LATEST NEWS

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का 24 किलोमीटर का हिस्सा तैयार, जल्द होगा शुरू

फरीदाबाद फरीदाबाद में बाईपास पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का मीठापुर से कैली इंटरचेंज तक 24 किलोमीटर का हिस्सा तैयार हो गया है। 12 नवंबर को इसे वाहनों के लिए खोला जा सकता है। इसके लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी तैयारी में जुट गई है। इसके बाद मीठापुर से ही लोग एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर पाएंगे। एक-दो दिन में कंपनी की ओर से एक्सप्रेस-वे को ट्रायल के लिए शुरू किया जाएगा, ताकि देखा जा सके कि कहां क्या कमी रह गई है। बता दें कि जिले की सीमा में इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की डेडलाइन सितंबर थी, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। यह देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में शुमार है। इसकी कुल लंबाई 1350 किलोमीटर है। इससे दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में आना-जाना संभव हो सकेगा।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना जारी, ट्रम्प ने 19 राज्यों में हासिल की जीत, हैरिस 09 में विजयी

वाशिंगटन अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है और धीरे-धीरे नतीजे भी आते जा रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 28 राज्यों के नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी के पू्र्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 19 राज्यों में जीत हासिल की है, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को 09 राज्यों में जीत मिली है। यहां अब तक आए नतीजों में कोई बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिला है। डेमोक्रेट्स के वफादार ब्लू स्टेट ने सुश्री हैरिस को जीत दिलाई है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के वफादार रेड स्टेट में श्री ट्रम्प जीत रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जब तक 07 स्विंग स्टेट (पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, नेवादा, एरिजोना और नॉर्थ कैरोलिना)का नतीजा नहीं आएगा, तब तक कोई पार्टी जीत का दावा नहीं कर सकती। स्विंग स्टेट वे राज्य हैं जहां दोनों पार्टियों के बीच वोट का मार्जिन काफी कम रहता हैं। वहीं, कुछ राज्यों में वोटिंग खत्म होने में अब भी समय है। अमेरिका के 50 राज्यों में 538 इलेक्टोरेल वोट्स यानी सीटों के लिए वोटिंग मंगलवार को भारतीय समय के मुताबिक शाम ०4 बजे शुरू हुई। आज सुबह करीब 9:30 तक सभी राज्यों में वोटिंग खत्म हो जाएगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही हो रहे संसदीय चुनाव में भी श्री ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन को बढ़त मिली हुई है। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रम्प और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ है। अगर सुश्री जीतीं, तो अमेरिका में 230 साल के इतिहास में पहली बार कोई महिला राष्ट्रपति बनेगी। वहीं, अगर ट्रम्प जीतते हैं तो 04 साल बाद व्हाइट हाउस में वापसी करेंगे। सुश्री हैरिस फिलहाल अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं, जबकि श्री ट्रम्प 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। डोनाल्ड की बढ़त को शेयर बाजार का सलाम… शेयर बाजार (Share Market) में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद की तुलना में 295 अंक की तेजी के साथ 79771 के लेवल पर ओपन हुआ. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी जोरदार तेजी के साथ 24308.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के चलते ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है. ग्लोबल मार्केट में तेजी से उछला बाजार पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को धमाकेदार शुरुआत की. BSE Sensex मंगलवार के अपने बंद 79,476.63 के लेवल से 295 अंक चढ़कर 79,771.82 के लेवल पर ओपन हुआ. जबकि NSE Nifty 24,213.30 के स्तर की तुलना में बढ़त लेते हुए 24,308.75 के स्तर पर खुला. बाजार में इस तेजी का असर प्री-ओपनिंग सेशन में भी दिखाई दिया था. जब सुबह 9.15 बजे पर शेयर मार्केट ओपन हुआ, तो BSE लार्जकैप के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. वहीं 8 शेयर ऐसे रहे, जिनकी शुरुआत लाल निशान पर हुई.   ट्रंप को लीड मिलने से बाजार बमबम अमेरिका में होने वाली किसी भी हलचल का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिलता है, फिर चाहे बात चुनावों की हो, या फिर US Fed के फैसलों की. ऐसे में इलेक्शन रिजल्टस भी बाजार को प्रभावित कर सकता है. ग्लोबल ब्रोकरेज पहले से ही ये अनुमान जता रहे थे कि अगर चुनावी नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिलती है, तो भारतीय शेयर बाजार में रैली देखने को मिल सकती है. कुछ ऐसे ही संकेत चुनावी नतीजों के दौरान भी देखने को मिल रहे हैं. Donald Trump को मिली लीड के असर से शेयर बाजार ने भी जोरदार शुरुआत की है. गौरतलब है कि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Emkey Global ने अमेरिकी चुनावों को लेकर जारी अपनी रिपोर्ट में अनुमान जाहिर करते हुए कहा है कि अगर इस इलेक्शन में ट्रंप जीतते हैं, तो फिर भारतीय बाजार में कुछ दिनों तक रैली देखने को मिल सकती है. इन शेयरों में तूफानी तेजी Share Market में तेजी के बीच HCL Tech Share (2.24%), Infy Share (2.03%), SunPharma Share (1.62%), Bajaj Finserv (1.28%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. मिडकैप कैटेगरी में शामिल Dixon Share (4.76%), RVNL Share (3.59%), IRCTC Share (3.44%) की उछाल के साथ ट्रेड करते नजर आए, तो वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल CCL Share (8.97%), Kaynes Share (6.14%) और NwtWeb Share (5.08%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. डोनाल्ड ट्रंप 214 सीटों पर आगे खबर लिखे जाने तक अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के रुझान बेहद रोमांचक होते नजर आ रहे थे. US Election काउंटिंग के बीच राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस जहां 179 सीटों पंर आगे चल रही थी, तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप 214 सीटों पर लीड बनाए हुए थे. मंगलवार को अचानक उछला था बाजार बीते कारोबारी दिन मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 78,542 के लेवल पर ओपन हुआ था और कारोबार के दौरान 79,523.13 के लेवल तक उछला था. हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर ये 694.39 अंक का तगड़ी बढ़त के साथ 79,476.63 के लेवल पर बंद हुआ था. इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 23,916.50 के लेवल पर खुलने के बाद अंत में 217.95 अंक की तेजी लेकर 24,213.30 के स्तर पर क्लोज हुआ था.  

लालपुर में हुए तिहरे हत्याकांड का थाना गाडासरई पुलिस ने किया खुलासा,प्रेस वार्ता आयोजित कर दी गई जानकारी

लालपुर में हुए तिहरे हत्याकांड का थाना गाडासरई पुलिस ने किया खुलासा,प्रेस वार्ता आयोजित कर दी गई जानकारी डिंडोरी जिले के ग्राम लालपुर में तिहरे हत्याकांड का का हुआ खुलासा मिली पुलिस को बड़ी सफलता। डिंडौरी 31/10/2024 को शाम करीब 05.25 बजे डायल 100, FRV बजाग को थाना गाडासरई अंतर्गत ग्राम लालपुर सानी मे दो पक्षो के बीच लडाई झगडा होने की सूचना प्राप्‍त होने पर FRV मे मौजूद पुलिस स्‍टॉफ तत्‍काल घटना स्‍थल ग्राम लालपुर सानी मौके पर शाम 06 बजे पहूचा, जहां पर घटना की स्थिति को देखते हुये दो व्‍यक्ति लहू-लुहान, खुन से लथपथ मृत स्थिति मे होने व अन्‍य दो व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्‍था में पडे होने पर, तत्‍काल थाना प्रभारी गाडासरई को घटना से अवगत कराते हुये घायलो को तत्‍काल FRV मे रखकर ईलाज हेतु अस्‍पताल रवाना हुआ, प्राथम‍ि‍क स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र गाडासरई में घायल रघुराज मरावी की मृत्‍यु हो गयी थी एवं अन्‍य घायल रामराज मरावी को उच्‍चस्‍तरीय ईलाज हेतु जिला अस्‍पताल डिण्‍डौरी रिफर किया गया था। इस संबधी FRV से प्राप्‍त गंभीर सूचना पाकर स्‍टाफ के साथ तत्‍काल रवाना हुये थाना प्रभारी गाडासरई निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के द्वारा मौके पर पहुचकर पुलिस अधीक्षक महोदय को घटित घटना से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डिण्‍डौरी के. के. त्रिपाठी घटना स्‍थल लालपुर सानी मौके पर पहुचे। द्वारा शाम रात्रि हो जाने से घटना स्‍थल को सुरक्ष‍ित करने व घटना स्‍थल के सूक्ष्‍म वैज्ञानिक निरीक्षण हेतु FSL टीम बालाघाट को बताया गया तथा घटना घटित कर फरार आरोपियो की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमो को अलग – अलग दिशाओं मे रवाना किया गया तथा प्रार्थी रोशनी पति रघुराज मरावी निवासी लालपुरसानी की रिपोर्ट पर थाना गाडसरई मे अपराध क्रमांक 323/2024 धारा 103(1), 296, 190, 191(3), 351(2) BNS के तहत 07 एवं अन्‍य आरोपियों के विरूध अपराध पंजीबध्‍द किया गया है।                  FSL टीम बालाघाट के मौके पर आने पर घटना स्‍थल का सूक्ष्‍म निरीक्षण किया गया, घटना स्‍थल पर मौजूद साक्ष्‍यो को संकलित किया गया हैं। मृतक धर्मराज मरावी, शिवराज मरावी एवं रघुराज मरावी के शव का पंचनामा कार्यवाही, गाडासरई अस्‍पताल से पीएम कराया जाकर मृतको के शवो को कार्यपालिक दण्‍डाधिकारी की उपस्‍थ‍िति मे दफन किया गया। फरार आरोपियो की धरपकड़ के लिये रवानाशुदा टीमो के द्वारा दिनांक 01/11/2024 को 04 आरोपी, पतिराम मरावी, कार्तिक मरावी, घनश्‍याम मरावी एवं कवल सिंह मरावी सभी निवासी ग्राम लालपुरसानी को सागरटोला से गिरफ्तार किया जाकर न्‍यायालय के आदेश से जेल भेजा गया तथा अन्‍य फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिला मुख्‍यालय स्‍तर से SIT टीम भी गठित की गई थी। जिनके द्वारा आरोपिगणो के संभावित अलग-अलग पता ठिकानो पर दबिश देते हुये दिनांक 04/11/2024 को ग्राम धनौली से आरोपी जीवन मरावी को, ग्राम घानामार से आरोपी शंकर मरावी व लोकसिंह मरावी को व राजेन्‍द्रग्राम जिला अनुपपूर के जंगल से सोनसिंह मरावी को एवं डिण्‍डौरी से जेहर सिंह मरावी सभी निवासी लालपुर सानी को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियो से हत्‍या करने में प्रयुक्‍त कुल्‍हाड़ी, डण्‍डा व तलवार को जप्‍त किया हैं। जिन्‍हे घटना स्‍थल से जप्‍त साक्ष्‍यो के साथ परीक्षण हेतु फॉरेंसिक लेबरोटरी भेजा जायेगा। प्रकरण का एक आरोपी सरवन मरावी घटना दिनांक समय से लगातार फरार हैं। पुलिस टीमे फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्‍थानो मे लगातार दबिश दे रही हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ईनाम की उद्दघोषणा की गई है।                                      प्राप्‍त जानकारी अनुसार सन 1957 में मृतक धरम सिंह के पिता जी पटवारी सिंह को आरोपी पक्ष के पिता खेत सिंह द्वारा ग्राम लालपुर में स्थित जमीन खसरा नबंर 290/1 करीब 23 एकड जमीन दी गई थी, जिसका प्रकरण नबंर संशोधन पंजी 6/57 दिनांक 04-05-1957 है। इसके बाद खेत सिंह के पुत्रों ने केस लगाया तब नायब तहसीलदार कंरजिया के आदेश क्रमांक 47/आदेश/6/2012-2013 में धरम सिंह के परिवार जनों का नाम हटवा दिया गया इसके बाद धरम सिंह ने एडीएम  कार्यालय  में केस लगाया जो 2014-2015 में एसडीएम द्वारा नायब तहसीलदार करंजिया के आदेश को यथावत रखा था। जिस पर मृतक पक्ष के द्वारा द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड न्यायालय डिण्डौरी में दिनांक 09.10.2017 को केश दर्ज कराया गया था जो विचाराधीन था, वर्तमान तक निर्णय नहीं होने से दोनों पक्षों में जमीनी कब्जे को लेकर बीच-बीच में वाद विवाद होता था, इसी वर्ष फसल बोने के वक्त लडाई झगडा विवाद होने पर आरोपी पक्ष की ओर से घनश्याम मरावी के द्वारा मृतक पक्ष के विरूध अप.क्र. 193/24 धारा 294,323,506,34 ताहि का अपराध थाना गाडासरई में पंजीबद्ध कराया गया था जो पुलिस द्वारा विवेचना उपरांत दिनांक 10.09.2024 को माननीय सी.जे.एम. न्यायालय डिण्डोरी में चालान पेश किया गया था, जिसका प्रकरण क्रंमाक 961/2024 न्यायालय में विचाराधीन हैं इस दौरान पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों में इस्‍त0 क्रमांक 365,366/2024 धारा 107,116(3) जाफौ के तहत प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही की गई थी सम्‍पूर्ण कार्यवाही  मे थाना प्रभारी गाडासरई निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उनि संजय धुर्वे, उनि ध्रुव कुमार सिंह, सउनि मनमोहन चौधरी, सउनि बालमुकंद चौरसिया, सउनि धनंजय साहू, सउनि अनिल उसराठे, सउनि केपी सिंह, सउनि प्रवीण सिंह, प्रआर 84 शिवकुमार पुषाम, प्रआर 298 पंकज सिंह कुशराम, प्रआर 81 हरनाम सिंह, प्रआर 12 रविन्‍द्र यादव, प्रआर 66 शिवकुमार झलपे, आर 352 आशीष लांजेवार, आर 211 सतेन्‍द्र डहेरिया, आर 21 धनंजय पारधी, आर 42 विनोद राठौर, आर 420 कल्‍याण कुशराम, आर 417 राजा, आर 93 मुकेश, आर 224 शैलेन्‍द्र, मआर 108 रंजीता, गोपनीय सैनिक बुधराम मौलिया, ग्रारसस सुभाष मरावी तथा सायबर सेल से प्रआर 202 मुकेश प्रधान व जगदीश सिंह की महत्‍वपूर्ण भूम‍िका रही।                                    सम्‍पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गाडासरई निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उनि संजय धुर्वे, उनि ध्रुव कुमार सिंह, सउनि मनमोहन चौधरी, सउनि बालमुकंद चौरसिया, सउनि धनंजय साहू, सउनि अनिल उसराठे, सउनि केपी सिंह, सउनि प्रवीण सिंह, प्रआर 84 शिवकुमार पुषाम, प्रआर 298 पंकज सिंह कुशराम, प्रआर 81 हरनाम सिंह, प्रआर 12 रविन्‍द्र यादव, प्रआर 66 शिवकुमार झलपे, आर 352 आशीष लांजेवार, आर 211 सतेन्‍द्र डहेरिया, आर 21 धनंजय पारधी, आर 42 विनोद राठौर, आर 420 कल्‍याण कुशराम, आर 417 राजा, आर 93 मुकेश, आर 224 शैलेन्‍द्र, मआर 108 रंजीता, गोपनीय सैनिक बुधराम मौलिया, ग्रारसस सुभाष मरावी तथा सायबर सेल से प्रआर 202 मुकेश प्रधान व जगदीश सिंह की महत्‍वपूर्ण भूम‍िका रही।

बाईक रैली के माध्यम से न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ

डिंडौरी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीना आशापुर के मार्गदर्शन में विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में  04.11.2024 से 09.11.2024 तक न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्तर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से विधिक सेवा जागरूकता बाईक रैली के माध्यम से न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ नीना आशापुरे प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली का शुभारंभ किया गया। जिसमें पैरालीगल वालेंटियर्स एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल/पैनल अधिवक्ता तथा न्यायालयीन/विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा एनजीओ एवं स्वयसेवी संगठन सम्मिलित होकर बाईक रैली को नगर भम्रण हेतु रवाना किया गया। उक्त बाईक रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः जिला न्यायालय परिसर में समाप्त हुई।       शुभारंभ कार्यक्रम में प्रथम जिला न्यायाधीश मुकेश कुमार डांगी, सचिव/जिला न्यायाधीश शिवकुमार कौशल, तृतीय जिला न्यायाधीश कमलेश कुमार सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदन सिहं चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी उत्कर्षराज सोनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहसीना खान, न्यायिक मजिस्ट्रेट रिया डेहरिया, यातायात प्रभारी सुभाष उईके, नेहरू युवा केन्द्र आर.पी.कुशवाहा, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैनल लायर्स, पैरालीगल वालेंटियर्स व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

पीसीएस प्री और आरओ-एआरओ परीक्षा की तिथि घोषित, आयोग ने लागू किया नॉर्मलाइजेशन

प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की तिथि घोषित कर दी है। दोनों परीक्षा दो दिवसों में कराई जाएंगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को दो पालियों में होगी, वहीं आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तीन पालियों में आयोजित होगी। केंद्र निर्धारण के कड़े मानकों के अनुरूप केंद्र नहीं मिलने के कारण आयोग ने परीक्षा एकाधिक पालियों में कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आयोग ने नॉर्मलाइजेशन भी लागू करते हुए परसेंटाइल का फार्मूला भी जारी कर दिया है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश के 41 जनपदों में सात व आठ दिसंबर को दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक व द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगा। वहीं, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तय कर दी गई है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है, इसलिए इसे तीन पालियों में विभाजित किया गया है। 22 दिसंबर को प्रथम पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगी। 23 दिसंबर को तृतीय पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक चलेगी। उपसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार, शासनादेश के तहत एक पाली में अधिकतम पांच लाख अभ्यर्थियों को शामिल किया जा सकता है। इससे अधिक परीक्षार्थियों के लिए एक से अधिक पाली का प्रावधान रखा गया है। इसके साथ ही आयोग द्वारा उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशें लागू करते हुए परीक्षाओं के मूल्यांकन में परिवर्तन पर मुहर लगा दी है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें नवंबर में जा रहे हैं ट्रेन से तो हो जाएं सावधान, रेलवे ने कैंसिल कीं ये ट्रेनें

भोपाल भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क माना जाता है। यह देश की लाइफ लाइन है, जो लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचती है। यहां रोजाना 13,000 से भी अधिक ट्रेनों का संचालन होता है, जिसमें लाखों यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे द्वारा समय-समय पर अपने यात्रियों को सुविधा मुहैया कराई जाती है, नियमों में बदलाव भी किए जाते हैं। ट्रेन में अमिर से लेकर गरीब हर वर्ग के लोग ट्रैवल करते हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railways) भीड़-भाड़ को देखते हुए त्योहारी सीजन, गर्मी और सर्दी के दिनों में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। हालांकि, पिछले कुछ समय से रेलवे द्वारा अलग-अलग कार्यों के चलते कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, तो कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। आज हम आपको रेलवे द्वारा कैंसिल किए गए उन ट्रेनों के बारे में बताएंगे, जिन्हें कुछ समय के लिए रद्द कर दिया गया है, तो कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है। कैंसल ट्रेन (Train Cancelled) 8 नवंबर 2024 और 10 नवंबर 2024 को जोधपुर से चलकर भोपाल आने वाली ट्रेन नंबर 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, 9 नवंबर 2024 और 11 नवंबर 2024 को भोपाल से चलकर जोधपुर को जाने वाली भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, जिसकी गाड़ी संख्या 14814 है, इसे रद्द किया गया है। शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें (Short Terminated Trains)     गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस है, जो कि 9 नवंबर 2024 को सुबह 11:25 सांगानेर पर शॉर्ट टर्मिनेटेड की जाएगी। यह ट्रेन सांगानेर से अजमेर के बीच चलेगी।     ट्रेन नंबर 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 10 नवंबर को सांगानेर से शॉर्ट टर्मिनेटेड होगी। जिसकी टाइमिंग यहां 5:40 होगी।     इसके अलावा, 9 नवंबर 2024 को ट्रेन नंबर 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस फुलेरा पर शॉर्ट टर्मिनेटेड होगी। यह ट्रेन फुलेरा से जयपुर तक ही चलेगी। कारण यात्री घर से निकलने से पहले एक बार शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेन और कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट अवश्य चेक करें। दरअसल, भारतीय रेलवे द्वारा अलग-अलग रेल डिवीजनों पर नई-नई रेल लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा है, ताकि रेलवे कनेक्टिवटी को बढ़ाया जा सके। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का काम होने वाला है, इसलिए भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली इन ट्रेनों को रद्द और शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है।

जल संसाधन विभाग के स्टॉल में राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत

रायपुर राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मेला ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव 2024 में जल संसाधन विभाग के स्टॉल में राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई है। आम लोगों को राज्य की प्रमुख सिंचाई योजनाओं के बारे में जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं से संबंधित आकर्षक मॉडल बनाया गया है। इसके माध्यम से राज्य में जल संसाधन के प्रबंधन और सिंचाई क्षमता के विस्तार की जानकारी भी दी जा रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार किए गए इस मॉडल में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, इंद्रावती नदी में बेउरगांव बैराज तथा मटनार बैराज, अहिरन खारंग लिंक परियोजना, सिकासार कोडार इंटर लिकिंग परियोजना, इंद्रावती महानदी जोड़ो परियोजना का सर्वेक्षण कार्य, छपराटोला लिंक परियोजना, मोहमेला सिरपुर बैराज, दिलीप सिंह जूदेव (केलो) वृहद परियोजना तथा परसाही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई योजना को दशार्या गया है। जल संसाधन विभाग के स्टॉल में यहां आने वाले आम नागरिकों को राज्य में जल प्रबंधन को सुधारने और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही जलाशय निर्माण, नहरों का विस्तार, और जल संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। स्टॉल में राज्य की जल नीति और जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के प्रयासों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

प्रयागराज महाकुंभ में पहली बार भीष्म क्यूब की तैनाती, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी क्यूब की तैनाती की गई थी

प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आपात स्थितियों से निपटने के लिए योगी सरकार ने व्यापक तैयारी की है। महाकुंभ में पहली बार भीष्म क्यूब की तैनाती की जा रही है, जो अत्याधुनिक तकनीक से युक्त क्रांतिकारी मोबाइल अस्पताल है। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भी भीष्म क्यूब की तैनाती की गई थी। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, प्रयागराज डॉ. वी.के. मिश्रा ने बताया कि एक भीष्म (बैटलफील्ड हेल्थ इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर मेडिकल सर्विसेज) क्यूब 200 लोगों का एक साथ उपचार कर सकता है। भीष्म क्यूब में सर्जिकल सुविधाएं, डायग्नोस्टिक टूल्स और रोगी के देखभाल से संबंधित सभी सुविधाएं मौजूद हैं। ये बेहद मजबूत, वॉटरप्रूफ और हल्के हैं। इससे तुरंत इलाज की सुविधा शुरू की जा सकती है। यह चिकित्सा सेवाओं के प्रभावी समन्वय, वास्तविक समय में निगरानी और कुशल प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डाटा एनालिटिक्स को एकीकृत करता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि भीष्म क्यूब की पूरी यूनिट को आसानी से हाथ, साइकिल या ड्रोन द्वारा भी ले जाया जा सकता है। इस चलते-फिरते अस्पताल की खासियत यह है कि इसे आपातकालीन परिस्थितियों में विमान से एयरड्रॉप किया जा सकता है। भीष्म क्यूब 12 मिनट के भीतर तैनात होने की क्षमता रखता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि इन पोर्टेबल हॉस्पिटल क्यूब्स का विकास और परीक्षण भारतीय वायुसेना, भारतीय स्वास्थ्य सेवा संस्थानों और डिफेंस टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स ने मिल कर किया है। गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को भीष्म क्यूब की यूनिट्स भेंट स्वरूप दी थीं।

रिकी पोंटिंग ने कहा- चेन्नई एक मैच के लिए धोनी को बाहर रखने के बारे में सोच सकती है

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) द्वारा एमएस धोनी को रिटेन किए जाने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि धोनी को अगले सीजन में उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए यहां-वहां एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है। 43 वर्षीय, जो अपने खेल करियर के अंतिम चरण में हैं, 2020 में अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करने के बाद से केवल आईपीएल में ही नज़र आए हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व में सीएसके को पांच आईपीएल खिताब दिलाए। द आईसीसी रिव्यू के हालिया एपिसोड में पोंटिंग ने कहा, “दो सीजन पहले शायद उनका सबसे खराब सीजन रहा था, लेकिन फिर पिछले साल उन्होंने वापसी की और पुराने एमएस धोनी की तरह कुछ मैचों में वास्तव में प्रभाव डाला।” “मुझे लगता है कि अब भी ऐसा ही होगा… हो सकता है कि वे उन्हें पूरे सीजन में न खिला पाएं। वे उसे एक मैच के लिए बाहर रखने और उसे यहां-वहां आराम देने के बारे में सोच सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा रहे हैं।” पोंटिंग ने धोनी की लंबी अवधि के लिए प्रशंसा व्यक्त की और टीम के कप्तान न होने के बावजूद उनकी मेंटरशिप क्वालिटी की सराहना की। पोंटिंग ने कहा, “वह जिस भी टीम में हो, चाहे वह कप्तान हों या न हों, वह हमेशा उस समूह के लिए मेंटर और लीडर रहेंगे, चाहे वह खेल रहे हों, चाहे वह किनारे पर बैठे हों, वह बस ऐसा ही है…वह चेन्नई के लिए महत्वपूर्ण है, वह नेतृत्व जो वह मैदान पर और मैदान के बाहर लाता है।” “सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वे होते हैं जो लंबे समय तक इस तरह के उच्च स्तर को बनाए रखने में सक्षम होते हैं… 10, 12, 14 साल के करियर के लिए।” पोंटिंग ने इस बात पर जोर दिया कि धोनी ने स्थिति के अनुसार खुद को ढालने की अपनी अनूठी क्षमता के साथ खेल में प्रभावशाली बने रहने के लिए वर्षों में कैसे विकास किया है। पोंटिंग ने कहा, “वह अब पारी की आखिरी 20 गेंदों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी दिखा रहे हैं कि ऐसा करके आप खेल पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।”  

हर जिले में साइबर थाना, हर थाने में हेल्प डेस्क… फ्रॉड करने वालों की खैर नहीं

CM Mohan Yadav’s action plan: Cyber ​​police station in every district, help desk in every police station… fraudsters are in trouble मध्य प्रदेश के हर जिले में अब साइबर पुलिस स्टेशन खुलेंगे और हर थाने में हेल्प डेस्क बनेगी। अब तक यह सुविधा सिर्फ भोपाल में थी। अन्य जिलों में पुलिस थानों में साइबर ठगी की शिकायतें लिखी जाती थीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है। भोपाल ! मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब हर जिले में एक साइबर थाना और हर थाने में एक साइबर हेल्प डेस्क होगी।यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। अभी तक सिर्फ भोपाल में ही एक साइबर थाना था, बाकी जिलों में साइबर क्राइम के मामले क्राइम ब्रांच में दर्ज होते थे। एक साल पहले आ गया था प्रपोजल साइबर हेल्प डेस्क बनाने का प्रस्ताव तो एक साल पहले ही आ गया था, लेकिन बजट नहीं होने की वजह से इस पर काम नहीं हो पाया था। अब राज्य साइबर मुख्यालय ने इसके लिए शासन से बजट की मांग की है और उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा सभी जिलों में शुरू हो जाएगी। पुलिसकर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क में एक पुलिसकर्मी को साइबर क्राइम की जांच के लिए ट्रेनिंग देकर तैनात किया जाएगा। यह पुलिसकर्मी लोगों की शिकायतें सुनेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें साइबर थाने भेजेगा। इस साल में 250 करोड़ की ठगी साइबर क्राइम के मामलों में पिछले कुछ सालों में काफी तेजी आई है। पिछले पांच सालों में साइबर क्राइम की शिकायतें पांच हजार से बढ़कर तीन लाख से ज़्यादा हो गई हैं। साइबर पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। दूसरे देशों से ठगी कर लेते हैं लोग साइबर पुलिस के मुताबिक, दूसरे देशों में बैठे लोग भी इस तरह के अपराध में शामिल हैं। साइबर थाने बनने से साइबर कानून के जानकार पुलिसकर्मी तैनात किए जा सकेंगे। इससे अपराध की घटनाओं पर कार्यवाई में तेजी आएगी। जांच से लेकर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने तक का काम समय पर और अच्छी तरह से हो सकेगा। मध्य प्रदेश में बढ़े हैं ऐसे मामले मध्य प्रदेश में साइबर अपराध के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है, इसलिए हर जिले में एक अलग साइबर थाने की सख्त ज़रूरत है। उम्मीद है कि इससे साइबर अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और लोग साइबर ठगी से बच सकेंगे।

छठ पूजा की शुरुआत 7 नवंबर 2024 से, भूल कर भी ना करें ये चीजें

छठ पूजा की शुरुआत इस साल 7 नवंबर 2024 से हो रही है. ये बिहार और झारखंड का सबसे बड़ा पर्व  है जो पूरे देश में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है. हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व है. यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होता है और सप्तमी तिथि तक चलता है. चार दिनों तक चलने वाला ये पर्व सभी के लिए बहुत खास और एहम  होता है. इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है. छठ पूजा में सूर्य देव के साथ उनकी बहन छठ मैया की भी पूजा की जाती है. छठ पूजा को लेकर कई मान्यताए है जो इस के व्रत को और भी खास बनाती है. छठ पूजा पर रखे जाने वाला व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. यह व्रत संतान के लिए रखा जाता है उनकी लंबी उम्र ,अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि  के लिया 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते है. यह व्रत महिलायें रखती है और इसके कुछ कड़े नियम भी है जिनका पालन भी करना पड़ता है. इन बातों का रखें ध्यान व्रती महिलाएं सूर्य  देव को अर्घ्य दिए बिना कुछ भी ना खाएं. पहले और दूसरे दिन सूर्य को जल देने के बाद ही भोजन करें और व्रत रखने वाली महिलाएं जमीन पर ही सोएं. पूजा में किसी भी तरह का चांदी, स्टील और प्लास्टिक के बर्तनो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस पूजा में केवल मिट्टी के चूल्हे और बर्तनो का ही इस्तेमाल करें. पूजा के प्रसाद को गलती से भी बनाते हुए जूठा ना करें और प्रसाद बनाने से पहले कुछ भी न खाए. पूजा में साफ-सफाई का खास ख्याल रखें. 36 घंटो के व्रत और पूजा करने के दौरान साफ कपड़े पहने और इस बात पर ध्यान रखें की पूजा की चीज़ो को साफ हाथ से ही छुएं. छठ पूजा के दौरान बिकुल भी मांसाहारी भोजन, लहसुन और प्याज़ का सेवन ना करें. प्रसाद बनाने की जगह पर भोजन न करें. छठ का व्रत रखने वाले अपनी वाणी पर संयम रखें किसी को भी अपशब्द न कहे अन्यथा आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा.

संयुक्त राज्य अमेरिका में विवाहपूर्व सेक्स, 40 % लड़की शादी से पहले ही प्रेग्नेंट!

न्यूयॉर्क अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश । ऐसा देश जहां जाने का सपना हर किसी का होता है ।कहते हैं जो इस देश चला गया , उसकी तो समझो लाइफ बन गई । आपने अमेरिका के बारे में यूं तो बहुत कुछ सुना होगा , लेकिन ऐसी बहुत सी बातें हैं , जो आप नहीं जानते होंगे । यहां की कई बातें आपको काफी हैरान कर सकती है । ये देश कितना धनी है इसका अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि एप्पल , गगूल , माइक्रोसॉफ्ट जैसी दुनिया की बड़ी कंपनीज अमेरिकी कंपनीज हैं । यहां के 5 प्रतिशत लोगों के पास इतना ज्यादा पैसा है जितना दुनिया के 65 प्रतिशत लोगों के पास भी नहीं है । अमेरिका में जितने प्रतिशत लोग वोट देने नहीं जाते उससे कहीं ज्यादा लोग फेसबुक और वॉट्सएप यूज करते हैं । एक रिसर्च के अनुसार यहां की 40 प्रतिशत महिलाएं शादी से पहले बच्चे को जन्म देती हैं । यहां पर शादी को काफी कम महत्व दिया जाता है । – अमेरिका में मैरिड लोगों से ज्यादा उन लोगों की संख्या ज्यादा है जिन्होंने अब तक शादी नहीं की या फिर उनका तलाक हो गया है ।अमेरिका में हर एक घंटे में 100 से ज्यादा तलाक होते हैं ।अमेरिका में 30 प्रतिशत बिजनेस की मालिक महिला ही है । यहां बिजनेस में महिलाओं का वर्चस्व है । यहां तक की किसी बडे पर महिला का ही कब्जा होता है । – लगभग 7 प्रतिशत अमेरिकी ये दावा करते हैं कि वे अपनी जिन्दगी में आज तक नहीं नहाए हैं । स्वास्थ के मामले में अमेरिका को दुनिया में अव्वल माना जाता है , लेकिन इसके बाद भी यहां के 20 से 30 प्रतिशत लोगों की मौत मेडिकल ट्रीटमेंट की गलतियों से होती है और यहां अच्छे हेल्थ केयर के बावजूद यहां के लोगों की औसम आयु विकसित देशों से काफी कम है । सिक्योरिटी के मामले में अमेरिका को अच्छा माना जाता है लेकिन फिर भी दुनिया का आधा क्रेडिट कार्ड फ्रॉड अमेरिका में होता है । अमेरिकी महिलाओं में एक दशक पहले की तुलना में बच्चे पैदा करने की संभावना अधिक है 2024  में प्रसव उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंची अमेरिकी महिलाओं में से जिन्होनें कभी बच्चे को जन्म दिया है, उनकी हिस्सेदारी 10 साल पहले की तुलना में अधिक थी। यू.एस. जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के प्यू रिसर्च सेंटर के विश्लेषण के अनुसार, 40 से 44 वर्ष की आयु की लगभग 86% महिलाएँ माताएँ हैं, जबकि 2016  में यह 80% थी। 1  इस आयु वर्ग की महिलाओं में से जो माताएँ हैं, उनकी हिस्सेदारी 1990 के दशक की शुरुआत में जितनी थी, उतनी ही है। न केवल महिलाओं के माँ बनने की संभावना पहले से ज़्यादा है, बल्कि वे ज़्यादा बच्चे भी पैदा कर रही हैं। कुल मिलाकर, महिलाओं के जीवन में औसतन 2.07 बच्चे होते हैं – 2006 में 1.86 से बढ़कर, जो रिकॉर्ड पर सबसे कम संख्या है। और जो माताएँ हैं, उनके परिवार का आकार भी बढ़ गया है। 2016 में, अपने बच्चे पैदा करने की उम्र के अंत में माताओं ने लगभग 2.42 बच्चे पैदा किए, जबकि 2008 में यह संख्या 2.31 थी। मातृत्व और प्रजनन क्षमता में हाल ही में हुई वृद्धि इस धारणा के विपरीत प्रतीत हो सकती है कि अमेरिका मंदी के बाद “बेबी बस्ट” का अनुभव कर रहा है। हालांकि, प्रत्येक प्रवृत्ति एक अलग प्रकार के माप पर आधारित है। यहाँ विश्लेषण जीवन भर की प्रजनन क्षमता के संचयी माप पर आधारित है, एक महिला द्वारा अब तक जन्म दिए गए जन्मों की संख्या; इस बीच, अमेरिका में प्रजनन क्षमता में गिरावट की रिपोर्ट वार्षिक दरों पर आधारित है, जो एक समय में प्रजनन क्षमता को दर्शाती है।

सांसद पाल किसान संगठनों से बातचीत करेंगे, याचिकाएं जेपीसी के समक्ष रखी जाएंगी

नई दिल्ली वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल बृहस्पतिवार को कर्नाटक का दौरा कर उन किसानों से मुलाकात करेंगे जो वक्फ संपत्तियों पर कथित तौर पर अतिक्रमण को लेकर पिछले दिनों नोटिस दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। बाद में ये नोटिस वापस ले लिए गए थे। पाल के कई अन्य लोगों से भी मिलने की संभावना है, जिनमें कर्नाटक प्रदेश भाजपा के वो कई नेता भी शामिल हैं जो इस मुद्दे को लेकर आक्रामक हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और इस समिति के सदस्य तेजस्वी सूर्या ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘वक्फ संबंधी जेपीसी के अध्यक्ष ने वक्फ की मनमानी कार्रवाई से प्रभावित किसानों के साथ बातचीत करने के लिए सात नवंबर को हुबली और बीजापुर जाने के मेरे अनुरोध पर सहमति व्यक्त की है।’’ सूर्या के मुताबिक, भाजपा सांसद पाल किसान संगठनों से बातचीत करेंगे और उन्हें दी गई याचिकाएं जेपीसी के समक्ष रखी जाएंगी। विवाद खड़ा होने और आलोचना से घिरने के बाद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने कहा कि नोटिस के लिए गजट में हुई त्रुटि जिम्मेदार है। इन नोटिस को वापस ले लिया गया। भाजपा ने दावा किया है कि यह कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। समिति के विपक्षी सदस्य पाल की कार्यप्रणाली की मुखर आलोचना करते रहे हैं और आरोप लगाते रहे हैं कि वह एकतरफा निर्णय ले रहे हैं और पूरी प्रक्रिया को ध्वस्त कर रहे हैं। समिति विभिन्न हितधारकों के विचार सुनने के लिए नौ से 14 नवंबर तक पांच राज्यों की राजधानियों, कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना और लखनऊ का दौरा करेगी।  

Swiggy IPO का इंतजार खत्म, आज से खुलेगा स्विगी आईपीओ, ₹371-390 प्राइस बैंड फिक्स, चेक करें GMP

मुंबई ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी का आईपीओ आज 6 नवंबर से खुल जाएगा. रिटेल निवेशक बुधवार से बोली लगा सकते हैं, जोकि 8 नवंबर को बंद हो जाएगा. कंपनी आईपीओ के जरिए करीब 11,327 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 371-390 रुपए फिक्स किया गया है. इस लिहाज से निवेशकों को हर लॉट में 38 शेयर मिलेंगे. हालांकि ग्रे मार्केट में भाव लगातार गिरता जा रहा है. 6 नवंबर को खुलेगा आईपीओ स्विगी आईपीओ (Swiggy IPO) आज 6 नवंबर से खुलेगा. रिटेल निवेशक पब्लिक इश्यू में 8 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं. बताते चलें कि कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास 26 सितंबर को आईपीओ के लिए अप्लाई किए थे. आईपीओ में 500 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं, ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगी. इसके तहत 18.52 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी. ओएफएस के जरिए करीब 6,666 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. स्विगी पब्लिक इश्यू के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज नियुक्त किया गया है. वहीं, रजिस्ट्रार के तौर पर लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है. ग्रे मार्केट में स्विगी आईपीओ स्विगी के आईपीओ का जलवा ग्रे मार्केट में कम होता जा रहा है. आईपीओ खुलने से पहले प्रीमियम में गिरावट दर्ज की जा रही है. यह मंगलवार को 20 रुपए गिर गया. इस लिहाज ग्रे मार्केट प्रीमियम अब 410 रुपए पर आ गया है, जोकि इश्यू प्राइस 390 रुपए से 5.13 फीसदी ज्यादा है जोमैटो vs स्विगी का कारोबार ज़ोमैटो ने हाल ही में प्रॉफिटेबिलिटी का ऐलान किया, जिसका वैल्युएशन 30 बिलियन डॉलर के करीब है. इसे ब्लिंकिट और इसके B2B सेगमेंट, हाइपरप्योर के माध्यम से इंस्टेंट कॉमर्स में सफल प्रयासों से बल मिला है. दूसरी ओर, स्विगी के वित्तीय प्रदर्शन ने ग्रोथ और चुनौतियों का मिश्रण दिखाया है. वित्त वर्ष 24 में स्विगी ने 36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,247 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया, जबकि घाटे में 44 प्रतिशत की कटौती की. हालांकि, वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में बढ़ते खर्चों की वजह से स्विगी के घाटे में 8 फीसदी का अजाफा होगा, जो 611 करोड़ रुपए थी. इसके उलट उसी दौरान जोमैटो की आय 253 करोड़ रुपए के फायदे के साथ 4,206 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. भारत में तेजी बढ़ रहा फूड डिलीवरी मार्केट भारतीय फूड डिवीवरी मार्केट को लेकर आगे अच्छा आउटलुक है. एक अनुमान के मुताबिक साल 2030 तक यह 2 लाख करोड़ रुपए के पार निकल जाएगा. देश के फूड डिलीवरी मार्केट में 90% से ज्यादा की हिस्सेदारी स्विगी और जोमैटो के पास है. जोमैटो को मार्केट में साल 2021 में ही लिस्ट हो चुका है. अब स्विगी की बारी है. मीडिया सोर्सेज के मुताबिक स्विगी पर कुछ बैंकरों ने भरोसा जताया है, जोकि 10 से 13 अरब डॉलर की वैल्युएशंस के साथ लिस्ट हो सकती है.

रीजनल रूरल बैंकों के मर्जर की तैयारी में सरकार, अभी पूरे देश में कुल 43 Regional Rural Bank हैं

नई दिल्ली  सरकार की नजर अब क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर है। देश में अभी 43 ग्रामीण बैंक हैं। सरकार उनकी संख्या 28 करना चाहती है। इसके लिए कुछ बैंकों का दूसरे बैंकों में मर्जर करने का प्लान है। इससे इन बैंकों को लागत कम करने और कैपिटल बेस बढ़ाने में मदद मिलेगी। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने इस बारे में एक दस्तावेज तैयार किया है। इसमें ग्रामीण बैंकों के मर्जर का प्रस्ताव है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक छोटे किसानों, कृषि मजदूरों और छोटे कारोबारियों को क्रेडिट देते हैं लेकिन उनकी पूंजी और टेक्नोलॉजी तक पर्याप्त पहुंच नहीं है। 31 मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक इन बैंकों के पास कुल 6.6 लाख करोड़ रुपये जमा थे जबकि उनका एडवांस 4.7 लाख करोड़ रुपये का था। एक बैंकर ने कहा कि प्रस्तावित मर्जर के बाद एक राज्य में एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रह जाएगा। इस बारे में वित्त मंत्रालय ने ईमेल का जवाब नहीं दिया। एसेट्स के हिसाब से देश में अब भी आधे से अधिक बैंकिंग सेक्टर पर सरकारी बैंकों को कब्जा है। सरकार ने बैंकों के कामकाज में सुधार करने और कैपिटल के लिए सरकार पर उनकी निर्भरता कम करने के लिए उन्हें कंसोलिडेट करने की कोशिश की है। कितनी घट चुकी है संख्या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में केंद्र सरकार की 50 फीसदी, स्पॉन्सर या शेड्यूल्ड बैंकों की 35 फीसदी और राज्य सरकार की 15 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकार ने 2004-05 में बैंकों को कंसोलिडेट करने की प्रोसेस शुरू की थी। 2020-21 तक इनकी संख्या 196 से घटाकर 43 की गई थी। प्रस्ताव में महाराष्ट्र में दो रीजनल बैंकों का मर्जर करने की योजना है। साथ ही आंध्र प्रदेश में भी चार बैंकों को मिलाने की बात कही गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet