LATEST NEWS

चटक लाल साड़ी में अदाएं दिखा रही नरगिस फाखरी

मुंबई, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों अपने आकर्षक लुक और फैशन सेंस के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चटक लाल साड़ी में स्टनिंग तस्वीरें साझा की हैं। नरगिस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरों की सीरीज पोस्ट करते हुए लिखा, “रेड हॉट में जलवे बिखेरने के लिए तैयार। दीपावली मना रहे हैं, वाह!” इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा और उन्हें कई तारीफें भी मिलीं। नरगिस की तस्वीरों में उनकी लाल साड़ी, जो उन्होंने स्टाइलिश हील्स के साथ पेयर की थी, बेहद आकर्षक लग रही थी। तस्वीरों में उन्हें शादी के मंडप में जलवे बिखेरते हुए देखा गया, जहां वह खुश नजर आ रही थीं। जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा कीं, उनके प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें सराहना शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, अब तक की सबसे हॉट सेलिब्रिटी, जबकि दूसरे ने कहा, पृथ्वी की सबसे सुंदर लड़की। उनके लुक्स ने फैंस के दिलों में आग लगा दी है। इसके पहले, नरगिस ने दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए एक शाइनिंग ऑफ-बीट सफेद लहंगे में अपनी शानदार तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने उस पोस्ट में कैप्शन दिया था, हैप्पी दीपावली, यह दीपावली आपके और आपके प्रियजनों के लिए नई उम्मीद, सपने और उज्जवल कल लाए।काम के मोर्चे पर, नरगिस फाखरी ने 16 साल की उम्र में एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में इम्तियाज अली की म्यूजिकल-ड्रामा “रॉकस्टार” के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में नरगिस ने हीर कौल का किरदार निभाया, जो बोन मैरो एपनेसिया बीमारी से ग्रसित थी। उनके काम को काफी सराहा गया और यह फिल्म उन्हें स्टार बना गई। इसके बाद, नरगिस ने राजनीतिक थ्रिलर “मद्रास कैफे” में भी शानदार अभिनय किया। उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल कॉमेडी “मैं तेरा हीरो स्पाई” और “हाउसफुल 3” में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। नरगिस ने हॉलीवुड में भी कदम रखा, जब उन्होंने पॉल फीग की एक्शन-कॉमेडी स्पाई में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ मेलिसा मैकार्थी, जेसन स्टैथम और जूड लॉ जैसे बड़े सितारे भी थे।  

वाटर प्लांट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, जान बचाकर भागे कर्मचारी

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में एक वाटर प्लांट में भीषण आग लग गई। घटना के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया। कर्मचारी इधर उधर भागने लगे। वहीं आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। महू तहसील के मानपुर इलाके में स्थित किनले कंपनी के पानी की बोतल बनाने वाले प्लांट में भीषण हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, प्लांट में अचानक जोरदार धमाकों के साथ आग लग गई, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे प्लांट के कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर निकले। फिलहाल दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट को काफी नुकसान हुआ है। एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी ने बताया कि सुबह 10 बजे मानपुर थाना क्षेत्र में किनले वाटर फैक्ट्री के प्लांट में आग लगी थी। आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी था। फिलहाल आग पर कंट्रोल पा लिया गया है, लेकिन अंदर प्लास्टिक होने के कारण अब भी अंदरूनी तौर पर आग लगी हुई है, जिसे फॉर्म से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।

अब घर बैठे करें पुलिस में शिकायत, राजस्थान-अजमेर डीआईजी ने दी थानों और चौकियों के चक्कर से राहत

अजमेर. अजमेर रेंज के परिवादियों को अब अपनी परेशानी बताने के लिए थाने, चौकी और एसपी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल ने नई पहल करते हुए व्हाट्स एप के शिकायत रजिस्ट्रेशन नंबर 8764853020 जारी किए हैं। जिसके जरिये महीने के पहले और अंतिम शुक्रवार को परिवादी वीडियो कॉल के माध्यम से अधिकारी को अपनी पीड़ा बता सकता है। रेंज के जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ व थानों से परिवादी को ऑनलाइन जोड़कर सुनवाई की जाएगी, जिसमें परिवादी इच्छित स्थान चुन सकेगा, इससे दूरदराज से आने वाले परिवादियों को परेशानी नहीं होगी। अजमेर रेंज के परिवादियों को राहत देने के लिए ई-सुनवाई व्हाट्स एप नंबर जारी किया गया है, जिसमें 7 जिलों के परिवादी अपनी शिकायत रेंज स्तर पर जारी व्हाट्स एप नंबर पर भेज सकेंगे। जिसमें रेंज ऑफिस के अधिकारी परिवादी से उसके इच्छित स्थान पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जोड़कर उसकी समस्या का निस्तारण करेंगे। महीने में दो दिन ई-सुनवाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि उनके कार्यालय पर रेंज के सभी परिवादी दूरदराज क्षेत्रों से आते हैं, जिनमें कई लोग आने में सक्षम नहीं होते। इसी को ध्यान में रखते हुए रेंज के सभी परिवादियों के लिए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से महीने के प्रथम और अंतिम शुक्रवार को ई सुनवाई की शुरुआत की गई है, जिसके तहत परिवादी उपलब्ध कराए गए नंबर पर अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इसके बाद रेंज कार्यालय के अधिकारियों द्वारा उस परिवादी को उसके इच्छित स्थान और समय को देखते हुए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिसमें संबंधित थाना अधिकारी और सीओ भी शामिल होंगे। परिवादियों को दूरदराज से कार्यालय पर नहीं आना पड़े इसे लेकर उन्हें यह सुविधा जारी की गई है। डीआईजी ने बताया कि बीते कुछ समय में कई परिवादियों की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के संबंध में शिकायतें मिली थीं, जिसे ध्यान में रखते हुए रेंज के 7 थाना अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। साथ ही बेहतर काम करने वाले थाना अधिकारियों को प्रोत्साहित पत्र भी दिया गया है। डीआईजी शर्मा ने बताया कि महिला अपराध में पिछले साल से इस साल कमी आई है।

नवनियुक्त उप पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना, जानिए किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

Posting of newly appointed Deputy Superintendents of Police, know who got the responsibility and where भोपाल। गृह विभाग के लिए आयोजित उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) चयन परीक्षा 2021 में चयनित 11 नवनियुक्त DSP की पोस्टिंग कर दी गई है। अरुण कुमार द्विवेदी और मयंक राय भोपाल पुलिस रेडियो मुख्यालय में सेवाएं देंगे। जितेंद्र पाटीदार मुरैना पुलिस रेडियो रेंज में पदस्थ किए गए हैं। वहीं संजय कुमार भोपाल पुलिस रेडियो रेंज में रहेंगे। लोकेश कुमार जाटव को इंदौर पुलिस रेडियो प्रशिक्षण शाला में पदस्थ किया गया है।

फिल साल्ट करेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में विकेटकीपिंग

लंदन जोस बटलर की इंगिल्श टीम में वापसी के बावजूद फिल साल्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में विकेटकीपिंग करेंगे। सफेद गेंद के कप्तान बटलर ने अपने पिछले 108 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 106 में विकेटकीपिंग किया है, और केवल दो मैचों में क्षेत्ररक्षण किया है जो दिसंबर 2023 में इंग्लैंड के पिछले कैरेबियाई दौरे के दौरान त्रिनिदाद में हुए थे। साल्ट ने तीसरे वनडे से पहले बारबाडोस में कहा, मैंने हाल ही में इंग्लैंड के लिए बहुत ज़्यादा कुछ नहीं किया है, लेकिन मुझे विकेटकीपिंग करना अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि मैं टीम को सबसे ज़्यादा योगदान दे सकता हूँ। साल्ट ने इंग्लैंड के लिए सभी फ़ॉर्मेट में खेले गए 59 मैचों में से 13 में विकेटकीपिंग की है और उन्हें मौजूदा वनडे सीरीज़ में जॉर्डन कॉक्स से आगे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई है, जो न्यूज़ीलैंड में होने वाली आगामी सीरीज़ में टेस्ट विकेटकीपर जेमी स्मिथ की जगह लेंगे। बटलर पिछले कई महीनों से पिंडली में खिंचाव के कारण बाहर हैं। अगर वह सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए फिट होते, तो साल्ट विकेटकीपिंग करते, क्योंकि बटलर मैदान पर अलग-अलग पोजीशन से कप्तानी करने के लिए प्रयोग करने के लिए उत्सुक हैं। बटलर रविवार को कैरेबियाई पहुंचे और सोमवार को केंसिंग्टन ओवल में ट्रेनिंग की। वह बुधवार को होने वाले निर्णायक वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं और शनिवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो जून में टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड की हार के बाद उनकी पहली उपस्थिति होगी। एसेक्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज माइकल पेपर, जिन्हें मूल रूप से केवल वनडे टीम के लिए चुना गया था, को टी20 टीम में शामिल किया गया है और वे दौरे के बाकी समय के लिए ग्रुप के साथ रहेंगे। इस बारे में कि क्या टीम में बनाए रखने का उनका फैसला दीर्घकालिक है, साल्ट ने कहा, हमने आगे बढ़ने के बारे में कोई बातचीत नहीं की है। मैं इस समय ऐसा करके खुश हूं। साल्ट ने पहले दो वनडे में 18 और 59 रन बनाए, जिसमें उनके अर्धशतक ने इंग्लैंड को दूसरे एदकिदनी मैच में 329 रन के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। पहले मैच में इंग्लैंड के 209 रन पर आउट होने के बाद, कप्तान लियाम लिविंगस्टोन ने प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा था कि टीम को अधिक समझदारी से बल्लेबाजी करने की जरूरत है। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ साल्ट के लिए पिछले साल दिसंबर में कैरेबियाई दौरे के बाद 50 ओवर के क्रिकेट का पहला अनुभव था। इंग्लैंड की गर्मियों के दौरान वन-डे कप के साथ ही हंड्रेड भी खेला जा रहा है, इसलिए इंग्लैंड की नई व्हाइट-बॉल पीढ़ी के कई खिलाड़ियों को लिस्ट ए का बहुत कम अनुभव है। साल्ट ने आवश्यक गति के साथ फिर से तालमेल बिठाने की कठिनाई के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनके बारे में आप यह कह सकें कि ‘ओह, वे अभी बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं’। यह इसकी सच्चाई है क्योंकि हमने 50 ओवरों का बहुत ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। मुझे घरेलू 50 ओवरों की प्रतियोगिता जैसी कोई चीज़ पसंद आएगी। मुझे उसमें खेलने का मौक़ा पसंद आएगा ताकि आप लय हासिल कर सकें और यह हमेशा रुक-रुक कर नहीं हो। लेकिन हमारे पास यही है। एक खिलाड़ी के तौर पर आपको खुद को ढालना होगा।  

दर्जनभर यात्री घायल और 12 नाजुक, छत्तीसगढ़-बालोद में रेलिंग से टकराकर बस पलटी

बालोद. बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में यात्रियो से भरी बस पलट गई घटना डौंडीलोहारा नगर अंडी मोड़ के पास हुआ जहा बस  लोहे के रेलिंग से टकराते हुए 5 फ़ीट नीचे पलटी बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे सभी यात्रीयों को आई चोट आई जिसमे 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए घटना में कंडक्टर और बस मालिक जो बस में मौजूद था उसे भी गंभीर चोट लगी सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए लाया गया। आपको बता दे कि बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर आ रही थी जो मुस्कान कंपनी की बस है। पूरी घटना के मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुँची बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही पूर्ण बस चलाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। बस चालक मौके से फरार हो गया, मामले में डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है। रेलिंग से टकराते हुए हुआ हादसा यात्रियों से जब हमने बात की तब पता चला कि पहले बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने लोहे की रोलिंग से जा टकराई इसके बाद बस और अनियंत्रित होगा और देखते ही देखते बस पलट गई बस पलटने के साथ ही बस में सवाद यात्रियों की चीज पुकार मछली लगी कुछ लोगों द्वारा और आसपास के लोगों द्वारा आपातकालीन वहां को बुलाया गया जिसके बाद सभी को बड़ी-बड़ी अस्पताल ले जाया गया है घटना इतनी भयानक थी कि पलक झपकते ही बस हादसे का शिकार हो गई हम सब अपने अपने गंतव्य को जा रहे थे और कई लोग इतने गंभीर हैं कि उन्हें शायद अस्पताल से कुछ दिन छुट्टी की ना मिल पाए।

डेविड वॉर्नर के अनुसार हाल ही में सीरीज 3-0 से मिली हार से भारतीय टीम का मनोबल कमजोर रहेगा

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की हार का हार का मनेावैज्ञानिक लाभ ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिलेगा। वॉर्नर के अनुसार सीरीज में 3-0 से मिली हार से भारतीय टीम का मनोबल कमजोर रहेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान में ही टिक नहीं पायी। शुभमन गिल और ऋषभ पंत को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों की स्पिन का सामना नहीं कर पाया। इसी को लेकर वार्नर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए बेहद कठिन होगा क्योंकि हमारे पास तीन विश्व स्तर के तेज गेंदबाज और एक स्पिनर है। इन हालातों में अगर मैं भी भारतीय टीम में होता तो दबाव में आ रहता वॉर्नर ने न्यूजीलैंड की फील्डिंग की सराहना की और उपमहाद्वीप में उनके प्रदर्शन को की प्रशकसा की है। वॉर्नर ने कहा कि, मैं उनके पहले टेस्ट को देखूं तो उन्होंने कुछ बेहतरीन कैच पकड़े थे। इससे उनके पक्ष में माहौल बनने के साथ ही विरोधी टीम पर दबाव आ गया था। अगर आप इस तरह के कैच लेते हैं तो आप बढ़त मिलना तया हो जाता हैं। सीरीज में 1-0 से आगे रहने का भी उन्हें लाभ मिला। मुझे पता है कि भारत में जीतना कितना काफी कठिन होता है पर न्यूजीलैंड ने कमाल कर दिखाया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।  

मिठाई के पैसे मांगने पर की तोड़फोड़, राजस्थान-अलवर में तीन बदमाशों ने दुकानदार को पीटा

अलवर. शहर की भेरुबक्स स्वीट्स के सूर्य नगर स्थित आउटलेट पर कुछ बदमाशों ने तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश पहले शाम को धमकी देकर गए और रात्रि को तोड़फोड़ सहित मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। दुकान मालिक डिंपल विजय ने बताया विगत एक डेढ़ साल से बदमाशों के ऊपर मिठाई का पैसा बकाया चल रहा था। मांगने पर तोड़फोड़ करने की धमकी दी जाती है। आज शाम को तीन बदमाश आते हैं और मारपीट और पैसा नहीं देने का अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं। रात को दस बजे के आसपास तीन बदमाश एक बाइक पर आए, जो काले कपड़े से ढके थे। उन्होंने अचानक से हमला कर दिया है। आते ही शोरूम के शीशे पर वार करते किया और उसे तोड़ते हुए अंदर घुस गए। मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि दुकान मालिक लकवा ग्रस्त हैं। उनका गला पकड़ कर खींचा गया। घटना के बाद दुकान मालकिन ने अपने भाइयों को सूचित किया और पुलिस को भी सूचना दी। पीड़ितों का कहना है कि यदि सूचना के बाद पुलिस वहां समय से पहुंच जाती तो यह घटना नहीं होती। पुलिस को तभी सूचना कर दी गई थी, जब ये लड़के धमकी देकर गए थे। यानी पुलिस ने भी इलाके को अब गुंडों के हवाले कर दिया है। इसका परिणाम ये हुआ कि गुंडे आए और खुलेआम यह वारदात करके चले गए।

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने डेनियल से की दोबारा शादी, सामने आईं तस्वीरें

मुंबई, पॉपुलर एक्ट्रेस सनी लियोनी ने दोबारा शादी कर ली है। सनी और उनके पति डेनियल वेबर दोनों ने एक बार फिर मालदीव में शादी कर ली है और उनकी शादी की तस्वीरें चर्चा में हैं। उनकी शादी में उनके तीन बच्चे मौजूद थे। सनी लियोन और डेनियल वेबर की शादी 2011 में हुई थी। 13 साल बाद दोनों ने दोबारा शादी की है। 31 अक्टूबर को, दोनों ने मालदीव में एक निजी समारोह में अपनी शादी की प्रतिज्ञा दोहराई। शादी में जोड़े के तीन बच्चे निशा, नू और अशर शामिल हुए। सनी और डेनियल ने अभी तक शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। सनी और डेनियल काफी समय से दोबारा शादी करना चाहते थे। दोनों ने तब तक इंतजार किया जब तक कि उनके बच्चे निशा, नूह और अशर शादी के महत्व को समझने के लिए बड़े नहीं हो गए। सनी और डेनियल ने मालदीव में दोबारा शादी करने का फैसला किया, जबकि बच्चे स्कूल की छुट्टियों पर हैं, ताकि वे सभी एक साथ समय बिता सकें। सूत्र के मुताबिक, ”सनी और डेनियल चाहते थे कि उनके तीनों बच्चे परिवार, प्यार और एकता के मूल्यों को समझें। दोनों के अनुसार, जब आप पहली बार शादी करते हैं, तो आप बस एक-दूसरे को जान रहे होते हैं, क्योंकि आप दोनों में से किसी ने भी एक साथ जीवन की चुनौतियों का सामना नहीं किया है। लेकिन अब, एक जोड़े के रूप में एक साथ कठिनाइयों से गुजरने और खूबसूरत पलों का जश्न मनाने के बाद, एक-दूसरे के साथ अपनी शादी की प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करना बहुत सार्थक है। शादी के लिए मालदीव को क्यों चुना : सनी और डेनियल ने दोबारा शादी करने के लिए मालदीव को चुना। क्योंकि ये उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। इस खास ट्रिप के दौरान दोनों ने एक बार फिर एक-दूसरे से शादी के वादे किए। उन्होंने बच्चों को परिवार का महत्व समझाया। इस दौरान डेनियल ने सनी को हीरे की अंगूठी भी दी।  

किम कार्दशियन ने पहना प्रिंसेस डायना का क्रॉस नेकलेस, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

लॉस एंजिलिस लॉस एंजिलिस में शनिवार को आयोजित LACMA Art + Film Gala इवेंट में तमाम स्टार्स के बीच किम कार्दशियन ने भी खूब रौनक बढ़ाई। इस खास मौके पर हमेशा से अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं किम उसी क्रॉस नेकलेस में दिखीं, जिसे कभी प्रिंसेस डायना ने पहनी थीं। हालांकि, किम को इस नेकलेस के लिए तारीफें कम आलोचना ज्यादा मिल रही है। बता दें कि दिवंगत प्रिंसेस डायना ने ये नेकलेस साल 1987 में आयोजित एक चैरिटी इवेंट में इसे पहना था। इस नेकलेस को अटल्ला क्रॉस नेकलेस भी कहते हैं, जिसे किम ने पिछले साल नीलामी में करोड़ों रुपये में ($197,453 यानी करीब 1,66,15,571 रुपये ) खरीदा था। इसके बाद अब पहली बार किम ने इस नेकलेस को पहना है, जिसपर उन्हें बहुत कुछ सुनना पड़ रहा है। लोगों ने कहा- ये प्रिंसेस डायना और चर्च के लिए भी अपमान है किम के इस लुक पर सोशल मीडिया ने उनकी ऐसी-तैसी कर दी है। लोगों ने कहा है, ‘ये समझ आता है कि प्रिंसेस डायना एक क्लास और ब्यूटी रही हैं, लेकिन किम प्लास्टिक हैं।’ एक ने कहा- किम कार्दशियन प्रिंसेस डायना के एक बाल के बराबर भी नहीं हो सकती हैं। एक और ने कहा- ये प्रिंसेस डायना और चर्च के लिए भी एक तरह से अपमान है। एक और यूजर ने कहा, ‘इस तरह से किसी धार्मिक प्रतीक का इस्तेमाल करना थोड़ा अपमानजनक है।’ एक यूजर ने कहा- इन्होंने प्रिंसेस डायना का नेकलेस खरीद तो लिया, लेकिन उनके जैसा दिल कभी नहीं हो सकता। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा- इन्हें कम से कम क्रॉस का सम्मान तो करना चाहिए था।

टेनिस : मेट्ज़ में अपनी अंतिम उपस्थिति के बीच गैस्केट ने प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया

नई दिल्ली रिचर्ड गैस्केट ने मोसेल ओपन में थियागो मोंटेइरो के खिलाफ पहले दौर में शानदार वापसी करते हुए अपने अंतिम अभियान को जीवित रखा है। 38 वर्षीय गैस्केट ने पहली बार 33 एटीपी टूर फाइनल में मेट्ज़ में भाग लिया है। उन्होंने एक मैच प्वाइंट बचाया और 4-6, 6-4, 7-6(6) से जीत हासिल की, जो मई के बाद उनकी पहली टूर-लेवल जीत थी। पूर्व नंबर 7 गैस्केट ने पूरे मैच में शानदार सर्विस का प्रदर्शन किया। खासकर आखिरी सेट में उन्होंने 20 में से 19 प्वाइंट अपने पहले सर्व से जीते। अब दूसरे दौर में उनका सामना एलेक्स मिचेलसन से होगा। गैस्केट ने कहा, “मेट्ज़ में खेलना मेरे लिए खास है, क्योंकि यह मेरा यहां आखिरी टूर्नामेंट है। यहां वाइल्ड कार्ड मिलने का सम्मान मेरे लिए बड़ा है। मैं अपनी खेल शैली से खुश हूं और यहां खेलना मेरे लिए बड़ी बात है। यहां से ही मेरी एटीपी यात्रा शुरू हुई थी और मेट्ज़ से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। तो मैं अपने खेल से बहुत खुश हूं।” दूसरी ओर, कैमरून नॉरी ने भी शानदार वापसी करते हुए जुलाई के बाद अपनी पहली टूर-स्तरीय जीत दर्ज की। 29 वर्षीय नॉरी ने निर्णायक सेट में पिछड़ने के बावजूद संघर्ष करते हुए रॉबर्टो कारबालस बैएना को 3-6, 6-4, 6-3 से मात दी। नॉरी मेट्ज़ में खेलने वाले दूसरे ब्रिटिश खिलाड़ी हैं। इससे पहले एंडी मरे खेल चुके हैं। नॉरी अब तीसरे सीड ग्रिगोर दिमित्रोव का सामना करेंगे।  

खेत में जा रहे युवक की मौत, राजस्थान-केकड़ी में कार ने बाइक को मारी टक्कर

केकड़ी. केकड़ी जिले के सावर थाना क्षेत्र में मोटालाव मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को ग्राम घटियाली निवासी 18 वर्षीय मुकेश पुत्र कालूराम माली मानपुरा स्थित अपने खेत पर फसल की पिलाई के लिए बाइक पर रवाना हुआ। रास्ते में ग्राम कुशायता से आगे निकलने के बाद वह जैसे मोटालाव मोड़ पर पहुंचा। उसी समय पंडेर की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर से बाइक दूर तक उछल गई और बाइक सवार युवक मुकेश बाइक के साथ घिसट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर कार चालक कार सहित फरार हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना सावर थाना पुलिस और परिजनों को दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और राहगीरों की मदद से तुरंत युवक को अचेतावस्था में सावर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची सावर पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सावर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा पप्पू लाल माली की रिपोर्ट पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची , ठेले पर ही हो गई महिला की डिलीवरी, बच्चे की मौत, सरकार ने लिया एक्शन

 सीधी  मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला ने समय पर एम्बुलेंस न मिलने पर ठेले पर ही बच्चे को जन्म दे दिया, जिसके बाद कुछ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उर्मिला रजक (26) को शुक्रवार रात को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और परिवार के सदस्य उसे ठेले पर अस्पताल ले गए, हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसका प्रसव हो गया। सिविल सर्जन दीपरानी इसरानी ने पीटीआई-भाषा को बताया, अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ ने उसकी जांच की। बच्चे की मौत 24 घंटे पहले ही गर्भ में हो चुकी थी। परिवार एक संकरी गली में रहता है और उन्हें एंबुलेंस के लिए मुख्य सड़क पर आना पड़ा, जो देर से पहुंची। जिला प्रशासन का एंबुलेंस बुकिंग प्रणाली पर कोई सीधा नियंत्रण नहीं है। क्या है पूरा मामला? दरअसल, ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिला का है, जहां जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर रहने वाली महिला उर्मिला रजक प्रसव पीड़ा से परेशान थी. घरवालों ने एंबुलेंस को फोन लगाया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची. काफी देर इंतजार करने के बाद महिला का पति हाथ ठेले में ही पत्नी को अस्पताल लेकर निकल पड़ा लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंच पाए और प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने ठेले में ही बच्चे को जन्म दे दिया. जन्म देने के कुछ मिनट बाद ही बच्चे की मौत हो गई. अब इस घटना के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. बच्चे की मौत के बाद गरमाई राजनीति नवजात बच्चे की मौत होने के बाद मामले में राजनीति गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ट्वीट कर इस मामले में चिंता जाहिर की है और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ” सीधी में एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली. परिवार को उसे सब्जी के ठेले पर अस्पताल ले जाना पड़ा. जहां रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया और बच्चे को बचाया नहीं जा सका. जब स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हालत इतनी खराब है तो पूरे प्रदेश की हालत को समझा जा सकता है.” सरकार ने की कड़ी कार्रवाई वहीं समय पर एंबुलेंस सेवा न मिलने पर हाथ ठेले पर महिला के प्रसव और नवजात की मौत के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मामले में संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा, ”सरकार की प्राथमिकता त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है.” इस मामले को लेकर सोमवार शाम प्रोजेक्ट हेड 108 एकीकृत कॉल सेंटर भोपाल ने 3 एंबुलेंस वाहनों के एक माह के परिचालन व्यय में कटौती कर दी है, जिसकी राशि 4,56,917 रुपए है. एडिश्नल कलेक्टर अंशुमान राज ने कही ये बात एडिश्नल कलेक्टर अंशुमान राज ने कहा, “हमने डॉक्टरों और एम्बुलेंस चालक से बात की है। महिला के परिवार द्वारा केंद्रीकृत कॉल सेंटर पर कॉल करने के लगभग 25 मिनट बाद एम्बुलेंस पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।” बता दें कि बीते दिनों ओडिशा के केंद्रपारा से गर्भवती महिला के साथ लापरवाही का मामला सामने आया था। यहां ओडिशा सरकार की कर्मचारी ने दावा किया था कि बाल विकास अधिकारी द्वारा अस्पताल जाने के लिए छु्ट्टी नहीं दिए जाने के कारण उसने अपना बच्चा खो दिया। इस मामले में पीड़िता परिवार ने पुलिस में अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ के लिए आदर्श गौरव तैयार, 3 महीने बिताए रियल लाइफ हीरो नासिर के साथ

मुंबई,  बाफ्टा नॉमिनेटेड अभिनेता आदर्श गौरव ने अपकमिंग फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में अपने किरदार की तैयारी के लिए रियल लाइफ हीरो नासिर शेख के साथ लगभग तीन महीने बिताए। अपनी तैयारी पर आदर्श ने कहा, “मालेगांव के फिल्म निर्माताओं की कहानी वास्तव में प्रेरणादायक है, और मुझे पता था कि मुझे नासिर शेख के चरित्र के साथ न्याय करना होगा। वास्तव में उसे समझने के लिए मैं सिर्फ उसके अनुभवों के बारे में सुनना नहीं चाहता था बल्कि मैं उन्हें जीना चाहता था।” उन्होंने मालेगांव में समय बिताने के पीछे की वजह बताई। ”मैंने मालेगांव में नासिर के साथ समय बिताया और अपनी शॉर्ट फिल्म बनाई, जिसमें वही सीमाएं थीं जो नासिर के पास थीं। कम से कम उपकरण, एक छोटा क्रू और लगभग कोई बजट नहीं, यह मेरे लिए एक आंख खोलने वाला अनुभव था।” ”इतने कम संसाधनों के साथ उनके संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों में खड़े रहने की क्षमता, ने मुझे न केवल नासिर को समझने में मदद की, बल्कि मालेगांव के फिल्म समुदाय की आत्मा को भी समझने में मदद की।” उन्होंने कहा “इन बाधाओं के साथ फिल्म निर्माण की प्रक्रिया से गुजरने से मुझे उस तरह से किरदार में उतरने का मौका मिला जो इसके बिना संभव नहीं होता।” आदर्श ने कहा, “मैं नासिर और मालेगांव के हर उस व्यक्ति की गहरी प्रशंसा करता हूं जो तमाम बाधाओं के बावजूद बड़े सपने देखने की हिम्मत रखता है। यह दिल, जुनून और सिनेमा के जादू में अटूट विश्वास की कहानी है, चाहे आप कहीं से भी आए हों या आपके पास कितने भी संसाधन हों।” मालेगांव के फिल्म निर्माताओं के एक समूह की रियल लाइफ पर आधारित इस फिल्म में गौरव, नासिर शेख का किरदार निभाएंगे, जो इस क्षेत्र में क्रांति लेकर आए। “सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव” मालेगांव के एक छोटे शहर के भावुक फिल्म निर्माताओं की यात्रा पर आधारित है। यह शहर अपने स्थानीय फिल्म उद्योग के लिए जाना जाता है, जो कम बजट में बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पैरोडी संस्करण बनाता है। “सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव” का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता रीमा कागती ने किया है और इसका निर्माण जोया अख्तर के टाइगर बेबी प्रोडक्शन ने किया है।  

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में छठी क्लास के बच्चे ने जीते 12 लाख 50 हजार

मुंबई ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के नए एपिसोड में हॉटसीट पर पहले जूनियर कंटेस्टेंट अर्जुन अग्रवाल आए। अर्जुन बड़े होकर एक शतरंज ग्रैंडमास्टर और डॉक्टर बनना चाहते हैं। बिग बी चैंपियन से काफी इंप्रेस हुए और उन्होंने उन्हें तीसरे सबसे यंग शतरंज ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश का वीडियो दिखाया। वो मैसेज देखकर अर्जुन बेहद खुश हुए और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, ‘सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।’ आगे के सवालों के लिए अर्जुन अपनी लाइफलाइन लेते हैं और सही जवाब के लिए मदद मांगते हैं। वह गेम में आगे बढ़ जाते हैं। इसके बाद अर्जुन सुपर संदूक में 9 सवालों के सही जवाब देता है और अपनी लाइफलाइन ‘आस्क द एक्सपर्ट’ वापस जिंदा कर लेता है। इसके बाद बिग बी 12,50,000 रुपये का 12वां सवाल पूछते हैं: सौर मंडल के कुल द्रव्यमान का कितना प्रतिशत सूर्य पर है? ए)50% बी)75% सी)50% से कम डी)99% से अधिक। इसका सही उत्तर था ऑप्शन D यानी 99 प्रतिशत से अधिक। 25 लाख के सवाल पर फंसे अर्जुन अर्जुन ने एक्सपर्ट अनुजा की मदद मांगी। वो एक बार फिर कंटेस्टेंट को इसका सही उत्तर देने में मदद करती हैं। सही उत्तर ऑप्शन डी था। इसके अलावा, बिग बी 25 लाख रुपये का 13वां सवाल पूछते हैं- मैरी बिस्किट का नाम किस देश के शाही परिवार के नाम पर रखा गया है? ए) इटली बी) रूस सी) मोनाको डी) फ्रांस। ये था सही उत्तर अर्जुन जवाब नहीं जानते थे और उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला किया। कंटेस्टेंट 12,50,000 रुपये घर ले जाते हैं। वह यहां तक कहते हैं कि वह सारा पैसा अपने माता-पिता को दे देंगे, लेकिन अपनी बहन नैना के लिए गिफ्ट भी खरीदेंगे। सही उत्तर देने के लिए अर्जुन ने ऑप्शन A चुना जो गलत था। सही उत्तर था ‘B रूस’।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet