LATEST NEWS

शारदा सिन्हा को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि दी

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रख्यात लोकगायिका डॉ शारदा सिन्हा के देहांत पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि छठ पर्व की कल्पना उनके बिना अधूरी है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘आज पूरे बिहार में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत में पद्मश्री, पद्म भूषण से अलंकृत, महान गायिका डॉ. शारदा सिन्हा जी के गीत सुने जा रहे थे। लोग उन्हें याद कर रहे थे और अचानक उनका यूं चले जाना उनके प्रशंसकों के लिए ही नहीं, बल्कि कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। छठ पर्व की कल्पना उनके बिना अधूरी है।’  

अशांति फैलाने का षड्यंत्र रच रही कांग्रेस, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में भाजपा का बड़ा आरोप

गरियाबंद. प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ में होने वाली अपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा अशांति व अराजकता फैलाने के लिए लगातार षड्यंत्र किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है। जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस है। कांग्रेस पहले खुद अपराध को अंजाम देती है, षड्यंत्र रचती है। फिर उस पर सरकार को घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं। भाजपा नेता अनिल चंद्राकर, सुरेंद्र सोनटेके, गुरुनारायण तिवारी, दुलार सिन्हा तथा लुद्राक्ष साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफाये के बाद से कांग्रेस में अब बदले की भावना भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस जानबूझ कर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। हाल में प्रदेश में हुई बड़ी अपराधिक घटनाओं में कांग्रेसियों की संलिप्ता सामने आना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भाजपा ने प्रदेश में बीते कुछ महीने में हुए घटनाक्र का जिक्र करते हुए कहा कि दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं समूचे प्रदेश की आस्था के केंद्र में हमला करने वाला कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहब के फेसबुक के पोस्ट में है। उन्होंने कहा कि अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है। इसी तरह बलौदाबाजार घटना में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कांग्रेसी जेल में बंद हैं। सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला एनएसयूआई का जिला महासचिव था। एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी इस घृणित कृत्य में जिम्मेदार था। लोहारीडीह कांड में भी बार-बार गांव में अशांति फैलाने और दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। भाजपा ने कहा कि इस तरह के घिनौने कृत्य में कांग्रेसियों के नाम सामने आने के बाद भी कांग्रेस उल्टे चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर राजनीति कर रही है। सवाल उठता है कि क्या ये अब अपनी गंदी राजनीति चमकाने के लिए नरसंहार आदि को भी प्रायोजित करने से बाज नहीं आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ कतई सहन नहीं करेगा। भाजपा की हमारी सरकार तो प्रदेश में हर कीमत पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ही, हमारा संगठन भी लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस का मुकाबला करने तैयार है। कांग्रेस को प्रदेश में अशांति, अराजकता और आतंक फैलाने और फिर उस आग पर अपना हाथ सेंकने की छूट हम बिल्कुल नहीं दे सकते।

टेस्ट के दौरान अंपायरों ने गेंद बदली तो संचालन संस्था ने जितना जल्दी हो सका उतनी जल्दी यह मामला दबा दिया: वार्नर

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से यह स्पष्ट करने को कहा है कि जब आस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट के दौरान अंपायरों ने गेंद बदली तो क्या हुआ और संचालन संस्था ने जितना जल्दी संभव हो सका उतनी जल्दी यह मामला दबा दिया। वार्नर ने कहा कि मामला खत्म कर दिया गया है क्योंकि भारत की सीनियर टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने वाली है। यह मसला पिछले सप्ताह मैकाय में खेले गए चार दिवसीय मैच के अंतिम दिन सामने आया था जब अंपायरों ने भारतीय टीम को अलग गेंद दी। भारतीय खिलाड़ी, विशेषकर इशान किशन, इस फैसले से नाखुश थे तथा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे मूर्खतापूर्ण फैसला करार दिया था। वार्नर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अंतिम फैसला करना है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम इन गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने वाली है और इसलिए यह मामला जल्द से जल्द खत्म कर दिया गया। लेकिन अगर अंपायरों को लगता है कि कुछ हुआ है, तो मुझे यकीन है कि इस पर आगे की कार्रवाई होगी। मुझे लगता है कि अंपायरों या मैच रेफरी को इस मामले में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।’

बेटमा में स्ट्रीट डॉग्स ने बदमाशों का अपहरण का प्रयास किया असफल, मासूम को बचाया

महू-बेटमा  महू के करीब देपालपुर तहसील के बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काली बिल्लौद में सोमवार को घर में से 10 साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की गई। हालांकि क्षेत्र के स्ट्रीट डॉग्स के पीछे पड़ने से बदमाश गाड़ी से गिर गए और बच्ची वहां से भाग निकली और पास के मंदिर में चली गई। जिससे वह बच गई, लेकिन इस बीच बदमाश वहां से भाग गए। इस मामले में मंगलवार को स्वजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। दीवार कूदते समय कुत्ते भौंकने लगे और पीछे लग गए बेटमा थाना क्षेत्र के काली बिल्लौद में रहने वाले श्रवण कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी 10 वर्षीय भतीजी का अपहरण करने की कोशिश की गई। सोमवार शाम 7 बजे करीब पिताजी घर से कुछ ही दूरी पर पान की दुकान पर थे। भाभी छत पर थी। घर के पास में ही बड़ा खेत हैं। वहां पर एक व्यक्ति खड़ा था और दूसरा व्यक्ति मेन गेट से आकर पोर्च में आया और उसने घर का दरवाजा खटखटाया। बालिका ने दरवाजा खोला और बाहर देखा तो कोई नहीं था। वह घर के बाहर आकर देखने लगी, तभी बाहर छिपा हुआ बदमाश आया और उसने बालिका का मुंह दबाकर उसे उठाया और दीवार की दूसरी ओर खेत में खड़े बदमाश की तरफ फेंक दिया। इसके बाद वह भी दीवार कूद कर दूसरी ओर चला गया। दोनों बच्ची को बाइक पर लेकर भागने वाले थे। तभी क्षेत्र के कुत्ते भौंकने लगे और उन पर हमला कर दिया। इससे वह घबराकर गिर गए। तभी बच्ची उनकी पकड़ से छूट गई। बच्ची वहां से भागी और पास में बने शिव मंदिर में चली गई। तब तक बदमाश वहां से भाग गए। कुत्तों के भौंकने की आवाज से घर वालों को पता चला और घर वालों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। बच्ची मंदिर में मिली तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इसकी जानकारी स्वजनों ने तुरंत बेटमा थाने को दी। थाने से देर रात में दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है श्रवण कुमार निषाद ने बताया कि थाने पर मंगलवार सुबह शिकायती आवेदन दिया था। परंतु कोई प्रतिसाद नहीं मिला। उस पर कोई सील साइन भी नहीं लगाई गई। स्वजनों ने पास की कॉलोनी में लगे सीसीटीवी देखने का प्रयास किया। इसके बाद मंगलवार देर शाम स्वजनों ने फिर से थाने में आवेदन दिया। वहीं इस मामले में देपालपुर एसडीओपी राहुल खरे ने बताया कि स्वजनों द्वारा आवेदन दिया गया है। उसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है। हालांकि सूचना मिलने पर जरूरी जांच शुरू कर दी गई है।

बीजेपी का भूपेश और दीपक बैज पर हमला, छत्तीसगढ़-रायपुर ‘जेल में फायरिंग के आरोपी का कांग्रेस कनेक्शन’

रायपुर. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के फरार आरोपी को लेकर कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला बोला है। रायपुर मेयर एजाज ढेबर के साथ आरोपी की फोटो वायरल को लेकर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि हर क्राइम के पीछे कांग्रेस की संलिप्तता क्यों है? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज को जवाब देना चाहिये। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं।कांग्रेस के पंजे का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में इतना हो रहा है कि प्रदेश में घटित हो रहे हर एक अपराध के पीछे पकड़े जा रहे अपराधी कांग्रेस और या पिर उसके नेताओं के साथ संलिप्त पाए जा रहे हैं। चाहे सूरजपुर की बात करें या बलरामपुर, लोहारीडीह, दामाखेड़ा के कबहीरपंथ के आश्रम से जुड़े विवाद, चाहे बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी की बात करें। इस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल की सींखचों के पीछे हैं। हर जगह कहीं-न-कहीं कांग्रेस के पदाधिकारी उसमें संलिप्त हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि रायपुर शहर के अंदर सेंट्रल जेल के सामने सोमवार को मौदहापारा के दो बदमाशों ने गोली चलाई, लेकिन तीसरा जो फरार अपराधी है, उसकी तस्वीर आज रायपुर के महापौर के साथ दिखाई दे रही है। आखिर अपराधियों के साथ कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं का यह रिश्ता क्या कहलाता है? प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर मिथ्या प्रलाप कर प्रदेश को रोज गुमराह करते फिर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल कहां छिपकर बैठे हैं? बैज को बताना चाहिए कि कल जो गोली चली है, उसके जिस फरार अपराधी के पीछे पुलिस लगी है, उसके चित्र महापौर के साथ आ रहे हैं! श्रीवास्तव ने कहा कि बैज और बघेल को बताना चाहिए कि आखिर अपराध करने वालों से इतना प्रेम कांग्रेस के नेताओं को क्यों है? क्या कांग्रेस में पदाधिकारी बनने व संगठन में आने प्राथमिकता यही है कि पहले कोई अपराधी रहा हो, फिर उसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारी बनेगा? जिस तरह अपराधों में संलिप्तता और अपराधियों से कांग्रेस नेताओं के रिश्ते जगजाहिर हो रहे हैं, उससे यह बात एकदम साफ है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी की प्रदेश सरकार को बदनाम करके अराजकता और आतंक का वातावरण निर्मित करने के अपने एजेंडे पर काम कर रही है।

एसआई पेपर लीक में आया नया मोड़, राजस्थान-एसओजी की चार्जशीट में कई बड़े नाम

जयपुर. पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की जांच में अब बड़े मगरमच्छ भी सामने आने लगे हैं। मामले में  SOG की टीम ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की है, जिसमें राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन संजय श्रोत्रिय से लेकर सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्या, जसवंत राठी सबकी भूमिका संदेहास्पद बताई गई है। पुलिस में सब इंस्पेक्टर पेपर लीक की जांच को लेकर अब तक एसओजी पर सवाल उठ रहे थे कि जितनी भी गिरफ्तारियां हुई हैं, वे छोटे स्तर की हैं। कोई बड़ा नाम इसमें नहीं आ रहा लेकिन एसओजी ने कोर्ट में जो चार्जशीट पेश की है उसमें पूर्व आईपीएस और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के चेयरमैन संजय श्रोत्रिय का भी नाम लिया गया है।  SOG ने SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ 29 अक्टूबर को चार्जशीट पेश की थी, जिसमें SOG ने कई बड़े खुलासे किए हैं। SOG की चार्जशीट के मुताबिक इस पूरे मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन संजय क्षोत्रिय से लेकर सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्या, जसवंत राठी सबकी भूमिका संदेहास्पद है। इन सभी ने रामू राम राईका के बेटे-बेटी को फायदा पहुंचाया है। इंटरव्यू से पहले RPSC चेयरमैन से घर पर मिला था राइका चार्जशीट में कहा गया है कि RPSC सदस्य रामूराम राइका ने अपने बेटे देवेश और बेटी शोभा को थानेदार बनाने के लिए परीक्षा से एक माह पहले ही पेपर ले लिया था। यही नहीं इंटरव्यू से पहले राइका आरपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन संजय श्रोत्रिय से उनके आवास पर भी मिला था, तब श्रोत्रिय ने कहा था कि देखते हैं। राइका को पेपर कटारा ने दिया SOG की चार्जशीट के मुताबिक रामू राम राईका को पेपर बाबूलाल कटारा ने उपलब्ध कराया था। बाबूलाल कटारा को मार्च महीने में तत्कालीन चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ने SI भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कराने की जिम्मेदारी दी थी। भूपेंद्र सिंह अक्टूबर 2020 से 1 दिसंबर 2021 तक आयोग के चेयरमैन थे। पहले यह परीक्षा एक दिन में आयोजित होनी थी, इसलिए बाबूलाल कटारा ने फर्स्ट और सेकंड पेपर के दो-दो सेट तैयार करके रख लिए थे।

आटो और तेज रफ्तार डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, भयानक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

हरदोई बुधवार की सुबह UP के हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सीएनजी आटो और तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बिल्हौर-कटरा हाईवे पर रोशनपुर गांव के सामने हुआ, जहां सड़क पर शव इधर-उधर बिखर गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। ऑटो पलटने के बाद डीसीएम वाले ने रौंदा बताया जा रहा है कि सीएनजी आटो बिलग्राम की तरफ जा रहा था, तभी अचानक बेकाबू हो कर सड़क पर पलट गया। इस दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने आटो को रौंद दिया, जिससे आटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का बचाव दल मौके पर पहुंचा और शवों को एक स्थान पर इकट्ठा किया। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हादसे में मरने वालों में 6 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने 7 लोगों की मौके पर मौत की पुष्टि की है और घटनास्थल से 8 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे की जांच की जा रही है और ऑटो सवारों की पहचान की कोशिश की जा रही है। तेज रफ्तार ऑटो में सवार थे 15 लोग जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि आटों में कुल 15 लोग सवार थे। उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी। तेज गति के दौरान ही आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी समय सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस को शक है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से अथवा तेज गति के दौरान नियंत्रण खोने की वजह से ये हादसा हो सकता है। मृतकों में अभी तक दो की पहचान हो पाई है। जिनमें 40 वर्षीया माधुरी देवी निवासी माझ गांव और 35 साल की सुनीता देवी निवासी पटियन पुरवा हैं। घायलों में रमेश कुमार निवासी अल्लीगढ़, बिलग्राम, संजय कुमान निवासी पहुतेरा, आनंद निवासी पहुतेरा, विमिलेश निवासी सर्रा सफरा गांव शामिल हैं। अभी एक घायल की पहचान होना बाकी है। सड़क पर बिखरे खून और कांच के टुकड़े लग रहे थे डरावने इस दिल दहला देने वाले हादसे से पूरी सड़क पर शवों के अलावा खून और कांच के टुकड़े फैले हुए थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाने के लिए पुलिस को सूचित किया। मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है और पुलिस ने इस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। हरदोई के पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि ये हादसा बाइक वाले को बचाने के चक्कर में हुआ है। सच्चाई क्या है इसका पता लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक हरदोई सड़क हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिले के आला अधिकारियों को मौके पर जाने और स्थिति का जायजा लेने को कहा है।  

आउटर में खड़े ट्रकों के बनाए चालान, छत्तीसगढ़-रायपुर में नो पार्किंग पर कार्रवाई

रायपुर. एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में डॉ. अनुराग झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात और गुरजीत सिंह, सुशांतो बनर्जी उप पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध, भनपुरी, पचपेड़ीनाका एवं फाफाडीह द्वारा पुलिस थाना प्रभारियों के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया है। इस दौरान रायपुर -बिलासपुर हाइवे में मुख्य मार्ग और सर्विस रोड में अवैध पार्किंग करते हुए लोकमार्ग में बाधा डालकर खतरनाक एवं असुरक्षित तरीके से राहगिरों के लिए दुर्घटना का कारण बनने वाले ट्रकों और भारी वाहनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत कार्यवाही किया गया। वहीं थाना आमानाका, कबीर नगर, तिल्दा नेवरा में अपराध पंजीबद्ध कराया गया है। इसी प्रकार हाइवे रायपुर-अभनपुर में यातायात पचपेड़ी नाका प्रभारी द्वारा थाना माना और टिकरापारा प्रभारी के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। बता दें कि हाइवे में मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में वाहन चालकों द्वारा असुरक्षित तरीके से वाहन खड़ा करने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाओं में लोग प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस द्वारा कई बार मोटरयान अधिनियम की कार्यवाही करने के उपरांत भी वाहन चालकों पर कार्यवाही का असर परिलक्षित नहीं हुआ। इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में ऐसे वाहन चालकों पर कड़ाई से कार्रवाई करने अभियान चलाया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन जप्त कर प्रकरण निराकरण के लिए माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा। यातायात पुलिस और थाना पुलिस का हाइवे में अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने भारी वाहन चालकों और ट्रांसपोटर्स से अपील की है कि अपने वाहनों को किसी भी हाइवे में अनावश्यक रूप से पार्किंग न करावें। निर्धारित पार्किंग स्थल और ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन खड़ा करें।

घुटनों के कालेपन से राहत पाने के लिए करें ये उपाय

शरीर की त्वचा का रंग जब एक ही शेड में होता हैं तो त्वचा में चार चांद लग जाते हैं लेकिन जब इसी चांद में दाग और धब्बे दिखाई देने लगे तो उसकी सुंदरता कम हो जाती हैं। हम यहां बात कर रहे हैं घुटनो और कोहनियो पर जमे काले रंग की। जो हमारे शरीर की सुंदरता को कुचलता दिखाई देता हैं। यदि आप भी अपने काले घुटनो या कोहनियो से परेशान हैं तो फिक्र मत कीजिए। हम आज आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हे अपना आप अपने बदसूरत काले घुटनो को सुन्दर और आकर्षक बना सकते हैं। -कुछ बादाम ले और उन्हें अच्छी तरह कूटकर पाउडर बना लें। अब इसमें दही मिलाएं और इस मिश्रण को घुटनों पर हलके हलके से लगा कर एक घंटे तक रखें। फिर इसे ठंडे पानी से धोए। इस से घुटनो का रंग साफ होगा। -बेसन के कई फायदे होते हैं। इनमे से एक फायदा हैं ये त्वचा के मैल को हटाने में कारगर साबित होता हैं। सब से पहले एक कटोरी में बेसन ले। अब इसमें दही मिलाकर गाड़ा पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को घुटनो पर 15 मिनट तक रहने दे। सूखने के पश्चात धो ले और कुछ ही दिनों में अंतर देखे। -एलोवेरा त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं। ये ना सिर्फ त्वचा को मुलायम बनाता हैं बल्कि त्वचा का रंग भी निखारता हैं। यह काले घुटनो की समस्यां का प्राकृतिक और कारगर उपाय हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप एलोवेरा का रस तीन दिन में एक बार एक माह तक घुटनो पर लगाइए। जल्द ही परिणाम दिखेगा। -दो चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना घुटनो पर लगाने से उनका काला पन कम होता हैं। साथी ही त्वचा मुलायम हो जाती हैं। -हमेशा विटामिन युक्त सेहतमंद भोजन ही करे। क्योंकि कई बार विटामिन की कमी से त्वचा पर काले धब्बे पड़ जाते हैं। इसलिए अपने खाने में गाजर, पालक, बादाम और मीठे आलू की खुराक बढ़ाए।  

तीन लोगों की मौके पर हुई मौत और चार गंभीर घायल, राजस्थान-जोधपुर में कार और ट्रक की टक्कर

जोधपुर. शहर के बोरानाड़ा इलाके में आज एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में मां-बेटा और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की। हादसा बोरानाड़ा थाना इलाके के भांडू गांव के पास हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को रास्ते से हटाकर हाईवे खुलवाया। बोरानाडा थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि भांडू गांव के पास दोपहर में कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत होने से यह हादसा हुआ। कार में नागौर के रहने वाले 7 लोग सवार थे, जो परिवार के साथ बालोतरा के पास जसोल में माता के दर्शन करने के लिए निकले थे। वहां से नागौर लौटते समय जोधपुर के पास यह हादसा हुआ। हादसे में कार सवार रमेश उसकी पत्नी पार्वती उसकी मां इंदिरा सेन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रमेश के पिता, उसके बेटा-बेटी और एक अन्य सुमित नाम का व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल घायलों का जोधपुर के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, पुलिस उसे खोजने में जुटी हुई है।

नौकर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, छत्तीसगढ़-दुर्ग में दुकान मालिक की भांजी से होटल में दुष्कर्म

दुर्ग. दुर्ग के भिलाई में 16 साल के नाबालिग ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़का लड़की के मामा के दुकान में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर नजदीकियां बढ़ गई। नाबालिग लड़का रात में लड़की को होटल ले जाता और नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले में छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। छावनी पुलिस ने बताया कि लड़की के मामा की एक टेडर्स की दुकान है। जहां नाबालिग लड़का काम करता था और नाबालिग लड़की हॉस्टल में रहती थी और 10वीं में पढ़ती है। छुट्टियों पर हमेशा अपने मामा के घर आ जाती थी। जहां दोनों की मुलाकात हुई।पिछले 3-4 महीने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों फोन पर बातें करने लगे। नाबालिग लड़का लड़की को रात में हॉस्टल लेने दुर्ग पहुंच जाता। इसके बाद दोनों बाइक से रात भर घूमते थे फिर सुबह उसे हॉस्टल छोड़ देता था। नाबालिग लड़का पहली बार पावर हाउस में एक दिन पहले होटल बुक कर नाबालिग लड़की को लेकर गया। जहां शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन दूसरी बार जब दोनों होटल पहुंचे तो लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी लग गई। जिसके बाद नाबालिग लड़की और लड़के को परिजनों ने फटकार लगाई। लडकी के साथ परिजन ने थाना पहुंचकर नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

तनाव मुक्त जीवन जीने का रामबाण उपाय

चाहे बच्चे हो या बड़े, महिला हो या पुरुष, अमीर हो या गरीब, तनाव नाम का कीड़ा हर किसी के जीवन को धीरे-धीरे खोखला करता जा रहा हैं। यह ना सिर्फ हमारी खुशियों पर प्रहार कर रहा हैं, बल्कि हमारी कार्य क्षमता को भी घटा रहा हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर उपायों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपना कर आप तनाव मुक्त जीवन बिता सकते हैं। -योग से होगा तनाव का सफाया। योग एक ऐसा रामबाण उपाय हैं जो ना सिर्फ आपके शरीर को फिट रखता हैं बल्कि आपके दिमाग को भी तन्दरूस्त रखता हैं। सुबह सुबह रोजाना योग करने से आप के दिमाग को काफी शान्ति मिलेगी। -गाने सुने। जी हां गाना एक ऐसी चीज हैं जो तनाव से मुक्ति दिलाने में सब से तेज कार्य करता हैं। स्लो और रोमांटिक गाने से लेकर हिप हॉप और डिस्को तक। जो केटेगरी आपको पसंद हो आप वो सुन सकते हैं। -ताजे-ताजे पकवान खाए, जी हां, आप माने या ना माने, पर बहुत से लोग तनाव की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा भोजन करते दिखाई देते हैं। हम आप को सलाह देंगे की ज्यादा भोजन की बजाए। खास और आपका पसंदीदा भोजन खाए। इस तरह आपका पूरा ध्यान तनाव से हट कर खाने के स्वाद और आनंद में चला जाएगा। -कॉमेडी फिल्म या टीवी शो देखे। तनाव दूर करने का ये सब से आसान और मजेदार तरीका हैं। अपनी पसंदीदा हास्य फिल्म की सीडी या डीवीडी हमेशा अपने कलेक्शन में रखे। क्या पता कब आपको इस की जरूरत पड़ जाए। -बच्चों के साथ समय बिताए। कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। शायद इसीलिए बच्चो की चेहरे की मुस्कराहट और शरारतों को देख हमारे अंदर का बच्चा भी जाग उठता हैं और हम अपने बाहरी जीवन के तनाव को भूल जाते हैं।  

अवैध बजरी खनन पर पुलिस की कार्रवाई, राजस्थान-करौली में 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 3 गिरफ्तार

करौली. सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने आरोपी तीन ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को भी गिरफ्तार किया है। वही दो आरोपी मौके पर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम एवं लोकल स्पेशल एक्ट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सपोटरा थाना पुलिस ने 5 बजरी के भरे ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन चालकों को गिरफ्तार किया है। सपोटरा थाना अधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि सपोटरा के जोडली पुलिया के पास बनास नदी से अवैध बजरी से भरे पांच ट्रैक्टर और ट्रॉली को ला रहे थे जिसकी सूचना मिलते ही अवैध खनन की रोकथाम को लेकर कार्रवाई की गई है । साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, दो ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में बंटी बैरवा पुत्र हरिलाल बैरवा, शाहिद खान पुत्र आजाद खान और रवि बैरवा पुत्र विश्राम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कबीरधाम के तीन लोग होंगे सम्मानित, छत्तीसगढ़-रायपुर में राज्योत्सव आज

कबीरधाम/रायपुर. नवा रायपुर में राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन कल बुधवार 6 नवंबर को होगा। मंगलवार को डिप्टी सीएम अरूण साव ने आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित होने वाले विभूतियों के नामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा 6 नवंबर को 36 विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में कबीरधाम जिले के तीन लोगों का नाम है, जिन्हें अलग-अलग छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाना है। ऐसा पहली बार है कि कबीरधाम जिले से तीन लोगों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण के लिए हुआ है। छोटे कद की खिलाड़ी छोटी मेहरा को मिलेगा गुंडाधुर सम्मान खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुंडाधुर सम्मान कबीरधाम जिले की निवासी छोटी मेहरा को दिया जाएगा। छोटी मेहरा इंटरेनशन स्तर की छोटे कद की खिलाड़ी है, जो गोला व तवा फेंक में माहिर है। कर्नाटक के बेंगलुरु में 4 से 7 मई 2023 को हुए 5वीं ओपन अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कबीरधाम की बेटी छोटी मेहरा ने बड़ा कमाल किया था। चैम्पियनशिप के दौरान 14 मीटर चक्र फेंक कर छोटी ने भारत के लिए गोल्ड मैडल जीती है। उसने यह उपलब्धि 16 देशों के खिलाड़ियों को हराकर हासिल की थी। चक्र फेंक प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक समेत 2 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। छोटी मेहरा महज 4 फीट से कम कद की खिलाड़ी है। ये वर्ष 2019 से खेलना शुरू किया। वर्तमान में नेशनल स्तर पर 6 व इंटरेनशन स्तर पर दो मैडल इनके नाम पर है। अदिती कश्यप को मिलेगा वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सशक्त बनाने के लिए वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार कबीरधाम जिले के ग्राम पालीगुढ़ा निवासी अदिती कश्यप को दिया जाएगा। अदिती कश्यप ने कृषि के क्षेत्र में काम किया है। वे एक गृहिणी और किसान हैं। उन्हें कृषि के क्षेत्र में सबसे बड़ा अवार्ड 2020 में कृषि कर्मण अवार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से मिला चुका है। इसके अलावा भी राज्य स्तर पर कई सम्मान उन्हें प्राप्त हुए हैं। इसके बाद उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सम्मानित किया था। इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय की ओर से उन्हें कृषक संवृद्धि अवार्ड मिला था। साथ ही महिला किसान दिवस पर कवर्धा जिले से भी उन्हें सम्मान मिला था। शिवकुमार चंद्रवंशी को मिलेगा डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान कृषि विभाग द्वारा कृषि के क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान एक अन्य किसान के साथ संयुक्त रूप से कबीरधाम जिले के ग्राम कोको निवासी शिवकुमार चंद्रवंशी को दिया जाएगा। शिवकुमार चंद्रवंशी ने कृषि के क्षेत्र के काम किया है। वे अलग तरह से खेती व बीज के लिए पूरे राज्य में ख्यात हैं। वे कवर्धा के कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़े हुए हैं। केन्द्र द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेकर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी ली तथा इनसे प्रेरित होकर अपने पास उपलब्ध बैगन की प्रजाति जिन्हें वे वर्षों से संरक्षित करते आ रहे हैं, इनकी फसल ली। बेहतर कार्य को लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने वर्ष 2017 में कृषक पुरस्कार व एक लाख रुपए इनाम दिया है। इसी प्रकार वर्ष 2013 में तत्कालीन गुजरात के सीएम व वर्तमान पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों वाईब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में भी सम्मानित हो चुके हैं।

बिना फॉर्मेट किये बढ़ाये अपने सिस्टम की स्पीड

जिन लैपटॉप और कम्प्यूटर को आप ज्यादा इस्तेमाल करते है एक समय बाद ये लैपटॉप और कम्प्यूटर काम स्लो करने लग जाते है। कभी कभी तो यह बूट होने में ही बहुत समय लगा देता है। जब भी आपका सिस्टम धीरे चलने लग जाता है तो आप सिस्टम फॉर्मेट करवा लेते है। सिस्टम स्लो होने पर फॉर्मेट नही करवाना चाहिए इसके लिए भी कुछ तरीके बताये गए है जानते है उन तरीको को जिनसे आप अपने सिस्टम की गति को बढ़ा सकते है। हमारे सिस्टम में कुछ ऐसी भी फाइल्स होती है जो हमारे काम की नहीं होती है। रिसाइकल बिन से उन सभी फाइल्स को हटा देना चाहिए। अपने सिस्टम से फाइल डिलीट होने पर भी वह रिसाइकल बिन में पड़ी रहती है इसलिए उसे वहा से भी डिलीट कर देना चाहिए। अगर आपको हमेशा के लिए अपने सिस्टम से किसी फाइल को डिलीट करना है तो आप शिफ्ट-डिलीट कमांड का भी इस्तेमाल कर सकते है। इस कमांड का इस्तेमाल करने पर आपकी कोई भी फाइल रिसाइकल बिन में नहीं जाएगी। कुछ यूजर्स अपने सिस्टम पर ज्यादा प्रोग्राम्स जमा कर लेते है जिससे सिस्टम की स्पीड में कमी आ जाती है। आपके सिस्टम में कुछ ऐसे प्रोग्राम होंगे जो कम्प्यूटर ऑन करते ही चालू हो जाते है। इन सभी को स्टार्ट अप बोलते है। आपको अपने सिस्टम की सी ड्राइव को खाली रखना चाहिए। जो सॉफ्टवेयर आपके काम के नहीं है उन्हें आप किसी और ड्राइव में सेव कर सकते है। जिनको गेम खेलने का शौक है वे अपने सिस्टम के ड्राइवर्स को हमेशा अपग्रेड करते रहे। सिस्टम के एएमडी, एनवीडिया और ग्राफिक्स प्रोसेसर को भी अपग्रेड कर सकते है। आपको अपने सिस्टम में एंटीवायरस डलवाने की भी जरूरत नही है। आप रजिस्टर्ड एंटीवायरस का इस्तेमाल कर सकते है। कुछ करप्ट फाइल्स होती है जो आपके सिस्टम में बिना वजह से जगह घेर लेती है ऐसी फाइल्स को डिलीट कर देना चाहिए। अगर आपका कम्प्यूटर बहुत पुराना है तो आप अपने कम्प्यूटर की रैम को बढ़ा कर भी अपने सिस्टम की स्पीड को बढ़ा सकते है। आपको अपने डेस्कटॉप को भी साफ सुधरा रखना चाहिए। डेस्कटॉप पर कम से कम फाइल्स को सेव करना चाहिए। आप जो भी डेस्कटॉप पर सेव करते है वे सी ड्राइव में भी जाकर सेव हो जाता है। इसलिए फाइल्स को डेस्कटॉप पर सेव ना करे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet