LATEST NEWS

’अनुपम खेर जैसा कोई नहीं’ : सूरज बड़जात्या

मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार सूरज बड़जात्या ने दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की तारीफ करते हुये कहा है कि उनके जैसा कोई नहीं है। फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या और अनुपम खेर पिछले चार दशकों से रचनात्मक सहयोगी और दोस्त रहे हैं! बहुत कम लोग जानते हैं कि सूरज और अनुपम की पहली मुलाकात महेश भट्ट निर्देशित फिल्म सारांश के सेट पर हुई थी। यह अनुपम का डेब्यू था, और उस समय सूरज बड़जात्या इस राजश्री प्रोडक्शंस की क्लासिक फिल्म में चौथे सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे थे। राजश्री प्रोडक्शंस के आधिकारिक सोशल मीडिया पर, सूरज बड़जात्या ने अपने दोस्त और सहयोगी अनुपम खेर के लिए प्रशंसा पत्र लिखा है, जो उनके 40 साल के फिल्मी सफर को सलाम करता है।सूरज बड़जात्या ने लिखा, मैंने हिंदी सिनेमा में अनुपम सर के 40 साल लंबे सफर को करीब से देखा है। सारांश के सेट पर मैं चौथा सहायक निर्देशक था, और वहीं से हमारी दोस्ती और साथ का सफर शुरू हुआ। उन्होंने मुझे मेरा पहला काम दिया, जो था उन्हें सारांश की स्क्रिप्ट लाकर देना।मैंने उन्हें हम आपके हैं कौन, विवाह, प्रेम रतन धन पायो और हाल ही में ऊंचाई में निर्देशित किया। अनुपमजी मेरे करियर के महत्वपूर्ण पलों का हिस्सा रहे हैं और शायद मैं भी उनके सफर का हिस्सा रहा हूं। शायद यही कारण है कि हमारा बंधन इतना खास है। हम दोनों ने एक-दूसरे को बढ़ते हुए देखा है, अपने ऊंच-नीच साझा किए हैं, और हमारी दोस्ती ने समय की हर कसौटी को पार किया है।” सूरज बड़जात्या ने लिखा,अनुपमजी मेरे लिए अभिनय की एक संस्था हैं। जितना अधिक आप उन्हें गौर से देखते हैं, उतनी ही बारीकियां और परतें नज़र आती हैं। इस पीढ़ी के सभी उभरते और सफल अभिनेता अनुपमजी के अभिनय को देखकर बहुत कुछ सीख सकते हैं।विजय 69 का ट्रेलर देखकर मैं स्तब्ध रह गया। 69 साल की उम्र में भी अनुपमजी की भूख बरकरार है, वह आज भी नए मानक स्थापित करने की चाह रखते हैं। मैं उन्हें देखकर प्रेरित होता हूं और विजय 69 में उनकी उत्कृष्टता के सफर को देखकर उनका समर्थन करता हूं। अनुपमजी जैसा कोई नहीं है। मुझे यकीन है कि अपने 40वें साल में सिनेमा में वह एक और यादगार प्रदर्शन के साथ हमें भावुक करेंगे। हम सब भाग्यशाली हैं कि उनके इस अद्भुत सफर के गवाह हैं।  

केन्द्र सरकार देशभर में 100 ट्रायबल मल्टी-पर्पज मार्केटिंग सेंटर्स ‘ तैयार करने की योजना : डॉ. शाह

प्रदेश के 19 जिलों में ट्रायबल मल्टी-पर्पज मार्केटिंग सेंटर्स की स्थापना के लिये प्रस्ताव भेजा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बनेंगे टीएमएमसी  केन्द्र सरकार देशभर में 100 ट्रायबल मल्टी-पर्पज मार्केटिंग सेंटर्स ‘ तैयार करने की योजना : डॉ. शाह भोपाल जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि देश के सभी जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास एवं जनजातियों को देश में हो रहे चहुंमुखी विकास के प्रकाश का लाभ देने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश के 51 जिलों के 267 विकासखंडों में स्थित 11 हजार 377 जनजातीय बहुल गांवों का संर्वागीण विकास किया जायेगा। इन 51 जिलों में 43 जनजातीय समुदायों के 18 लाख 58 हजार परिवार निवास करते हैं, जिनकी कुल 93 लाख 23 हजार आबादी इस अभियान से सीधे तौर पर लाभान्वित होगी। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि अभियान में केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में 100 ट्रायबल मल्टी-पर्पज मार्केटिंग सेंटर्स (टीएमएमसी) या कहें ‘जनजातीय ग्रामीण हाट बाजार’ तैयार करने की योजना है। इसमें ‘पहले आयें-पहले पायें’ की तर्ज पर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय को जिस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश से सबसे पहले प्रस्ताव मिलेंगे, उन्हें प्राथमिकता से यह टीएमएमसी आवंटित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने इस दिशा में त्वरित एवं प्रगतिशील कदम उठाते हुए केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव को वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 19 जिलों में एक-एक टीएमएमसी स्थापित करने का अधिकृत प्रस्ताव भेज दिया है। प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य विभाग डॉ. ई. रमेश कुमार ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में राज्य सरकार की ओर से केन्द्र सरकार को प्रदेश के 19 जिलों में एक-एक टीएमएमसी (जनजातीय ग्रामीण हाट बाजार) स्थापना के लिये विधिवत् प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार 19 जिलों में यह टीएमएमसी एक-एक करोड़ रूपये लागत से लगभग 2000 स्क्वायर मीटर लैंड एरिया में बनाये जायेंगे, जिसका बिल्ट-अप लैंड एरिया करीब 367.80 स्क्वायर मीटर होगा। प्रमुख सचिव डॉ. कुमार ने बताया कि यह टीएमएमसी राज्य सरकार के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित किये जायेंगे। टीएमएमसी की स्थापना के लिये धनराशि केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। टीएमएमसी में जनजातियों की पुरातन कला, संस्कृति के प्रतीक, शिल्पकारी, चित्रकारी, खिलौने, मिट्टी व बांस से निर्मित उत्पाद आदि का विक्रय भी किया जायेगा। इससे जनजातीय समुदाय को आजीविका के नये साधन मुहैया होंगे और इन्हें अतिरिक्त आय उपार्जन भी हो सकेगा। टीएमएमसी स्थापना का मुख्य उद्देश्य जनजातियों द्वारा एकत्रित की जाने वाली लघु वनोपजों व गैर लघु वनोपजों का एक ही छत के नीचे प्रदर्शन, इनकी गुणवत्ता संवर्धन एवं इन वनोपजों के विक्रय के लिये जनजातीय बंधुओं को स्थायी प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। इससे जनजातियों की आजीविका में तेजी से सुधार के साथ इन्हें अपने स्व-निर्मित उत्पादों के प्रमोशन के लिये स्थानीय स्तर पर आऊटलेट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा इन टीएमएमसी की स्थापना से जनजातीय वर्ग के किसानों की फसल लगाने से पूर्व एवं उपज के उपरांत मौसमी हानियों को भी बेहद कम किया जा सकेगा।  

आयुष्मान योजना में कैंसर पीड़ितों को राहत, देश में अबतक 25 लाख रोगियों ने करवाया उपचार

भोपाल  सितंबर 2018 में प्रारंभ आयुष्मान भारत योजना के छह साल पूरे हो गए हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने 29 अक्टूबर को 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष का अतिरिक्त बीमा कवर देना शुरू किया है। योजना के पिछले छह वर्ष के आंकड़े देखें तो कैंसर रोगियों के लिए यह योजना बड़ा संबल बनी है। देशभर में अभी तक सात करोड़ से अधिक लोगों का उपचार इस योजना के अंतर्गत हुआ है, इनमें 25 लाख कैंसर के हैं। स्पेशियलिटी के हिसाब से उपचार कराने वाला का यह चौथा बड़ा आंकड़ा है। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी यानी सिकाई कराने वाले रोगियों को मिला लें तो यह संख्या और अधिक होगी। गुजरात में तो आयुष्मान योजना का लाभ लेने वाले में ही सर्वाधिक कैंसर रोगी हैं। मप्र में एक लाख 62 हजार रोगियों ने कैंसर का उपचार कराया है। ‘पीएमजय’ डैशबोर्ड से मिली जानकारी     मप्र में जनरल मेडिसिन के बाद योजना का लाभ लेने वालों की सर्वाधिक संख्या कैंसर रोगियों की है। उप्र में 88 हजार कैंसर रोगियों ने योजना से उपचार कराया है।     यहां योजना का लाभ लेने वाले रोगियों की सर्वाधिक संख्या के मामले में कैंसर चौथे नंबर पर है। यह जानकारी ‘पीएमजय’ डैशबोर्ड के अनुसार है।     सामान्य तौर पर निजी और सरकारी अस्पतालों में मेडिसिन के बाद आर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग आदि के रोगी अधिक रहते हैं।     जब आयुष्मान योजना से उपचार लेने वालों की संख्या बात आती है तो मेडिकल आंकोलाजी किसी राज्य में पहले तो कहीं दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर है।     देश में सबसे ऊपर क्रमश: मेडिसिन, संक्रामक रोग और सर्जरी है। अब प्रोसीजर के आंकड़े देखें तो रोगियों ने सबसे अधिक लाभ हीमोडायलिसिस का लिया है।     देश भर में 64 रोगियों ने अभी तक आयुष्मान योजना से डायलिसिस कराई है, जिसमें मध्य प्रदेश के पांच लाख 43 हजार हैं।     दूसरे नंबर पर मल्टीपल पैकेज यानी जिसमें कई तरह प्रोसीजर शामिल हैं, तीसरे क्रम में 57 हजार मामलों के साथ सीजर डिलीवरी है। मप्र में किस बीमारी के कितने रोगियों ने उपचार कराया     मेडिसिन 10 लाख     मेडिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर, जिसमें सर्जरी शामिल नहीं ) 1.62     आर्थोपेडिक 1. 62     स्त्री एवं प्रसूति रोग 1.33     हड्डी रोग 1.04 एक्सपर्ट ने बताया कारण प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के जीएम ऑपरेशन रहे सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. ओपी तिवारी का कहना है कि कैंसर का उपचार एक तो महंगा है। दूसरा यह कि इसका उपचार दो से तीन वर्ष और कुछ का तो इससे भी अधिक समय तक चलता है। यही कारण है कि अधिकतर रोगी आयुष्मान भारत योजना से ही उपचार कराते हैं। वह कहते हैं कि यह बात भी सही है सरकारी अस्पतालों की तुलना में योजना के अंतर्गत अनुबंधित निजी अस्पतालों और निजी मेडिकल कॉलेजों में इसके उपचार की अच्छी सुविधाएं हैं। प्रोसीजर के मामले में रेडिएशन ओंकोलॉजी और कीमोथेरेपी का लाभ लेने वाले रोगियों की संख्या भी अन्य प्रोसीजर की तुलना अधिक है।

प्रदेश में 15 नवंबर से बढ़ जाएगी ठंड, कई शहरों का तापमान लुढ़का

भोपाल मध्य प्रदेश में अब धीरे धीरे ठंड की दस्तक होने लगी है। हवाओं का रुख बार बार बदलने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।  उत्तरी हवाओं के चलने से 15 नवंबर से राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में तेज ठंड पड़ने की उम्मीद है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में शहरों का अधिकतम तापमान 29-30 डिसे तो न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच हो सकता है। नवंबर के तीसरे हफ्ते में ग्वालियर-चंबल के कुछ जिलों में तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है। अगले 3-4 दिनों तक राजधानी भोपाल, जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर में  अधिकतम तापमान 31-32 व न्यूनतम तापमान 18-19 डिसे के बीच आ सकता है।आमतौर पर नवंबर में दिन का तापमान 30 डिसे तो रात का तापमान 15 डिसे से कम हो जाता है। अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठिठुरन आज  प्रदेश में ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे ग्वालियर, भोपाल, इंदौर , जबलपुर सहित कई शहरों में ठंड बढ़ेगी, ।आने वाले दिनों में उत्तरी हवाओं की वजह से पचमढ़ी, मलाजखंड, अमर कंटक, सहित कई जिलों के मौसम में परिवर्तन होगा और रात के तापमान में गिरावट आते ही ठिठुरन बढ़ेगी। अबतक नवंबर महीने में ट्रेंड रहा है कि दूसरे सप्ताह से ही सर्दी जोर पकड़ती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है।इस दौरान कुछ जिलों में मावठे की हल्की वर्षा भी होती है, जिसके बाद सर्दी का असर तेज होता है। 15 नवंबर से बढ़ जाएगी ठंड मौसम विभाग की मानें तो 15 नवंबर से ठंड का असर और तेज देखने को मिल सकता है। पिछले 10 वर्षों से तापमान ने ऐसा ही माहौल बना रखा है। बताया गया है कि दिन में गर्मी का असर दूसरे सप्ताह तक बना रहेगा। इसके बाद पारा तेजी से नीचे आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि उत्तरी हवाओं की वजह से मौसम में तेजी से गिरावट आ रही है। इन शहरो में तेजी से नीचे आ रहा पारा बदलते मौसम के बीच कई जिलो में ठंड का असर तेज देखने को मिल रहा है। यहां तेजी से पारा नीचे आया है, जिनमें मंडला में 15.6 डिग्री टेम्प्रेचर मापा गया, तो वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत प्रदेश के करीब 20 से 25 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है। वहीं पचमढ़ी में टेम्प्रेचर 13.4 डिग्री, राजगढ़-उमरिया में 16.4 डिग्री, मंडला में 15.6 डिग्री, रीवा में 16.6 डिग्री के अलावा बैतूल-मलाजखंड में तापमान 16.8 डिग्री रहा।

उत्तर कोरिया के 10 हजार सैनिक यूक्रेन की जंग में उतारा, इंटरनेट मिलने पर ले रहे एडल्ट फिल्में के मजे

मॉस्को नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है, जहां तानाशाही अपने चरम पर है और हर तरफ कड़ी पाबंदियां हैं. फ्रीडम ऑफ स्पीच, इंटरनेट का इस्तेमाल, यूट्यूब जैसे साधारण लगने वाले हक भी वहां सीमित हैं. अब जरा सोचिए, जब ऐसे माहौल में पले-बढ़े किसी शख्स को पहली बार इंटरनेट की आजादी मिले, तो वह क्या करेगा? रूस में तैनात नॉर्थ कोरिया के सैनिकों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां उन्हें बिना किसी रोक-टोक इंटरनेट का इस्तेमाल करने का मौका मिला और इसका नतीजा खूब चर्चा में है. नॉर्थ कोरिया के कुछ सैनिक, जो इस समय रूस में तैनात हैं, इंटरनेट पर एडल्ट कंटेंट देखने में काफी मशगूल हैं. एक पत्रकार के दावे के मुताबिक, ये सैनिक अपनी ड्यूटी के बाद इंटरनेट पर एडल्ट वीडियो देखकर अपनी थकान मिटा रहे हैं. नॉर्थ कोरिया में इंटरनेट का इस तरह खुला इस्तेमाल मुमकिन नहीं है, रूस में यह उन्हें पहली बार मिला है और इसका खूब फायदा उठा रहे हैं. क्या है मामला? फाइनेंशियल टाइम्स के विदेशी मामलों के पत्रकार गिडियन राचमैन ने X पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि एक भरोसेमंद स्रोत के मुताबिक, रूस में तैनात नॉर्थ कोरियाई सैनिकों को पहली बार बिना रोक-टोक इंटरनेट का इस्तेमाल करने का मौका मिला.  वे एडल्ट कंटेंट देख रहे हैं. इस पोस्ट को 57 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. हालांकि, राचमैन ने अपने सोर्स का खुलासा नहीं किया. इस पर अमेरिकी आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल चार्ली डीट्ज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस बारे में पुष्टि नहीं कर सकते कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूस में इंटरनेट पर क्या देख रहे हैं. ‘नॉर्थ कोरियाई सैनिकों में भी होता है टेस्टोस्टेरोन’ सोशल मीडिया पर इस स्थिति को लेकर लोगों ने मजाकिया कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा-अभाव में रहने वाले को जब अचानक आजादी मिलती है, तो यही होता है. वहीं, किसी और ने कहा-आखिरकार, नॉर्थ कोरियाई लोगों का भी टेस्टोस्टेरोन है, भले ही वे एक तानाशाह के साए में जी रहे हों. उन्हें भी अपनी जिंदगी जीने का हक मिलना चाहिए.  

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा खुलने से मथुरा रोड पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी

नई दिल्ली दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली वाला हिस्सा 12 नवंबर को आम जनता के लिए खुल सकता है। इससे मथुरा रोड पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर छह लेन हैं और आगरा नहर व गुड़गांव नहर पर दो नए पुल भी बने हैं। जाम से मिलेगा छुटकारा बिधूड़ी ने बताया कि एक्सप्रेसवे और पुलों के खुलने से मथुरा रोड पर जाम से पूरी तरह से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा यह सिर्फ एक वैकल्पिक मार्ग नहीं है, बल्कि मथुरा रोड पर लगने वाले भारी जाम की समस्या का स्थायी समाधान है।यह नया एक्सप्रेसवे यमुना नदी के किनारे यमुना खादर, ओखला विहार और बतला हाउस जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरता है। इसका निचला हिस्सा महारानी बाग के पास बना है और यह DND फ्लाईओवर के आश्रम एंट्री के पास सड़क को पार करेगा। ढाई घंटे का सफर 25 मिनट में सासंद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर 5500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस सड़क का इस्तेमाल फरीदाबाद, पलवल और सोहना जाने के लिए किया जा सकेगा।इससे लोगों का समय भी बचेगा। अभी महारानी बाग से सोहना पहुंचने में 2.5 घंटे लगते हैं लेकिन एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद यह समय घटकर केवल 25 मिनट रह जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का आधुनिक सड़क मार्ग है। इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो इसे देश के सबसे तेज़ सड़कों में से एक बनाता है। इस एक्सप्रेसवे पर पशुओं और पैदल चलने वालों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस एक्सप्रेसवे पर बाइक और धीमी गति वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित है। बता दें कि 12 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन किया था।

मप्र और राजस्थान के बीच चीता संरक्षण परियोजना को सुचारू रूप से संचालित करने एक संयुक्त प्रबंधन समिति का गठन किया

भोपाल मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच चीता संरक्षण परियोजना को सुचारू रूप से संचालित करने और चीता कॉरिडोर के विकास के लिए दोनों राज्यों ने एक संयुक्त प्रबंधन समिति का गठन किया है। यह समिति चीता के संरक्षण, पर्यटन संभावनाओं और क्षेत्रों के विकास के लिए विस्तृत योजना बनाएगी। साथ ही, यह हर तीन माह में अपनी रिपोर्ट दोनों राज्यों की सरकारों को सौंपेगी। इस समिति के संयुक्त अध्यक्ष मध्यप्रदेश और राजस्थान के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य-जीव अभिरक्षक होंगे। अन्य सदस्य के रूप में चीता प्रोजेक्ट के निदेशक, क्षेत्र संचालक/संचालक, वन्य-प्राणी विशेषज्ञ, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधि और भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून द्वारा नामांकित प्रतिनिधि होंगे। समिति मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच चीता परियोजना कॉरिडोर के लिए एमओयू का मसौदा तैयार करेगी। यह कॉरिडोर चीतों के सुरक्षित भ्रमण और उनके संरक्षण के लिए विकसित किया जाएगा। समिति कूनो और रणथंबौर क्षेत्रों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में पर्यटन के लिए नए मार्गों का मूल्यांकन करेगी। यह पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ-साथ चीतों के संरक्षण में भी सहायक होगा। समिति उन अधिकारियों और फ्रंट-लाइन कर्मचारियों के क्षमता निर्माण पर भी ध्यान देगी, जो कूनो से राजस्थान तक मौजूदा कॉरिडोर में चीतों की निगरानी और गश्त में शामिल हैं। इससे चीतों की सुरक्षा और संरक्षण में सुधार आएगा। कूनो और गांधी सागर अभ्यारण्य क्षेत्रों से चीतों के भविष्य के माइग्रेशन के लिए उपयुक्त क्षेत्रों का विकास भी समिति के कार्यक्षेत्र में शामिल रहेगा। इसके लिए प्रि-औगमेंटेशन बेस तैयार कर सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे।

सचिन पायलट : भोपाल सचिवालय में जमे है माफिया, 400 पार के अहंकार को जनता ने दिया करारा जवाब

Sachin Pilot: Mafia is established in Bhopal Secretariat, public gave a befitting reply to the arrogance of Rs 400 भोपाल। MP by election 2024: मध्यप्रदेश पहुंचे कांग्रेसी नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि- हम सब आज उपचुनाव में प्रचार करेंगे। जनता ने जिन उम्मीदों को लेकर वोट डाले थे उस पर सरकार खरा नहीं उतरी। हर क्षेत्र में सिर्फ प्रचार, प्रसार, फोटो छप रही हैं। भोपाल सचिवालय में माफिया जमे है। 400 पार के अहंकार को जनता ने करारा जवाब दिया है। भाजपा ने दो बैसाखियों पर सरकार बनाई है। राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद सरकार की जवाबदारी तय की है।केंद्र की सरकार आज भी कांग्रेस को दोष दे रही है। चिन्हित लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए नीतियां बन रही हैं। बीजेपी का ग्राफ देशभर में डाउन हो रहा है। झारखंड और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की हवा चल रही है। हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा करेंगे एमपी में मजबूत विपक्ष के रूप में सरकार काम कर रही है। उपचुनाव में हम अच्छा करेंगे, एक नए बदलाव की शुरुआत होगी। प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं, सुखद परिणाम हर जगह कांग्रेस के लिए है।भारत की सीमाओं का संरक्षण किसकी जिम्मेदारी है। गौ माता, भगवान राम के नाम पर वोट बटोरते हैं, विपक्षी सरकारों को बजट नहीं देते, बहुत सारे नेता पार्टी छोड़ते हैं, हमारे यहां पूरी पार्टी चुनाव लड़ती है। फ्री बीज को लेकर बोले – कांग्रेस सरकार अगर गरीबों को मदद करना चाहे तो उसे फ्री बीज कहते हैं, हमने जहां जो कहा वह करके दिखाया है। झूठ बोलना, कांग्रेस को कोसना कब तक करेंगे। शिवराज की योजना इतनी अच्छी थी तो उन्हें हटाया क्यों। हमारा संख्या बल अब बहुत बेहतर है, हम हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा करेंगे। जम्मू कश्मीर को फुल स्टेट का दर्जा मिले यह हम चाहते हैं। पढ़ेंगे और बढ़ेंगे अभियान पायलट ने कहा कि- बाटेंगे और काटेंगे के खिलाफ कांग्रेस का नया प्लान। पढ़ेंगे और बढ़ेंगे अभियान पर कांग्रेस काम करेगी।लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कहा था कि कांग्रेस अगर आई तो मंगलसूत्र छीन ले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री काटेंगे की बात करते हैं। हम सकारात्मक राजनीति करेंगे। पढ़ेंगे और बढ़ेंगे। बीजेपी का काम है कि ध्रुवीकरण करना, धार्मिक भावना राजनीतिक आक्रमण करना, विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करना। अब एक तरफा हवा चल रही है गठबंधन की सरकार बनाने के लिए लोग उठ चुके हैं। नेताओं की बयानबाजी और नाराजगी बहुत सारे नेता छोड़ते हैं तो आते हैं। कांग्रेस पार्टी अपने-अपने संगठन अपने विचारधारा पर काम कर रही है। हम एकजुटता से काम कर रहे हैं। शिवराज के बयान पर कहा कि वे कितने साल से काम कर रहे थे। मजबूरन उन्होंने जाना क्यों पड़ा, इसका जवाब दें। रेवाड़ी की राजनीति करते हैं। हम लोग काम करते हैं तो दिक्कत और हम अगर अनुदान देना चाहे तो समस्या, और खुद 80 करोड लोगों को फ्री भोजन कर रहे हैं. आप अन्नदाता है हम कोई घोषणा करें तो हम पाप कर रहे हैं.. सीजी में उपराष्ट्रपति के बयान पर छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बोल- कानून के बारे में रहकर कानून का काम करना चाहिए। चुनाव से पहले इस प्रकार की बातें करना और धार्मिक बातें बोलकर वोट बटोरना ठीक बात नहीं है। विकास की बात करनी चाहिए। कभी गौ माता, कभी नागरिक संहिता, कभी मंदिर की बात सिर्फ चुनाव के लिए करते हैं। ऐसी राजनीति को जनता भी स्वीकार नहीं कर रही है

राशिफल गुरुवार 7 नवंबर 2024

मेष राशि- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में तरक्की करेंगे। शैक्षिक कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। वृषभ राशि- ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। चुनौतियों से निपटने के लिए कॉन्फिडेंट रहें। सोच-समझकर धन खर्च करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन राशि- प्रोफेशनल लाइफ में आपके उपलब्धियों की प्रशंसा की जाएगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश से जुड़े फैसले होशियारी से लें। कुछ जातक नए लोकेशन पर बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप हेल्दी और फिट रहेंगे। कर्क राशि- वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ लोगों का रिलेशनशिप में विवाह के बारे में चर्चा हो सकती है। सिंह राशि- पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने का प्लान बना सकते हैं। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे। कन्या राशि- आपके स्किल और टैलेंट से सहकर्मी इंप्रेस होंगे। कुछ जातक नया घर खीरद सकते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। आज घर में रिश्तों को मधुर बनाने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी साबित होंगे। कुछ जातक प्रॉपर्टी खरीद या बेच सकते हैं। तुला राशि- पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। ऑफिस के कार्यों को अधूरा न छोड़े। सभी कार्यों को डेडलाइन के अंतर्गत पूरा करने की कोशिश करें। परिजनों की सलाह से आप करियर में खूब तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ यात्रा के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि- घर में सुख-शांति आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। रोमांटिक लाइफ में नए सरप्राइज मिलेंगे। धनु राशि- प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के सुनहरे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धार्मिक स्थल पर यात्राके योग बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। रोमांटिक लाइफ को बेहतर बनाने के लिए नए प्रयास करने में संकोच न करें। मकर राशि- किसी करीबी से मुलाकात संभव है। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। कुंभ राशि- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। प्रियजनों से मुलाकात संभव है। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगा। सिंगल जातकों क्रश को प्रपोज कर सकते हैं। आपको पॉजिटिव रिस्पान्स मिल सकता है। आज आपको फैमिली या लाइफ पार्टनर की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। मीन राशि- सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने टैलेंट और स्किल से आमदनी के नए स्त्रोतों की तलाश करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथी से अपनी फीलिंग्स को खुलकर व्यक्त करें।

बुलडोजर एक्शन पर योगी सरकार से कोर्ट ने मौखिक तौर पर टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार से चार बिंदुओं पर जवाब मांगा

बहराइच इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आज बहराइच के महाराजगंज के महसी में हुई हिंसा के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चस्पा किए गए 23 घरों पर बुलडोजर एक्शन के नोटिस मामले में एक बार फिर 5 दिनों की मोहलत दी है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी. इस मामले में सरकार ने अपनी तरफ से जवाब दाखिल कर दिया है जिसके बाद अब दूसरे पक्ष को अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया गया है. इस मामले की सुनवाई के बारे में  बातचीत करते हुए अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने मौखिक तौर पर कई टिपण्णी की है. कोर्ट ने मौखिक तौर पर कहा कि जब आप किसी संरचना को ध्वस्त करने का प्रस्ताव रखते हैं, तो इसे चुनिंदा तरीके से नहीं किया जा सकता है. राज्य को कानून का पालन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हर कदम पर कानून का पालन किया जाए.   चार बिंदुओं पर मांगा जवाब इसके साथ ही इस मामले में कोर्ट ने मौखिक तौर पर टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार से चार बिंदुओं पर जवाब मांगा है. कोर्ट ने पूछा है कि क्या नोटिस जारी करने से पहले वहां कोई सर्वे किया गया था या नहीं? जिन्हें नोटिस जारी किया गया है वे लोग निर्मित परिसरों के स्वामी हैं या नहीं? जिसके द्वारा नोटिस जारी किया गया वह इसके लिए सक्षम अधिकारी है या नहीं? जो ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है क्या पूरा निर्माण या कुछ हिस्सा अवैध है?इसके साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता को नोटिस के खिलाफ आपत्ति जारी करने का भी निर्देश दिया है.. इस मामले की सुनवाई जस्टिस एआर मसूदी और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ कर रही है . इस मामले में जनहित याचिका एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ सिविल राइट्स संस्था की तरफ से जनहित याचिका की गई थी जिसमें बहराइच के कथित अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ जारी ध्वस्तीकरण नोटिस को रद्द करने की मांग की गई थी .  

CM शिंदे ने संविधान पर कांग्रेस को घेरा, कहा- ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबासाहेब का संविधान रहेगा’

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के नेता प्रचार अभियान में जी जान से जुटे हैं. इस बीच शिवसेना प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. सीएम शिंदे ने बुधवार (6 नवंबर) को चेंबूर विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार तुकाराम काते के लिए प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने संविधान के मसले पर कांग्रेस को घेरा. चेंबूर विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने संविधान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ”जब तक सूरज-चांद रहेगा तब तक बाबासाहेब आंबेडकर का संविधान रहेगा.” आज सुबह देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को लेकर संविधान के बारे में बयान दिया था. इस बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया. देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा? महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के शोर के बीच राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाते हुए कहा, ”हमारा संविधान नीले रंग का है, लेकिन राहुल गांधी के पास लाल रंग का संविधान है. राहुल गांधी अर्बन नक्सलियों से घिरे हुए हैं.” वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी बुधवार (6 नवंबर) को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा के विरोधी हैं और संविधान की रक्षा का नाटक करते हैं. राहुल गांधी ने संविधान को लेकर बीजेपी पर बोला हमला? राहुल गांधी ने बुधवार (6 नवंबर) को नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन में कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की ओर से तैयार किया गया हमारा संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब आरएसएस और बीजेपी संविधान पर हमला करते हैं तो वे देश की आवाज पर हमला कर रहे होते हैं.बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान है. जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

पिंजरे में बंद 400 तोता बरामद किए गए, मुंबई भेजने की थी तैयारी, पुलिस ने कार्रवाई कर चार लोगों को किया गिरफ्तार

पिलखुवा (हापुड़) हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा पर एनिमल वेलफेयर आफिसर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पिंजरे में बंद 400 तोता बरामद किए गए हैं। चारों आरोपित के अलावा तीन तस्कर सहित सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मेनका गांधी द्वारा संचालित पीएफए आर्गेनाइजेशन में कार्यरत गाजियाबाद राजनगर के एनिमल वेलफेयर आफीसर गौरव गुप्ता ने पिलखुवा पुलिस को सूचना दी थी कि जिला रामपुर के बिलासपुर गेट सराय जहांगीर के तौफीक खान व उसका भाई पूर्वी दिल्ली के मोहल्ला अशोक का शकील खान अपने गुर्गे के हाथ 400 तोता रामपुर से मुंबई भेजेंगे, इसकी जानकारी मिली थी। पहले यह रामपुर से बाया बस जयपुर और उसके बाद जयपुर से मुंबई क्राफर्ड मार्केट जाएंगे। जहां से इन्हें गाजियाबाद के विजयनगर का रहने वाला वन्य जीव तस्कर रवि भटनागर उर्फ तमंचा ने मुंबई अपने अड्डे पर मंगाया है। इस समय रवि तमंचा मुंबई में मौजूद है और वह वहीं से वन्यजीवों के अंतरराष्ट्रीय तस्करी कर रहा है।

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण, मोहन यादव सरकार की बड़ी परीक्षा

भोपाल मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के उपचुनाव मोहन यादव सरकार के लिए बड़ी परीक्षा की तरह हैं। अमरवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव के बाद हो रहे इन दो सीटों के उपचुनाव की अलग-अलग चुनौतियां हैं। बुधनी में वर्ष 2003 से लगातार जीत रही भाजपा के सामने जीत का अंतर बरकरार रखने की चुनौती है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बुधनी सीट पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे से रिक्त हो गई। वहीं, विजयपुर में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रामनिवास रावत के इस्तीफे से उपचुनाव की स्थिति बनी। अब रामनिवास रावत भाजपा प्रत्याशी हैं और उन्हें विजयी बनाना भी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस की परंपरागत सीट कांग्रेस ने रामनिवास रावत के विरुद्ध आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाकर चुनाव को रोचक बना दिया है। दूसरी वजह यह है कि विजयपुर कांग्रेस की ही परंपरागत सीट रही है। यहां से रामनिवास रावत ही कांग्रेस के टिकट पर छह बार विधायक रहे हैं। इसी कारण कांग्रेस के दिग्गज नेता भी यहां जोर लगा रहे हैं। रामनिवास रावत के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न सीट निकालना रामनिवास रावत के लिए इस कारण भी प्रतिष्ठा का प्रश्न हैं क्योंकि वह विधानसभा का सदस्य निर्वाचित हुए बिना मंत्री बने हुए हैं। यहां भाजपा को जीत नहीं बल्कि वोटों के अंतर की चिंता है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए भाजपा संगठन और सरकार दोनों ने ही ताकत झोंक दी है। कार्तिकेय संभाल रहे कमान बुधनी से भले ही भाजपा ने रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है लेकिन परंपरागत सीट पर जीत का अंतर बरकरार रखने की जिम्मेदारी तो शिवराज सिंह चौहान पर ही है। शिवराज सिंह इन दिनों झारखंड के चुनाव प्रभारी हैं। वे पूरा समय झारखंड को ही दे रहे हैं। बुधनी में उनके बेटे कार्तिकेय रमाकांत भार्गव के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। प्रतिष्ठा बचाने के लिए संगठन और सरकार जुटे कांग्रेस ने यहां से अपने पुराने नेता राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। राजकुमार पटेल इस सीट से 1993 में विधायक चुने गए थे। उनके जातिगत वोट भी यहां बड़ी संख्या में है इसलिए भाजपा के सामने जीत का पिछला रिकार्ड बरकरार रखने की चुनौती है। वहीं श्योपुर की विजयपुर सीट पर वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत की प्रतिष्ठा बचाने के लिए संगठन और सरकार जुट गए हैं। दोनों सीटों पर मुख्यमंत्री का खास ध्यान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बुधनी में सैकड़ों करोड़ रुपये के कार्यों के शुभारंभ के साथ और नौ अक्टूबर को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में वन समितियों का सम्मेलन कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। दोनों सीटों पर उनका विशेष ध्यान है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी दोनों सीटों पर कार्यकर्ताओं की बैठक से लेकर बूथ प्रबंधन तक जमावट कर ली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- बांग्लादेशी घुसपैठिए राज्य का माटी, बेटी और रोटी पर कब्जा कर रहे हैं

रांची विधानसभा चुनाव में प्रचार करने गढ़वा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहां दुर्गा माता की प्रतिमा को रोक दिया जाता है, स्कूलों में सरस्वती वंदना बंद कर दी जाती है। बांग्लादेशी घुसपैठिए राज्य का माटी, बेटी और रोटी पर कब्जा कर रहे हैं। इसके जवाब में उन्हें सुनने आई जनता जय श्री राम के नारे लगा रही थी। ठीक दो घंटे बाद प्रधानमंत्री मोदी के सभा स्थल से 10 किलोमीटर दूर मेराल में झामुमो की स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन जनसभा करने पहुंची तो लोगों से कहने लगीं कि भाजपा राज्य के आदिवासी समाज को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहती है। एक आदिवासी मुख्यमंत्री इन्हें पसंद नहीं आ रहा है। झारखंड में चुनाव से पहले भ्रष्टाचार का मुद्दा चरम पर था, अब जब पहले चरण की 43 सीटों पर वोटिंग में हफ्ता भर बचा है तो बात हिंदुत्व की रक्षा बनाम आदिवासियों के लिए सरना कोड पर आ गई है।

महाराष्ट्र की सत्ता का द्वार तो 62 सीटों वाला विदर्भ ही खोलेगा, फडणवीस और नाना पटोले भी इसी क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

मुंबई महाराष्ट्र के दोनों राजनीतिक गठबंधनों के प्रमुख नेताओं ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भले पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर से की हो, लेकिन महाराष्ट्र की सत्ता का द्वार तो 62 सीटों वाला विदर्भ ही खोलेगा। दो विपरीत विचारधाराओं वाले इस क्षेत्र में अभी तक तो समान लड़ाई देखने को मिल रही है। 62 में से 35 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में आमने-सामने की टक्कर हो रही है। जबकि छह सीटों पर शिवसेना एवं शिवसेना (यूबीटी) तथा सात सीटों पर राकांपा और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। फडणवीस और नाना पटोले भी मैदान में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सहित कई राजनीतिक दिग्गजों की किस्मत का फैसला इस क्षेत्र से होना है। इन्हीं नेताओं में से कोई मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी हो सकता है। वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक विवेक भावसार कहते हैं कि विदर्भ का प्रदर्शन ही यह तय करेगा कि अगली सरकार कौन बनाता है। यह युद्ध का ऐसा मैदान है जो फैसले को निर्णायक बना सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet