LATEST NEWS

ईसीबी ने शाकिब अल हसन से कहा- अपनी गेंदबाज़ी एक्शन की जांच करवाए

लंदन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शाकिब अल हसन से अपने गेंदबाज़ी एक्शन की जांच करवाने के लिए कहा है। काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेलने के दौरान अंपायर्स द्वारा शाकिब के गेंदबाज़ी एक्शन को लेकर दी गई रिपोर्ट के बाद ईसीबी ने शाकिब से ऐसा करने के लिए कहा है। सितंबर में टॉन्टन में समरसेट के ख़िलाफ़ ख़िताबी मुक़ाबले में 37 वर्षीय शाकिब ने नौ विकेट चटकाए थे। 2010-11 के बाद शाकिब पहली बार काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे थे। इंग्लैंड के आठ खिलाड़ियों के राष्ट्रीय ड्यूटी पर होने के चलते, विल जैक्स और डैन लॉरेंस जैसे दो प्रमुख स्पिनरों की अनुपस्थिति में शाकिब ने सरे के साथ कम समय का करार किया था। हालांकि शाकिब समरसेट को 111 रनों से जीत हासिल करने से नहीं रोक सके और सरे लगातार अपना तीसरा चैंपियनशिप ख़िताब जीतने में सफल नहीं हो पाया। उस मैच में शाकिब ने 63 ओवर से अधिक की गेंदबाज़ी की थी लेकिन एक बार भी उनकी गेंदबाज़ी के दौरान थ्रो करने का हवाला देकर किसी गेंद को नो बॉल करार नहीं दिया गया था। अब यह बात निकलकर सामने आई है कि ऑनफ़ील्ड अंपायर्स ने उनके गेंदबाज़ी एक्शन को संदिग्ध पाया था। उन्हें खेलने से रोका नहीं गया है लेकिन ईएसपीएनक्रिकइंफो को पता चला है कि एक अनुमोदित स्थान पर शाकिब के एक्शन की जांच कराने के लिए बातचीत चल रही है। ऐसी संभावना है कि यह अगले कुछ सप्ताह में हो जाएगा। शाकिब के दो दशक लंबे करियर में यह पहली बार है जब उनका गेंदबाज़ी एक्शन किसी तरह की जांच का विषय बना है। इस दौरान शाकिब ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 447 मैचों 712 विकेट लिए हैं, जिसमें 71 टेस्ट में 246 विकेट शामिल हैं। शाकिब का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इस समय अधर में लटका हुआ है। सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने पिछले महीने दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ टेस्ट दल से अपना नाम वापस ले लिया था। वह अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार में सांसद भी रह चुके हैं, जो जुलाई में छात्र आंदोलन के कारण गिर गई थी।  

न्यूयॉर्क सिटी मैराथन 55,000 से अधिक फिनिशरों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी मैराथन है: आयोजक

न्यूयॉर्क न्यूयॉर्क सिटी मैराथन ने सबसे बड़ी मैराथन का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया, क्योंकि 3 नवंबर को 55,646 एथलीटों ने दौड़ पूरी की, जो बर्लिन मैराथन से आगे निकल गई, जहां सितंबर में 54,280 धावकों ने दौड़ पूरी की थी। आयोजकों ने एक्स पर पोस्ट किया, “पहले फिनिशर से लेकर 55,646वें तक। 2024 न्यूयॉर्क मैराथन के फिनिशरों को बधाई, अब आप विश्व इतिहास में सबसे बड़ी मैराथन के रिकॉर्ड धारक हैं। “ न्यूयॉर्क रोड रनर्स के अनुसार, 56,012 लोगों ने दौड़ शुरू की, जिनमें से 55,646 ने दौड़ पूरी की, जिनमें से 30,795 पुरुष फिनिशर थे, 24,731 महिला फिनिशर और 120 नॉन-बाइनरी फिनिशर थे, जो अब तक की सबसे अधिक महिला और नॉन-बाइनरी फिनिशर हैं। अंतर्राष्ट्रीय धावकों का भी अच्छा प्रतिनिधित्व रहा, जिसमें 17,859 ने सेंट्रल पार्क में लाइन पार की। नीदरलैंड के 35 वर्षीय अब्दी नागीये ने 2:07:39 में अपनी पहली विश्व मैराथन मेजर रेस जीती, जो देश के पहले पुरुष ओपन डिवीजन विजेता बने। केन्या ने पोडियम पर अपना दबदबा बनाया, जिसमें 2022 के चैंपियन इवांस चेबेट और 2021 के चैंपियन अल्बर्ट कोरिर की जोड़ी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही, जिन्होंने 2:07:45 और 2:08:00 का समय लिया। महिलाओं के ओपन डिवीजन में, केन्या की शीला चेपकिरुई ने न्यूयॉर्क सिटी मैराथन में अपने पदार्पण के साथ 2:24:35 के समय के साथ केन्या को जीत दिलाई। 2024 पेरिस ओलंपिक मैराथन की कांस्य पदक विजेता हेलेन ओबिरी 2:24:49 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि हमवतन विवियन चेरुइयोट 2:25:21 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 1978 के बाद यह पहला मौका था जब किसी एक देश ने महिला ओपन डिवीजन में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता। पेशेवर व्हीलचेयर डिवीजन में, डेनियल रोमनचुक और सुज़ाना स्कारोनी पोडियम के शीर्ष पर लौट आए और डिवीजन जीतने वाली अमेरिकी एथलीटों की पहली जोड़ी बन गई। 2018 और 2019 के चैंपियन रोमनचुक ने 1:36:31 में पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद ग्रेट ब्रिटेन के डेविड वियर ने 1:36:36 और जापान के टोमोकी सुजुकी ने 1:36:44 में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के व्हीलचेयर डिवीजन में, स्कारोनी ने 1:48:05 में अपना दूसरा न्यूयॉर्क सिटी मैराथन जीता। उन्होंने 10 मिनट से अधिक समय से जीत हासिल की, जो इवेंट के इतिहास में जीत के सबसे बड़े अंतर में से एक है।  

रिलेशनशिप पर सोमी अली का खुलासा ‘सलमान ने 8 वन नाइट स्टैंड किए’, Ex गर्लफ्रेंड बोलीं- मैं थक चुकी थी

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली लगातार अपने एक्स सलमान खान को लेकर बयान दे रही हैं और जब से लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें धमकी दी है तब सो और मुखर होकर सामने आई हैं. ऐसे में उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को ‘बॉलीवुड का दाऊद’ भी कहा है. इसके साथ ही सोमी ने खुलासा किया कि 1990 के दशक में सलमान खान के ‘आठ वन-नाइट स्टैंड’ के कारण उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया था और उन्हीं की वजह से एक्ट्रेस का करियर भी खत्म हो गया था. तो आइए जानते हैं उन्होंने इसे लेकर क्या कुछ कहा है. सलमान के 8 नाइट स्टैंड से थक गई थी- सोमी 1993 में सोमी अली ने अंत फिल्म से अपना करियर शुरू किया था, ऐसे में एक्ट्रेस ने सलमान खान की बेवफाई के कारण उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. जब एक Redit यूजर ने उनसे पूछा कि सलमान के साथ उनके रिश्ते में क्या गलत हुआ, तो सोनी ने लिखा, ‘क्योंकि मैं सलमान के एक नहीं बल्कि 8 नाइट स्टैंड से थक चुकी थी. इसके अलावा, मैं दैनिक आधार पर शारीरिक और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किए जाने की सराहना नहीं करती, मैं उसके वन-नाइट स्टैंड से थक गई थी और मैंने अपनी पढ़ाई पूरी की’. क्या सलमान ने कभी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है जब अली से सलमान खान की एक्स ऐश्वर्या राय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया,’ऐश्वर्या राय एक अद्भुत इंसान हैं और सलमान के साथ उनके साथ जो हुआ उससे मुझे बहुत बुरा लग रहा है’. जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या सलमान ने कभी उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है, तो सोमी ने जवाब देते हुए लिखा, ‘अगर दीवारें बात कर सकती हैं! जबरन गर्भपात! मेरे उपन्यास/संस्मरण की प्रतीक्षा करें!’. अफेयर की वजह से प्रभावित हुआ करियर सोमी ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते और उसके करियर पर पड़ने वाले असर को लेकर भी खुलकर बात की और सोमी ने खुलासा किया कि उन्हें कई बॉलीवुड प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन कथित तौर पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने ही इसमें कई अड़चनें पैदा कीं और उन्होंने उनके कई प्रोजेक्ट्स को ब्लॉक कर दिया। सोमी ने कहा कि उन्होंने इस डर से ऐसा किया कि कहीं वह उनकी हकीकत को उजागर न कर दें.

खेत में सिंचाई करते समय बोरवेल से लगा करंट, राजस्थान-केकड़ी में किसान की मौत

केकड़ी. बिजली किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे किसानों को कृषि कार्यों में काफी आसानी रहती है, लेकिन यही बिजली, उपकरणों के समुचित रखरखाव के अभाव में तकनीकी गड़बड़ी से जानलेवा भी बन जाती है। ऐसा ही एक हादसा केकड़ी जिले के ग्राम सूरजपुरा में सोमवार को सामने आया। इन दिनों खेतों में फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है, जिससे किसान लोग अपने खेतों में फसलों की सार संभाल आदि कृषि कार्यों में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को सूरजपुरा निवासी संपत सिंह पुत्र किशन सिंह भी फसल की देख रेख के लिए अपने खेत पर गया था। इस दौरान फसल को पानी देने के लिए उसने अपने खेत में स्थित बोरवेल को स्टार्ट करने की कोशिश की तभी स्टार्टर का बटन दबाते समय उसमें फाल्ट होने से उसे करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह छिटककर दूर जा गिरा और अचेत हो गया। आस पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को पता चलने पर वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे। बाद में संपत सिंह को गंभीर हालत में केकड़ी के जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया हैं। हादसे से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

भोपाल: लोकायुक्त की कार्रवाई, नगर निगम कर्मचारी को 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Lokayukta raid in Bhopal: Municipal Corporation employee arrested red handed taking bribe of Rs 3 thousand भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में लोकायुक्त (Lokayukta Raid) ने छापामार कार्रवाई की है। माता मंदिर स्थित नगर निगम (Municipal council) कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पेंशन प्रकरण में नाम ट्रांसफर करने के एवज में घूस मांगी थी। दरअसल, आवेदक के पिता की पिछले महीने मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उसने पेंशन विभाग में इसे मां के नाम ट्रांसफर करवाने के लिए आवेदन दिया था।काम करने के बदले में कर्मचारी दौलत कुमार घोसले ने 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद दोनों के बीच 3 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। आवेदक ने 4 नंबर को इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी। जिसके बाद प्लान बनाकर युवक को घूस के पैसे देने के लिए भेजा गया। जैसे ही उसने 3 हजार रुपए दिए, टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पटाखों पर बैठो और ऑटो जीतो… लड़कों ने लगाई शर्त, फिर देखा दोस्त की मौत का तमाशा

बेंगलुरु कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दीपावली के दिन एक शख्स की उसके दोस्तों की लगाई गई शर्त की वजह से मौत हो गई. 31 अक्टूबर को दीपावली पर कोनानकुंटे में 32 साल के शबरीश को उसके दोस्तों पटाखों से भरे डिब्बे के ऊपर बैठा दिया गया. उसके दोस्तों ने वादा किया था कि अगर वह पटाखों के डिब्बे पर बैठने की शर्त जीत लेगा, तो उसे एक ऑटोरिक्शा खरीद कर देंगे. चंद पैसे पाने की आस में शबरीश कुछ सोचे बिना पटाखों के डिब्बों पर बैठ गया. इसमें विस्फोट होते ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है. DCP साउथ लोकेश के मुताबिक, दीपावली पर शबरीश और उसके दोस्तों ने जमकर शराब पी. फिर सभी पटाखे फोड़ने लगे. इसी दौरान दोस्तों ने शबरीश को पटाखों से भरे डिब्बे पर बैठने का चैलेंज दिया. नशे में धुत शबरीश ने बिना सोचे चैलेंज मान लिया. दोस्तों ने कहा था कि अगर वह पटाखों पर बैठने का चैलेंज जीत गया तो उसे ब्रांड न्यू ऑटो खरीदकर देंगे. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 लड़के शबरीश को पटाखों के डिब्बे पर बैठाते हैं. फिर इनमें से कोई आग लगा देता है. चंद सेकेंड में तेज धमाका होता है और शबरीश लुढ़कते हुए जमीन पर गिर जाता है. फिर धुआं कम होते ही उसके दोस्त उसे घेर लेते हैं. बाद में उसकी मौत हो जाती है. इस घटना के बाद शबरीश के परिवार ने उसके 6 दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस इन 6 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

निया शर्मा का सोशल प्लेटफॉर्म पर छलका दर्द, बोलीं- मुझसे कोई प्यार नहीं करता

मुंबई, मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप स्टेटस और शादी की अपनी प्लानिंग के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि वह सिंगल हैं और खुद से सवाल किया कि क्या वो शादी के बिना कुछ मिस कर रही हैं? निया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ एक सवाल-जवाब सेशन किया, जहां एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है? उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है तो क्या सिंगल ही मर जाएंगे। मुझसे कोई प्यार नहीं करता।’ एक अन्य ने उनसे उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा, “सर मैं आपको खुश नहीं दिखाई देती क्या या आपको बर्दाश्त नहीं होता कि मैं अपनी लाइफ में खुश हूं? मेरी जिंदगी में कुछ कमी दिखाई देती है या फिर मैं उस स्तर तक नहीं जी पा रही हूं…ऐसा क्या है जो मैं शादी के बिना मिस कर रही हूं।’ इसके बाद निया ने अपने फैन्स को वजन घटाने के मजेदार टिप्स दिए, जिन्होंने उनसे पूछा था कि उनके जैसी अच्छी बॉडी कैसे हासिल की जाए। उन्होंने इसका जवाब दिया, ‘जब भी आपका खाने का मन हो… बस अपने मुंह पर टेप लगा लें।’ एक्ट्रेस को उनके ड्रेसिंग स्टाइल के लिए तारीफ मिली तो उन्होंने कहा, ‘यही मैं भी सोचती हूं लेकिन फिर लोग मेरे पीछे क्यों आते हैं?’ डार्क सर्कल हटाने के टिप्स पूछने वालों को एक मजेदार जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा ‘यह सवाल मैं सभी से पूछ रही हूं, जो भी सबसे अच्छी टिप्स लेकर आएगा, उसे मेरी तरफ से ढेर सारा आशीर्वाद मिलेगा।’ बता दें कि निया को हाल ही में शो ‘लाफ्टर शेफ फन अनलिमिटेड’ और ‘सुहागन चुड़ैल’ में देखा गया था। पहले शो में वह कृष्णा अभिषेक, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, जन्नत जुबैर रहमानी, रीम शेख, सुदेश लहरी और कश्मीरा शाह के साथ देखा गया। इसे भारती सिंह होस्ट करती हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज करते हैं। निया ने ‘ट्विस्टेड’, और ‘जमाई 2.0’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।  

अजय देवगन ने बताया कब रिलीज होगा ‘आजाद’ का टीजर

मुंबई, ‘दृश्यम’ स्टार अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ‘आजाद’ के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी नजर आएंगी। इस बीच अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि ‘आजाद’ का टीजर कब रिलीज होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘आजाद’ का एक पोस्टर शेयर कर अजय देवगन ने प्रशंसकों को बताया है कि भतीजे अमन देवगन की फिल्म का टीजर कब आउट होगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा “जब भी दोस्ती और वफादारी का जिक्र होगा तब बात सिर्फ ‘आजाद’ की होगी। ‘आजाद’ का टीजर कल (5 नवंबर को) रिलीज होगा। फिल्म की रिलीज के साथ इस जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर रोमांच के गवाह बनें।” फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। इसमें राशा थडानी और अमन देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। अभिषेक एक सफल निर्देशक माने जाते हैं। उन्होंने मनोरंजन जगत को ‘रॉकऑन’, ‘केदारनाथ’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ जैसी फिल्में दी हैं। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के टाइटल का खुलासा कर प्रशंसकों को एक झलक दिखाई। रोमांचक फिल्म अमन देवगन और राशा थडानी की बड़ी शुरुआत है। रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित ‘आजाद’ भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के बाद अभिषेक की यह पहली फिल्म है। अभिषेक ने म्यूजिकल ड्रामा ‘रॉकऑन’ से बड़ी सफलता हासिल की, जिसमें अभिनेता फरहान अख्तर और प्राची देसाई ने अर्जुन रामपाल के साथ मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। रिलीज के बाद फिल्म को आलोचकों ने काफी सराहा था। फिल्म का कॉसेप्ट, कहानी, साउंडट्रैक और कलाकारों के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा हुई। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत व्यावसायिक सफलता वाली रही। इसके बावजूद कपूर के करियर के लिए यह फिल्म शानदार साबित हुई और उन्हें हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। अभिषेक कपूर ने साल 2013 में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव, अमित साध और अमृता पुरी स्टारर फिल्म ‘काई पो छे’ लिखी थी। उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया था। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास ‘द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ (2008) पर आधारित थी। इसका वर्ल्ड प्रीमियर 63वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था।  

न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक सफलता के लिए टीम ने विभिन्न प्रकार की चुनौतियों पर विजय प्राप्त की: एजाज पटेल

मुंबई न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से ऐतिहासिक रूप से हराया, जिसमें टीम ने विभिन्न प्रकार की चुनौतियों पर विजय प्राप्त की। उनमें से सबसे बड़ी बाधा पिचों की प्रकृति थी, जिसमें बेंगलुरु, पुणे और मुंबई में टीमों के लिए अलग-अलग परिस्थितियां थीं। पहले टेस्ट के लिए पिच में मौसम की बड़ी भूमिका थी और न्यूजीलैंड ने पहली पारी में भारत को हराने के लिए तेज़ गति के अनुकूल परिस्थितियों का भरपूर लाभ उठाया, जिसने अनिवार्य रूप से खेल को अपने पक्ष में कर लिया। पुणे का विकेट, हालांकि स्पिन के लिए सहायक था, धीमा था और धीमे गेंदबाजों को इसे फिर से समायोजित करने की आवश्यकता थी। फिर से, मेहमान टीम ने परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझा और मिशेल सेंटनर की अगुआई में उनके स्पिनरों ने भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की पहली सीरीज जीत की नींव रखी। फिर मुंबई आया और इस बार एजाज पटेल ने परिचित परिस्थितियों में गेंदबाजी की, क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड को ऋषभ पंत की चुनौती से पार पाने में मदद की और भारत में वाइटवॉश (न्यूनतम 3 टेस्ट) हासिल करने वाली पहली टीम बन गई। जूम कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए, एजाज ने न्यूजीलैंड के सामने आने वाली विभिन्न परिस्थितियों और चुनौती का सामना करने के लिए उनकी तैयारियों पर प्रकाश डाला। “तीन अलग-अलग सतहें और तीन अलग-अलग मैच रहे हैं, और मुझे लगता है कि हम अच्छी तरह से जानते हैं कि एशिया जाने की चुनौतियों में से एक यह है कि परिस्थितियां हर समय बदलती रहती हैं और आपको अनुकूल होना पड़ता है और मैच के भीतर भी परिस्थितियां बहुत तेज़ी से बदलती हैं। मेरा मतलब है कि इस मुंबई टेस्ट में भी मैं गेंदबाजी कर रहा था…मुझे लगता है कि पहली पारी में और मुझे लगा कि मैं वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूँ, लेकिन विकेट वास्तव में टर्न नहीं कर रहा था और फिर मैं लंच के बाद वापस आया और अचानक सब कुछ होने लगा। एजाज, जिन्होंने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड ने उपमहाद्वीप में विभिन्न पिचों का सामना करने के लिए अपने घर पर अच्छी तैयारी की थी,ने कहा, “तो मुझे लगता है कि जब आप उपमहाद्वीप में आते हैं तो यह उस कौशल सेट और उस सीमा के बारे में होता है, चाहे वह 90 के दशक में गेंदबाजी करना हो या 80 के दशक में गेंदबाजी करना हो और शुरू से ही उन सीमाओं में अनुकूलन करने में सक्षम होना। यह सतह को जल्दी से पढ़ने के बारे में भी है क्योंकि जैसा कि मैंने कहा कि परिस्थितियां निरंतर (दर) से बदलती हैं। कभी-कभी सुबह की परिस्थितियां मध्य सत्र की परिस्थितियों से बहुत अलग हो सकती हैं और इसलिए एक स्पिनर के रूप में यह जानना ज़रूरी है कि इसका अधिकतम लाभ कैसे उठाया जाए, अपनी गति कैसे बदली जाए, गेंद को आकार में रखते हुए कैसे ऊपर-नीचे किया जाए।” उन्होंने कहा, “अगर मैं आपसे ईमानदारी से कहूँ, तो हमारे घर पर सर्दी बहुत अच्छी रही, जहां हमने टर्निंग विकेटों पर तैयारी की और हमने सुनिश्चित किया कि हमारे पास अलग-अलग सतहें हों, जिन पर हमने अभ्यास किया और कोशिश की, इसलिए मुझे लगता है कि हम अलग-अलग सतहों पर गेंदबाजी करने के लिए भी तैयार थे। तो हां, यह तैयारी से बहुत जुड़ा है, लेकिन फिर यह आपके कौशल का समर्थन करने और मुझे लगता है कि आप वहां जाकर वास्तव में ऐसा करने के बारे में जानते हैं।” भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले, न्यूज़ीलैंड ने ग्रेटर नोएडा में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ बारिश के कारण रद्द हुए टेस्ट मैच के साथ महत्वपूर्ण तैयारी का समय खो दिया। श्रीलंका के खिलाफ़ बाद की दो मैचों की सीरीज़ में, उन्हें मेजबानों द्वारा 2-0 से हरा दिया गया, जिसमें न्यूज़ीलैंड ने दोनों मैचों में टॉस खो दिया और उन्हें दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी करनी पड़ी। हालांकि, भारत में, उनके पास बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छी परिस्थितियां थीं और न्यूज़ीलैंड ने सुनिश्चित किया कि वे इसका फ़ायदा उठाएं। एशियाई परिस्थितियों में टॉस कारक कितना महत्वपूर्ण है, इस बारे में बात करते हुए, एजाज ने कहा: “मुझे लगता है, श्रीलंका से यहां तक, मुझे नहीं लगता कि हम बहुत अलग थे, ईमानदारी से कहूं तो। मुझे लगता है कि हमने श्रीलंका में कुछ बहुत अच्छी क्रिकेट खेली, लेकिन दुर्भाग्य से (हम सीरीज़ हार गए)। जब आप उपमहाद्वीप में आते हैं, तो टॉस बहुत महत्वपूर्ण होता है और तीसरी पारी में गेंदबाजी की तुलना में आखिरी पारी में गेंदबाजी करना, खासकर टर्निंग विकेट पर, कभी-कभी स्पिनरों के रूप में अंतर पैदा कर सकता है। “जबकि श्रीलंका में परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहे, मुझे नहीं लगता कि हमने बहुत खराब खेला या ऐसा कुछ भी। बल्लेबाजी विभाग से भी, हमने फिर भी बोर्ड पर रन बनाए। यह सिर्फ इस बात का मामला था कि, मुझे लगता है, आप जानते हैं, श्रृंखला में हमारे लिए थोड़ी किस्मत भी खराब थी।” एजाज ने स्पिन सलाहकार रंगना हेरात को उनके योगदान और रणनीतिक अंतर्दृष्टि का श्रेय दिया, जिसने न्यूजीलैंड के स्पिनरों को भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ शीर्ष पर आने में मदद की। उन्होंने स्पिनर के लिए सीधी डिलीवरी के महत्व के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे यह टर्निंग ट्रैक पर बल्लेबाजों के लिए मुश्किल बना देता है, और यह भी कि कैसे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज इस संबंध में अच्छी तरह से तैयार थे। “जाहिर है कि उपमहाद्वीप में उनके पास काफी अनुभव है और बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के मामले में उनका रिकॉर्ड अपने आप में बहुत कुछ कहता है। इसलिए मेरा मतलब है कि मेरे लिए उनका होना बहुत बढ़िया था क्योंकि हम दोनों की गेंदबाजी शैली काफी हद तक एक जैसी है। लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है।  

कमिंस का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-0 से आगे ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम की नजर दूसरे मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 46.4 ओवर में 203 रन बनाए। जवाब में मेजबानों ने 33.3 ओवर में आठ विकेट पर 208 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस गेंद और बल्ले दोनों से चमके। पाकिस्तान की पारी मोहम्मद रिजवान की अगुआई में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत इस मैच में धीमी हुई। सईम अयूब एक और अब्दुल्ला शफीक 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा बाबर आजम और कप्तान रिजवान ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई, जिसको जाम्पा ने तोड़ा। उन्होंने पूर्व कप्तान बाबर को बोल्ड किया। वह चार चौकों की मदद से 37 रन बनाकर लौटे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिजवान ने 44, नसीम शाह ने 40, शाहीन अफरीदी ने 24, इरफान खान ने 22, सलमान आगा ने 12 रन बनाए। हारिस रऊफ खाता खोले बिना लौटे जबकि मोहम्मद हसनैन दो रन बनाकर नाबाद रहे। कंगारूओं के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन, कमिंस और जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा सीन एबॉट और मार्नस लाबुशेन ने एक-एक विकेट चटकाया। ऑस्ट्रेलिया की पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा। मैथ्यू शॉर्ट को शाहीन शाह अफरीदी ने सईम अयूब के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना सके। वहीं, दूसरे सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क (16) भी नसीम शाह का शिकार हो गए। इसके बाद मोर्चा स्टीव स्मिथ और जोश इंगलिस ने संभाला। दोनों के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई, जिसे हारिस रऊफ ने तोड़ा। उन्होंने 17वें ओवर में स्मिथ को कैच आउट कराया। वह छह चौकों की मदद से 44 रन बनाने में सफल हुए जबकि इंगलिस ने 49 रन बनाए। इस मुकाबले में मार्नस लाबुशेन ने 16, आरोन हार्डी ने 10, सीन एबॉट ने 13 रन बनाए। मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल पाए। मेजबानों की जीत में पैट कमिंस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 32 रनों की नाबाद पारी खेली। इसमें उनका साथ मिचेल स्टार्क ने दिया। वह दो रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने तीन और शाहीन अफरीदी ने दो विकेट चटकाए। वहीं, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन को एक-एक सफलता मिली।  

अरबपतियों की सूची में उथल-पुथल, अंबानी और जुकरबर्ग को झटका, जानिए क्यों लगा है झटका

मुंबई दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में इस समय बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। जहां एक ओर बीते 24घंटे में दुनिया के टॉप-10अरबपतियों में से 9को भारी नुकसान हुआ है।वहीं दूसरी ओर भारतीय उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की नेटवर्थ भी घटकर टॉप-15से बाहर चली गई है। एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग को हुआ तगड़ा नुकसान ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीरों में शामिल टॉप-10अरबपतियों को पिछले एक दिन में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसमें सबसे बड़ा झटका टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क को लगा है। उनकी संपत्ति 4.39अरब डॉलर घटकर 258अरब डॉलर रह गई है। वहीं, अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति में भी 1.94अरब डॉलर की कमी आई, जिससे उनकी नेटवर्थ 218अरब डॉलर रह गई। इसके अलावा, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में भी 2.23अरब डॉलर की गिरावट आई और अब उनकी कुल संपत्ति 199अरब डॉलर है। बिल गेट्स के लिए खुशखबरी, बाकी सभी को नुकसान टॉप-10अरबपतियों की सूची में एकमात्र नाम जो फायदा में रहा, वह माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का है। उनके नेटवर्थ में 373मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जिससे उनकी कुल संपत्ति 157अरब डॉलर हो गई है। वहीं, अन्य अरबपतियों में लैरी एलिसन को 538मिलियन डॉलर, बर्नार्ड अर्नाल्ट को 353मिलियन डॉलर, लैरी पेज को 1.49अरब डॉलर, सर्गेई ब्रिन को 1.39अरब डॉलर, स्टीव बाल्मर को 610मिलियन डॉलर और वॉरेन बफे को 2.76अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट भारत के दो प्रमुख उद्योगपति, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी, जो कभी टॉप-15अरबपतियों की सूची में शामिल थे, अब इस सूची से बाहर हो गए हैं। भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से जारी गिरावट का असर इन दोनों के साम्राज्य पर पड़ा है, जिसके चलते उनकी संपत्ति में भी कमी आई है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले एक महीने में लगभग 5प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे उनकी नेटवर्थ में 2.72अरब डॉलर (लगभग 22,882करोड़ रुपये) की कमी आई है, और अब उनकी कुल संपत्ति 98.8अरब डॉलर रह गई है। इस गिरावट के साथ मुकेश अंबानी अब दुनिया के 17वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं, गौतम अडानी की नेटवर्थ भी घटकर 92.3अरब डॉलर रह गई है, जिसमें 2.06अरब डॉलर (लगभग 17,330करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। इसके साथ ही वह अब दुनिया के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध हैं। दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट हाल के दिनों में वैश्विक शेयर बाजारों में आई गिरावट का प्रभाव दुनिया के कई शीर्ष अरबपतियों की संपत्ति पर पड़ा है, जिससे उनकी रैंकिंग में बदलाव आया है। विशेष रूप से भारतीय उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में आई गिरावट ने उन्हें टॉप-15 सूची से बाहर कर दिया है, जो एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

‘बिग बॉस 18’: रजत दलाल और अविनाश मिश्रा में हाथापाई

मुंबई, ‘बिग बॉस 18’ के घरवालों का पारा हर दिन चढ़ता जा रहा है और प्रतियोगी हर गुजरते दिन के साथ एक-दूसरे के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।‘बिग बॉस 18’ के आगामी एपिसोड में रजत और “टाइम गॉड” विवियन डी’सेना के बीच बहस में अविनाश मिश्रा कूद पड़ते है, जिसके बाद रजत दलाल प्रतियोगी अविनाश मिश्रा पर अपना आपा खोते हुए दिखाई देते है। शो के प्रोमो में रजत और अविनाश एक भयंकर लड़ाई में उलझे हुए दिखाई देते हैं और उन्हें ईशा सिंह, दिग्विजय सिंह राठी और अरफीन खान रोकते हैं। लड़ाई तब शुरू होती है जब विवियन रजत से पूछते हैं कि जेल में रहने के दौरान उन्होंने सभी घरवालों के बीच बराबर खाना क्यों नहीं बांटा। रजत को विवियन से खुद के लिए बोलने के लिए कहते हुए सुना जाता है, जिसके बाद टेलीविजन स्टार यह कहते हुए पलटवार करते हैं कि उन्हें लोगों को सिर्फ बोलने से ज्याादा सबक सिखाना पसंद है। जिसके बाद रजत विवियन के कंधे को छूते हैं और कहते हैं कि वह जो चाहें कर सकते हैं क्योंकि विवियन जैसे कई लोग आते हैं। इससे अभिनेता नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि वह उन्हें बाहर निकलने के दरवाजे तक छोड़ देंगे। अविनाश के हस्तक्षेप के बाद लड़ाई और भी बढ़ जाती है और रजत उसे “चेला” कहकर बुलाता है। अविनाश फिर कहता है कि रजत उससे डरता है और दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है। दिग्विजय, अरफीन और ईशा झगड़े को रोकने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं। ईशा फर्श पर गिर जाती है और उन्हेंे चोट लगती है। प्रोमो के अंत में विवियन को यह कहते हुए सुना जाता है कि जो लोग सभ्य तरीके से व्यवहार नहीं कर सकते वे शो छोड़ सकते हैं और किसी को भी किसी के साथ दुर्व्यवहार करने की अनुमति नहीं है। बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ के आगामी एपिसोड में एक नॉमिनेशन टास्क भी होगा, जहां विवियन के पास उन नामों के लिए वोट करने का अधिकार होगा, जिन्हें वह बाहर करना चाहते हैं। प्रोमो के अनुसार, रजत, श्रुतिका, चाहत पांडे और सारा अरफीन खान उन आठ नामों में शामिल हैं जिन्हें वह नॉमिनेट करेंगे। यह शो 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था। “बिग बॉस 18” से शहजादा धामी, गुणरत्न सदावर्ते, हेमलता शर्मा, मुस्कान बामने और न्यारा बनर्जी जैसे प्रतियोगी बाहर हो चुके हैं। वर्तमान में शो में करण वीर मेहरा, अविनाश, चुम दारंग, चाहत पांडे, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, सारा अरफीन खान, मिश्रा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्रुतिका अर्जुन राज, शहजादा धामी, एलिस कौशिक और अरफीन खान बने हुए हैं।  

दर्जनों डीपी को बना दिया कबाड़, राजस्थान-केकड़ी में ट्रांसफार्मर से तेल चुरा रहा गिरोह

केकड़ी. केकड़ी जिले के भिनाय उपखण्ड क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चुराने वाले चोरों का गिरोह सक्रिय हैं। यह गिरोह पिछले दो माह से दर्जनों ट्रांसफार्मर से तेल चुराने के साथ-साथ उसमें लगी कीमती धातु भी चुरा रहे हैं, जिससे ट्रांसफार्मर अब कबाड़ बन चुके हैं। चोरों की इन कारगुजारियों से बिजली विभाग को लाखों रुपयों का नुकसान हो चुका है। वहीं किसान भी परेशान हैं। केकड़ी जिले के भिनाय उपखण्ड क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग की नाक में दम कर दिया है। पिछले दो माह में दर्जनों ट्रांसफार्मर को निशाना बना कर ये चोर उनमें भरा तेल व अन्य कीमती धातु निकालकर रफूचक्कर हो जाते हैं। यह चोरों का कोई गिरोह है, जो तकनीकी रूप से बिजली सप्लाई के मैकेनिज्म के भी जानकार हैं। ये चोर चलती लाइन में यह कारगुजारी कर डालते हैं। बताया गया कि एक ट्रांसफार्मर की कीमत उसकी क्षमता के अनुसार करीब 80-90 हजार से 2 लाख रुपये तक होती है। आये दिन डीपी से तेल और धातु चोरी होने की वारदात हो रही हैं, जिससे विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं। उनकी रातों की नींद हराम हो गई है। दूसरी ओर इन दिनों किसान फसलों की बुवाई के लिए सिंचाई कर रहे हैं। आये दिन वारदात होने से निगम सहित किसानों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात को भी ग्राम बनेडिया में चोर दो डीपी की ब्रशिंग तोड़कर तेल चोरी कर ले गए। चोरी से पहले उन्होनें दोनों डीपी के जम्पर काटे, उसके बाद आसानी से तेल चोरी कर लिया। जिसका खामियाजा नई डीपी लगाने अथवा डीपी में तेल भरने तक बनेड़िया के किसानों को उठाना पड़ेगा। उधर स्थानीय पुलिस के पास इस तरह के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। मगर जांच के दावे करने के बावजूद पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई, जिससे भिनाय क्षेत्र में डीपी तेल चोरों के हौंसले बुलंद है। उधर, निगम की भी मजबूरी है कि बिना मुकदमे के उन्हें निगम मुख्यालय से नई डीपी, तेल अथवा अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाती।

लुधियाना में बम फेंकने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, बब्बर खालसा गैंग से संबंध

  लुधियाना काउंटर इंटेलिजेंस और लुधियाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए विदेश में रह रहे हरजीत सिंह उर्फ ​​लाडी और साबी द्वारा संचालित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि इस अभियान के तहत शिवसेना नेताओं को निशाना बनाकर की गई पेट्रोल बम की घटनाओं को सफलतापूर्वक सुलझाया है, जिसमें 16 अक्टूबर, 2024 को योगेश बख्शी के आवास पर हमला और हाल ही में 02 नवंबर, 2024 को लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में हरकीरत सिंह खुराना के घर पर हुई घटना शामिल है। श्री यादव ने बताया कि मॉड्यूल के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और टोही तथा ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और अतिरिक्त गिरफ्तारियां की जानी हैं। डीजीपी ने कहा कि हरजीत सिंह उर्फ ​​लाडी भी पंजाब के नांगल में विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। कई हिन्दू नेते थे टारगेट पुलिस कमिश्नर चहल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने माना है कि उनके सरगना के निशाने पर कई और नेता भी है। वह जिस भी नेता पर हमला करने या माहौल खराब करने के लिए पेट्रोल बम फेंकने के आदेश देते थे, वहां पर वह अंजाम देकर आते थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अब आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी। इन आरोपियों के बाकी कौन से और साथी पंजाब में सक्रिय है उनके बारे भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। बदमाशों के मोबाइल नंबर भी खंगाले जा रहे है ताकि हरजीत सिंह खालसा की लोकेशन पता चल सके। सोशल साइट्स के जरिए कंटेक्ट में आए पुलिस कमिश्नर चहल ने कहा कि आरोपी बबर खालसा से सोशल साइट्स के जरिए कॉन्टैक्ट में आए है। आतंकी युवाओं को पैसों का लालच देकर सोशल साइट्स पर निशाना बनाते है। जो युवक पकड़े गए है इन पर नशा तस्करी जैसे कई मामले दर्ज है।  

बेनीवाल के जमकर लगाए जयकारे, राजस्थान-नागौर में विकास पर भाजपा प्रत्याशी के भाषण पर भड़के लोग

नागौर. खींवसर उपचुनाव से पहले ही भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा की जनसभा में विकास के कार्यों को लेकर विरोध तू-तड़ाक पर पहुंच गया। खींवसर उपचुनाव में जनसभा के लिए पहुंचे रेवंतराम डांगा अपना उद्बोधन शुरू ही किया तभी सामने बैठे लोगों ने कहा कि खींवसर में आपने क्या विकास कार्य करवाए। खींवसर में जितना विकास कार्य हुआ है वह बेनीवाल ने करवाया है। इसी को लेकर तू ताड़क हो गई। बता दें कि खींवसर उपचुनाव के दौरान देर रात्रि में भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने रोल ग्राम पंचायत के चोपड़ों गुजरों की ढाणी में अपनी चुनावी सभा करने पहुंचे। जैसे ही वो सभा को संबोधित करने पहुंचे उसी दौरान वहां पर कुछ लोग जमकर बेनीवाल के जयकारे लगाने लगे। इसके बाद बीजेपी की ओर से भी रेवत राम डांगा के जयकारे लगाए जाने लगे। उसके बाद रेवंतराम डांगा के और बेनीवाल के समर्थक दोनों ही आमने-सामने हो गए। रेवत राम डांगा अपने चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने लग गए। विकास कार्यों को लेकर बात शुरू की। तभी स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा के बीच जंग छिड़ गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि आपने क्या खींवसर के लिए विकास का कार्य करवाया। विकास का कार्य तो सारा ही हनुमान बेनीवाल ने ही करवाया है। इस पर रेवंतराम डांगा ने बोला कि हनुमान बेनीवाल ने क्या करवाया है यह सब विकास कार्य मैंने करवाया है। इस बात पर माहौल बिगड़ता चला गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet