LATEST NEWS

आईपीएल की फ्रैचाइजी एसआरएच के गेंदबाजी कोच का पद डेल स्टेन ने छोड़ा

नयी दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया हैं। स्टेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “आईपीएल में गेंदबाजी कोच के रूप में मेरे कुछ वर्षों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को बहुत-बहुत धन्यवाद, दुर्भाग्य से मैं आईपीएल 2025 के लिए वापस नहीं आऊंगा।” उन्होंने कहा, “हालांकि, मैं दक्षिण अफ्रीका में एसए-20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ काम करना जारी रखूंगा। एसए-20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप दो बार विजेता रहा है आइए इसे लगातार तीन बार विजेता बनाने का प्रयास करें।” उल्लेखनीय है कि स्टेन को वर्ष 2021 के आखिर में हेड कोच टॉम मूडी के अधीन एसआरएच का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2023 में ब्रायन लारा ने मूडी से पदभार संभाला और 2024 सीजन से पहले, डेनियल विटोरी को नया हेड कोच के रूप में घोषित किया गया। विटोरी के नेतृत्व में एसआरएच ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हारने से पहले 2018 के बाद से अपना पहला फाइनल खेला था। स्टेन ने आईपीएल में एसआरएच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और अन्य कई टीमों की फ्रैंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है।  

15 पुलिस जवान घायल और तीन गंभीर, छत्तीसगढ़-धमतरी में पुलिस बस ने ट्रक को मारी टक्कर

धमतरी. धमतरी जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्राम संबलपुर के पास पुलिस जवानों से भरी एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 15 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, सुकमा जिला पुलिस बल के जवान रिफ्रेशर कोर्स में पुलिस कैंप मनाने गए थे। वहीं, 15 दिनों की ट्रेनिंग के बाद आज सभी बस में सवार होकर  सुकमा लौट रहे थे, तभी ग्राम संबलपुर के पास बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में महिला-पुरुष सहित कुल 20 जवान बस में सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

18 से 27 अक्टूबर तक बिजली मेंटेनेंस, सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

छिंदवाड़ा मानसून के बाद बिजली विभाग ने एक बार फिर से मेंटेनेंस शुरू कर दिया है। बिजली तारों के मेंटेनेंस के चलते 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक शहर के विभिन्न फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्र के रहवासियों को अलर्ट किया है कि वह संबंधित समय से पूर्व बिजली आपूर्ति संबंधी कार्य निपटा लें। एमपीईबी का यह मेंटेनेंस कार्य शहर के अलग-अलग हिस्सों में किया जाएगा। जानिए कब कहां बंद रहेगी बिजली आपूर्ति। 18 अक्टूबर को यहां बंद रहेगी बिजली : थुनिया फीडर – थुनिया भाण्ड, हवाई पट्टी, आशीर्वाद बाया, एनी कॉलेज, खैरवाडा, लिंगा वितरण केन्द्र का आशिक क्षेत्र । 19 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में बंद रहेगी आपूर्ति : वाटर सप्लाई फीडर एस.ए.एमा, कॉलोनी, भरतादेव रोड, ठाकरेढाना, आनंद लॉन, छत्रपति शिवाजी स्कूल, शंकर होम, ओम स्टेट, उब्लू सी.एल. कॉलोनी, चन्द्रप्रभा लॉन, सपना चौक चंदनगांव आदि। 20 अक्टूबर को चंदनगांव फीडर : साबलेवाड़ी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अशीर्वाद कॉलोनी, माता मंदिर कॉलोनी, कृषि विज्ञान सोन्द्र, 132 के.व्ही. कॉलोनी, जे.पी. इन होटल, नागपुर रोड बोदरी नदी से कृष्णा मोटर्स तक का क्षेत्र। 21 अक्टूबर को सोनपुर फीडर : सोनपुर बस्ती एवं प्रधान मंत्री आवास सोनपुर 22 अक्टूबर को खजरी फीडर : खजरी फीडर प्रियदर्शिनी कॉलोनी, सिद्धी विनायक कॉलोनी, सांई वाटिका, नेचर सिटी, शिरडीपुरन, फ्रेण्ड्स कॉलोनी, आनंद नगर, उमरुटोला आदि। 23 अक्टूबर को मोहरली फीडर : मोहरली फीडर फर्स्ट स्टेप स्कूल, विनराड़ाना, जामुनझिरी, झण्डा, गिट्टी खदान, मोहरली, खैरी भोपाल, लहगहुआ आदि। 24 अक्टूबर को लिंगा फीडर : श्रद्धा नगर, अंबेडकर नगर, रानी कोठी, राज नगर, प्रज्ञापुरन, संचार कॉलोनी, गुरैया रोड़, बर्धनान सिंटी, पाठावाना, सब्जी मण्डी, डी.एल.एस. होम्स, हाथीगोटा चंदनगांव आदि। 25 अक्टूबर को कुकड़ा फीडर : कुकड़ा फीडर कुकड़ा, ताज नगर, उबैद नगर, अमन कॉलोनी, येद विहार कॉलोनी, विद्या सागर रेसीडेंसी, दुग्ध डेयरी, ढीमराढाना आदि। 26 एवं 27 अक्टूबर को गांगी वाड़ा एवं सर्रा फीडर : गांगीवाडा एवं मुरैया फीडर परासिया रोड, भायदे कॉलोनी, विशु नगर, आदर्श नगर, विवांता हॉस्पिटल, मलेरिस हॉस्पिटल, सर्वोत्तम नगर अपनी रसोई, संजू बाबा, कामठी विहार, नोनिया करबल, बजरंग नगर, शंकर नगर, काराबोह क्षेत्र। सर्रा फीडर एम पी ई थी. ऑफिस एकता कॉलोनी, पचमढीढाना, टाईल्स फेक्ट्री, पम्प हाउस कॉलोनी, महाजन लॉन, सर्रा, मटकुली, सोनारे हॉस्पिटल नागपुर रोड, राजा की बगिया से पेट्रोल पम्प चंदनगांव तक।

सुप्रीम कोर्ट ने धारा 6A को वैध करार दिया, नागरिकता कानून पर सरकार की बड़ी जीत

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A की वैधता पर अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने धारा 6A की वैधता को बरकरार रखा है. CJI डीवाई चंद्रचूड़ का कहना था कि 6A उन लोगों को नागरिकता प्रदान करता है जो संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत नहीं आते हैं और ठोस प्रावधानों के अंतर्गत नहीं आते हैं. दरअसल, सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A को 1985 में असम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए संशोधन के बाद जोड़ा गया था. असम समझौते के तहत भारत आने वाले लोगों की नागरिकता के लिए एक विशेष प्रावधान के रूप में नागरिकता अधिनियम में धारा 6ए जोड़ी गई थी. इस धारा में कहा गया है कि जो लोग 1985 में बांग्लादेश समेत क्षेत्रों से 1 जनवरी 1966 या उसके बाद लेकिन 25 मार्च 1971 से पहले असम आए हैं और तब से वहां रह रहे हैं, उन्हें भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए धारा 18 के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस प्रावधान ने असम में बांग्लादेशी प्रवासियों को नागरिकता देने की अंतिम तारीख 25 मार्च 1971 तय कर दी. इससे पहले दिसंबर 2023 में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे दायर किया था और कहा था कि वो भारत में अवैध प्रवास की सीमा के बारे में सटीक डेटा नहीं दे पाएगा क्योंकि प्रवासी चोरी-छिपे आए हैं. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा, 6ए उन लोगों को नागरिकता प्रदान करता है जो जुलाई 1949 के बाद प्रवासित हुए, लेकिन नागरिकता के लिए आवेदन नहीं किया. सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, S6A उन लोगों को नागरिकता प्रदान करता है जो 1 जनवरी 1966 से पहले प्रवासित हुए थे. इस प्रकार यह उन लोगों को नागरिकता प्रदान करता है जो अनुच्छेद 6 और 7 के अंतर्गत नहीं आते हैं. SC ने गुरुवार को नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 6ए की वैधता बरकरार रखी और 4:1 के बहुमत से फैसला दिया. जस्टिस जे पारदीवाला ने असहमति जताई. जस्टिस पारदीवाला का कहना था कि यह संभावित प्रभाव से असंवैधानिक है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत, एमएम सुंदरेश और मनोज मिश्रा बहुमत में रुख रहा. नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 6ए को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. इन याचिकाओं पर SC की पांच जजों की संविधान पीठ ने सुनवाई की और फैसला सुनाया. कोर्ट का कहना था कि असम में 40 लाख प्रवासियों का प्रभाव पश्चिम बंगाल में जनसंख्या के कारण 56 लाख प्रवासियों के प्रभाव से ज्यादा है. असम को अलग करना वैध है. 1971 की कटऑफ तिथि तर्कसंगत विचार पर आधारित है. ऑपरेशन सर्चलाइट के बाद पूर्वी पाकिस्तान से पलायन बढ़ा है. कोर्ट ने कहा, 6A (3) का उद्देश्य दीर्घकालिक समाधान प्रदान करना है. असम समझौता वहां के निवासियों के अधिकारों को कमजोर करना था. बांग्लादेश और असम समझौते के बाद प्रावधान का उद्देश्य भारतीय नीति के संदर्भ में समझा जाना चाहिए. इसे हटाने से वास्तविक कारणों की अनदेखी होगी. भारत में नागरिकता प्रदान करने के लिए पंजीकरण व्यवस्था जरूरी नहीं है. S 6A को सिर्फ इसलिए अमान्य नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यह पंजीकरण व्यवस्था का अनुपालन नहीं करता है. सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि संसद बाद की नागरिकता के लिए शर्तें निर्धारित करने के लिए अलग-अलग शर्तें निर्धारित करने में सक्षम है. जस्टिस सूर्यकान्त ने कहा, संविधान और उदाहरणों को पढ़ने से पता चलता है कि बंधुत्व के लिए सभी पृष्ठभूमि के लोगों से अपेक्षा की जाती है कि जियो और जीने दो. भाईचारे का चयनात्मक आवेदन संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है. याचिकाकर्ता का तर्क है कि 6A असंवैधानिक है, क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 6 और 7 की तुलना में नागरिकता के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित करता है. अलग-अलग तारीख निर्धारित करने की संसद की क्षमता संविधान में है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, प्रत्येक नागरिक को अनिवार्य रूप से भारत के कानून और संविधान का पालन करना होगा. नागरिकता प्रदान करने से पहले निष्ठा की शपथ का स्पष्ट अभाव कानून का उल्लंघन नहीं है. कोर्ट ने कहा, हम हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं हैं. S6A स्थायी रूप से संचालित नहीं होता है. 1971 के बाद प्रवेश करने वालों को नागरिकता प्रदान नहीं करता है. SC ने कहा, 1 जनवरी 1966 और 24 मार्च 1971 के बीच आए प्रवासियों के लिए नागरिकता नियम कानून के साथ सामंजस्यपूर्ण भूमिका के लिए बनाए गए थे. S6A उन लोगों के निर्वासन की अनुमति देता है जो कट ऑफ तिथि के बाद अवैध रूप से प्रवेश करते हैं. यह नहीं कह सकते कि आप्रवासन ने असम के नागरिकों के वोट देने के अधिकार को प्रभावित किया है. याचिकाकर्ता किसी भी अधिकार का उल्लंघन साबित करने में विफल रहे हैं. कोर्ट ने कहा, S6A को यह कहने के लिए प्रतिबंधात्मक तरीके से समझने की जरूरत नहीं है कि किसी भी व्यक्ति का पता लगाया जा सकता है और सिर्फ विदेशी अधिनियम के तहत निर्वासित किया जा सकता है. हमें कोई कारण नहीं दिखता कि विदेशियों का पता लगाने के उद्देश्य से IEAA के तहत वैधानिक पहचान का उपयोग 6A के साथ संयोजन में क्यों नहीं किया जा सकता है. IEAA और 6A के बीच कोई विरोध नहीं है. IEAA और धारा 6A को सामंजस्य में पढ़ा जा सकता है.  

7 महीने के बाद खुलेगी भोपाल DRM तिराहे की सड़क,टाई बैरिकेडिंग, लोगों को मिली राहत

भोपाल  हबीबगंज नाके पर डीआरएम तिराहे की सड़क जो पिछले सात महीनों से बंद थी, बुधवार को उसे एक तरफ से खोल दिया गया। इस सड़क के खुलते ही हजारों लोगों को राहत मिली है, जो इस सड़क से रोजाना आवाजाही करते हैं। ज्ञात हो कि मार्च में मेट्रो स्टील ब्रिज के निर्माण के कारण यह सड़क बंद कर दी गई थी, जिससे कई क्षेत्रों के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के बंद होने से अवधपुरी, बीडीए, एम्स, अलकापुरी, साकेतनगर, और अमरावतखुर्द समेत सैकड़ों कालोनियों के निवासी प्रभावित हो रहे थे। लोगों को वैकल्पिक मार्ग से होकर पांच-सात किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। इसके साथ ही मार्ग बंद होने के कारण वीर सावरकर सेतु से लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया था। वहीं इस इलाके से सटे साकेत नगर और शक्ति नगर की अंदरूनी सड़कों पर भी यातायात का भार अधिक हो गया था। इस बीच, डायवर्सन के कारण एक दर्दनाक हादसे में विश्वकर्मा नगर में 10 साल के बच्चे दीपक सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। बुधवार को मेट्रो कॉर्पोरेशन ने अपनी बैरिकेडिंग और सामान हटा लिया और पुलिस को रास्ता खोलने का पत्र सौंप दिया। हालांकि रेलवे ट्रैक के पास गड्ढों को भरने का काम अभी जारी है, जिससे पूरी तरह से यातायात गुरुवार या शुक्रवार को बहाल होने की उम्मीद है। इस सड़क के खुलने से लाखों लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। एक माह बंद रहेगा अल्पना तिराहा से भोपाल टाकीज तक मार्ग उधर, लोक निर्माण विभाग द्वारा अल्पना टाकीज तिराहा से भोपाल टाकीज चौराहे तक (हमीदिया रोड) पर सड़क का पुन: निर्माण कराया जा रहा है। विभाग एवं सड़क निर्माता कंपनी ने कार्य के दौरान इस मार्ग के यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की जरूरत बताई है। इस आशय की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से 16 नवंबर तक इस सड़क के यातायात को परिवर्तित मार्ग से गुजारने की व्यवस्था की है। जो इस तरह रहेगी।     अल्पना तिराहे से भोपाल टाकीज चौराहे की ओर जाने के लिए अल्पना तिराहे से एकांगी मार्ग का उपयोग कर नादरा बस स्टैंड चौराहा एवं नादरा बस स्टैंड से भोपाल टाकिज की ओर जा सकेंगे।     भोपाल टाकीज चौराहे से अल्पना तिराहे की ओर जाने के लिए भोपाल टाकिज चौराहा से सिंधी कालोनी चौराहा होकर अग्रवाल धर्मशाला, सपना लाज तिराहा, समानांतर मार्ग होकर अल्पना तिराहे की ओर आ सकेंगे।     इसी प्रकार भोपाल टाकीज चौराहे से नादरा बस स्टैंड की ओर जाने के लिए सिंधी कालोनी चौराहा होकर अग्रवाल धर्मशाला, सपना लाज तिराहे से नादरा बस स्टैंड जा सकेंगे।  

चंडी पहाड़ की चोटी पर मिला एक महिला का जला शव, जताई जा रही बलि की आशंका

छतरपुर छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम गढ़ा गांव में चंडी पहाड़ की चोटी पर चंडी माता के स्थान पर एक महिला का जला शव मिला है। जहां इस शव के मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक मंदिर के पुजारी सुबह 5 बजे चंडी माता मंदिर में अगरबत्ती लगाने के लिए गए थे, वहां पर एक महिला का शव जल रहा था। प्रथमदृष्टया पता चला है कि महिला को कागजों से जलाया गया है। घटना की सूचना पुजारी ने पुलिस को सूचना दी है। जहां पुलिस ने मौके पर जाकर महिला का जला शव एवं राख को भरकर राजनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं महिला की बलि तो नहीं दी गई। या महिला के साथ कोई वारदात और अप्रिय घटना घटित की गई है और मामले से बचने उसे छिपाने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हो और महिला को मार डाला गया हो। हालांकि इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल इस मामले और घटना के संबंध कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। दरसल क्योंकि घटना धाम के पास ही घटित हुई है। वहीं अब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि माजरा क्या है और महिला की मौत का ख़ुलासा होगा। फिलहाल थाना पुलिस घटना और मामले की जांच में जुट गई है।

झाबुआ में ब्राउन शुगर बेचने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झाबुआ मेघनगर में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ाए जाने के बाद अब झाबुआ से पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी इस तस्कर के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपए है। गौरतलब है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो दिन पहले इंदौर में बयान दिया था कि प्रदेश में राजस्थान के प्रतापगढ़ से ड्रग्स आ रही है। उनके पास सौदागरों की लिस्ट है। तीन लाख की ड्रग लेकर डिलीवरी देने जा रहा था एसडीओपी रूपरेखा यादव और टीआई आरसी भास्करे ने बताया, मंगलवार रात थांदला की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोका। चालक शाहिद गुलशेर खान निवासी कोठड़ी, जिला प्रतापगढ़ के पास से 3 लाख रु. की 30 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। वह इसे काला उर्फ निक्की मारू निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी को देने जा रहा था। उसे भी गिरफ्तार किया है। बदमाश पर 30 से ज्यादा अपराध हैं दर्ज इंदौर डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार अर्जुन पिता ग्यारसीलाल मीणा निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार विजय नगर पुलिस ने 22 अगस्त को यश उर्फ नन्नू को 12.9 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर अर्जुन को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। वह प्रतापगढ़ से ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचता था।  

‘वन डायरेक्शन’ बैंड के एक्स मेंबर लियाम पायने की मौत

ब्रिटिश बॉयबैंड वन डायरेक्शन के एक्स मेंबर लियाम पायने का 31 साल की उम्र में निधन हो गया। वो अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक होटल की बालकनी से गिर गए। ये घटना 16 अक्टूबर 2024 को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस दिन वो होटल की लॉबी में अलग बिहेव कर रहे थे। लियाम पायने अपने एक्स ‘वन डायरेक्शन’ बैंडमेट नियाल होरान के एक म्यूजिक प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना में थे। दोनों स्टेज पर फिर साथ आए थे। सिंगर ने अतीत में नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य के साथ अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या वो दुर्घटनावश बालकनी से गिर गए या फिर वो नशे में धुत थे! होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि ‘म्यूजिशियन और गिटारिस्ट ‘वन डायरेक्शन’ बैंड के पूर्व सदस्य लियाम जेम्स पायने की आज एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई।’ तहस-नहस हालत में मिला लियाम का कमरा! मौत से एक घंटे पहले लियाम स्नैपचैट पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो होटल के उस कमरे की हैं, जहां लियाम ठहरे थे। वहां पर काफी सामान टूटी-फूटी हालत में मिला है। उनके फैंस ने सिंगर के मर्डर का दावा किया है। लियाम को उनके गानों ‘किस यू’, ‘मैजिक’, ‘परफेक्ट’ और ‘फॉर यू’ के लिए जाना जाता है। सुसाइड के आते थे विचार! लियाम पायने ने 2021 में खुलासा किया कि ‘वन डायरेक्शन’ के टूर के दिनों में उनके मन में आत्महत्या के विचार आए थे। म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर लियाम की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। चार्ली पुथ, पेरिस हिल्टन और जेडवर्ड जैसी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। लियाम की फैमिली में एक्स पार्टनर चेरिल के साथ उनका 6 साल का बेटा ग्रे पायने है।

हिंगोरानी से मिले 70 लाख के जेवरात, कैश, संपत्ति के दस्तावेज और अवैध हथियार…

भोपाल भोपाल में लोकायुक्त (Bhopal Lokayukta) की टीम ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत छापेमारी की. इस दौरान लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई. इसके बाद गांधी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई देर रात तक चली. इस छापेमारी के दौरान जेवरात व नकदी के अलावा संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. दरअसल, लोकायुक्त टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत पर तकनीकी शिक्षा विभाग के जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के घर समेत 6 अलग-अलग जगहों पर छापा मारा. रमेश हिंगोरानी के घर सहित स्कूलों और बेटों के दफ्तर पर एक साथ छापा मारा गया. बैरागढ़ में 2 जगहों पर, गांधी नगर में 3 जगहों पर और श्यामला हिल्स के पास एक दफ्तर में कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान रमेश हिंगोरानी के पास आय से अधिक संपत्ति मिली. इस मौके पर कैश, डायमंड और सोने चांदी के कीमती आभूषण, कई संपत्तियों के दस्तावेज, निवेश के कागजात, 4 कार और 5 दो-पहिया वाहन मिले. लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई के दौरान 1014 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है. इसके अलावा 1021 ग्राम चांदी के आभूषण भी मिले, जिनकी कीमत लगभग 55,500 रुपये आंकी गई है. इस छापेमारी में कुल 12 लाख 17 हजार 950 रुपये की नकदी भी जब्त की गई. इसके अलावा गांधीनगर के प्रेरणा किरण स्कूल एयरोसिटी में तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल भी बरामद की गई. इस मामले की सूचना तत्काल गांधी नगर थाने को दी गई. इस मामले में नीलेश हिंगरोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. तलाशी के दौरान कई संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं. इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि उनके सही मूल्यांकन और वैधता की जांच की जा सके. छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है और उम्मीद है कि इस जांच से और भी खुलासे हो सकते हैं. लोकायुक्त की टीम ने कड़ी निगरानी के साथ इस मामले की जांच को अंजाम दिया. अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. यह छापेमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है.    

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के नायक मुजीबुर रहमान से जुड़े दिनों पर होने वाली छुट्टियों को रद्द कर दिया

ढाका बांग्लादेश में अगस्त महीने में तख्तापलट हो गया था। इस दौरान खूनखराब हुआ तो तत्कालीन पीएम शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था और भारत आ गई थीं। तब से वह यहीं पर निर्वासित जिंदगी जी रही हैं। उनकी सत्ता से बेदखली के बाद नोबेल विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने कमान संभाल रखी है। वह भले ही अर्थशास्त्री हैं और दुनिया भर में उनका नाम है, लेकिन वह बांग्लादेश को पाकिस्तान के एजेंडे पर आगे बढ़ाते दिख रहे हैं। यही वजह है कि अब बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम और उसके नायक मुजीबुर रहमान से जुड़े दिनों पर होने वाली छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस तरह बांग्लादेश की सरकार का वैचारिक झुकाव पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है। वही पाकिस्तान जिससे अलग होकर बांग्लादेश का गठन हुआ था। बांग्ला भाषी लोगों पर अत्याचार, भेदभाव के आरोप तत्कालीन पाकिस्तान सरकार पर लगे थे। इसी के विरोध में आंदोलन भड़का था, जिसे बांग्ला मुक्त संग्राम का नाम मिला था। अंत में 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। इसमें भारत ने भी मदद की थी। मुजीबुर रहमान को उस आंदोलन का नायक माना जाता है। यही वजह थी कि उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर बांग्लादेश में छुट्टी होती रही है। अब बांग्लादेश सरकार ने इन छुट्टियों को रद्द कर दिया है। कुल 8 राष्ट्रीय अवकाशों को मोहम्मद यूनुस सरकार ने रद्द कर दिया है। इनमें 7 मार्च और 15 अगस्त शामिल हैं, जिन्हें मुक्त संग्राम से जोड़ा जाता है। इन छुट्टियों को रद्द करने का फैसला हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया था। इस संबंध में जल्दी ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। मोहम्मद यूनुस सरकार के इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है। खासतौर पर अवामी लीग ने इसकी निंदा की है और कहा कि यह सरकार बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के इतिहास को ही मिटा देना चाहती है। यह अच्छी बात नहीं है।

LG फोन की वापसी: रोल करने वाले फोन डिज़ाइन के लिए नया पेटेंट

आज के वक्त में एलजी कंपनी स्मार्टफोन के डिस्प्ले से लेकर कैमरा सेंसर बनाने का काम करती है, लेकिन खुद फोन्स बनाने के काम से बाहर है। एक वक्त एलजी के स्मार्टफोन काफी पॉपुलर हुआ करते थे, लेकिन बदलते वक्त के साथ एलजी स्मार्टफोन की डिमांड कम हो गई थी। ऐसे में एलजी फोन डिवीजन से अप्रैल 2021 में बाहर हो गया था। LG ने पेश किया नया रोलेबल स्मार्टफोन पेटेंट दरअसल एलजी की तरफ से नया स्मार्टफोन पेटेंट फाइल किया गया है। यह पेटेंट नए फोल्डेबल और रोलेबल स्मार्टफोन का है। इसी पेटेंट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एलजी के पास स्मार्टफोन सेक्टर में एंट्री ले सकता है। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब एलजी की तरफ से ऐसा पेटेंट फाइल किया गया है। इससे पहले भी एलजी रोलेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने इसे प्रोटोटाइप चरण तक भी पहुंचा दिया, लेकिन जब एलजी ने स्मार्टफोन बाजार से विदाई ले ली तो इन सभी प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया। एलजी ने अक्टूबर 2023 में पेश किया पेटेंट Techspot डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक एलजी ने साल 2022 में मिनी टैब डिजाइन पेश की, जिसकी डिस्प्ले 6.8-इंच से लेकर 7.4 इंच तक बढ़ सकती थी। इसमें 12GB रैम और 4,500mAh की बैटरी के साथ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया था। एलजी का लेटेस्ट पेटेंट अक्टूबर 2023 में फाइल किया गया था। इस OLED डिस्प्ले में कुछ सुधार किये गये हैं। इसमें नए मैग्नेटिक टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिस्प्ले के पीछे एक चुंबकीय शीट जोड़ी जाती है, जबकि चुंबक डिवाइस के फ्रेम में बनाए जाते हैं। यह चुंबकीय बल स्क्रीन को आगे बढ़ाने या पीछे खींचने पर बनने वाली किसी भी झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है, जिससे डिस्प्ले तेजी अपनी पहले की स्थिति में आ जाती है। कंपनी ने नहीं जारी किया कोई ऑफिशियल बयान LG की तरफ से स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया है।एलजी के स्मार्टफोन सेगमेंट में उतरा मुश्किल नहीं है। एलजी के पास ड्यूल स्क्रीन एलजी विंग, कर्व्ड LG G Flex और डिटैचेबल सेंकेड्री डिस्प्ले फोन LG 60 ThinQ टेक्नोलॉजी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी से कारोबारी ने साढ़े तीन करोड़ हड़पे, FIR दर्ज

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह की बेटी से 3.5 करोड़ का फ्रॉड हुआ. लोहा कारोबारी आनंद प्रकाश के खिलाफ उन्होंने मामला दर्ज करवाया है. कविनगर थाना पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. वीके सिंह की बेटी का आरोप है कि आनंद प्रकाश ने उनसे मकान बेचने के नाम पर 3.5 करोड़ रुपये ऐंठ लिए. कुछ दिन पहले ही वीके सिंह ने आनंद प्रकाश और एक मीडियाकर्मी पर गलत तथ्यों के आधार पर खबर चलाने का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने बतया- वीके सिंह की बेटी योगजा सिंह ने लोहा कारोबारी आनंद प्रकाश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि लोहा कारोबारी ने मकान बेचने के नाम पर पूर्व मंत्री की पुत्री से साढ़े तीन करोड़ रुपए हड़प लिए. थाना कविनगर पुलिस ने बुधवार को इस केस में FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. 2014 को हुआ था मकान का सौदा योगजा सिंह के मुताबिक- 14 जून 2014 को उनका सौदा राजनगर स्ठित मकान को लेकर आनंद प्रकाश से साढ़े पांच करोड़ रुपए में हुआ. 10 लाख रुपए बतौर बयाना दिए गए थे. 15 जुलाई 2014 को फिर उन्हें इस मकान पर कब्जा मिल गया. योजना ने कहा कि इस मकान पर मुझे लोन कराना था. इसलिए मैंने साढ़े 33 लाख रुपए आनंद प्रकाश के खाते में ट्रांसफर किए. मैं उनसे मकान के कागजात मांगती रही, लेकिन नहीं मिले. कागज देने की एवज में मुझसे और रुपए मांगे जाते रहे. इसलिए साल-2018 में एक करोड़ रुपए, 15 नवंबर 2019 को एक करोड़ रुपए और 12 अक्टूबर 2023 को एक करोड़ रुपए मैंने दे दिए. इस तरह कुल राशि 3 करोड़ 48 लाख रुपए आनंद प्रकाश पर पहुंच गई. कब्जा करने का था इरादा वीके सिंह की बेटी ने आरोप लगाया- 21 अक्टूबर 2023 को मेरा दो करोड़ रुपए का लोन बैंक से स्वीकृत हो गया. इसके बाद मैंने आनंद प्रकाश से मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा. मेरे बार-बार कहने के बावजूद दूसरे पक्ष ने मकान का बैनामा नहीं कराया. उनकी मंशा मुझे इस मकान से बेदखल करके अपना कब्जा करने की थी. अब मुझे पता चला है कि आनंद प्रकाश से पहले से ही इस मकान पर लोन लिया हुआ है.  

भारतीय टीम 46 रन पर ढेर, 5 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए, बना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

 बेंगलुरु भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है. आज (17 अक्टूबर) मैच का दूसरा द‍िन है. भारतीय टीम महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह भारत का अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. अब न्यूजीलैंड टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है. डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम बल्लेबाजी कर रहे हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 30 रन के करीब है. 46 रन भारत की धरती पर क‍िसी का सबसे कम टीम का स्कोर है. भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज 0 पर आउट हुए. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी सबसे सफल गेंदबाज रहे. ज‍िन्होंने कुल 5 व‍िकेट हास‍िल क‍िए. विलियम ओरोर्के को कुल 4 सफलताएं म‍िली. इस मैच से जुड़े अपडेट और स्कोरकार्ड  लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहे. न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं. बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम ने बेहद शर्मनाक खेल द‍िखाया और पूरी टीम महज 46 रनों पर 31.2 ओवर्स में ऑलआउट हो गई.  यह भारत का अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. वहीं भारत की धरती पर यह सबसे कम क‍िसी टीम का स्कोर है. इसके बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल (13) ने कुछ देर तक पारी संभाली. लेकिन जायसवाल विलियम ओरोर्के की गेंद पर एजाज पटेल को कैच थमा बैठे. भारतीय टीम को इस तरह 31 रन पर चौथा झटका लगा. इसके कुछ देर बाद ही केएल राहुल (0) भी पांचवे विकेट के रूप में 33 रन पर आउट हो गए. टीम इंड‍िया के स्कोर में महज 1 रन और जुड़ा था और गैरज‍िम्मेदाराना शॉट खेलकर रवींद्र जडेजा भी डक पर आउट हो गए. लंच के बाद आए रव‍िचंद्रन अश्व‍िन (0) पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर ग्लेन फ‍िल‍िप्स को कैच दे बैठे. भारत के 5 बल्लेबाज खाता ही नहीं खोल सके भारतीय पारी में 5 बल्लेबाज ऐसे रहे, जो खाता ही नहीं खोल सके। किकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली शून्य पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे, जबकि सरफराज खान, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन भी बिना स्कोर किए पवेलियन लौट गए। विराट को विलियम ओ राउरकी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया, जबकि उन्हीं की गेंद पर केएल राहुल को टॉम ब्लंडेल ने कैच किया। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को दो लगातार गेंदों पर मैट हेनरी ने आउट किया। भारतीय टीम का टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर-टॉप-10 स्कोर ओवर विपक्षी ग्राउंड कब 36 21.2 v ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 17 दिसंबर 2020 42 17 v इंग्लैंड लॉर्ड्स 20 जून 1974 58 21.3×8 v ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 28 नवंबर 1947 58 21.4 v इंग्लैंड मैनचेस्टर 17 जुलाई 1952 66 34.1 v दक्षिण अफ्रीका डरबन 26 दिसंबर 1996 67 24.2×8 v ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 6 फरवरी 1948 75 30.5 v वेस्टइंडीज दिल्ली 25 नवंबर 1987 76 20 v दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद 3 अप्रैल 2008 78 40.4 v इंग्लैंड लीड्स 25 अगस्त 2021 81 35.5 v वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 27 मार्च 1997

नायब सैनी फिर हरियाणा के बने मुख्यमंत्री, CM की शपथ ली, बीजेपी ने दिखाया पावर शो

चंडीगढ़ नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. नायब सिंह सैनी के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली है. नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. इस मौके पर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पंचकूला में किया गया था. अनिल विज ने भी ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के मौके पर हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. अनिल विज के बाद कृष्ण लाल पंवार जो इसराना से विधायक हैं शपथ लिया. कृष्णलाल के बाद राव नरवीर सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लिया. वो बादशाहपुर से एमएलए हैं. इनके बाद महिपाल ढांडा भी शपथ ली. ढांडा पानीपत ग्रामीण से विधायक हैं. विपुल गोयल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. डॉ. अरविंद शर्मा गोहाना भी कैबिनेट मंत्री बने. वहीं, श्याम सिंह राणा को राज्य मंत्री बनाया गया है. वो रादौर से विधायक हैं. बरवाला से रणवीर सिंह गंगवा को भी राज्यमंत्री बना गया. रणवीर सिंह के बाद कृष्ण बेदी नरवाना राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लिया. श्रुत चौधरी को भी राज्य मंत्री बनाया गया है. आरती राव ने भी राज्यमंत्री का पदभार संभाला है. राजेश नागर और गौरव गौतम को भी राज्य मंत्री बनाया गया है.  पंचकूला में आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अन्य नेता भी शामिल थे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं। इस दौरान सैनी के मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। अनिल विज सहित इन मंत्रियों ने ली शपथ सीएम सैनी के साथ सीनियर बीजेपी नेता अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिल विज मनोहर लाल सरकार में गृह मंत्री थे। इसके अलावा कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी, आरती सिंह राव, राजेश नागर (स्वतंत्र प्रभार) और गौरव गौतम (स्वतंत्र प्रभार) ने मंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पंचकूला में हुए शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। समारोह से कुछ घंटे पहले सैनी वाल्मीकि भवन गए और उन्होंने पंचकूला स्थित गुरुद्वारे एवं मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बीजेपी की नई सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाने की दिशा में काम करेगी। सैनी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों में विश्वास दिखाया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र को पूरी तरह लागू किया जाएगा। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। वहीं, कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की। मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। 54 वर्षीय सैनी ने बुधवार (16 अक्टूबर) को दत्तात्रेय से मुलाकात की थी। उन्होंने पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी ने हरियाणा में रचा इतिहास भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के चुनावी महाभारत में सत्ता विरोधी लहर को लेकर राजनीतिक पंडितों के अनुमानों को धत्ता बताते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। पिछले विधानसभा में राज्य में गठबंधन की सरकार चलाने वाली बीजेपी ने इस बार 90 सदस्यीय विधानसभा में अकेले 48 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल करके 10 साल बाद सत्ता में वापसी के मुख्य विपक्षी कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कांटे के सीधे मुकाबले में भगवा पार्टी कांग्रेस पर भारी पड़ी और कांग्रेस 37 सीटों तक ही पहुंच पाई है। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 40 और कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। हरियाणा से महाराष्ट्र और झारखंड के लिए भी दिया मैसेज भारतीय जनता पार्टी ने पंजकूला के दशहरा मैदान में आयोजित नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह से एक मैसेज देने की कोशिश कर रही थी. बीजेपी के लिए नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह एक शक्तिप्रदर्शन की तरह था. इसकी एक सबसे बड़ी वजह आने वाले समय में महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले चुनाव भी हैं. बीजेपी इस शपथ ग्रहण समारोह से इन दोनों राज्यों की जनता को संदेश देने की कोशिश करते दिखी कि अगर महाराष्ट्र और झारखंड में भी बीजेपी को मौका मिलता है तो वो जनता के हित में फैसले लेने में जरा भी देरी नहीं करेगी. नायब सिंह सैनी ने पूरा किया अपना वादा नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने से पहले 24 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने का वादा किया था. उन्होंने बुधवार को कहा था कि वह 17 अक्टूबर को शपथ लेने से पहले इन युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे. उसके बाद ही शपथ लेंगे. इस दौरान सैनी ने कहा कि था कि हमने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश के युवाओं से ये वादा किया था. अब जब हम सत्ता में दोबारा आए हैं तो हम पहले जनता से किया अपना वादा पहले पूरा कर … Read more

संजीव खन्ना देश के 51वें चीफ जस्टिस होंगे, कार्यकाल सिर्फ 6 महीने का, 13 मई को रिटायर होंगे

नई दिल्ली CJI डीवाई चंद्रचूड़ नवंबर में कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। खबर है कि भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उन्होंने जस्टिस संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की है। खास बात है कि जस्टिस खन्ना सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज हैं। खास बात है कि जस्टिस खन्ना भी मई 2025 में रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने वकील के तौर पर साल 1983 में शुरुआत की थी। अगले CJI केंद्र सरकार को लिखे पत्र में सीजेआई चंद्रचूड़ ने जस्टिस खन्ना को उनका उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की है। CJI चंद्रचूड़ 13 मई 2016 में पहली बार शीर्ष न्यायालय के जज बने थे। वहीं, जस्टिस खन्ना 18 जनवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट के पहली बार जज बने थे। इससे पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट समेत कई ट्रिब्युनल्स में सेवाएं दे चुके हैं। 6 महीने बाद है रिटायरमेंट NALSA यानी नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की लिस्ट में शामिल जस्टिस खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में अगर वह नवंबर में पद संभालते हैं, तो वह करीब 6 महीने CJI के तौर पर अदालत में सेवाएं देंगे। अगले कौन जस्टिस खन्ना के बाद अगले CJI के तौर पर जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई का नाम चर्चा में है। वह मई 2025 में यह पद संभाल सकते हैं। खास बात है कि देश के दूसरे CJI हो सकते हैं, जो अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। सुप्रीम कोर्ट को पहला दलित CJI जस्टिस केजी बालकृष्ण के रूप में मिला था। वह 11 मई 2010 को रिटायर हो गए थे। जस्टिस गवई भी 6 महीने में होंगे रिटायर खास बात है कि मई में CJI बनने के बाद जस्टिस गवई भी अगले 6 महीने में रिटायर हो जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 16 मार्च 1985 को कानूनी पेशे की शुरुआत करने वाले जस्टिस गवई 23 नवंबर 2025 को रिटायर होने जा रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि उनके बाद जस्टिस सूर्यकांत यह पद संभाल सकते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में 14 साल तक जज रहे जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद, उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया। सुप्रीम कोर्ट जज बनाए जाने से पहले वे दिल्ली हाईकोर्ट में 14 साल तक जज रहे। उन्हें 2019 में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था। सुप्रीम कोर्ट जज बनने पर भी हुआ था विवाद 32 जजों की अनदेखी करके जस्टिस खन्ना को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने पर जमकर विवाद हुआ था। 10 जनवरी 2019 को कॉलेजियम ने उनकी जगह जस्टिस माहेश्वरी और वरिष्ठता में 33वें स्थान पर जस्टिस खन्ना को प्रमोट करने का फैसला किया। इसके बाद सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दस्तखत कर दिए थे। वरीयता को अनदेखा करते हुए CJI बनाने के दो मामले, दोनों इंदिरा सरकार के अप्रैल 1973 में सुप्रीम कोर्ट के तीन सीनियर जजों को दरकिनार करते हुए एएन रे को CJI बनाया गया था।1977 में जब जस्टिस रे रिटायर हुए तो जस्टिस एचआर खन्ना सबसे सीनियर थे। लेकिन, उनकी जगह जस्टिस एमएच बेग को चुना गया। इमरजेंसी के दौरान जस्टिस खन्ना ने इंदिरा सरकार के खिलाफ फैसले सुनाए थे, जस्टिस संजीव खन्ना उन्हीं के भतीजे हैं। जस्टिस संजीव खन्ना के पिता जस्टिस देवराज खन्ना भी दिल्ली हाईकोर्ट के जज थे। उनके चाचा जस्टिस हंसराज खन्ना भी सुप्रीम कोर्ट जज रहे। यह दुर्लभ संयोग था कि जस्टिस संजीव खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर अपना पहला दिन उसी कोर्ट रूम से शुरू किया, जहां से उनके चाचा, दिवंगत जस्टिस एचआर. खन्ना रिटायर हुए थे। सेम सेक्स मैरिज केस की सुनवाई से खुद को अलग किया अगस्त 2024 में समलैंगिक विवाह पर 52 रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई होनी थी। लेकिन सुनवाई से ठीक पहले जस्टिस संजीव खन्ना ने खुद को केस से अलग कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक जस्टिस खन्ना ने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था। जस्टिस खन्ना के अलग होने से रिव्यू पिटीशंस पर विचार करने के लिए पांच जजों की नई बेंच बनाना जरूरी हो जाएगा। इसके बाद ही इन पर सुनवाई हो सकेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet