LATEST NEWS

सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म ‘फतेह’ का टीजर रिलीज

मुंबई  बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का दौर जारी है। ‘एनिमल’ के बाद उसके जैसे ही एक फिल्म आ रही है, जिसका नाम है ‘फतेह’। इसमें सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं। लेकिन जबरदस्त खून-खराबा है। वायलेंस है। इसका टीजर 9 दिसंबर को जारी किया गया। जिसे देखने के बाद आपका सिर शायद घूम जाए। और कमजोर दिल वाले हैं तो वह इसे देखने से एक बार को जरूर बचें। सोनू सूद की डायरेक्टेड और स्टारर फिल्म ‘फतेह’ का टीजर 1:18 मिनट का है। इसे जी स्यूडियोज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली ये फिल्म बेहद खतरनाक होने वाली है। वीडियो की शुरुआत में जमीन पर ढेर सारे कारतूस पड़े रहते हैं। और एक्टर शॉटगन लेकर खड़े रहते हैं। बैकग्राउंड में आवाज आती है, ‘एक को मारा तो मुजरिम। 1000 को मारा तो राजा।’ सोनू सूद की ‘फतेह’ 10 जनवरी को रिलीज होगी इसके बाद खून से सनी बॉडी को घसीटते हुए दिखाया जाता है, जिससे फर्श लाल हो जाती है। एक्टर इसमें एकदम सूट-बूट में नजर आ रहे हैं और सामने आदमियों की भीड़ को एक कमरे में धारदार हथियार से मार गिरा रहे हैं। किसी के सिर पर गोली मारते हैं तो किसी का चाकू से गला काटते हैं। नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी इसमें एक अहम किरदार निभाते दिखेाई दे रहे हैं। लेकिन सून सूद पूरे समय मारते दिखाई दे रहे हैं। ‘फतेह’ में भयंकर खून-खराबा देखने को मिलेगा जैकलीन फर्नांडिस उनकी गर्लफ्रेंड बनी हैं। जिनके साथ वह बीच-बीच में कॉमन मैन की तरह क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं। इसमें एक गैलरी वाला सीन भी है, जो ‘एनिमल’ फिल्म की याद दिलाता है। उसमें सोनू सूद हथौड़े से लेकर ड्रिल मशीन, ब्लेड जो भी मिल रहा, उससे मार रहे हैं। हालांकि जैकलीन पूछती हैं कि वह क्या करते हैं। लेकिन वह बताते नहीं।

दोनों सदन कल तक स्थगित, संसद के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी नहीं हुई कार्यवाही

नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र का पांचवां दिन भी बर्बाद हो गया. आज सोमवार को 11 बजे कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी सांसदों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिस वजह से कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. इससे पहले पिछले हफ्ते के सभी चारों सत्र विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से स्थगित करने पड़े थे. माना जा रहा था कि वित्त मंत्री सीतारमण की ओर से आज लोकसभा में बैंकिंग लॉ संशोधन बिल पेश किया जा सकता है, लेकिन नहीं हो सका. शीतकालीन सत्र की शुरुआत पिछले हफ्ते सोमवार को हुई थी, लेकिन संसदीय कार्यवाही हंगामे की से बार-बार बाधित होती रही है. संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में अडाणी से जुड़े मामले और उत्तर प्रदेश की संभल हिंसा को लेकर विपक्षी सांसदों की ओर से आज फिर से सरकार को घेरने की संभावना है. सत्र के पहले दिन पिछले सोमवार को कार्यवाही के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस भी हो गई थी. इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की 19-19 बैठकें आयोजित होने हैं.

आज के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें घरवाले अपने दुश्मनों को बेघर करने के लिए करेंगे नॉमिनेट 

मुंबई  ‘बिग बॉस 18’ में बीते दो हफ्ते से कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। जिससे कुछ लोग नाराज भी हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। अविनाश मिश्रा ने तो मेकर्स पर करणवीर मेहरा और उनके ग्रुप का फेवर करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि आज 9 दिसंबर के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें घरवाले एक बार फिर से अपने दुश्मनों को बेघर करने के लिए नॉमिनेट करेंगे। लेकिन कौन-कौन सदस्य नॉमिेटेड हुआ है, उसके नाम आप पहले ही जान लीजिए। सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ के नॉमिनेशन टास्क में जहां चाहत पांडे ने ईशा को नॉमिनेट किया। वहीं अविनाश मिश्रा ने दोस्त और बड़े भाई विवियन का नाम लेकर सबको चौंका दिया। हालांकि किसने किसका नाम लिया, उसकी ज्यादा जानकारी तो शाम के एपिसोड को देखने के बाद ही मालूम होगी लेकिन लिस्ट बता देते हैं। ‘बिग बॉस 18’ के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस तक’ की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते बेघर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हैं, उनके नाम- दग्विजय सिंह राठी, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा, एडिन रोज, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा का नाम शामिल है। जिसमें से बॉटम में एडिन और तजिंदर बग्गा का नाम बताया जा रहा है। और उनमें से ही किसी के एविक्ट होने के चांसेस हैं। कौन हो सकता है ‘बिग बॉस 18’ से बेघर? बता दें कि आखिरी एलिमिनेशन वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री का हुआ था। क्योंकि उनका कनेक्शन घर के किसी सदस्य से नहीं बना था। जिस कारण बिग बॉस ने उन्हें फौरन बेघर कर दिया था। ऐसे में अब उनके साथ आईं यामिनी और एडिन बच गई थीं लेकिन अब उनमें से एक बेघर हो जाएंगी, ऐसा अनुमान है। क्योंकि लिस्ट में शामिल लोगों में से वह सबसे वीक हैं। लेकिन अंत में तो कुछ भी हो सकता है।

पटना पाइरेट्स ने अंक तालिका में पहुंचे दूसरे स्थान पर

पुणे. जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ पटना पाइरेट्स का धांसू प्रदर्शन देखने को मिला है। सीजन के 99वें मैच में पटना ने 38-28 की स्कोरलाइन से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ तालिका में पटना की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। देवांक दलाल ने 14 अंक हासिल किये। पटना के डिफेंस का इस कदर बोलबाला रहा, 17 रेड में अर्जुन देसवाल को सिर्फ7 अंक लेने दिए। साथ ही जयपुर का डिफेंस भी नहीं चला। उसके खाते में 12 के मुकाबले सिर्फ पांच अंक आए। रेड में भी पटना ने 16 के मुकाबले 22 अंक लेकर इस सीजन में जयपुर को दूसरा बार हराकर अपना दबदबा कायम किया। शुरुआत में जयपुर ने लीड हासिल की थी। इसके बाद पटना ने भी अपना जोर लगाया। डिफेंस और रेडिंग विभाग ने मिलकर अपना काम किया। हालांकि पटना की टीम का काम ऑल आउट होने से खराब हो गया। पहले हाफ में जयपुर ने 18-12 की बढ़त बना ली। हाफटाइम के बाद पटना ने अर्जुन और विकास का शिकार कर लगातार चार अंक के साथ फासला 2 का कर दिया। इसके बाद अयान ने सुरजीत और देवांक ने रेजा का शिकार कर जयपुर को आलआउट की ओर धकेल दिया। फिर आलआउट लेते हुए पटना ने 21-20 की लीड ले ली। जल्द ही पटना ने लीड 4 की कर ली। इस बीच नीरज ने डू ओर डाई रेड पर अयान का शिकार कर स्कोर 21-24 कर दिया। फिर लकी ने देवांक का भी शिकार कर लिया। अब 10 मिनट बचे थे और पटना 24-22 से आगे थे। ब्रेक के बाद भी पटना ने दो अंक लेकर चार अंक की लीड ले ली। इसी बीच अंकित ने हाई-5 पूरा किया। इस बीच दीपक ने अर्जुन को लपक लिया। अब जयपुर के लिए सुपर टैकल आन था। 12वें असफल टैकल के साथ जयपुर आलआउट हुए और पटना ने 32-24 की लीड ले ली। साथ ही देवांक ने सुपर-10 पूरा किया। इसके बाद पटना ने लगातार दबाव बनाए रखा और जयपुर को 17 मैचों में सातवीं हार को मजबूर किया।

सभी यात्री सुरक्षित, तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि जाने वाले विमान की चेन्नई में आपातकालीन लैंडिंग

चेन्नई. कोच्चि जाने वाले एक निजी विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद सोमवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। विमान में 100 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, चेन्नई से 117 यात्रियों को लेकर विमान कोच्चि के लिए रवाना हुआ। बाद में तकनीकी गड़बड़ी का पता लगने के बाद पायलट ने विमान को वापस चेन्नई की तरफ मोड़ दिया और आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

‘बागी 4’ का लेटेस्ट पोस्टर जारी, संजय दत्त का नया लुक देखकर सभी हैरान

मुंबई  साजिद नाडियाडवाला की फ्रैंचाइज फिल्म ‘बागी 4’ का एक और लेटेस्ट पोस्टर जारी किया गया है। टाइगर श्रॉफ स्टारर मूवी के पिछले तीनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था और अब चौथे पार्ट को लेकर भी लोगों के बीच भयंकर क्रेज बढ़ रहा है। अब के पोस्टर में संजय दत्त के किरदार और लुक को रिवील किया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। उनका ये अवतार आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा। टाइगर श्रॉफ का जब पोस्टर जारी किया गया था को वह बाथरूम में कमोड पर बैठे हुए थे। खून से लथपथ थे। और आसपास लाशें पड़ी हुई थीं। जैसे कि वह लोगों के साथ लड़ने के बाद थक-हारकर बैठ गए हों। हाथ में उनके एक बड़ा चाकू भी था और दूसरे हाथ में शराब की बोतल थी। इसके साथ लिखा था कि इस बार वह पिछली बार की तरह नहीं होंगे। उनका किरदार अलग होगा। संजय दत्त का ‘बागी 4’ में लुक और किरदार वहीं, संजय दत्त ने अपना लुक जारी किया गया। वह एक कुर्सी पर बैठे हुए चीख रहे हैं। गोद में एक लड़की की बॉडी पड़ी है, जिसका सफेद रंग का सूट खून से एकदम लाल हो रखा है। वहीं संजय शर्ट और चेहरे पर खून लगा है। इस नजारे को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह लड़की की मौत को देख दुख में चीख रहे हैं। वहीं इनके किरदार के बारे में लिखा है कि हर आशिक एक विलेन है। टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने लुटाया प्यार संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म अगले साल 5 सितंबर, 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी। अब संजय दत्त का ये खतरनाक लुक देखकर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने दो रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा, ‘संज।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘बाबा की एंट्री विलेन में हुई तो हीरो की जमानत जब्त।’ एक ने लिखा, ‘दत्त साहब अग्नीपथ जैसा विलेन बनो। जिसमें मजा आएगा।’ वहीं कुछ फैंस ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जताई। कहा कि इस बार कुछ तो अलग होने वाला है।

पहली बार 14.10 डिग्री सेल्सियस हुआ वैश्विक तापमान, 2024 बना इतिहास का सबसे गर्म साल

ब्रसेल्स. दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन का असर अब तेजी से दिखने लगा है। इस बीच यूरोप की जलवायु परिवर्तन एजेंसी कॉपरनिकस ने डराने वाला अनुमान जारी किया है। एजेंसी ने कहा है कि 2024 का साल दुनिया के इतिहास में सबसे गर्म साल होने वाला है। एजेंसी ने कहा कि यह लगभग तय है कि 2024 रिकॉर्ड में सबसे गर्म साल होगा। बयान में कहा गया है कि यह पहली बार होगा, जब औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा होगा। एजेंसी ने कहा कि इस साल इतिहास का दूसरा सबसे गर्म नवंबर दर्ज किया गया। 2023 का नवंबर अब भी इतिहास में सबसे गर्म नवंबर बना हुआ है। इस बार नवंबर में सतह पर हवा का तापमान 14.10 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो कि 1991 से 2020 के औसत तापमान के मुकाबले 0.73 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। नवंबर में ही ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ा एक और अनचाहा रिकॉर्ड भी बना है। इस दौरान औसत वैश्वित तापमान पूर्व-औद्योगिक काल के स्तर से 1.62 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। कॉपरनिकस एजेंसी के मुताबिक, बीते 17 महीनों में यह 16वां महीना है, जब औसत वैश्विक तापमान पूर्व औद्योगिक काल के स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। भारत के मौसम विभाग के मुताबिक, 1901 के बाद से भारत के लिए यह दूसरा सबसे गर्म नवंबर रहा है। इश दौरान औसत अधिकतम तापमान 29.37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 0.62 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। 2024 में जनवरी से नवंबर तक की बात करें तो औसत वैश्विक तापमान 1991-2020 के तापमान से करीब 0.72 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। वहीं, जनवरी-नवंबर 2023 के मुकाबले इस साल इसी दौर में तापमान 0.14 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। 1.50 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना यूरोपीय एजेंसी के वैज्ञानिकों ने कहा कि 2023 का तापमान पूर्व-औद्योगिक काल के स्तर से 1.48 डिग्री सेल्सियस अधिक था, इसलिए यह भी लगभग निश्चित है कि 2024 का वार्षिक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होगा।

धान उपार्जन केंद्र में लगी भीषण आग, कार्यालय हुआ जलकर खाक

सारंगढ़ छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में  बीती रात बोहराबहाल धान उपार्जन केन्द्र के कार्यालय में भीषण आग लग गई, जिससे कार्यालय जलकर खाक हो गया. बोहराबहाल में झोपड़ी बनाकर कार्यालय का संचालन किया जा रहा था. जहां रविवार रात 1 बजे आग लगने से करीब 10 हजार बारदाना, कंप्यूटर सेट, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मोटरसाइकिल समेत अन्य कई कीमती सामान जलकर राख हो गए. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह हादसा यह साबित करता है कि धान खरीदी के केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धान उपार्जन केंद्रों में महज दिखावे के लिए तैयारियां की जाती हैं, जबकि सामान्य दुर्घटनाओं से निपटने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. इस हादसे ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि करोड़ों रुपये का धान बिना किसी सुरक्षा के खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है, जो बड़ी क्षति का कारण बन सकता है.

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने चांसलर के 86वें जन्मदिन पर यूनिवर्सल हायर एजुकेशन ट्रस्ट को 10 लाख किए दान

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय को वीआईटी विश्वविद्यालय के सम्मानित चांसलर के 86वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में यूनिवर्सल हायर एजुकेशन ट्रस्ट (यूएचईटी) को 10 लाख रुपए के महत्वपूर्ण दान की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। जन्मदिन समारोह कार्यक्रम में  माननीय चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन को  वाईस प्रेसिडेंट, शंकर विश्वनाथन , असिस्टेंट वाईस प्रेसिडेंट  सुश्री कदम्बरी एस. विश्वनाथन और ट्रस्टी श्रीमती रमनी बालासुंदरम की उपस्थिति में चेक प्रदान किया गया। यह योगदान शैक्षिक सुधारों को आगे बढ़ाने और यूएचईटी द्वारा समर्थित छात्रों और समुदायों के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के प्रति संस्थान के समर्पण को रेखांकित करता है। इस तरह की पहल हमेशा वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की पहचान रही है, जो शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, समावेशिता और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रभावशाली परियोजनाएं चलाती है। विश्वविद्यालय ने चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन ,एक दूरदर्शी नेता और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी, ने हमेशा विश्व स्तरीय शिक्षा के साथ युवा दिमागों को सशक्त बनाने का समर्थन किया है। उनके जन्मदिन पर किया गया यह दान, शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने के लिए उनके आजीवन समर्पण का एक प्रमाण है। यह धनराशि यूएचईटी को परिवर्तनकारी कार्यक्रमों का नेतृत्व करने, बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और शिक्षा परिदृश्य में सार्थक बदलाव लाने वाली पहलों को लागू करने में सक्षम बनाएगी। इस अवसर पर बोलते हुए, कुलाधिपति ने इस भाव के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और एक स्थायी और समावेशी शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देने में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय कुलाधिपति को उनके 86वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है और समाज के उत्थान और भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने वाली ऐसी प्रभावशाली पहलों को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

52 हजार साल पहले उल्कापिंड टकराने से हुई थी उत्पन्न, महाराष्ट्र के बुलढाणा की लोनार झील UNESCO में शामिल?

बुलढाणा. लोनार झील भारत में महाराष्ट्र राज्य के बुलढाणा जिले में स्थित बेहद खूबसूरत और रहस्यमयी झील है। अब इस झील को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए योजना बनाई जा रही है। राज्य सरकार लोनार झील को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को एक प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रही है। जल्द पेश किया जाएगा प्रस्ताव: निधि पांडे अधिकारियों ने बताया कि इस जगह को पर्यटन और अनुसंधान के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने तथा इसका संरक्षण किए जाने के मकसद से यह कदम उठाया जा रहा है। अमरावती संभागीय आयुक्त निधि पांडे ने हाल ही में प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए लोनार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उनका कहना है कि यह प्रस्ताव जल्द ही प्रस्तुत किया जाएगा। 52 हजार पहले ऐसे बनी थी झील बुलढाणा जिलाधिकारी किरण पाटिल ने कहा, ‘हम प्रस्ताव को पूरी तरह तैयार करने के बाद पेश करेंगे। अन्य यूनेस्को स्थलों के उलट लोनार झील कई श्रेणियों में काफी खास है। यह भौगोलिक और वैज्ञानिक चमत्कारों में से एक है। दरअसल, कहा जाता है कि लोनार क्रेटर झील की उत्पत्ति लगभग 52,000 साल पहले पृथ्वी पर एक उल्कापिंड के टकराने से हुई था। इस झील की एक खास विशेषता यह है की इस झील का पानी खारा और क्षारीय दोनों है, जो भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया अपनी तरह की सिर्फ एक झील है।’ झील में कई मंदिर अधिकारी ने बताया कि मुंबई से लगभग 460 किलोमीटर दूर लोनार झील में कई मंदिर हैं, जिसमें कुछ 1,200 साल पुराने मंदिर भी शामिल हैं। यूनेस्को ‘टैग’ 113 हेक्टेयर में फैली इस झील के ‘उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य’ होने के बारे में जानकारी सुनिश्चित करेगा।अगर यह स्वीकृति मिल जाती है तो लोनार झील, अजंता और एलोरा गुफाओं, एलीफेंटा गुफाओं तथा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसे प्रतिष्ठित स्थानों के साथ भारत का 41वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बन जाएगी। पिछले साल लाखों आए थे लाखों लोग आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 4,26,000 से अधिक घरेलू पर्यटक, 72 अंतर्राष्ट्रीय यात्री और पांच शोधकर्ता इस स्थल पर आए थे। हालांकि, अधिकारियों ने झील में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और इसके आसपास के क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है। साल 2020 में लोनार झील को रामसर संरक्षण संधि के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की दलदली भूमि के रूप में चुना गया था। झील के आसपास 365 हेक्टेयर का क्षेत्र, जो करीब 77.69 हेक्टेयर में फैला हुआ है, को वर्ष जून 2000 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।

गौरेला पेंड्रा मरवाही में वाहनों की रफ्तार थमी, विजिबिलिटी कम; घने कोहरे की चादर में लिपटा जिला

गौरेला पेंड्रा मरवाही अमरकंटक की तराई में बसे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ था। हालांकि घने कोहरे के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी लगभग पांच मीटर के आसपास रह गई। कोहरे के चलते सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर भी असर देखने को मिला। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज मौसम का बदला अंदाज देखने को मिला है। सुबह से पूरा जिला घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा और इलाके में कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी महज पांच मी ही रह गई थी। हालांकि, कल हल्का बूंदाबांदी भी कुछ जगहों में हुई थी। वहीं आने वाले दिनों में मौसम एक-दो दिनों ऐसा ही बने रहने की संभावना है। मौसम का यह बदला मिजाज लोगों को खूब रास आ रहा है। शानदार मौसम के लिए एक अलग पहचान रखने वाला गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो मौसम देखकर ऐसा एहसास होने लगा। जैसे कि वह किसी हिल स्टेशन में हो पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था। कोहरा इतना घना था, वहीं कोहरे की वजह से सड़कों में वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था। जिससे दिन के वक्त भी वाहन लाइट जलाकर चलने को विवश रहे। घने कोहरे की वजह से सूर्य की रोशनी भी नहीं पहुंच पा रही है। मौसम का यह बदला मिजाज लोगों को खूब रास आ रहा है। स्थानीय लोग बता रहे हैं। वहीं कोहरे के चलते सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और लोग दिन में भी अपने वाहनों के लाइट जलाकर चला रहे है। वहीं मौसम जानकारों की मानें तो मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ेगी।

सोनिया-सोरोस में सांठगांठ के आरोपों पर रिजिजू का वार, ‘हर चीज को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखें’

नई दिल्ली. संसद के अंदर और बाहर अदाणी मुद्दे और जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस पार्टी के रिश्तों पर लगातार हंगामा जारी है। जहां सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने अदाणी मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भारत के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने वाले जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस पार्टी के रिश्तों को लेकर भाजपा लगातार हमलवार है। इस बीच, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मुद्दे को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के सामने कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं से भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आग्रह किया। ‘हमें मामले को गंभीरता से लेना चाहिए’ किरेन रिजिजू ने कहा, ‘मुझे लगता है कि देश के सामने कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। जॉर्ज सोरोस और उनके संबंध जो सामने आए हैं, हम इसे कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी से संबंधित मुद्दे के रूप में नहीं देखते हैं। हमें इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए खासकर अगर यह भारत विरोधी ताकतों से संबंधित है।’ इस दिन होगी सदन में चर्चा उन्होंने कहा, ‘हम इसे पार्टी की राजनीति के रूप में नहीं देखते हैं। हमने कांग्रेस और अन्य दलों से कहा है कि हम 13 और 14 दिसंबर (लोकसभा में) और 16 और 17 दिसंबर (राज्यसभा में) को संविधान पर चर्चा करेंगे। मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं और उसके कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहता हूं कि अगर उनके नेताओं के भी भारत विरोधी ताकतों से संबंध पाए जाते हैं, तो उन्हें भी अपनी आवाज उठानी चाहिए। हमें एकजुट होकर भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए।’ सार्वजनिक हुई रिपोर्ट में आरोप गंभीर उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के बीच सांठगांठ की जो बातें उजागर हुई है वो गंभीर हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘जॉर्ज सोरोस मामले के बारे में जो रिपोर्ट सार्वजनिक तौर पर सामने आई हैं, उनमें आरोप गंभीर हैं। चाहे वह संसद का सदस्य हो या आम आदमी, सभी को देश के लिए काम करना चाहिए। हम एकजुट होने और भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ने की अपील करते हैं।’ विपक्षी गठबंधन के दलों ने उठाए राहुल के नेतृत्व पर सवाल इंडिया ब्लॉक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में जो कुछ चल रहा है, हम उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहते और न ही हमारा ऐसा कोई इरादा है। हालांकि, मैंने सुना है कि विपक्षी गठबंधन के भीतर के दलों ने राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए हैं।’

सरगुजा में अन्न कोष योजना का सीएम साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने सरगुजा संभाग दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे अन्न कोष योजना का शुभारंभ करेंगे. इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाओं को लाभ मिलेगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना है. योजना के तहत गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी सेहत में सुधार होगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत सरगुजा जिले से करेंगे और इसे पूरे राज्य में फैलाने की योजना बनाई गई है. सीएम साय का दौरा कार्यक्रम सीएम साय संभाग के मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, चिरमिरी और अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. इस दौरान वह विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. साथ ही, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे और विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित 4 हजार से अधिक हितग्राहियों को राशि और सामग्री वितरित करेंगे. मुख्यमंत्री साय इस दौरान संभाग स्तरीय सामाजिक सम्मेलन में भी भाग लेंगे.  

मंत्री तोमर के भाई को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद अस्पताल ले जाया जा रहा था, तबियत बिगड़ने से उन्हें भोपाल उतारना पड़ा

भोपाल प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन फानन में एयर एंबुलेंस से हैदराबाद में एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन रस्ते में उनकी तबियत बिगड़ने से उन्हें भोपाल उतारना पड़ा। बनाया ग्रीन कॉरिडोर इससे पहले उर्जा मंत्री के बड़े भाई देवेंद्र तोमर को फूलबाग स्थित एक निजी अस्पताल से एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए लगभग 12 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस ग्रीन कॉरिडोर में जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वही शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। लंबे समय से चल रहे बीमार बता दे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर लंग्स में इन्फेक्शन होने के कारण लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, जिनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। अभी हाल ही में तबीयत में कुछ सुधार होने पर उन्हें दिल्ली से घर ग्वालियर लाया गया था और उसके बाद एक बार फिर अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबियत लगातार बिगड़ने पर अचानक क्रिटिकल कंडीशन में उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बना कर अस्पताल से एयरपोर्ट तक ले जाया गया और वहां से एयरलिफ्ट कर हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। लेकिन तबियत अधिक बिगड़ने पर उन्हें भोपाल में ही उतारना पड़ा। मंत्री की आंखों में दिखे आंसू इस दौरान भाई की बिगड़ती तबियत देख ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर काफी भावुक दिखे और उनकी आंखों से आंसू झलकते दिखाई दिए। वहीं, आसपास बड़ी संख्या में शहर के लोग भी मौजूद थे, वह सभी भावुक थे।

मुख्यमंत्री साय व्हाइट कोट सेरेमनी में हुए शामिल, चिकित्सा क्षेत्र युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने के साथ-साथ

रायपुर सांसद रहने के दौरान दिल्ली का नॉर्थ एवेन्यू स्थित मेरा आवास छत्तीसगढ़ और क्षेत्र के मरीजों व परिजनों के लिए दूसरा घर था। उपचार के लिए दिल्ली जाने वाले मरीज वहीं रहकर अपना इलाज करवाते थे। लोग मुझसे कहते थे कि आपका घर मिनी एम्स है। मरीजों की सेवा मेरे लिए सबसे ज्यादा रुचि का कार्य था और यह  कार्य मुझे सबसे अधिक संतुष्टि प्रदान करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों को मरीजों की सेवा के इस कार्य से जुड़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक इंद्र कुमार साहू और रविशंकर जी महाराज सहित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर, डॉक्टर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कॉलेज के डीन डॉ. कुंदन ई. गेडाम ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश कर रहे छात्र-छात्राओं को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल साइंस युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने  के साथ-साथ लोगों की सेवा करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जीवन सबसे  अमूल्य निधि है और आप लोग अच्छे इलाज से लोगों को संजीवनी प्रदान करते हैं, इसलिए लोग डॉक्टर को भगवान की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी पूरे सेवाभाव के साथ अपना कार्य करें, इससे जो दुआएं मिलेंगी, उससे आपके जीवन में और भी सुख-समृद्धि आयेगी। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अंबेडकर अस्पताल के विस्तार और 700 बेड अस्पताल के निर्माण के लिए 231 करोड़ रुपए जारी किए जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन के तैयार हो जाने के बाद अंबेडकर अस्पताल की क्षमता 2 हजार मरीजों की हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एमबीबीएस के साथ ही पीजी की सीट भी बढ़ाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्रीरोग तथा चर्मरोग की पीजी सीट आरंभ करने के निर्णय की भी जानकारी दी।       मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे 10 शासकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही यहां निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज भी प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन को मजबूत करने और होनहार डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करने में मजबूत भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में छत्तीसगढ़ में मेडिकल एजुकेशन का जितना विस्तार हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ था, इसका सीधा असर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में दिखने लगा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ को एम्स की सौगात दी, जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आसपास के इलाकों के मरीजों के लिए भी चिकित्सा सुविधा का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे सांसद रहने के दौरान दिल्ली स्थित मेरा आवास जैसे मरीजों और उनके परिजनों के लिए हमेशा खुला रहता था, वैसे ही आज प्रदेश के मुखिया होने के नाते कुनकुरी सदन के माध्यम से सेवा का यह कार्य आज भी लगातार जारी है।      स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मेडिकल के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे डॉक्टर बनेंगे। इस व्यवसाय में सेवा प्राथमिक है, रोजगार का स्थान बाद में आता है। आप सभी सेवा मानकर इस व्यवसाय से जुड़ेंगे तो प्रदेश को सदैव इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थानों की स्थापना से सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति में भी बड़ा सहयोग मिलेगा। मंत्री जायसवाल ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य आधोसंरचनाओं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों की भी जानकारी साझा की।      वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि आज चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश कर रहे आप सभी छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन करेंगे। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में आपका योगदान होगा।  हमारे युवाओं का डंका राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बज रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि हम नवा रायपुर को सर्विस सेक्टर के ग्रोथ हब के रूप में स्थापित करेंगे। हमारी सरकार हेल्थ केयर डेस्टिनेशन के रूप में रायपुर को स्थापित करने का प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने बालक-बालिका छात्रावास भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के वाइट कोर्ट सेरेमनी के दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए नवनिर्मित छात्रावास भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने छात्रावास भवन के लिए मेडिकल के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।        गौरतलब है कि रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस के छात्र- छात्राओं के लिए नवीन छात्रावास भवन का निर्माण कराया गया है,  जिसमें 120 सीट बालिकाओं तथा 100 सीट बालकों के लिए बनाया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet