LATEST NEWS

Jabalpur Jail : सेंट्रल जेल से फरार हुए कैदी, अधिकारी और कर्मचारियों ने आधा किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा

जबलपुर जबलपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पाटन उप जेल से शुक्रवार की सुबह दो कैदी फरार हो गए। जानकारी लगते ही जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने दोनों कैदियों को आधा किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। जेल के पीछे की 15 फीट ऊंची दीवार को पार करते समय दोनों कैदियों के पैर और कमर में चोट लग गई थी। दोनों कैदी खेत में लंगड़ाते हुए भाग रहे थे। सूचना मिलते ही जेलर हेमेन्द्र बागरी मौके पर पहुंचे और दोनों कैदियों को आधा किलोमीटर दूर ग्राम वनवार से पकड़ लिया। पीछा करने के दौरान जेलर के पैर में भी चोट आई है। जानकारी के मुताबिक पाटन, कटरा निवासी शेख शहादत और कटंगी, कूड़न मोहल्ला का रहने वाला कृष्णा यादव दोनों ही विचाराधीन कैदी हैं। दोनों करीब पांच माह से पाटन उप जेल में बंद है। शेख शहादत रेप का आरोपी है। जबकि कृष्णा अवैध शराब बेचने के मामले में बंद है। जेलर के मुताबिक घटना की जानकारी जेल मुख्यालय भोपाल, केन्द्रीय जेल जबलपुर और कोर्ट की दी गई है। जेल के अंदर चल रहा है काम पाटन उप जेल में इस समय पुताई और साफ-सफाई का काम भी चल रहा है। जिसके चलते बाहर से मिस्त्री और मजदूर भी रोजाना आ रहे है। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: दोनों ही कैदियों ने इसी दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के साथ मिलकर जेल से भागने का प्लान बनाया होगा। फिलहाल दोनों कैदियों का जेल में इलाज करवाया जा रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर भी पाटन उप जेल पहुंचे हैं।  

देश में कई घुसपैठियों को कांग्रेस आज भी पाल पोस रही , कांग्रेस दमदारी से बांग्लादेश की घटनाओं के बारे में नहीं बोलती : सीएम यादव

भोपाल भोपाल में शुक्रवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम पायलट के बयान पर पलटवार किया है। झारखंड प्रचार के लिए रवाना होने से पहले सीएम ने कहा – जहां कांग्रेस के लोग रहते हैं धर्मों के आधार पर बांटते हैं। दरअसल गुरुवार को भोपाल पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेताओं के बयान “बंटेंगे तो कटेंगे” पर कहा था कि- बडे़ पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों द्वारा इस तरह की हल्की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। हम कांग्रेस के लोग तो कहते हैं कि पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे। देश में कई घुसपैठियों को कांग्रेस पाल-पोस रही सीएम ने कहा- भाजपा के साथ बढ़िए देश के साथ रहिए, सनातन की जड़ों के साथ जुडिए। हमारे देश में कई घुसपैठियों को कांग्रेस आज भी पाल पोस रही है। क्यों कांग्रेस दमदारी से बांग्लादेश की घटनाओं के बारे में नहीं बोलती? क्योंकि उसे वोट बैंक का खतरा लगता है। किसी भी हालत में केवल हिंदुओं को टॉर्चर करना ये कांग्रेस की नीति ही मूलत: गलत है। भाजपा के सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सबको साथ लेकर चलने सबका साथ सबका विकास जो भावना प्रधानमंत्री जी की है उसमें सबका विकास निहित है। अगर बांग्लादेश से घुसपैठ हो रही तो जिम्मेदार केन्द्र सरकार सचिन पायलट ने झारखंड में पीएम मोदी के रोटी-बेटी और माटी के अस्मिता के सवाल पर कहा- इन्फिलिटरेशन अगर सीमा के बाहर से हो रहा है। तो उसका जिम्मेदार कौन है? भारत की सीमाओं का संरक्षण करना, हमारे बॉर्डर्स को सिक्योर करना किसकी जिम्मेदारी है? अपनी जिम्मेदारी को छोड़कर आप कांग्रेस को आरोपी बनाते हैं। यह बड़ा प्रचलन चल रहा है चुनाव से ठीक पहले, वन नेशन वन इलेक्शन, यूसीसी, गौ माता के नाम पर, भगवान राम के नाम पर, वोट लेना। अपनी परफॉर्मेंस बताएं आपने निवेश कितना करवाया? रोजगार कितने दिए? उद्योग कितने लगवाए? पानी चिकित्सा शिक्षा इसकी कोई चर्चा नहीं है विवादित बयान देकर मीडिया और जनता का ध्यान भटकाना। वोट बटोर लेना और फिर कोई काम ना करना। यह मेरे ख्याल से एक पैटर्न बन गया है। पायलट ने कहा- झारखंड के चुनाव में 1,32,000 करोड रुपए जो झारखंड के लोगों को ड्यू था वह केंद्र सरकार रोक कर बैठी है। अब केंद्र सरकार पक्षपात करें भेदभाव करे विपक्ष की सरकार कहीं पर हो तो वहां पर बजट न दे विरोधियों की आवाज दबा दे। ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करें। झारखंड में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वहां की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है ।बहुत सारी स्कीम्स बनाई है जनता इसका लाभ ले रही है। और अंत में मुझे लगता है कि वहां पर पहले से ज्यादा बहुमत लेकर हम सरकार बनाएंगे।  

मैच के दौरान नसीम शाह की गेंद पर रिजवान ने जाम्पा से ही पूछ लिया कि क्या उन्हें रिव्यू लेना चाहिए, विडिओ हुआ वायरल

एडिलेड ओवल पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान को नया कप्तान बनाया है और उनका पहला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज है। पाकिस्तान को पहले मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में रिजवान एंड कंपनी ने बढ़िया वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को महज 163 रनों पर ही समेट डाला। एडिलेड में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में हारिस राउफ और शाहीन अफरीदी ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइनअप की बैंड बजा डाली। हारिस राउफ ने पांच विकेट चटकाए, वहीं शाहीन ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। स्मिथ ने 48 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। इस मैच के दौरान रिजवान ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नसीम शाह की गेंद पर रिजवान ने कॉट बिहाइंड की एडम जाम्पा के खिलाफ जोरदार अपील की। यह किस्सा ऑस्ट्रेलियाई पारी के 33.3 ओवर का है, नसीम शाह गेंदबाजी कर रहे थे। रिजवान ने जाकर जाम्पा से ही पूछ लिया कि क्या उन्हें रिव्यू लेना चाहिए। जाम्पा ने पहले तो कहा कि आप हर गेंद पर ही अपील करते हैं, फिर रिजवान ने कहा इस पर रिव्यू लूं या नहीं, इस पर जाम्पा ने कह दिया कि हां बिल्कुल रिव्यू लेना चाहिए। रिजवान ने रिव्यू लिया जाम्पा नॉटआउट निकले। यह सब देखकर कमेंटेटर्स भी ठहाके लगा रहे थे। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 153 रन था बाद में ऑस्ट्रेलियाई टीम 163 रनों पर ऑलआउट हो गई। जाम्पा उस समय 10 रन बनाकर खेल रहे थे, अंत में वह 18 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान ने जवाब में दमदार शुरुआत भी की सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक ने मिलकर पाकिस्तान को बेहतरीन शुरुआत दिलाते हुए जीत की ओर कदम बढ़ाए।

एडिलेड में सैम अय्यूब की 82 रनों की पारी, हारिस रऊफ के 5 विकेट के दम पर जीता पाकिस्तान.

 एडिलेड पाकिस्तान की टीम ने एडिलेड वनडे मे ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. मेलबर्न में हार का स्वाद चखने वाली पाकिस्तानी टीम ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को कोई मौका नहीं दिया और दमदार जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया. एडिलेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. ना उसके बल्लेबाज चले और ना ही गेंदबाज अपना दम दिखा पाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में महज 163 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम ने ये लक्ष्य 26.3 ओवर में हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए ये जीत बेहद खास है क्योंकि एडिलेड के मैदान पर उसने पूरे 28 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को मात दी है. आखिरी बार पाकिस्तान ने एडिलेड में खेले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 1996 में हराया था. सैम अय्यूब-हारिस रऊफ ने तोड़ी कमर पाकिस्तान को सबसे ज्यादा चोट सैम अय्यूब और हारिस रऊफ ने पहुंचाई. सबसे पहले हारिस रऊफ ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर को ही तबाह कर दिया. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने जॉश इंग्लिस , मार्नस लाबुशेन, एरॉन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस का शिकार किया. हारिस रऊफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना बेस्ट वनडे प्रदर्शन किया, साथ ही एडिलेड के मैदान पर ये किसी भी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन भी है. सैम अय्यूब ने बोला हमला हारिस रऊफ के कहर के बाद सैम अय्यूब ऑस्ट्रेलिया कहर बनकर टूटे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 71 गेंदों में 82 रन बनाए. सैम अय्यूब ने अपनी पारी में 6 छक्के, 5 चौके लगाए. इस खिलाड़ी ने स्टार्क, हेजलवुड, पैट कमिंस, जंपा जैसे गेंदबाजों को नहीं बख्शा. अय्यूब ने अब्दुल्लाह शफीक के साथ 122 गेंदों में 137 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया. सैम अय्यूब के बाद अब्दुल्लाह शफीक ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. शफीक 64 रन बनाकर नाबाद रहे, बाबर आजम ने भी नाबाद 15 रनों की पारी खेली. आखिरी वनडे रविवार को पर्थ में खेला जाएगा, जो सीरीज का वर्चुअल फाइनल बन गया है.

फॉर्म के साथ अब खोया आत्मविश्वास, केएल राहुल ये कैसे अजीबोगरीब तरीके से हुए आउट?

नई दिल्ली इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को सीरीज के दूसरे मैच में मौका दिया गया था। ध्रुव जुरेल ने तो पहली पारी में 80 रन बनाकर खदको ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में ढाल लिया है, मगर केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी है। केएल राहुल पहली पारी के बाद दूसरी इनिंग में भी बुरी तरह फेल हुए हैं। उनके इस निराशाजनक प्रदर्शन ने इंडिया ए के साथ टीम इंडिया के मैनेजमेंट को भी मुश्किल में डाल दिया है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ केएल राहुल दूसरी पारी बेहद ही खराब तरीके से आउट हुए। उनको देखकर लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद फॉर्म के साथ उनके आत्मविश्वास में भी कमी देखने को मिल रही है। केएल राहुल स्पिनर रोच्चिचोली की गेंद को लेग साइड में छोड़ना चाहते थे, मगर वह गेंद की लाइन को सही से पिक नहीं कर पाए। गेंद उनके दोनों पैरों के बीच से होते हुए विकेट पर जा लगी। ऐसे आपने किसी बल्लेबाज को बहुत ही कम बार आउट होते देखा होगा। बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में मात्र 161 रन बनाए। इन 161 में से 80 रन तो ध्रुव जुरेल के थे। जुरेल के अलावा पहली पारी में कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 223 रन बनाकर 62 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत इस लीड को तो खत्म करने में कामयाब रहा, मगर खबर लिखे जाने तक आधी टीम पवेलियन लौट चुके है।

5647 अप्रेंटिस पदों पर रेलवे में भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन की पूरी प्रक्रिया

मुंबई पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सुनहरा मौका उन युवाओं के लिए है जो रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं और तकनीकी क्षेत्र में कौशल सीखना चाहते हैं। NFR की इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 5647 पद भरे जाएंगे, जो देशभर के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। योग्य उम्मीदवार NFR की ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर, 2024 से शुरू हो चुकी है और इसके लिए अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है, ताकि वे इस बड़े अवसर का लाभ उठा सकें और रेलवे में अपने करियर की शुरुआत कर सकें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आवेदन की शुरुआत 4 नवंबर, 2024 से हो चुकी है और अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2024 है। वैकेंसी डिटेल्स     कटिहार (KIR) और टिंधारिया (TDH) कार्यशाला: 812 पद     अलीपुरद्वार (APDJ): 413 पद     रंगिया (RNY): 435 पद     लुमडिंग (LMG): 950 पद     तिनसुकिया (TSK): 580 पद     न्यू बोंगाईगांव कार्यशाला (NBQS) और इंजीनियरिंग कार्यशाला (EWS/BNGN): 982 पद     डिब्रूगढ़ कार्यशाला (DBWS): 814 पद     NFR मुख्यालय (HQ)/मालिगांव: 661 पद आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए (नोटिफिकेशन में दी गई अंतिम तिथि के अनुसार)। सेलेक्शन प्रोसेस सेलेक्शन यूनिट, ट्रेड और कम्युनिटी-वाइज मेरिट पोजीशन के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट मैट्रिक में प्राप्त अंकों (कम से कम 50% अंक) और संबंधित ट्रेड में ITI के अंकों के औसत पर आधारित होगी। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क ₹100/- है। SC, ST, PwBD, EBC और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। एप्लीकेशन में सुधार यदि आवेदन जमा करने के बाद किसी जानकारी में बदलाव या सुधार करना चाहते हैं, तो ₹50/- का शुल्क प्रति अवसर देना होगा। हालांकि, रजिस्ट्रेशन की जानकारी में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NFR की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

‘भारत ने रूस से तेल खरीदकर पूरी दुनिया का भला किया’- मंत्री हरदीप पुरी

नई दिल्ली भारत ने रूस के तेल खरीदकर पूरी दुनिया की मदद की है। यह दावा है केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का। पुरी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले ने वैश्विक तेल की कीमतों में संभावित भारी बढ़ोतरी को टालने में मदद की। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदा होता तो दुनिया भर में तेल के दाम 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते थे। पुरी ने सस्ता रूसी तेल खरीदने की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। पुरी ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। पुरी ने साफ किया है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा है और ऐसा करने में कोई नियम नहीं तोड़ा है। उन्होंने उन लोगों को ‘अज्ञानी’ कहा जो भारत पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि रूसी तेल पर कोई प्रतिबंध नहीं है, बल्कि एक मूल्य प्राइस कैप लगा है। भारतीय कंपनियां इस सीमा का पालन कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि कई यूरोपीय और एशियाई देश भी रूस से अरबों डॉलर का कच्चा तेल, डीजल, एलएनजी और अन्य जरूरी खनिज खरीद रहे हैं। ‘हम उन 7 करोड़ नागरिकों के लिए…’ पुरी ने आगे कहा कि ‘हम लगातार उन सभी से एनर्जी खरीदेंगे, जो हमारी कंपनियों को सबसे कम रेट ऑफर कर रहे हैं। यह पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप का कॉन्फिडेंस है।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम हमारे उन 7 करोड़ नागरिकों के लिए एनर्जी की स्टेबल अवेलेबिलिटी, अफॉर्डेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी सुनिश्चित करेंगे, जो रोज पेट्रोल पंप जाते हैं। यह हमारी टॉप प्रायोरिटी है।’ हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत अकेला ऐसा बड़ा ऑयल कंज्यूमर है, जहां पिछले 3 वर्षों से तेल की कीमतों में महत्वपूर्ण गिरावट आई है।

‘बिग बॉस 18’ में सारा अरफीन खान का गुस्सा सातवें आसमान पर, विवियन व अविनाश पर फट पड़ीं

मुंबई ‘बिग बॉस’ एक ऐसा शो है, जहां आने वाले कंटेस्टेंट्स को हर समय दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरना पड़ता है। उन्हें हर कदम पर जज किया जाता है। 18वें सीजन की सदस्य सारा अरफीन खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। बीते एपिसोड में वो फट पड़ीं। अपने साथ हो रहे अन्याय और घर में हो रहे पक्षपात पर वो बरस पड़ीं। बिग बॉस के ‘लाडले’ विवियन डीसेना पर जमकर भड़ास निकाली तो बिग बॉस को भी नहीं बख्शा। उन्होंने जिस तरह से अपना गुस्सा जाहिर किया, उसको लेकर सोशल मीडिया दो वर्ग में बंट गया है। किसी को सारा सही लग रही हैं तो किसी का कहना है कि नेशनल टीवी पर इस तरह से अपना आपा खोना सही नहीं है! पहले बता दें कि सारा अरफीन खान, अरफीन खान की बीवी हैं। दोनों मियां-बीवी इस शो में डटे हुए हैं। अरफीन खान लाइफ कोच हैं। वो ऋतिक रोशन से लेकर टाइगर श्रॉफ तक के लाइफ कोच रहे हैं। अब बात करते हैं कि ‘बिग बॉस 18’ की। शुरुआत से ही साफ दिख रहा है कि विवियन डीसेना मेकर्स के लाडले हैं, मेकर्स उन्हें लेकर बायस्ड रहते हैं। ये बात घरवाले भी कहते हैं और दर्शकों को भी ऐसा महसूस होता है। खैर। घर में इस वक्त विवियन डीसेना टाइम गॉड हैं। उन्हें इस स्पेशल पावर से हटाने के लिए घर में एक टास्क होता है। घरवालों को दो ग्रुप में बांटा जाता है। टाइम गॉड बनने के लिए छड़ी को एक हाथ से पकड़ने का टास्क था। सारा अरफीन खान भी इसमें शामिल थीं, लेकिन ईशा सिंह और एलिस कौशिक ने कहा कि सारा ने अपने हाथ से छड़ी को छोड़ दी। उनकी बात सुनकर विवियन सारा को टास्क से निकाल देते हैं। इसके बाद सारा का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है। सारा का गुस्सा सातवें आसमान पर सारा ने विवियन को लाख बार समझाया कि उन्होंने छड़ी नहीं छोड़ी, लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं होते हैं। इसके बाद सारा गुस्से में लाल हो जाती हैं। वो बोलती हैं कि इस गेम में कोई सही नहीं है, सब झूठे हैं। यहां तक कि उन्होंने शो से निकलने तक की बात भी कह दी कि जहां एक कंटेस्टेंट को लेकर सभी पक्षपात कर रहे हैं, वहां उन्हें नहीं रहना है। धीरे-धीरे उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपना आपा खो दिया। सामान फेंकने लग गईं। अविनाश मिश्रा तक को चोट पहुंचाई और विवियन पर भी सामान फेंककर मारा। सारा ने एलिस और ईशा को खूब सुनाया सारा ने ईशा और एलिस को भी नहीं बख्शा। दोनों को इतने ताने मारे कि ईशा रो पड़ीं। सारा ने दोनों को बोला कि वे अविनाश की की बेबी सिटिंग करती हैं। उनके आगे-पीछे घूमती रहती हैं। उनका खुद का कोई वजूद नहीं है। सारा, ईशा और अविनाश के पीछे-पीछे घूमती रहीं। उन्होंने ईशा से कहा, ‘नैपी बदल दो इसकी…।’

अनिल अंबानी को बड़ा झटका, 3 साल के बैन से बढ़ी मुश्किलें, शेयर 5% टूटकर 41.47 रुपये पर पहुंचे

मुंबई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर BSE में 5 पर्सेंट लुढ़ककर 41.47 रुपये पर पहुंच गए हैं। दरअसल, एक खबर से अनिल अंबानी की कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। सरकारी कंपनी सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने रिलायंस पावर लिमिटेड, उसकी सहायक कंपनियों और रिलायंस NU BESS लिमिटेड पर कंपनी की तरफ से जारी टेंडर्स में हिस्सा लेने के लिए 3 साल की रोक लगा दी है। सरकारी कंपनी ने इस वजह से लगाया है बैन सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने जून में एक टेंडर रिलीज किया था, इस टेंडर में अनिल अंबानी की कंपनियों की तरफ से कथित फर्जी दस्तावेज जमा करने की बात सामने आई है। सरकारी कंपनी ने इसी के बाद यह पाबंदी लगाई है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ने इस टेंडर में 1000 MW/2000 MWh स्टैंडअलोन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए निविदा मांगी थीं। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद टेंडर प्रोसेस को कैंसल कर दिया गया है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ने कहा है कि महाराष्ट्र एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड (अब नाम रिलायंस NU BESS लिमिटेड) की तरफ से जमा किए गए दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) के बदले बैंक गारंटी का इंडोर्समेंट फर्जी था। रिलायंस पावर, इसकी सब्सिडियरीज और रिलायंस NU BESS लिमिटेड पर बैन 6 नवंबर 2024 से प्रभावी हुआ है। हाल में कर्ज मुक्त हुई है रिलायंस पावर की एक कंपनी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने पिछले दिनों बताया कि उसकी इकाई रोजा पावर सप्लाई कंपनी ने सिंगापुर बेस्ड लेंडर वर्डे पार्टनर्स का 485 करोड़ रुपये का कर्ज और चुका दिया है। साथ ही, रोजा पावर अब जीरो-डेट कंपनी बन गई है। रोजा पावर को जीरो-डेट स्टेटस मिल गया है। कंपनी ने वर्डे पार्टनर्स का पूरा 1318 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है। सितंबर में रोजा पावर ने वर्डे पार्टनर्स को 833 करोड़ रुपये का पेमेंट किया था।

अरमान मलिक ने कृतिका को दिया महंगा फोन

मुंबई ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट रहे यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा अरमान मलिक पर फूट रहा है। लोग ये कहते दिख रहे हैं कि अरमान हमेशा ही पायल के साथ गलत करते हैं। कृतिका अपने इस नए फोन को देखकर खुशी से उछल पड़ती हैं। कृतिका अपने बेटे को नया फोन दिखाती है तो वो उनकी तरफ हाथ बढ़ाता है और कहता है कि मुझे दे दो। कृतिका कहती हैं- अभी देती हूं बेटा, बिना टेमपर्ड नहीं दे सकती। पायल ने मायूस मन से कहा- ये आपने अच्छा फोन दिया है इसके बाद पायल मलिक वो फोन देखती है और कहती है- ये आपने अच्छा फोन दिया है, मुझे तो नहीं दिया। इसपर अरमान कहते हैं- तुझे भी तो दिलाया था। फिर वो कहती हैं- कुछ कह ही नहीं रही गुड्डू। फिर पायल उस फोन को ऑपरेट करने की कोशिश करती हैं तो अरमान बोले- तू क्यों कर रही है, वो कर लेगी, उसका फोन है। लोगों ने पायल के लिए सहानुभूति दिखाई है इसके बाद पायल कृतिका को कहती है- ये तेरा फोन…और पलट कर वो कहती हैं- तेरा नहीं, हमारा फोन। फिर पायल कहती हैं- हां, हमदोनों का फोन। अब इस वीडियो को देखकर लोगों ने पायल के लिए सहानुभूति दिखाई है। एक ने कहा- पायल को ये आदमी जिंदगी भर तकलीफ ही देता है। कई लोग बोले-दो बीवियों को रख सकता है तो ये दो फोन नहीं ले सकते थे? एक और ने कहा- जब इनके पास इतने पैसे हैं कि दो बीवियों को रख सकता है तो ये दो फोन नहीं ले सकते थे? एक और ने कहा- पायल दीदी को भी दिलाना था न। एक और ने कहा- इसलिए एक ही बीवी होनी चहिए, रोज की किट किट न रहे। एक यूजर ने कहा- सारी चीजें पहले कृतिका को, फिर कहता है- पायल को मिलेगा, या तो साथ में दे देता। कई लोगों ने कहा है- दोनों को बराबर का हक मिलना चाहिए।

UP विधानसभा के सचिव की बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई फिर ट्रक ने रौंदा, सड़क हादसे में मौत

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के दौरान उनका बेटा भी कार में मौजूद था, उसे भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ब्रजभूषण दुबे का बेटा गाड़ी चला रहा था, तभी अयोध्या के पास ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी दूसरी लेन में आ रही ट्रक से जा टकराई। भीषण टक्कर के चलते कार बुरी तरह से डैमेज हो गई है। बता दें, मूल रूप से पत्रकार ब्रजभूषण दुबे को केसरीनाथ त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में सूचना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। जानकारी के मुताबिक विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे गुरुवार रात को अपने बेटे के साथ लखनऊ वापस आ रहे थे। बेटा कृष्णा दुबे गाड़ी चला रहा था। तभी अयोध्या में गाड़ी ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई थी। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक और उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। पिता की मौत, बेटे को किया डिचार्ज राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बेटे कृष्णा का इलाज कर उसे डिचार्ज कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस्ती के रहने वाले ब्रजभूषण दुबे की मौत की सूचना मिलते ही लखनऊ से लेकर बस्ती तक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शासकीय कार्य मे आने से पहले तक वें पत्रकारिता से जुड़े थे। अयोध्या में हादसा और बस्ती से लखनऊ तक शोक की लहर वहीं उनके घर में कोहराम मच गया है। हादसा अयोध्या के थाना पटरंगा गनौली कट के पास हाईवे पर बीती रात करीब डेढ़ बजे के आस-पास हुआ है। विशेष सचिव रहे ब्रजभूषण दुबे मिलनसार और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता केशरीनाथ त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्हें सूचना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती का डांस करते हुए फोटो वायरल

न्यूयॉर्क बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी। 15 जनवरी 2022 को उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म सरोगेसी से हुआ था। अब मालती 2 साल की हैं और अगले साल 15 जनवरी को 3 साल की हो जाएंगी। इस नन्ही-सी उम्र में उन्होंने बेली डांस सीखना शुरू कर दिया है। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में मालती मैरी गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं और डांस करती हुई दिख रही हैं। उनके साथ एक और बच्ची की झलक दिख रही है। उनका पोश्चर और ड्रेस देख ऐसा लग रहा है कि बेली डांस सीख रही हैं। मालती को डांस सीखते देख हर कोई हैरान है कि इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपने मम्मी और पापा के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया है। हर कोई उन पर अपना प्यार लुटा रहा है। सरोगेसी से हुआ मालती का जन्म प्रियंका और निक ने मई 2018 में शादी की थी। दोनों ने उमैद भवन पैलेस, जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दो शादियां की थीं। जनवरी 2022 में मालती का जन्म सरोगेसी से हुआ था। इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘सिटाडेल 2’ की शूटिंग कर रही हैं। वो हॉलीवुड मूवी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी नजर आएंगी। उनके पास ‘द ब्लफ’ मूवी भी है। बीते दिनों वो एक इवेंट के सिलसिले में मुंबई आई थीं। फिलहाल वो अपने परिवार के साथ LA में रहती हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सब्जेक्ट लिस्ट अपडेट, जोड़ा नया विषय

नई दिल्ली नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) की परीक्षा में आयुर्वेद बायोलॉजी विषय को भी शामिल कर लिया गया है। यूजीसी कमिशन की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि दिसंबर 2024 में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में छात्रों को अडिशनल सब्जेक्ट के रूप में आयुर्वेद बायोलॉजी को चुनने का मौका भी मिलेगा। कुछ समय पहले यूजीसी ने आपदा प्रबंधन विषय को भी यूजीसी नेट में शामिल करने का फैसला किया था। यूजीसी के अध्यक्ष प्रफेसर एम. जगदीश कुमार का कहना है कि आयुर्वेद बायोलॉजी विषय में छात्रों को आयुर्वेद का प्राचीन विज्ञान जानने का मौका मिलेगा। छात्रों को इस यूनीक विषय को चुनने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोग प्राकृतिक और समग्र स्वास्थ्य देखभाल के लाभों के बारे में अधिक जागरूक हो रहे हैं, वे आयुर्वेद को एलोपैथिक चिकित्सा के विकल्प के रूप में भी अपना रहे हैं। आयुर्वेद को आधुनिक हेल्थकेयर सिस्टम के साथ तेजी से एकीकृत किया जा रहा है। आयुर्वेद को समकालीन विज्ञान के नजरिए से समझना चाहिए। UGC NET: पीएचडी के बाद मौके यूजीसी चेयरपर्नस ने कहा कि ‘आयुर्वेद बायोलॉजी के जरिए भारत के पारंपरिक ज्ञान के बारे में विस्तार से पढ़ने का अवसर मिलेगा।आयुर्वेद बायोलॉजी में पीएचडी पूरी करने के बाद छात्रों के पास यूनिवर्सिटीज में दूसरे छात्रों को रिसर्च और ट्रेनिंग देने का मौका भी मिलेगा।’ ये विषय भले ही पुराना हो, लेकिन फील्ड नई है। क्योंकि पहली बार इसे नेट एग्जाम सब्जेक्ट लिस्ट में जोड़ा गया है, उम्मीदवारों के पास करियर लीड लेने ये बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट के विषयों की सूची) में शामिल होने के बाद इस फील्ड में नौकरी के नए अवसर भी खुलने की पूरी संभावना है।

इंदौर में मेट्रो रेल प्रबंधन के एमडी ने बैरिकेड्स हटाने के निर्देश दे दिए, यातायात हो सकेगा सुगम

इंदौर  गांधी नगर से विजयनगर तक तक मेट्रो के रुट पर निर्माण कार्य के साथ रोड पर डिवाइडर निर्माण का कार्य भी पूर्णता पर है। ऐसे में अभी जिन स्थानों पर मेट्रो निर्माण के कारण बैरिकेड्स लगे हैं उन्हें जल्द हटाया जाएगा। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी। मेट्रो रेल प्रबंधन के एमडी एस कृष्ण चैतन्य ने निर्माण स्थलों पर से अनावश्यक बैरिकेड्स हटाने के निर्देश दिए। भविष्य में जरूरत होने पर ही बैरिकेड्स लगाने की बात कही। खाली स्थानों पर पौधारोपण करने के निर्देश  उन्होंने सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और इस हिस्से में व्यावसायिक रन शुरू करने के लिए सभी कांट्रैक्टर को संचालन के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। एमडी ने मेट्रो स्टेशन के आसपास के खाली स्थानों पर पौधारोपण करने तथा मल्टीमाडल कनेक्टिविटी से संबंधित संरचना विकास की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए। डिपो व प्लेटफार्म की सुविधाओं का निरीक्षण किया एमडी ने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर गांधी नगर डिपो तथा गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर-तीन तक के सभी पांच स्टेशनों के कान्कोर, प्लेटफार्म लेवल पर मौजूदा सुविधाओं व ट्रेन परिचालन के स्थान के निर्माण पहलुओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने डिपो परिसर में ट्रेन संचालन से संबंधित विविध कक्षों में मशीनों के लगाए जाने तथा तकनीकी रूप से चल रही तैयारियों, उपकरण कक्ष, टिकट रूम, एस्केलेटर का जायजा लिया। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई चार सप्ताह बाद इंदौर शहर की बदहाल सड़कों को लेकर हाई कोर्ट में चल रही जनहित याचिका में चार सप्ताह बाद सुनवाई होगी। याचिका पूर्व पार्षद महेश गर्ग ने दायर की है। कहा है कि पूरे शहर में सड़कें बदहाल हैं। सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। सिर्फ इतना ही नहीं शहर में जलजमाव की भी विकराल समस्या है। आधे से ज्यादा शहर में स्टार्म वाटर लाइन नहीं है। गड्ढों में जलजमाव की वजह से शहर में बीमारियां फैल रही हैं। इंदौर में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह जलजमाव और गड्ढों की समस्या से आमजन को राहत दिलवाए लेकिन वे कुछ कर ही नहीं रहे हैं। याचिका में याचिकाकर्ता ने बदहाल सड़कों के फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए हैं। याचिका में मांग की है कि नगर निगम और प्रशासन को निर्देश दिए जाएं ताकि आमजन को राहत मिले।

फिर करोड़ों लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, 9 नवम्बर को सीएम यादव जारी करेंगे क़िस्त, खाते में आएंगे 1250 रुपए

इंदौर  मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रुपये की नवंबर माह की किस्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नौ नवंबर को इंदौर से डालेंगे। प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1574 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अलावा अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल दो बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण की गई है। अक्टूबर 2023 से 250 रुपये बढ़े थे योजना के प्रारंभ में पात्र हितग्राहियों को 1000 रुपये प्रतिमाह की राशि का भुगतान किया गया। अक्टूबर 2023 से मासिक आर्थिक सहायता की राशि में 250 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई और तब से अब तक 1250 रुपये की राशि दी जा रही है। सबसे बड़ी डीबीटी योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के तहत लगभग 18 हजार 984 करोड़ रुपये की राशि का प्रविधान किया गया है। बता दें कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की सबसे बड़ी डीबीटी योजना में शामिल है। योजना के वृहद स्वरूप ने प्रदेश की महिलाओं के समग्र सशक्तीकरण में महती भूमिका निभाई है। महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई इस योजना से न केवल महिलाओं ने अपनी छोटी-छोटी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया है बल्कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं बैंकिंग प्रणाली से सीधे परिचित हुई हैं। इससे परिवार के निर्णयों में भी उनकी भूमिका बड़ी है और सामाजिक रूप से महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है। 2023 से संचालित है लाड़ली बहना योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 का संचालन किया जा रहा है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के तहत लगभग 18 हजार 984 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। योजना का प्रभाव लाड़ली बहना योजना प्रदेश की सबसे बड़ी डीबीटी योजना में शामिल है। योजना के वृहद स्वरूप ने प्रदेश की महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण में महती भूमिका निभाई है। इस योजना से न केवल महिलाओं ने अपनी छोटी-छोटी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया है बल्कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये महिलाएं बैंकिंग प्रणाली से सीधे परिचित हुई हैं। इससे परिवार के निर्णयों में भी उनकी भूमिका बड़ी है और सामाजिक रूप से महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet