LATEST NEWS

पिकनिक मना कर लौट रही पिकअप पलटी, एक मासूम की मौत

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. 25 से अधिक लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर पिकनिक मना कर लौट रहे थे. इसी दौरा कटघोरा क्षेत्र के जटगा चौकी के ग्राम घुमानीडांड़ के पास अचानक गाड़ी पलट गई. इस हादसे में गाड़ी मे दबकर मासूम की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए. घायलों में 7 की हालत गंभीर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगिरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां उनका इलाज जारी है और मर्ग कायम कर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है. जानकारी के अनुसार, ये ग्रामीण कोरबा जिला के बनखेता ग्राम पंचायत के कांसा मार गांव के निवासी थे, जो बुका में पिकनिक मनाने गए थे. पिकनिक के बाद सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. गाड़ी का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गई. इस हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने घायल ग्रामीणों को बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच कर रहे हैं.

भारतीय मजदूर संघ स्वर्णिक 70 व श्रमिक संपर्क अभियान 8.12.2024 रविवार को मनाया गया

डिंडोरी डिंडोरी श्रमिक संपर्क अभियान में आज दिनांक को जिला मुख्यालय डिंडोरी कलेक्ट गार्डन से लेकर के पुरानी डिंडोरी तिराहा रानी अवंती बाई चौक दुर्गाबाई चौक होते हुए राज्य परिवहन बस स्टैंड गायत्री मंदिर में समापन किया गया मजदूर संपर्क अभियान में हमारे मुख्य अतिथि श्रीमती लीला नागपुरी बहन जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं  रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष एवं राकेश कुमार चौधरी इमरान अंसारी कमलेश राव चरण सिंह धुर्वे जनपद अध्यक्ष नगर पालिका सफाई कर्मचारी की पूरी टीम पैसा मोबाइल लाइजर की जिला अध्यक्ष राजाराम साहू एवं उनकी पूरी टीम मेड संघ के जिला अध्यक्ष संजय झारिया जी एवं उनकी पूरी टीम अंशकालिक दैनिक वेतन कर्मचारी की जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर एवं उनकी पूरी टीम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की जिला अध्यक्ष नरेश दुबे एवं उनकी पूरी टीम भवन निर्माण श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष दशरथ राठौर एवं उनकी पूरी टीम चालक परिचालक संघ के जिला अध्यक्ष नंदू बर्मन एवं उनकी पूरी टीम कृषि उपज मंडी हमला संघ के अध्यक्ष गोपाल दास एवं उनकी पूरी टीम जिला अस्पताल सफाई कर्मचारी के जिला अध्यक्ष फूल सिंह 15 एवं उनकी पूरी टीम वन कास्टैगर श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष नरेश मरकोजी एवं उनकी पूरी टीम करंजिया वन श्रमिक संघ एवं उनकी पूरी टीम आशा कार्यकर्ता एवं उनकी पूरी टीम लघु कर्मचारी संघ एवं उनकी पूरी टीम राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू एवं उनकी पूरी टीम समस्त भारतीय मजदूर संघ के अंतर्गत आने वाले संघ का सहयोग बढ़-चला करके मिला सैकड़ो की संख्या में श्रमिक अभियान संपन्न हुआ भारत माता की जय भारतीय मजदूर संघ अमर.

किसी भी प्रतियोगिता में एक पक्ष जीतता है, तो दूसरा पक्ष हारता नहीं है, बल्कि दूसरे पायदान पर आ जाता है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले के गायत्री विद्यापीठ स्कूल में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब संभाग स्तरीय खेलकूद के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में एक पक्ष जीतता है, तो दूसरा पक्ष हारता नहीं है, बल्कि दूसरे पायदान पर आ जाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चों को ग्रामीण क्षेत्रों में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के माध्यम से बहुत लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, तेंदूपत्ता बोनस एवं विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्कूली बच्चों, विजेता प्रतिभागियों एवं एकल अभियान परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि बिलासपुर में एक रिक्शा चालक की बिटिया पर्वतारोहण के लिए अफ्रीका के किलीमंजारो जाना चाहती है, उसे तत्काल पौने चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देकर समस्या का समाधान किया गया। वही एक श्रमिक की बिटिया बैडमिंटन की प्रतिभावान खिलाड़ी है, उसे भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी नहीं होगी और प्रदेश के खिलाडिय़ों को शासन द्वारा हरसंभव मदद दी जाएगी। ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 3 करोड़ रूपए, रजत पदक में 2 करोड़ रूपए और कांस्य पदक में एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहुत परिश्रमी रहे हैं तथा उन्होंने जशपुर में पैदल चलकर तथा कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की है। आप में से भी कोई कठिन परिश्रम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाइए, आपका सफल होना सुनिश्चित है। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, एकल विद्यालय एवं यूथ क्लब के सदस्य, खिलाड़ी बच्चे उपस्थित थे।

कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को रौंद

कोरबा कोरबा जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज नेशनल हाइवे 130 पर कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कटघोरा अस्पताल में भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार इलाके की है. हादसे के कारण नेशनल हाइवे में भारी जाम लग गया. लोग सड़क पर जमा हो गए और यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस अब मृतक और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है.

लाइफ में हो रही अच्छी और खराब बातों के वक्त रहे मौन

लाइफ में हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा और खराब होता है। कई बार कुछ अच्छी बातें होने वाली होती हैं जिसे हम दूसरों को बता देते हैं और काम बिगड़ जाते हैं। जानें कौन से काम पूरा होने के पहले नहीं बताने चाहिए। हर किसी की लाइफ में कुछ ना कुछ अच्छा और खराब होता रहता है। लेकिन जरूरी नहीं कि उसके बारे में हर किसी को बताया जाए। आजकल सोशल मीडिया के जमाने में ज्यादातर लोग अपनी हर बातों को शेयर कर देते हैं। लेकिन बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि लाइफ में जब कुछ अच्छा होने वाला हो तो ऐसे मौके पर चुप रहना बेहतर होता है। इन बातों को लोगों के साथ काम पूरा होने से पहले शेयर नहीं करना चाहिए। नौकरी या प्रमोशन अगर आप नौकरी बदल रहे हैं या फिर नौकरी में प्रमोशन मिलने वाला है। तो ऐसे मौकों पर भी चुप रहना चाहिए और अपनी गुड न्यूज को केवल अपने करीबी तक ही रखना चाहिए। क्योंकि ज्यादा लोगों को बताने से निगेटिविटी अट्रैक्ट होती है और बनते काम बिगड़ सकते हैं। इसलिए जब तक काम हो ना जाए नई नौकरी या प्रमोशन के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। नई प्रॉपर्टी खरीदते वक्त इसी तरह से अगर आपने अपनी मेहनत की कमाई किसी प्रॉपर्टी में लगाई है और उसे खरीद रहे हैं। तो ये मौका भी खुशी और जश्न का होता है। लेकिन जब तक काम पूरा ना हो जाए मतलब कि प्रॉपर्टी खरीद ना लिए हों। तब तक इस बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। जब लाइफ में सक्सेज मिलने वाली हो कोई नयी डील फाइनल होने वाली है, बिजनेस में सक्सेज मिलने वाली है। तो काम पूरा होने से पहले इस बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। काम पूरा होने से पहले अगर इन बातों के बारे में बताया जाता है तो ज्यादातर काम अधूरे रह जाते हैं और उनमे निगेटिविटी बढ़ जाती है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था अपनी मेहनत से समाज को संस्कारी और सेवाभावी बनाने जुटी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय   राजनांदगांव में नवनिर्मित  ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था अपनी मेहनत से समाज को संस्कारी और सेवाभावी बनाने जुटी है। वर्तमान समय बहुत भाग-दौड़ का समय है ऐसे में तनाव होना भी स्वाभाविक है। यह तनाव लोगों को शारीरिक, मानसिक रूप से कमजोर करता हैं। ऐसे समय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा राज मार्ग राजयोग का ध्यान बताया गया है, जिससे निश्चित रूप से लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  राजनांदगांव में ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन से लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि  नियमित रूप से ध्यान करने वाले व्यक्ति शांत और धीर गंभीर होते हैं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा मेडिटेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो मानवता की सच्ची सेवा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया जिसके महत्व को स्वीकार करते हुए आज पूरी दुनिया में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व में योग को स्थापित करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी अच्छी सरकार लोगों के विकास की चिन्ता करती ही है, लेकिन अध्यात्मिक कल्याण के लिए लगातार कार्य करना लोगों के हित में होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार  ने रामलला दर्शन योजना शुरू की है, जिससे प्रदेश के 20 हजार से अधिक श्रीराम भक्त पिछले एक वर्ष में रामलला दर्शन योजना का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5 शक्तिपीठों को जोड़कर तीर्थ यात्रा की शुरूआत की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज पूरी दुनिया में सेवा भाव से कार्य करती है। ब्रह्माकुमारीज के विश्व के 145 देशों में 8000 से अधिक सेवा केन्द्र संचालित है। संयुक्त राष्ट्र संघ और यूनिसेफ जैसे वैश्विक संगठन के साथ मिलकर विश्व शांति के अभियान में ब्रह्माकुमारीज संस्था कार्य कर रही है। ब्रह्माकुमारीज संस्था को संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा पांच बार शांतिदूत पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। डायरेक्टर ब्रह्माकुमारीज अम्बावाड़ी सब जोन अहमदाबाद राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शारदा दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संस्था व्यक्ति के गुण, चरित्र एवं संस्कारों को परिष्कृत करती है।   उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव में नवनिर्मित ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर राजयोग मेडीटेशन ट्रेनिंग सेंटर है, जो सर्व सुविधाओं से परिपूर्ण है। यहां एक बहुत बड़ा सभागार का निर्माण किया गया है, जिसकी बैठक क्षमता तीन हजार है। इस भवन में बहुत बड़ा भोजनालय, रसोईघर तथा कम से कम 300 लोगों की ठहरने की व्यवस्था भी है। यहां एक बहुत बड़ा ध्यान कक्ष भी बनाया गया है।

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का होगा शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले को 495 करोड़ 23 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 154 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित 145 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 340 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 1047 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।     कार्यक्रम में वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक सर्वराजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग विश्व विजय सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का भी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा में शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ को बेहतर बनाना है, ताकि मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में मुख्य रूप से 132 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से निर्मित 10 सड़कें, 3 करोड़ 59 लाख की लागत से जल जीवन मिशन के तहत पांच ग्रामों में नल जल प्रदाय योजना तथा नगर निगम अम्बिकापुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से निर्मित सर्व समाज मांगलिक भवन शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर अंबिकापुर में 123 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से 46 एमएलडी क्षमता के 3 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 55 करोड़ 45 लाख की लागत से बनने वाली 15 सड़कों, 55 करोड़ 5 लाख की लागत से 16 ग्राम पंचायतों में निर्मित होने वाले स्टॉप डेम, एनीकट, एवं नहर नवीनीकरण कार्य, विभिन्न गांवों में 28 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 243 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण तथा नगरीय निकायों में 5 करोड़ 92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, नाली, सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा सरगुजा-30 निःशुल्क आवासीय कोचिंग संचालित की जा रही है। इसके जरिए 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही हर शनिवार एवं रविवार को नीट व जेईई हेतु निःशुल्क साप्ताहिक कोचिंग का भी संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर न्यायालय एवं कलेक्टर जनदर्शन की कार्यवाही का ऑनलाइन प्रसारण सरगुजा जिले के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।

विभिन्न योजनाओं के 4 हजार हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 549 करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों की देंगे सौगात चिरमिरी में निर्मित जिला चिकित्सालय होगा लोकार्पित विभिन्न योजनाओं के 4 हजार हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 549 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय चिरमिरी में निर्मित जिला चिकित्सालय को लोकार्पित करेंगे। राज्य शासन द्वारा चिरमिरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का जिला चिकित्सालय के रूप में उन्नयन कर आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। यह जिला चिकित्सालय 100 बिस्तरीय है। यहां शासन द्वारा 8 विशेषज्ञ चित्सिकों तथा 10 मेडिकल आफिसरों एवं पर्याप्त संख्या में पैरा मेडिकल टीम पदस्थ की गई है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, महापौर चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवावल सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि होंगे।     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 31 करोड़ 43 लाख 46 हजार रूपए की लागत से निर्मित 141 कार्यों का लोकार्पण तथा 517 करोड़ 82 लाख 81 हजार रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 306 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री साय इस मौके पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 4002 हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण करेंगे। लाभान्वितों में किसान, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, दिव्यांगजन, मछुआरे, वनाधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही आदि शामिल हैं।

गोपाल और भूपेन्द्र जैसे सीनियर लीडर भुलाने को माना गलती, सुधार के साथ बदलाव का मास्टर प्लान हुआ तैयार

Forgetting senior leaders like Gopal and Bhupendra was considered a mistake, master plan for change along with reform was ready. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के प्रमुख चेहरों को किनारे करके पीछे की कतार को आगे ले जाकर के दुष्परिणाम मंत्रीमंडल विस्तार के बाद दिखाई देना शुरू हो गए । इन बदलावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की अनुभव और ग़ैरनुभव की चूक इस एक वर्ष के दौरान कई बार निकलकर सामने आ चुकी है। सागर ! राजनीति में खेमेबाजी न हो यह संभव नही । बात मध्यप्रदेश की करें तो शिवराज सिंह के मुखिया रहते इसका असर कभी खुलकर सामने नही आने पाया। अब जो हालात बने हैं वो स्प्ष्ट तौर पर प्रदेश में बीजेपी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। शिवराज सरकार में खेमेबाजी देखने को मिली पर उसका प्रभाव इतना नही हो पाया जिससे पार्टी को उसका नुकसान उठाना पड़ा हो। 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत से सबके सामने यह सिद्ध हो चुका है। बुंदेलखंड में एक कहावत बहुत प्रसिद्ध है। इसमें लड़की पक्ष्य की शर्त में दूल्हे के साथ बुजुर्गों को आने की मनाही रहती है। जिसके उद्देश्य मे शादी रश्म के दौरान कठिन प्रश्नों को पूँछकर दूल्हा पक्ष्य को निरुत्तर करना होता है। इसके तोड़ के लिए वो होशियारी करके बारात में एक बुजुर्ग को साथ ले जाते हैं। जब वधु पक्ष्य सवाल करना शुरू करता है। बाराती गुप-चुप उस बुजुर्ग से सवालों के जबाब पूंछने लगते हैं। सही जबाब मिलने पर वधु पक्ष्य बगैर तजुर्बेकार के इनका जबाब देना कठिन है समझ जाता है। खोज करने पर बारात में बुजुर्ग के साथ आने की सच्चाई सामने आ जाती है। मोहन सरकार चलाने में दिख रही कमियों मे अनुभव की कमी बताने के लिए यह कहावत सटीक बैठ रही है। कहते हैं सही ज्ञान वहीं है जो जमीन से सीखकर मिला हो। किताबी ज्ञान का इससे कोई मुकाबला नही हो सकता। मध्यप्रदेश में नये को आगे लाकर सरकार चलाने के फार्मूले में हो रही निरंतर ख़ामियों में अनुभव और कुशल राजनेता को दरकिनार कर लिए निर्णय को उसका परिणाम माना जा रहा है। बात सागर जिले की राजनीति की करें तो आपको पूर्व मंत्री वर्तमान रहली विधायक पंडित गोपाल भार्गव और पूर्व गृहमंत्री वर्तमान खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह की कमी दिख रही है। पार्टी के अंदर पनपी खेमेबाजी और प्रशासनिक लचरता से स्प्ष्ट है कि मोहन सरकार शिव के राज के करीब तक से होकर भी नही चल पा रही है। पार्टी के सीनियर विधायक की यह नाराजगी एक प्रकार से बीजेपी की भलाई होना माना जा सकता है। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी में 1985 से सक्रिय राजनीति, उस दौरान के संघर्ष और अवसरवादी राजनीति से दूर रहकर आखिरी समय तक पार्टी से जुड़े रहने का कई बार संकल्प दोहराया है। आज जो हालात हैं उस पर चिंता जताना जिसमे मध्यप्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर एक- एक नाम दिल्ली से फ़ाइनल हुआ मानकर चलें तो बेशक यह निर्णय गलत साबित हुआ है। आलाकमान को लीडरशिप में उन विशेष के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए जिनमे सबको साथ लेकर चलने की क्षमता दिखाई देती है। जहाँ वो दूसरों के अधिकारों और स्वतंत्रताओं की रक्षा करना खुद का कर्तव्य मानकर वैसे निर्णय लेते हैं। राजनीति सिद्धान्त के अन्तर्गत इसमें भिन्न- भिन्न पक्षों का अध्ययन किया जाता हैं। शिवराज और उनके मंत्रिमंडल में विभेदों को दूर करने के तरीके होते थे। वो क्रांति की भी वकालत करना जानते थे। राजनीतिक सिद्धांत में, स्वतंत्रता, समानता, न्याय, लोकतंत्र, और धर्मनिरपेक्षता जैसी अवधारणाओं का अर्थ स्पष्ट किया जाता है। साथ ही राजनीतिक सिद्धांत, विचारों और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी अवधारणाओं का विश्लेषण किया जाता है। खुद को ताकतवर बनाने के लिए गुटबाजी एक विकल्प हो सकता है। मोहन मंत्रीमंडल में अनुभव की कमी को साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। मुखिया के ताकतवर बनने में जो कमियां पनपी हैं वो विपक्षियों को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। भारतीय जनता पार्टी आलाकमान मध्यप्रदेश और राजस्थान में किए इन प्रयोग के दुष्प्रभाव का बारीकी से अध्ययन कर रही है। जो सीनियर और अनुभवी को अभी कमजोर समझकर चल रहे हैं आने वाले कुछ समय बाद उनके सामने आलाकमान द्वारा चौकाने वाला निर्णय देखने को मिल सकता है।

मुख्यमंत्री सरगुजा और एमसीबी जिले को देंगे एक हजार करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का सौगात

 प्रदेश में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना- मुख्यमंत्री विष्णु देव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिले में करेंगे मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का  शुभारंभ मुख्यमंत्री सरगुजा और एमसीबी जिले को देंगे एक हजार करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का सौगात चिरमिरी में जिला चिकित्सालय का होगा लोकार्पण रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 09 दिसम्बर को चिरमिरी और अंबिकापुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय चिरमिरी में जिला चिकित्सालय का लोकार्पण करने के साथ ही मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में 549 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री साय अंबिकापुर के पी.जी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के साथ ही सरगुजा जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर से 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे चिरमिरी पहुंचेंगे और वहां जिला चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.25 बजे से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम चिरमिरी में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात अंबिकापुर जाएंगे और वहां पीजी कॉलेज में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम कें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.50 बजे से माता राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभाग स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएँ और आदर्श समूचे समाज के प्रेरणास्त्रोत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी किया धनराज नाथवानी कृत राजाधिराज लव.लाइफ.लीला का म्यूजिकल एल्बम भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण विराट व्यक्तित्व के धनी थे। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। संसार का एकमात्र सत्ता परिवर्तन ऐसा हुआ जब सत्ताधीश कंस को मारने के बाद श्रीकृष्ण सत्ताधीश बनाने के बजाय उज्जैन आकर शिक्षा ग्रहण कर शिक्षा की महत्ता सिखाते हैं। वृंदावन छोड़ने के बाद भी उन्होंने गांव की संस्कृति के महत्व को दर्शाते हुए मोर मुकुट लगाना नहीं छोड़ा। पांच हजार वर्षों बाद भी कल्पनाशीलता के आधार पर जनमानस को प्रभु की लीलाओं का साक्षी बनाने का कार्य राजाधिराज लव.लाइफ.लीला नाटक का काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धनराज और श्रीमती भूमि नाथवानी सहित पूरी टीम को इस संगीतमय प्रस्तुति की लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में धनराज नाथवानी कृत राजाधिराज लव.लाइफ.लीला के म्यूजिकल एल्बम विमोचन कार्यक्रम को संबोधित का रहे थे। राजाधिराज लव.लाइफ.लीला भगवान श्रीकृष्ण के जीवनलीलाओं का चित्रण करता एक सुपरहिट मेगा म्यूजिकल नाटक है। इस नाट्य के गीतकार प्रसून जोशी, संगीतकार सर्वसचिन-जिगर, निर्माता श्रीमती भूमि नाथवानी और निर्देशक श्रीमती श्रुति शर्मा हैं। नाट्य में भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा का सम्मोहक मिश्रण है, जिसमें मंच अभिनेताओं द्वारा लाइव गायन किया गया है। हवेली संगीत, राजस्थानी और गुजराती लोक, सपकरा, रास गरबा और हिंदुस्तानी अर्ध-शास्त्रीय संगीत जैसी कई शैलियों पर आधारित संगीत और कत्थक, रास गरबा, भरतनाट्यम, छऊ और कलारी जैसी नृत्यकलाओं को इस नाट्य में सम्मिलित किया गया है।  

11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान और जन कल्याण पर्व मनाया जाएगा

भोपाल प्रदेश में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान तथा 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अभियान की तैयारियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करना है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से बैठक में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्लीमनाबाद टनल का कार्य शीघ्र पूर्ण होने से सतना जिले के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। नवगठित मऊगंज और मैहर जिलों के लिए जिला अस्पताल भवन स्वीकृत हो गए हैं। अभियान के दौरान इनका भूमिपूजन करके निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। एनआईसी केन्द्र से विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल शामिल हुईं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर कमिश्नर अरूण परमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन-कल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवा, नारी, किसान तथा गरीब वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना है एवं उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना है। इसमें 34 हितग्राही मूलक, 11 लक्ष्य आधारित और 63 अन्य सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज रूप से पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की सीएम हेल्पलाइन डेशबोर्ड पर मॉनीटरिंग की जायेगी, जिसे मुख्यमंत्री, कलेक्टर एवं विभाग के अधिकारी भी देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण के लिये संचालित राजस्व महाअभियान-3 की अवधि 26 जनवरी, 2025 तक के लिये बढ़ाई जाये। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान अवधि में शहरी और ग्रामीण अंचलों में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण और पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। आयुष्मान योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के कार्ड बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजित शिविरों का माहौल और उनमें दी जाने वाली सुविधाओं को इस प्रकार से प्रचारित करें कि नागरिक स्वयं अपनी इच्छा से शिविर में आयें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन-कल्याण अभियान के लिये समय-सीमा में अधिकारी-कर्मचारियों के सम्पर्क दल के गठन और योजनाओं के लाभ से वंचित नागरिकों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिये। अभियान अंतर्गत लगने वाले शिविरों का निर्धारण जिले के प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टर द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के समस्त वार्डों में लगने वाले शिविरों के स्थान और तिथि का रोस्टर बनाकर प्रचारित-प्रसारित भी किया जाये। शिविरों की मॉनीटरिंग के लिये नगरीय क्षेत्रों में जोन स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत क्लस्टर पर एक सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति की जाये। जन-कल्याण पर्व  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में 11 से 26 दिसम्बर 2024 तक मनाये जाने वाले मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व में विभिन्न विकास गतिविधियाँ होंगी। पर्व का शुभारंभ 11 दिसम्बर को भोपाल में लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण से किया जायेगा। साथ गीता जयंती पर वृहद गीता का पाठ होगा। पर्व अवधि में अलीराजपुर की सांडवा माईक्रो सिंचाई योजना का भूमि-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर केन्द्रित प्रदर्शनी, भोपाल, सीहोर एवं रायसेन से युवाओं की रातापानी अभयारण्य के निकट बाइक रैली, अक्षयपात्र कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों को पोषण आहार किट का वितरण, ग्वालियर में तानसेन समारोह अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण और महाराजा जीवाजी राव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण होगा। जबलपुर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण, उमरिया गाँव में गौशाला का भूमि-पूजन, वृहद युवा संवाद (स्व-रोजगार, रोजगार केन्द्रित कार्यक्रम), पुलिस बैण्ड द्वारा प्रस्तुतिकरण, वन मेले का शुभारंभ, पार्वती-कालीसिंध नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ, साधु-संतों के साथ संवाद, पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों का सम्मेलन, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी इंदौर में दीक्षांत समारोह, खण्डवा-ओंकारेश्वर में सोलर पार्क का लोकार्पण, उज्जैन में आईटी पार्क का भूमि-पूजन, भोपाल में खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम, विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाीा का वितरण, सागर में तालाब सौंदर्यीकरण का लोकार्पण, चिंतन शिविर का आयोजन, नर्मदापुरम (पचमढ़ी) में राजा भभूत सिंह स्मृति में केबिनेट बैठक और भोपाल (रविन्द्र भवन) में छात्र-छात्राओं से संवाद कार्यक्रम होगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक 47 दिन चलने वाले मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान में प्रत्येक जिले में अंतरविभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के दल गठित किये जायेंगे। यह दल हितग्राहियों को चिन्हित कर उनके आवेदन प्राप्त कर शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर की मॉनीटरिंग के लिये प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। शिविर के बाद 26 जनवरी 2025 तक शेष लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण शिविर के दौरान एवं गणतंत्र दिवस पर ग्राम सभाओं में किया जायेग-  

दिल्ली के 40 स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को भेजा गया वापस

नई दिल्ली दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को एक ईमेल मिला है, जिसमें बम ब्‍लास्‍ट करने की धमकी दी गई है. ये ईमेल 8 दिसम्बर को रात करीब 11:38 बजे आया. ईमेल में कहा गया कि स्कूलों के कैंपस में बम प्लांट कर दिए गए हैं. अगर ये बम (Delhi Bomb Threat) फटे, तो बड़ा नुकसान होगा. मेल भेजने वाले ने बम न ब्‍लास्‍ट करने की ऐवज में 30 हजार डॉलर की मांग की है. दिल्ली पुलिस आईपी एड्रेस और मेल भेजने वाले की जांच में जुटी. इसके बाद पता चला कि ये जानकारी पूरी तरह से गलत थी. जांच के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इसके बाद मेल को हॉक्स करार दिया गया. दिल्ली के जिन स्कूलों में बम होने की धमकी दी गई है, उनमें डीपीएस आरकेपुरम और जीडी गोयनका शामिल है. यह जानकारी मिलने के बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस घर भेज दिया है. साथ ही बम की खबर मिलने के बाद स्कूलों ने फायर और पुलिस विभाग को इसकी जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 7 बजे ये खबर मिली है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में किसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस साल की शुरुआत में भी ऐसे मामले कई बार सामने आए हैं. इससे पहले 2 फरवरी 2024 को भी डीपीएस आरकेपुरम के प्रिंसिपल को एक मेल के जरिए स्कूल में बम होने की धमकी दी गई थी. इसके बाद मई में भी कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर की मेल आईडी पर धमकी भरा मेल किया गया था. अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर तंज दिल्ली वालों ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की इतनी बुरी हालत पहले कभी नहीं देखी थी. अमित शाह जी को आकर दिल्ली वालों को जवाब देना चाहिए. दिल्ली में हो चुके हैं कम तीव्रता वाले विस्फोट रोहिणी के स्कूल को धमकी मिलने से एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता का एक विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, उसमें देखा जा सकता था कि छोटे ब्लास्ट के बाद आसपास धुआं छा गया था. वहीं, इससे पहले दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के पास भी एक विस्फोट हुआ था. दो महीने के अंदर दिल्ली में ऐसे दो विस्फोट हो चुके हैं, जिसके चलते अब यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इतना ही नहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फ्लाइट्स में भी बम की धमकियां मिलती रही हैं, जो जांच के बाद झूठी साबित हुई हैं. पुलिस कर रही है जांच घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. धमकी के कारण ज्यादातर स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया. सुबह बच्चों के स्कूल पहुंचने पर उन्हें इमरजेंसी का हवाला देकर घर वापस भेज दिया गया. 

मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाएँ भारतीय ज्ञान परम्परा की संरक्षिका और प्रवाहिका

महिलाएँ भारतीय ज्ञान परम्परा की संरक्षिका और प्रवाहिका : मंत्री सुश्री भूरिया मैनिट में आयोजित तीन दिवसीय स्त्री 2024 का हुआ समापन मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाएँ भारतीय ज्ञान परम्परा की संरक्षिका और प्रवाहिका भोपाल महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाएँ भारतीय ज्ञान परम्परा की संरक्षिका और प्रवाहिका हैं। उन्होंने कहा किआदिकाल से माँ सरस्वती को ज्ञान एवं विद्या की देवी माना गया और दुर्गा को शक्ति का प्रतीक, इससे स्पष्ट है कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं के योगदान को आदिकाल से महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति की इस परम्परा का निर्वहन आज तक जारी है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के एक नये आयाम स्थापित कर रहा है और इसमें महिलाओं का योगदान अग्रणी है। आज जब भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, तब इस लक्ष्य को तेज गति से हासिल करने के लिये महिलाओं का सशक्तिकरण, अनुसंधान, और उद्यमिता पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे महिलाओं की भागीदारी न केवल समाज को सशक्त बनाती है, बल्कि देश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। मंत्री सुश्री भूरिया रविवार को मैनिट में आयोजित ‘स्त्री 2024’ के तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन को संबोधित कर रही थी। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि महिलाएँ आदिकाल से भारतीय ज्ञान-परम्परा की न केवल संरक्षिका व प्रवाहिका रही है, वरन ज्ञान और कौशल भी महिलाओं से ही प्रारंभ हुआ है। यही कारण है कि महिलाओं को जननी कहा जाता है। वैदिक काल में महिलाएँ शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी थीं। गार्गी, मैत्रेयी, और लोपामुद्रा जैसी विदूषियों ने वेदों और शास्त्रों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। महिलाओं ने वैदिक मंत्रों की रचना की और दर्शन, गणित, और ज्योतिष जैसे क्षेत्रों में ज्ञान का विकास किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण लाड़ली बहना योजना है, जो देश की अपनी तरह की सबसे बड़ी योजना है, जो महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान कर रही है। साथ ही महिलाएँ रोजमर्रा की जरूरतों के लिये किसी अन्य पर निर्भर नहीं हैं। मुझे प्रसन्नता है कि इस तरह के एक्स-पो के आयोजन से विभिन्न मुद्दों को उठाया जाता है। इस तरह के आयोजन से स्थानीय संभावनाओं को तलाश कर नई संभावनाओं को विकसित किया जा सकता है। मेरा मानना है कि महिलाओं को जो भी दायित्व दिए जाते हैं, उन्हें वे तल्लीनता व एकाग्रता से निर्वाह करती हैं। मंत्री श्रीमती भूरिया ने कहा कि अनुसंधान और नवाचार किसी भी देश के विकास के मूलभूत आधार हैं। महिलाओं ने अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और दृढ़ता से उल्लेखनीय योगदान दिया है। महिलाएँ चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार कर रही हैं। आज के परिप्रेक्ष्य में ज्ञान को समझने और उसका प्रभावी उपयोग करने के लिए हमें परंपरागत और आधुनिक दृष्टिकोणों का सामंजस्य स्थापित करना होगा। ज्ञान को केवल सैद्धांतिक रूप से समझने के बजाय उसे व्यावहारिक जीवन में लागू करना आवश्यक है। इसके लिए मेरा मानना है कि नॉलेज को केवल इन्फॉर्मेशन तक सीमित न रखें वरन् इसे समझ, अनुभव और विवेक या विसडम में बदलने के लिये भी तैयार रहें। मंत्री श्रीमती भूरिया ने कहा कि महिलाओं को जेंडर बेस्ड हिंसा या किसी भी प्रकार की हिंसा से बचाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिये पखवाड़े की शुरुआत की है। यह पखवाड़ा 25 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से न सिर्फ महिलाओं, पुरुषों को भी जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवहार में परिवर्तन ला पायें। इससे समाज में भय मुक्त वातावरण का निर्माण होगा। आइशर के संचालक प्रो. गोवर्धन दास ने कहा कि माँ और मातृभूमि ही हमारी शक्ति का संचार है। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि विज्ञान भारती ज्ञान परम्परा सर्वधन और संरक्षण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। मैनिट के संचालक प्रो. के.के. शुक्ला ने कहा कि नारी ही ऐसी शक्ति है, जो हर परिस्थिति में मजबूत रहकर अहम भूमिका निभाती है। शक्ति की रष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधा तिवारी ने कहा कि जब तक 50 प्रतिशत आबादी देश के प्रगति पर अपना सहयोग नहीं देगी, देश तरक्की नहीं कर सकता। हमें पारम्परिक ज्ञान के महत्व को समझना होगा। इस अवसर पर मंत्री सुश्री भूरिया ने सुश्री निकिता नागारी को बेस्ट पोस्टर अवार्ड, डॉ. अंजलि ए. कुलकर्णी को बेस्ट पेपर प्रेजेन्टेशन अवार्ड और आंध्रप्रदेश के श्री पोन्दुरू कधार को बेस्ट स्टॉल अवार्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेनिट परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

चौकी देरी पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

टीकमगढ़  पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सीताराम एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला सम्मान,सुरक्षा एवं स्वतन्त्रता हेतु जारी हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत समस्त थाना/चौकी द्वारा गुम बालक/बालिकाओं,महिलाओं की दस्तयाबी की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसमें टीकमगढ़ पुलिस द्वारा गुम बालिकाओं/महिलाओं का साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र से पता कर राज्य से एवं राज्य के बाहर से विभिन्न शहरों से दस्तयाब कर परिवार के सुपुर्द किया गया है। इसी क्रम मे चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चंदन शाक्य की पुलिस टीम ने चौकी क्षेत्र की गुम इन्शान क्रमांक 01/24 इमारतबाई पत्नी भागीरथ अहिरवार उम्र 40 साल निवासी हनुमतपुरा धरमपुरा को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के हवाले किया गया । उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चंदन शाक्य,आरक्षक रामकेश पटेल,ललित कुशवाहा,धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet