LATEST NEWS

ग्रामीणों को दोबारा तेलंगाना में बसाएं, छत्तीसगढ़-बीजापुर के विधायक मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र

बीजापुर. बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। इसमें विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग करते हुए कहा किसलवा-जूडूम के दौरान छत्तीसगढ़ की सीमा में बसे सैकड़ों ग्रामीण पड़ोस के तेलंगाना राज्य के गांवो में जाकर कई वर्षों से बस गए हैं और अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। तेलंगाना राज्य के जयशंकर भूपालपल्ली जिले के गांव वेनल मड़गू में ग्रामीणों के साथ वन विभाग द्वारा बीते 14/10/2024 को रात के समय जाकर ग्रामीणों के घरों मे तोड़-फोड़कर तथा मारपीट कर बीजापुर जिले के सीमा से लगे ग्राम तारलागुड़ा में लाकर छोड़ दिया गया है, जिससे सैकड़ों ग्रामीण अपने घरो से एवं गांवो से बेदखल हो गए है। इसलिए तेलगांना में बसे ग्रामीण जो कि वर्तमान मे अपने घरों से बेदखल हुए है। उनकी समस्याओं पर तेलंगाना शासन से बात करते हुए उचित पहल करें, ताकि सैकड़ों ग्रामीण अपने घरों में पुनः बस जाए और अपना जीवन-यापन पुनः कर सके।

बैंक मैनेजर की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में पांच लाख रुपये लेकर कैशियर फरार

कोरबा. वित्तीय क्षेत्र में काम कर रही बैंकिंग कंपनी इसाफ का कैशियर कोरबा से फरार हो गया है। उसने कंपनी को बड़ी चपत लगाई है। बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज करने के साथ फरार कैशियर की खोजबीन शुरू की। इस बीच एक टीम उड़ीसा से बैरंग लौट आई। निहारिका बुधवारी स्थित मुख्य इसाफ नामक बैंकिंग कंपनी का कामकाज कोरबा जिले में भी चल रहा है। उसने रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा और रायगढ़ के अलावा कई क्षेत्रों में अपनी शाखाएं खोल रखी हैं और इनके माध्यम से वित्तीय लेनदेन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत इस निजी बैंक की शाखा संचालित है, जिसका ओडिशा निवासी कैशियर कंपनी को ही चपत लगाकर भाग गया। इसाफ बैंक में कैशियर के पद पर बीरेंद्र गिरना पिछले कई वर्षों से काम करते आ रहा था। फील्ड से वसूली का पैसा और ग्राहक का पैसा कैशियर के पास जमा होता है। मैनेजर को लगा कि वो जमा कर दिया होगा, लेकिन ऑनलाइन चेक करने पर जमा ही नहीं हुआ था। उसे लगा दूसरे दिन जमा कर देगा, लेकिन वो अगले दिन आया ही नहीं। फोन करने पर मोबाइल बंद आ रहा था। उसके घर पर भी संपर्क किया गया। वहां भी नहीं था, तब बैंक में हिसाब किया गया तो लगभग पांच लाख रुपये लेकर फरार होने की बात सामने आई। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज किया गया है और कैशियर की तलाश की जा रही है। एक टीम को ओडिशा रवाना किया था, जहां से वापस आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों को वित्तीय लेनदेन भरोसेमंद स्थान करना चाहिए। काफी समय से साइबर फ्रॉड की घटनाएं हो रही हैं और इससे लोगों को बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

कृषि मंत्री हुए अंतिम यात्रा में शामिल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की मौत

बलरामपुर. बलरामपुर-रामनुजगंज जिला पंचायत उपाध्यक्ष राधा सिंह देव के पोते और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के छह वर्षीय पुत्र स्वतंत्र सिंह देव अपने माता पिता के साथ अंबिकापुर अपनी बुआ के यहां गया था। इसी दौरान रात नौ बजे के करीब खेलने के दौरान कार के नीचे आ गया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी तो उसे तत्काल निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। स्वजन बिलासपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसका निधन हो। घटना से पूरे बलरामपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारी जन सैलाब के बीच मासूम स्वतंत्रत का अंतिम  संस्कार किया गया। कृषि मंत्री राम विचार नेताम अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। दादी, मम्मी, पापा का लाडला स्वतंत्र काफी नटखट,प्यारा और चंचल हाजिर जवाब था। स्वतंत्र नगर के एक निजी स्कूलों में कक्षा पहली में पढ़ता था। नन्ही उम्र में शरारतों एवं चंचलता के साथ-साथ व पढ़ाई में भी मेधावी था। दादी, मम्मी उसे एक मिनट के लिए भी अकेले नहीं छोड़ते थे। हर छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान मम्मी पापा एवं दादी देते थे। थोड़ी सी भी चोट लगने पर पूरा घर चिंतित हो जाता था। मंगलवार को स्वतंत्र अपने मम्मी-ृपापा के साथ अंबिकापुर गया था। मंगलवार के रात में आने की तैयारी थी। इसके पूर्व वह अपने बुआ के घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह कर के चपेट में आ गया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी तत्काल उसे अंबिकापुर के निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर किया गया जिसके बाद स्वजनों के द्वारा बिलासपुर ले जाया गया जहां अपोलो में इलाज के दौरन आज सुबह मृत्यु हो गई। स्वतंत्रत के पार्थिव शरीर को चांदो रोड स्थित घर पर रखा गया था। जहां अंतिम दर्शन करने के लिए पूरे जिले सहित संभाग से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जिस कारण से चांदो रोड में जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। वहीं जब अंतिम संस्कार के लिए सेंदुर नदी ले जाए जाने लगा तो भीड़ के कारण गौरव पथ काफी देर तक वन वे रहा। हृदय विदारकार घटना से हर एक की आंखें नम थी।

वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से आए 2920 खिलाड़ी, छत्तीसगढ़-रायपुर पहुंचे सूर्यकुमार यादव

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। देशभर से 2920 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ में भारतीय क्रिकेट स्टार सूर्यकुमार यादव भी शामिल हुए। प्रतियोगिता प्रारंभ के पूर्व विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों द्वारा किए गए मार्च पार्स्ट में छत्तीसगढ़ प्रथम, हिमाचल प्रदेश द्वितीय और तृतीय स्थान पर तमिलनाडु, असम और गुजरात के दल को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में चार साल बाद 27वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में 26 खेल की 300 विधाओं में प्रतियोगिताएं होगी। यह प्रतियोगिता 16 से 20 अक्टूबर तक राजधानी के 16 अलग-अलग खेले मैदानों में होगा। इसमें देशभर से 2920 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें 2331 पुरुष और 585 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। मेजबान छत्तीसगढ़ के 268 खिलाड़ी 12वीं बार ओवरऑल चैम्पियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। हमारी टीम अब तक 11 बार ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीत चुकी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत वर्ष 1992 में हुई थी। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। इस खेल में कश्मीर से कन्याकुमारी ही नहीं बल्कि केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। हमारा भारत देश विविधताओं का देश है, राजधानी रायपुर का यह स्टेडियम लघु भारत के रूप में नजर आ रहा है। बिहार के वन मंत्री डॉ. प्रेमकुमार ने कहा कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत आंध्रप्रदेश के हैदराबाद से हुई थी। इस बार यह आयोजन प्राकृतिक खनिज संपदा से भरपूर छत्तीसगढ़ में हो रहा है। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वर्ष 2023 में हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत वन है, जो पूरे भारत में तीसरा स्थान रखता है। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में तीसरी बार हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय टी-20 के भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जय जोहर के उद्बोधन से अपनी बात रखी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में वनों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ में चारों ओर हरियाली है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के कैरियर में अनुशासन महत्वपूर्ण है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के लिए वनों को हराभरा रखने और खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुए इस आयोजन के लिए बधाई दी।

राहुल मोदी से ब्रेकअप के बाद सिंधी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बीते दिनों राहुल मोदी से ब्रेकअप के बाद वो लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और अब सिंधी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं! बताया जा रहा है कि ‘स्त्री 2’ फिल्म के प्रमोशन के वक्त उनके बॉयफ्रेंड दिल्ली में उनके साथ मौजूद थे और फैशन शो में भी एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे थे। Shraddha Kapoor ने हाल ही में रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की थी। इसके कुछ दिनों बाद ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि वो एक सिंधी व्यवसायी को डेट कर रही हैं, जिसका बॉलीवुड से सीधे तौर पर तो कोई संबंध नहीं है। ये बात श्रद्धा के स्क्रिप्ट राइटर राहुल मोदी से ब्रेकअप के कुछ महीने बाद सामने आई है। श्रद्धा को सिंधी बिजनेसमैन से हुआ प्यार बीते बुधवार को रेडिट पर एक थ्रेड वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि 37 साल की श्रद्धा को एक सिंधी व्यवसायी से प्यार हो गया है, जो दिल्ली में ‘स्त्री 2’ के प्रमोशन के दौरान भी उनके साथ था। पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि इस ‘मिस्ट्री मैन’ का सीधे तौर पर बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं है, लेकिन फिल्मों के निवेश में उनकी हिस्सेदारी है। उम्र में श्रद्धा से छोटे हैं नए बॉयफ्रेंड पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि श्रद्धा के कथित पार्टनर उनसे उम्र में छोटे हैं और दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। ये भी कहा जा रहा है कि वे जल्द ही शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि लैक्मे फैशन वीक में भी वो शामिल हुए थे, जहां श्रद्धा को रैंप वॉक करते हुए देखा गया था। श्रद्धा ने रिलेशनशिप को किया था कंफर्म अभी तक कथित ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह पोस्ट वायरल हो गई है, क्योंकि ये श्रद्धा के रिलेशनशिप में होने की पुष्टि के कुछ ही दिनों बाद आई है। कॉस्मोपॉलिटन के साथ बातचीत के दौरान श्रद्धा ने अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को लेकर कहा था, ‘मुझे अपने पार्टनर के साथ समय बिताना और उसके साथ मूवी देखना, डिनर पर जाना या सफर करना बहुत पसंद है।’ शादी पर ये बोली थीं एक्ट्रेस श्रद्धा ने इसी इंटरव्यू में शादी को लेकर कहा था, ‘ये शादी में यकीन करने या ना करने का सवाल नहीं है, बल्कि ये सही शख्स के साथ होने का सवाल है।’ श्रद्धा पहले ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही थीं। उन्होंने जून में इंस्टाग्राम पर रिश्ते को ऑफिशियल किया था। लेकिन अगस्त में श्रद्धा ने राहुल और उनके परिवार के सदस्यों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।

तीन दशक तक फैलाई दहशत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर. तेलंगाना राज्य के महबूबनगर में एसआईबी की टीम ने बस्तर में आतंक मचाने वाली महिला नक्सली सुजाता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला नक्सली सुजाता पर एक करोड़ का इनाम है। जानकारी के मुताबिक, सुजाता दुर्दांत नक्सली किशन की पत्नी है, जो पिछले 3 दशक से तेलंगाना, बंगाल और बस्तर में काफी सक्रिय थी। डीकेएसजेडसी सचिव रामन्ना की मौत के बाद नक्सलियों के टॉप लीडरों ने सुजाता को बस्तर प्रभारी बनाया था। केंद्रीय कमेटी सदस्य और साउथ सब जोनल ब्यूरो की इंचार्ज के रूप में सुजाता उर्फ मेनी बाई उर्फ जानकी का अधिकांश समय बस्तर के जंगलों में बीता है। सुजाता बस्तर केअंदुरुनी इलाकों के बारे में काफी जानकारी रखती थी। बीजापुर के तर्रेम थाना के भट्टीगुड़ा, तुमलपाट और मीनागुट्टा के जंगलों में अक्सर सुजाता को देखा जाता था। बुधवार को तेलंगाना पुलिस ने मेहबूबनगर से सुजाता को गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश को कैपिटल ऑफ माइंस बनाने की तैयारी, जानें क्या है सीएम मोहन यादव का प्लान, माइनिंग कॉन्क्लेव में क्या हो…

 भोपाल राजधानी भोपाल में आज से दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव माइनिंग कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि माइनिंग कॉन्क्लेव से विकसित भारत 2047 का सपना पूरा होगा। मध्य प्रदेश सरकार राज्य को खनन की राजधानी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसके लिए 17-18 अक्टूबर को भोपाल में माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव माइनिंग क्षेत्र के उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। भोपाल के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस माइनिंग कॉन्क्लेव का उद्देश्य मध्य प्रदेश को खनन क्षेत्र में प्रमुख केंद्र बनाना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि प्रदेश में खनन की असीमित संभावनाएं हैं और यह आयोजन राज्य को आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के नए अवसरों की ओर ले जाएगा। उनका मानना है कि इस कॉन्क्लेव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति में मदद मिलेगी। प्रदेश में खनन की संभावनाएं मध्य प्रदेश खनिज संसाधनों के मामले में देश का एक प्रमुख राज्य है। यह भारत का एकमात्र राज्य है जो हीरे का उत्पादन करता है। इसके अलावा, मैग्नीज, तांबा अयस्क, चूना पत्थर, रॉक-फास्फेट, और कोयला उत्पादन में भी प्रदेश अग्रणी है। माइनिंग कॉन्क्लेव के माध्यम से राज्य सरकार खनन और खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। 600 से अधिक निवेशक होंगे शामिल इस कॉन्क्लेव में केंद्रीय खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्य मंत्री एससी दुबे, और केंद्रीय खान मंत्रालय के सचिव वीएल कांता राव शामिल होंगे। साथ ही एनसीएल, एचसीएल, एनएमडीसी, ओएनजीसी और जीएआईएल जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि और अन्य राज्यों के उद्योगपतियों सहित 600 से अधिक प्रतिभागी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से राज्य में खनन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मध्य प्रदेश की निकिता ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब, मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी

उज्जैन  मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है। 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली निकिता एक एक्ट्रेस हैं। पिछले साल की विजेता नंदिनी गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया। जबकि एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश प्रदान किया। फेमिना मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले बुधवार (16 अक्टूबर) रात मुंबई में हुआ। इस दौरान पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी ने शानदार प्रदर्शन किया और रनवे की शोभा बढ़ाई। इस समारोह में एक्ट्रेस नेहा धूपिया, डांसर राघव जुयाल और कई अन्य हस्तियां शामिल थीं। अनुषा दांडेकर ने प्रतियोगिता के लिए जूरी पैनल में काम किया। मिस इंडिया प्रतियोगिता एक प्रतिष्ठित आयोजन है। कौन हैं निकिता पोरवाल? फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतने वाली निकिता पोरवाल (Meet Nikita Porwal) मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। निकिता एक एक्ट्रेस हैं जो 18 साल की उम्र से काम कर रही हैं। उन्होंने अपना करियर एक टीवी एंकर के रूप में शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में शामिल होने का फैसला किया क्योंकि उन्हें कहानी सुनाना बहुत पसंद था। उन्होंने 60 से ज्यादा नाटकों में अभिनय किया। यहां तक ​​कि ‘कृष्ण लीला’ नामक 250 पन्नों का नाटक भी लिखा। निकिता एक फीचर फिल्म का भी हिस्सा हैं जिसे अंतरराष्ट्रीय समारोहों में दिखाया गया है। जल्द ही उसे भारत में रिलीज किया जाएगा। मध्य प्रदेश की यह खूबसूरत युवती पशु प्रेमी है। वह मानती है कि मनुष्य होने के नाते, “हमारे विवेक और विकास का उपहार न केवल हमारे अपने हितों की पूर्ति के लिए होना चाहिए, बल्कि उन प्राणियों के लाभ के लिए भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो पूरी तरह से हम पर निर्भर हैं।” निकिता आगे कहती हैं, “हमें उनका ख्याल रखना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए, हमारी साझा दुनिया के सामंजस्य को बनाए रखना चाहिए। यह पहचानना चाहिए कि हमारे कार्यों का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।” एजुकेशन निकिता ने अपनी शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। फिर महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से उच्च शिक्षा प्राप्त की। निकिता इस आदर्श वाक्य पर जीती हैं, “ऐसा जीवन जिएं जो मायने रखता हो, ऐसा नुकसान जो महसूस किया जाए।” पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रशंसक निकिता उनकी सुंदरता और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करती हैं। वह उन्हें “सुंदरता और बुद्धि का सही मिश्रण” बताती हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने ऐश्वर्या की उनके संतुलन, बुद्धि और आकर्षण के लिए प्रशंसा की। आधुनिकता को सहजता से अपनाते हुए अपनी भारतीय विरासत का गर्व से जश्न मनाने के लिए ऐसे गुण जिन्हें निकिता खुद भी अपनाना चाहती हैं। क्या है सपना? जिम्मेदारी और जुनून की गहरी भावना उनकी महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाती है। वह फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का सपना देखती हैं। 2024 में निकिता को फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया गया, जिससे उन्हें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। यह खिताब न केवल उनकी सुंदरता और प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक कारणों और व्यक्तिगत विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

लेफ्टिनेंट की आत्महत्या के बाद कैप्टन पत्नी ने की आत्महत्या, लिखा- पति के साथ करना अंतिम संस्कार

आगरा आर्मी कैप्टन ने एक मिलिट्री कपल ने मंगलवार को एक-दूसरे से 250 किलोमीटर दूर रहते हुए कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पति भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे, जबकि प‍त्नी सेना में कैप्टन। कुछ ही घंटों के भीतर दोनों के शव बरामद किए गए। पत्नी का शव दिल्ली कैंट की ऑफिसर्स मेस में मिला, जबकि पति की लाश आगरा के क्वार्टर्स में मिली है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीन दयाल दीप (32) आगरा के खेरिया वायुसेना स्टेशन पर तैनात थे और उनकी पत्नी कैप्टन रेणु तंवर उसी शहर के सैन्य अस्पताल में तैनात थीं। पति के साथ ही करना अंतिम संस्कार… दिल्ली में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें महिला अधिकारी ने लिखा है कि वह चाहती हैं कि उनका अंतिम संस्कार पति के साथ ही किया जाए। IAF अधिकारी के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पति-पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजनों के मुताबिक, दोनों ने लव मैरिज की थी। मां के इलाज के लिए आईं हुईं थी दिल्ली फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीन दयाल दीप (32) की पोस्टिंग आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन पर थी। उनकी पत्नी, कैप्टन रेनू तंवर यहीं के मिलिट्री अस्पताल में तैनात थीं। रेनू अपनी बीमार मां के इलाज के लिए दिल्ली आई हुई थीं। चिंता या तनाव में नहीं दीप आगरा के डिप्टी डीसीपी (सिटी) सूरज कुमार राय ने कहा कि उन्हें एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों से घटना की जानकारी मिली। दीप मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। राय के मुताबिक, सोमवार रात डिनर के दौरान वह अपने सहकर्मियों संग हंसी-मजाक कर रहे थे। स्टेशन के स्टाफ ने बताया कि अपने क्वार्टर्स के लिए विदा लेते हुए दीप के चेहरे पर चिंता या तनाव में नहीं थे। दरवाजा तोड़ा फंदे से लटके मिले जब मंगलवार देर तक दीप की नींद नहीं खुली तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह दम घुटना सामने आई। दीप का परिवार आगरा पहुंच रहा है और शायद तब इस भयावह कदम के पीछे की वजह का पता चले। दोनों ने की लव-मैरिज की थी वहीं, दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, कैप्टन तंवर अपने भाई सुमित और मां कौशल्या के साथ 14 अक्टूबर को रात 8 बजे गेस्टहाउस पहुंची थीं। वह राजस्थान की रहने वाली थीं। गरुड़ शरत ऑफिसर्स मेस में तैनात हवलदार दिनेश कुमार ने पुलिस को कैप्टर तंवर की आत्महत्या के बारे में जानकारी दी।दिल्ली के एक पुलिसकर्मी ने बताया, ‘जब उसने आत्महत्या की, तब उसकी मां और भाई एम्स में थे। हमें उसके पति के बारे में बाद में पता चला। उन्होंने 2 साल पहले प्रेम विवाह किया था।’

अधिक मात्रा में टमाटर खाने पर स्वास्थ्य पर पड़ता है हानिकारक प्रभाव

टमाटर सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। गूदेदार लाल टमाटर का इस्तेमाल दुनिया भर में कई व्यंजनों में किया जाता है। इसके अलावा सौंदर्य बढ़ाने और गर्मियों में टैनिंग को दूर करने के लिए भी टमाटर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो पराबैंगनी किरणों से त्वचा की सुरक्षा करता है। टमाटर न केवल भोजन के स्वाद को बढ़ा देता है, बल्कि त्वचा को भी सॉफ्ट रखता है। लेकिन अधिक मात्रा में टमाटर खाने पर स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इससे पाचन संबंधी परेशानियों से लेकर डायरिया, किडनी की समस्याओं और यहां तक कि शरीर में दर्द भी हो सकता है। आइए जानते हैं अधिक टमाटर खाने से किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक टमाटर खाने से किडनी में स्टोन बन सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि टमाटर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और ऑक्जलेट होते हैं, जो शरीर में अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। इन्हें आसानी से मेटाबोलाइज नहीं किया जाता है और न ही शरीर से निकाला जा सकता है। ये तत्व शरीर में जमा होने लगते हैं, जिससे किडनी में स्टोन बनने लगता है। टमाटर में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया होता है। जब यह शरीर में प्रवेश करता है तो इसके कारण डायरिया हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए सीमित मात्रा में टमाटर का सेवन करना चाहिए। लाल गूदेदार टमाटर हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन स्वस्थ और फिट रहने के लिए सीमित मात्रा में ही टमाटर खाना चाहिए। ​ यह एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति के रक्त में लाइकोपीन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे त्वचा बदरंग सकती है। लाइकोपीन आमतौर पर शरीर के लिए अच्छा होता है लेकिन जब इसका सेवन 75 मिलीग्राम प्रति दिन से अधिक मात्रा में किया जाता है, तो इससे लाइकोपेनोडर्मिया हो सकता है। टमाटर के अधिक सेवन से जोड़ों में सूजन और दर्द हो सकता है। इसमें सोलेनिन नामक क्षार पाया जाता है। यह यौगिक ऊतकों में कैल्शियम का निर्माण करता है, जिसके कारण जोड़ों में दर्द और सूजन होती है। टमाटर में मैलिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है, जो पेट को अत्यधिक अम्लीय बनाता है। बहुत अधिक टमाटर खाने से पेट में अतिरिक्त गैस्ट्रिक एसिड उत्पन्न होता है जिसके कारण सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए सीमित मात्रा में टमाटर का सेवन करना चाहिए। टमाटर में हिस्टामिन नामक एक यौगिक होता है जिससे त्वचा पर चकत्ते या एलर्जी हो सकती है। टमाटर का अधिक सेवन करने से मुंह, जीभ और चेहरे पर सूजन, छींक आना, गले में जलन आदि जैसे गंभीर लक्षण हो सकते हैं। इसके कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

IPL 2025 में Rishabh Pant Delhi Capitals छोड़कर जाएंगे, नए कप्तान का प्लान

 नई दिल्ली IPL 2025 के मेगा ऑक्शन और रिटेंशन से पहले दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स के दो मालिक हैं और दोनों दो-दो साल टीम चलाते हैं। ऐसे में कुछ फैसले कई बार अधर में लटके रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन तो कर सकती है, लेकिन कप्तानी से हाथ खींच सकती है। आईपीएल 2024 में टीम के कप्तान ऋषभ पंत ही थे, लेकिन अगले सीजन में कोई और दिल्ली की टीम का कप्तान हो सकता है। ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स 18 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी जा सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल पर दांव खेल सकती है या फिर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से किसी कैप्टेंसी मैटेरियल प्लेयर को अपने साथ जोड़ सकती है और उसे नया कप्तान बना सकती है। सूत्र ने बताया, “हां, दिल्ली कैपिटल्स नई कप्तान के लिए देख रही है। संभावना है कि अक्षर पटेल नए कप्तान की जिम्मेदारी संभालें या फिर फ्रेंचाइजी देख सकती है कि आईपीएल ऑक्शन में कौन कप्तानी करने वाला अच्छा प्लेयर है। पंत दिल्ली के लिए टॉप रिटेंशन हैं, लेकिन लीडरशिप ग्रुप का मानना है कि वे कप्तानी के दबाव के बिना अच्छा खेलेंगे।” कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का कार्यकाल दिल्ली कैपिटल्स के साथ अच्छा नहीं गुजरा। अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही दिल्ली की टीम ने एक बार ही आईपीएल फाइनल खेला है, जो साल 2021 में था। उस समय श्रेयस अय्यर कप्तान थे। इसके अगले साल अय्यर चोटिल हो गए तो फिर पंत को दिल्ली की कप्तानी सौंप दी गई। यहां तक कि जब दूसरे भाग के लिए श्रेयस अय्यर उपलब्ध थे तो भी पंत ही टीम के कप्तान रहे। 2023 का सेशन पंत कार एक्सीडेंट के कारण खेले नहीं। 2024 में वापसी की और कप्तानी की तो टीम छठे स्थान पर रही।

सक्रिय सदस्यता अभियान में भी रिकॉर्ड बनाएंगे मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता-विष्णुदत्त शर्मा

– कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और प्लानिंग से रचा सदस्यता का नया इतिहास – दूसरे चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार किया डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य – सक्रिय सदस्यता अभियान में भी रिकॉर्ड बनाएंगे मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता – सदस्यता में लक्ष्य प्राप्त करने वाला चौथा राज्य बना मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने दी बधाई – कांग्रेस को समझना होगा कि सिर्फ झूठ परोसना ही राजनीति नहीं होती – विष्णुदत्त शर्मा   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व को लेकर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान की पहली कार्यशाला में हमने यह कहा था कि मध्यप्रदेश में हम सभी कार्यकर्ता मिलकर इतिहास बनाएंगे। संगठन पर्व के पहले चरण में हमने 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और अब मुझे यह बताते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के अंतिम दिन हमने सदस्यता का लक्ष्य पार कर लिया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत, लगन और माइक्रोप्लानिंग के बल पर डेढ़ करोड़ का लक्ष्य पार करते हुए 1 करोड़ 50 लाख, 28 हजार 107 सदस्य बनाकर नया इतिहास रच दिया है। इसके लिए मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताता हूं, धन्यवाद देता हूं। अब सक्रिय सदस्यता का अभियान शुरू हो गया है, मध्यप्रदेश भाजपा सक्रिय सदस्यता में भी रिकॉर्ड बनाएगी। झूठ, छल-कपट की राजनीति करने वाले कांग्रेस नेताओं को यह समझना होगा कि सिर्फ झूठ परोसना ही राजनीति नहीं होती। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए डेढ़ करोड़ से अधिक सदस्य बनाए हैं। डेढ करोड का लक्ष्य प्राप्त करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। ऑफलाइन का डाटा आने पर और बढ़ेगा सदस्यता का आंकडा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व, सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की समाप्ति तक प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर जो 1 करोड़ 50 लाख, 28 हजार 107 सदस्य बनाए गए हैं, उनमें से 1 करोड़ 22 लाख, 74 हजार 300 सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने ऑनलाइन डिजिटल फार्म भरा है। डिजिटल फॉर्म भरने के मामले में मध्यप्रदेश देश के अन्य राज्यों में अग्रणी रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश के कई अंचल ऐसे भी हैं, जहां सही तरीके से मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क नहीं मिल पाता। कई घरों में मोबाइल फोन ही नहीं है। कुछ घरों में एक मोबाइल है और सदस्यता ग्रहण करने वाले चार-पांच सदस्य हैं। ऐसे अंचलों व घरों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ऑफलाइन सदस्य बनाए हैं। अभी ऑफलाइन सदस्यता का आंकड़ा तैयार हो रहा है, इसका परीक्षण किया जा रहा है। जब यह आंकड़ा आएगा, तो एक और इतिहास रचा जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान के पहले दिन देश भर में 40 हजार ऑफलाइन फॉर्म भरे गए थे और हमारे लिए गर्व का विषय है कि इनमें से 23 हजार फॉर्म मध्यप्रदेश के थे। उन्होंने कहा कि आज से सक्रिय सदस्यता का अभियान शुरू हो चुका है और सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक है। इसलिए सक्रिय सदस्यता के मामले में भी पार्टी कार्यकर्ता एक और इतिहास रचने में जुट गए हैं। भाजपा संविधान में सक्रिय सदस्यता के लिए 50 प्राथमिक सदस्य बनाना ही निर्धारित है, लेकिन मध्यप्रदेश में सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना निर्धारित किया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वालों को सक्रिय सदस्य बनने का अधिकार नहीं है। सिर्फ झूठ ही नहीं होता राजनीति का आधार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जो लोग लगातार झूठ बोलते हैं और झूठ की ही राजनीति करते हैं, उन्हें मैं यह बता देना चाहता हूं कि सिर्फ झूठ ही राजनीति का आधार नहीं होता। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमीन पर उतरकर माइक्रोप्लानिंग करके सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करके दिखाया है। मध्यप्रदेश में वैसे तो हमारे 41 लाख कार्यकर्ता हैं, लेकिन इनमें से 3 लाख कार्यकर्ता पूरी तरह से सदस्यता अभियान में जुटे हुए हैं। इनमें बूथ के कार्यकर्ता से लेकर पन्ना समिति के लोग और पन्ना प्रमुख तक शामिल हैं। हमारा सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू हुआ था और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को हमने 12 लाख से ऊपर सदस्यता करके रिकॉर्ड बनाया था। अभियान का दूसरा चरण 1 अक्टूबर से शुरू हुआ था और इस चरण के अंतिम दिन यानी 15 अक्टूबर को भी हमने 11 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। शर्मा ने कहा कि इस अभियान के दौरान केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश की टोली और जिलों से लेकर शक्तिकेंद्र तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लगातार जुटे रहे। हर दिन शाम 7.00 बजे से जिलों की बैठक होती थी और सदस्यता अभियान में जुटे कार्यकर्ता इस बैठक में रिपोर्ट देते थे। इसके बाद शाम 8.00 बजे से संभाग की बैठक होती थी संभाग प्रभारी के साथ सभी जिलाध्यक्ष तथा सदस्यता अभियान में लगे कार्यकर्ता इसमें शामिल होते थे। रात्रि 9.00 बजे से प्रदेश स्तर की बैठक होती थी और हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, संगठन महामंत्री हितानंद जी तथा सदस्यता अभियान की टोली के सभी सदस्य बैठक करते थे और यह चर्चा होती थी कि किस विधानसभा में सदस्यता की क्या स्थिति रही। शर्मा ने कहा कि जो लोग झूठ की राजनीति करते हैं, उन्हें मैं यह बता देना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता परिश्रम और ईमानदारी से अपने संगठन तंत्र की मजबूती के लिए काम करते हैं और यही भाजपा की ताकत भी है। युवाओं, महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के पहले चरण में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाए गए थे, जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। मध्यप्रदेश में युवाओं के साथ महिलाएं, … Read more

हरियाणा में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण, नायब सिंह सैनी लेंगे CM पद की शपथ…

चण्डीगढ़ नायब सिंह सैनी दूसरी बार आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सैनी के अलावा कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जा सकती है। सैनी के सियासी सफर पर एक नजर डालें तो 2009 के विधानसभा चुनाव में नारायण गढ़ सीट पर उनका जमानत जब्त हो गया था। करीब 15 वर्षों के बाद वह हरियाणा की दूसरी बार कमान संभालने जा रहे हैं। नायब सिंह सैनी 54 साल के हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नारायणगढ़ सीट से ही 24,361 के अंतर से जीत हासिल की थी। वह अपने मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। किस्मत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बिठा दिया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शिष्य भी हैं। सैनी भाजपा के लिए हरियाणा में एक ओबीसी चेहरा हैं। वह भाजपा के जाट-गैर जाट समीकरण में पूरी तरह से फिट बैठते हैं। इस चुनाव में भाजपा का यह दांव आखिरकार कामयाब रहा। उनके नेतृत्व में 90 में से 48 सीटें जीतकर अभूतपूर्व तीसरी बार सत्ता में वापसी की। खट्टर के करीबी होने के कारण उन्हें 2014-19 के खट्टर के कार्यकाल में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में सैनी ने कुरुक्षेत्र सीट पर भारी अंतर से जीत हासिल कर राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। सैनी को 27 अक्टूबर 2023 को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने भाजपा के जाट चेहरा ओम प्रकाश धनखड़ की जगह ली थी। हरियाणा के अंबाला के पास एक गांव मिजापुर माजरा में 25 जनवरी, 1970 को सैनी का जन्म हुआ था। उन्होंने 1996 में आरएसएस के प्रचारक से राजनेता बने खट्टर के नीचे अपनी राजनीति शुरू की। उन्हें 2002 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का अंबाला जिला सचिव नियुक्त किया गया। बाद में उन्हें अंबाला जिला अध्यक् बनाया गया। आरएसएस से जुड़े नायब सिंह की संपत्ति करोड़ों में है। उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा चुनाव आयोग में जमा कराए गए हलफनामे में दिया था। मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी चल और अचल संपत्ति क्रमशः 72.68 लाख रुपये और 4.85 करोड़ रुपये घोषित की थी। नायब सिंह सैनी के नामांकन पत्र के अनुसार, सैनी के पास 1.75 लाख रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 1.40 लाख रुपये हैं। सैनी के पास तीन टोयोटा कारें भी हैं, जिनमें दो इनोवा कार भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के पास अपने पैतृक गांव में कृषि भूमि का एक टुकड़ा और एक आवासीय भवन है, जबकि उनकी देनदारियां 74.82 लाख रुपये हैं। शपथ ग्रहण में शामिल होंगी पीएम बता दें कि नायब सिंह सैनी शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के अलावा अन्य लोग भी शामिल होंगे। सैनी (54) ने बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था। बीजेपी ने 48 सीटें जीत लगाई हैट्रिक हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बड़े कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

आरोपी ने लगाए थे ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे, कोर्ट ने ने दी अनोखी सजा

 जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोपी को अनोखी शर्त पर जमानत दे दी है. अदालत ने आदेश कहा कि मुकदमे की समाप्ति तक हर महीने आरोपी को दो बार भोपाल पुलिस थाने में 21 बार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देनी होगी और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाना होगा. जस्टिस डीके पालीवाल ने आदेश में कहा कि आरोपी को कुछ शर्तें लगाकर जमानत पर रिहा किया जा सकता है ताकि उसमें उस देश के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना पैदा हो, जिसमें वह पैदा हुआ और रह रहा है. अदालत ने आरोपी को महीने के पहले और चौथे मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने का आदेश दिया. आरोपी ​​फैजान को 50 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई. आरोपी फैजल उर्फ ​​फैजान को इसी साल 17 मई के दिन भोपाल की मिसरोद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘भारत मुर्दाबाद’ के नारे लगाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153बी के तहत कार्रवाई की थी. अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने पाकिस्तान समर्थक नारा लगाया था, जो विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के बराबर था और उसका कृत्य सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक था, इसलिए उसे जमानत न मिले. बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आवेदक को झूठा फंसाया गया है. वह इसी देश का नागरिक है. हालांकि, आवेदक के वकील ने निष्पक्ष रूप से  कहा है कि एक वीडियो में आवेदक पाकिस्तान की तारीफ करते हुए और भारत की निंदा करते हुए नारे लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. राज्य सरकार के वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आवेदक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाई कोर्ट ने सभी तर्कों पर विचार करते हुए शर्तों के साथ आरोपी को जमानत दे दी.  

सरकार देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदलने की तैयारी में केन्‍द्र, राम माधव बन सकते हैं जम्मू और कश्मीर के नए एलजी

श्रीनगर केंद्र सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश समेत कई प्रदेशों के राज्यपाल बदल सकती है। हालांकि, अब तक इस संभावित फेरबदल को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि ये फेरबद इस अक्टूबर में ही या नवंबर के अंत में हो सकते हैं। इस दौरान उन नामों पर विचार किया जा सकता है, जो पहले ही 3 से 5 साल की सेवाएं दे चुके हैं। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, फेरबदल की चर्चा इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि कई राज्यपाल और उपराज्यपाल 3-5 सालों से सेवाएं दे रहे हैं। इनमें खासतौर से उत्तर प्रदेश, केरल, जम्मू और कश्मीर, अंडमान एंड निकोबार आइलैंड, दादर और नगर हवेली और दमन एंड दियू शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में हाल ही में राज्य सरकार ने कमान संभाली है। ये हो सकते हैं नए नाम रिपोर्ट के अनुसार, अटकलें हैं कि जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की जगह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महासचिव राम माधव ले सकते हैं। वहीं, केरल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को भी नई भूमिका दिए जाने की चर्चाएं हैं। अंडमान और निकोबार आइलैंड के उपराज्यपाल देवेंद्र कुमार को केरल या जम्मू और कश्मीर में नई जिम्मेदारी दी जा सती है। कुमार अक्टूबर 2017 से राज्यपाल हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जम्मू और कश्मीर, हरियाणा में नई सरकार के बनने के बाद या झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद फेरबदल किए जा सकते हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के मैदान से दूर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी राज्यपाल या एलजी बनाया जा सकता है। इनमें अश्विनी चौबे, वीके सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी जैसे नाम शामिल हो सकते हैं। 3-5 साल से सेवाएं दे रहे हैं ये राज्यपाल कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, गुजरातके आचार्य देवव्रत 3 साल से ज्यादा समय से पद पर हैं। गोवा राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई और हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय 15 जुलाई 2021 से पद पर हैं। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, उत्तराखंड के गुरमीत सिंह 3 साल से ज्यादा समय से राज्यपाल हैं। राज्य में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में बनी है नई सरकार जम्मू-कश्मीर में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए हैं। बुधवार को वहां नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नई सरकार ने सत्ता भी संभाल ली। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए राम माधव को महत्वपूर्ण भूमिका में रखा था। वह पार्टी के लिए कश्मीर में हमेशा से एक महत्वपूर्ण चेहरा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के मामलों में राम माधव की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने पीडीपी और बीजेपी के गठबंधन में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। धारा 370 को हटाने की योजना भी उनके मार्गदर्शन में तैयार की गई थी, जो कश्मीर के इतिहास में एक बड़ा बदलाव साबित हुआ। उनका अनुभव और समझ कश्मीर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में 22 अगस्त 1964 को जन्म राम माधव ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। वह पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े और पूर्णकालिक कार्यकर्ता बने। संघ से ही वह भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किए और धीरे-धीरे बड़े राजनीतिक पदों पर काबिज हुए। उनका सियासी अनुभव कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक फैला हुआ है। वह एक नेता, लेखक और विचारक के रूप में चर्चित रहे हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण किताबें लिखी हैं, जो राजनीति और सामाजिक विषयों पर आधारित हैं। वह थिंक टैंक ‘इंडिया फाउंडेशन’ के अध्यक्ष भी हैं और कई वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने धर्म-20 फोरम में भी भाग लिया था, जो जी-20 का हिस्सा था। राम माधव का अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी काफी विस्तृत है। उन्होंने रूस, सिंगापुर, इंडोनेशिया, कनाडा और चीन जैसे देशों में कई महत्वपूर्ण मंचों पर भारत का पक्ष रखा है। चाहे वह सुरक्षा के मुद्दे हों या फिर वैश्विक राजनीति के, राम माधव ने हर बार अपनी बेबाक राय रखी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet