LATEST NEWS

भारतीय सड़क कांग्रेस के अधिवेशन में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-सीएम साय गए हरियाणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरियाणा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस दौरे में शामिल हैं. सीएम साय और उप मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के पंचकूला दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे. आज होने वाला जनदर्शन स्थगित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 17 अक्टूबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान CM साय आम जनता की समस्याओं को सुनते हैं और विभिन्न विभागों से संबंधित परेशानियों का समाधान करते हैं. जनदर्शन कार्यक्रम में हर बार बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जहां समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाता है. भारतीय सड़क कांग्रेस का 83 वां वार्षिक अधिवेशन 7 नवंबर से 11 नवंबर तक राजधानी रायपुर में आयोजित होगा. उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता के.के पीपरी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी, रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा तथा अधिवेशन से संबंधित सभी स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम एवं साइंस कॉलेज परिसर में होने वाले इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए. डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर के नवीन विश्राम भवन में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आयोजन की पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा, जिससे कि इसमें शामिल होने वाले देश-विदेश के अतिथि छत्तीसगढ़ के वैभव से रू-ब-रू हो सकें. साथ ही वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के विकास के विभिन्न आयामों को अनुभव कर सकें. उन्होंने अधिवेशन में अतिथियों का सत्कार छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा.

विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत कनाडा संबंधों को जो नुकसान हुआ है, उसकी जिम्मेदारी सिर्फ श्री ट्रूडो पर

नई दिल्ली भारत ने कनाडा में एक जांच आयोग में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान का खंडन करते हुए दोहराया है कि उनकी सरकार ने भारतीय राजनयिकों के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं दिए हैं और इस मामले की वजह से भारत कनाडा संबंधों को जो नुकसान हुआ है, उसकी जिम्मेदारी सिर्फ श्री ट्रूडो पर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जांच आयोग में श्री ट्रूडो के बयान को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “आज हमने जो सुना है, वह केवल उस बात की पुष्टि करता है, जो हम लगातार कहते आ रहे हैं। कनाडा ने भारत और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों के समर्थन में हमें कोई भी सबूत पेश नहीं किया है।” श्री जायसवाल ने कहा, “इस नुकसान की जिम्मेदारी इस तरह के गैर जिम्मेदाराना एवं अभिमानी व्यवहार की है। भारत-कनाडा संबंधों में जिस तरह का व्यवहार खराब हुआ है, उसका सारा दोष अकेले प्रधानमंत्री ट्रूडो पर है।”  

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना ने कहा- कांग्रेस जानती है कि जीत को हार में कैसे बदलना है

हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद INDIA अलायंस के सदस्य कांग्रेस पर सवाल उठाने लगे हैं। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने कह दिया है कि कांग्रेस जानती है कि जीत को हार में कैसे बदलना है। पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं, उद्धव सेना का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को हरियाणा के नतीजों से बहुत कुछ सीखना है। मुखपत्र सामना में प्रकाशित संपादकीय के अनुसार, ‘हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा-कांग्रेस के लिए चौंकानेवाले हैं। हरियाणा में कांग्रेस की हार की वजह फाजिल आत्मविश्वास और स्थानीय नेताओं की नाफरमानी को माना जा रहा है। कोई भी मजबूती से नहीं कह रहा था कि हरियाणा में दोबारा भाजपा की सरकार आएगी। कुल मिलाकर माहौल यह था कि कांग्रेस की जीत एकतरफा होगी; लेकिन जीत की पारी को हार में कैसे बदला जाए यह कांग्रेस से ही सीखा जा सकता है। हरियाणा में भाजपा विरोधी माहौल था।’ गठबंधन धर्म संपादकीय में कहा गया, ‘हरियाणा में कांग्रेस ने ‘आप’ समेत कई घटकों को दूर रखा, क्योंकि उन्हें सत्ता में हिस्सेदारी नहीं चाहिए थी। इस खेल में पूरा राज्य ही हाथ से निकल गया। जम्मू-कश्मीर में ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत हुई। हरियाणा में सिर्फ कांग्रेस पीछे हटी। ‘इंडिया गठबंधन’ के लिए तस्वीर अच्छी नहीं, लेकिन ध्यान कौन देगा?’ हरियाणा में कांग्रेस ने अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के आरोप दोहराए मतगणना के दौरान कांग्रेस ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीरे आंकड़े अपडेट होने के आरोप लगाए थे। हालांकि, आयोग ने इससे इनकार कर दिया था। अब सामना में कहा गया है, ‘कांग्रेस जगह-जगह जलेबियां-लड्डू बांटने लगी; लेकिन अगले ही घंटे में भाजपा ने बढ़त बना ली और कांग्रेस पिछड़ गई। चुनाव आयोग ने बाद में वोटों की गिनती भी मंद कर दी। ऐसा क्यों हुआ? जब कांग्रेस हर जगह आगे चल रही थी तो वोटों की गिनती और ‘अपडेट’ की गति अचानक धीमी क्यों हो गई? कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है। ऐसे में हरियाणा में भाजपा की जीत संदिग्ध हो गई है।’ क्या रहे नतीजे जून में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच हुई पहली बड़ी सीधी लड़ाई में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने 90 में से 48 सीट पर जीत दर्ज की जबकि 2019 में उसे 41 सीट मिली थी। कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। खास बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस का मत प्रतिशत लगभग बराबर रहा। दोनों दलों ने क्रमशः 39.94 प्रतिशत और 39.04 प्रतिशत मत प्राप्त किया। कांग्रेस ने जहां मत प्रतिशत में 11 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी की, वहीं भाजपा के मत प्रतिशत में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई।

मिल्कीपुर में चुनाव: इंटरनल सर्वे में बीजेपी हार रही है, इसीलिए टाला इलेक्शन: अखिलेश यादव

लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में मिल्कीपुर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां कहा कि मिल्कीपुर का उप चुनाव उनके अपने सर्वे में बीजेपी के लोग हार रहे थे। बीजेपी के इंटरनल सर्वे में बीजेपी को पता चल गया था कि वह मिल्कीपुर में चुनाव हार रहे हैं इसलिए वहां चुनाव टाल दिया। वहा पीड़ीए से जुड़े बीएलओ हटा दिए गए । मुख्यमंत्री खुद कई बार वहां गए प्रशासन के लोगों से रिपोर्ट ली तो उनको पता चला कि वह मिल्कीपुर में चुनाव हार रहे हैं। अब अपनी बदनामी बचाने के लिए कोर्ट और इलेक्शन कमीशन का चक्कर लगा रहे हैं। जिससे वहां चुनाव हो जाए। अगर दो दिनों में वहां काम नहीं कर पाए तो वहां चुनाव नहीं हो पाएगा। बाल्मीकि जयंती पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बाते मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि बाल्मीकि जी रामायण के रचयिता हैं उनका समाज में पूज्यनीय और भगवान का दर्जा है। जो रामायण उन्होंने लिखी मैं आज उनकी जयंती के दिन उनसे प्रेरणा लेते हुए संकल्प लेते हैं कि समाज में भेदभाव खत्म हो। सामाजिक न्याय के रास्ते पर हम चल करके उन्हें याद करते हैं। बहराइच हिंसा पर अखिलेश ने उठाया सवाल बहराइच हिंसा पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाया। बीजेपी पर निशाना साधा। बहराइच मामले पर उन्होंने कहा कि क्या प्रशासन को जानकारी नहीं थी वहां क्या-क्या हो रहा है ? अब प्रशासन और शासन मिलकर के अन्याय कर रहा है। जिस तरह नेताजी ने और समाजवादी पार्टी ने बाल्मीकि जयंती पर छुट्टी की थी वाल्मीकि समाज को जो सुविधा जो सम्मान मिलना चाहिए। जब समाजवादी लोग सरकार में आएंगे तो उन्हें सम्मान देने का काम हम करेंगे। यूपी में कांग्रेसों की सीटों पर फैसला जल्द महाराष्ट्र मैं कल जा रहा हूं और इंडिया गठबंधन वहां जीते इस पर ज़ोर है। हमारी कोशिश होगी कि हम इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ें। हमने सीटें मांगी हैं और हमको उम्मीद है कि जहां हमारे दो विधायक थे वह हमें ज्यादा सीटें देंगे। हम वहां पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर जल्दी तय हो जाएगा कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है। राजनीति में साथ आना साथ काम करना यह बहुत अच्छी परंपरा है। जम्मू में लोकतंत्र की पहली जीत हुई है। जम्मू कश्मीर को अब पूरे राज्य का दर्जा मिल जाना चाहिए। जो लोग डिवाइड एंड रूल करना चाहते हैं वह सोच समझी साजिश के तहत समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। जिन्होंने अंग्रेजों से सीखा हो डिवाइड एंड रूल उनसे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।

कस्टम मिलिंग का चावल नहीं किया जमा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पांच राइस मिलर्स की राजसात होगी अमानत राशि

रायगढ़। समय पर कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने वाले पांच राइस मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. कलेक्टर ने खाद्य विभाग को अमानत राशि राजसात करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ दस अन्य राइस मिल संचालकों को भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है, जिसका एक सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा. खाद्य विभाग ने कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के आदेश पर कार्यवाही शुरू की है. कस्टम मिलिंग के बाद राइस मिल संचालकों को समय सीमा के भीतर चावल जमा करना होता है. दो दिन पहले कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में जानकारी ली थी. पांच राइस मिल संचालकों ने नोटिस के बाद भी चावल जमा करने की पहल नहीं की है. इस पर बंसल उद्योग, मंगल ग्रेनस, इसमुंडा राइस मिल, श्री राम राइस मिल और मां दुर्गा फूड्स प्रोडेटेट की अमानत राशि राजसात की जाएगी.

देश की 216वीं अमृत फामेर्सी का एसईसीएल में शुभारंभ

बिलासपुर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने एसईसीएल मुख्यालय के इन्दिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में देश की 216वीं एवं कंपनी की चौथी अमृत फामेर्सी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही चार अमृत फामेर्सी खोलने वाली एसईसीएल देश की पहली कोयला कंपनी बन गई है। कंपनी की इस पहल से जहां किफायती दरों पर एसईसीएल कर्मी एवं आमजनों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी वहीं विशेष अभियान 4.0 के तहत इंक्लूसिविटी यानि समवेशी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि अमृत फामेर्सी के खुलने से एसईसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजनों को भी किफायती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल हमारे संचालन राज्यों छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के सुदूर आदिवासी एवं ग्रामीण अंचल के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महती भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर एसईसीएल निदेशक मंडल से निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार, सीएमएस डॉ (श्रीमती) प्रतिभा पाठक की उपस्थिति रही। अमृत फामेर्सी से एसईसीएल के अस्पतालों में सभी प्रकार की ब्रांडेड, ब्रांडेड-जेनेरिक एवं जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। दवाओं के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता के मेडिकल इंप्लांट्स भी होंगे मरीजों को उपलब्ध। सामान्य बीमारियों से लेकर कैंसर एवं हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं एक ही जगह होंगी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। सभी दवाओं पर औसतन लगभग 52त्न की छूट मिलेगी जिसका एसईसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजन भी लाभ ले सकेंगे।

संवैधानिक है नागरिकता अधिनियम, देश की सर्वोच्च अदालत ने 4-1 की बहुमत से फैसला सुनाया

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने असम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए 1985 में संशोधन के माध्यम से नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा। देश की सर्वोच्च अदालत ने 4-1 की बहुमत से फैसला सुनाया। संविधान पीठ ने नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की वैधता की पुष्टि की है। इसके तहत 1 जनवरी, 1966 और 25 मार्च, 1971 के बीच असम में प्रवेश करने वाले अवैध अप्रवासियों को नागरिकता का लाभ दिया गया था। आपको बता दें कि इनमें से अधिकतर बांग्लादेश से थे। सीजेआई धनंजय वाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत, एमएम सुद्रेश और मनोज मिश्रा की पीठ ने इसके पक्ष में फैसला सुनाया। वहीं, जस्टिस जेबी पारदीवाला ने इस प्रावधान को असंवैधानिक करार देते हुए इसे भविष्य में प्रभावी माना। जस्टिस जेबी पारदीवाला ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत, एमएम सुद्रेश और मनोज मिश्रा की बहुमत की राय से असहमति जताई। यह आदेश उस याचिका पर आया जिसमें कहा गया था कि बांग्लादेश (तब पूर्वी पाकिस्तान) से शरणार्थियों के आने से असम के जनसांख्यिकीय संतुलन पर असर पड़ा है। इसमें कहा गया था कि नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए राज्य के मूल निवासियों के राजनीतिक और सांस्कृतिक अधिकारों का उल्लंघन करती है। बहुमत का फैसला पढ़ते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि धारा 6ए का अधिनियमन असम के समक्ष उपस्थित एक अनूठी समस्या का राजनीतिक समाधान है। बांग्लादेश के निर्माण के बाद राज्य में अवैध प्रवासियों के बड़े पैमाने पर प्रवेश ने इसकी संस्कृति और जनसांख्यिकी को गंभीर रूप से खतरे में डाल दिया था। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “केंद्र सरकार इस अधिनियम को अन्य क्षेत्रों में भी लागू कर सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। यह असम के लिए खास बना था। असम में आने वाले प्रवासियों की संख्या और संस्कृति आदि पर उनका प्रभाव असम में अधिक है। असम में 40 लाख प्रवासियों का प्रभाव पश्चिम बंगाल के 57 लाख से अधिक है, क्योंकि असम का क्षेत्रफल पश्चिम बंगाल से कम है।”

मोहला-मानपुर में अवैध रेत से लदे ट्रक फंसे, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे ब्लॉक

रायपुर/मानपुर। छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 930 पर लंबा जाम लग गया है. अवैध रेत से लदे हाइवा और तीन भारी मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित फारेस्ट बैरियर के पास फंस गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात से मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित फारेस्ट बैरियर के पास अवैध रेत से लदे वाहन के गड्ढे में फंस जाने से नेशनल हाइवे जाम हो गया है. वहीं मौके पर करीब दर्जन भर हाइवा वाहन अवैध रेत से लदे हुए हैं, जो जाम का कारण बने हैं. बावजूद इसके अवैध रेत परिवहन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है. मानपुर तहसील कार्यालय के सामने ही अवैध रेत से लदी ट्रकें सड़क पर खड़ी हैं. जाम को खुलवाने के लिए पुलिस के जवान जुटे हुए हैं, लेकिन स्थिति अभी तक सामान्य नहीं हो पाई है. कुछ दिन पहले अवैध रेत परिवहन से सड़कें जर्जर होने से परेशान सहपाल गांव के ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था. यह घटना माइनिंग विभाग और स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करती है. नेशनल हाइवे पर जाम लगने से हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

नवीन ग्राम पंचायतों के परिसीमन हेतु प्रथम प्रकाशन, 21 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जगदलपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के तहत नवीन ग्राम पंचायतों का परिसीमन के लिए 14 अक्टूबर 2024 को ग्राम पंचायतों का प्रथम प्रकाशन किया जाकर दावा-आपत्ति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर में 21 अक्टूबर तक प्रस्तुत किया जा सकता है। अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर के द्वारा प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर प्रारूप (क) में प्रतिवेदन कार्यालय जनपद पंचायत बस्तर, तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर के कार्यालय में 23 अक्टूबर को चस्पा किया जाएगा। उक्त निराकरण से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक न्यायालय कलेक्टर बस्तर में उपस्थित होकर सुसंगत तथ्यों के साथ अभ्यावेदन यथा दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। अपर कलेक्टर जगदलपुर से मिली जानकारी अनुसार उक्त समय-सीमा के पश्चात प्राप्त दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

डॉ. शर्मा बोले- दीनबन्धु भगवान् राम से वृद्धों की सेवा की प्रेरणा लें

दुर्ग असत्य पर सत्य की विजय और अत्याचारियों के सत्यानाश अलावा वृद्धजनों की सेवा की प्रेरणा भी भगवान् श्री राम के जीवन से मिलती है। उन्होंने ऋषियों, मुनियों और वृद्धजनों के पास पहुंच कर उनको सुख पहुंचाया। साधन हीन लोगों के कुछ कष्ट तो हम उनकी प्रेरणा से दूर कर सकते हैं।” ये विचार हैं भारतीय पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा प्रकोष्ठ दुर्ग सम्भागीय प्रभारी डॉ.महेशचन्द्र शर्मा के। आचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा ने पुलगांव दुर्ग के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ दशहरा मनाया। उनका मुंह मीठा कराया, वस्त्र के साथ वृद्धों को चलने सहायक छडियां भी वितरित कीं। उन्होंने सभी वृद्धों का अभिवादन किया, उनसे संवाद कर सुख-दुख पूछने के बाद उक्त बातें कहीं। धर्म, संस्कृति और साहित्य लेखन हेतु देश-विदेश के अनेक सफल दौरे कर चुके आचार्य डॉ.महेशचन्द्र शर्मा ने बताया कि वृद्धजनों की सेवा से हमारी आयु , विद्या यश और बल बढ़ते हैं। चूंकि साहित्य समाज का दर्पण है इसलिये लेखन में समाज की ये बातें आनी चाहियें। अत: बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार आवश्यक है। आश्रम के प्रबन्धक दीपक चापिरा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

मोटिवेशनल स्पीकर मुंबई के लोकप्रिय इंफ्लूएंसर मुनव्वर जमा और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

सिकंदराबाद सिकंदराबाद के कुम्मारिगुडा में मुथ्यालम्मा मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने मुंबई के लोकप्रिय इंफ्लूएंसर मुनव्वर जमा और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और नफरत फैलाने का आरोप लगा है। दो अन्य लोगों में अब्दुल रशीद बशीर अहमद और रहमान का नाम शामिल है। ये दोनों रेजिमेंटल बाजार में मेट्रोपोलिस होटल के मालिक और प्रबंधक हैं। पुलिस ने कहा कि वे एक महीने तक चलने वाले इस कार्यशाला के आयोजन की आड़ में हिंदुओं के प्रति नफरत भड़काया गया। पुलिस के अनुसार भारत के विभिन्न हिस्सों से 151 लोग आए थे। उनमें सलमान सलीम ठाकुर उर्फ ​​सलमान भी शामिल था, जिसने 14 अक्टूबर को मंदिर में घुसकर एक स्थानीय देवता की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसे स्थानीय लोगों ने ऐसा करते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई कर दी। उसका वर्तमान में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अब इसमें शामिल होने वाले अन्य व्यक्तियों और जमा के पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मुनव्वर ज़मा ने न केवल धार्मिक आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया, बल्कि उन्होंने प्रतिभागियों को दंगे भड़काने के लिए उकसाया। गोपालपुरम पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एल सुरेश ने कहा, “उन्होंने सलमान को मुथ्यालम्मा मंदिर में देवी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए भी उकसाया।” जमा ने कार्यशाला आयोजित करने की अनुमति नहीं ली थी। बशीर और रहमान ने आयोजित करने में उनकी मदद की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। तीनों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उन पर धारा 299 (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं का अपमान या अपमान), 192 (दंगा भड़काने के इरादे से दुर्भावनापूर्ण या बेवजह उकसावा), 196 (विभिन्न आधारों पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी और घृणा को बढ़ावा देना), 223 (लोक सेवकों के आदेशों की अवहेलना करना जिससे बाधा या खतरा हो सकता है) और बीएनएस की धारा 49 (अपराध करने के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम सम्मेलन की रिकॉर्डिंग, प्रतिभागियों को वितरित की गई सामग्री और कई अन्य विवरणों की भी जांच कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को होटल के 49 कमरों में ठहराया गया था। पुलिस ने अब तक पाया है कि ज़ामा इंग्लिश हाउस अकादमी का संस्थापक है और खुद को एक प्रेरक वक्ता और व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षक के रूप में पहचानता है।

कछारडीह में परिवर्तन की शुरूआत, जल जीवन मिशन से पेयजल समस्या से मिली निजात

महासमुंद जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर स्थित ग्राम कछारडीह लंबे समय से पेयजल समस्याओं से जूझ रहा था। गांव के पास पानी के कुछ साधन जैसे 4 हैंडपंप और 2 पावर पंप थे, लेकिन गर्मियों में वे सूख जाते थे, जिससे पानी की भारी कमी हो जाती थी। कई परिवारों के घरों में पीने के पानी की कोई निजी व्यवस्था नहीं थी, और उन्हें तालाबों और कुओं से निस्तारी के लिए पानी लाना पड़ता था। महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता था। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पीने के पानी की सुविधा का अभाव था, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा था। ग्राम कछारडीह में परिवर्तन की शुरूआत तब हुई जब जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को इस योजना के उद्देश्यों और लाभों से अवगत कराया गया। क्रियान्वयन के लिए संगम सेवा समिति को जिम्मेदारी दी गई। इस योजना अंतर्गत ग्राम जल स्वच्छता समिति का गठन किया गया, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। समिति के अध्यक्ष के रूप में ग्राम सरपंच और सचिव के रूप में पंचायत सचिव की नियुक्ति की गई। जल जीवन मिशन के तहत गांव में गांव में 66.09 लाख रुपये की लागत से 40 किलोलीटर की जल टंकी का निर्माण किया गया। 635 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई, जिससे हर घर में नल से पानी पहुंचना संभव हुआ। जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल परीक्षण समिति बनाई गई। इस समिति में मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं को प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे फील्ड टेस्ट कीट और भ्२ै विधि से पानी की शुद्धता की नियमित जांच कर सकें।

एडीबी जैजैपुर से मिशन चौक तक बंद सड़क का निर्माण कार्य शुरू

जैजैपुर कहते हैं कि यदि काम करने की इच्छा शक्ति मन में हो तो कोई भी काम काम असंभव नहीं है,और अच्छे कार्य के लिये साथ देने सभी तैयार रहतें हैं। स्थानीय विधायक और नव पदस्थ तहसीलदार ने 9 वर्षों से कचंदा चौक से मिशन चौक मालखरौदा एवं छोटे सीपत से गोबराभांठा तक जाने वाली विवादित सड़क का निराकरण कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया। करीब 9 वर्ष पूर्व इस सड़क का शिलान्यास तो काफी तामझाम के साथ किया गया था लेकिन उसके बाद इस सड़क पर बीच-बीच में रोड़े आए जिसकी ओर शासन प्रशासन ने ध्यान देना मुनासिब नही समझा। नतीजा 9 साल होने को आए, लेकिन सड़क का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाया था अभी भी लोग जर्जर सड़क से आवागमन करने को विवश हो रहे थे। चुनाव की डुगडुगी बजते ही यह सड़क एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बना था।और जनप्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव में तथाकथित नेताओ को हार का सामना करना भी पड़ा था लोगों में आक्रोश था। स्थानीय लोग कहते हैं कि बस जनता का मुंह बंद करने के लिए शिलान्यास का दिखावा किया गया था और जहाँ जहाँ ज्यादा खुलकर विरोध हुआ वहां वहां की सड़क को बना दिया गया था लेकिन जहां जहां विवादित सड़क थी उसे ठेकेदार ने बीच बीच मे छोड़ दिया था अगर सड़क निर्माण की सच में नीयत होती तो अब तक सड़क बन चुकी रहती थी लेकिन,हालत यह थी कि संवेदक ने सड़क पर कंक्रीट बिछाया भी नही है और बड़े बड़े जानलेवा गड्ढा बनकर कुआं जैसे आकार ले चुका था जिससे आवागमन और मुश्किल हो गया था। आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे थे। जानकारी के अनुसार एडीबी योजना से निर्माण होने वाली यह सड़क स्थानीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण था। यह सड़क जैजैपुर से गोबराभांठा को जोड़ती है। उक्त सड़क पर साधारण बारिश में भी जलजमाव की स्थिति बन जाती थी। उक्त योजना से स्वीकृत सड़क निर्माण के लिए कार्य एजेंसी रायगढ़ के एक ठेकेदार को बनाया है उक्त सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय बसपा विधायक ने लगभग 9 वर्ष पूर्व को किया था शिलान्यास के बाद सड़क निर्माण शुरू तो हुआ था लेकिन सड़क पर विवादित होने के कारण पूरा नही हो सका था।

नायब सिंह सैनी और उनकी कैबिनेट ने शपथ ली तो अरविंद शर्मा को भी मंत्री बनाया गया, यहां की जलेबी हुई थी मशहूर

गोहाना गोहाना की विशाल जलेबी और हरियाणा चुनावों के बीच एक मीठा संबंध बन गया था। पूरे चुनाव के दौरान इसकी खूब चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी भाषणों में इसका जिक्र किया था। हलांकि जिस दिन नतीजे सामने आए उस दिन यह सीट भाजपा की झोली में गई। अरविंद शर्मा यहां से विधायक बने। आज जब नायब सिंह सैनी और उनकी कैबिनेट ने शपथ ली तो अरविंद शर्मा को भी मंत्री बनाया गया। डॉ. अरविंद शर्मा 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर सियासी दिग्गजों को चौंका दिया था। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए और करनाल से 2004 और 2009 में फिर सांसद बने। 2014 में कांग्रेस छोड़कर बसपा में चले गए। हालांकि वह विधानसभा चुनाव भी हार गए। 2019 में वह भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने रोहतक लोकसभा सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया। उन्होंने कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 7503 मतों से हराया। 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें गोहाना से उम्मीदवार बनाया। उन्होंने तीन बार के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक को चुनाव हराया। गोहाना की मशहूर जलेबी को 1958 में मातू राम गोहाना में लेकर आए थे। अब इसे मातू राम की तीसरी पीढ़ी चला रही है। जलेबी शुद्ध देसी घी से बनाई जाती है। ये कुरकुरी और रसभरी होती है और हर का वजन लगभग 250 ग्राम होता है। यह मिठाई एक हफ्ते से अधिक समय तक रखी जा सकती है। चुनावों के दौरान नेताओं की ओर से भारी ऑर्डर आते हैं, जबकि उनमें से कुछ लोग मिठाई खाने के लिए गोहाना की दुकान पर जाना पसंद करते हैं। राहुल ने किया था जिक्र गोहाना में एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रसिद्ध जलेबी निर्माता मातू राम हलवाई का डिब्बा दिखाते हुए इस बात पर जोर दिया कि उनकी जलेबी पूरे देश में बेची जानी चाहिए और निर्यात की जानी चाहिए। इससे अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। लोकसभा चुनाव में PM ने साधा था निशाना इससे पहले, मई में गोहाना में लोकसभा चुनाव के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधने के लिए मातू राम की जलेबी का जिक्र किया था। विपक्षी इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए मोदी ने तब कहा था कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो उनके पास पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनाने का फॉर्मूला है। उन्होंने कहा, उनसे पूछो क्या प्रधानमंत्री का पद हमारी मातू राम की जलेबी है? चौधरी देवीलाल भी जलेबियों के शौकीन रहे पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल भी मातू राम की जलेबियों के शौकीन थे। हरियाणा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा कुछ देर के लिए इस दुकान पर रुके थे।

चुनावी खर्चों पर निगरानी व 4 नाकों पर करेंगे चेकिंग, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में 9 उड़नदस्ते तैनात

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अंतर्गत निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए संपूर्ण जिले में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. साथ ही नौ उड़नदस्ता दल (एफएसटी), 12 स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) और दो वीडियो अवलोकन दलों (वीवीटी) का गठन किया है. इसके साथ ही निर्वाचन व्यय पर कड़ी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, रायपुर द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में चार स्थैतिक नाकों की भी स्थापना की गई है. टिकरापारा थाना के अंतर्गत देवपुरी में, पुरानी बस्ती थाना के अंतर्गत भाठागांव में, आजाद चौक थाना के अंतर्गत अग्रसेन चौक में और कोतवाली थाना के अंतर्गत सुभाष स्टेडियम में ये स्थैतिक नाके स्थापित किए गए हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet