LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नई दिल्ली में ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ सम्बन्धी त्रिपक्षीय बैठक में हुए शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्षा जल को संग्रहित कर भूगर्भ में जल भंडारण क्षमता के विकास के लिए चलाई जा रही ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ योजना एक अभिनव पहल है। इस योजना में गुजरात में रहकर व्यापार करने वाले अन्य प्रदेशों के व्यापारियों द्वारा स्वयं के संसाधनों से अपने राज्यों में बोर लगवाने का काम किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के सतना जिले में इस योजनान्तर्गत कार्य आरम्भ हो गया है। प्रसन्नता की बात है कि योजना में पूरे प्रदेश में 15 हजार बोर लगाने का लक्ष्य है। शासकीय संसाधनों के बिना गुजरात व्यापार करने वाले व्यापारियों की भागीदारी से चल रहा बूंद-बूंद जल बचाने का यह अभियान प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर त्रिपक्षीय बैठक की। योजना के क्रियान्वयन के लिये बैठक में जिला कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त करने, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से योजना को पूरा करने और इसके क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जलसंचय संकल्प को जन-आंदोलन बनाने के क्रम में ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ कार्यक्रम की परिकल्पना की गई है। इसमें गुजरात में रह रहे मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार के व्यवसायी अपनी जन्म भूमि में जल संचय के उद्देश्य से बोर की व्यवस्था कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसमें राजस्थान में एक लाख 60 हजार और मध्यप्रदेश में 15 हजार बोर बनवाए जाने है। बिहार राज्य के 10 जिलों में प्रत्येक गांव में 4 बोर बनवाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने राज्यों के सहयोग से इस योजना के सफल क्रियान्वयन की आशा व्यक्त की। राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर सूरत के व्यापारियों द्वारा शुरू की गई यह योजना राजस्थान के सिरोही और जोधपुर जिलों में प्रारंभ हो चुकी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राजस्थान राज्य में वाटर रिचार्ज में सहयोग के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।  

आमजन की सुविधा के लिए DGP मकवाना ने दिया आदेश, अब अब पुलिस थानों पर होगी जनसुनवाई

भोपाल  मध्य प्रदेश में अब पुलिस थानों पर ही लोगों की जनसुनवाई हो जाएगी. उन्हें पुलिस अधीक्षक के दफ्तर तक नहीं जाना पड़ेगा. प्रदेश के नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने यह निर्देश दिया है. उनका मानना है कि इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा छोटी-छोटी शिकायतों का निराकरण पुलिस थाने पर ही हो जाएगा. मध्य प्रदेश के नए पुलिस मुखिया कैलाश मकवाना ने लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा, अब लोगों को जन सुनवाई के लिए पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि पुलिस थाने में ही हर मंगलवार जनसुनवाई हो जाएगी. पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निराकरण किया जाएगा, यदि पुलिस थानों पर शिकायत का निराकरण नहीं होता तो फिर पीड़ित आगे शिकायत कर सकता है. अभी तक यहा होती थी जनसुनवाई अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई का सिलसिला मंगलवार को चलता था. इसके अलावा डीआईजी और आईजी स्तर के अधिकारी भी जनसुनवाई करते थे. नए आदेश से काफी बदलाव आने की संभावना है. जनसुनवाई के नए आदेश के बाद अब पुलिस थानों पर अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निराकरण करने की जिम्मेदारी रहेगी. इसके अलावा शिकायतकर्ता को न्याय मिलने में होने वाली देरी भी कम होगी. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि शिकायतों का पुलिस थाने पर जल्द ही निराकरण करने पर कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा. नई व्यवस्था को लेकर फिलहाल तारीख नहीं सामने आई है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि अगले मंगलवार से ही नई व्यवस्था लागू हो सकती है.

प्रदेश के 23 जिलों में जारी है 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टी.बी. लाइलाज बीमारी नहीं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोई भी प्रभावित व्यक्ति, जांच और इलाज से वंचित न रहे – मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के 23 जिलों में जारी है 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी का देश को टी.बी. मुक्त करने का संकल्प सबकी सहभागिता से ही होगा साकार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2018 में देश को टी.बी. (क्षय रोग) से मुक्त कराने का संकल्प लिया था। लोगों की जिंदगी बचाने के प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान में सहभागिता कर हम सब उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। देश को टी.बी. मुक्त करने के लिए, देश के 347 जिलों में 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान चलाया जा रहा है। इनमें मध्यप्रदेश के 23 जिले अलीराजपुर, अनूपपुर, बैतूल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रतलाम, सीहोर, सिवनी, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं। टी.बी. से मुक्ति के अभियान में प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति एक कार्यकर्ता है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी की सक्रिय सहभागिता से कोई भी प्रभावित व्यक्ति टी.बी. की जांच और इलाज से वंचित नहीं रहेगा। टी.बी लाइलाज बीमारी नहीं है, टी.बी. का इलाज होता है, टी.बी. से डरने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब सक्रियता के साथ इस अभियान में भागीदारी करें। हमारे आसपास कोई भी टी.बी. की बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति हो तो उसे इस अभियान का हिस्सा अवश्य बनाएं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों का जीवन बचाने के लिए आरंभ, इस अभियान में प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति एक कार्यकर्ता है। हम सब मिलकर टी.बी. से प्रभावित व्यक्तियों को इस रोग से मुक्त कराने का प्रयास करें। सबके प्रयासों से देश को टी.बी. मुक्त कर, प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को साकार करने में निश्चित ही सफलता मिलेगी।  

राम निवास गोयल के इस्तीफे के बाद उन्हें शंटी शाहदरा से टिकट मिलना तय, आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

नई दिल्ली मशहूर समाजसेवक और पद्म श्री विजेता जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कराने, बीमार लोगों को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने वाले और खुद 100 से अधिक बार रक्तदान करके रिकॉर्ड बना चुके शंटी शाहदरा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधायक रह चुके हैं। राम निवास गोयल के इस्तीफे के बाद उन्हें शाहदरा से टिकट मिलना तय है। शंटी शहीद भगत सिंह सेवा दल (एसबीएस) फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं। उन्हें एंबुलेंस मैन के नाम से भी जाना जाता है। वह 2013 में शाहदरा सीट से विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में उन्हें राम निवास गोयल के सामने हार का सामना करना पड़ा था। शंटी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से ठीक पहले राम निवास गोयल का लेटर सामने आया, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को सूचना दी है कि उन्होंने चुनावी राजनीति से अलग होने का फैसला किया है। अरविंद केजरीवाल ने शंटी की तारीफ करते हुए कहा, ‘जितेंद्र सिंह शंटी ना केवल दिल्ली और देश बल्कि विदेशों में भी चर्चित हैं। 29-30 सालों से समाज सेवा में हैं। उन्हें एंबुलेंस मैन जैसे नाम से जाना जाता है। खासकर उन्होंने जिस तरह मृत लोगों को सम्मान दिया है, उनके बारे में कोई नहीं सोचता। क्योंकि उनसे वोट तो मिलता नहीं है। उनका ख्याल तो सच्चा और अच्छा इंसान ही रख सकता है। अभी तक 70 हजार डेड बॉडी का वह अंतिम संस्कार करा चुके हैं। खासकर कोरोना काल में जब लोग अपने घर के लोगों का शव नहीं लेते थे, उस वक्त शंटी जी ने शवों का अंतिम संस्कार कराया। इस वजह से उन्हें खुद भी कोरोना हो गया। उस वक्त जब पूरा परिवार कोरोना से पीड़ित था वह मिशन में लगे रहे। उन्हें पद्म श्री से नावाज गया। वह बीमार लोगों को एंबुलेंस उपलब्ध कराते हैं, रक्तदान का कैंप लगाते हैं।’ शंटी ने कहा कि केजरीवाल की अपील पर वह राजनीति में दोबारा आए हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे जब लावारिस लाशों का संस्कार करते हुए अरविंद केजरीवाल जी का फोन आया कि मैं भी इस यज्ञ में आहूति देना चाहता हूं तो मैंने सोचने का समय मांगा। मेरे दिल, जमीर, परिवार, साथियों ने कहा कि शंटी जी आपके और उनके काम में समानता है। वो पैदा होने से लेकर बुजुर्गों तक सभी जरूरतमंदों की जरूरत पूरा कर रहे हैं। जब लोग जाने लगते हैं, खासकर जो प्रवासी यहां योद्धा के रूप में काम करते हैं, जब मौत हो जाती है तो लकड़ी भी नसीब नहीं होती। जीवन वाला काम ये संभाल रहे हैं और मृत्यु वाला मैं संभाल लूंगा। हम दोनों भगत सिंह के अनुयायी हैं।’ शंटी ने बताया कि वह 106 बार रक्तदा कर चुके हैं और उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज है।

कई मामलों में हुई कार्रवाई, छत्तीसगढ़-मुंगेली में महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की जनसुनवाई

मुंगेली. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष, मनियारी, मुंगेली में जनसुनवाई की. उनके साथ सदस्य सरला कोसरिया और लक्ष्मी वर्मा भी मौजूद रहीं. जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 मामलों पर सुनवाई की गई. बता दें, डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर यह 292वीं और मुंगेली जिले में चौथी जनसुनवाई थी. सुनवाई के दौरान कुछ मामलों को नस्तीबद्ध किया गया, तो कुछ मामलों में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए. इन मामलों में हुई सुनवाई —————— बकाया राशि की वसूली के लिए निर्देश: एक मामले में आवेदिका ने अनावेदक पर बकाया राशि का दावा किया. पिछले सुनवाई में अनावेदक ने वॉयस रिकॉर्डिंग में अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की थी. आयोग ने आवेदिका को अपने दस्तावेजों के आधार पर दीवानी न्यायालय में मामला दर्ज करने का सुझाव देते हुए प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया. सुसाइड नोट मामले में एसपी दुर्ग से मांगी गई रिपोर्ट: एक अन्य मामले में आवेदिका ने बताया कि उसके पति सौरभ सोनी ने आत्महत्या कर ली थी. उनके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में अनावेदिका को जिम्मेदार ठहराया गया था. आयोग ने इस मामले में जीआरपी थाना दुर्ग से अब तक हुई कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा. रायपुर में इस प्रकरण की सुनवाई की जाएगी. जमीन और संपत्ति विवाद सुलझा: एक मामले में आवेदिका और अनावेदक (ससुर) के बीच संपत्ति विवाद को सहमति से सुलझा लिया गया. आवेदिका को खेती की जमीन में 1/4 हिस्सा और लोरमी स्थित मकान में हिस्सेदारी देने पर दोनों पक्ष सहमत हुए. मामला नस्तीबद्ध किया गया. वन विभाग के मामले में होगी जांच एक प्रकरण में आवेदिका ने वन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. आयोग ने इस मामले में डीएफओ मुंगेली को पत्र भेजकर जांच कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. रिपोर्ट मिलने के बाद अगली सुनवाई रायपुर में होगी. अनुपस्थित आवेदिका के मामले नस्तीबद्ध एक अन्य मामले में आवेदिका की लगातार अनुपस्थिति के कारण प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया गया. महिला आयोग ने जनसुनवाई में आए मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने उम्मीद जताई है कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए सामने आएंगी और उनके लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा.

महिला ने युवक के संबंध बनाने की जिद करने पर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी, पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया

हरदोई उत्तर प्रदेश के हरदोई पचदेवरा क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। युवक महिला से संबंध बनाना चाह रहता था, लेकिन महिला मना कर रही थी। दोनों में इसी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमिका ने गुप्तांग सहित शरीर पर चाकू से कई वार किए। फिर साड़ी से उसका गला घोटकर मार डाला। हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर में 24 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका और प्रेमिका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी महिला ने युवक के संबंध बनाने की जिद करने पर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके गुप्तांग सहित शरीर पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पति से मिलकर महिला ने शव को पड़ोस के बंद घर के बरामदे में डाल दिया था। हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीम बनाईं जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका बेटा अजय 26 नवंबर को सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। 28 नवंबर को गांव निवासी प्रेमपाल के बंद पड़े मकान के बरामदे में 24 वर्षीय अजय सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की थी। गुप्तांग में चाकू से किये थे वार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के अलावा गुप्तांग पर भी चाकू से वार के निशान मिले थे। वहीं पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक अजय की पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही छोड़कर चली गई थी, क्योंकि अजय के गांव की महिला सीमा से अवैध संबंध थे। पुलिस की शक की सुई अजय की कथित प्रेमिका सीमा पर जाकर टिक गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता सीमा और उसके पति कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सीमा ने उसकी साड़ी के फंदे से गला दबाकर और चाकू से वार कर हत्या की बात कबूली। साड़ी से घोंटा युवक का गला आरोपी सीमा ने पूछताछ में बताया कि उसके अजय से संबंध थे। सीमा ने बताया कि अजय उसके घर आया था और खाना खाकर घर में ही सो गया था। सीमा ने बताया कि अजय ने रात में उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसका उसने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसी पर सीमा ने अपनी साड़ी से अजय का गला घोंटकर हत्या कर दी। चाकू से उसके गुप्तांग सहित शरीर पर कई वार किए, जिससे अजय की मौत हो गई। सीमा का पति कमलेश घर आया तो उसे सीमा ने सारी बात बताई। दोनों ने मिलकर अजय के शव को प्रेमपाल के घर के बरामदे में डाल दिया। अभियुक्ता की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू और मृतक की शर्ट बरामद की है।  

शरद पवार के नेता करा रहे थे बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव, पड़ा भारी, पुलिस ने शुरू किया ऐक्शन, दर्ज हुआ केस

मुंबई महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मरकाडवाड़ी गांव में बैलेट पेपर से अलग ही चुनाव कराना एनसीपी-एसपी के नेता उत्तम जानकार को भारी पड़ा है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और 88 समर्थकों को भी इसमें नामजद किया गया है। गांव में उत्तम जानकार और उनके समर्थकों की ओर से बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराया जा रहा था। कहा जा रहा था कि ईवीएम से चुनाव सही से नहीं हुआ और गड़बड़ी हुई थी। इसलिए उसका अंतर दिखाने के लिए बैलेट पेपर से इलेक्शन हो रहा था। इससे पहले पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ दोबारा अपने मन से चुनाव कराने को लेकर केस दर्ज किया है। उत्तम जानकार ने मालशिरस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। फिर भी उनका कहना है कि चुनाव से सही नहीं कराया गया और इसीलिए नए सिरे से बैलेट पेपर से इलेक्शन कराने का फैसला लिया गया। मंगलवार को मालशिरस विधानसभा सीट के तहत आने वाले गांव मरकाडवाड़ी में करीब 200 लोग जुटे थे। इन लोगों का कहना था कि वे बैलेट पेपर से वोट डालेंगे। इससे पता चलेगा कि किसने किसका साथ दिया है और फिर ईवीएम में ऐसी तस्वीर क्यों सामने नहीं आई। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई तो प्रक्रिया बंद कराई गई और कई लोगों अरेस्ट किया गया। गांव के काफी लोगों ने वोटिंग के बाद सवाल उठाए थे। उनका कहना कि हमने जिस पार्टी के लोगों को वोट था, बूथ की लिस्ट में वह पीछे हैं। इसके बाद ग्रामीणों का कहना था कि हमें बैलेट पेपर के माध्यम से ही चुनाव करा लेना चाहिए। इससे हम तय कर पाएंगे कि आखिर गांव के वोट गलत जगह ट्रांसफर हो गए या फिर ईवीएम में खामी थी। इसी को लेकर वोटिंग कराई जा रही थी, लेकिन तब तक प्रशासन अपना दल लेकर पहुंचा और कार्यक्रम को रुकवा दिया। बता दें कि ईवीएम को लेकर कांग्रेस, एनसीपी-एनसीप, उद्धव सेना समेत कई दलों ने सवाल उठाए हैं।

छात्रा से छेड़छाड़ पर किया गया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में आत्मानंद स्कूल का लैब अटेंडेंट बर्खास्त

बिलासपुर। छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आत्मानंद स्कूल के लैब अंटेंडेट को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. जांच में दोषी पाए जाने के बाद लैब अटेंडेंट एमडी शहजाद के खिलाफ कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया है. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पचपेड़ी में पढ़ने वाली छात्रा से लैब अटेंडेंट एमडी शहजाद ने छेड़छाड़ की थी. मामले में एफआईआर के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. वहीं दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई. जिसकी जांच रिपोर्ट मस्तूरी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर को पेश किया. जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार, कक्षा सातवीं की एक छात्रा को सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला एमडी शहजाद द्वारा गलत नियत से बेड टच को अंजाम दिया गया, जो जांच प्रतिवेदन, बयानों के अनुसार प्रमाणित पाया गया. इसके बाद उक्त संबंध में शहजाद से जवाब मांगा गया था. उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया. आरोपी के जवाब के आधार पर कलेक्टर अवनीश शरण ने सहायक शिक्षक एमडी शहजाद के कृत्य को बेड टच का दोषी पाते हुए घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी के साथ ही सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण संविदा नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया.

चीन ने पाकिस्तान को फिलहाल लगभग 29 बिलियन डॉलर का कर्ज दे रखा है, सबसे बड़ा कर्जदार बन गया पाकिस्तान: रिपोर्ट

इस्लामाबाद पाकिस्तान के लोग बीते कुछ सालों से आर्थिक मंदी और कमर तोड़ देने वाली महंगाई से परेशान हैं। शहबाज शरीफ की सरकार की हालत खराब है और वह अलग-अलग देशों से मदद मांग चुके हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान चीन का सबसे बड़ा कर्जदार बन गया है। चीन ने पाकिस्तान को फिलहाल लगभग 29 बिलियन डॉलर का कर्ज दे रखा है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 करोड़ की आबादी वाला पाकिस्तान इस साल अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज लेने वाले देशों में भी टॉप 3 में शुमार है। मंगलवार को विश्व बैंक ने इंटरनेशनल डेब्ट रिपोर्ट 2024 जारी किया। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा कर्ज चीन से ले रखा है। कुल कर्ज में चीन का हिस्सा 22 प्रतिशत है। हालांकि पिछले साल यह आंकड़ा 25 प्रतिशत था। इसके अलावा पाकिस्तान ने विश्व बैंक से कारण 23 अरब डॉलर का कर्ज ले रखा है जो कुल कर्ज का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं कुल लोन में एशियाई विकास बैंक का हिस्सा 15 प्रतिशत है। अन्य देशों की बात करे तो सऊदी अरब कुल कर्ज के 7 प्रतिशत यानी लगभग 9.16 अरब डॉलर के साथ पाकिस्तान को कर्ज देने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश रहा। पिछले साल कुल कर्ज में सऊदी अरब का हिस्सा सिर्फ 2 फीसदी था। विश्व बैंक ने बताया कि 2023 में पाकिस्तान का कुल एक्सटर्नल लोन (IMF सहित) 130.85 बिलियन डॉलर था जो इसके कुल निर्यात का 352 प्रतिशत और ग्रॉस नेशनल इनकम (GNI) का 39 प्रतिशत है। पाकिस्तान का कुल कर्ज GNI का 5 प्रतिशत है। इससे पहले सितंबर में पाकिस्तान के वित्त राज्य मंत्री अली परवेज मलिक ने नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी की एक बैठक में कहा था कि पाकिस्तान को अगले चार सालों में 100 बिलियन डॉलर के कर्ज को चुकाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यह राशि पाकिस्तान के मौजूदा 9.4 बिलियन डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार से लगभग 10 गुना अधिक है। इस बीच पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को स्वीकार किया है कि आईएमएफ की शर्तों को लागू करने में कई दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि सरकार ने कहा है कि 7 बिलियन डॉलर के पैकेज के लिए इन शर्तों को पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

होटल मेपल और परिक्रमा रेस्तरां,अरविंद अग्रवाल और आयुष अग्रवाल की मेहनत की गूंज

भोपाल यह कहानी है अरविंद अग्रवाल साहब और उनके बेटे आयुष अग्रवाल की, जिन्होंने अपनी दूरदृष्टि, मेहनत और जुनून से मध्य प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने न केवल नर्मदापुरम रोड पर स्थित होटल मेपल को खड़ा किया, बल्कि इसके साथ “परिक्रमा”, मध्य प्रदेश का पहला घूमने वाला रेस्तरां भी बनाया, जो आज हर किसी के आकर्षण का केंद्र बन चुका है।  शुरुआत: पिता-पुत्र की अनोखी साझेदारी अरविंद अग्रवाल साहब हमेशा से एक दूरदर्शी इंसान रहे हैं। उनका सपना था कि वे मध्य प्रदेश में ऐसा कुछ बनाएं, जो सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक पहचान बन जाए। दूसरी ओर, आयुष अग्रवाल, जो युवा और ऊर्जा से भरपूर थे, अपने पिता के सपनों को नई सोच और तकनीक के साथ साकार करना चाहते थे। दोनों ने मिलकर एक ऐसी जगह बनाने का सपना देखा, जो न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण हो, बल्कि लोगों को एक यादगार अनुभव भी प्रदान करे। इस सपने को साकार करने की दिशा में उन्होंने होटल मेपल और परिक्रमा रेस्तरां की योजना बनाई।  होटल मेपल: नर्मदापुरम रोड की शान होटल मेपल, नर्मदापुरम रोड पर स्थित, सिर्फ एक होटल नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और आधुनिकता का मेल है। अरविंद साहब ने होटल के हर पहलू पर ध्यान दिया, जिससे यह स्थान अपने मेहमानों के लिए घर जैसा आरामदायक और अनोखा अनुभव बन सके।  होटल मेपल की खासियतें: 1. आधुनिक डिज़ाइन: होटल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह प्राकृतिक सुंदरता के बीच एक आधुनिक अनुभव प्रदान करता है। 2. सांस्कृतिक झलक: हर कमरे और सजावट में मध्य प्रदेश की लोक कला और परंपराओं की झलक दिखाई देती है। 3. उत्तम सेवा: यहां हर मेहमान का स्वागत एक विशेष अनुभव के साथ किया जाता है, जिससे वे खुद को खास महसूस करते हैं। 4. स्थानीय स्वाद: होटल के रेस्तरां में परोसा जाने वाला भोजन न केवल ताजा और स्वादिष्ट है, बल्कि यह स्थानीय व्यंजनों को भी बढ़ावा देता है।   परिक्रमा: मध्य प्रदेश का पहला घूमने वाला रेस्तरां होटल मेपल की सफलता के बाद, अरविंद और आयुष ने “परिक्रमा रेस्तरां” का सपना देखा। यह रेस्तरां होटल मेपल का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया। परिक्रमा, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, एक ऐसा रेस्तरां है, जो लगातार घूमता रहता है। परिक्रमा रेस्तरां की अनोखी बातें: 1. 360 डिग्री घूमने वाला डिज़ाइन: यह रेस्तरां धीरे-धीरे घूमता है, जिससे मेहमान न केवल स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हैं, बल्कि 360 डिग्री का मनोरम दृश्य भी देखते हैं। चाहे वह सूरज की किरणों का खेल हो या रात में चमकते सितारे, परिक्रमा हर पल को खास बना देता है। 2. तकनीकी चमत्कार: परिक्रमा को उच्च-स्तरीय तकनीक का उपयोग करके डिज़ाइन किया गया है, जो इसे सुरक्षित और सहज रूप से घूमने में सक्षम बनाती है। 3. वातावरण का अद्भुत अनुभव: रेस्तरां के अंदर बैठते ही मेहमानों को ऐसा महसूस होता है, जैसे वे प्रकृति और आधुनिकता के संगम का हिस्सा बन गए हों। खिड़की से दिखने वाले दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। 4. स्वाद का जादू: यहां परोसे जाने वाले व्यंजन न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि वे स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्वादों का अद्भुत मिश्रण हैं।    मेहनत रंग लाई अरविंद साहब के अनुभव और आयुष की नई सोच ने परिक्रमा को हकीकत में बदल दिया। इस रेस्तरां ने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि दूसरे शहरों और राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित किया। यह मध्य प्रदेश का पहला और अनोखा घूमने वाला रेस्तरां बन गया, जो हर किसी के दिल को छू लेता है।  पिता-पुत्र की साझेदारी का जादू अरविंद अग्रवाल साहब और आयुष अग्रवाल की यह साझेदारी केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है। यह साझेदारी उनके मजबूत रिश्ते, आपसी सम्मान और सहयोग का प्रमाण है। अरविंद साहब ने अपने बेटे को सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी, जबकि आयुष ने अपने पिता के अनुभव का सही दिशा में उपयोग कर आधुनिक तकनीक और सोच को जोड़ा।  आज का होटल मेपल और परिक्रमा आज होटल मेपल और परिक्रमा मध्य प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान रखते हैं। यह स्थान न केवल अपने मेहमानों को शानदार आतिथ्य प्रदान करता है, बल्कि यह राज्य की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को भी बढ़ावा देता है।  निष्कर्ष यह कहानी हमें सिखाती है कि जब अनुभव और नई सोच का मेल होता है, तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। अरविंद अग्रवाल और आयुष अग्रवाल की मेहनत, दूरदृष्टि और समर्पण ने न केवल एक होटल और रेस्तरां बनाया, बल्कि मध्य प्रदेश को एक नई पहचान दी। “होटल मेपल और परिक्रमा” आज केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि उन सपनों का प्रतीक हैं, जिन्हें जुनून और मेहनत से पूरा किया गया। यह पिता-पुत्र की जोड़ी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है कि जब सपने को हकीकत में बदलने की ठान लो, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

‘मंत्री बनाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार’, छत्तीसगढ़-विधायक अजय चंद्राकर के दिल्ली दौरे से सियासी तूफान

रायपुर. पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर के दिल्ली दौरे से छत्तीसगढ़ के सियासत में उबाल आ गया. विधायक ने कहा कि मंत्री बनना, नहीं बनना कब बनना और कैसे बनना है. यह विशुद्ध रूप से मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. इस बारे में मुझे ना कुछ बोलना है. ना ही कुछ कहना है. खाली विभाग जो है. वे विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं. विधायक चंद्राकर ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी की है. चर्चा है की मंत्री के दो खाली पड़े पद में एक नाम अजय चंद्राकर का भी हो सकता है. धान खरीदी को लेकर विधायक का बयान: कांग्रेस के धान खरीदी केंद्रों को लेकर प्रेस वार्ता को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा-  कोई गंभीर बात वो नहीं बता सके हैं. सुचारू रूप से काम चल रहा है. वहीं धान खरीदी कम होने को लेकर कहा, धान की कटाई पूरी तरह हुई नहीं है. समय बढ़ाने के आवश्यकता नहीं पड़ेगी. निर्धारित समय में पूरी खरीदी हो जाएगी. क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गए थे दिल्ली दिल्ली दौरे को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि हम निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गए थे. कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर जा सकते हैं, जो केंद्र सरकार से संबंधित है. मैंने अपने सांसद से लेकर छत्तीसगढ़ के मंत्री तोखन साहू के साथ में क्षेत्र की जो समस्याएं थी, केंद्र सरकार के समक्ष उसके बारे में ही चर्चा हुई. नगरीय निकायों में विकास को लेकर कांग्रेस पर पलटवार बीजेपी की सरकार बनने के बाद निकायों में विकास नहीं होने के बयान पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि विकास जिसका होना है, उसका तो पूरा विकास हो गया. रायपुर में कितने तालाबो का सौंदर्यीकरण हुआ है देखिए. ये कांग्रेस का विकास है रायपुर में. कांग्रेस के आंदोलन पर दिया बयान अपराध और धान को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. इस सवाल पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस हमलावर रहेगी. एक प्रेस वार्ता लेकर एक बार क्रोध में उन्होंने आंदोलन किया. टोल नाका के लिए टोल नाका में 15 से 20 कांग्रेसी थे, कुछ पुलिस वाले थे. पहले जन समर्थन लेना चाहिए, उसके बाद करें. केवल समाचार पत्रों में, मीडिया भर में वे आंदोलित हैं. जमीन में कहीं कांग्रेस की उपस्थिति नहीं है. कांग्रेस के सबसे अनुभवी नेता चरण दास महंत : विधायक अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि कांग्रेस के सबसे अनुभवी नेता हैं, चरण दास महंत. उनके अनुभव का ही कांग्रेस उपयोग करती, तो यह गति नहीं होती. जिस गति में आज कांग्रेस है. 0- ढाई एकड़ से कम रकबे वाले किसान: 20 प्रतिशत कृषक 0- ढाई से पांच एकड़ तक रकबे वाले किसान: 25 प्रतिशत कृषक 0- पांच एकड़ से 10 एकड़ तक रकबे वाले किसान: 25 प्रतिशत कृषक 0- 10 एकड़ से अधिक रकबे वाले किसान: 20 प्रतिशत कृषक

उषा ठाकुर ने प्रशासन ने मांग कि जितने भी बांग्लादेशी इंदौर में काम करने आए है इनका भी परिक्षण किया जाना चाहिए

 इंदौर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच इंदौर में काम कर रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ बीजेपी विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है. पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि सराफा बाजार और सदर बाजार में रहकर काम कर रहे बांग्लादेशियों की जांच कर उन्हें तत्काल यहां से विदा किया जाए. वहीं विधायक रमेश मेंदोला भी विरोध कर रहे हैं.   कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने भी इंदौर में रह रहे बांग्लादेशियों की जांच की मांग की थी. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जो भी यहां अनैतिक तरीके से रह रहा है उसकी जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए.   उषा ठाकुर ने की मांग महू विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि, हम जिला प्रशासन को पत्र लिखकर यह मांग कर रहे है कि जितने भी बांग्लादेशी कारोबारी और मजदूर यहां काम करने आए है, इनका भी परिक्षण किया जाना चाहिए. इनका आधार कार्ड और समग्र आईडी चेक करना चाहिए. वहीं जितने भी बांग्लादेशी है उन सबको यहां से तत्काल विदा करना चाहिए.   मेन्दोला का नोबल पुरस्कार समिति से मांग इंदौर 2 के विधायक रमेंश मेंदोला ने बांग्लादेश में निर्दोष हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में नोबल पुरस्कार समिति से मांग की है, उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख युनुस मोहम्मद से नोबल विश्व शान्ति पुरस्कार वापस लेने की मांग की है. विधायक रमेश मेन्दोला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की  बांग्लादेश में हिन्दुओं के नरसंहार और उत्पीड़न के विरुद्ध इंदौर से उठी आवाज अब वैश्विक स्वर ले रही है. मैं नोर्वे स्थित नोबल पुरस्कार समिति से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख युनुस मोहम्मद से नोबल विश्व शान्ति पुरस्कार वापस लेने की मांग करता हूं. इंदौर 2 के विधायक रमेंश मेंदोला ने बांग्लादेश में निर्दोष हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में नोबल पुरस्कार समिति से मांग की है कि, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख युनुस मोहम्मद से नोबल विश्व शान्ति पुरस्कार वापस लिया जाए। मेंदोला ने एक्स पर भी पोस्ट करते हुए कहा है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं के नरसंहार और उत्पीड़न के विरुद्ध इंदौर से उठी आवाज अब वैश्विक स्वर ले रही है। मैं नोर्वे स्थित नोबल पुरस्कार समिति से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख युनुस मोहम्मद से नोबल विश्व शान्ति पुरस्कार वापस लेने की मांग करता हूं। बता दें कि युनुस मोहम्मद को नोबल प्राइज कमेटी ने साल 2006 में नोबल विश्व शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था। नोबल प्राइज कमेटी से मांग करते हुए मेंदोला ने कहा कि- पुरस्कार की नीति की समीक्षा करनी चाहिए। जो व्यक्ति अपने देश का मुखिया रहते हुए हिंदू उत्पीड़न, अवैध धर्मांतरण और नरसंहार का जिम्मेदार है। वह नोबल विश्व शान्ति पुरस्कार विजेता कहलाने के योग्य नहीं हो सकता। बंगाली कारीगर एसोसिएशन बोला- अगर कोई बांग्लादेशी तो हमें कैसे पता चलेगा बंगाली कारीगर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशांत सामवंत ने कहा कि, सराफा बाजार में काम करने वाले कारीगर पश्चिम बंगाल से आए हैं, जो भारत का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इंदौर सराफा बाजार में लगभग 15 से 20 हजार बंगाली कारीगर काम कर रहे है। वहीं उनकी एसोसिएशन में 10,000 से अधिक कारीगर रजिस्टर्ड हैं। यदि कोई बांग्लादेशी नागरिक बंगाली बनकर काम कर रहा है, तो इसकी जानकारी पुलिस को ही जांच कर पता लगानी चाहिए। बता दें कि कल इंदौर में हुए बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन में इंदौर बंगाली कारीगर एसोसिशन ने भी हिस्सा लिया था।   बांग्लादेशी कारीगरों की आशंका इंदौर के सराफा बाजार में 15,000 से अधिक बंगाली कारीगर सोने के जेवर बनाने का काम करते हैं. यहां काम करने वाले कारीगर सराफा बाजार के आसपास ही किराए के मकानों में रहते हैं. सराफा में काम करने वाले कारीगरों का एक एसोशिएसन भी है, जानकारी के अनुसार  इन कारीगरों में कुछ बांग्लादेश से आए लोग भी शामिल हो सकते हैं. लेकिन उन कारीगरों के सही आंकड़े का कोई पुख्ता रिकॉर्ड नहीं है  

बेटे ने अपने ही परिवार को उतरा बेरहमी से मौत के घाट, बेहद चालक निकला हत्यारा, नहीं चलने दिया किसी को पता

नई दिल्ली दिल्ली के नेब सराय में ट्रिपल मर्डर की खबर ने पूरी दिल्ली को दहला दिया तो वारदात के खुलासों ने हैरान कर दिया है। एक बेटे ने ही अपने मां-बाप और बड़ी बहन को बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया। उसने बेहद क्रूरता से पहले तीनों का खून किया और फिर शातिराना तरीके से कहानी रच दी। हालांकि, पुलिस के सवालों में फंसकर उसने कुछ ही घंटों में अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने हत्या की वजह, तरीके और बचने के लिए किए उपायों के बारे में एक-एक राज उगल दिया। बुधवार सुबह अचानक नेब सराय के देवली गांव में एक साथ तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर देने की खबर आई तो दिल्लीवाले खौफजदा हो गए। मॉर्निग वॉक से लौटे 20 साल के अर्जुन ने शोर मचाते हुए पड़ोसियों को बुलाया कि उसकी गैरमौजूदगी में किसी ने उसके मां-बाप और बहन की हत्या कर दी। फिर उसने पुलिस खुद पुलिस को फोन करके वारदात की जानकारी दी। ना सिर्फ नेब सराय बल्कि पूरी दिल्ली के लोग चिंतित हो उठे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना को लेकर पहले सोशल मीडिया और फिर विधानसभा में चिंता जाहिर की और कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। बिगड़ैल बेटे ने खत्म कर दिया रिटायर्ड फौजी का परिवार मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले 51 वर्षीय राजेश सेना से रिटायर्ड थे। एनएसजी कमांडो रह चुके राजेश अभी दिल्ली में एक उद्योगपति के पीएसओ के रूप में काम कर रहे थे। वह अपनी पत्नी कोमल (46) और बेटी कविता (23) और बेटे अर्जुन (20) के साथ देवली गांव में रह रहे थे। बिगरैल बेटे अर्जुन ने पिता और बहन से बदला लेने के लिए पूरे परिवार को खत्म कर दिया। पिता से नफरत और बहन से जलन में हत्या अर्जुन बॉक्सिंग का खिलाड़ी था। उसका पढ़ाई पर कम और खेल पर अधिक ध्यान देता था, जिसको लेकर पिता टोकते थे। अर्जुन इस बात को लेकर पिता से नाराज रहता था। हाल ही में उसका गुस्सा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया जब पिता ने सबके सामने उसकी पिटाई कर दी। इसके अलावा उसे यह भी लगता था कि मां-बाप उसकी बहन कविता को अधिक प्यार करते हैं। उसके मन में यह बात घर कर गई थी कि पिता सारी संपत्ति बहन के नाम कर देंगे। पिता से नफरत और बहन से जलन की आग में उसने तीनों को खत्म करने की प्लानिंग कर ली थी। पहले से कर ली थी पूरी प्लानिंग अर्जुन ने अचानक इस वारदात को अंजाम नहीं दिया बल्कि कई दिनों से इसकी प्लानिंग में जुटा था। उसने सेना से रिटायर्ड पिता के पास मौजूद एक धारदार चाकू को छिपाकर अपने पास रख लिया था। इसके अलावा उसने वारदात के लिए 4 दिसंबर की तारीख तय कर रखी थी। इस दिन उसके मां-बाप की शादी की सालगिरह थी। उसने इस खास मौके पर ही उन्हें मौत के घाट उतराने की प्लानिंग की थी और फिर उसे अंजाम भी दिया। हत्या करके चला गया घूमने बुधवार सुबह अर्जुन ने प्लानिंग के मुताबिक एक-एक करके तीनों को मौत के घाट उतार दिया। पहले उसने ग्राउंड फ्लोर पर सो रही अपनी बहन का गला रेत दिया। फिर वह ऊपर की मंजिल पर गया जहां पिता सो रहे थे। उसने पहले पिता का गला रेत दिया और फिर उनके सिर में भी चाकू से कई बार वार किया। इस दौरान उसकी मां बाथरूम में थी। जैसे ही वह बाहर निकलीं अर्जुन ने उनके गले पर भी चाकू से वार कर दिया। तीनों हत्याओं को अंजाम देकर वह टहलने के लिए निकल गया। वह करीब एक घंटे तक मॉर्निंग वॉक करता रहा और फिर वहां से लौटकर वारदात को अलग रंग देने में जुट गया। चीख ना निकले इसलिए गले पर वार जिस मकान में इस वारदात को अंजाम दिया गया वह एक सघन बस्ती में हैं। आसपास दूसरे घर भी हैं। अर्जुन इस तरह से तीनों का कत्ल करना चाहता था कि वे चीख ना सकें। उसे डर था कि चीख सुनकर पड़ोसी वहां आ सकते हैं। एक अनुभवी हत्यारे की तरह अर्जुन ने चीख रोकने के लिए तीनों का गला रेत दिया। खून की धार रोकने के लिए दूसरे हाथ में कपड़ा रखा था। गर्दन पर चाकू चलाते ही वह कपड़े से दबा देता था।

21351 किसानों से 234 करोड़ की खरीदी, छत्तीसगढ़-गरियाबंद निकला समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में सबसे आगे

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में इन दिनों समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का दौर जारी है. ऐसे में गरियाबंद जिला सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. गरियाबंद में अब तक 21351 किसानों से 234 करोड़ की धान खरीदी की जा चुकी है. वहीं धान विक्रय करने वाले 94 फीसदी किसानों ने ऑनलाइन टोकन की सुविधा का लाभ उठाया है. गरियाबंद जिले के 90 धान खरीदी केंद्र में से 50 का बफर लिमिट महज 13 दिन की खरीदी में पार हो गया है. खरीदी लिमिट ओवर होने से भले केंद्रों को रख रखाव के लिए मशक्कत उठानी पड़ रही है, पर यह एक सुखद खबर है कि प्रदेश भर में गरियाबंद जिला खरीदी में अव्वल स्थान पर है. सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 21351 किसानो के 28236 हेक्टेयर में  101740 मिट्रिक टन धान की खरीदी हुई है जो कुल पंजीयन के 25.43 फीसदी है. गरियाबंद के किसान अब तक 234 करोड़ के धान बेच चुके हैं. भुगतान की प्रकिया भी संतोष जनक बताई जा रही है. खरीदी को लेकर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा कि शुरू से ही हमने किसानों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लगातार नोडल, खरीदी प्रभारियों की बैठक लिया गया. खरीदी में हर उस कमजोर कड़ी को हटाने की कोशिश की गई, जिससे पहले खरीदी प्रभावित हो रही थी. हमारी टीम सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में पूरी तल्लीनता से लगी हुई है. मिलर्स के हड़ताल खत्म, उठाव में आयेगी तेजी अपनी मांगो को लेकर प्रदेश भर के मिलर्स हड़ताल पर थे, जिसके चलते उठाव की समस्या हो रही थी. हालांकि जिला प्रशासन ने सरकारी संग्रहण केंद्र के लिए उठाव शुरू कर दिया था. डीएमओ मार्कफेड अमित चंद्राकर ने बताया कि जिले में 59 मिलर्स हैं, जिसमें से 11 ने पंजीयन के लिए आवेदन किया है. उन्होंने कहा कि मिले निर्देश के मुताबिक जिन मिलरों ने पिछले साल के एफसीआई मिलिंग या समायोजन 80 फीसदी कर दिया है उन्हें ही नए सीजन में मिलिंग हेतु पंजीयन किया जाना है. जानिए वर्ग वार लाभान्वित कृषकों का प्रतिशत (रकबा अनुसार): राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के किसानों तक पहुंच रहा है। अब तक योजना के तहत अलग-अलग रकबे के किसानों को इस प्रकार से लाभान्वित किया गया है: 0- ढाई एकड़ से कम रकबे वाले किसान: 20 प्रतिशत कृषक 0- ढाई से पांच एकड़ तक रकबे वाले किसान: 25 प्रतिशत कृषक 0- पांच एकड़ से 10 एकड़ तक रकबे वाले किसान: 25 प्रतिशत कृषक 0- 10 एकड़ से अधिक रकबे वाले किसान: 20 प्रतिशत कृषक

चीन ने युवाओं में शादी और रिश्तों पर सकारात्मक विचारों को बढ़ावा की योजना बनाई, जन्म दर बढ़ाने का ढूंढा अनोखा तरीका

बीजिंग चीन इन दिनों देश में गिरती प्रजनन दर को लेकर चिंतित है। अपनी वन चाइल्ड पॉलिसी लाकर चीन ने अपनी बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने की कोशिश की जो अब उस पर बैकफायर कर रही है। देश के युवाओं में शादी-विवाह और रिश्तों को लेकर नकारात्मक छवि बन गई है और वह साथ आने से कतरा रहे हैं। इसे देखते हुए अब चीन ने युवाओं में शादी और रिश्तों पर सकारात्मक विचारों को बढ़ावा की योजना बनाई है। इसके तहत चीन ने विश्वविद्यालयों से अपने कॉलेज के छात्रों को लव एजुकेशन यानी प्यार के पाठ पढ़ाने के निर्देश देने को कहा है। चाइना पॉपुलेशन न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को विवाह और लव एजुकेशन सिलेबस प्रदान करके कॉलेज के छात्रों को विवाह के प्रति दिलचस्पी जगानी चाहिए। चाइना पॉपुलेशन न्यूज द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक यहां के 57% कॉलेज के छात्र रिश्तों को आगे बढ़ाने में इंट्रेस्ट नहीं रखते हैं। इसके लिए वह पढ़ाई और रोमांस के बीच संतुलन बनाने में कठिनाइयों का हवाला देते हैं। सर्वे ने बताया कि प्रेम और विवाह पर व्यवस्थित और साइंटिफिक शिक्षा की कमी के कारण छात्रों के बीच भावनात्मक संबंधों की समझ कम हो गई है। इसने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय छात्रों को जनसंख्या प्रवृत्ति, शादी और बच्चे पैदा करने की आधुनिक अवधारणाओं के बारे में शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। गौरतलब है कि 1.4 बिलियन की आबादी वाला चीन की आबादी बूढी हो रही है जो भविष्य में सरकारी खर्च को बढ़ाएगा और अर्थव्यवस्था पर दबाव डालेगा। आने वाले सालों में प्रजनन दर को बढ़ाने में कॉलेज के छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88