LATEST NEWS

नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव फायर डेटा की तस्वीरों ने पराली प्रबंधन की एक सकारात्मक तस्वीर पेश की

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार की ओर से पिछले कुछ वर्षों में किसानों के लिए पराली प्रबंधन को लेकर कई योजनाएं और जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 और 5 नवंबर के एक्टिव फायर डेटा की तस्वीरों ने हरियाणा के पराली प्रबंधन की एक सकारात्मक तस्वीर पेश की है। इस बार भी हरियाणा में पराली जलाने के मामले पड़ोसी राज्यों के मुकाबले लगभग दो-तिहाई कम दर्ज किए गए हैं। नासा की इन तस्वीरों में हरियाणा में पराली जलाने के बेहद कम केस स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पराली प्रबंधन की तारीफ करते हुए पड़ोसी राज्यों को हरियाणा से सीख लेने की सलाह दी थी। हरियाणा सरकार की ओर से पिछले कुछ वर्षों में किसानों के लिए पराली प्रबंधन को लेकर कई योजनाएं और जागरूकता अभियान चलाए गए हैं, जिनके परिणामस्वरूप अब पराली जलाने की घटनाएं लगातार घट रही हैं।  

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

 रायपुर  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव कर दिया है। बदले नियमों को नगर पालिक निगम (संशोधन) अध्यादेश 2024 में प्रकाशित भी कर दिया गया है। इसके बाद अब निकाय चुनाव का कार्यकाल खत्म होने के छह महीने तक भी व्यवस्था को संभाला जा सकेगा। इससे पंचायत चुनाव की अवधि आने तक दोनों का चुनाव एक साथ कराने में सहूलियत होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि निकायों के चुनावी कार्यकाल पूरा होने से पहले नगर पालिका और नगर पंचायत पुनर्गठित नहीं की जाती है, तो छह माह के लिए राज्य सरकार व्यवस्था बनाकर आगे के कार्य का संचालन करवा सकेगी। पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी हालांकि इस छह महीने के भीतर पुन: चुनाव कराना अनिवार्य होगा। मतदाता सूची में कोई त्रुटि है तो उसे संशोधित किया जा सकेगा। गौरतलब है कि कुछ समय पहले राज्य सरकार ने आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत-निकाय चुनाव एक साथ कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कमेटी ने भी एक साथ चुनाव कराने की अनुशंसा की थी। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का कहना है कि अब लोगों को अपना नेता चुनने का अधिकार होगा। कांग्रेस ने हार के डर से चुनाव प्रणाली को बदला था। इधर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों के चुनाव को आगे बढ़ाना चाहती है। नगरीय निकायों की स्थिति     निकाय – 184     नगर निगम – 14     नगर पालिका परिषद – 48     नगर पंचायत – 122 निगमायुक्त ने होम वोटिंग दल को हरी झंडी दिखाई रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत मंगलवार को होम वोटिंग पांच नवंबर से शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से होम वोटिंग के लिए मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मतदान दल के सभी कर्मियों को पुष्प देकर स्वागत किया। उप निर्वाचन के लिए चार अलग-अलग मतदान रथ विधानसभा में पहुंचकर होम वोटिंग कराएगी। मतदान रथ के माध्यम से 85 से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। सभी मतदान दल को आज मतदान सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें रवाना किया गया है। होम वोटिंग की सुविधा पांच नवंबर से सात नवंबर 2024 तक चलेगी।

मशहूर गायिका नीति मोहन से पत्रकारों ने किया सवाल, लॉरेंस गैंग की धमकी से बॉलीवुड में क्या है माहौल

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने रायपुर पहुंची मशहूर गायिका नीति मोहन ने प्रेसवार्ता के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा सवाल सुनकर असहज हो गई. दरअसल, पत्रकार ने नीति मोहन से सवाल किया कि बॉलीवुड कलाकार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग जान से मारने की धमकी दे रहा है, इससे बॉलीवुड में क्या माहौल है? इस सवाल को सुनकर गायिका नीति मोहन असहज हो गई. नीति मोहन ने कहा, ऐसी धमकियों से डर का माहौल है. उन्होंने सीधे तौर पर ऐसा नहीं कहा, लेकिन सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसी खबरें सुनती हूं तो मन अच्छा नहीं लगता. कोई भी नहीं चाहेगा कि किसी कलाकार को धमकी मिले. उनके परिवार को परेशानी में डाला जाए. मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि उन्हें सद्बुद्धि दे. नीति मोहन के इस जवाब के बाद पत्रकारों के बीच इस विषय को लेकर जमकर चर्चा चल रही है. लॉरेंस गैंग ने की थी बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान को मिली है धमकी बता दें कि 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली है. गैंग ने बाबा के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बताया था. 20 अक्टूबर को सलमान को भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है.

एक की मौत और दो गंभीर घायल, राजस्थान-भरतपुर में सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जा घुसी कार

भरतपुर. भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में मंगलवार को शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें वृंदावन से लौट रहे एक परिवार की कार खड़ी स्कूल बस से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए रिश्तेदार शशिकांत ने बताया कि जयपुर के प्रताप नगर निवासी जगदीश (65) अपनी पत्नी लक्ष्मी (60), बेटे मुकेश (40), बहू रीना और दो पोतियों काशवी (13) और आरवी (7) के साथ वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। शाम करीब 5 बजे यह परिवार वृंदावन से जयपुर लौट रहा था। जैसे ही वे हलैना के नसवारा गांव पहुंचे, सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस में उनकी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर हलैना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें भरतपुर रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई, जबकि रीना और जगदीश की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम प्रयासरत है।

जमानत की शर्त पूरी करने थाने पहुंच कर फैजान ने दी तिरंगे को सलामी

मिसरोद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने वाले फैजान ने दूसरी बार तिरंगे को सलामी दी. इससे पहले 22 अक्टूबर को उसने मिसरोद थाने पहुंचकर तिरंगे को 21 बार सलामी दी थी. सलामी देते हुए फैजान ने कहा कि ‘मैं हिंदुस्तानी था, हूं और रहूंगा. मैं अपने वतन से बहुत प्यार करता हूं. मुझे मेरे देश से कोई अलग नहीं कर सकता है. मैं अपने राष्ट्रीय ध्वज से बहुत प्यार करता हूं.’ हाई कोर्ट ने फैजान को पहले और चौथे तिरंगे को 21 बार सलाम करने का आदेश दिया है. 22 अक्टूबर के बाद दूसरी बार पुलिस की मौजूदगी में उसे लाया गया. दरअसल, मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रहने वाले फैजल उर्फ फैजान ने पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए थे. इस इस मामले पर 17 मई 2024 को भोपाल के मिसरोद थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. जांच के बाद ट्रायल कोर्ट में चार्जशीट भी पेश की गई थी. भारत माता की जय के नारे लगाने का भी निर्देश मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी थी. देश विरोधी नारे लगाने वाले आरोपी को हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को सुबह 10 से 12 बजे के बीच में तिरंगे को सलामी देने के साथ भारत माता की जय के नारे लगाने का निर्देश दिया गया था. इस नियम का पालन आरोपी को तब तक करना होगा, जब तक कि उसका केस ट्रायल में रहेगा. नियम और शर्तों के उल्लंघन पर आरोपी की जमानत निरस्त कर दी जाएगी. मामले को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया गया कि वह इस बात पर निगरानी रखें कि आरोपी नियम और शर्तों का पालन कर रहा है कि नहीं. इसकी वीडियोग्राफी भी कराने को कहा गया है. हाई कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक महीने के पहले और चौथे मंगलवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच पुलिस थाना मिसरोद, भोपाल के समक्ष मुकदमे की अंतिम समाप्ति तक आरोपी को उपस्थित होना होगा और थाने की बिल्डिंग पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए 21 बार भारत माता की जय का नारा लगाना होगा. मुकदमे की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा आदेश इस शर्त को जमानत पत्रों में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना होगा. यह जमानत आदेश मुकदमे की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा. हालांकि, जमानत आदेश के उल्लंघन तथा जमानत की किसी भी शर्त के उल्लंघन की स्थिति में यह निष्प्रभावी हो जाएगा. इस आदेश की एक प्रति पुलिस आयुक्त, भोपाल को भेजी जाए ताकि राष्ट्रीय ध्वज और भारत माता की जय के नारे के संबंध में उपरोक्त शर्त का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

शॉट सर्किट के कारण लकड़ी टाल में लगी भीषण आग

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के एक लकड़ी टाल में आज सुबह भीषण आग लग गई. यह आग राज केसर अस्पताल के पीछे आनंद अग्रवाल के लकड़ी टाल में लगी जिससे वहां रखी लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई.  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. दमकल की पांच गाड़ियां और केसके पावर प्लांट, सीपत पावर प्लांट और मड़वा प्लांट की दमकल गाड़ियां लगातार आग बुझाने में लगी हुई है. राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. स्थानीय बलौदा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल राहत कार्य जारी है, लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आगजनी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है.

जगमोहन ने दिया अशोक गहलोत के बयान पर जवाब, राजस्थान-दौसा में चुनाव प्रचार में बयानी आतिशबाजी

दौसा. दीपावली बीत जाने के बाद उपचुनावों की सबसे हॉट सीट दौसा में बयानों की आतिशबाजी जारी है। भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर कहा कि वे कहना क्या चाहते हैं? कौन कमजोर है, मैं कमजोर हूं या सामने वाला प्रत्याशी कमजोर है। मैच फिक्सिंग के बयान को लेकर मीणा ने कहा कि हमने तो ऐसा कुछ किया नहीं है, उन्होंने कर लिया होगा। मीणा ने आगे कहा कि दौसा में कोई दिग्गज चुनाव नहीं लड़ रहा है। यह मुकाबला दौसा की जनता लड़ रही है। मुझे उम्मीद है कि भाजपा बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि दौसा को शिक्षा नगरी के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने वोट बंटवारे पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमें यकीन है कि वोटर हमारा साथ देगा और भाजपा बड़े मार्जिन के साथ चुनाव जीतेगी।

वर्षों पुराने पेंशन और सेवा नियम बदलेगी सरकार, बनेगा 4 सदस्यीय समूह

भोपाल मध्य प्रदेश के सात लाख से अधिक नियमित कर्मचारी और चार लाख से अधिक पेंशनरों से जुड़े पेंशन और सेवा संबंधी नियमों में सरकार वर्षों बाद परिवर्तन करेगी। इसके लिए चार सदस्यीय समूह बनाया जाएगा, जो एक वर्ष के भीतर सभी नियमों का परीक्षण करके अपनी रिपोर्ट देगा। पेंशन नियम 1976 में संशोधन सबसे पहले इसी वित्तीय वर्ष में होगा, क्योंकि कर्मचारी आयोग इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंप चुका है, जिस पर निर्णय होना ही बाकी है। समूह का गठन इसी माह किया जाना प्रस्तावित है। भारत सरकार कर चुकी है कई परिवर्तन भारत सरकार पेंशनरों से जुड़े नियमों में कई परिवर्तन कर चुकी हैं। इसमें 25 वर्ष से अधिक अविवाहित पुत्री, विधवा, परित्याक्ता को परिवार पेंशन देने का प्रविधान है लेकिन प्रदेश में इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जीपी सिंघल की अध्यक्षता वाले कर्मचारी आयोग ने पेंशन नियम का परीक्षण करके संशोधन संबंधी अपनी रिपोर्ट वित्त विभाग को तीन वर्ष पहले सौंपी थीं। इस पर विभाग ने पेंशन संचालनालय से अभिमत भी मांगा था, जो दिया जा चुका है पर कोई निर्णय अभी तक नहीं हुआ है। भर्ती संबंधी नियमों में परिवर्तन किया जाएगा इसी तरह कर्मचारियों को मिलने वाले गृह भाडा़ सहित अन्य भत्ते भी लंबे समय से नहीं बढ़ाए गए हैं। इसके लिए तत्कालीन वित्त सचिव अजीत कुमार ने अध्ययन करके रिपोर्ट सौंपी थी पर वो भी ठंडे बस्ते में चली गई। विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों के वेतनमान में विसंगतियों का विषय कई बार कर्मचारी संगठन उठा चुके हैं। सेवा भर्ती संबंधी नियमों में भी परिवर्तन किया जाना है। प्रदेश में कर्मचारी आयोग तो है पर क्रियाशील नहीं है। इसमें अभी कोई अध्यक्ष भी नहीं है इसलिए चार ऐसे अधिकारियों का समूह गठित किया जा रहा है, जिन्हें विभिन्न प्रशासनिक पदों पर काम करने का अनुभव हो। ये एक वर्ष के भीतर पेंशनर और कर्मचारियों की सेवा से जुड़े सभी नियमों का परीक्षण करके संशोधन प्रस्तावित करेंगे। वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग इस पूरे मामले में समन्वयक की भूमिका निभाएंगे और समूह के सदस्यों को जिस भी दस्तावेज की आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध कराएंगे। कर्मचारी संगठनों से भी लिया जाएगा पक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कमल नाथ सरकार ने कर्मचारी आयोग बनाया था, जिसे शिवराज सरकार ने बरकरार रखा। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जीपी सिंघल को इसका अध्यक्ष बनाया था पर उन्होंने कर्मचारी संगठनों से मिलने से ही इन्कार कर दिया था। सामान्य प्रशासन या वित्त विभाग के माध्यम से जो अभ्यावेदन प्राप्त होते थे, उन पर केवल अधिकारियों से चर्चा की जाती थी। कुछ संवर्गों की वेतन विसंगति को लेकर भी आयोग ने प्रतिवेदन दिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जो समूह बनेगा, वह कर्मचारी संगठन से भी बात करेगा।

रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में 70 फीट गहरे कुएं में गिरा 11 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन

चित्तौड़गढ़. जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर बस्सी कस्बे के 70 फीट गहरे कुएं में गिरे अजगर को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया है। करीब 2 घंटे तक चले इस अभियान में रेस्क्यू टीम के सदस्य ने पहले कुएं में लगी एक लोहे की एंगल पर छलांग लगाई और इसी पर खड़े रहकर बिना नुकसान पहुंचाए अजगर को रेस्क्यू किया। इस पूरे अभियान का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित बस्सी कस्बे के कुएं में 11 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) गिरा हुआ था, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इस पर उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे के निर्देश पर मनीष तिवारी के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके का आकलन किया और अजगर को सुरक्षित निकालने के लिए योजना तैयार की। 70 फीट गहरे इस कुएं में करीब 55 फीट तक पानी भरा हुआ था और इससे ऊपर केवल 15 फीट का हिस्सा सूखा हुआ था। कुएं में स्थान नहीं होने से अजगर लगातार पानी में तैर रहा था। पहले तो टीम ने रस्सी व अन्य साधनों से रेस्क्यू ऑपरेशन की योजना बनाई और प्रयास भी किए लेकिन सफल नहीं हो पाए। बाद में टीम के एक साथी को कुएं में उतारने का निर्णय किया। इस पर साहस दिखाते हुए मुबारिक खान रस्सी बांधकर कुएं में लगी लोहे की एंगल पर कूदा और वहीं खड़े रहकर करीब 6 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू करके कुएं से बाहर निकाला। वन विभाग ने अजगर को इसके प्राकृतिक आवास पर छोड़ दिया है। डसने के लिए लपका था अजगर अजगर का यह रेस्क्यू रात करीब 10.30 बजे हुआ था। इस दौरान घना अंधेरा था और टॉर्च की रोशनी में किया गया। रेस्क्यू टीम के सदस्य मुबारिक खान ने कुएं में उतरकर जब अजगर की पूंछ पकड़कर उसे काबू करने का प्रयास किया तो इस दौरान अजगर मुबारिक पर डसने के लिए लपका लेकिन सतर्क रहने के कारण उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में रामकुमार के सहयोग से अजगर को सुरक्षित कुएं से बाहर खींच लिया गया।

महाकाल :मंदिर का प्रोटोकाल कार्यालय मानसरोवर से बदलकर महाकाल लोक के कंट्रोल रूम भवन में शिफ्ट

उज्जैन महाकाल मंदिर में दीपावली के बाद बढ़ती भीड़ को देखते हुए दर्शन वीआईपी व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। मंदिर का प्रोटोकाल कार्यालय मानसरोवर से बदलकर महाकाल लोक के कंट्रोल रूम भवन में शिफ्ट किया गया है। नई व्यवस्था के तहत प्रोटोकाल से दर्शन करने आने वाले वीआईपी दर्शनार्थी को अब प्रोटोकाल कार्यालय तलाशने में आसानी होगी। यहां से उन्हें पेड (250 रुपए प्रति व्यक्ति) और एफओसी (मुफ्त) दर्शन की पर्ची जारी करने की व्यवस्था की गई है। यह पर्ची लेकर दर्शनार्थी प्रोटोकाल कर्मचारी के साथ वीआईपी मार्ग से सूर्यमुखी हनुमान होते हुए सभा मंडप में पहुंचेगे और पर्ची दिखाकर ही नंदी हाल में प्रवेश करेंगे। याद रहे कि प्रोटोकाल पर्ची के माध्यम से दर्शन कराये जाने की व्यवस्था पहले भी थी। लेकिन बीच में सावन माह के बाद दर्शनार्थियों की भीड़ कम होने के कारण व्यवस्था में ढील दे दी गई थी। ऐसे में प्रोटोकाल कर्मचारी या अन्य कर्मचारी अपने साथ दर्शनार्थियों को ले जाकर नंदी हाल से दर्शन करा रहे थे। हाल ही में दीपावली के बाद से मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, इस कारण दर्शन व्यवस्था में सख्ती बरती गई है। अब प्रोटोकाल के तहत नंदी हाल से उन्हें ही दर्शन कराये जायेंगे, जो प्रोटोकाल कार्यालय से दर्शन पर्ची बनाकर आयेंगे। मंदिर समिति प्रशासक गणेश धाकड़ का कहना है कि मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह बदलाव किया है। इससे लोगों को दर्शन में सुविधा होगी। दीपावली के बाद भीड़ बढ़ी दीपावली के बाद से श्री महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। मंदिर सूत्रों के मुताबिक करीब तीन लाख दर्शनार्थी इन दिनों रोज मंदिर में पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई बदलाव भी किये हैं। जिसके तहत गणेश मण्डपम् में अब करीब चार-पांच लाइन में दर्शनार्थियों को दर्शन कराये जा रहे हैं। यहां पर सुरक्षा गार्ड भी बढ़ाये हैं जो कतारें जल्दी चला रहे हैं। इसके अलावा गेट नंबर चार पर शीघ्र दर्शन काउंटर बढ़ाये गये हैं। बेरिकेटिंग में भी बदलाव किये गये हैं। मंदिर समिति का दावा है कि अधिकतम 30 मिनट में दर्शनार्थियों को दर्शन कराये जा रहे हैं।

बस्तर संभाग में डेढ़ अरब से अधिक का बिजली बिल बकाया, अब बकाया राशि वसूलने के अभियान तेज़

जगदलपुर बस्तर संभाग में बकाया बिजली बिल की राशि जानकर आप भी चौंक जाएंगे. यहां के सातों जिलों में उपभोक्ताओं पर एक अरब से अधिक का बिजली बिल बकाया है. सबसे ज्यादा उधार सरकारी कार्यालयों पर है. दरअसल दीपावली से पहले विद्युत कंपनी अपने उपकेंद्र, फीडर और लाइनों की मरम्मत और देखरेख में लगी हुई थी. कंपनी के कर्मचारी जिनमें उपभोक्ताओं की फ्यूज कॉल्स को सुधारने और विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए काम कर रहे थे. इसी बीच कंपनी ने बकाया बिल की वसूली के लिए एक टीम भी बनाई थी, जो दिनभर बकायादारों के घरों और दुकानों पर जाकर वसूली का प्रयास कर रही थी, लेकिन इस मेंटनेंस कार्य में व्यस्तता के कारण वसूली अभियान धीमा हो गया. अब बकाया राशि वसूलने के अभियान में आएगी तेजी वर्तमान में उपभोक्ताओं पर कुल 1 अरब 77 करोड़ 80 लाख 49 हजार रुपए का बकाया है. इसमें शासकीय उपभोक्ताओं पर 1 अरब 16 करोड़ 32 लाख रुपए और निजी उपभोक्ताओं पर 61 करोड़ 48 लाख रुपए का बिल लंबित है. कार्यपालक निदेशक एसके ठाकुर ने बताया कि सभी अभियंता मेंटनेंस कार्य के साथ-साथ बकाया वसूली पर भी ध्यान दे रहे हैं. वसूली हमारी रूटीन प्रक्रिया है. समय-समय पर हम बकायेदारों को नोटिस भी देते हैं. दीपावली की वजह से अभियान थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन अब हम पिछले महीने की लक्ष्य को पूरा करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया ए टीम के कप्तान के पर्थ में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं

नई दिल्ली भारत के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत कौन कर सकता है? इसकी एक झलक देखने को मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया ए टीम के कप्तान नैथन मैकस्वीनी पर्थ में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। वे गुरुवार 7 नवंबर से इंडिया ए के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ओपनिंग करने वाले हैं, जिसका ऐलान खुद चीफ सिलेक्टर जॉर्ड बेली ने कर दिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज नैथन मैकस्वीनी पहली बार अपने करियर में ओपन करने वाले हैं। मैकस्वीनी ने इंडिया ए खिलाफ पहले मैच की दोनों पारियों में दमदार प्रदर्शन किया था। चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने बुधवार की सुबह इंडिया ए के खिलाफ होने वाले मैच के लिए बल्लेबाजी क्रम का खुलासा किया, जिसमें मैकस्वीनी के साथ मार्कस हैरिस शीर्ष क्रम में होंगे। पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सहित कई दिग्गजों ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ए मैच के बाद 13 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किए जाने वाले बल्लेबाजों की सबसे संभावित जोड़ी के रूप में मैकस्वीनी और हैरिस हैं। 19 वर्षीय सैम कोंस्टास चौथे नंबर पर खिसका दिए गए हैं, यह इस बात का संकेत है कि टेस्ट बर्थ के लिए उनका शुरुआती सीजन का प्रयास फीका पड़ रहा है, जबकि मैकस्वीनी ने पहले मैच में रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। वहीं, कैमरोन बैनक्रॉफ्ट तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। मैकस्वीनी को ओपनिंग का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन क्वींसलैंड से साउथ ऑस्ट्रेलिया आने के बाद से वे तीसरे नंबर के बल्लेबाज रहे हैं। बेली ने कहा, “जैसा कि सीरीज से पहले संकेत दिया गया था, दो मैचों की सीरीज के दौरान बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जा सकता है। नैथन मैकस्वीनी बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे और सैम कोंस्टास नंबर 4 पर उतरेंगे।”

मामूली विवाद में मां-बाप भी घायल, राजस्थान-बीकानेर में युवक को चाकुओं से गोदा

बीकानेर. नाल थाना इलाके के कावनी गांव में मामूली विवाद के चलते कल देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाद आपसी कहासुनी से शुरू हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान आरोपियों ने युवक राजूराम पर चाकूओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से चोटिल करमीसर निवासी राजूराम सारण ने पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसके पिता किसनाराम पर आरोपियों ने चाकुओं से कई वार किए, जिसके चलते किशनाराम की हालत नाज़ुक बनी हुई है, जबकि उसकी मां रामप्यारी भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि सारा विवाद खेत में पशु घुसने को लेकर शुरू हुआ था। नाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

वन्य प्राणियों का दीदार हुआ महंगा: टाइगर सफारी, वन विहार और रालामंडल सेंचुरी में एंट्री शुल्क बढ़ी, रेट लिस्ट देखें

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय वन विहार उद्यान, रालामंडल अभयारण्य इंदौर एवं मुकुंदपुर चिड़ियाघर मैहर में पर्यटकों के प्रवेश शुल्क में वृद्धि कर दी है। प्रवेश शुल्क 25 रुपये से लेकर 2200 रुपये निर्धारित किया गया है। यह वृद्धि एक अक्टूबर 2024 से प्रभावशील की गई है। हालांकि, बैटरी चलित वाहनों से भ्रमण पर बढ़ी हुई दरों का केवल 75 प्रतिशत ही शुल्क लगेगा। इन तीनों पार्कों के प्रवेश शुल्क में हर तीन साल में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। विदेशियों से प्रवेश शुल्क दोगुना शुल्क लिया जाएगा। अन्य वन्यप्राणी पार्कों में भी हर तीन साल में प्रवेश शुल्क 10 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा पार्क में नाइट सफारी भी होगी। सूर्यास्त के बाद प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से भ्रमण के लिए प्रति ट्रिप प्रति व्यक्ति 300 रुपये, पांच से 12 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों से 150 रुपये, पांच वर्ष तक के बच्चों से निश्शुल्क, संपूर्ण वाहन अधिकतम छह व्यक्ति के लिए 1500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। बाइक से घूमने वालों को लगेगा 80 रुपये चार्ज बढ़े हुए शुल्क के तहत प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैदल भ्रमण पर 25 रुपये, स्वयं की साइकिल से भ्रमण पर 30 रुपये, पार्क की साइकिल से भ्रमण पर 40 रुपये, दो पहिया वाहन से भ्रमण पर 80 रुपये, ऑटो रिक्शा से भ्रमण पर 120 रुपये, पांच व्यक्ति की क्षमता वाले हल्के चार पहिया वाहन से भ्रमण पर 300 रुपये, पांच से अधिक व्यक्ति की क्षमता वाले चार पहिया वाहन से भ्रमण पर 500 रुपये। गोल्फ कार्ट का किराया प्रति व्यक्ति 60 रुपये 20 व्यक्ति की क्षमता तक वाली मिनी बस से भ्रमण पर 1100 रुपये, 20 से अधिक व्यक्ति की क्षमता वाली बस से भ्रमण के लिए 2200 रुपये, गोल्फ कार्ट से भ्रमण पर प्रति व्यक्ति 60 रुपये, पांच से 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए 40 रुपये। पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों हेतु निशशुल्क, पूरी गोल्फ कार्ट में अधिकतम छह व्यक्तियों के लिए 400 रुपये, प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से सफारी भ्रमण के लिए प्रति ट्रिप प्रति व्यक्ति से 100 रुपये, पांच से 12 वर्ष के आयु के बच्चों से 30 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

बोर्ड ने किया ऐलान, ऑस्ट्रेलिया को एक और नया कप्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट में मिलने वाला है

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया को एक और नया कप्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट में मिलने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान इस समय मिचेल मार्श हैं और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस हैं। हालांकि, ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज में नजर नहीं आएंगे। ऐसे में जोश इंग्लिस वनडे सीरीज के आखिरी मैच और फिर टी20 सीरीज में कप्तानी करने वाले हैं। इस बात का ऐलान खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया है। जोश इंग्लिस पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों में जुटने वाले हैं। जोश इंग्लिस ने अपनी फॉर्म के कारण टीम के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस को कप्तानी की रेस में पीछे छोड़ा है। आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन करने वाले जोश इंग्लिश अब सीमित ओवरों की क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर हैं। बुधवार को टीम के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, “जोश इंग्लिस वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों के अहम सदस्य हैं और मैदान के अंदर और बाहर भी उनका बहुत सम्मान किया जाता है। वह पहले भी ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी कर चुके हैं और इस भूमिका में वह मजबूत सामरिक सूझबूझ और सकारात्मक दृष्टिकोण लेकर आएंगे। जोश को मैट शॉर्ट और एडम जैम्पा के साथ-साथ ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे सीनियर खिलाड़ियों से अच्छा समर्थन मिलेगा।” इंग्लिस के कप्तान के तौर पर प्रमोट होने के बाद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और उनके साथी रेड-बॉल स्टार मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज के अंतिम मैच से बाहर बैठेंगे, जबकि तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन और जेवियर बार्टलेट को विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप और एक अन्य तेज गेंदबाज लांस मॉरिस के साथ टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच को दो विकेट से जीता था। सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड (8 नवंबर) और तीसरा मैच पर्थ (10 नवंबर) में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान – पहले दो मैच), जोश इंग्लिस, (कप्तान – तीसरा मैच), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट (केवल तीसरा मैच), कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड (केवल दूसरा मैच), स्पेंसर जॉनसन (केवल तीसरा मैच), मार्नस लाबुशेन (केवल पहले दो मैच), ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, जोश फिलिप (केवल तीसरा मैच), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (केवल पहले दो मैच), मिचेल स्टार्क (केवल पहले दो मैच), मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet