LATEST NEWS

इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति पहुंचे कपिल शर्मा के शो पर

मुंबई इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति पत्नी पत्नी सुधा मूर्ति के साथ कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे। इनके साथ इस शो में एक और कपल था और वो थे ज़ोमैटो के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल वाइफ ग्रीसिया मुनोज़ के साथ पहुंचे। यहां कपिल शर्मा ने अपने खास अंदाज में इन्हें भी गुदगुदाया और दर्शकों को इनके कई किस्से सुनने को मिले। यहां पर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति जहां अपनी 47 साल की शादी की कहानी शेयर की, वहीं गोयल ने अपनी पत्नी के साथ डिलीवरी एजेंट के रूप में अपना अनुभव शेयर किया। अपकमिंग एपिसोड का एक टीज़र ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इस वक्त भारत के दो सबसे सम्मानित कपल को लेकर खूब चर्चा में हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इस अपकमिंग एपिसोड का एक टीज़र जारी किया, जो कपिल शर्मा द्वारा होस्ट किए जाने वाले दूसरे सीज़न का है। ये एपिसोड शनिवार को प्रसारित होने वाला है । कपिल ने नारायण मूर्ति से उनका रिएक्शन जानना चाहा इस शो में कपिल ने नारायण मूर्ति से उनका रिएक्शन जानना चाहा और पूथा कि जब उन्होंने पहली बार सुधा मूर्ति को देखा तो उन्हें कैसा एहसास हुआ था। तभी, मंच के नीचे से एक तेज़ आवाज़ गूंजती है। कपिल एकदम से चौंक जाते हैं। उन्होंने पूछा कि यह क्या था, जिस पर सुधा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- बिल्कुल उनका यही रिएक्शन था। ‘जैसे ताज़ी हवा का झोंका आया हो’ मूर्ति ने अपनी मुलाकात याद करते हुए कहा, ‘जब वह हमारे घर आईं तो ऐसा लगा जैसे ताज़ी हवा का झोंका आया हो।’ सुधा ने मजेदार अंदाज में कहा , ‘जवान थे ना (उस समय वह जवान थे)।’ उनके इस कॉमेंट में सभी को हंसाया। कपिल शर्मा ने फिर पूछा कि क्या शादी के 47 साल बाद भी उनमें ऐसी ही आदतें विकसित हो गई हैं। ‘मैं भी उनकी तरह काम में डूबी हुई हूं’ सुधा मूर्ति ने आगे कहा, ‘मैं भी उनकी तरह काम में डूबी हुई हूं और अब मैं समय का बहुत ध्यान रखती हूं। मैं कभी शिकायत नहीं करती। मैं बहुत खराब खाना बनाती हूं, फिर भी वह कभी कुछ नहीं कहते। मूर्ति साहब का वजन तो देखो- मेरे खाना बनाने की बदौलत।’ उन्होंने मज़ाक करते हुए कपिल से अपने पति से ये पूछने का आग्रह किया कि उन्होंने उनसे क्या सीखा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पहले दो टेस्ट में रोहित उपलब्ध नहीं तो बुमराह को बनाये कप्तान: सुनील गावस्कर

नई दिल्ली पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने हाल ही में एक बयान दिया था कि जब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले या पहले और दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं तो उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को पूरी सीरीज के लिए कप्तान बनाया जाना चाहिए और जब रोहित शर्मा वापस लौटें तो वे एक बल्लेबाज के तौर पर खेलें। हालांकि, पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा महान क्रिकेटर गावस्कर की राय से सहमत हैं, लेकिन उनका कुछ अलग भी सोचना है और कहना है कि जब तक कुछ कन्फर्म नहीं है आप चयनकर्ताओं के फैसले पर टिके रहना चाहेंगे। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर गावस्कर के बयान के बारे में बात करते हुए अपनी राय दी और कहा, “पहले भी ऐसा हो चुका है, जब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट खेलने के बाद तीन टेस्ट मैचों को छोड़ दिया था और अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की थी। हालांकि, उस समय पता था कि विराट सिर्फ पहला टेस्ट खेलेंगे। ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हो रहा है। पहले भी हो चुका है, लेकिन वह सिनेरियो अलग था और ये सिनेरियो अलग है। विराट कोहली पहले ऐसा कर चुके हैं और रोहित वहां नहीं पहुंच रहे हैं।” क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, “रोहित शर्मा वहां पहुंच रहे हैं या नहीं पहुंच रहे हैं…ये भी कन्फर्म नहीं है। अगर आप उस नजरिए से देखें तो आप सोच सकते हैं कि वह आएंगे या नहीं आएंगे? हो सकता है कि वह पहले मैच से ही उपलब्ध हो जाएं। हो सकता है कि पहला, दूसरा और तीसरा सीरीज के सारे मैच खेलें। मैं कहूंगा कि मैं समझता हूं कि सिलेक्शन कमिटी क्या करना चाहती है। मुझे लग रहा है कि ठीक ही है यार…अगर आपने कप्तान नियुक्त किया है और अगर कप्तान उपलब्ध हो जाता है और पर्सनल रीजन जो हैं वो निपट जाते हैं उससे पहले ही तो वह पर्थ में खेलते हुए नजर आएंगे। कप्तान हैं तो फिर कप्तान रहना चाहिए और पूरी सीरीज उनको खेलनी चाहिए।” उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “अब अनाउंसमेंट हो चुकी है, क्योंकि यह कन्फर्म नहीं है कि वह होंगे या नहीं? तो आप रोहित शर्मा को कैप्टन रहने दो और आप दुआ करो कि सब ठीक हो। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में रन बनाएं और विराट कोहली भी रन बनाएं। इन दोनों के रन बनाए बिना टीम इंडिया अच्छा नहीं खेल पाएगी, ये बात तो पूरी तरह कन्फर्म है, क्योंकि एक ओपनर है और दूसरा नंबर चार पर खेलता है। एक टीम इंडिया का दिल है और दूसरा क्रिकेटर धड़कन है तो हम चाहते हैं कि वह अच्छे स्कोर वहां बनाएं।”

JP Hospital में आयुष्मान कार्डधारियों को भी निश्शुल्क जांच सुविधा, एडवांस्ड कार्डियक यूनिट भी तैयार

भोपाल  हृदय रोग से पीड़ितों के लिए अच्छी खबर है, अब जेपी अस्पताल में करीब 10 साल बाद एक बार फिर महत्वपूर्ण जांच टीएमटी (ट्रेड मिल टेस्ट) हो सकेगी। इसके लिए टीएमटी मशीन अस्पताल आ गई है, यह जांच अब यहां मात्र 500 रुपये में हो सकेगी। हालांकि गरीब मरीजों (बीपीएल कार्डधारी) और आयुष्मान कार्डधारियों के लिए यह सुविधा निश्शुल्क रहेगी। बता दें कि जेपी में टीएमटी जांच की सुविधा दर तय नहीं होने से मिल नहीं पा रही थी। भोपाल में जेपी के अलावा एम्स, हमीदिया अस्पताल और बीएमएचआरसी जैसे शासकीय अस्पतालों भी टीएमटी जांच की सुविधा उपलब्ध है। यह है टीएमटी     इस जांच में मरीज को विशेषज्ञ की निगरानी में ट्रेड मिल पर चलना या दौड़ना होता है।     इस दौरान मरीज के दिल की धड़कन और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) की निगरानी की जाती है।     इसमें मरीज को तब तक चलना या दौड़ना होता है जब तक वह थक न जाए।     टेस्ट के दौरान ट्रेड मिल की गति और एंगल धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है।     इससे पता चलता है कि व्यायाम से शरीर की नसों पर पड़ने वाले तनाव पर हार्ट की प्रतिक्रिया कैसी है।     टेस्ट से दिल के रोगों की गंभीरता का पता चलता है।     टेस्ट से पता चलता है कि रक्त वाहिकाओं में कोई ब्लॉकेज तो नहीं हो रहा। अब तक नहीं बनी कार्डियक यूनिट जेपी अस्पताल में एडवांस्ड कार्डियक यूनिट का काम फिर अटक गया है। अब यह यूनिट इस साल दिसंबर की जगह मार्च 2025 के बाद ही शुरू होगी। यह कार्डियक यूनिट जेपी अस्पताल के नए भवन में संचालित की जानी है। छह मंजिला इस भवन का निर्माण दिसंबर 2024 में पूरा होना था, लेकिन लेटलतीफी के चलते अब मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। मालूम हो कि यह जिला अस्पतालों में बनने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी कार्डियक यूनिट है। राजधानी में अभी सिर्फ हमीदिया और एम्स में ही व्यवस्थित कार्डियक यूनिट हैं। हालांकि इन अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है, ऐसे में अधिकतर मरीजों को निजी अस्पताल जाना पड़ता है। यहां इस पूरी योजना को पीपीपी मोड में शुरू करने की योजना है। डेंटल विंग भी ठंडे बस्ते में जेपी अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में नई डेंटल यूनिट बनने वाली थी, लेकिन अभी तक ये भी ठंडे बस्ते में ही है। वर्तमान में मरीजों को महिला और पुरुष सर्जिकल वार्ड में भी भर्ती करना पड़ता है। यहां वर्तमान में मरीजों को बमुश्किल रूट कैनाल, फिलिंग और दांत निकालने जैसी सुविधाएं ही मिल पाती हैं। कई बार इसके लिए भी मरीजों को दो से तीन हफ्ते तक इंतजार करना पड़ता है। अभी यहां रोज 90 से 100 की ओपीडी होती है। ओरल सर्जरी समेत अन्य गंभीर प्रोसीजर के लिए रोज दो से तीन मरीजों को बड़े सेंटर में रेफर करना पड़ता है।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में टास्क के दौरान लड़ाई, विवियन-अविनाश ने रजत को दी पटखनी

मुंबई रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में बुधवार को एक टास्क होगा, जिसमें विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा की रजत दलाल से लगभग फिजिकल फाइट होगी। दोनों मिलकर यूट्यूबर को जमीन पर पटक देंगे। हालांकि, ऐसा टास्क के दौरान लड़ाई के बीच होगा। दूसरी तरफ लाइफ कोच अरफीन खान की वाइफ सारा का मेंटल ब्रेकडाउन हो जाएगा। वो सामान उठाकर फेंकने लगेंगी। उन्हें काबू करना मुश्किल हो जाएगा। ‘बिग बॉस 18 के प्रोमो में दिखाया गया है कि विवियन डीसेना से टाइम गॉड का तमगा छीनने का अब समय आ गया है। इसके लिए करण वीर मेहरा से लेकर शिल्पा शिरोडकर तक जोर लगाने वाले हैं। घरवालों को टीम ए और बी में बांट दिया गया है। जो टीम जीतेगी, उनमें से वो किसी एक सदस्य को हफ्ते भर के लिए टाइम गॉड चुनेंगे। इसी टास्क के दौरान विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा की रजत दलाल से फिजिकल फाइट होती है। प्रोमो में देखकर ऐसा लग रहा है कि विवियन और अविनाश ने मिलकर रजत को जमीन पर पटक दिया है, लेकिन हकीकत क्या है, ये आज रात को 10 बजे पता चलेगा। सारा का होगा मेंटल ब्रेकडाउन इसके अलावा घर में अरफीन खान की बीवी सारा का मेंटली ब्रेकडाउन होने वाला है। वो रोने लगती हैं, चिल्लाने और चीखने लगती हैं। सामान उठाकर फेंकने लगती हैं। अपने पति से कहती हैं कि उन्हें अब इस शो में नहीं रहना है। घरवाले उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो किसी की भी नहीं सुनती हैं। चार सदस्य हुए नॉमिनेट आप इस शो को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। चाहत पांडे, सारा अरफीन खान, अरफीन खान और तजिंदर सिंह बग्गा पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है।

केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ‘शीशमहल’ की होगी जांच, BJP की शिकायत पर CVC ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली केंद्रीय सतर्कता आयोग ने फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री के बंगले के पुनर्निर्माण में कथित अनियमितताओं पर सीपीडब्ल्यूडी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। यह दावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को किया। फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले में ही अरविंद केजरीवाल बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री 9 साल तक रहे थे। बीजेपी इसे शीशमहल बताती है और जांच की मांग करती रही है। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि उनकी जांच पर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सीएम आवास में अवैध निर्माण और वित्तिय अनियमितताओं की जांच को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पास भेजा है। तथ्यात्मक रिपोर्ट पर उचित कार्रवाई की जाएगी। गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 14 अक्तूबर को सीवीसी को एक शिकायत दी थी। इसमें छह फ्लैग स्टाफ रोड पर हुए निर्माण की जांच की मांग की गई थी। गुप्ता ने आरोप लगाया कि तमाम नियमों को ताक पर रखकर यहां निर्माण कार्य किया गया। इसके साथ संबंधित मंजूरी भी नहीं ली गई। यह जनता के पैसे का दुरुपयोग है और भ्रष्टाचार का मामला है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। गुप्ता ने बताया कि उनकी शिकायत पर अब केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने सीपीडब्लूडी से जांच रिपोर्ट मांगी है। अरविंद केजरीवाल ईमानदार: आप आम आदमी पार्टी ने कहा कि सीएम आवास को लेकर शिकायत करने वाली भाजपा जितनी चाहे जांच करा सकती है। पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं। इसकी वजह से ही केजरीवाल देश में सबसे लोकप्रिय निर्वाचित मुख्यमंत्री सबित हुए हैं। पार्टी ने आगे कहा कि भाजपा ने आप सरकार के खिलाफ कई जांच शुरू की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों को निशाना बनाया गया, लेकिन ‘एक भी रुपये की गड़बड़ी’ उजागर नहीं हो पाई। पार्टी ने बयान में कहा, ‘यह हमारी अटूट ईमानदारी का सबसे मजबूत प्रमाण है। नकारात्मक राजनीति में शामिल होने के बजाय, भाजपा को लोगों की समस्याओं को समझने और वास्तविक समाधान की दिशा में काम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’

जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

इंदौर जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग गंगा, शिव और भगवान राम को नहीं मानते, उनका महाकुंभ में क्या काम है। ऐसे लोगों का कुंभ में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महाकुंभ में गैर-हिंदू दुकानों पर रोक की मांग का जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ‘धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिल्कुल सही कहा है। जो लोग गंगा, शिव और भगवान राम को नहीं मानते, उनका महाकुंभ में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। ऐसे आयोजन सिर्फ हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए हैं।’ विनम्र सागर जी महाराज ने कहा कि ‘हर हिंदू को इस बात का समर्थन करना चाहिए और सरकार से अपील की है कि महाकुंभ में गैर-हिंदू दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाए।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘महाकुंभ हिंदू परंपरा और आस्था का प्रतीक है और इसकी पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है।’ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शुरू किए गए इस मुद्दे पर अब जैन संतों का भी समर्थन मिलने से इस मांग को लेकर दबाव बढ़ गया है। जैन मुनि का यह बयान धार्मिक आयोजनों में केवल हिंदू धर्म से जुड़े लोगों की सहभागिता करता है, जिससे यह मुद्दा और गरमा गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कही थी ये बात आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि अब जिनको सनातन धर्म के सामान विक्रय करेंगे, वो लोग नाश ही करेंगे, कुछ जगह थूक कांड मिले, फलों में गंदगी फैलाए। हम नहीं कहते कोई भी हो सकते हैं, इसलिए महाकुंभ मेले में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए। राम को मानते ही नहीं, तो मेरे आंगना में तुम्हारा क्या काम है। उन्होंने कहा था कि वहां त्रिवेणी है, संगम है, महाकुंभ है। संतों का दर्शन है, कथा से लेना-देना है। तुम्हें सनातन से लेना-देना नहीं, जिन्हें सनातन संस्कृति का ज्ञान हो, हिन्दू के देवी-देवताओं के बारे में पता हो, पूजन पद्धति के पूजन के समानों के बारे में पता हो, वैसे लोगों को ही कार्य दिया जाए।

रेल यात्रियों के लिए सुविधा : रीवा-इंदौर-रीवा के मध्य चलेगी एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रिप ट्रेन, ऐसा है शेड्यूल

 रीवा रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए इंदौर और रीवा के बीच स्पेशल सिंगल ट्रिप ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रीवा – इंदौर – रीवा के बीच एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन, रीवा से 6 नवंबर 2024 को और इंदौर से 7 नवंबर को एक-एक फेरे के लिए चलेगी। यह गाड़ी रीवा से चलकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संतहिरदा रामनगर और उज्जैन होकर इंदौर स्टेशन पर पहुंचेंगी। ऐसा है शेड्यूल गाड़ी संख्या 02186 रीवा-इंदौर स्पेशल: रीवा से रात 8.45 बजे रवाना होगी। सतना 9.45 बजे, मैहर 10.13 बजे, कटनी 11.05 बजे पहुंचकर अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 12.20 बजे, नरसिंहपुर 1.35 बजे, पिपरिया 2.40 बजे, इटारसी जंक्शन 4.20 बजे, नर्मदापुरम 5.00 बजे, रानी कमलापति 6.10 बजे, भोपाल 6.30 बजे, संत हिरदाराम नगर 7.00 बजे, उज्जैन 9.00 बजे पहुंचकर सुबह 11.10 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02185 इंदौर-रीवा स्पेशल: इंदौर से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। उज्जैन 2.25 बजे, शाम 5.20 बजे संत हिरदाराम नगर, शाम 5.50 बजे भोपाल पर हॉल्ट लेगी। रानी कमलापति स्टेशन पर शाम 6.07 बजे, नर्मदापुरम 7.13 बजे, इटारसी जंक्शन 8 बजे, पिपरिया 9.10 बजे, नरसिंहपुर 10.23 बजे, जबलपुर 11.40 बजे पहुंचकर अगले दिन कटनी मध्य रात्रि 1 बजे, मैहर 1.53 बजे, सतना 2.35 बजे पहुंचकर मध्य रात 3.45 बजे रीवा पहुंचेगी।    

शेयर मार्केट पर US राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का असर, सेंसेक्स अब 702 अंक ऊपर 80178 के लेवल पर ट्रेड कर रहा

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के बीच सेंसेक्स भी उड़ान रहा है। सेंसेक्स अब 702 अंक ऊपर 80178 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 207 अंकों की उछाल के साथ 24420 पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के बीच सेंसेक्स भी भाग रहा है। आज दिन के हाई 80115 पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स अभी भी 570 अंक ऊपर 80047 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 24415 का लेवल छूने के बाद अब 172 अंकों की बढ़त के साथ 24385 पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस की वापसी से शेयर मार्केट में बढ़त अब घट गई है। आज दिन के हाई 80115 पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स अब केवल 298 अंक ऊपर 79775 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 24415 का लेवल छूने के बाद अब 93 अंकों की बढ़त के साथ 24307 पर है। दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 84.1725 पर पहुंच गया है। इससे पहले यह 84.1075 पर बंद हुआ था। इसे आखिरी बार 84.17 पर कारोबार करते हुए देखा गया था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉलर इंडेक्स करीब 1.5% बढ़कर चार महीने के उच्चतम स्तर 104.9 पर पहुंच गया, जबकि एशियाई मुद्राओं में 1.2% तक की गिरावट आई। घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल है। सेंसेक्स 540.41 अंकों की उछाल के साथ 80,017.04 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 176 अंकों की उड़ान भरकर 24389 के लेवल पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में एचसीएल टेक, ट्रेंट, इन्फोसिस, बीईएल और टीसीएस हैं। प्रत्येक में 2 फीसद से अधिक की बढ़त है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में डोनाल्ड ट्रंप को 200 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में सेंसेक्स अभी 91 अंक ऊपर 79568 पर है। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, मारुति, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, रिलायंस, एक्सिस बैंक, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स जैसे स्टॉक शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाए हुए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की शानदार जीत पर PM मोदी ने दी बधाई, दिया ये खास संदेश

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. इस बीच अमेरिकी मीडिया आउटलेट फॉक्स न्यूज ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की जीत का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप अपने समर्थकों के बीच उन्हें संबोधित करने पहुंच गए हैं. वोटर्स को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका एक बार फिर से महान बनने जा रहा है. उन्होंने अपने वोटर्स को धन्यवाद भी कहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले डोनाल्ड ट्रंप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रतिद्वंद्वियों का पूरा फोकस 7 स्विंग स्टेट्स पर था, जिनमें से सभी में ट्रंप आगे चल रहे हैं. इनमें से दो में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत भी हासिल कर ली है. बता दें कि दुनिया की सबसे जटिल इस चुनावी प्रक्रिया में राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 है. क्योंकि यहां पर कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज हैं और जीत के लिए 270 या उससे ज्यादा की जरूरत होती है. अगला राष्ट्रपति इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए ही चुना जाएगा.  डोनाल्ड ट्रंप ने की एलॉन मस्क की तारीफ ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग अमेरिका में वापस आएं, लेकिन कानूनी तरीके से. यहां मौजूद हर कोई बहुत खास और महान है. ट्रम्प ने एलन मस्क की तारीफ की और कहा कि वह कमाल के आदमी हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि एलन मस्क ने जो किया है, क्या रूस कर सकता है, क्या चीन कर सकता है, कोई और ऐसा नहीं कर सकता. उन्होंने स्पेस एक्स के हालिया लॉन्च की भी तारीफ की. ट्रंप ने आगे कहा कि हम वो देश हैं, जिसे मदद की सख्त जरूरत है. हम अपनी सीमाओं को ठीक करने जा रहे हैं.  ऐसी जीत अमेरिका ने पहले कभी नहीं देखी- ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप के बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस ने भी रिपब्लिकन पार्टी के वोटर्स को संबोधित किया. जेडी वेंस ने कहा,’मैं बधाई देना चाहता हूं. अमेरिका के इतिहास में महान राजनीतिक वापसी हुई है. अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी हुई है.’  अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी: ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप के बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस ने भी रिपब्लिकन पार्टी के वोटर्स को संबोधित किया. जेडी वेंस ने कहा,’मैं बधाई देना चाहता हूं. अमेरिका के इतिहास में महान राजनीतिक वापसी हुई है. अमेरिकी इतिहास में यह सबसे बड़ी आर्थिक वापसी हुई है.’ बता दें कि जेडी वेंस ने भी अपने क्षेत्र से जीत हासिल की है. ऐसी जीत अमेरिका ने पहले कभी नहीं देखी- ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वोटर्स को संबोधित करते हुए कहा,’हम मतदाताओं के लिए सब कुछ ठीक करने जा रहे हैं. यह एक ऐसी राजनीतिक जीत है, जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं देखी. 47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं हर दिन आपके लिए लड़ूंगा. यह अमेरिका के लिए एक शानदार जीत है, जो अमेरिका को फिर से महान बनाएगी.’

पति के लांछन से थी परेशान, छत्तीसगढ़-कोरिया में बिजली के टावर पर चढ़ी पत्नी

कोरिया. कोरिया जिले के बैकुंठपुर के खालपारा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बार-बार चरित्र पर शक व तानों से परेशान पत्नी सविता तिग्गा अपने पति अशोक से झगड़ा कर आत्महत्या करने निकल गई। वह घर के पास ही लगे 33 केवी बिजली के टावर पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़कर बैठ गई। आरक्षक विमल जायसवाल ने आधे घंटे मशक्कत कर उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पति के रवैये से तंग आ चुकी सविता तिग्गा ने बताया उसका पति अशोक आए दिन चरित्र पर शक करते हुए झगड़ा करता है। परेशान होकर कुछ दिन पहले पति को बिना बताए वह मायके चली गई थी। इससे पति और भी नाराज हो गया। लौटने के बाद पति के ताने और झगड़ा बर्दाश्त नहीं हुआ तो टावर पर चढ़कर कूदने की ठान ली। सविता बिजली के तार तक पहुंच पाती इससे पहले पुलिस पहुंच गई। आरक्षक विमल जायसवाल ने बताया सविता को टावर से नीचे उतरने समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। काफी मशक्कत के बाद वह किसी तरह टावर से नीचे उतरी। इसके बाद उसकी समस्या को पुलिस ने सुनकर पति को भी समझाया, तब मामला शांत हुआ।

रायपुर में युवक अपनी ही बूढ़ी दादी को बुरी तरह पीटा

रायपुर, सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसमें लोग अपनी इंसानियत भूलकर रिश्तों को तार- तार करते दिखते हैं. इसमें अधिकतर घरेलू हिंसा के मामले होते हैं जहां कहीं पति, पत्नी, छोटा बच्चा या बूढ़े माता पिता पर अत्याचार होते दिखते हैं. हाल में छत्तीसगढ़ के रायपुर से ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जो डरा देने वाला है. यहां एक बूढ़ी दादी जिसने अपने पोते के जन्म पर खूब खुशियां मनाई होंगी और उसे हाथों से खिलाकर बड़ा किया होगा, उसे इसका बदतर सिला मिला. सामने आए वीडियो में एक युवक अपनी ही बूढ़ी दादी को बुरी तरह पीटता दिख रहा है. शख्स घर के बाहर बल्ले और चप्पलों से अपनी बूढ़ी दादी के साथ बर्बरता कर रहा है. वह मार पिटाई कर बुजुर्ग महिला को चेताते हुए घर के अंदर चला जाता है. बाहर किसी पड़ोसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही बुजुर्ग महिला के घर वाले और आरोपी पोता घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमरपुरी इलाके का है. बता दें कि इंसानियत को तार- तार करने वाले ऐसे कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. एक महीने पहले ही उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बहू ने अपनी सास की सिलबट्टे और हंसिया से हमला कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बहू और सास के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घरेलू कलह के बीच बीते दिन बहू ने सिलबट्टे और धारदार हथियार (हंसिया) से हमला कर सास की जान ले ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही बहू को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बहू के चाल-चलन को लेकर सास अक्सर डांट-फटकार लगाती रहती थी. इसी से गुस्साई बहू ने मौका पाकर सास को मौत के घाट उतार दिया. बहू ने सास पर पहले हंसिया से ताबड़तोड़ वार किए, फिर इसके बाद सिलबट्टे से कूचकर हत्या करके इलाके में सनसनी फैला दी.  

अमेरिकी मीडिया ने कर दिया ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को हराकर जीता चुनाव

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम नतीजे अभी घोषित होने बाकी हैं। इससे पहले ही अमेरिकी मीडिया ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को विजेता घोषित कर दिया है। मीडिया हाउस का कहना है कि ट्रंप इस चुनाव में हैरिस के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने साल 2016 में हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ चुनाव जीता था। फॉक्स न्यूज डिसीजन डेस्क का अनुमान है कि ट्रंप ने हैरिस को हरा दिया है। चैनल के अनुसार, नव निर्वाचित राष्ट्रपति ने नॉर्थ कैरोलाइना, विस्कॉन्सिन, पेन्सिलवेनिया और जॉर्जिया जैसे अहम राज्यों में जीत के बाद 270 इलेक्टोरल वोट का जादुई आंकडा़ छू लिया है। फॉक्स न्यूज की तरफ से विस्कॉन्सिन को ट्रंप में बताए जाने के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार की वापसी तय हो गई थी।

नहीं रही बिहार कोकिला शारदा सिन्हा

बिहार केलवा के पात पर उगेलन सुरुज झांके झुके, ए करेलु छठ बरतिया से झांके झुके… ये गाने कानों में पड़ते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इन गानों से छठ गुलजार होता है। इस आवाज के बिना ये महापर्व अधूरा माना जाता है। ये गीत घाटों पर गूंजते हैं और घरों में महिलाएं इन्हें गुनगुनाकर आस्था में नहा उठती हैं। पर इन्हें आवाज देने वाली शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने नहाय-खाय के दिन हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। छठ के पहले दिन उनका गुजरना फैंस को जिंदगी भर की कसक दे गया। 44 दिन पहले पति ब्रज किशोर सिन्हा के बिछोह में शारदा सिन्हा ऐसी गमजदा हुईं कि बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया और उनकी सांसें छीन लीं। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली एम्स से बुधवार को पटना लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन होंगे और गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। 72 साल की लोकगायिका, बिहार की कोकिला की एक ख्वाहिश भी थी, जो अब हमेशा के लिए अधूरी रह गई। काशी विश्वनाथ के चरणों में सुरों से हाजिरी लगाना चाहती थीं शारदा रामलला के दर्शन करने के बाद शारदा सिन्हा बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में जाना चाहती हैं। उनके चरणों में अपने सुरों की हाजिरी लगानाचाहती हैं। उन्होंने बोला था, ‘देखती हूं कब तक ये इच्छी पूरी होती है…।’ 2018 के बाद काशी नहीं जा पाईं शारदा पर अफसोस कि उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई। उन्होंने अमर उजाला से बात करते हुए अपनी इस ख्वाहिश का जिक्र किया था। वो साल 2018 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एक कार्यक्रम के सिलसिले में गई थीं। इसके बाद वो फिर कभी काशी नहीं जा पाईं।

रोमांचित लोगों के कारण लगी वाहनों की लंबी कतार, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क पार करते दिखा हाथियों का झुंड

कोरबा. कोरबा जिले में कटघोरा से चोटिया नेशनल हाईवे के बीच ग्राम मड़ई के पास का दृश्य लोगों की सांस थाम कर रखने वाला रहा। बच्चों सहित दंतैल और हाथियों का दल इस पार से सड़क पार कर उस पार के जंगल को जाने निकला था। जानकारी होने पर दोनों तरफ से आवागमन रुकवाया गया। दोपहिया से लेकर चार पहिया और भारी वाहनों के पहिये थमे रहे। इतनी संख्या में हाथियों को नजदीक से देखने का रोमांच के साथ भय भी रहा कि जरा से कोई गड़बड़ी हुई और हाथी बिदक गए तो भगदड़ के हालात बन कर जान जोखिम में पड़ना तय था। लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया और बिना उग्र हुए, बिना धैर्य खोए हाथियों को छेड़छाड़ किए बगैर सड़क पार करने दिया। हालांकि थोड़ा बहुत शोर होता रहा लेकिन सभी हाथी बिना नुकसान पहुंचाए जंगल के भीतर चले गए। स्थानीय लोगों की माने तो कई बार सड़क पर करते हुए हाथीयो का झुंड नजर आता है लेकिन इस बार इतने हाथियों को एक साथ समूह में सड़क पार करते हुए पहली बार देखा गया है। जहां इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल में भी कैद करते नजर आए। अगर हाथियों का झुंड मुख्य सड़क पर आता या किसी तरह का उत्पादत मचाता तो बड़ी घटना घट सकती थी।

गुरचरण सिंह होरा के खिलाफ साजिश नाकाम, अदालत ने दी न्याय की मिसाल

रायपुर देवेन्द्र नगर, रायपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी गुरचरण सिंह होरा और उनके सहयोगियों को न्यायालय ने एक बड़ी राहत प्रदान की है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत देते हुए कहा कि मामला आपराधिक से अधिक निजी व्यापारिक विवाद का प्रतीक है और इसमें किसी भी प्रकार का दोषारोपण तर्कसंगत नहीं है। झूठे आरोपों की पृष्ठभूमि शिकायतकर्ता अभिषेक अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि गुरचरण सिंह होरा और उनके पुत्र तरणजीत सिंह होरा ने Hathway CCN Multinet Private Limited पर कब्जा करके उसका नाम बदलकर Grand Arsh कर दिया। इसके लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप भी लगाया गया था। हालांकि, यह स्पष्ट हो गया कि आरोप महज व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा हैं। अदालत में यह सामने आया कि गुरचरण सिंह होरा पहले से ही अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ दो एफआईआर (51/2020 और 391/2020) दर्ज करा चुके हैं। इन एफआईआर में अग्रवाल पर कंपनी के फंड का गबन करने और निजी इस्तेमाल के लिए धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था। अदालत में गुरचरण सिंह का पक्ष गुरचरण सिंह होरा के वकीलों ने तर्क दिया कि यह मामला झूठे आरोपों पर आधारित है और शिकायतकर्ता का उद्देश्य दबाव बनाने और व्यवसायिक हितों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि समझौते के बहाने गजराज़ पगारिया की मध्यस्थता में होरा ने उन्हें धमकी देकर उनका 16.33% शेयर हड़प लिया। लेकिन, अदालत में यह साबित हुआ कि समझौता दोनों पक्षों की सहमति से हुआ था और इसमें किसी प्रकार का दबाव नहीं था। अदालत में पेश दस्तावेजों के आधार पर यह भी साबित हुआ कि गुरचरण सिंह होरा ने 2019-2020 के बाद से कंपनी में हस्तक्षेप नहीं किया था, बल्कि उन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा में कानूनी रास्ता अपनाया था। न्यायालय का आदेश: अग्रिम जमानत प्रदान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं किया जा सका है जो आपराधिक विश्वासघात का संकेत दे। अदालत ने माना कि यह विवाद व्यावसायिक प्रकृति का है, जिसे नागरिक न्यायालय में निपटाया जाना चाहिए। अपराध के आरोपों का सहारा लेकर किसी व्यवसायी को दबाव में लाना अनुचित है। अदालत ने गुरचरण सिंह होरा और अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत प्रदान करते हुए कहा: आरोपी किसी गवाह को डराने-धमकाने का प्रयास नहीं करेंगे। सभी आरोपी अदालत में हर तारीख पर उपस्थित रहेंगे। भविष्य में किसी प्रकार के इसी तरह के अपराध में शामिल नहीं होंगे। जमानत के लिए आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अदालत में जमा करना अनिवार्य होगा। गुरचरण सिंह होरा : एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व गुरचरण सिंह होरा को रायपुर का ईमानदार और आदर्श व्यवसायी माना जाता है। उनका जीवन नैतिकता और निष्ठा का उदाहरण रहा है। उन्होंने हमेशा व्यवसायिक मूल्यों और पारदर्शिता का पालन किया है। इस मामले में उनके खिलाफ आरोप एक दुर्भावनापूर्ण साजिश का हिस्सा साबित हुए हैं, जिनका उद्देश्य केवल व्यक्तिगत प्रतिशोध लेना था। इस कानूनी लड़ाई में गुरचरण सिंह ने धैर्य और साहस का परिचय दिया और साबित कर दिया कि सच्चाई की जीत हमेशा होती है। उनके समर्थकों और रायपुर के व्यावसायिक समुदाय में इस फैसले के बाद खुशी की लहर है। निष्कर्ष अदालत के इस फैसले ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता को आपराधिक मामला बनाकर पेश करने का प्रयास अस्वीकार्य है। गुरचरण सिंह होरा ने इस लड़ाई में न केवल अपना सम्मान बचाया बल्कि यह भी दिखाया कि साजिशों के खिलाफ खड़े होना ही सच्ची जीत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शिकायतकर्ता पक्ष इस आदेश को चुनौती देता है या नहीं। लेकिन इस फैसले ने गुरचरण सिंह होरा को एक बार फिर से एक नायक के रूप में स्थापित कर दिया है, जो सच और न्याय के मार्ग पर चलने में विश्वास रखते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet