LATEST NEWS

UP मदरसा एक्ट को सुप्रीम कोर्ट की मान्यता, जानें अहम फैसले के मायने

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सर्वोच्च अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें अदालत ने मदरसा एक्ट को संविधान के खिलाफ बताया था. मदरसा एक्ट पर यह फैसला चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने सुनाया है. पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला ठीक नहीं था. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मदरसा एक्ट को भी सही बताया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से उत्तर प्रदेश के 16 हजार मदरसों को राहत मिल गई है. यानी अब यूपी में मदरसे चलते रहेंगे. यूपी प्रदेश में मदरसों की कुल संख्या लगभग 23,500 है. इनमें 16,513 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं. यानी ये सभी रजिस्टर्ड हैं. इसके अलावा करीब 8000 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त हैं. मान्यता प्राप्त मदरसों में 560 ऐसे हैं, जो एडेड हैं. यानी 560 मदरसों का संचालन सरकारी पैसों से होता है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 22 अक्टूबर को सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था. हालांकि, सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि फाजिल और कामिल के तहत डिग्री देना राज्य के दायरे में नहीं है. यह यूजीसी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करता है. HC ने क्यों रद्द किया था कानून? मदरसा बोर्ड कानून के खिलाफ अंशुमान सिंह राठौड़ नाम के शख्स ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. राठौड़ ने इस कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी थी. इसी पर हाईकोर्ट ने 22 मार्च को फैसला सुनाया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 ‘असंवैधानिक’ है और इससे धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन होता है. साथ ही राज्य सरकार को मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को सामान्य स्कूलिंग सिस्टम में शामिल करने का आदेश दिया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था, ‘मदरसा कानून 2004 धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन है, जो भारत के संविधान के बुनियादी ढांचे का हिस्सा है.’ अदालत ने ये भी कहा था कि सरकार के पास धार्मिक शिक्षा के लिए बोर्ड बनाने या किसी विशेष धर्म के लिए स्कूली शिक्षा के लिए बोर्ड बनाने का अधिकार नहीं है. क्या है मदरसा एक्ट? उत्तर प्रदेश में 2004 में ये कानून बनाया गया था. इसके तहत मदरसा बोर्ड का गठन किया गया था. इसका मकसद मदरसा शिक्षा को सुव्यवस्थित करना था. इसमें अरबी, उर्दू, फारसी, इस्लामिक स्टडीज, तिब्ब (ट्रेडिशनल मेडिसिन), फिलोसॉफी जैसी शिक्षा को परिभाषित किया गया है. यूपी में 25 हजार मदरसे हैं, जिनमें से लगभग 16 हजार को यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा से मान्यता मिली हुई है. साढ़े आठ हजार मदरसे ऐसे हैं, जिन्हें मदरसा बोर्ड ने मान्यता नहीं दी है. मदरसा बोर्ड ‘कामिल’ नाम से अंडर ग्रेजुएशन और ‘फाजिल’ नाम से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री देता है. इसके तहत डिप्लोमा भी किया जाता है, जिसे ‘कारी’ कहा जाता है. बोर्ड हर साल मुंशी और मौलवी (10वीं क्लास) और आलिम (12वीं क्लास) के एग्जाम भी करवाता है.  

स्मार्टफोन में छिपे वायरस से मुक्ति दिलाएंगे ये 5 स्टेप्स

स्मार्टफोन का इस्तेमाल इंटरनेट सर्फिंग और यू-ट्यूब व अन्य वेबसाइट्स के वीडियो व ऑडियो डाउनलोड करने के लिए बड़े पैमाने पर होता है। ऐसे में फोन में वायरस का आ जाना अब आम बात हो गई है। बहुत से वायरस को तो एंटी वायरस भी नहीं रोक पाते। हमारा फोन वायरस के हमले का शिकार हो चुका है, यह भी हमें तब पता चलता है, जब फोन पर फाइलें बहुत धीरे खुलने लगती हैं या फोन हैंग करता है। आइए हम आपको बताते हैं कि अगर आपका मोबाइल फोन भी वायरस के हमले का शिकार हो गया है, तो आप उसे वायरस से मुक्त कैसे कर सकते हैं। मेमोरी कार्ड से तो वायरस हटाना बेहद आसान होता है। इसके लिए आप मेमोरी कार्ड का डेटा किसी अन्य जगह पर ट्रांस्फर करके उसे फॉर्मेट कर दें। लेकिन अगर वायरस आपके फोन की मेमोरी में आ चुका है, तो आप घबरा जाते हैं, क्योंकि सारी एप्लिकेशन्स फोन की इंटरनल मेमोरी में ही डाउनलोडेड होती हैं। फोन की आंतरिक मेमोरी को फार्मेट करे का मतलब है, सारी एप्लिकेशन को फिर से डाउनलोड करना, जिसमें आपका काफी वक्त लग जाएगा। कम से कम समय में अपने फोन से वायरस कैसे डिलिट करे, यह जानने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स को ध्यान से पढ़ेंः स्टेप 1. सबसे पहले अपने फोन या टेबलेट को सेफ मोड पर रिबूट करें। ऐसा करने से ऐप्स के साथ जो भी वायरस चल रहे होंगे वो बंद हो जाएंगे। अगर फोन में रिबूट का ऑप्शन न आए तो पावर के बटन को कुछ देर तक के लिए दबा कर रखें। उसके बाद रिबूट का ऑप्शन आएगा जिसे सेलेक्ट करके आप अपने स्मार्टफोन को रीबूट कर सकते है। स्टेप 2. जब आपका स्मार्टफोन रिस्टार्ट हो जाए तो अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर ऐप्स के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको अपने फोन की सभी इन्सटॉल्ड ऐप्स दिख जाएंगी। अगर फोन में वायरस होगा तो वह रनिंग मोड पर दिख जाएगा। जबकि बाकी सारी ऐप्स में से कोई भी रंनिग मोड पर नहीं होगी। स्टेप 3. इस लिस्ट में वायरस दिखते ही सबसे पहले उसे अनइन्सटॉल करें। वायरस पर क्लिक करते ही अनइन्सटॉल के ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर अनइन्सटॉल का ऑप्शन न आए तो आपको डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर सेटिंग पर जाना होगा। स्टेप 4. डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर सेटिंग पर जाकर फोन में मौजूद सारी ऐप्स नजर आएगी। इसमें से जो भी ऐप आपको काम की न लगे उसे अनइन्सटॉल कर दें। स्टेप 5. सारी गैर जरूरी ऐप्स को अनइन्सटॉल करने के बाद अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करें। ऐसा करने से फोन में मौजूद सारे वायरस रिमूव हो जाएंगे।  

दमकल ने पाया काबू, राजस्थान-अलवर के प्लास्टिक गोदाम में पटाखे से लगी आग

अलवर. अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में गुरुद्वारे के पास प्लास्टिक गोदाम में पटाखे से आग लग गई। गुरुद्वारे के सेवक हरनेक सिंह सरदार ने अपनी पानी की मोटर लगा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास के यह परिणाम रहा कि यह आगे बढ़ने से थोड़ा रुक गई। बाद में सूचना पर नगर पालिका से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह गोदाम कृष्णावतार दिल्ली वालो का है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। गोदाम में प्लास्टिक भरा हुआ था और वह अत्यधिक ज्वलन शील था। इस आग में प्लास्टिक कितना बचा और कितना जला इसका पता अभी नहीं चला है। बताया जा रहा है कि ये आग पटाखे से लगी थी। पटाखे की चिंगारी गोदाम में चली गयी और थेड़ी देर में ही वह आग लग गई। देखते देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर गुरुद्वारे के आस पास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और अपने-अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना लोगों ने तुरन्त दमकल विभाग को भी कर दी। दमकल की गाड़ी पहुंची तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और आग पर काबू पाया। इस आग से वे लोग ज्यादा भयभीत थे, जिनके मकान इस गोदाम के आसपास है, क्योंकि यह आग उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा सकती थी।

उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, शिकायत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर को हटाया गया

भोपाल  मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की शिकायत पर विजयपुर रिटर्निंग ऑफिसर को हटा दिया गया है। दरअसल, रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिंह सिकरवार पर गंभीर आरोप लगे थे। जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने चुनाव आयोग से रिटर्निंग अधिकारी उदय सिंह सिकरवार के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में कहा था​ कि एसडीएम सिकरवार पहले भी बीजेपी के लिए काम करते है। नेता प्रतिपक्ष ने लगाया था आरोप कांग्रेस उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विजयपुर के रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिकरवार पर बीजेपी नेताओं से संबंध होने की शिकायत चुनाव आयोग में की थी. साथ ही, विजयपुर उपचुनाव के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था. इसी मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है और विजयपुर उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर को हटा दिया है. बता दें कि चुनाव से कुछ महीने पहले ही उदयवीर सिंह को विजयपुर का एसडीएम नियुक्त किया गया था। इससे पहले भी उन्हें 2017 में अटेर और 2018 में मुंगावली उपचुनाव में रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी से हटाया जा चुका है।

गायत्री मंत्र: हर समस्या के लिए है कारगर उपाय

अगर कोई जीवन की उन समस्याओं से बहुत परेशान है जिनका कोई हल नही निकल रहा है तो उसकी समस्याएं अब समाप्त हो जाएंगी। बस आपको अपनी दिनचर्या से थोड़ा समय निकलना होगा और रोज गायत्री मंत्र का जाप करना होगा। संस्कृत का यह मंत्र ऋगवेद से लिया गया है जो भृगु ऋषि को समर्पित है। हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से जीवन में उत्साह और सकारात्मक के कारण आपकी त्वचा में चमक आती है। आंखों में तेज आता है साथ ही आप जिस काम में असफल हो रहे है। वो काम भी जल्द से जल्द हो जाते है। ऊं भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्। इसका अर्थ है उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अंतःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करें। शास्त्रों के अनुसार गायत्री मंत्र को वेदों का सर्वश्रेष्ठ मंत्र बताया गया है। इसके जप के लिए तीन समय बताए गए हैं। पहला समय है प्रातःकाल, सूर्योदय से थोड़ी देर पहले मंत्र जप शुरू किया जाना चाहिए। जप सूर्योदय के बाद तक करना चाहिए। दूसरा समय है दोपहर का। दोपहर में भी इस मंत्र का जप किया जाता है। तीसरा समय है शाम को सूर्यास्त के कुछ देर पहले मंत्र जप शुरू करके सूर्यास्त के कुछ देर बाद तक जप करना चाहिए। इन तीन समय के अतिरिक्त यदि गायत्री मंत्र का जप करना हो तो मौन रहकर या मानसिक रूप से जप करना चाहिए। मंत्र जप तेज आवाज में नहीं करना चाहिए। किसके लिए यह मंत्र है लाभकारी:- विद्यार्थी: गायत्री मंत्र इनके लिए काफी फायदेमंद है। इस मंत्र का जाप कोई विद्यार्थी कम से कम 108 बार जप करें तो उसे सभी प्रकार के ज्ञान को प्राप्त करने में समस्या नही होती है। साथ ही हर विषय जल्द याद हो जाता है। अगर किसी को अपना विषय आराम से याद न हो रहा हो तो उसे इस मंत्र का जरुर जाप करना चाहिेए। दरिद्रता को भगाएं: अगर आपकों हर काम में असफलता मिल रही है। हर काम चाहें वो व्यापार को हो या फिर नौकरी में हानि हो रही हो। इसमें गायत्री मंत्र काफी फायदा मिलता है। इसके लिए शुक्रवार का दिन काफी फायदेमंद साबित होगा। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करके हाथी में विराजित गायत्री मां का ध्यान कर इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी सभी दरिद्रता दूर हो जाएगी। संतान से संबंधित समस्या के लिए: अगर किसी दंपति को संतान की प्राप्ति में कठिनाई हो रही हो या फिर संतान को कोई कष्ट हो तो उनके लिए गायत्री मंत्र काफी लाभदायक है। इसके लिए दंपति प्रातः स्नान करके गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा कर इस मंत्र का जाप करें। जल्द ही उनकी संतान से संबंधित समस्याओं से निजात मिल जाएगा। शत्रु से विजय: अगर आप किसी शत्रु से परेशान है। लेकिन इसका कोई निवारण नही निकल रहा हो तो। रोज या विशेषकर मंगलवार, रविवार और अमावस्या के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर माता दुर्गा का ध्यान करते हुए गायत्री मंत्र के आगे एवं पीछे क्लीं बीज मंत्र का तीन बार सम्पुट लगाकार एक सौ आठ बार जाप करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही कोर्ट से संबंधित कामों और परिवार में एकता और प्यार बढ़ेगा। विवाह में हो रही देरी: यदि किसी व्यक्ति के विवाह में देरी हो रही हो तो सोमवार को प्रातः स्नान करके पीले रंग के वस्त्र पहनकर माता पार्वती का ध्यान करते हुए क्लीं बीज मंत्र का तीन बार सम्पुट लगाकार एक सौ आठ बार जाप करें। इससे आपका विवाह जल्द होगा। साथ ही सभी बाधाओं से मुक्त हो जाएगें। इसे लड़का और लड़की दोनों कर सकते है। किसी रोग से परेशान हो तो: अगर आप कई दिनों से किसी बीमारी से परेशान हो और किसी दवा से फायदा नही मिल रहा है तो किसी भी शुभ मुहूर्त में दूध, दही, घी और शहद को मिलाकर एक हजार गायत्री मंत्रों के साथ हवन करने से चेचक, आंखों के रोग एवं पेट के रोग समाप्त हो जाते हैं। इसमें समिधाएं पीपल की होना चाहिए। गायत्री मंत्रों के साथ नारियल का बुरा और घी का हवन करने से शत्रुओं का नाश हो जाता है। नारियल के बुरे मे यदि शहद का प्रयोग किया जाए तो सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। या फिर किसी भी शुभ मुहूर्त में एक कांसे के पात्र में जल भर के रख लें और लाल रंग के आसन में बैठकर ऐं ह्रीं क्लीं का संपुट लगाकर गायत्री मंत्र का जाप करें। जाप करने के बाद जो व्यक्ति बीमार हो उसे उस पात्र का जल मिला दें। इससे गंभीर से गंभीर बीमारियों में निजात मिल जाएगी।  

परिणीति चोपड़ा ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। परिणीति ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के बाद काम शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी है कि वह अपनी आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। परिणीति ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, नई फिल्म, नए बाल… तैयारी शुरू। परिणीति अंतिम बार ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आयी थी। इस फिल्म में परिणीति ने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था।  

कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक की भर्ती की आयु सीमा में वृद्धि पर भी निर्णय लिया

भोपाल  प्रदेश की मोहन सरकार ने महिलाओं के हित में बड़ा कदम उठाया है। सिविल सेवाओं में महिलाओं के लिए अब 33 के बजाय 35 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। इसके साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक की भर्ती के लिए आयु सीमा को दस साल बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। अब 40 के बजाय 50 साल तक उम्र के अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन प्रस्तावों पर लगी मुहर         – प्रदेश में खाद आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 254 नकद विक्रय केंद्र खोलने की दी गई स्वीकृति। 7 दिसंबर को होगी नर्मदापुरम में इन्वेस्टर्स समिट। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठित उधर, सिंहस्थ वर्ष-2028 की तैयारियों के लिए मप्र शासन द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठित कर दी गई है। पर्यवेक्षण समिति सिंहस्थ के अंतर्गत मंत्रि-परिषद समिति के निर्देशों का पालन, मंत्रि-परिषद समिति के समक्ष रखे जाने समस्त नीतिगत प्रकरणों का परीक्षण कार्य तथा विभिन्न विभागों की सिंहस्थ मद कार्य योजना की समीक्षा करेगी। समिति में अपर मुख्य सचिव, गृह, उर्जा, लोक निर्माण, जल संसाधन, परिवहन, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व, वित्त, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन, सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास समिति के सदस्य सचिव होंगे।

एग फेसपैक से स्किन को बनाए यंग और खूबसूरत

यंग और खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी को होती है। इसके लिए आप क्या कुछ नहीं करतीं, नेचुरल तरीके से खूबसूरती पाने के कई उपाय मौजूद हैं। उन्हीं उपायों में से एक है एग फेसपैक। अंडा न केवल खाने में पोषक होता है, बल्कि यह आपकी त्वचा को भी टाइट बनाता है। यह एंटी-एजिंग भी है। अंडे का मास्क हमारी त्वचा को जवां निखार देता है। इससे त्वचा मजबूत नजर आती है और साथ ही झुर्रियां भी दूर होती हैं। अंडे का मास्क ब्लेकहैड्स, झाइयां और अन्य तकलीफें भी दूर करता है। इससे आपकी त्वचा नाजुक और कोमल हो जाती है। जानिए घर पर एग फेसपैक से जुड़े कुछ टिप्स…. -माइल्ड क्लींजर से अपना चेहरा धोयें और फिर उसे सुखा लें। -बंद रोम छिद्रों को खोलने के लिए चेहरे पर स्टीम लें। इससे मास्क आपके चेहरे के भीतर तक जाकर त्वचा को भीतरी निखार देगा। -नींबू का टुकड़ा लेकर उसे अपने चेहरे पर कसकर रगड़ें। नाक, ठोड़ी और माथे पर इस टुकड़े को खासतौर पर रगड़ें। -अंडे का मास्क चेहरे पर लगाने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह बांध लें। -अब ब्रश की मदद से अंडे के मास्क की एक परत अपने चेहरे पर लगायें। और फौरन इस हिस्से को टिशू पेपर के छोटे से टुकड़े से कवर कर दें। -जब तक पूरे चेहरे पर मास्क न लग जाए, तब तक इस प्रक्रिया को दोहराते रहें। -टिशू पेपर को पांच मिनट तक सूखने दें। इसके बाद अंडे के मास्क की एक लेयर और लगायें। -पहले की ही तरह अंडे के मास्क के ऊपर टिशू पेपर लगाते रहें। इस फेस मास्क को बीस मिनट तक छोड़ दें। इतनी देर में यह पूरा अच्छी तरह सूख जाएगा। -धीरे-धीरे टिशू पेपर उतारें। ध्यान रहे टिशू पेपर ऊपर की ओर उतारें। ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। और इसके बाद गुलाब जल में रूई डुबोकर उससे अपना चेहरा साफ करें। -इसके बाद किसी माश्चराइजर से सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे की मसाज करें। इससे आपकी त्वचा हेल्थी, नमीयुक्त और चमकदार बनी रहेगी।  

खजुराहो पत्रकार संघ के नेतृत्व में होगा बुंदेल खंड स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन, कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए रखी गई बैठक

खजुराहो खजुराहो पत्रकार संघ के द्वारा सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पर आधारित संगोष्ठी के तहत बुंदेलखंड स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन 15 नवंबर को टूरिस्ट विलेज खजुराहो में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश और देश के प्रतिष्ठित प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी शामिल होकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे  कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा और क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे जिसमें संयोजक राजीव शुक्ला और सहसंयोजक सुनील पांडे रहेंगे इसका निर्णय आज खजुराहो ब्राउन पोल्स रेस्टोरेंट में खजुराहो पत्रकार संघ अध्यक्ष गौरव मिश्रा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन करके लिया गया,जिसमें खजुराहो पत्रकार संघ समस्त साथी मौजूद रहे  कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए समितियां बनाई गई और सभी पत्रकार साथियों को जिम्मेदारी को सौंपी गई जिससे कार्यक्रम 15 नवंबर को भव्यता के साथ संपन्न हो बैठक में आज डॉक्टर मुराद अली, आनंद अग्रवाल , राजीव शुक्ला, सुनील पांडे,जाहिर सिंह राठौड़, राजकुमार मिश्रा ,आदित्य तिवारी, रवींद्र मिश्रा ,तुलसीदास सोनी ,मनीष खटीक ,अनुज दिक्षित, रिंकू नामदेव ,अशोक नामदेव, राजेश रैकवार, राकेश रिकी सिंह ,भरत यादव लक्ष्मण सेन, सहित बड़ी संख्या में खजुराहो पत्रकार संघ के साथी मौजूद रहे.

महापौर पर पद का दुरुपयोग का आरोप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन

जगदलपुर. बस्तर जिला कांग्रेस पदाधिकारी व पार्षदों ने नगर निगम महापौर सफिरा साहू द्वारा अपने पद का दुरुपयोग व महापौर निधि में भ्रष्टाचार की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया। जिसकी प्रतिलिपि बोधघाट थाना में भी दी गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि पार्षद राजेश राय द्वारा आंबेडकर वार्ड संख्या 29 में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण तथा आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन की मरम्मत का कार्य का किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त वार्ड में जब राजेश राय द्वारा सूक्ष्मता से जांच की और मौके पर स्वयं एवं कार्यकर्ताओं के साथ जाकर वार्ड का अवलोकन किया, तब मैंने यह पाया गया कि वार्ड क्र. 29 में भी किसी भी अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं किया गया है। क्योंकि उक्त वार्ड में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाने जैसी कोई स्थिति है ही नहीं। ठीक इसी प्रकार आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन का मरम्मत एवं संधारण कार्य करना बताया गया है उल्लेखनीय है कि आंबेडकर वार्ड में किसी प्रकार का कोई सामुदायिक भवन स्थित नहीं है। उल्लेखनीय है कि राजेश राय द्वारा सूचना के अधिकार के माध्यम से नगर पालिक निगम जगदलपुर की  सत्यप्रतिलिपि भी प्राप्त की है, जिसमें 2019 से लेकर 2024 तक के निगम के द्वारा किए गए कार्यों के भुगतान की जानकारी है। सुशील मौर्य ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि उक्त कार्य हेतु स्वीकृत राशि तथा कार्य की मूल्य राशि 198032 रुपये है। कटौती राशि 22847 रुपये एवं भुगतान राशि 175185 रुपये है, लेकिन आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं किया गया है। इसी प्रकार आंबेडकर वार्ड क्र. 29 में स्थित सामुदायिक भवन का मरम्मत कार्य से संबंधित किसी प्रकार के भुगतान की जानकारी निगम से प्राप्त दस्तावेजों में प्राप्त नहीं है। साथ ही कहा कि दोनों ही दस्तावेजों की जांच करने से यह साफ स्पष्ट होता है कि वर्तमान महापौर जगदलपुर सकीरा साहू द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद आदि मौजूद रहे।

मोबाइल गैजेट में हैं करियर की उभरती हुई संभावनाएं

मोबाइल फोन को के जरिए टेक वर्ड में आई क्रांति के बारे में तो आज हर किसी को पता है। मोबाइल फोन के प्रति बच्चों और युवाओं में ही नहीं बल्कि हर पीढी के लोगों में तेजी से बढता हुआ क्रेज देखा जा सकता है। ऐसे में मोबाइल गैजेट में इवॉल्शन की आवश्यकताएं बढ़ी हैं और साथ ही बढ़े हैं इस क्षेत्र में करियर ऑप्शन भी। विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी वर्षों में इस क्षेत्र के कम से कम 1 से 1.5 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत पड़ेगी। यहां जानिए किस तरह इस क्षेत्र में आप बन सकते हैं प्रोफेशनल। मोबाइल पर महज कॉल नहीं होती, इसके अलावा गेमिंग, एम-कॉमर्स, इंटरनेट सफिंग, चेटिंग, वीडियो उपयोग, एसएमएस, एमएमएस आदि का खासतौर से जिक्र किया जा सकता है। इनका विकास एम-वी, एटी प्रोफेशनल ही करते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए ऐसी लें ट्रेनिंग: विभिन्न मोबाइल सेवाओं जीएसएम, सीडीएमए, डब्ल्यूसीबीएमए की जानकारी, नेटवर्क के विभिन्न अवयवों वॉयस, डेटा और ब्रॉडबेंड की समझ, मोबाइल वैल्यू एडेड सर्विस की डिजाइनिंग करने की ट्रेनिंग, ओरेकल, माइक्रोसॉफ्ट तथा यूनिक्स एडमिंस्ट्रेशन का अनुभव, सी, सी़़ और जावा की नॉलेज, गेमिंग सॉफ्टवेयर से अवगत होना जरूरी, एनिमेशन और ग्राफिक्स में ट्रेंड। ये हैं संभावनाएं:- टेक्नोलोजी प्लेटफॉर्म डेवलपर:ये टेलीकॉम कंपनियों और मोबाइल वैल्यू एडेड सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच सेतु का काम करते हैं। सॉफ्टवेयर का इंस्टॉलेशन और नेटवकिंग के अनुरूप उपयोग संबंधित समस्त काम इनके जिम्मे होता है। कंटेंट डेवलपर:इनका काम नई सृजनात्मक परिकल्पनाओं को मूर्त रूप देना और सॉफ्टवेयर के तौर पर विकसित करना है ताकि उनकी कंपनी इनका कॉपीराइट अधिकार सुरक्षित करवा सके। सॉफ्टवेयर डेवलपर: ये विभिन्न उपयोगों के अनुसार अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का विकास करते हैं। इनकी नियुक्तियां सॉफ्टवेयर डेवलपर, मोबाइल गेम्स एप्लिकेशन टेस्टर्स/डेवलपर आईफोन, एंड्रॉयड एप्लिकेशन प्रोग्रामर आदि के रूप में होती है।  

क्या सर्दियों से लड़ने को तैयार है आपका दिल?

सर्दियां धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी हैं और इसके साथ ही दिल और फेफड़ों के रोगों से पीड़ित होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी है। आलस की वजह से लोग अपने शरीर खासतौर से अपने दिल को तंदुरुस्त रखने पर ध्यान नहीं देते, जबकि सर्दियों में सबसे ज्यादा खतरा दिल को रहता है। दिल्ली के हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट में कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. के.के. सेठी कहते हैं, ठंडे मौसम की वजह से दिल की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे दिल में रक्त और ऑक्सीजन का संचार कम होने लगता है। इससे हाइपरटेंशन और दिल के रोगों वाले मरीजों में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ठंडे मौसम में ब्लड प्लेट्लेट्स ज्यादा सक्रिय और चिपचिपे होते हैं, इसलिए रक्त के थक्के जमने की आशंका भी बढ़ जाती है। डॉ. सेठी के मुताबिक, सर्दियों में सीने का दर्द और दिल के दौरे का जोखिम 50 फीसदी तक बढ़ जाता है। सर्दियों में धूप हल्की और कम निकलने के कारण मानव शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो जाती है। ऐसे में इस्केमिक हार्ट डिसीज, कंजस्टिव हार्ट फेल्योर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, सर्दियों में दिन छोटे हो जाते हैं और लोग भी ज्यादा समय घर के अंदर ही बिताते हैं, इसलिए विटामिन डी की कमी ज्यादा होती है। सर्दियों में उचित मात्रा में धूप सेंकना बेहद जरूरी है। मेडीसिटी हॉस्पिटल के इलेक्ट्रोफिजीयोलॉजी एंड पेसिंग विभाग के चेयरमैन डॉ. बलबीर सिंह बताते हैं, इस मौमस में हम अक्सर बढ़ी उम्र के लोगों में सर्दियों से जुड़ा अवसाद देखते हैं। इससे तनाव बढ़ता है और हाइपरटेंशन होने से, पहले से कमजोर दिल पर और दबाव पड़ जाता है। वह कहते हैं, सर्दियों के अवसाद से पीड़ित लोग ज्यादा चीनी, ट्रांसफैट और सोडियम व ज्यादा कैलोरी वाला आरामदायक भोजन खाने लगते हैं, जो मोटापे, दिल के रोगों और हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों के लिए यह बहुत ही खतरनाक हो सकता है। इस मौसम में शरीर को गर्मी प्रदान करने के लिए दिल ज्यादा जोर से काम करने लगता है और रक्त धमनियां और सख्त हो जाती हैं। ये सब चीजें मिलकर हार्ट अटैक को बुलावा देती हैं। डॉ. सिंह का मानना है कि उम्रदराज और उन लोगों को, जिन्हें पहले से दिल की समस्याएं हैं, छाती में असहजता, पसीना आना, जबड़े, कंधे, गर्दन और बाजू में दर्द के साथ ही सांस फूलने की समस्या बढ़ जाती है। सर्दियों में ऐसे तकलीफों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उनकी सलाह है कि नियमित रूप से व्यायाम करें और संतुलित व पौष्टिक भोजन लें, ताकि इन समस्याओं से बचा जा सके। दोनों चिकित्सा विशेषज्ञों का सुझाव है कि इस मौसम में अगर आपके रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) में कोई असामान्य बदलाव नजर आए, तो दिल को सुरक्षित रखने के ख्याल से तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लें। कुछ अन्य सलाह… -मौसम के हिसाब से जीवनशैली में बदलाव लाएं -ठंडे मौसम में कम थकान वाला व्यायाम करें -जॉगिंग, योग और एरोबिक्स करते हों, तो उसे जारी रखें -सुबह जल्दी और देर रात तक बाहर रहने से परहेज करें -सर्दियों में शराब और सिगरेट से दूर ही रहें तो अच्छा।  

मुख्य आरोपी गिरफ्तार और तीन पहले ही पकड़े, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में जमीन रजिस्ट्री में लाखों की धोखाधड़ी

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले में जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी कर लाखों रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे आरोपी राम विलास कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मामले के तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अनिलदास महंत को आरोपी सुरेश महंत एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा मुनुन्द रोड कॉलोनी में जमीन व मकान लेने को लेकर 2022 में बात हुई थी। जमीन को देखने गए तो आरोपियों द्वारा शुभकामना सिटी कॉलोनी के भीतर जमीन दिखाई और बोले कि वन बीएचके मकान बनाकर रजिस्ट्री कराकर देने की बात कही। जिसका कुल 900000 रुपये में सौदा तय हो चुका था। दिनांक 30 जून 2022 को रजिस्ट्री करवाई। अनिल दास महंत मकान को लोन पर खरीदना चाहता था तो आरोपी अनंदराम उर्फ नंदलाल, सुरेश, जगदीश कश्यप के द्वारा आईसीआईसीआई बैंक की बिलासपुर स्थित शाखा से संपर्क करवाया और 274000 रुपये की रकम खाते में जमा थी। जमीन के कागजात को लेकर बैंक गए, जहां पर 610000 रुपये का अनिल दास के नाम से स्वीकृत लोन की राशि के चेक को मिली भगत कर आरोपी नंदलाल उर्फ आनंदराम के खाता में लगवा दिया। इसके बाद आरोपियों ने रकम निकाल ली। कुछ दिन बाद पटवारी जमीन को देखने गया तो पता चला कि उक्त जमीन शुभकामना सिटी में न होकर पीछे तरफ खेत की भूमि है और अनिल दास को जमीन कॉलोनी के अंदर दिखाई थी। साथ ही अन्य जगह की जमीन को रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी की है। थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी नंदलाल, सुरेश महंत एवं जगदीश कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं प्रकरण में फरार आरोपी रामविलास कश्यप निवासी मुनूंद जो घटना के बाद फरार हो गया था, उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

हाईकोर्ट ने आयुक्त से मांगा शपथ पत्र, छत्तीसगढ़-बिलासपुर के व्यापार विहार में कचरा डंप

बिलासपुर. बिलासापुर के व्यापार विहार में कचरा डंप करने के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर नगर निगम से जवाब मांगा है। सोमवार को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में निगम की ओर से बताया गया कि कचरा उठवाकर अधिकांश क्षेत्र को साफ कर लिया गया है। ठेका कंपनी को भी चेतावनी दी गई है। कोर्ट ने निगम आयुक्त को संबंधित दस्तावेज के साथ शपथ पत्र पर जानकारी प्रस्तुत करने कहा है। बता दें कि निगम ने व्यापार विहार तारामंडल के पीछे दो करोड़ रुपये की लागत से ऑक्सीजोन का निर्माण कराया था। यहां पर्याप्त पेड़-पौधे लगातार लोगों को प्रदूषण मुक्त वातावरण देने की योजना थी, लेकिन यहां नगर निगम द्वारा कचरा डंप किया जाने लगा। डोर-टू-डोर कचरा जमा करने वाली रामके कंपनी के लिए यह एरिया डंपिंग जोन बनता जा रहा था। तिफरा, सिरगिट्टी, व्यापार विहार और अन्य क्षेत्रों का लाखों टन कचरा यहां की लगभग 10 एकड़ जमीन पर डंप हो रहा था। आज मामले में सुनवाई के दौरान निगम की ओर से बताया गया कि कचरा साफ करने के लिए अभियान चलाया गया है और लगभग 50 हाइवा कचरा उठा लिया गया है। पूरा क्षेत्र लगभग साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने निगम के जवाब से संतुष्टि जताई और आयुक्त को मामले में शपथ पत्र प्रस्तुत करने कहा। उल्लेखनीय है कि शहर से कचरा उठाने का ठेका नगर निगम ने हैदराबाद की रामके कंपनी को दे रखा है। कंपनी को शहर से कचरा उठाकर 15 किलोमीटर दूर ग्राम कछार ले जाकर अपशिष्ट प्रबंधन करना है,लेकिन इसमें ज्यादा खर्च होने की वजह से कंपनी कचरा यहीं व्यापार विहार में ही डंप कर रही है।

राज्यपाल रमेन डेका होंगे मुख्य अतिथि, ‘छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 4 नवम्बर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। 6 नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। सभी शासकीय विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी स्टॉल राज्योत्सव स्थल पर लगाया गया है। यहां सार्वजनिक उपक्रम एवं वाणिज्यिक संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन सह विक्रय के स्टॉल लगाए गए हैं। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट, शासकीय विभागों की प्रदर्शनी एवं मीना बाजार को देखने हजारों की संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ पहुंच रहे हैं। राज्योत्सव स्थल की साज-सज्जा बेहद आकर्षक है, जो आने वाले लुभा रही है। राज्योत्सव में पांच नवंबर को शाम पांच बजे से पुरानिक साहू द्वारा सांस्कृतिक लहर गंगा, सुरेन्द्र साहू, भोला यादव एवं साथियों द्वारा बैंजों, शहनाई एवं बांसुरी के माध्यम से लोक धुन की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम छह बजे से मोहन नायडू एवं साथियों द्वारा द मून लाईट रागा की प्रस्तुति के बाद राजेश अवस्थी का गायन, आरू साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति और रात साढ़े आठ बजे से सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका नीति मोहन की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्र कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet