LATEST NEWS

छठ पूजा का प्रसाद मांग कर खाने की परंपरा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

छठ पूजा में प्रसाद में ठेकुआ, चावल के लड्डू, फल और कई प्रकार की पूजा सामग्री शामिल होती है, जिन्हें विशेष रूप से व्रती द्वारा तैयार किया जाता है। यह प्रसाद पूरी पवित्रता और सावधानी के साथ बनाया जाता है, और इसमें शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। प्रसाद मांग कर खाने का प्रचलन इस पूजा से जुड़ी विनम्रता और सेवा भाव का प्रतीक है। माना जाता है कि व्रती अपनी आस्था और त्याग से प्रसाद तैयार करते हैं और उसे देवी छठी मैया को अर्पित करते हैं। छठी मैया की कृपा पाने के लिए लोग इस प्रसाद को पवित्र मानते हैं और इसलिए इसे स्वयं बनाने के बजाय व्रती से मांग कर ग्रहण करते हैं। यह मान्यता है कि मांग कर खाने से प्रसाद का पवित्र प्रभाव और बढ़ जाता है, क्योंकि इसे व्रती की अनुमति और आशीर्वाद के साथ ग्रहण किया जाता है। इसके अतिरिक्त, मांग कर प्रसाद खाने का महत्व यह भी है कि इससे एकता और सामाजिक समरसता की भावना को बल मिलता है। व्रतियों के परिवार और पड़ोसी भी इस प्रसाद को लेकर गर्व और सम्मान की भावना से इसे ग्रहण करते हैं। प्रसाद मांग कर खाने से एक विनम्रता का भाव भी उत्पन्न होता है, क्योंकि यह समाज में इस बात की शिक्षा देता है कि समर्पण और श्रद्धा से किसी चीज को प्राप्त करना अधिक मूल्यवान है। इस प्रकार छठ का प्रसाद मांग कर खाने की परंपरा इस पूजा में समर्पण, एकता और आशीर्वाद प्राप्ति का प्रतीक है, जो इस महापर्व की महत्ता को और भी बढ़ा देता है।

मंगल भवन अमंगल हारी जैसे गूंजे भक्ति गीत, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पद्मश्री अनुज शर्मा ने दी प्रस्तुति

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। मंगलवार शाम 5.30 बजे से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व रीति रिवाजों पर आधारित अलग-अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती रही। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद राजकीय गीत के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की स्तुति की गई। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पद्म श्री अनुज शर्मा ने अपने गीतों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने मंगल भवन अमंगल हारी… राम सियाराम, छत्तीसगढ़ी जस गीत आरूग कलसा जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर शाम बंधा। इसके साथ ही ‘क्लासिकल म्युजिकल्स कवर्धा’ के अंतर्गत तुलेश्वर शर्मा द्वारा ‘सुनहरी यादें’ की प्रस्तुति दी गई। जिसमें शास्त्रीय संगीत की महक दर्शकों तक पहुंची। छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का कार्यक्रम रजऊ साहू और उनके साथी द्वारा प्रस्तुती दी गई। ‘सुरता के आंसू’ लोक कला मंच ग्राम नेवारी से आए कलाकार योगेन्द्र दास मानिकपुरी और उनके साथी अपनी कला का प्रदर्शन किया। खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें विभिन्न रंग-बिरंगी प्रस्तुतियां दी, जो दर्शकों का मन मोह ले लिया। इस मौके पर बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चहुमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का छत्तीसगढ़ को सिरमौर्य बनाने का सपना प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरा होगा और छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छु रहा है। राज्य बनने के समय की यादें साझा करते हुए बताया कि जब छत्तीसगढ़ के लिए विधेयक संसद में पारित हुआ और सभी विधायकों के मन में खुशी थी कि वर्षों का सपना साकार हुआ। राज्य गठन के समय लोगों में भविष्य की चिंता थी, खासकर आर्थिक संबल को लेकर। लेकिन आज छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और पूरे देश के लिए एक आशा का केंद्र बन चुका है, जिसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। छत्तीसगढ़ की संपन्नता का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य की धरती खनिज संपदा से भरपूर है। उन्होंने डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में 15 वर्षों तक हुए विकास की भी सराहना की, जिससे प्रदेश के सभी जिलों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, और शिक्षा व्यवस्था साकार हुई।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-रायपुर में राज्योत्सव का समापन समारोह आज

रायपुर. उप  राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। राज्य अलंकरण और राज्योत्सव-2024 के समापन समारोह में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह और राज्योत्सव का समापन समारोह उप राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में शाम 6 बजे से होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली से संध्या 3.55 बजे विशेष विमान से प्रस्थान कर संध्या 5.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उप राष्ट्रपति वहां से राज्योत्सव मेला ग्राउंड जाएंगे और राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति इसके बाद वहां से रात्रि साढ़े सात बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

महाकुंभ में गैर धर्मावलंबी की दुकान नहीं, फैसले को साध्वी प्राची ने बताया सही

संभल कनाडा में हिंदू मंदिर और श्रद्धालुओं पर हमले को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि दिल्ली में लाइव कंसर्ट शो होने पर केवल 30 मिनट में हाल को खचाखच भर देने वाले राष्ट्रवादी कनाडा में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर हिंदू भाइयों के लिए दो शब्द नहीं बोल रहे हैं। राष्ट्रवादियों को सावधान होकर खालिस्तानियों और खालिस्तान का समर्थन करने वालों को सहयोग न करने की कसम खानी चाहिए। संभल परिक्रमा यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने आईं साध्वी प्राची ने पत्रकार वार्ता में महाकुंभ में गैर सनातनी की दुकान नहीं लगने की बात को लेकर विरोधियों की बयानबाजी पर कहा कि यह लोग थूक जिहाद और मूत्र जिहाद चला रहे हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छा फैसला है। तमाम हिंदू समाज इस फैसले का समर्थन कर रहा है। कहा कि जब मक्का मदीना में कोई हिंदू प्रवेश नहीं कर सकता तो महाकुंभ भी बहुत पवित्र और साधना की जगह है। इसलिए वहां गैर सनातनी की कोई दुकान नहीं होनी चाहिए। पहले मक्का मदीना में इजाजत दिलवाकर हिंदुओं की एंट्री कराएं तब इस मसले पर हमसे बात करें।  यूपी उपचुनाव की तारीख बदले जाने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा टालेंगे तो और बुरा हारेंगे वाले बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति में है। महाकुंभ पर कही ये बात वहीं, साध्वी प्राची ने महाकुंभ में गैरसनातनी की दुकान नहीं लगने देने के फैसले पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के ‘आगे से मुसलमान भी ऐसा करेगा’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग थूक जिहाद और मूत्र जिहाद चला रहे हैं. इसलिए महाकुंभ में ये फैसला लिया गया है. मक्का-मदीना में कोई हिंदू प्रवेश नहीं कर सकता है तो महाकुंभ में क्यों? वो भी तो बहुत पवित्र और साधना की जगह है. इसलिए पहले वह मक्का मदीना में इजाजत दिलवाकर हिन्दुओं की एंट्री करवाएं तभी बात करें. यूपी उपचुनाव की तारीख बदले जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा ‘टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे’ वाले बयान को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि अखिलेश केवल अनर्गल प्रलाप करते हैं, वो खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली स्थिति में हैं. यह फैसला बीजेपी का नहीं बल्कि चुनाव आयोग का है, कॉमन सेंस की बात है.

क्षेत्र के कई बंद पड़े शो-पीस कोरिया नीर को पुन: चालू करें-विकास पाण्डेय

क्षेत्र के कई बंद पड़े शो-पीस कोरिया नीर को पुन: चालू करें-विकास पाण्डेय “शुध्द पानी पिलाने के नाम पर अधिकांश कोरिया नीर महज शो-पीस बनी हुई हैं” मनेंद्रगढ़/एमसीबी आम आदमी पार्टी जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया की आज नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत झगराखांड व नगर पंचायत लेदरी के बंद कोरिया नीर को पुनः शुरू करने के लिए कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया गया है। विकास पांडेय ने आगे कहा कि, शासन द्वारा क्षेत्र के लोगों को पीने के साफ व स्वक्ष पानी की व्यस्था मुहैया कराने के लिए “कोरिया नीर” की शुरुआत की गयी थी। जिसमें सरकारी मद् के द्वारा प्रमुख जगहों को चिंहित करके साफ और शुद्ध पानी देने वाली मशीन लगायी गयी। मगर दुर्भाग्य से आज आधे से ज्यादा कोरिया नीर बंद पड़े हैं और लोगों को शुद्ध पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विकास पांडेय ने बताया कि, जो पानी पीएचई विभाग द्वारा घरों तक पहुंचाया जा रहा है, उसकी भी गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं है की उसे सीधा पीने के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। मनेंद्रगढ़ जैसे छोटे शहर में लगातार कैंसर के मरीज बढ़ रहें हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि इस क्षेत्र का पानी सीधे पीने लायक तो बिल्कुल भी नहीं है। पानी की सफ़ाई के नाम पर जो एलम इस्तेमाल किया जाता है। उसकी भी आधे से ज्यादा राशि कमीशन खोरी में चली जा रही है।  नगर पालिका मनेंद्रगढ़ समेत सभी नगर पंचायत के किसी भी दल के, किसी भी राजनैतिक प्रतिनिधि को इस क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ की कोई चिंता नहीं है, जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। विकास पांडेय ने कहा कि, यह मामला सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। हमने ज्ञापन के द्वारा कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है की नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत झगराखांड व नगर पंचायत लेदरी के सभी बंद “कोरिया नीर” को पुनः शुरू करवाया जाये। आम आदमी पार्टी लोगों से जुड़े मुद्दों पर लड़ाई लड़ने में हमेशा प्रथम पंक्ति में रही है चाहे वह स्वास्थ्य विभाग का मामला हो या फिर नगर पंचायत झगराखांड में 4 महीने से बंद पानी के सप्लाई को शुरू कराने का। जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए आगे भी पार्टी सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

MP स्कूल शिक्षा के एक लाख 46 हजार 333 शिक्षकों को एजुकेशन पोर्टल पर निष्क्रिय कर दिया

भोपाल जिले के हाउसिंग बोर्ड स्कूल के शिक्षक अरुण सिंह का स्थानांतरण हो गया है। करोंद स्थित जीवन ज्योति प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका विमला यादव भी इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन इन दोनों का नाम पुराने स्कूल में ही प्रदर्शित हो रहा है। वहीं रतलाम जिले के माध्यमिक शिक्षक मधुवन मौर्य को उच्च प्रभार देकर दूसरे स्कूल भेजा गया, लेकिन उन्हें शिक्षा पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया है। ऐसे एक नहीं, कई उदाहरण हैं। शिक्षा पोर्टल पर निष्क्रिय किए गए शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची सामने आई है। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने अलग-अलग जिलों के एक लाख 46 हजार 333 अधिकारियों व कर्मचारियों को पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया है। इसमें करीब एक लाख 22 हजार शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त, साढ़े 22 हजार की मौत, 2700 का निलंबन और 18 हजार ने इस्तीफा दिया है। अब इन्हें पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया गया है। हालांकि, इनके साथ ही कई पदस्थ शिक्षकों व कर्मचारियों को भी निष्क्रिय कर दिया गया है। अब इनके वेतन नहीं बन पा रहे हैं। शिक्षा पोर्टल पर जिन लाखों कर्मचारियों को निष्क्रिय किय गया है, उसका कारण उनकी मृत्यु, रिटायरमेंट, बर्खास्तगी या फिर त्यागपत्र देना बताया गया है। इनमें से कई लोकसेवकों ने खुद को पोर्टल पर एक्टिव करने की मांग की है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन निष्क्रिय किए गए प्रत्येक लोक सेवक का परीक्षण कर प्रस्ताव भेजे जाएं। इसमें लोक सेवक का नाम, यूनिक आईडी, शाला का डाइस कोड, शाला का नाम, एक्टिव करने का कारण और इस त्रुटि के लिए जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी का नाम और पद की जानकारी मांगी गई है। प्रदेश के करीब साढ़े 22 हजार लोकसेवकों की हो चुकी मौत प्रदेश के 52 जिलों में 22 हजार 672 शिक्षकों व कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। वहीं एक लाख 2 हजार 637 सेवानिवृत्त, दो हजार 781 बर्खास्त और 18 हजार 243 का इस्तीफा देना बताते हुए उन्हें शिक्षा पोर्टल से निष्क्रिय कर दिया गया है। भोपाल जिले में 2878 लोक सेवक निष्क्रिय भोपाल जिले के 2878 लोक सेवकों को निष्क्रिय कर दिया गया है, इनमें 2308 सेवानिवृत्त हो गए हैं। वहीं 348 की मौत हो चुकी है और 174 ने इस्तीफा दिया था। कार्यरत लोकसेवक भी निष्क्रिय मप्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. क्षत्रवीर सिंह राठौर और शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल का कहना है कि सभी निष्क्रिय किए गए शिक्षकों व कर्मचारियों का परीक्षण कराया जाए। अभी कई शिकायतें मिल रही हैं कि वे कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। उनके नाम फिर से एक्टिव किए जाएं। जब तक संकुल, विकासखंड या जिले से जानकारी प्राप्त ना की जाए, तब तक पोर्टल से निष्क्रिय करना न्यायोचित नहीं है। जिन लोकसेवकों को निष्क्रिय किया गया है, उनका परीक्षण किया जा रहा है। इसमें कुछ ऐसी शिकायतें भी आ रही हैं कि वे कार्यरत हैं, लेकिन पोर्टल से उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। – एनके अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल

छाती और पेट में फंसे थे 3 सरिये / जिंदगी की जंग हार गया छोटू जाटव, इलाज के दौरान छोटू की मौत

 ग्वालियर  रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत से सरियों पर गिरा युवक छोटू जाटव आखिर जिंदगी की जंग हार गया। मंगलवार की दोपहर छोटू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले तीन दिन से छोटू वेटिंलेटर पर था। डॉक्टरों ने बताया कि छाती और पेट में घुसे तीन सरिये भले ही ऑपरेशन कर निकाल दिए गए थे, लेकिन फेंफड़ों में फैला इंफेक्शन छोटू की मौत का कारण बन गया। जटिल आपरेशन के सात दिन बाद छोटू जिंदगी की जंग हार गया। वेंटिलेटर पर था, परिवार में गम का माहौल     मृतक के भाई सोनू जाटव ने बताया कि पिछले दो दिन से छोटू वेंटिलेटर पर था, उसे ब्लड भी चढ़ाया गया, लेकिन मंगलवार की दोपहर करीब सवा दो बजे वह हमें छोड़कर चला गया।     डॉक्टरों ने छोटू को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सांसें थम गईं। उधर जैसे ही उपनगर ग्वालियर के घासमंडी स्थित घर पर छोटू की मौत का समाचार स्वजन तक पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया।     छोटू की मां बेहोश होकर गिर पड़ी। छोटू के शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। स्वजन मंगलवार को पीएम कराएंगे और बाद पैतृक निवास लेजाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह था पूरा मामला 29 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत पर काम करते समय छोटू जाटव (35) नीचे गिर गया था। उसके पेट और छाती में तीन सरिये घुस गए थे। गंभीर हालात में उसे जेएएच के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया था। यहां सीटी स्कैन जांच के लिए पहले ग्राइंडर से उसके सरियों को काटा गया। डॉक्टरों ने सवा घंटे ऑपरेशन कर छाती और पेट में घुसे सरियों को निकाला। इस जटिल ऑपरेशन के बाद न केवल डॉक्टर, बल्कि स्वजन आश्वस्त थे कि अब छोटू की जिंदगी बच जाएगी, लेकिन मंगलवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया। ऊर्जा मंत्री भी पहुंचे थे जानकारी लेने मध्य प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर छोटू जाटव के सफल ऑपरेशन के बाद उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेने एक हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने आपरेशन करने वाले चिकित्सकों का सम्मान भी किया था। साथ ही परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था। इस दिन तक छोटू के स्वास्थ्य में सुधार था, लेकिन देर रात उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे वेटिंलेटर पर ले लिया गया, लेकिन इसके बाद भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि छोटू की सांसे थम जाएंगी।

बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमी युगल की मौत ने सनसनी मचा दी है। पिछले कई साल से एक दूसरे को दिल दे चुके दो अलग धर्म के लड़के और लड़की ने अपनी जान दे दी। 18 साल की लड़की मुस्लिम धर्म की थी, जबकि लड़का 21 साल का है और हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता था। शादी की बात को लेकर परिजन को सख्त ऐतराज था। दोनों ने अपने-अपने घर में जीवनलीला को खत्म कर लिया। बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने ही अपने अपने घर में छत पर टंगे पंखे से लटकते पाए गए। उनके पास से कोई भी सुइसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों ही परिवार की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद हमारी तरफ से इस केस में जांच शुरू कर दी गई है।  रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही एक दूसरे को कई साल से मोहब्बत करते थे। लेकिन घरवालों को रिश्ते से सख्त ऐतराज था। स्याना में दोनों का घर भी नजदीक ही था। रविवार की रात करीब 11.30 बजे लड़की ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उसकी बॉडी सीलिंग फैन से लटकती मिली। अगली सुबह जब लड़के को रात की घटना के बारे में जानकारी मिली तो उसने भी आपा खो दिया। उसने दोपहर में खुद को कमरे में बंद कर लिया और करीब 1 बजे बॉडी कमरे में लटकती मिली। 6 महीने पहले भी इन दोनों का मामला थाने की चौखट पर पहुंचा था। स्याना थाने के एसएचओ प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मई 2024 में दोनों प्रेमी युगल अपने घर से भाग गए थे। लड़की के परिजन ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को लड़के ने किडनैप कर लिया है। इसको लेकर लड़के को गिरफ्तार किया गया था, जिसे एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था।

बाबा सिद्दीकी हत्या कांड में अनमोल बिश्नोई की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश

मुंबई मुंबई (Mumbai) के जाने-माने लीडर और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी हत्या कांड में वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फोरेंसिक साइंस लैब निदेशालय (DFSL) को मुंबई की एक अदालत ने शूटर विक्की कुमार गुप्ता और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप (पेन-ड्राइव में) की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. यह मामला इस साल की शुरुआत में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने के बाद दर्ज किया गया था. DFSL, डीसीबी सीआईडी ​​के सहायक पुलिस आयुक्त किशोरकुमार शिंदे को पेन ड्राइव में ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराएगी, जबकि उसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखेगी. स्पेशल जज बीडी शेलके ने मुंबई क्राइम ब्रांच के आवेदन पर आदेश पारित करते हुए कहा, “जांच एजेंसी को गिरफ्तार आरोपी विक्कीकुमार गुप्ता (कथित शूटर) और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की सॉफ्ट कॉपी की जरूरत है. इसलिए, अदालत को DFSL को आरोपी विक्कीकुमार गुप्ता और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी जांच एजेंसी को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है.” क्राइम ब्रांच के पास है रिकॉर्डिंग वाला फोन आरोप है कि 14 अप्रैल को शूटर गुप्ता सहित दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी. शूटर गुप्ता और सागर पाल को बाद में गुजरात में गिरफ्तार किया गया था. सलमान खान के घर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें कहा गया है कि गुप्ता सिग्नल ऐप के जरिए वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था. आरोपी गुप्ता ने कथित तौर पर उस बातचीत की ऑडियो क्लिप अपने भाई को भेजी थी, जो इस मामले में गवाह है. भाई का मोबाइल फोन जिसमें, ऑडियो क्लिप की रिकॉर्डिंग मौजूद थी, उसे क्राइम ब्रांच ने जब्त कर लिया है. गवाह से जब्त मोबाइल फोन डेटा का एक्सट्रैक्शन और एनालिसिस DFSL द्वारा किया गया था, गुप्ता और अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी DFSL ने अपने कब्जे में रख ली है. क्राइम ब्रांच ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी और वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई की आवाज के सैंपल की जांच की जरूरत है. गिरफ्तार आरोपी और वॉन्टेड आरोपी की आवाज के सैंपल इकट्ठा करने के लिए उन्होंने DFSL से संपर्क किया था, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन सीलबंद हालत में है और ऑडियो क्लिप की सॉफ्ट कॉपी पेन ड्राइव में सुरक्षित रखी गई है. गिरफ्तार आरोपी गुप्ता की आवाज का एनालिसिस उसकी आवाज के सैंपल के साथ किया गया है और उस एनालिसिस की रिपोर्ट सलमान खान के घर फायरिंग मामले में चार्जशीट का हिस्सा है. सिद्दीकी, तीन बार कांग्रेस विधायक रहे और इस साल अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए थे. उन्हें 12 अक्टूबर को निर्मल नगर में उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर निकले थे. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दो शूटर और एक फरार शूटर, बाबा सिद्दीकी पर 6 राउंड फायरिंग करने से पहले कुछ हफ्तों तक उनके दफ्तर की रेकी कर रहे थे.  

सहारनपुर गैंगस्टर की 40.91 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर यूपी के सहारनपुर में पुलिस प्रशासन ने संगठित अपराधों पर शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर मोहतरम की 40 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया है. पुलिस के अनुसार, मोहतरम पुत्र शब्बीर जिले के पाडली खुशहालपुर गांव का रहने वाला है. उस पर आरोप है कि उसने आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी कर लोगों की जमीनें हड़पीं और अवैध तरीके से संपत्ति बनाई. जानकारी के अनुसार, सहारनपुर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय और तहसीलदार सदर के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और गैंगस्टर मोहतरम की संपत्ति को कुर्क किया. मोहतरम ने 130 वर्ग मीटर में मकान बनवाया था, उसकी कीमत 40 लाख 55 हजार 387 रुपये आंकी गई है. टीम ने मकान कुर्क कर लिया. इसी के साथ एक बाइक, जिसकी कीमत 36,500 रुपये है, उसे भी कुर्क किया है. पुलिस के अनुसार, मोहतरम ने अपराध के जरिए अर्जित धन से संपत्तियां बनाईं. उसने जमीन के कागजात और बैनामों में धोखाधड़ी कर लोगों की जमीन हड़प ली. मोहतरम के खिलाफ धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की गई है, जो कि उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत आती है. पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2023 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी सनुज यादव ने मोहतरम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने संपत्ति कुर्की का आदेश दिया. पुलिस के मुताबिक, मोहतरम ने समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल रहकर अवैध लाभ कमाने के लिए लोगों से धोखाधड़ी की और संपत्ति बनाई. पुलिस ने कहा कि मोहतरम ने आपराधिक नेटवर्क का इस्तेमाल कर जमीन और संपत्ति के बैनामों में हेरफेर किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, सहारनपुर पुलिस ने अपने अभियान के तहत मोहतरम जैसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और नायब तहसीलदार पंकज निर्वाल की सक्रिय भूमिका रही. पुलिस के अनुसार, मोहतरम ने लोगों के साथ विश्वासघात कर संपत्ति अर्जित की. वह अवैध कार्यों के माध्यम से समाज में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था. कुर्क संपत्ति में उसका मकान और बाइक शामिल हैं.  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरविंदों हॉस्पिटल इंदौर में प्रसव-प्रतीक्षालय का किया शुभारंभ

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को अरविंदो यूनिवर्सिटी इंदौर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त “प्रसव-प्रतीक्षालय” का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्य प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं को क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा रहा है। मेडिकल टूरिज्म डेवलपमेंट करने की सोच विकसित हो रही है। प्रसव-प्रतीक्षालय की पहल स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी। प्रसव-प्रतीक्षालय का नवाचार अभिनव पहल है। प्रसव-प्रतीक्षालय से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूता महिलाओं एवं उनके परिजनों को समय पर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रसव-प्रतीक्षालय की यह नवाचारी पहल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मिल का पत्थर सिद्ध होगी। इस प्रयास को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अरविंदो अस्पताल प्रबंधन का चिकित्सा सेवा भाव अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को गोद लेने की डॉ. विनोद भंडारी की पहल का स्वागत करते हुए शासन की ओर से हर संभव सहयोग के लिये आश्वास्त किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को डॉ. भंडारी ने स्मृति-चिन्ह भेंट किया।  कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, गौरव रणदीवे, अरविंदो हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. विनोद भंडारी, प्रबंध निदेशक डॉ. महक भंडारी, वाइस चांसलर डॉ. ज्योति बिंदल, अधिष्ठाता श्रीमती जयकापड़िया सहित बड़ी संख्या में सेम्स अस्पताल के चिकित्सक, विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. भंडारी ने स्वागत सम्बोधन दिया। उन्होंने प्रसव-प्रतीक्षालय की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी दी।  डॉ. महक भंडारी ने संस्था के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अरविंदो हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. भंडारी ने बताया कि भंडारी समूह एवं अरविंदो विश्वविद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सिविल अस्पतालों में शिशु-मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए राज्य शासन के साथ काम करेंगे। शासन के एनआरएचएम के साथ ट्रेनिंग प्रोटोकॉल का विस्तृत मॉडल प्रोजेक्ट तैयार कर सबसे पहले इंदौर और उज्जैन में शुरू किया जाएगा। अल्ट्रा मॉडर्न सुविधाओं एवं संसाधनों से युक्त प्रसव-प्रतीक्षालय में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के एक से दो सप्ताह पूर्व से ही वर्तमान समय की श्रेष्ठतम सुविधाएं एवं सहूलियतें ‘अरविंदो अस्पताल प्रोटोकाल’ के तहत प्रदान की जाएंगी। डॉ. भंडारी ने बताया कि प्रसव-प्रतीक्षालय में जैसे ही कोई महिला प्रसव के लिए एडमिट होगी, उसकी 24 घंटे सतत निगरानी के साथ सभी तरह की सावधानियाँ रखनी शुरू कर दी जाएंगी। उन्हें ‘एंटीनेटल एक्सरसाइज कराने के साथ एंटीनेटल डाइट’ भी दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को ‘फिजियोथेरेपी, म्यूजिक थेरेपी, बर्थिंग वाथ एक्सरसाइज, अरोमा थेरेपी आदि की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। ‘फुली एयरकंडीशंड प्रसव-प्रतीक्षालय’ में मरीज के साथ आए परिजन (अटेंडर्स) की सुविधाओं का भी प्रसव-प्रतीक्षालय में ख्याल रखा जाएगा।  

हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेगा तो सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी: सीएम मोहन यादव

 इंदौर  हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेगा तो सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। दीपावली के दिन हिंदू समाज पटाखे फोड़ता है तो कोई कैसे रोक सकता है और रोकेगा तो यह प्रदेश सरकार को बर्दाश्त नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर प्रवास के दौरान कही। मीडिया से चर्चा में उन्होंने छत्रीपुरा की घटना को लेकर कहा कि हम सभी को साथ लेकर विकास चाहते हैं, लेकिन कोई कानून हाथ में लेगा तो पीछे नहीं हटेंगे। कानून सबसे निपटने में सक्षम है। सरकार सक्षम है। कनाडा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं और सिख बंधुओं का अभिवादन करता हूं कि उन्होंने सामने आकर इस तरह की घटनाओं का विरोध किया है। हाथियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छी बात है कि मप्र की आबोहवा उन्हें रास आ रही है। सीएम ने कहा- हम प्रदेश के अधिकारियों को कर्नाटक, केरल जैसे प्रदेश ट्रेनिंग के लिए भेजेंगे ताकि ऐसा योजना बन सके कि जन हानि भी न हो और पशु हानि भी न हो। मुख्यमंत्री ने कुक्षी के परिवार के साथ गुजरात में हुए हादसे को लेकर दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की राहत राशि दी है। मुख्यमंत्री पश्चिम क्षेत्र में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में भी पहुंचे। ‘मातृ-शिशु मृत्युदर कम करने में मददगार होंगे प्रसव प्रतीक्षालय’ श्री अरबिंदो अस्पताल में होने वाले नवाचार मरीजों के लिए हमेशा अच्छे होते हैं लेकिन मुझे लगता है कि गर्भवती महिलाओं और उनकी शिशुओं की अनमोल जान बचाने में प्रसव प्रतीक्षालय का नवाचार विशेष रूप से मददगार साबित होगा। इससे हाई रिस्क प्रसूताओं और ट्रायबल बेल्ट की गर्भवती महिलाओं की मदद होगी। इस अनूठी पहल से शिशु-मातृ मृत्यु दर में भी कमी आएगी। अच्छी बात यह है कि प्रतीक्षालय में मरीजों के साथ-साथ स्वजन की छोटी से छोटी सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। यह बात मंगलवार को श्री अरबिंदो अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किए गए प्रसव प्रतीक्षालय के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे साथ ही कहा कि इस तरह के नवाचार इंदौर समेत मध्य प्रदेश को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर फाउंडर चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि हम पीएससी, सीएससी आदि के साथ मिलकर सिविल अस्पतालों में शिशु-मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। सरकार के एनआरएचएम के साथ ट्रेनिंग प्रोटोकाल का विस्तृत माडल प्रोजेक्ट तैयार कर सबसे पहले इंदौर और उज्जैन में शुरू किया जाएगा। डॉ. महक भंडारी ने बताया कि प्रसव प्रतीक्षालय में जैसे ही कोई महिला प्रसव के लिए भर्ती होगी, उसकी 24 घंटे निगरानी के साथ सभी तरह की सावधानियां रखनी शुरू कर दी जाएंगी।

81 वर्षीय डॉ. पदमा सुब्रमण्यम ने दी भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति

भारत भवन में आयोजित ‘नृत्य में अद्वैत’ कार्यशाला के दूसरे दिन हुई विभिन्न गतिविधियां आत्मज्ञान के लिए मन की शुद्धता,सूक्ष्मता एवं एकाग्रता आवश्यक : स्वामिनी विमलानंद सरस्वती 81 वर्षीय डॉ. पदमा सुब्रमण्यम ने दी भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति भोपाल कला या अन्य सभी विद्याओं को सीखने के लिए शिष्य में शरणागति का भाव जरूरी है। नवधा भक्ति, नारद भक्ति सूत्र सहित शास्त्रों में भी शरणागति की विशेष महिमा बताई गई है। शैव सिद्धांत में भी शरणागति महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ही हम उपासना के सबसे निकट होते हैं। यह बात वरिष्ठ नृत्यांगना डॉ. पद्मजा सुरेश ने नृत्य में अद्वैत कार्यशाला में आयोजित शरणागति सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही। डॉ. पद्मजा ने कहा कि नृत्य एक सहज साधना है। साधना हमें आंतरिक रूप से प्रकाशित करती है। नाट्य साधना के द्वारा ही चेतना की उच्चतम अवस्था तक पंहुचा जा सकता है। चर्चा सत्र में डॉ. पद्मजा ने कहा कि नृत्य के माध्यम से स्थूल से सूक्ष्म शरीर की ओर बढ़ते है। इस दौरान उन्होंने नाट्य में अभय मुद्रा का उदारहण देते हुए कहा कि अभय, अद्वैत का प्रतीक है और कला, महामाया का चिन्मय विलास है। अंत में डॉ. पद्मजा ने रसामृत में कृष्ण को शक्ति बताते हुए नृत्य के सभी रूपों में नृतक तथा नायिका के भावों को विस्तार दिया। उल्लेखनीय है कि आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, मप्र पर्यटन निगम और भारत भवन न्यास, संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन नृत्य में अद्वैत विषय पर विभिन्न सत्र हुए। मंच पर कलाकार सृष्टिकर्ता की भूमिका में होता है सत्र में अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए भरतनाट्यम नृत्यांगना, कोरियोग्राफर डॉ. रेवती रामचंद्रन ने कहा कि इस तरह के आयोजन मन को विस्तारित करते हैं। यह हमारे आंतरिक एवं आध्यात्मिक विकास में उपयोगी है। उन्होंने कहा कि जब तक हम नृत्य करते हैं तो देह भाव से ऊपर उठकर अपनी पहचान को विलोपित कर देते हैं। कलाकार मंच पर सृष्टिकर्ता की भूमिका में होता है, जो अपनी रचनात्मकता से कला का निर्माण करता है। डॉ. रेवती ने कहा कि भारत में कला परम्परा दर्शकों के उत्थान के लिए है और कलाकार की यही प्राथमिकता भी होना चाहिए।जैसी दृष्टि होती है, वैसी सृष्टि दिखाई देती है। नृत्य भी एक साधना है कार्यशाला के अगले सत्र में चिन्मय मिशन कोयंबटूर की प्रमुख स्वामिनी विमलानंद सरस्वती ने कहा कि कला का सौन्दर्य आनंद में है। कला की विशेषता है कि उसमें सदैव नवीनता विद्यमान होती है। उन्होंने कहा कि भगवान आसन पर बैठे तो कला है और चलें तो नृत्य है। स्वामिनी ने कहा कि नृत्य भी एक साधना है, जिससे मन परिष्कृत होता है। चर्चा सत्र को आगे बढ़ाते हुए स्वामिनी विमलानंद ने वेदांत का उदारहण देते हुए कहा कि आत्मज्ञान के लिए मन की शुद्धता, सूक्ष्मता एवं एकाग्रता आवश्यक है। आत्मज्ञान की प्राप्ति ज्ञान मात्र से होती है, इसलिए आवश्यक है कि मन राग, द्वेष से मुक्त हो। शोधार्थियों, नृत्य अध्येता और छात्र-छात्राओं के साथ संवाद शाम को हुए ओपन सत्र में पद्मविभूषण डॉ. पद्मा सुब्रमण्यम, स्वामिनी विमलानंद सरस्वती, डॉ कुमकुमधर ने शोधार्थियों, नृत्य अध्येता और छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। डॉ.पद्मा सुब्रमण्यम ने कहा कि गुरु के प्रति आत्म-समर्पण करने से संसार की हर वस्तु प्राप्त हो सकती हैं। गुरु ईश्वर के समान है। जब आप सार्थक दिशा में बढ़ते हैं तो गुरु का आशीष स्वाभाविक रूप से प्राप्त होता है। गुरु, करुणा के सागर के समान होता है, शिष्य को इसी भाव में रहकर स्वयं को समर्पित करना चाहिए। डॉ. पद्मा सुब्रमण्यम ने दी नृत्य प्रस्तुति बहुकला केंद्र के अंतरंग सभागार में बैठे सैकड़ों कला प्रेमी  उस समय विलक्षण प्रस्तुति के साक्षी बने जब स्वयं डॉ. पद्मा सुब्रमण्यम मंच पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति देने पहुंचीं। 81 वर्षीय डॉ सुब्रमण्यम ने शंकराचार्य विरचित भजन गोविन्दम्, भज गोविन्म्… की मनोहारी प्रस्तुति दी। लगभग 15 मिनट की इस प्रस्तुति के दौरान पदमा जी ने आंगिक, वाचिक, कदमताल और भाव भंगिमाओं का एक ऐसा संसार रचा जिसमें दर्शक पूरी तरह सहभागी बने।  मन को छू जाने वाली इस प्रस्तुति के अंत में दर्शकों ने लगभग 5 मिनट तक पदमा जी को स्टेंडिंग ओवियेशन दिया।   भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रोता कार्यशाला के दूसरे दिन का समापन संकीर्तन की प्रस्तुति के साथ हुआ। इसमें प्रसिद्ध गायक हर्षल पुलेकर ने भक्ति गीतों के माध्यम से सभी को भाव विभोर किया। एक के बाद एक मंत्रमुग्ध कर देने वाले संकीर्तनों को सुन श्रोता भक्ति रस में झूमते नजर आये। पुलेकर ने जय-जय राधा रमण…, कौन कहता है भगवान आते नहीं…. सहित कई भक्ति गीतों को पेश किया। तीन दिवसीय कार्यशाला में आज बहुकला केन्द्र भारत भवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन बुधवार को सुबह 9 बजे से विभिन्न सत्र शुरू होंगे। वहीं शाम 7 बजे ओपन सत्र तथा संकीर्तन के साथ कार्यशाला का समापन होगा।  

सायबर सुरक्षा का जिम्मा इलेक्ट्रानिक विकास निगम को देंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पीपीपी मोड पर बनाए जाएं आईटी पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव समान कार्य स्वरूप की संस्थाएं‍मिलकर करें कार्य सायबर सुरक्षा का जिम्मा इलेक्ट्रानिक विकास निगम को देंगे मुख्यमंत्री ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शासकीय विभाग जन-कल्याण के लिए ड्रोन तकनीक के अधिक उपयोग के लिए प्रयास बढ़ाएं। अवैध वृक्ष कटाई, अवैध खनिज उत्खनन, सघन बस्तियों में पुलिस पेट्रोलिंग में ड्रोन टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाया जाए। वन क्षेत्रों में शिकार की घटनाएं भी ड्रोन तकनीक से ज्ञात कर अपराधियों को दंडित करने में उपयोग किया जाए। मैपकास्ट के साथ‍क्रिस्प और इस तरह की अन्य संस्थाएं समान स्वरूप की गतिविधियों का संयुक्त रूप से समन्वय पूर्वक संचालन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय कक्ष में हुई बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों और संचालित प्रकल्पों से संबंधित निर्देश दिए। पीपीपी मोड पर बनें आईटी पार्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पीपीपी मोड से आईटी पार्क बनाए जाएं। इंदौर, उज्जैन और रीवा में इन संभावनाओं को साकार किया जाए। सभी आईटी प्रोजेक्ट्स के कार्यों की समय- सीमा तय कर कार्य करें। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों, फसलों की रक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए नवीन टेक्नोलॉजी का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया। आईआईटी इंदौर से जुड़े डोंगला वेधशाला मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन जिले की डोंगला वेधशाला को आईआईटी इंदौर के साथ कनेक्ट कर रिसर्च एवं डेवलपमेंट पाठ्यक्रम विकसित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उज्जैन प्लेनेटोरियम में टॉपर विद्यार्थियों का प्राथमिकता के आधार पर भ्रमण प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। शोधकर्ताओं के लिए वेधशाला की रिमोटली ऑपरेटेड सुविधा नई शिक्षा नीति के अनुरूप भी है। विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान का अध्ययन करवाने पर करें फोकस मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन और अनुसंधान के लिए प्रेरित किया जाए। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी वेधशालाओं का भ्रमण कर ज्ञान स्तर बढ़ाएं। प्रदेश में अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित अतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर युवाओं को जोड़ा जाए। इन क्षेत्र में पीएच.डी. के लिए भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया जाए। विद्यार्थियों को वर्तमान दौर से जोड़ने के लिए उनके बौद्धिक स्तर को बढ़ाना आवश्यक है। नव -वैज्ञानिक संवाद सत्र आयोजित किए जाएं। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष उज्जैन तारामंडल में 8 करोड़ की लागत से अपग्रेडेशन के कार्य हुए हैं। यहाँ थ्रीडी 4K प्रोजेक्शन सिस्टम लोकार्पित होने के बाद 400 से अधिक शो सम्पन्न हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में स्कूल- कॉलेज के विद्यार्थी रूचि लेकर पहुंच रहे हैं। उज्जैन विश्व समय मानक का केंद्र बने मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रीनविच टाइम्स को जिस तरह की मान्यता प्राप्त है, उस तरह उज्जैन के भौगोलिक महत्व और जनार्दन नेगी जैसे वैज्ञानिकों के अनुसंधान के प्रकाश में विश्व स्तर पर उज्जैन को विशेष केंद्र के रूप में पहचान मिलना चाहिए। यहां दुनिया में अपनी तरह की प्रथम वैदिक घड़ी भी स्थापित की गई है। प्राचीन आचार्यों ने भी भौगोलिक गणना के अनुसार उज्जैन को शून्य रेखांश पर स्थित माना है। विश्व समय मानक ग्रीनविच से परिवर्तित होकर उज्जैन हो जाए, इस दिशा में बहुआयामी प्रयास होना चाहिए। शासकीय विभागों और सिंहस्थ-2028 के लिए एमपीएसईडीसी को देंगे जिम्मेदारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों में मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम लिमिटेड (एमपीएसईडीसी) के माध्यम से साइबर सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के लिए भी नगरीय प्रशासन विभाग के आईटी प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी एमपीएसईडीसी को दी जाएगी। इसके लिए मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम लिमिटेड (एमपीएसईडीसी) द्वारा अभी से प्लान बनाकर कार्य किया जाए। इंजीनियरिंग कॉलेजों का उच्च शिक्षा से हो समन्वय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सक्षम बने एवं विभिन्न प्रोजेक्ट की साइबर सुरक्षा के लिए भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6 पुराने शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों को आईआईटी की तर्ज पर विकसित किया जाए। आवश्यकता अनुसार इंडस्ट्री की मदद कॉलेज को विकसित करने में ली जाए। प्रदेश में आ रहे नए उद्योगों में कौशल प्राप्त श्रमिक कार्य के लिए उपलब्ध हों, इस दिशा में भी प्रयास बढ़ाए जाएं। उन्होंने स्टेट डाटा सेंटर के लिए आवश्यकता के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देशित किया कि उद्योगों के लिए सभी विभागों का इंटीग्रेटेड सिंगल विंडो सिस्टम डेवलप किया जाए। सभी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को आईटी डिपार्टमेंट से समन्वय स्थापित कर विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उच्च शिक्षा विभाग और क्रिस्प एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद को आपस में समन्वय कर ग्रामीण प्रौद्योगिकी के लिए कार्य करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पीपीपी मोड पर प्रदेश में आईटी पार्क विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रोन टेक्नोलॉजी के व्यापक उपयोग की जरूरत बताते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा एनालिटिक्स जैसी नवीन तकनीक का समावेश किया जाए। पुलिस विभाग में विभिन्न स्थानों का डाटा को इंटीग्रेटेड कर हीट मैप डेवलप करें, जिससे अपराध का विशलेषण किया जाए अपराधों में कमी लाई जा सके। मुख्य सचिव ने पीएम गति शक्ति पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने पर भी जोर दिया। अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग संजय दुबे ने विभागीय कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन टेक्नोलॉजी का विभिन्न विभागों में उपयोग हो रहा है। प्रदेश में राजस्व, वन, नगरीय प्रशासन, रेरा, कृषि और उद्योग विभागों में ड्रोन टेक्नोलॉजी तकनीक विकसित करने के प्रोजेक्ट्स प्रारंभ किए गए हैं। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट्स की भी जानकारी दी। प्रदेश में आने वाले वर्ष की महत्वपूर्ण गतिविधियां मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक अनिल कोठारी ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों, भविष्य की योजनाओं, प्रस्तावित गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। दिसम्बर माह में वराह मिहिर खगोलीय वेधशाला डोंगला के ऑटोमेशन के सम्पन्न कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी द्वारा … Read more

प्रदेश में खाकी भी सुरक्षित नहीं: ड्यूटी पर तैनात ASI के साथ युवकों ने की मारपीट

Even khaki is not safe in the state: Youths beat up ASI on duty राजगढ़। मध्य प्रदेश में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद है। हाल ये हो गए हैं कि, सुरक्षा देने वाली पुलिस ही सुरक्षित नहीं रहे। ताजा मामला राजगढ़ से सामने आया है। जहां ड्यूटी पर तैनात एएसआई के साथ बदमाशों ने मारपीट की। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के शासकीय जिला अस्पताल का है। जहां दो दिन पहले अस्पताल की एक महिला डॉक्टर से अभद्रता का मामला सामने आने के डॉक्टरों की सुरक्षा में तैनात ASI के साथ अब मारपीट की गई। चार युवक डॉक्टर को दिखाने के नाम पर अस्पताल में घुसे और पुलिस अफसर की जमकर पिटाई कर दी। बतादें कि दो दिन पहले ही अस्पताल की एक महिला डॉक्टर से अभद्रता करने के मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद अस्पताल ASI को तैनात किया गया था। लेकिन लगता है की जनता को सुरक्षा देने वाली पुलिस ही अब असुरक्षित है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए की वर्दी वाले पर हाथ उठाने लगे हैं। मामले में पुलिस ने चार युवकों पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet