LATEST NEWS

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आज सांइस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

रायपुर   अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह में अति विशिष्ट अतिथि में सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकगण राजेश मूणत, श्री गुरू खुशवंत साहेब, श्री पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, श्री इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह के अवसर पर राज्य भर से लगभग पांच हजार दिव्यांगजन शामिल होंगे।

बीजेपी को सीएम पोस्ट के बदले देनी पड़ेगी बड़ी कुर्बानी! अजित-शिंदे को देने होंगे ये बड़े मंत्रालय

मुंबई महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे सामने आने के के बाद से चला आ रहा राजनीतिक गतिरोध समाप्त हो चुका है। इससे राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मंगलवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस बैठक में नई सरकार के गठन के लिए एक अस्थायी व्यवस्था तय की गई। आपको बता दें कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। इससे पहले आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। फडणवीस और शिंदे ने अस्थायी रूप से विभागों और कैबिनेट में हिस्सेदारी के मुद्दों को टालने का फैसला किया है ताकि गुरुवार को नई सरकार कार्यभार संभाल सके। इन मुद्दों को सरकार बनने के बाद सुलझाया जाएगा। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर से सस्पेंस खत्म हो गया है, सर्व सम्मति से देवेंद्र फडणवीस के नाम पर सहमति बन गई है,  कोर कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया,  देवेंद्र फडणवीस आज दोपहर 3:30 बजे राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मुंबई के आजाद मैदान में कल 5 दिसंबर को शपथ समारोह होगा जिसमें देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कल ही एकनाथ शिंदे और अजीत पवार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, कल केवल ये तीन ही शपथ होंगी। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक केंद्रीय पर्यवेक्षकों केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौजूदगी में महाराष्ट्र विधानसभा भवन में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगांटीवार देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखेंगे और सभी विधायक नाम पर मुहर लगाएंगे। सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह चौरा का है लंबा आपराधिक रिकॉर्ड, खालिस्तानी आतंकी और चंडीगढ़ जेल ब्रेक का आरोपी कल 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पांच दिसंबर यानि कल शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में हिस्सा लेंगे। तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे देवेंद्र फडणवीस आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे पहली बार 2014 में मुख्यमंत्री बने थे और उन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया था लेकिन 2019 में वे केवल 80 घंटे ही सीएम की कुर्सी पर रहे। अब वे 5 दिसंबर को एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। 30 से अधिक विधायक लेंगे शपथ महायुति गठबंधन (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) के 30 से अधिक विधायकों को मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। हालांकि, चुनाव परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद भी महायुति के तीनों सहयोगी दल कैबिनेट में हिस्सेदारी और विभागों के आवंटन को लेकर सहमति नहीं बना सके हैं। एकनाथ शिंदे की मांगें एकनाथ शिंदे शिवसेना के शानदार प्रदर्शन के बावजूद मुख्यमंत्री पद बीजेपी को सौंप चुके हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम और गृह मंत्रालय की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने कुछ अन्य प्रमुख विभागों और विधानसभा अध्यक्ष का पद भी मांगा है। हालांकि बीजेपी गृह मंत्रालय और विधानसभा अध्यक्ष का पद देने को तैयार नहीं है, लेकिन अन्य विभागों पर बातचीत करने को तैयार है। बातचीत से टूटा गतिरोध सोमवार को बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने ठाणे स्थित एकनाथ शिंदे के आवास पर उनसे मुलाकात की। इसके बाद मंगलवार को मुंबई के ‘वर्षा’ निवास पर शिंदे और फडणवीस के बीच करीब 30 मिनट की बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने शपथ ग्रहण में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों की संख्या तय कर ली है। शिवसेना और एनसीपी की मांगें एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने सात कैबिनेट और चार राज्य मंत्री पद, केंद्र में एक कैबिनेट मंत्री और राज्यपाल का पद मांगा है। वहीं, शिवसेना ने गृह मंत्रालय और विधानसभा अध्यक्ष का पद मांगा है। वहीं, बीजेपी ने संकेत दिया है कि शिवसेना को 11-12 मंत्री पद और एनसीपी को 9-10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं, जबकि बीजेपी 22-23 मंत्री पद अपने पास रखेगी। बीजेपी के सामने चुनौती बीजेपी शिंदे को इस तरह नाराज नहीं करना चाहती जिससे यह लगे कि पार्टी ने शिवसेना को तोड़ने के बाद उन्हें किनारे कर दिया। साथ ही मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में आगामी नगर निगम चुनावों में शिंदे की अहम भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। शिंदे अपने समर्थकों और पार्टी में अपनी साख बनाए रखने के लिए गृह मंत्रालय जैसे प्रमुख विभाग की मांग पर अड़े हैं। अजित पवार गुट ने किया बीजेपी का समर्थन  मुंबई में बीजेपी की बैठक से पहले नई सरकार में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी कोटे से कितने-कितने मंत्री होंगे, इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. 23 नवंबर 2024 को आए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद महायुति के भीतर नई सरकार में हिस्सेदारी को लेकर काफी बवाल हो रहा है. इसे लेकर देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार कई बार दिल्ली का दौरा भी कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि अजित पवार के गुट ने सीएम पद को लेकर बीजेपी का समर्थन किया, जिसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) कमजोर पड़ गई. ऐसे में अब शिवसेना का पूरा फोकस बड़े मंत्रालयों पर है. इस बार महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को प्रचंड बहुमत मिली है. बीजेपी महायुति से किसी भी तरह मनमुटाव नहीं चाहने के साथ-साथ यह भी संदेश देना चाहती है कि सीएम पद और मंत्रालयों का बंटवारा अपनी सहमति से हुआ है. हालांकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार यह कह चुके हैं कि वे बीजेपी हाईकमान के फैसले के साथ हैं. बीजेपी को देनी होगी कुर्बानियां बताया जा रहा है कि नई सरकार में बीजेपी करीब 22 मंत्रालय का दावा कर रही है. बीजेपी गृह मंत्रालय भी अपने पास रखना चाहती है. वहीं शिवसेना 12 मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है. पिछली सरकार में जब … Read more

राज कुमार रजक विभाग जनजाति कार्य विभाग से हुए सेवानिवृत

मंडला राज कुमार रजक विभाग जनजाति कार्य विभाग मंडला  में सहायक ग्रेड 2 मे पदस्थ रजक जी शानदार  39 साल की सेवा देकर 30 नवंबर 2024 को सेवानिवृत हुए!इनका शानदार व्यतित्व के  धनी रहे है ये विभाग मे सब के चहेते रहे है बहुत ही मिलनसार अपने फर्ज़ के प्रति वफादार रहे है उनकी सफल सेवा के लिए हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।

एनपीएल में शिखर धवन ने गुरखाज के खिलाफ जमकर छक्के-चौके लगाए और 72 रनों की नॉटआउट पारी खेली

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व सलामी बैटर शिखर धवन इन दिनों नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में खेल रहे हैं। एनपीएल में शिखर धवन करनाली यैक्स टीम का हिस्सा हैं। एनपीएल के पहले मैच में धवन महज 14 रनों पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में उनका गब्बर अंदाज देखने को मिला। शिखर धवन ने काठमांडू गुरखाज के खिलाफ खेले गए मैच में जमकर छक्के-चौके लगाए और 72 रनों की नॉटआउट पारी खेली, हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। शिखर पूरे मैच के बेस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 51 गेंदों पर 141.17 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए और इस दौरान चार चौके और पांच छक्के लगाए। एनपीएल में हिस्सा लेने से पहले शिखर धवन कुछ समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर थे। धवन ने एनपीएल में हिस्सा लेने से पहले अपना पिछला मैच इस साल 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स की ओर से खेला था। आईपीएल 2024 में शिखर धवन महज पांच ही मैच खेल पाए थे और इसके बाद इंजरी के चलते उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। शिखर धवन ने भारत की ओर से कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। धवन ने तीनों फॉर्मेट में क्रम से 2315, 6793 और 1759 रन बनाए हैं। शिखर धवन के खाते में सात टेस्ट, 17 वनडे शतक भी दर्ज हैं। शिखर और रोहित ने मिलकर टीम इंडिया के लिए कई मैचों में पारी का आगाज किया है। शिखर धवन इसके अलावा आईपीएल में दो सेंचुरी ठोक चुके हैं, इतना ही नहीं वह आईपीएल में बैक टू बैक सेंचुरी लगाने वाले पहले बैटर भी बने थे। शिखर धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी शिखर धवन के नाम ही दर्ज है।

जीएसटी टीम ने पकड़ा ट्रक, छत्तीसगढ़-रायपुर में 30 लाख रुपए कीमत का 40 टन टीएमटी बार जब्त

रायपुर। रायपुर जीएसटी की टीम ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए बीती रात करीबन 40 टन टीएमटी बार से लदा ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई है. पकड़े गए माल की कीमत करीब 30 लाख बताई जा रही है. ट्रक को जब्त करने के बाद धरसींवा थाने में रखा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे स्टेट जीएसटी की टीम ने धरसींवा के पास इस ट्रक को रोका था. ट्रक में लोड लोहे के संबंध में पूछताछ की गई तो ड्राइवर जवाब नहीं दे पाया. लोहे से जुड़ा कोई बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया. टीम ने तत्काल ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसको धरसींवा थाने में खड़ा करा दिया है. मामले में आगे संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है. इस मामले में धरसींवा थाना प्रभारी राजेश दीवान ने बताया कि बिना बिल के कच्चा माल ट्रक में लोड था, जिसको GST विभाग की टीम ने पकड़ा है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. बता दें कि सप्ताहभर पहले रायपुर GST विभाग की टीम ने बेमेतरा में रायपुर पासिंग ट्रक CG 04 JD 3551 को पकड़ा था. रायपुर से जबलपुर जा रही ट्रक में करीब 40 टन लोहा भरा था. लोहा रायपुर के एक बड़े इस्पात कारोबारी का बताया जा रहा है. जीएसटी की लगातार कार्रवाई जीएसटी की लगातार टीएमटी लदे वाहनों पर कार्रवाई से साफ प्रतीत हो रहा है कि लोहा कारोबारी बड़े पैमाने पर कच्चे बिल पर खरीदी-बिक्री कर रहे हैं, जिस पर जीएसटी विभाग की पैनी नजर है. लेकिन मामले में अब तक विभाग छोटी मछलियों को ही पकड़ता नजर आ रहा है. किसी बड़ी मछली पर कार्रवाई नहीं होने सवाल पैदा करता है.

पत्नी के बार-बार आत्महत्या के प्रयास और धमकी को माना क्रूरता, छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट ने पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की बार-बार धमकी देने और प्रयास करने को क्रूरता माना है। इस आधार पर पति को तलाक की अनुमति देते हुए कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में कोई भी जीवनसाथी शांति से नहीं रह सकता। पति द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों से स्पष्ट है कि पत्नी बार-बार आत्महत्या की धमकी देती थी। दुर्ग जिला निवासी याचिकाकर्ता युवक की 28 दिसंबर 2015 को बालोद निवासी युवती के साथ चर्च में शादी हुई। पत्नी शादी के बाद निजी कॉलेज में जॉब करने लगी। उसे 22 हजार रुपये वेतन मिलता था, इसमें से 10 हजार रुपये अपने माता-पिता को भेजती थी। पति ने इस पर कभी आपत्ति नहीं की। पत्नी ने कुछ दिन अपने भाई को भी साथ रखा। भाई किसी कारण से वापस चला गया। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। बात-बात में वह आत्महत्या करने की धमकियां देने लगी। कभी नशीला सिरप पीया तो कभी छत से कूदी। पहली बार उसने रसोई में घुस कर दरवाजा बंद कर गैस चालू कर जल मरने की धमकी दी। दूसरी बार अत्यधिक मात्रा में नशीला कफ सिरफ पीकर खुदकुशी की कोशिश की। इसके बाद एक बार उसने छत से कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस पर पति ने परिवार न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन दिया। न्यायालय से आवेदन खारिज होने पर पति ने हाईकोर्ट में अपील प्रस्तुत की। वहीं पत्नी ने भी वैवाहिक अधिकार की बहाली के लिए याचिका प्रस्तुत की। दोनों की याचिका पर जस्टिस रजनी दुबे एवं संजय कुमार जायसवाल की डीबी में सुनवाई हुई। सुनवाई उपरांत कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देना क्रूरता के समान है।साथ ही अगर यह आशंका पैदा हो जाए कि दूसरे पक्ष के साथ रहना उसके लिए हानिकारक होगा तो साथ रहना मुश्किल है। फरवरी 2018 से दोनों अलग अलग रह रहे हैं। पत्नी के आचरण को देखते हुए मानसिक दबाव में पति का उसके साथ रहना सम्भव नहीं है। कोर्ट ने क्रूरता के आधार पर पति के तलाक की याचिका को स्वीकार किया। कोर्ट ने पति को दो माह के अंदर पत्नी को 5 लाख रुपए स्थाई गुजारा भत्ता एक मुश्त देने का निर्देश भी दिया है।

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कोतवाली पुलिस ने 7 दिन में 12 गुमशुदा महिला एवं पुरुष को तलाश कर परिजनों को सौंपा, लौटाई खुशियां

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाने में दर्ज गुमशुदगी के विभिन्न प्रकरणों में लापता महिला और पुरुषों की तलाश कर उन्हें परिजनों को सुपुर्द किया गया। दिनांक 28.11.2024 से 04.12.2024 के बीच 7 दिन के इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संतोष पांडेय, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, रीतेश साहू और आरक्षक अमित यादव की टीम ने 12 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों को सौंपा।  इनकी तलाश में मिली सफलता: पुलिस टीम ने रजनी बाई (32 वर्ष) निवासी ग्राम दुधमनिया  , सुनैना कोल (19 वर्ष) निवासी ग्राम पिपरिया , गडुल सिंह (24 वर्ष) निवासी ग्राम बड़हर, दुर्गावती सिंह (28 वर्ष) निवासी ग्राम सकरा,  गिरजा सिंह उर्फ गुड्डू (28 वर्ष) निवासी ग्राम खांडा,   राजेश साहू (44 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर , कंचन कोल (23 वर्ष) निवासी ग्राम कांसा , संतोषी कोल (21 वर्ष) निवासी ग्राम लखनपुर , लवकेश केवट (24 वर्ष) निवासी ग्राम कोलमी , आर्यन उर्फ जयेश सैनी (22 वर्ष) निवासी पटोराटोला अनूपपुर , सुमित्रा कोल (30 वर्ष) निवासी ग्राम परसवार और रश्मि यादव (19 वर्ष) ग्राम सीतापुर को विभिन्न स्थानों से बरामद कर उनके परिजनों को सुरक्षित सौंपा।  परिजनों की खुशी: अपने लापता प्रियजनों के घर लौटने पर परिजनों ने  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनके इस प्रयास की सराहना की।  पुलिस का अभियान जारी रहेगा: पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने बताया कि गुमशुदा महिला एवं पुरुषों की तलाश के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस का यह प्रयास परिवारों को राहत पहुंचाने और समाज में विश्वास कायम करने का कार्य करेगा।

कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण कार्य में गति बढ़ाने और समय-सीमा में पूर्ण करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मंगलवार को छतरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रगतिरत निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ई.ई. पीआईयू के.एस. परस्ते सहित निर्माण एजेंसी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक भवन, गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, शॉपिंग और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण किया। साथ ही कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रत्येक कम्पाउंड को समय अनुसार पूरा करने के लिए आवश्यक मशीनरी और लेबर को बढ़ाएं और पैरेलल रूप से कार्य करें। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की संरचना एवं बिन्दुबार समीक्षा करते हुए कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पानी सप्लाई की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कार्य करने वाले मजदूरों के चरित्र सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए।

भौतिक रूप से ही नही आर्थिक, सामाजिक रूप से भी दिव्यांग जनो को किया जायेगा सशक्त:राज्यमंत्री

भौतिक रूप से ही नही आर्थिक, सामाजिक रूप से भी दिव्यांग जनो को किया जायेगा सशक्त:राज्यमंत्री उत्साह के साथ राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस, कई खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन सिंगरौली  भौतिक रूप से ही नही आर्थिक सामाजिक रूप से भी दिव्यांग जनो को शसक्त बनाया जायेगा। उक्त आशय का उद्बोधन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह मंत्री मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा दिया गया। विदित हो कि विश्व दिव्यांग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह के मुख्य अतिथि में एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुआ। उपस्थित दिव्यांग जनो एवं आम जन मानस को संबोधित करते हुये राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि भारत में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 दिव्यांगों के कल्याण और उन्हें समर्थ एवं सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। यह कानून समाज में उनके समावेशन को प्रभावी बनाने में प्रमुख भूमिका निभाता है। इस अधिनियम ने विकलांग (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम 1995 का स्थान लिया। इस कानून को पहले के कानूनों की तुलना में अधिक व्यापक और विस्तृत बनाया गया है। इसके अनुसार दिव्यांगता के प्रकार 7 से बढ़ाकर 21 कर दिए गए हैं। इसमें पहली बार कमजोर दृष्टि, बौद्धिक दिव्यांगता, वाणी संबंधी दिव्यांगता आदि को शामिल किया गया। एसिड अटैक पीड़ितों, थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसी बीमारियों के रोगियों को भी इसमें स्थान दिया गया, जिन्हें विशेष सहयोग की आवश्यकता होती है। इनके विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार दृढ़संकल्पित है। वही सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा दिव्यांग जनो के समंग्र विकास हेतु एवं इनके जीवन स्तर का उपर उठाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर दिव्यांगो लाभान्वित किया जा रहा है। इसके साथ ही कई सामाजिक संगठनों द्वारा भी दिव्यांग के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हम सब शपथ ले कि दिव्यांगों के हौसले को नई उचाईयों तक पहुचाने के लिए आगे आकर कार्य करेगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर दिव्यांग द्वारा अपने गीतो के माध्यम से स्वागत किया गया। अपनी प्रस्तुतियो से दिव्यांगो ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों सहित आम लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। साथ ही विभिन्न खेल कुद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जिसमें दिव्यांग जनो ने बड़चढकर भाग लिया। जिसमें बैसाखी दौड़, जलेगी दौड़, नीबू चम्मच दौड़, मटका फोड़, फीता दौड़, ड्राईंग, पेटिंग, एकल गायन में दिव्यांगों भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आदानी पावर के प्रबंधक बंच्चा यादव के द्वारा दिव्यांग जनो के लिए 2 सौ टिफन का वितरण किया गया।तथा व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम केशरी के द्वारा 2 सौ नग कम्बल तथा एनजीओं के द्वारा 50 नग जैकेट दिव्यांग जनो को वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तीसरा स्थान पाने वाले दिव्यांग को मेडल प्रशस्ति पत्र देकर जन प्रतिनिधियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह,  डीपीसी अजय मिश्रा, रोजगार अधिकारी सीमा बर्मा, डीडीआरसी के अध्यक्ष एस.डी सिंह,वरिष्ट समाजसेवी एवं विभिन्न एनजीओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

थाना घुघरी क्षेत्रांतर्गत शिक्षक के आत्महत्या के मामले में तीन आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध

थाना घुघरी क्षेत्रांतर्गत शिक्षक के आत्महत्या के मामले में तीन आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल मंडला  14.10.2024 को शिक्षक मनोज द्विवेदी पिता रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी द्वारा फाॅसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसपर थाना घुघरी में मर्ग  कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान आये तथ्यों अनुसार मृतक विगत 26 वर्षों से थाना घुघरी अंतर्गत ग्राम कठईडींह के शासकीय विद्यालय में पदस्थ थें। जिसकी भर्ती के संबंधी दस्तावेज आरोपियों द्वारा प्राप्त कर दस्तावेजों के आधार पर मृतक को नौकरी से निकलवाने की बात को लेकर ब्लैकमेल करके कई बार पैसे लिये एवं नौकरी से निकलवा देने एवं पेपर में छापकर बदनाम करने के नाम से परेशान करते रहें। मर्ग जांच के दौरान आये कथनों, तथ्यों, साक्ष्यों व तकनिकी जानकारी के आधार आरोपी मुकेश श्रीवास (पत्रकार) व नारायण यादव दोनो निवासी मंडला तथा सतानंद चौबे निवासी घुघरी के विरूद्ध थाना घुघरी में अपराध क्रमांक 235/2024 पंजीबद्ध कर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

निरीक्षण कर सुनीं किसानों की समस्याएं, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचा कांग्रेस का निगरानी दल

बलरामपुर-रामनुजगंज. प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के अंतर्गत बलरामपुर जिले के लिए विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिले के प्रभारी व प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत एवं पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम सहित जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में राजपुर जनपद के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। धान खरीदी केंद्र राजपुर और सेवारी के निरीक्षण के दौरान प्रभारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना उनसे सीधे बात की और कहा कि सरकार ने जो घोषणा की है उसके अनुरूप धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल हो और किसानों को समय से बारदाना मिले। उन्हें भुगतान समय से मिले, सबसे महत्वपूर्ण बात है कि समितियों में धान खरीदी आज से ही शुरू हुई है, जबकि सरकार ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है और 31 जनवरी तक ही धान की खरीदी होनी है तो ऐसे में सरकार का लक्ष्य कैसे पूरा होगा? कहा कि यदि सरकार किसानों की पूरी धन नहीं खरीद पाती है तो उसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा सरकार की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। अमरजीत भगत ने आगे कहा की कांग्रेस संगठन धान खरीदी पर नजर रखेगा, अभी आगे खरीदी के दौरान लोगों की समस्याओं पर सब मिलकर आवाज उठाते रहेंगे, सरकार से कांग्रेस पार्टी आग्रह करेगी कि किसानों के लिए धान खरीदी की व्यवस्था बेहतर हो यह सुनिश्चित करें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया है कि सेवारी व राजपुर, बरियों में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों से जानकारी प्राप्त कर समस्याएं शीर्ष नेतृत्व व सरकार तक पहचाने की बात कही है ताकि किसानों को खरीदी के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत-परेशानी ना हो। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम, जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालसाय मिंज समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी साथ रहे।

घर पर स्क्रब करने का सही तरीका, चेहरा रहेगा खिला-खिला

फेस स्क्रब और बॉडी स्क्रब के अपने फायदे हैं। ये हमारी स्किन से डेड सेल्स हटाने में मददगार हैं। बदलते मौसम में यह दिक्कत नहीं ज्यादा होती है। खासतौर पर सर्दियों में ड्राइनेस के कारण स्किन जल्दी रूखी और बेजान नजर आने लगती है। इससे आपके चेहरे की रंगत फीकी पड़ जाती है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आप विंटर सीजन में हर दूसरे दिन घर पर ही स्क्रब करें। यहां जानें स्क्रब करने का आसान और सही तरीका… – स्क्रबिंग द्वारा डेड सेल्स को हटाने से अंदर की हेल्दी स्किन बाहर आती है। साथ ही इस स्किन की सफाई हो जाने से यह खुलकर सांस ले पाती है, जिससे हमारी त्वचा अधिक ग्लोइंग लगती है। – स्क्रबिंग एक ऐसी प्रकिया है, जो त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनती है। इस प्रक्रिया में त्वचा की बाहरी सतह पर जमा डेड सेल्स हटाने का काम किया जाता है। यह प्रॉसेस पार्लर में मौजूद मशीनों से या घर पर भी आसानी से की जा सकती है। -नियमित रूप से स्किन को स्क्रब करने पर हमारी त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। स्क्रब का यूज करते समय पहले चेहरे को फेशवॉश से साफ करें और कॉटन के कपड़े से पौंछ लें। -गुलाबजल में कॉटन भिगोकर चेहरे पल लगाएं और फिर उंगलियों पर स्क्रब लेकर सर्कुलर मोशन में घुमाएं। फॉरहेड और नेक को भी स्क्रब करें। -5 से 6 मिनट तक पूरे चेहरे, गर्दन और गले पर स्क्रब करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोकर साफ करें और कॉटन के कपड़े से पौछ लें। अब अपनी पसंद का क्रीम लगाकर हल्की मसाज करें। -जिन लोगों की स्किन ऑइली है या जिन्हें पिंपल्स की समस्या अक्सर हो जाती है, उनके लिए भी यह प्रक्रिया प्रभावकारी है। क्योंकि इससे त्वचा का अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है। लेकिन जिस समय पिंपल्स चेहरे पर हों, उस समय इसे नहीं करना चाहिए। -स्किन को स्क्रब करने पर त्वचा नरम व मुलायम भी रहती है। रफनेस कम होती है और सुंदरता बढ़ती है। -ना केवल ऑइली स्किन वालों को बल्कि ड्राई स्किन वालों को भी इससे लाभ होता है। सफाई के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने से यह त्वचा में अंदर तक समा जाता है और लंबे समय तक स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है। -स्क्रबिंग से त्वचा पर उम्र का असल जल्दी नहीं झलकता है। चेहरे की फाइनलाइन्स और उम्र के साथ खोनेवाली चमक पर यह कंट्रोल करता है।  

यात्री प्रतिक्षालय वैढ़न में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सिंगरौली अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के यात्री प्रतिक्षालय में मंगलवार सुबह कुर्सी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। आस-पास के लोगों ने इसकी शिनाख्त की परन्तु उसकी जानकारी नहीं लग सकी। व्यक्ति की उम्र लगभग ४५-५० साल की लग रही है। मौके पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु शव को भिजवा दिया। अंदेशा जताया जा रह है कि उक्त व्यक्ति के मृत्यु ठण्ड लगने से या किसी बीमारी से यात्री प्रतिक्षालय में ही हुयी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं देखे गये हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुयी है।

सोनहत में 11 पान ठेलों पर 2100 का जुर्माना, कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही जारी

बैकुंठपुर/कोरिया कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार  3 दिसंबर न को  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कोरिया की टीम के द्वारा  कोरिया जिले के सोनहत में संचालित स्वामी आत्मानंद  शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, शासकीय हिंदी विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय, संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय, निजी विद्यालय के आसपास संचालित तथा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत अस्पताल के आसपास संचालित पान ठेला, किराना स्टोर, जनरल स्टोर एवं टी स्टॉल में सिगरेट और तम्बाकू पदार्थ का विक्रय कोटपा एक्ट 2003 (COTPA act 2003) की धारा 4/6 का उल्लघंन करते पाए जाने पर 11 पान ठेला, किराना स्टोर, एवं  टी स्टॉल से क्रमश 2100 रूपये राशि का जुर्माना/चालानी कार्यवाही किया गया। निरिक्षण के दौरान जाँच दल द्वारा विक्रय केंद्रों को केंद्र में लगाए जाने वाले बोर्ड धुम्रपान निषेध क्षेत्र यहां पर धुम्रपान करना अपराध है। 18  वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को तंबाकू उत्पादों की बिक्री करना एक दंडनीय अपराध है संबंधी बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया। भविष्य में शासकीय एवं निजी स्कूल परिसर के आसपास तंबाकू एवं सिगरेट न बेचने की सख्त हिदायत दी गई जांच कार्यवाही में, कोटपा नोडल अधिकारी डॉ कार्तिकेय सिंह,  सीएचसी सोनहत में पदस्थ डॉ अक्षय जायसवाल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन से औषधि निरीक्षक आलोक मिंज, विकास लकड़ा, एवं नमूना सहायक प्रमोद कुमार पैकरा एवं थाना सोनहत के पुलिस बल कार्यवाही के दौरान मौजूद थे।

नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन में ज़ाहिर प्रवेश ।

Explicit entry into National Railway Mazdoor Union. हरिप्रसाद गोहेआमला। नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन कोंकण रेलवे के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी.नायर एवं नागपूर मंडल परिषद के विचारों से प्रभावित होकर कल शाम कॉमरेड शुभम जाधव,कॉमरेड राजेश आर रावत ने उनका काम जो नहीं हो रहा था,करवा दिया जिस बात से उत्साहित होकर शुभम जाधव,अपनी टीम के साथ, कॉमरेड दिगंबर घाटोड़े जी के मार्गदर्शन में अजनी जनरल शाखा में जाहिर प्रवेश लिया,प्रशांत रामटेकेकर,प्रशांत कालबंदे गोधनी,श्रीकांत कांबले,निखिल राउत भरतवाड़ा इन पांच कामरेडो के नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन से जुड़ने से युवा वर्ग को सीधा और साफ़ इशारा जाता हैं कि युवाओं का सम्मान और युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन वचन बद्ध हैं और मान्यता चुनाव प्रभारी(नॉर्थ) साइड कॉमरेड राजेश आर रावत, युवाओं के लिए ताज़ा उदाहरण हैं । अपने पुराने अनुभवों से सभी समस्याओं का हल… नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन,सभी रेल कर्मचारीयों के हित के लिए कई कॉमरेडो ने कितना बलिदान दिया संघर्ष किया हैं,जो आज हम सब हर्ष पूर्ण जीवन जी रहे…एक रेल एक यूनियन…एक रेल नेक यूनियन…समस्याओं का समाधान ने.रे.म.यू.नहीं चाहिए अनेक यूनियन…इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet