद पीछे की ओर गई और स्टम्प्स में जा लगी। इस तरह रोहित आउट हो गए। रोहित ने 63 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे। इस दौरान सरफराज ने अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। फिर इसके बाद कोहली ने भी पचासा जड़ दिया। इस दौरान कोहली टेस्ट में नौ हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। कोहली और सरफराज दोनों 100 रन से अधिक साझेदारी कर भारतीय टीम को मुश्किल से निकाल रहे थे, लेकिन तीसरे दिन के खेल की अंतिम गेंद पर कोहली ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। चौथे दिन सरफराज और पंत ने कराई भारत की वापसी चौथे दिन सुबह जब सरफराज और पंत बल्लेबाजी करने उतरे तो भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर 125 रनों से पीछे थी, दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत में संभलकर खेला, लेकिन इसके बाद अपने हाथ खोलने शुरु किये. सरफराज ने 110 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में उनका पहला शतक था। हालांकि इसके बाद पंत ने भी अपने हाथ खोले और 55 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 71 ओवर में 3 विकेट पर 344 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरु हो गई और अंपायरों ने लंच की घोषणा कर दी। सरफराज 125 और पंत 53 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 132 गेंदों पर 113 रनों की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 402 रन, रचिन रवींद्र का शतक, साउथी ने लगाया अर्धशतक इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने 134 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 157 गेंदों का सामना किया और 13 चौके व 4 छक्के लगाए। उन्होंने चिम साउथी के साथ मिलकर आठवें आठवें विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी भी की, जिसमें साउथी की 65 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी भी शामिल थी। साउथी ने 73 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और 4 छक्का लगाया। इन दोनों के अलावा डेवोन कॉन्वे ने 91 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 3-3, मोहम्मद सिराज ने 2, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया। भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमटी, पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम केवल 46 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 20 रन बनाए, जबकि पांच बल्लेबाजों ने खाता भी नहीं खोला और तीन बल्लेबाज तीन रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। ऋषभ पंत के अलावा यशस्वी जयसवाल (13) ही दहाई का आंकड़ा छू सके, जबकि विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा और रविंचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 विकेट झटके, जबकि विलियम ओ’रूर्के ने 4 विकेट लिए, वहीं टिम साउथी को 1 विकेट मिला।  

जेल में रहते हुए 40 किलो वजन कम हो गया, लेकिन यह किसी ने नहीं दिखाया, केंद्र सरकार पर साधा निशाना: सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल से बाहर आकर केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ निशाना साधा और जेल के अंदर रहते हुए उन पर लगे आरोपों को जवाब दिया। जेल में उनके वीआईपी ट्रीटमेंट वाले वायरल वीडियो का भी उन्होंने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, जेल में रहते हुए उनका 40 किलो वजन कम हो गया, लेकिन यह किसी ने नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह मर भी सकते थे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, जिस वीडियो की बात हो रही है वो मेरी सर्जरी के समय था का था, डॉक्टर ने बेड रेस्ट कहा था। उन्होंने कहा, तिहाड़ जेल में हर जगह कैमरे लगे हैं किसी और की फुटेज क्यों नहीं मिल रही है? ये कह रहे हैं सत्येंद्र जैन शानदार खाना खा रहे हैं , मैं वहां कैंटीन से खरीद कर खाता था। मैं बिल भी दिखा सकता हूं। वहां सबके लिए बिसलेरी का पानी मिलता है खरीद कर पी सकते हैं। उन्होंने कहा, जिस वीडियो की बात हो रही है वो मेरी सर्जरी के समय था का था, डॉक्टर ने बेड रेस्ट कहा था। लोग कह रहे हैं मैं मसाज करा था लेकिन वो फिजियोथेरेपी हो रही थी। कभी किसी ने पूरे कपड़े पहन कर मसाज कराया है? ”   ‘अब तक मुझे फांसी दे चुकी होती केंद्र सरकार’ सत्येंद्र जैन ने कहा, अगर लोकतंत्र नहीं होता तो केंद्र सरकार अब तक मुझे फांसी दे चुकी होती।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर हम बदलाव लाने की कोशिश करेंगे तो हमें जेल जाना पड़ेगा। जेल जाने के बाद हमारे कई नेताओं ने हमेशा सोचा कि वे हमें क्यों तोड़ना चाहते हैं? हमने इसके बारे में बहुत सोचा और हम इस नतीजे पर पहुंचे कि वे सिर्फ हमें और हम जो बदलाव लाए, उसे रोकना चाहते हैं। सत्येंद्र जैन ने कहा, मेरे खिलाफ यह मामला चलते हुए 7 साल से ज्यादा समय हो गया है। अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है, उनका एकमात्र उद्देश्य मुझे, मनीष सिसौदिया और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना था। मुझे महीनों तक जैल में अकेले रखा गया था। मुझे जेल में मिल रही जिन सुविधाओं का सीसीटीवी फुटेज वायरल किया गया वे सुविधाएं तो सारे कैदियों को मिल रही थीं। जेल में मेरा वजन 40 किलो कम हो गया था, लेकिन वे इसे लोगों को कभी नहीं दिखाएंगे। मैं मर भी सकता था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज खान ने मारा अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक

बेंगलुरु सरफराज खान ने शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। ऐसा करने में उन्हें सात पारियां लगीं। सरफराज ने 110 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के लगाकर यह पारी खेली। वह 154 गेंदों में 16 चौके और 3 छक्के की बदौलत 125 रन बनाकर नाबाद हैं उन्होंने शुभमन गिल की जगह ली, जो गर्दन की समस्या से जूझ रहे हैं। 26 वर्षीय सरफराज ने इस साल की शुरुआत में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में वे शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी की, जिससे यह 22वां मौका बन गया जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक ही टेस्ट में शून्य और शतक बनाया। सलामी बल्लेबाजों के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने विराट कोहली (70) के साथ तीसरे विकेट के लिए शतक से अधिक की साझेदारी की, लेकिन कोहली आउट हो गए। इसके बाद वे पंत (नाबाद 53) के साथ मिलकर अब तक 113 रन जोड़ चुके हैं। सरफराज ने इस महीने की शुरुआत में शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप में मुंबई के लिए दोहरा शतक जड़ा था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 15 शतक लगाए हैं।  

एसीबी के निशाने पर बड़े ब्यूरोक्रेट्स, राजस्थान-जयपुर में राजकॉम्प के ग्रुप जीएम के ठिकानों पर छापेमारी

जयपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज राजकॉम्प के ग्रुप जनरल मैनेजर छत्रपाल सिंह के जयपुर, दिल्ली, गाजियाबाद सहित कई जगहों पर छापेमारी की। ACB आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर सर्च कर रही है। शुरुआती जांच में अभी तक ACB को पोर्श, डिफेंडर, स्कॉर्पियो, थार सहित कई महंगी गाड़ियां मिली हैं। ACB DG रविप्रकाश मेहरड़ा के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी जांच में लगे हुए। खास बात यह है कि सीपी सिंह के तार ब्यूरोक्रेसी के कई बड़े अफसरों से जुड़े हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीओआईटी में रह चुके एक सीनियर आईएएस तक भी इस जांच की आंच पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने से पहले भी सीपी सिंह के ठिकानों पर ED का एक्शन हुआ था, जिसमें इनके प्राइवेट लॉकर्स में बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ था। गौरतलब है कि पिछली सरकार में मोबाइल फोन खरीद के टेंडरों से जुड़ा काम इन्हीं के पास था। IAS अखिल अरोड़ा भी निशाने पर एसीबी की कार्रवाई यह बता रही है कि डीओआईटी में पिछले कुछ सालों में टेंडरों के नाम पर भारी लूट की गई है। पिछले साल एसीबी ने एक परिवार को दर्ज कर डीओआईटी के तत्कालीन चेयरमैन आईएएस अखिल अरोड़ा के खिलाफ अनुसंधान की अनुमति के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी थी लेकिन बड़े अफसरों के प्रभाव में यह चिट्ठी दबा दी गई। हाईकोर्ट की फटकार के बाद कार्रवाई गौरतलब है कि पिछले दिनों हाईकोर्ट ने एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए ACB के डीजीपी को तलब किया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने यह टिप्प्णी की थी कि डीओआईटी राजस्थान का सबसे भ्रष्ट महकमा है और साथ ही ACB को निर्देश दिए थे कि डीओआईटी में पिछले 5 सालों में जो भी टेंडर हुए हैं, उनकी जांच की जाए।

करवा चौथ पर पहनना है शादी का लहंगा तो इन बातों रखें ध्यान

करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। ये दिन पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन का इंतजार हर सुहागिन महिला सालभर करती है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखती हैं। ये त्योहार हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 20 अक्तूबर को पड़ेगी, ऐसे में करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं। वैसे तो महिलाएं इसके लिए नई-नई साड़ी पहनती हैं, लेकिन बहुत सी महिलाएं और नई दुल्हनें इस दिन शादी का लहंगा पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं जो करवा चौथ के दिन शादी का लहंगा पहनना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। तभी आपका लुक प्यारा दिखेगा। फिटिंग का रखें ध्यान शादी के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। ऐसे में हो सकता है कि शादी के समय और अब की आपकी बॉडी में अंतर हो। इसलिए लहंगे की फिटिंग की जांच लें। अगर फिटिंग में कोई बदलाव करना है, तो समय रहते टेलर से इसे ठीक करवा लें, ताकि आपका लुक परफेक्ट दिखे। कराएं सफाई कई बार ऐसा होता है कि रखे-रखे लहंगे की पॉलिश उतर जाती है और वो अजीब दिखने लगता है। ऐसे में उसे प्रोफेशनल तरीके से सही करवाएं। शादी के बाद से अगर लहंगा अलमारी में रखा है, तो उसे निकालकर अच्छी तरह से धूप में रखें ताकि उसमें से नमी या गंध निकल जाए। अलग तरह से करें कैरी अपने लहंगे को साधारण तरह से कैरी करने की वजह आप उसका लुक बदल सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो टॉप स्टाइल का ब्लाउज कैरी करें। ये आपको स्कर्ट टॉप जैसा लुक देगा। अलग हो ज्वेलरी शादी के समय जो ज्वेलरी आपने पहनी थी, वो करवा चौथ पर बहुत हैवी लग सकती है। ऐसे में आप अपने लहंगे के साथ हल्की और एलिगेंट ज्वेलरी चुन सकती हैं ताकि आपका लुक ग्रेसफुल और सॉफ्ट दिखे। हेयर स्टाइल हो सही अपने आउटफिट को खूबसूरत बनाने के लिए हेयर और मेकअप भी सही तरीके से करें। करवा चौथ पर ज्यादा भारी मेकअप से बचें और नेचुरल और सटल लुक चुनें। आप बालों में गजरा या हल्की एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये चीजें हैं जरूरी अपने लहंगा लुक को शादी का चूड़ा, बिंदी और सिंदूर जैसी चीजें इस्तेमाल करके कंप्लीट करें। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए आप अपने शादी के लहंगे को करवा चौथ के मौके पर पहन सकती हैं। इन्हीं की वजह से आप शादी के लहंगे में दोबारा दुल्हन के जैसी लग सकती हैं।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने दिए निर्देश, राजस्थान-सिरोही में त्योहारों से पहले कराएं सड़कों की मरम्मत और सजावट

सिरोही. आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर परिषद सिरोही क्षेत्र के विकास के संबंध में राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राज्यमंत्री देवासी का कहना था कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी विभाग एवं निर्माण एजेंसीज आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपेयरिंग करवाएं। शहर में बेहतरीन सजावट करने, लाइटिंग करने, मुख्य चौराहों की सजावट करने, शहर के मुख्य मार्गों पर सजावटी प्रवेश द्वार लगवाने के भी आदेश दिए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य ने सड़कों की रिपेयरिंग एवं रखरखाव संबंधी अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही आगामी दिनों में तैयार की जाने वाली सड़कों के बारे में भी बताया। उन्होंने शहर में वार्डवार चल रहे सफाई अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि शहर में विभिन्न वार्ड में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा अन्य साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। राज्यमंत्री देवासी ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ शहर का दौरा करने की भी बात कही एवं दीवाली से पूर्व सभी सड़कों को सही स्थिति में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में सीवरेज संबंधी कार्यों को भी पूर्ण गुणवत्तापूर्ण करने एवं सड़कों के लेवल को देख कर करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसीज सड़कों में किसी भी प्रकार की तोड़ फोड़ करने के बाद त्वरित गति से उनकी मरम्मत करें ताकि आमजन को परेशानी ना हो। उन्होंने विभिन्न सड़कों पर छोटे छोटे खड्डों को भी पेचवर्क कर सड़क को बेहतर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिरोही को खूबसूरत एवं विकसित बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सड़कों के रखरखाव से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करें व आमजन को राहत प्रदान करें साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में पुनः सड़कों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए भी पाबंद किया।बैठक में आरयूआईडीपी, सानिवि, नगर परिषद, एलएंडटी सिरोही तथा गुजरात गैस लिमिटेड के अधिकारियों व प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मेजबान तेलुगु टाइटंस ने बेंगलुरू बुल्स को 37-29 से हराया

हैदराबाद कप्तान पवन सेहरावत (13 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन और कृष्ण ढुल के हाई-5 की बदौलत मेजबान तेलुगु टाइटंस ने गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के पहले मैच में बेंगलुरू बुल्स को 37-29 से हरा दिया। परदीप नरवाल ने किया निराश आज यहां खेले गये मुकाबले में उम्मीद थी कि बुल्स बेहतर प्रदर्शन करेंगे लेकिन कप्तान परदीप नरवाल (तीन अंक) की नाकामी के कारण उसे सीजन की शुरुआत में हार का सामना करना पड़ा। बुल्स ने शुरुआती 20 मिनट में नौ अंक से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए एक समय स्कोर 23-24 कर दिया था लेकिन अंतिम 10 मिनट में टाइटंस ने जोरदार वापसी करते हुए बुल्स को मैच पर पकड़ बनाने से रोक दिया। बुल्स के लिए सुरेंदर सिंह ने हाई-5 लगाया। शुरुआत दस मिनट में तेलगु की टीम थी हागे शुरुआती 10 मिनट में स्कोर मेजबान टाइटंस के पक्ष में 9-6 था। हाईफ्लायर नाम से मशहूर पवन ने सीजन की पहली रेड का आगाज दो अंक से की औऱ 10 मिनट में चार अंक का योगदान दिया लेकिन इस दौरान वह दो बार आउट हुए। एक समय बुल्स ने अंकों का फासला सिर्फ एक कर दिया था लेकिन डुबकी किंग परदीप नरवाल को रोकने में सफलता हासिल कर टाइटंस ने बढ़त फिर मजबूत कर ली। डू ओर डाई रेड पर परदीप का शिकार होने के बाद मैट पर वापस आए पवन रेड पर गए औऱ स्कोर 10-6 कर दिया। फिर टाइटंस के डिफेंस ने जय भगवान का शिकार कर बुल्स को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। फिर बुल्स को पहली बार आलआउट कर टाइटंस ने 16-8 की बढ़त ले ली। बुल्स ने बढ़त ली आलइन के बाद पवन हालांकि लपके गए। बुल्स ने डिफेंस से लगातार दो अंक लेकर स्कोर 10-17 कर दिया। टाइटंस भी कम नहीं थी। उसने डिफेंस और रेड से एक-एक अंक लेकर स्कोर 19-10 कर दिया। बुल्स ने अगली रेड पर पवन का शिकार कर अपने इरादे जाहिर किए। हाफ टाइम तक हालांकि बुल्स 11-20 से पीछे थे औऱ नौ अंकों का फासला उनके लिए चिंता का सबब था। बुल्स की चिंता, परदीप अंक लाने में रहे विफल हाफ टाइम के बाद अंजिंक्य ने पवन को रिवाइव कराया। वह हालांकि दूसरी रेड पर सुरेंदर द्वारा लपक लिए गए। फिर बुल्स के डिफेंस ने मंजीत का शिकार कर स्कोर 14-21 कर दिया। कृष्ण ने हालांकि पवन को फिर रिवाइव करा लिया। बुल्स के चिंता की बात यह थी कि परदीप अंक नहीं ले पा रहे थे लेकिन अच्छी बात यह थी कि उसका डिफेंस पवन को रोके हुए था। परदीप ने कराई बेंगलुरु की वापसी इसी बीच सुशील ने डू ओर डाई रेड पर कृष्ण को बाहर कर स्कोर 16-22 कर दिया। फिर बुल्स के डिफेंस ने विजय का शिकार कर टाइटंस को पहली बार सुपर टैकल की स्थिति में और फिर आलआउट की स्थिति में डाल दिया। फिर परदीप ने एक शिकार के साथ टाइटंस को आलआउट कर स्कोर 22-25 कर दिया। लास्ट दस मिनट में टाइटंस थे आगे अंतिम 10 मिनट बचे थे और टाइटंस 24-23 से आगे थे। आलइन के बाद हालांकि टाइटंस ने लगातार दो अंक लेकर स्कोर 26-23 कर दिया। परदीप का शिकार हो चुका था। इसी बीच पवन ने सीजन-11 का पहला सुपर-10 पूरा किया। अगली डू ओर डाई रेड पर हालांकि वह चार के डिफेंस में लपके गए। डिफेंस हालांकि अपना काम कर रहा था। उसने परदीप का शिकार कर फासला छह का कर दिया। पवन ने पार किया 1200 रेड का आकड़ा सुपर टैकल की स्थिति में पवन एक शिकार कर लौटे। वह 1200 रेड अंकों का आंकड़ा पार कर चुके थे। अब बुल्स पर आलआउट का खतरा था, जिसे अंजाम देकर टाइटंस ने 35-26 की लीड ले ली। कृष्ण ने इसी बीच हाई-5 पूरा किया और पवन के साथ अपनी टीम की जीत के नायक बने। शीर्ष प्रदर्शनकर्ता तेलुगु टाइटन्स सर्वश्रेष्ठ रेडर – पवन सहरावत (13 रेड पॉइंट) सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर – कृष्ण (6 टैकल पॉइंट) बेंगलुरु बुल्स सर्वश्रेष्ठ रेडर – जय भगवान (3 रेड पॉइंट) सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर – सुरिंदर देहल (5 टैकल पॉइंट)  

पूर्व पार्षद की घर में गोली मारकर हत्या करने वाले, झोंकर के जंगलों से अरेस्ट

उज्जैन उज्जैन में पूर्व पार्षद और होटल व्यवसायी गुड्डू कलीम हत्याकांड के मुख्य आरोपी (छोटे बेटे) दानिश और उसकर साथी सोहराब झोकर के जंगलों से पकड़े गए हैं। मक्सी के आगे झोकर में सोहराब की नानी का घर है, आशंका है कि आरोपी इतने दिनों से वहीं छिपे हुए थे। पुलिस ने गुड्डू कलीम के समधी को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। तीन दिन पहले पुलिस को दोनों आरोपियों की लोकेशन राजस्थान के अजमेर में मिली थी, जिसके चलते पुलिस की एक टीम दो दिनों से अजमेर में डेरा डाले हुए थी। लेकिन, बाद में मुखबिर से सूचना मिली कि दानिश और सोहराब मक्सी के आगे झोकर में हैं। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि पुलिस टीम ने झोकर में जाकर तफ्तीश की, जहां सोहराब की नानी का घर है। पुलिस ने वहां दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जंगल में छिपे हुए हैं, पुलिस ने जंगल में पहुंचकर दानिश और सोहराब को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल अब तक बरामद नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में तीन-चार और लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस ने गुड्डू कलीम के समधी, बड़े बेटे आसिफ उर्फ मिंटो के ससुर को भी संदेह के घेरे में लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह हत्याकांड की साजिश में शामिल सातवां आरोपी है। पुलिस जल्द ही इस मामले का संपूर्ण खुलासा कर सकती है, जिसमें दो-तीन और आरोपी सामने आ सकते हैं। अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार 11 अक्टूबर की सुबह पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सुबह 4.30 बजे दानिश ने घर में घुसकर सोते हुए अपने पिता गुड्डू को सिर में गोली मारकर हत्या की थी। हत्याकांड की साजिश में गुड्डू की पत्नी नीलोफर, बड़ा बेटा आसिफ उर्फ मिंटो, आसिफ के दोस्त सोहराब और जावेद शाह भी शामिल थे। इसके अलावा, पुलिस ने हत्या से पहले हत्या की कोशिश करने वाले इमरान उर्फ अभिषेक खान को भी गिरफ्तार कर लिया था। इमरान ने हत्या से एक सप्ताह पहले इंदौर रोड पर गुड्डू कलीम पर गोली चलाई थी। अब तक सभी मुख्य षड्यंत्रकारी और हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन कुछ और लोग जो पर्दे के पीछे थे, अब तक सामने नहीं आए हैं।

दबंग दिल्ली केसी ने यू मुंबा को 36-28 से हराया

हैदराबाद चोट के बाद वापसी कर रहे नवीन कुमार को बेशक यू मुंबा के डिफेंस ने नहीं चलने दिया लेकिन आशू मलिक (10 अंक) दबंग दिल्ली केसी खेवनहार बने और गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के रोमांचक मैच में अपनी टीम को 36-28 के अंतर से शानदार जीत दिलाई। यू मुंबा ने मौके को गंवाया  यहां खेले गये मुकाबले में आशू ने कुल 19 रेड की लेकिन 13 रेड के बाद भी नवीन सिर्फ दो अंक ले सके। आशू ने कई मौकों पर दिल्ली को आलआउट से बचाया। मुंबा के पास अंतिम पांच मिनट में कई मौकों पर दिल्ली को आलआउट कर वापसी का मौका मिला था लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सकी। मुंबा के डिफेंस पर सबकी नजरें थीं लेकिन वह सिर्फ तीन शिकार कर सके। नवीन पर मुंबा के डिफेंस ने कसा शिंकजा मुंबा के डिफेंस ने पहली रेड पर ही नवीन का शिकार कर लिया और शुरुआती 20 मिनट में उन्हें सिर्फ एक अंक लेने दिया। आशू ने हालांकि दिल्ली के लिए रेडिंग की कमान संभाली लेकिन अजीत चव्हाण के सीजन के पहले सुपर रेड और आमिरमोह्म्मद जफरदानेश के 6 अंकों की बदौलत यू मुंबा ने अच्छी वापसी की लेकिन हाफ टाइम तक दिल्ली ने 19-15 की ले रखी थी। 10वें मिनट में दिल्ली की 11-6 की लीड दिल्ली ने 10वें मिनट में रेडिंग में कमजोर दिख रही मुंबा को आलआउट कर 11-6 की लीड ले ली थी। मुंबा ने एक समय 9-12 की स्कोर हासिल कर ली थी और पिर अजीत के सुपर रेड की बदौलत स्कोर 12-14 कर दिया। नवीन ने 17वें मिनट में बोनस के साथ खाता खोला। इसी बीच जफरदानेश ने डू ओर डाई रेड में दो अंक की रेड के साथ स्कोर 14-16 कर दिया। जफरदानेश ने पहले हाफ के पहले शानदार खेल दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था। जफरदानेश बिना टच के लाबी में गए और इस तरह दिल्ली न सिर्फ खुद को इस स्थिति से निकाला बल्कि पहले हाफ की समाप्ति चार अंक की लीड के साथ की। अजीत का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। वह हर रेड में अंक ले रहे थ। मुंबा ने जल्द स्कोर 18-21 कर लिया था। दूसरी ओर आशू लगातार अंक ले रहे थे। इसी बीच अजीत ने डेब्यू में सुपर-10 पूरा किया। अजीत का दूसरी बार शिकार कर दिल्ली ने 25-19 की अच्छी लीड ले ली। मुंबा ने इसके बाद डिफेंस से दो और रेड से एक अंक साथ फासला 3 का कर दिया लेकिन संदीप देसवाल ने जफरदानेश का सुपर टैकल कर फासला फिर 5 का कर दिया। नवीन की वापसी हो चुकी थी। नवीन ने पहले रनिंग हैंड टच के साथ फासला 6 का कर दिया। 30 मिनट बाद स्कोर 28-22 से दिल्ली के हक में था। ब्रेक के बाद अजीत पांच के डिफेंस में डू ओर डाई रेड पर आए और लपके गए। फिर दिल्ली के लिए आशीष आए। चार के डिफेंस में वह लपके गए। फिर जफर ने अपने आठवें अंक के साथ स्कोर 25-29 कर दिया। नवीन की अगली रेड पर जफर ने उनका शिकार कर लिया। इसी बीच जफर का सुपर टैकल हो गया। मुंबा करीब आते-आते एक बार फिर 6 अंकों से दूर हो गए। साढ़े तीन मिनट बचे थे औऱ दिल्ली 32-26 से आगे थे। अंतिम समय में यू मुंबा ने मौके गंवाए अंतिम पांच मिनट में मुंबा के पास दिल्ली को आलआउट कर मैच में वापसी के कई मौके आए लेकिन वह उसे भुना नहीं सकी। आशू ने उसे हर बार रोका और इस तरह जफरदानेश (11 अंक) तथा डेब्यू कर रहे अजीत (10 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद सीजन के पहले मैच में हार को मजबूर हुई। टॉप परफॉर्मर दबंग दिल्ली के.सी. बेस्ट रेडर – आशु मलिक (10 रेड पॉइंट) बेस्ट डिफेंडर – आशीष (3 टैकल पॉइंट) यू मुंबा बेस्ट रेडर – अजीत चव्हाण (10 रेड पॉइंट) बेस्ट डिफेंडर – रिंकू (3 टैकल पॉइंट)  

गश्त से लौटते समय नक्सलियों ने किया हमला, छत्तीसगढ़-नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी के दो जवान घायल

नारायणपुर. नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी यानी इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट किया गया है। एंबुलेंस जिला अस्पताल से मौके पर रवाना हो गई है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबलों की एक टीम नक्सल सर्च अभियान से लौट रही थी। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस अभियान में गये जवान अभी लौटे नहीं हैं। उनके आने पर पूरे घटनाक्रम विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।

विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ भगवान शिव पर टिप्पणी पर इंदौर में केस दर्ज

इंदौर इंदौर के तुकोगंज थाने में श्योपुर के विधायक बाबू जंडेला के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जंडेला की भगवान शिव पर की गई टिप्पणी से हिन्दूवादी संगठन नाराज थे और उन्होंने शुक्रवार रात को थाने का घेराव कर दिया था। भगवा ध्वज लेकर नारेबाजी करते हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पर प्रदर्शन करते रहे। आखिरकार पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मंच से जुड़े पदाधिकारियों का कहना था कि जंडेला ने भगवान शिव के खिलाफ टिप्पणी कर हिन्दू समाज की भावनाएं भड़काई है। उन्हे जल्दी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। शुक्रवार रात को सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तुकोगंज थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि जंडेला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए। अफसरों ने कहा कि जंडेला के खिलाफ पहले ही संबंधित थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज हो चुका है, लेकिन कार्यकर्ता अड़े रहे और रिपोर्ट नहीं लिखने पर सड़क पर बैठकर भजन गाने लगे। मंच से जुड़े वकील अनिल नायडू ने कहा कि उन्होंने विधायक की टिप्पण सोशल मीडिया पर देखी है।   इससे मेरी व मेरे साथियों की भावनाएं आहत हुई है, इसलिए इंदौर में भी प्रकरण दर्ज हो सकता था। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने वरिेष्ठ अफसरों से बात की और विधायक बाबू जंडेला के खिलाफ धारा-299 के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद थाने के बाहर प्रदर्शन समाप्त हुआ और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता लौट गए। तीन दिन पहले विधायक जंडेला का पुतला भाजपा कार्यकर्ताअेां ने जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया था।

बम से उड़ाने की मिली धमकी, दुबई से राजस्थान-जयपुर आ रहा था 189 यात्रियों से भरा एयर इंडिया का विमान

जयपुर. जयपुर हवाई अड्डे पर एक बार फिर से विमान में बम की धमकी के बाद आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। शुक्रवार रात को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 196 का यह मामला है। जब दुबई से रात 12:45 बजे जयपुर आने वाले विमान को फुल इमरजेंसी में लैंडिंग करवाई गई। दुबई से रात 12:45 बजे जयपुर आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया। यह विमान रात 1:20 बजे दुबई से जयपुर पहुंचा। जहां इसकी फुल इमरजेंसी में लैंडिंग करवाई गई। विमान में कुल 189 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सुरक्षा बलों ने गहनता से विमान की जांच की। हालांकि जांच के दौरान विमान की गहनता से तलाशी करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। बता दें कि कुछ दिनों से जयपुर एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों में लगातार विस्फोटक होने की धमकियां मिल रही है। कुछ दिनों पहले 15 अक्टूबर को भी जयपुर से जुड़ी दो उड़ानों समेत देश भर में 5 फ्लाइट्स में बम थ्रेट मिला था। जिसमें सोशल मीडिया के जरिए फ्लाइट में बम होने की थ्रेट दी गई थी।

Seminar on road and bridge construction की तकनीकों पर सेमिनार का आज शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गडकरी व सीएम मोहन होंगे शामिल

भोपाल  सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में उभरती नवीनतम प्रवृत्तियों और तकनीकों पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन राजधानी के रवींद्र भवन भोपाल में किया जा रहा है। इस सेमिनार में विभिन्न तकनीकी-सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से आए हुए विशेषज्ञ नई तकनीकों, निर्माण सामग्रियों और ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) अनुबंध निष्पादन की चुनौतियों पर अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे।। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) और मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहयोग से होगा। सेमिनार के पहले दिन 19 अक्टूबर को उद्घाटन-सत्र में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे। आज इन विषयों पर विमर्श सेमिनार के पहले दिन प्रमुख चर्चाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई तकनीकों का कार्यान्वयन, पुल निर्माण में नई मशीनरी का उपयोग और सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली नई सामग्रियों पर फोकस रहेगा। सड़क सुरक्षा, परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए आईटी तकनीकों का उपयोग, और सीमांत सामग्रियों के उपयोग पर भी गहन मंथन किया जाएगा। ईपीसी अनुबंधों पर होगी विस्तृत चर्चा दूसरे दिन 20 अक्टूबर को ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) अनुबंधों की संरचना शेड्यूलिंग, अनुबंध निष्पादन में ठेकेदारों की भूमिका और सहायक अभियंताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें अनुबंधों से जुड़े विवादों और चुनौतियों के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। समापन सत्र में विभिन्न विशेषज्ञ और प्रतिनिधि पैनल चर्चा के माध्यम से सड़क और पुल निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर अपने विचार रखेंगे। यह है उद्देश्य सेमिनार का उद्देश्य प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता को बढ़ाने और नवीनतम तकनीकों से समयबद्ध और टिकाऊ अधोसंरचना का विकास सुनिश्चित करना है। इस सेमिनार में सरकारी और निजी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर अनुभवों और नवाचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इससे प्रदेश की अधोसंरचना परियोजनाओं को नई दिशा और मजबूती मिल सकेगी। कार्यक्रम से पूर्व सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस दो दिवसीय सेमिनार से मध्यप्रदेश के अवसंरचना विकास को नई ऊर्जा मिलेगी और यह आयोजन राज्य की निर्माण परियोजनाओं में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

दिवाली गिफ्ट के लिए बेस्ट स्मार्टवॉच: स्पेसिफिकेशन जानें

दिवाली का त्यौहार नजदीक है, और इस अवसर पर अपनों को उपहार देने का चलन वर्षों से चला आ रहा है। इस साल अगर आप कुछ खास और आधुनिक गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो स्मार्टवॉच एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न केवल स्टाइलिश है, बल्कि स्वास्थ्य और फिटनेस को ट्रैक करने के साथ ही कई स्मार्ट फीचर्स भी प्रदान करती है। आइए, जानते हैं दिवाली पर उपहार देने के लिए कुछ बेहतरीन स्मार्टवॉच के बारे में: Apple Watch Series 9: अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप अपने प्रियजनों को प्रीमियम गिफ्ट देना चाहते हैं, तो Apple Watch Series 9 एक शानदार विकल्प है। यह फिटनेस ट्रैकिंग, ECG, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग और स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसी कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। Samsung Galaxy Watch 6: Samsung Galaxy Watch 6, Android यूजर्स के लिए एक बेहतरीन स्मार्टवॉच है। इसकी शानदार बैटरी लाइफ, स्लीक डिजाइन और स्वास्थ्य ट्रैकिंग फीचर्स इसे दिवाली के लिए एक आकर्षक उपहार बनाते हैं। इसमें स्लीप ट्रैकिंग, फिटनेस ट्रैकिंग और हार्ट रेट मॉनिटर जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। Noise ColorFit Ultra 3: Noise ब्रांड की यह स्मार्टवॉच बजट में एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें AMOLED डिस्प्ले, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स हैं। यह दिवाली पर एक आकर्षक और उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। boAt Wave Pro: boAt Wave Pro उन लोगों के लिए सही विकल्प है जो कम बजट में एक स्मार्टवॉच चाहते हैं। यह वाटरप्रूफ, फिटनेस ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आती है। इसकी स्टाइलिश डिज़ाइन इसे एक परफेक्ट दिवाली गिफ्ट बनाती है। Fitbit Versa 4 Fitbit Versa 4 फिटनेस प्रेमियों के लिए एक आदर्श उपहार है। इसमें एक्टिविटी ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, और GPS जैसी फीचर्स मौजूद हैं। इसके साथ ही यह स्मार्ट नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधाएं भी देता है, जो इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

21 तक होंगे रजिस्ट्रेशन, राजस्थान-केकड़ी में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में सारी सीटों पर मिलेगा प्रवेश

केकड़ी. हेल्थ एजुकेशन के मामले में प्रदेश के आयुर्वेदिक महाविद्यालयों को पूर्ण सीटों पर प्रवेश की अनुमति दिलाने के राजस्थान सरकार के प्रयास रंग ले आए हैं। प्रदेश के सभी राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों बीकानेर, कोटा, सीकर, भरतपुर व केकड़ी को उनकी प्रवेश क्षमता 60 सीटों पर भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली से पूर्ण प्रवेश की अनुमति प्राप्त हो गई है। आयुष यूजीपीजी काउंसलिंग बोर्ड राजस्थान, आयुष भवन, प्रताप नगर, जयपुर के तत्वावधान में संचालित की जा रही प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रदेश के पांचों राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों को उनकी सारी सीटों पर प्रवेश देने की अनुमति प्राप्त हो गई है। इन सभी महाविद्यालयों को प्रवेश काउंसलिग में सम्मिलित कर लिए जाने के फलस्वरूप अब आयुष काउंसलिंग के तृतीय चरण में दिनांक 21 अक्टूबर 2024 तक पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फीलिंग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बत्तीलाल बैरवा ने बताया कि इन सभी महाविद्यालयों में उनकी पूर्ण क्षमता के अनुरूप प्रवेश दिए जाने की पूर्व में अनुमति प्राप्त नहीं हुई थी, जिसे लेकर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि उक्त मान्यता प्राप्त होने के परिणामस्वरूप आयुष महाविद्यालयों के सीट मेट्रिक्स एवं फीस संबंधी विवरण काउंसलिंग बोर्ड की वेबसाइट पर तत्काल अपडेट कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के पूर्व में आयोजित दो चरणों में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थी भी इन नवीन सीटों पर अपग्रेड के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे तथा उनकी रिपोर्टिंग दिनांक 25 एवं 26 अक्टूबर को काउंसलिंग बोर्ड कार्यालय, आयुष भवन, प्रताप नगर, जयपुर में आयोजित होगी, जिसमें अपग्रेडेड अभ्यर्थियों को एवं तत्पश्चात नवीन आवंटित अभ्यर्थियों को शेड्यूल के अनुसार रिपोर्टिंग हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet