LATEST NEWS

बोटाफोगो ने तीसरी बार जीता ब्राजीलियन सेरी ए खिताब

रियो डी जेनेरियो. ग्रेगोर के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से बोटाफोगो ने रविवार को साओ पाउलो को 2-1 से हराकर तीसरी बार ब्राजीलियन सेरी ए खिताब जीतकर 29 साल का इंतजार खत्म किया। बोटाफोगो के लिए मैच के 37वें मिनट में जेफर्सन सावारिनो ने पहला गोल किया, इसके बाद विलियम गोम्स ने 63वें मिनट में साओ पाउलो को लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। ग्रेगोर ने 92वें मिनट में एक गलत डिफेंसिव पास का फायदा उठाते हुए गोल किया। रियो डी जेनेरियो के ओलंपिक स्टेडियम में हुए इस परिणाम का मतलब था कि बोटाफोगो ने 79 अंकों के साथ सीजन का समापन किया, जो दूसरे स्थान पर मौजूद पाल्मेरास से छह अंक आगे था। यह आठ दिनों में बोटाफोगो के लिए दूसरी बड़ी ट्रॉफी थी, इससे पहले रियो की टीम ने ब्यूनस आयर्स में कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल में एटलेटिको मिनेरो को 3-1 से हराया था। बोटाफोगो के मैनेजर आर्टुर जॉर्ज ने कहा कि पिछले सीजन में मिली निराशा के बाद यह खिताब जीतना शानदार है। पिछली बार टीम ने पाल्मेरास से सीरी ए खिताब हारने के लिए 13 अंकों की बढ़त गंवा दी थी। पुर्तगाल के ब्रागा से अप्रैल में क्लब में शामिल हुए जॉर्ज ने स्पोर्टव से कहा, मैं बहुत खुश हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि हमने इस सीजन में अपने लक्ष्य हासिल किए हैं, बल्कि इसलिए भी कि खिलाड़ियों ने पिछले साल बहुत कुछ झेला। हमारा सीजन असाधारण रहा और प्रशंसक किसी से भी ज्यादा इसके हकदार हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा है। बोटाफोगो, जिसने पिछले शीर्ष-स्तरीय खिताब 1968 और 1995 में जीते थे, एक ही साल में ब्राजीलियन सीरी ए और कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब हासिल करने वाला केवल तीसरा क्लब है। यह उपलब्धि पेले के सैंटोस ने 1962 और 1963 में और फ्लेमेंगो ने 2019 में भी हासिल की थी। बोटाफोगो की टीम अब अपना ध्यान कतर में होने वाले फीफा इंटरकांटिनेंटल कप के उद्घाटन संस्करण पर लगाएगी, जहां बुधवार को क्वार्टर फाइनल में उनका सामना मैक्सिको के पचुका से होगा।

बिफरे विपक्ष ने बताया दूसरा तख्तापलट, दक्षिण कोरिया-राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को सौंपीं शक्तियां

सियोल. दक्षिण कोरिया में लगातार सियासी उथल-पुथल जारी है। यहां के हालात तब ज्यादा बदतर हो गए, जब तीन दिसंबर की रात राष्ट्रपति यून सुक-योल ने इमरजेंसी यानी मार्शल लॉ लगाने का एलान किया था। हालांकि, भारी विरोध के बाद कुछ ही घंटों बाद इसे समाप्त कर दिया गया था। हालांकि, इसके वाबजूद भी हालात सही नहीं हैं। अब यहां के विपक्ष ने सत्तारूढ़ पार्टी पर सत्ता पर काबिज होने तथा मार्शल लॉ के एलान के लिए राष्ट्रपति यून सूक योल पर महाभियोग चलाने से इनकार करके दूसरा तख्तापलट करने का आरोप लगाया। छह घंटे चले मार्शल लॉ ने बिगाड़े हालात राष्ट्रपति यून सुक योल ने हाल ही में मार्शल लॉ (सैन्य शासन) घोषित कर दिया था, यह आरोप लगाते हुए कि विपक्ष देश की लोकतंत्र और स्थिरता के लिए खतरा बन रहा है। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद, राष्ट्रपति ने इस फैसले को वापस ले लिया। यह कदम जनता के विरोध और नेशनल असेंबली की कड़ी आलोचना के बाद लिया गया था। दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ केवल लगभग छह घंटे चला। हालांकि चंद घटों के लिए लागू हुए मार्शल लॉ ने देश की राजनीतिक को हिला कर रख दिया। यून पर महाभियोग लगाने में नाकाम रहा विपक्ष राष्ट्रपति योल के इस फैसले के खिलाफ विपक्ष समेत देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। मार्शल लॉ के कारण विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति यून पर महाभियोग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, यह प्रस्ताव असफल हो गया क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के ज्यादातर सांसदों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। वहीं, विपक्षियों ने कथित विद्रोह को लेकर यून और पूर्व रक्षा मंत्री सहित कम से कम नौ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रधानमंत्री को सत्ता सौंपने पर सहमति! राष्ट्रपति और कुछ शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह के लिए जांच की जा रही है, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के बहिष्कार के बाद शनिवार को योल के खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रयास विफल हो गया। पार्टी का दावा है कि बेहद अलोकप्रिय नेता ने प्रधानमंत्री हान डक-सू और पार्टी प्रमुख को सत्ता सौंपने पर सहमति जता दी है। यह दूसरा तख्तापलत… डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पार्क चान-डे ने कहा कि यह एक गैरकानूनी, असंवैधानिक कृत्य है, जो दूसरा विद्रोह और दूसरा तख्तापलट है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी से इसे तुरंत रोकने का आग्रह किया। क्या है नियम? दक्षिण कोरिया के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति तब तक सरकार का मुखिया और सेना का कमांडर इन चीफ बना रहता है, जब तक कि वह अक्षम न हो जाए, इस्तीफा न दे दे या पद न छोड़ दे। ऐसे मामले में, चुनाव होने तक अंतरिम आधार पर सत्ता प्रधानमंत्री को सौंप दी जाती है। सू को खुद को ऊपर रखना योल के रवैया जैसा: पार्क पार्क ने कहा कि यह दावा करना कि राष्ट्रपति योल पद पर बने रह सकते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शक्तियां प्रधानमंत्री और अपनी सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के नेता को सौंप दी हैं – जो निर्वाचित अधिकारी नहीं हैं। यह एक स्पष्ट संवैधानिक उल्लंघन है, जिसका कोई कानूनी आधार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘खुद को संविधान से ऊपर रखने का उनका रवैया विद्रोही यून सुक योल जैसा है।’ पुलिस का क्या कहना है? जांचकर्ताओं ने पहले ही पूर्व रक्षा मंत्री को हिरासत में ले लिया है, उनके कार्यालयों पर छापे मारे हैं, कई शीर्ष अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं और सोमवार को जनरल को बुलाया है, जिन्हें आगे की पूछताछ के लिए मार्शल लॉ कमांडर बनाया गया था।पुलिस ने सोमवार को कहा कि यून को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या उन्हें यात्रा करने से प्रतिबंधित किया जाए। राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के राष्ट्रीय जांच मुख्यालय के प्रमुख वू जोंग-सू ने कहा, ‘जांच के विषय पर कोई मानवीय या शारीरिक प्रतिबंध नहीं हैं। पुलिस बिना किसी अपवाद के कानून और सिद्धांतों के अनुसार जांच करेगी।’

कंबोडिया और मलेशिया के बीच आसियान चैम्पियनशिप 2024 में पहला मैच 2-2 से ड्रा

नोम पेन्ह. कंबोडिया ने रविवार रात नोम पेन्ह के ओलंपिक स्टेडियम में 2024 आसियान चैम्पियनशिप ग्रुप ए के उद्घाटन फुटबॉल मैच में मलेशिया के साथ 2-2 से ड्रा खेला। मलेशिया ने 35वें मिनट में मिडफील्डर स्टुअर्ट विल्किन के गोल से बढ़त हासिल की, लेकिन कंबोडिया ने दूसरे हाफ में अब्देल कादर कूलिबली के गोल से बराबरी कर ली। इसके बाद टाई सा ने कंबोडिया को एक घंटे के अंदर दूसरा गोल कर बढ़त दिला दी। हालांकि, 74वें मिनट में फर्गस टियरनी ने बराबरी का गोल करके मलेशिया को हार से बचाया। फीफा रैंकिंग में कंबोडिया 180वें स्थान पर है, जबकि मलेशिया 132वें स्थान पर है। 2024 आसियान चैंपियनशिप 5 जनवरी, 2025 तक चलेगी। कंबोडिया को मलेशिया, सिंगापुर, ईस्ट तिमोर और थाईलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

“जय श्री राम” के नारे का इस्तेमाल आजकल हिंसा और लिंचिंग के लिए हो रहा है, हिंदुत्व को एक

रतलाम पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व और हिंदू धर्म पर दिए बयान ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है. मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आए वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इल्तिजा ने हिंदुत्व को एक बीमारी बताया था. उनके इस बयान के सामने आने के बाद अब भाजपा नेताओं ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. इल्तिजा ने हिंदुत्व को नफरत फैलाने वाली विचारधारा बताया और आरोप लगाया कि “जय श्री राम” के नारे का इस्तेमाल आजकल हिंसा और लिंचिंग के लिए हो रहा है. उन्होंने हिंदुत्व को एक “बीमारी” बताते हुए कहा कि इसका इलाज जरूरी है. इल्तिजा ने कहा, “हिंदुत्व और हिंदू धर्म में फर्क है. हिंदुत्व तो भारत में सावरकर लेकर आए थे. यह नफरत वाली फिलॉसफी है. जय श्री राम का नारा अब रामराज्य तक सीमित नहीं है. इसका उपयोग अब किसी मुस्लिम बच्चे को मारने के लिए किया जाता है.” भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “हिंदुत्व देश की संस्कृति है. इल्तिजा को सनातन संस्कृति पढ़नी चाहिए. उन्हें हिंदुत्व-फोबिया हो गया है.” रवींद्र रैना ने कहा, अमर्यादित बयान इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने उनके बयान को अमर्यादित बताया. उन्होंने कहा, “भगवान राम का नाम लेकर उन्होंने जो बोला, वह सही नहीं है. राजनीति में ऐसी भाषा नहीं बोली जानी चाहिए. इल्तिजा मुफ्ती को माफी मांगनी चाहिए.” कांग्रेस ने किया समर्थन कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने हालांकि इल्तिजा के बयान का समर्थन करते हुए इसे संतुलित बताया. उन्होंने कहा, “इल्तिजा ने हिंदू धर्म की तारीफ की है. वह उभरती हुई नेता हैं और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए.” क्या थी इल्तिजा मुफ्ती की पोस्ट जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने राम के नाम पर कथित रूप से मुस्लिम बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, “यह सब देखकर राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे, कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार किया. हिंदुत्व एक बीमारी है जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है.”

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया एजेंडा?, अमेरिका के दुश्मनों को जेल और समर्थकों को माफी

वॉशिंगटन. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने दूसरे कार्यकाल की प्राथमिकताओं पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने आव्रजन को लेकर नियम सख्त करने, कानूनों को बदलने, कैपिटल हिल पर अपने समर्थकों के प्रदर्शन से लेकर आलोचकों को सजा दिलाने तक पर बात की। ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि अगले महीने राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के दिन ही वे 2020 में कैपिटल हिल हिंसा में शामिल रहे अपने समर्थकों को माफी दे देंगे। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप के बाइडन के खिलाफ चुनाव हारने के बाद उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर धावा बोल दिया था। ट्रंप समर्थक इस दौरान संसद में घुस आए थे और जमकर बवाल काटा था। इस दौरान कैपिटल हिल पर हिंसा की भी कई घटनाएं सामने आई थीं। तब अमेरिकी पुलिस और एजेंसियों ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था और कुछ पर केस भी चलाए गए। ट्रंप ने साफ किया कि वह हिंसा में शामिल हर किसी को माफी नहीं देंगे, खासकर बेवकूफ और कट्टरपंथियों को। हालांकि, उन्होंने पुलिस-प्रवर्तन अधिकारियों के उत्पीड़न में शामिल प्रदर्शनकारियों का बचाव करते हुए कहा कि उनके पास कोई चारा नहीं था।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को मोहन बागान सुपर जायंट ने 2-0 से हराया

गुवाहाटी. मोहन बागान सुपर जायंट ने दूसरे हाफ में किए गए दो गोल की मदद से रविवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले में मेजबान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हरा दिया। मोहन बागान की तरफ से विंगर मनवीर सिंह ने 65वें और विंगर लिस्टन कोलासो ने 71वें मिनट में गोल किए। मोहन बागान के राइट-बैक आशीष राय को दोनों गोल में सहायता प्रदान करने और दाहिने छोर पर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर अलाद्दीन अजारेई को मौका नहीं देने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत से मोहन बागान 10 मैचों में सात जीत, दो ड्रा और एक हार से 23 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम 11 मैचों में चार जीत, तीन ड्रा और चार हार से 15 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है।

दीपक प्रज्जवलित करने की जानिए परंपरा और महत्व

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान आयोजनों में दीपक प्रज्वलित करने का विशेष महत्व होता है. पूजा-पाठ या मांगलिक कार्यक्रमों में दीपक जलाना बहुत ही आवश्यक कार्य माना जाता है. ऋृग्वेद काल से कलयुग तक दीपक जलाने की परंपरा चली आ रही है. वेदों में अग्नि को प्रत्यक्ष देवता माना गया है. हिन्दू धर्म में मान्यता है कि पूजा के समय दीपक की ज्योति अंधकार को दूर करती है, जो अज्ञानता का प्रतीक है. इसी तरह, ज्ञान का प्रकाश मन में अज्ञानता को दूर करता है. दीपक की ज्योति ईश्वर के प्रकाश का प्रतीक है. यह हमें ईश्वर के अस्तित्व और उसकी शक्ति की याद दिलाता है. पूजा के समय दीपक जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. दीपक जलाना देवताओं को प्रसन्न करने का एक तरीका है. मान्यता है कि दीपक की ज्योति देवताओं को आकर्षित करती है. दीपक जलाना शुभता का प्रतीक है. यह नई शुरुआत और उज्जवल भविष्य का संकेत देता है. धार्मिक महत्व दीपक प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक होता है. शास्त्रों में दीपक को सकारात्मकता ऊर्जा पाने और जीवन से दरिद्रता को दूर करने वाला माना गया है. दीपक के प्रजज्वलित होने पर अज्ञानरूपी अंधकार खत्म होता है और जीपन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है. रोजाना पूजा-पाठ के दौरान घर में घी का दीपक लगाने से सुख समृद्धि आती है. इससे अलावा जिन घरों में नियमित रूप से दीपक जलाया जाता है वहां पर मां लक्ष्मी का स्थाई रूप से निवास होता है. घी को पंचामृत माना गया है. किसी भी सात्विक पूजा का पूर्ण फल और हर तरह की मनोकामनाओं को प्राप्त करने के लिए घी का दीपक वहीं तामसिक यानी तांत्रिक पूजा की सफलता के लिए तेल का दीपक लगाया जाता है. विभिन्न धर्मों में दीपक का महत्व हिंदू धर्म में लगभग सभी पूजा-पाठ में दीपक जलाया जाता है. दीपक को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. बौद्ध धर्म: बौद्ध धर्म में भी दीपक जलाने का प्रचलन है. इसे बुद्ध के ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. सिख धर्म: गुरुद्वारे में भी दीपक जलाए जाते हैं, जो ज्ञान और सत्य के प्रतीक हैं. 5 तत्वों का प्रतीक है मिट्टी का दीपक मिट्टी का दीपक पांच तत्वों से मिलकर तैयार होता है. दरअसल दीपक को बनाने के लिए मिट्टी को पानी में गलाकर तैयार किया जाता है, जो कि यह भूमि का तत्व और जल के तत्व का प्रतीक है. फिर इस दीपक को धूव और हवा से सुखाया जाता है जो आकाश और वायु तत्व का प्रतीक होता है और अंत में इस दीपक को आग में तपाकर तैयार किया जाता है. इस तरह के दीपक के तैयार में सभी 5 तत्वों का समावेश होता है.  

डबरा में में पदस्थ सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर युवती ने नौकरी के नाम पर झांसा देने और गलत हरकत करने का आरोप लगाया

डबरा पीडब्ल्यूडी में पदस्थ एक सब-इंजीनियर की युवती ने चप्पलों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दतिया निवासी और डबरा में पदस्थ सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर युवती ने नौकरी के नाम पर झांसा देने और गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। घटना डबरा रेस्ट हाउस की है, जहां इंजीनियर ने युवती को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था। क्या था पूरा मामला दरअसल, दतिया निवासी रामस्वरूप कुशवाह पीडब्ल्यूडी में सब इंजीनियर है और डबरा में पदस्थ है। उनके किसी परिचित ने उन्हें एक युवती से मिलवाया, जिसे नौकरी की आवश्यकता थी। इंजीनियर उसे लगातार नौकरी का आश्वासन देता रहा। रविवार शाम उसने युवती को डबरा रेस्ट हाउस बुलाया। युवती का आरोप है कि वह उसे कमरे के अंदर ले गया और गलत हरकत करने की कोशिश की। इस दौरान युवती ने आरोपी की नीयत को भांपते ही गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। वीडियो में युवती कहती सुनाई देती है कि तूने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे बहन बनाया था। कितनों की जिंदगी बर्बाद की है। अभी पुलिस को बुलाती हूं। युवती ने पहले कमरे के अंदर, फिर रेस्ट हाउस के बाहर भी इंजीनियर को चप्पलों से जमकर पीटा। इंजीनियर ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने परिसर से बाहर खींचकर भी उसकी पिटाई जारी रखी। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। घटना के बाद सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह ने कहा कि दो लोग महिला के साथ आए और मुझसे मारपीट की। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया। मेरी तबीयत खराब है, बाद में बात करूंगा। डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक युवती ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लड़की ने कहा, “तूने मुझे परेशान किया है” वीडियो में युवती कहती सुनाई दे रही है कि ‘तूने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे बहन बनाया था। कितनों की जिंदगी बर्बाद की है। अभी पुलिस को बुलाती हूं। युवती ने पहले कमरे के अंदर, फिर रेस्ट हाउस के बाहर भी इंजीनियर को चप्पलों से जमकर पीटा। इंजीनियर ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन युवती ने परिसर से बाहर खींचकर भी उसकी पिटाई जारी रखी। मारपीट के बाद इंजीनियर मौके से भाग गया। वीडियो हुआ वायरल, लेकिन नहीं दर्ज हुई शिकायत इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। घटना के बाद सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह ने कहा कि दो लोग महिला के साथ आए और मुझसे मारपीट की। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया। मेरी तबीयत खराब है, बाद में बात करूंगा। पुलिस का बयान डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक युवती ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय बोले- अटल विहार योजना से जरूरतमंदों को किफायती दर पर उपलब्ध होगे आवास

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा बनाए जाएंगे 1650 आवास ई.डब्ल्यू.एस. भवनों में 80,000 रुपए एवं एल.आई.जी. भवनों में 40,000 रुपए की सब्सिडी राज्य शासन द्वारा मिलेगी रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सभी के लिए आवास’ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “अटल विहार योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा अटल विहार योजना प्रारंभ की जा रही है ताकि जरूरतमंदों को विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के लोगों को किफायती दर पर मकान उपलब्ध कराए जा सकें। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिन आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया उनके तहत 07 विभिन्न स्थानों पर भूरकोनी -रायपुर, पथर्रा – राजिम, खरतुली – धमतरी, सिहाद – धमतरी, पुलगांव – दुर्ग, गुरूर – बालोद, एवं कोकड़ापारा – बीजापुर में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के आवास बनाए जाएंगे। लगभग 300 करोड रुपए की लागत की इन परियोजनाओं के तहत 1650 मकान बनाए जाएंगे, इनमें ई.डब्ल्यू.एस. और एल.आई.जी. श्रेणी के 1452 आवास तथा एम.आई.जी. श्रेणी के 200 आवास बनाए जाएंगे। हितग्राही भवनों का ऑनलाईन पंजीयन वेबसाईट (www.cghb.gov.in) के माध्यम से घर बैठे कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर शहरी गरीब परिवारों को आवास मिले, इस उद्‌द्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गई है। इससे प्रेरणा लेते हुए हमारी राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों एवं विकासखंड में रह रहे आवासहीन अथवा कच्चे भवन के स्थान पर किफायती एवं पक्के छत युक्त आवास उपलब्ध कराने के लिए ‘अटल विहार योजना” प्रारंभ की है, जिसके तहत हाउसिंग बोर्ड द्वारा 50,000 भवनों का निर्माण कर आबंटन का लक्ष्य निर्धारित किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल विहार योजना के लिए हाउसिंग बोर्ड को एक रूपये प्रति वर्ग फुट पर शासकीय भूमि उपलब्ध कराई जा रही है इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये गये है। इस योजना में पूर्व में घोषित अनुदान को जारी रखते हुए ई.डब्ल्यू.एस. भवनों में 80,000 रुपए एवं एल.आई.जी. भवनों में 40,000 रुपए अनुदान राज्य शासन द्वारा दिया जा रहा है। वित्त तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि अटल विहार योजना के तहत आवासों का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस योजना के तहत राजधानी रायपुर के साथ – साथ दूरस्थ बीजापुर जिले में भी मकान बनाए जाएंगे। जल्द ही यह योजना सभी जिलों में शुरू होगी। हाउसिंग बोर्ड द्वारा नियमित भवनों को फ्री-होल्ड करने की योजना वर्ष 2012 में प्रारंभ की गई। इस योजना में राज्य के लोगों की मांग को प्राथमिकता देते हुए हमारी सरकार द्वारा अभी हाल ही में 26 नवम्बर 2024 को आयोजित कैबिनेट की बैठक में फ्री-होल्ड किये जा रहे भवनों में डायवर्सन शुल्क एवं पेनाल्टी में शत प्रतिशत छूट प्रदान की गई है, इससे हाउसिंग बोर्ड के लगभग 80 हजार हितग्राहियों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसव राजू एस., आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कुंदन कुमार सहित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, शेरफेन रदरफोर्ड रहे जीत के हीरो

बासेटेरे (सेंट किट्स एवं नेविस). शेरफेन रदरफोर्ड की 80 गेंदों में 113 रन की तूफानी पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 14 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराया। रदरफोर्ड ने 47वें ओवर में सौम्य सरकार की गेंद पर नाहिद राणा को कैच थमाने से पहले अपनी पारी में आठ छक्के और सात चौके लगाए। वेस्टइंडीज ने उनकी इस पारी की मदद से 295 रन का लक्ष्य 47.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 294 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। उसकी तरफ से कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 101 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन ने 60 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल हैं। महमुदुल्लाह ने 44 गेंदों में नाबाद 50 रन और जाकर अली ने 40 गेंदों में 48 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने 51 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज का स्कोर 23 ओवर के बाद तीन विकेट पर 100 रन था। कप्तान शाई होप जब 88 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर मेहदी की गेंद पर आउट हुए तो वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 193 रन हो गया। इसके बाद रदरफोर्ड और जस्टिन ग्रीव्स (31 गेंद पर नाबाद 41) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दूसरा एकदिवसीय मैच इसी स्थान पर मंगलवार को खेला जाएगा।

सिवनी में बस पलटने से 9 लोग घायल हो गए, दो यात्रियों को गंभीर चोट आई

दमोह  मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत सोन नदी के पुल के पास सोमवार अलसुबह बस पलट गई। हादसे में उसमें सवार 17 यात्रियों में से 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि सिवनी जिले के लखनादौन से तीर्थ यात्रा पर मिनी ट्रैवल्स बस से मथुरा जा रहे यात्रियों की गाड़ी की गाड़ी पलट गई। नोहटा थाना अंतर्गत पुल के समीप सोमवार की सुबह करीब 4 बजे ये हादसा हुआ। इससे उसमें सवार 17 यात्रियों में से 9 यात्री घायल हो गए। इन घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर इलाज हेतु जबलपुर रेफर किया गया है। शेष यात्रियों को मामूली चोट होने के कारण उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- वैश्विक पर्यटन के नक्शे में जशपुर जिले का शामिल होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं और उसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। अब देशभर के पर्यटन प्रेमी जशपुर की हरी-भरी वादियों की जानकारी के लिए  पर्यटन वेबसाइट www.easemytrip.com का उपयोग कर सकते हैं। जशपुर पर्यटन वेबसाइट में शामिल होने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। अब पर्यटन वेबसाइट के  माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक जगहों की जानकारी आसानी से मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि वैश्विक पर्यटन के नक्शे में जशपुर जिले का शामिल होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र को समृद्ध बनाने हेतु हमारी सरकार कृत संकल्पित है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जशपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में स्थित जशपुर जिला शहरी जीवन शैली से और भागदौड़ की जिंदगी से सुकून का अहसास दिलाता है। प्रकृति को नजदीक से जानने के लिए जशपुर एक आदर्श स्थान है। चाहे वह हरे-भरे चाय बागान हो , रॉक क्लाइम्बिंग का रोमांच हो, आदिवासी समुदायों की जीवंत परंपराओं को नजदीक से जानना  हो, जशपुर हर यात्री के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है। अपने मनमोहक परिदृश्य, ठंडी जलवायु और आदिवासी संस्कृति, रीति रिवाज, रहन-सहन, खान-पान, पारंपरिक व्यंजन और आत्मीयता से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ, जशपुर एक ऐसा अनुभव प्रदान करता है जो यात्रा के बाद लंबे समय तक पर्यटकों के साथ रहता है। जशपुर में रूकने के लिए एक सुंदर और आकर्षक सुविधा युक्त सरना एथनिक रिज़ॉर्ट है। जशपुर में दमेरा, देशदेखा, चाय बगान, सोगड़ा आश्रम, रानीदाह, बगीचा विकास खंड में कैलाश गुफा, खुडियारानी,राजपुरी ,दनगरी , मकरभंजा , कुनकुरी विकास खंड में एशिया का सबसे दूसरा बड़ा चर्च, मधेश्वर पहाड़ सबसे बड़ा शिवलिंग, मयाली नेचर कैम्प आदि बहुत सारे पर्यटन स्थल का आनंद लिया जा सकता है।

जूनागढ की सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 7 लोगों की मौत

जूनागढ गुजरात (Gujarat) के जूनागढ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दौरान पांच कॉलेज स्टूडेंट्स सहित कुल 7 लोगों के मौत की खबर है. जेतपुर- वेरावल हाईवे पर भंडुरी गांव के पास सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार से आ रही दो कारों के बीच टक्कर हो गई. इस दौरान भीषण हादसा हो गया. यह एक्सिडेंट भंडुरी के नजदीक कृष्णा होटल के पास हुआ. एक कार में सवार 5 कॉलेज स्टूडेंट्स एग्जाम देने जा रहे थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरी कार में सवार 2 लोगों के मारे जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक कार डिवाइडर फांद कर दूसरी और से आ रही कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जब खड़ी ट्रक में घुस गई थी कार इससे पहले 19 नवंंबर को खबर आई थी कि गुजरात के भरूच में खड़े ट्रक के साथ कार की भिडंत से भीषण सड़क हादसा हुआ था. इस दौरान दो बच्चों और दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हुई थी. जानकारी के मुताबिक, यहां एक ईको कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी. यह हादसा भरूच के जंबूसर-आमोद रोड पर देर रात हुआ था. टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को वहां 4 लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पाटन में भी हुआ था भीषण हादसा हाल ही में गुजरात के पाटन में दिवाली के दिन एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई थी. पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के रामगढ़ के पास छोटा हाथी टेम्पो और ऑल्टो कार के बीच हादसा हो गया था, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसा दिवाली के दिन दोपहर के वक्त हुआ था. एक परिवार दिवाली के मौके पर कड़ी से वडा गांव जा रहा था, चाणस्मा हारिज हाईवे कार का छोटा हाथी टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर होने से पूरे परिवार की मौत हो गई थी.    

हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित: मुख्यमंत्री साय

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले के गायत्री विद्यापीठ स्कूल में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब संभाग स्तरीय खेलकूद के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में एक पक्ष जीतता है, तो दूसरा पक्ष हारता नहीं है, बल्कि दूसरे पायदान पर आ जाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चों को ग्रामीण क्षेत्रों में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के माध्यम से बहुत लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, तेंदूपत्ता बोनस एवं विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्कूली बच्चों, विजेता प्रतिभागियों एवं एकल अभियान परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि बिलासपुर में एक रिक्शा चालक की बिटिया पर्वतारोहण के लिए अफ्रीका के किलीमंजारो जाना चाहती है, उसे तत्काल पौने चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देकर समस्या का समाधान किया गया। वही एक श्रमिक की बिटिया बैडमिंटन की प्रतिभावान खिलाड़ी है, उसे भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी नहीं होगी और प्रदेश के खिलाडिय़ों को शासन द्वारा हरसंभव मदद दी जाएगी। ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 3 करोड़ रूपए, रजत पदक में 2 करोड़ रूपए और कांस्य पदक में एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहुत परिश्रमी रहे हैं तथा उन्होंने जशपुर में पैदल चलकर तथा कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की है। आप में से भी कोई कठिन परिश्रम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाइए, आपका सफल होना सुनिश्चित है। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, एकल विद्यालय एवं यूथ क्लब के सदस्य, खिलाड़ी बच्चे उपस्थित थे।

हीरो वर्ल्ड चैलेंज खिताब का शेफ़लर ने किया बचाव

अल्बानी (बहमास). स्कॉटी शेफ़लर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आखिरी दौर में नौ अंडर 63 का स्कोर बनाकर हीरो वर्ल्ड चैलेंज में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। अमेरिका के विश्व में नंबर एक खिलाड़ी शेफ़लर ने रविवार को कुल 25-अंडर 263 (67, 64, 69, 63) के साथ खिताब अपने नाम किया। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने टॉम किम पर छह शॉट से जीत हासिल की जो अल्बानी गोल्फ क्लब में जीत का सबसे बड़ा अंतर है। दक्षिण कोरियाई किम अंतिम दौर में चार अंडर 68 और कुल 270 (74, 65, 62, 68) के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जस्टिन थॉमस ने 273 के कुल स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी अक्षय भाटिया (69) 15-अंडर के साथ चौथे और कीगन ब्रैडली (71) 14-अंडर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। भारतीय मूल के एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी साहिथ थीगाला (74) आठवें और भारतीय मूल के ब्रिटिश खिलाड़ी आरोन राय (70) संयुक्त 14वें स्थान पर रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet