LATEST NEWS

8 दिसम्बर 2024 को मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न

डिंडोरी डिंडोरी जिला मिडिया प्रभारी मंयक उद्देसिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया  कि आज  8 दिसम्बर 2024 को समय 1.30 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी के सभा कक्ष में संभागीय सचिव मिहीलाल धुर्वे जी के मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल जी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें  सभी विभागों, तहसीलों ब्लाकों  पदाधिकारी कर्मचारीयों की उपस्थिति में निम्नानुसार कर्मचारीयों को संगठन का दायित्व सौंपा गया माननीय मिहीलाल को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, जिला संरक्षक भागवानी धुर्वे जिला महामंत्री मंत्री गोपाल पाठक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुकमणी पटेल,जिला सचिव अशोक यादव जिला मिडिया प्रभारी मंयक उद्देसिया जी को पुनः दायित्व सौंपा गया सलाहकार अघनू सिंह कोकड़िया  संगठन मंत्री महेन्द्र पाल सिंह मरावी संगठन के तीन उपाध्यक्ष राम कुमार यादव मुख्यालय करंजिया विजय मरावी मुख्यालय अमरपुर तेजना कुमार ब्यौहार मुख्यालय डिंडोरी जिला प्रचार मंत्री फुलेंद्र कुमार महोबिया अंशकालीन प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष फुलबती कुड़ापे को बनाया गया एवं विभागीय अध्यक्ष की नियुक्ति बाद में करने का निर्णय लिया गया और बिगत वर्ष का हिसाब लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और वार्षिक कैलेंडर विमोचन एवं माननीय प्रांताध्यक्ष जी के आगमन पर सभी से विचार विमर्श किया गया ।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रिंग रोड में आरओबी – पुल निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करते हुए सड़क कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में सिलपरा – बेला रिंग रोड के अद्यतन कार्य की जानकारी ली और कार्य को अधिक गति देने के निर्देश दिये। उन्होंने रिंग रोड में आरओबी तथा पुल निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करते हुए सड़क कार्य को अक्टूबर 2025 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने ढेकहा तिराहे से करहिया मंडी तक के सड़क निर्माण कार्य की बाधाओं को दूर करते हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में ठण्ड से बचाव के लिये गौवंश के लिये बनाये जा रहे शेड निर्माण कार्य को आगामी दस दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने हिनौती गौधाम में अधोसंरचना विकास के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, समाजसेवी राजेश पाण्डेय सहित निर्माण विभाग के अधिकारी, जिला पंचायत के संजय सिंह उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में निर्माणाधीन ओपीडी तथा 100 बिस्तर के अस्पताल विस्तार भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि आगामी एक माह में कार्य को पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस निर्माण कार्य का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्माणाधीन रीवा सर्किट हाउस का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि सभी शेष कार्य 11 दिसंबर तक पूरा किया जाना सुनिश्चित करायें। उन्होंने बताया कि आगामी 12 दिसंबर को महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा सर्किट हाउस का लोकार्पण प्रस्तावित है अत: सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किए जायें। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि राजनिवास परिसर में नवीन सर्किट हाउस 2100 वर्ग मीटर में 6 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अटल पार्क रीवा में आयोजित पैदल दौड़ व स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पैदल दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया। गुड मार्निंग ग्रुप एवं निजी चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की।  

कमिश्नर कलेक्टर पहुंचे छात्रावास छात्रों को दिए जाने वाले भोजन को स्वयं खाया

कमिश्नर कलेक्टर पहुंचे छात्रावास छात्रों को दिए जाने वाले भोजन को स्वयं खाया बच्चों की सुनी समस्याएं पढ़ने का समझाया गुण सिंगरौली  जिले के प्रवास पर आए हुए संभागीय कमिश्नर बी एस जामोद एवं चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा श्याम आकस्मिक रूप से जनजातीय महाविद्यालय बालक छात्रावास बैढ़न पहुंच कर छात्रों से हुए रूबरू तथा बच्चों को दिए जाने वाले भोजन को स्वयं खाकर भोजन की गुणवत्त की परख। कमिश्नर जामोद ने छात्रों से उनके नाम तथा अध्यनरथ कक्षाओं की ली जानकारी साथ ही बच्चों के शयन कक्ष में पहुंच कर उनको प्रदाय किए गए बिस्तर सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में ले जानकारी । कमिश्नर ने छात्रावास के टॉयलेट एवं बाथरूम आदि का भी किए अवलोकन। साफ सफाई की उचित व्यवस्था न होने पर  की नाराजगी व्यक्त । अधीक्षक को कड़े निर्देश दिए कहा कि सफाई की उत्तम व्यवस्था के साथ साथ सभी कमरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखे ताकि बच्चे अच्छे से अध्यन कर पाए।बच्चों को पढ़ने का सिखाया गुण कहा के बच्चों को पाठ्यक्रम के साथ साथ सिखाए कंप्यूटर का ज्ञान। उन्होंने बच्चों को खेल के लिए  किया जागरूकत तथा छात्रावास में खेल सामग्री भी उपलब्ध करवाने का दिए निर्देश । वही जूनियर छात्रावास में भी पहुंच कर बच्चों को दिए जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण तथा कक्षा 7वीं में अध्यनरथ छात्रों से 17 का पढ़ाया पहाड़ा । बच्चों की पुस्तकों एवं कॉपियों का किया  अवलोकन । साथ ही सभी कमरों में ट्यूब लाइट लगाने का दिए निर्देश। कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिए कि छात्रावासों में समुचित व्यवस्था उपलब्ध करवाए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की, डीपीओ राजेश राम गुप्ता आदि अधिकारी उपस्थित रहे ।

दुष्कर्म मामले में बीजेपी नेता पर FIR: जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, कहा- 5 से 10 भाजपा नेता लग गए होंगे उसे बचाने में…

FIR against BJP leader in rape case: Jitu Patwari cornered the government, said- 5 to 10 BJP leaders must have been involved in saving her… भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी पर रेप का मामला दर्ज होने पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। राजधानी भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस कर पटवारी ने कहा कि बीजेपी नेता का अपनी ही भतीजी के साथ बलात्कार करने का मामला आज सुर्खियां बनी हुई है। ये अराजकता और अद्भुत सरकार का फेलियर है। पटवारी ने कहा कि सरकार का आज तक कोई प्रयास इन घटनाओं को रोकने के लिए नहीं हुआ।10 दिन पहले एक शिक्षिका के साथ बालाघाट में बीजेपी के नेता ने दुष्कर्म किया, अक्टूबर में इंदौर के महू में सेना के जवानों के साथ जो महिलाएं थी, उनके साथ जो बीजेपी के नेताओं ने किया बहुत ही चर्चित मामला था। दतिया में भी भाजपा नेता ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दो महिलाओं के साथ बलात्कार किया, तब नरोत्तम मिश्रा के मुंह में दही जम गया था। जबलपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 28 साल की युवती के साथ बीजेपी के नेता शशिकांत सोनी ने बलात्कार किया। पीसीसी चीफ ने कहा कि आखिर ऐसी सैकड़ों घटनाओं में बीजेपी के नेता ही सामने क्यों आते हैं यह सवाल तो है? उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में हजारों मामले दब जाते हैं। भोपाल विदिशा समेत पूरे प्रदेश के जिलों में 17 मिनट में एक बलात्कार हो रहे हैं, जनता सरकार का चाल चरित्र चेहरा पहचानें। भाजपा नेताओं पर इस तरीके के मामले सामने आते हैं, तो उन्हें बचाया जाता है ना की कार्रवाई की जाती है। जीतू पटवारी ने कहा कि अभी जो सोलंकी पर रेप का मामला दर्ज हुआ, उसमें 5 से 10 बीजेपी नेता लग गए होंगे उसे बचाने के लिए।

किसानों की आय बढ़ाने और गौ-शालाओं को स्वावलम्बी बनाने का नवाचार

भोपाल दक्षिण पन्ना वन मण्डल द्वारा गोबर हस्तशिल्प कार्यशाला का 3 दिवसीय प्रशिक्षण पवई में किया गया। प्रशिक्षण वन विभाग के ग्रीन इण्डिया मिशन अंतर्गत स्थानीय जीविकोपार्जन विकास के लिये आयोजित किया गया। कार्यशाला में गौ-शालाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़, सशक्त और स्वावलम्बी बनाने की दिशा में एक विशेष पहल की गयी। पवई परिक्षेत्र के अंतर्गत विद्यासागर गौ-वंश समिति की गौ-शाला में कार्यशाला आयोजित की गयी। इसमें पवई और मोहन्द्रा क्षेत्र के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में ग्रामीणों को गोबर से बनाये जाने वाले विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के बारे में सिखाने के लिये वन विभाग ने स्वानंद गौ-विज्ञान के संस्थापक जितेन्द्र भकने को आमंत्रित किया था। ग्रामीणों को उत्पादों की मार्केटिंग पर मार्गदर्शन देने के लिये गौ-इरा स्टार्ट-अप की फाउण्डर सुकृति अग्रवाल भी उपस्थित थीं। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में गोबर से दीपक, श्रीगणेश, आदि योगी एवं भगवान बुद्ध की मूर्तियाँ, माता लक्ष्मी के चरण, मोबाइल होल्डर और साज-सज्जा की कई आकर्षक वस्तुएँ बनाना सिखाया गया। पवई उप वन मण्डल अधिकारी श्रीमती कल्पना तिवारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश पटेल ने कार्यशाला का पर्यवेक्षण एवं प्रबंधन किया। कार्यशाला के सफल आयोजन में डिप्टी रेंजर बी.के. खरे, वन-रक्षक दिनेश राठौर, जयप्रकाश नारायण दुबे और मनीष वर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। गोबर हस्तशिल्प उत्पादन प्रशिक्षण की द्वितीय 3 दिवसीय कार्यशाला 13 से 15 दिसम्बर तक आयोजित की जायेगी।  

संदीप उइके एवं साथी (सिवनी) द्वारा गोण्ड जनजातीय नृत्य गुन्नूरसाई की प्रस्तुति दी गई

भोपाल जनजातीय संग्रहालय में वीक एंड पर नृत्य, गायन एवं वादन पर केंद्रित “संभावना” नाम से कला गतिविधियों के तहत 8 दिसंबर को ‘लोककंठ : मध्यप्रदेश की लोकगायिकी के रंग’ के अंतर्गत सुसंदीपा पारे, सुआरती शाक्य, सुचित्रांशी उखले, ऋषि विश्वकर्मा, सुशांभवी एवं विजय गांगुलिया एवं अन्य कलाकारों द्वारा निमाड़ी, मालवी, बुंदेली और बुंदेली में लोक परंपराओं के गीतों की प्रस्तुति दी गई। संदीप उइके एवं साथी (सिवनी) द्वारा गोण्ड जनजातीय नृत्य गुन्नूरसाई की प्रस्तुति दी गई। विवाह के अवसर पर किया जाने वाला यह समूह नृत्य गोण्ड जनजातीय का प्रिय नृत्य है। इसमें पुरुष नर्तकों और वादकों का समूह भाग लेता है। नृत्य में ढोल, टिमकी और झाँझ मुख्य वाद्य यन्त्र होते हैं, टिमकी की संख्या ढोल से दोगुनी होती है। ढोल, टिमकी और झाँझ की समवेत ध्वनि दूर गरजने वाले बादलों की गंभीर घोष की तरह सुनाई देती है। थोड़े-थोड़े विश्राम के साथ यह नृत्य रात भर चलता है। अगले क्रम में समर्थ संघ लोक कला संस्था (सागर) के कलाकारों द्वारा बधाई नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बुन्देलखण्ड अंचल में जन्म विवाह और तीज-त्यौहारों पर बधाई नृत्य किया जाता है। मन्नत पूरी हो जाने पर देवी-देवताओं के द्वार पर बधाई नृत्य होता है। इस नृत्य में स्त्रियां और पुरुष दोनों ही उमंग से भरकर नृत्य करते हैं। बूढ़ी स्त्रियां कुटुम्ब में नाती-पोतों के जन्म पर अपने वंश की वृद्घि के हर्ष से भरकर घर के आंगन में बधाई नाचने लगते हैं। नेग-न्यौछावर बांटती हैं। मंच पर जब बधाई नृत्य समूह के रूप में प्रस्तुत होता है, तो इसमें गीत भी गाये जाते हैं। बधाई के नर्तक, चेहरे के उल्लास, पद संचालन, देह की लचक और रंगारंग वेशभूषा से दर्शकों का मन मोह लेते हैं। इस नृत्य में ढपला, टिमकी, रमतूला और बांसुरी जैसे वाद्य यंत्र का उपयोग किया जाता है।  

फिर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसरों के हुए तबादले …

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को ऊर्जा विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मेनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर (अतिरिक्त प्रभार) के वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है। इसी तरह आईएएस रजनी सिंह को मध्यप्रदेश का श्रम आयुक्त बनाया गया है, साथ ही उनके पास मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।  

Weather Update: पहाड़ों में जोरदार बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार

नई दिल्ली मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत में देखने को मिलेगा. तापमान तेजी से गिरने वाला है. पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर नॉर्थ इंडिया में देखने को मिल रहा है. पहाड़ी इलाकों में इन दिनों ताजा बर्फबारी से आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 और 9 दिसंबर को हिमालय में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों पंजाब और हरियाणा में हल्की वर्षा होने की पूरी संभावना है. दिल्ली एनसीआर में आज (8 दिसंबर, 2024) कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. वहीं 9 दिसंबर के बाद पश्चिमी विभोक्ष जैसे आगे निकलेगा उत्तर पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति आ सकती है. आईएमडी के मुताबिक, सबसे पहले तापमान राजस्थान में गिरेगा. इसके बाद 10 दिसंबर से तापमान गिरावट शुरू होगी, जिसके साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन सकती है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में रविवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रोजाना से दो डिग्री कम रहा है. वहीं शहर का AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है, जो सुबह 276 दर्ज किया गया. उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदा बांदी की संभावना है. वहीं सतही हवाएं सुबह के समय 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गति के साथ दक्षिण पूर्व की दिशा से चल रही है. कोहरे की बात करें तो सुबह के समय हल्का कोहरा बना हुआ है और आने वाले दिनों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना कम है. वहींं मौसम विभाग ने बताया है कि शाम और रात के दौरान दक्षिण पूर्व दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी. शाम/रात में धुंध छाने की संभावना है.

कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं – उप मुख्यमंत्री शुक्ल नौनिहालों को पिलाई पोलियो की ख़ुराक भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि माताएँ व बहनें जागरूक रहें कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटे नहीं। स्वास्थ्य विभाग का अमला भी हर बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 16 संवेदनशील जिलों में पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिये सभी का सहयोग ज़रूरी है। कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वस्थ्य भारत के लिए अभियान चलाकर रोगों के उन्मूलन के कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। प्रदेश में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक सभी प्रकार की नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि समय रहते रोग की जांच हो जाऐ और उपचार मिले जिससे अस्पतालों में भीड़ न बढ़े। स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से प्रदेश में दो हजार चिकित्सकों और तीन हजार पैरामेडिकल स्टाफ सहित 16 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है ताकि ग्रामीण स्तर तक समुचित उपचार की सुविधाएँ मुहैया हो सकें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर को कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं। आमजन जागरूक होकर इसमें सहयोग करें तथा स्वास्थ्य विभाग का भी दायित्व है कि इस कार्य में अपना संपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला व युवा के कल्याण को प्राथमिकता देने का प्रदेश सरकार की लक्ष्य है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने दायित्व का निर्वहन करें और स्वस्थ प्रदेश व देश बनाने में सहभागी हों। उप मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे सेवाभाव की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को अम्बिकापुर में 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे सौगात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले को 495 करोड़ 23 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 154 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित 145 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 340 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 1047 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा श्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक सर्वश्री राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग श्री विश्व विजय सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का भी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा में शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ को बेहतर बनाना है, ताकि मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में मुख्य रूप से 132 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से निर्मित 10 सड़कें, 3 करोड़ 59 लाख की लागत से जल जीवन मिशन के तहत पांच ग्रामों में नल जल प्रदाय योजना तथा नगर निगम अम्बिकापुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से निर्मित सर्व समाज मांगलिक भवन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर अंबिकापुर में 123 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से 46 एमएलडी क्षमता के 3 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 55 करोड़ 45 लाख की लागत से बनने वाली 15 सड़कों, 55 करोड़ 5 लाख की लागत से 16 ग्राम पंचायतों में निर्मित होने वाले स्टॉप डेम, एनीकट, एवं नहर नवीनीकरण कार्य, विभिन्न गांवों में 28 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 243 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण तथा नगरीय निकायों में 5 करोड़ 92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, नाली, सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा सरगुजा-30 निःशुल्क आवासीय कोचिंग संचालित की जा रही है। इसके जरिए 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही हर शनिवार एवं रविवार को नीट व जेईई हेतु निःशुल्क साप्ताहिक कोचिंग का भी संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर न्यायालय एवं कलेक्टर जनदर्शन की कार्यवाही का ऑनलाइन प्रसारण सरगुजा जिले के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।

11 दिसंबर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और जनकल्याण पर्व का आयोजन, प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड में लगेंगे शिविर

भोपाल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने 11 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व एवं लाल परेड मैदान में गीता जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को समीक्षा की। भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने समीक्षा बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की शुरुआत 11 दिसंबर से की जाएगी, जो 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के दिन संपन्न होगा। इस दौरान 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व भी मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। मंत्री श्री काश्यप ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में शिविरों का आयोजन किया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। मंत्री श्री काश्यप ने भोपाल में गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियाँ समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाल परेड मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में 6000 बटुक एक साथ सस्वर गीता पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।इस कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारिया करने के भी निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम से “लाड़ली बहना योजना” की पात्र बहनों को दिसंबर माह की राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। मंत्री श्री काश्यप ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और हर स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर नवरंग गुर्जर,नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्र, सीईओ जिला पंचायत श्री ऋतुराज सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

वन्य-प्राणियों का शिकार करने वाले आरोपियों को 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास

भोपाल वन्य-प्राणी नीलगाय एवं जंगली सुअर का विद्युत करंट लगाकर शिकार करने वाले आरोपियों को 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 60-60 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छिंदवाड़ा द्वारा वन परिक्षेत्र खमारपानी पेंच टाइगर रिजर्व में वन्य-प्राणी नीलगाय एवं जंगली सुअर का शिकार करने के प्रकरण में आरोपी रामपाल पिता सुखलाल बंजारा निवासी डोंगरगाँव, राजू पिता कमान इवनाती निवासी रैयतवाड़ी को 3-3 वर्ष के कारावास एवं 60-60 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। राज्य शासन की ओर से प्रकरण में अभयदीप सिंह ठाकुर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी छिंदवाड़ा ने पैरवी की।  

MP में छात्र संघ चुनाव 22 साल बाद प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे इलेक्शन, सरकार ने तैयारी शुरू की

भोपाल मध्यप्रदेश में 22 साल बाद प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव होंगे। नए साल के शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ चुनावों को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव में अक्टूबर 2025 चुनाव का उल्लेख किया गया है। तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए सीएम डॉ. मोहन ने की थी पैरवी दरअसल, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बतौर उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए तत्कालीन सरकार से छात्र संघ चुनावों की पैरवी की थी। लिहाजा प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनावों को लेकर कवायद शुरू हो गई है। उधर, प्रदेश के दो प्रमुख छात्र संगठन एनएसयूआई और एबीवीपी भी तैयारी शुरू कर दी हैं। चुनावों को लेकर विभागीय प्रस्ताव में चुनाव की अवधि 15 दिन की निर्धारित की गई है। लंबे अरसे के बाद हो रहे चुनावों को लेकर मुद्दे भी अपग्रेड हैं। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के मामले पटे पड़े हुए हैं। लिहाजा विंग अलग-अलग यूनिवर्सिटी का काला चिट्ठा तैयार कर रही है। इसके अलावा छात्रों के बीच इलेक्शन कैंपेन भी व्यापम घोटाला, पटवारी परीक्षा घोटाला, नर्सिंग घोटाला, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, बेरोजगारी, शिक्षा में माफिया राज और बदहाल शिक्षा नीति के आधार पर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनावी की मांग एनएसयूआई द्वारा की जा रही है। लेकिन, अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्र संघ चुनावों से सरकार ने दूरी बनाई। रोजगार सृजन और शिक्षा से राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव- एबीवीपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र ऋतिक मालवीय ने बताया कि एबीवीपी युवा समेत छात्र शक्ति का एक मात्र ऐसा संगठन जो राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है। एबीवीपी छात्रों के बीच उनके मुद्दों और समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहा है। सरकार नहीं बल्कि छात्र हित ही संगठन के लिए सर्वोपरि है। लिहाजा कई बार पक्ष-विपक्ष की सरकार के खिलाफ हम मुखर भी हुए। उन्होंने बताया कि इस बार के चुनावों में बेहतर शिक्षा नीति, राष्ट्रीय स्तर के संस्थाओं का आधार, छात्र एकता, राष्ट्र समर्पण और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों को लेकर छात्रों के बीच लगातार काम कर रहे हैं। बीते चुनावों में भी एबीवीपी एक विचारधारा के रूप में पूरे राष्ट्र के सामने अग्रणी स्थान पर ही रहा है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव में ये अंतर प्रत्यक्ष प्रणाली में संबंधित किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी का कोई भी स्टूडेंट किसी भी पद के लिए उम्मीदवार हो सकता है। हर छात्र मतदाता होता है। जबकि अप्रत्यक्ष प्रणाली में संबंधित कक्षा के सभी विषयों में पास हुआ स्टूडेंट ही उम्मीदवार होगा। छात्र-छात्राएं कक्षा प्रतिनिधि (सीआर) के चुनाव में वोट देते हैं। कक्षा प्रतिनिधि मिलकर अन्य पदों में शामिल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं।

राजधानी समेत कई जिलों में छाए बादल, कई जिलों में बारिश होने की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिसका असर आज सरगुजा संभाग में अधिक होगा. सरगुजा संभाग के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं बाकी संभागों के कई जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार है. राजधानी समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. प्रदेश में बदली-बारिश के चलते दिन ठंडा रहेगा और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी. आज रायपुर मैं दिन का तापमान 28 डिग्री  और रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास होने की संभावना है. ऐसा रहा बीते दिन प्रदेश का मौसम छत्तीसगढ़ में शनिवार को मौसम शुष्क रहा. प्रदेश का अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं दिन में सरगुजा संभाग सबसे अधिक ठंडा रहा. यहा दिन का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया. 10 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड एक्टिव सिस्टम के चलते प्रदेश में अगले दिन 9 दिसंबर तक कई जिलों में बारिश होगी. इसके बाद 10 दिसंबर को केवल दक्षिणी भाग यानी बस्तर संभाग में ही बारिश की संभावना है. सिस्टम कमजोर होते ही 10 दिसंबर की रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की होगी गिरावट होगी और दिसंबर के तीसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

पैराडाइज स्कूल के 100 विद्यार्थियों ने विज्ञान माडल प्रदर्शित किए, किया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ।

100 students of Paradise School displayed science models and organized a science exhibition. हरिप्रसाद गोहेआमला। स्थानीय पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल में सोमवार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनीष धोटे, सी एम राइस विद्यालय के प्राचार्य राजेश खैरवाल , बी ए सी मीनाक्षी धोटे के द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया । आयोजित प्रदर्शनी में विद्यालय के लगभग 100 बच्चों द्वारा विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किए गए । जिसमें पन बिजली का उत्पादन, किडनी की कार्य प्रणाली, पानी की टंकी में पानी का स्तर पता लगाना, पवन ऊर्जा से बिजली का उत्पादन, खेतों में कम पानी का प्रयोग कर फसल उत्पादन, रासायनिक कृषि की हानिया, शारीर के विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली, पर्यावरण प्रदूषण, सोलर सिस्टम की कार्य प्रणाली, सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन आदि के मॉडल छात्र छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका कुमारी शिखा यादव, कुमारी खुशबू साहू, कुमारी लतिका साहू , का विशेष योगदान रहा ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet