LATEST NEWS

गुंजेरा में स्टॉक एवं पंजी में अंतर पाए जाने पर नोटिस जारी कर जांच करने के दिए निर्देश

रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने मंगलवार को विकासखण्ड नवागढ़ क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का जाएजा लिया। उन्होंने इस मौके पर धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली। मंत्री श्री बघेल ने धान खरीदी केंद्र झाल, मुरता, संबलपुर, मारो और गुंजेरा का निरीक्षण किया और शासन के मंशानुरूप किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केंद्र गुंजेरा में स्टॉक एवं पंजी में अंतर पाए जाने पर अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री बघेल ने खरीदी केंद्रों में नापतौल, बारदाने की उपलब्धता, खाली बोरा और भरे बोरी को अपने सामने तौलाकर चेक भी किया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री टार्जन साहू, श्री अजय साहू, एसडीएम श्री मुकेश गौड़, तहसीलदार श्री विनोद बंजारे सहित किसान उपस्थित थे।

भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग बदली, जारी किया आदेश, अब 9 बजे से होंगा संचालन

भोपाल जिले में तापमान में कमी और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि विद्यालय का संचालन अब सुबह 9 बजे से पूर्व नहीं किया जाएगा। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के स्वास्थ्य पर शीतलहर के प्रतिकूल प्रभाव को कम करना है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि, परीक्षाओं का संचालन पूर्व नियत समय सारणी के अनुसार ही किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह कदम विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है। सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का पालन करें और विद्यार्थियों की भलाई के लिए उचित कदम उठाएं। राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब जिले के 12 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही खुलेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। डीईओ एनके अहिरवार ने बुधवार को सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के लिए यह निर्देश जारी कर दिए। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए रहेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे। अभी और गिरेगा तापमान मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में जारी बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। अनुमान है कि अगले 6-7 दिनों तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। साथ ही, प्रदेश के न्यूतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। इंदौर में पांच डिग्री लुढ़का पारा प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भोपाल का रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा ग्वालियर में 10.8 डिग्री, इंदौर में 11.4 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। यहां तापमान सबसे कम 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में 23.4 डिग्री, उज्जैन में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.8 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिपरसमा (शिवपुरी) में 6.8 डिग्री, मरूखेडा (नीमच) में 7.4 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, गिरवर (शाजापुर)/गुना में 8.6 डिग्री और सीहोर/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 9 डिग्री के साथ इन शहरों में प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत सियाराम बाबा जी के अवसान पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, निमाड़ के दिव्य संत पूज्य सियाराम बाबा जी के अवसान पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह संत समाज सहित सम्पूर्ण प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। धर्म साधना और मां नर्मदा की सेवा में समर्पित पूज्य सियाराम बाबा ने असंख्य श्रद्धालुओं के जीवन को दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा उनके असंख्य अनुयायियों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

अतुल सुभाष ने अपने बेटे को लिखी चिट्ठी, 2038 में खोलने को क्यों कहा, 4 साल के बेटे के लिए छोड़ा गिफ्ट

लखनऊ उत्तर प्रदेश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला चर्चा में छाया बना हुआ है। इस बीच एक भावुक बात सामने निकलकर आई है। आतुल सुभाष ने अपनी जान लेने से पहले अपने 4 वर्षीय बेटे के लिए एक उपहार और एक पत्र छोड़ा है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने बेटे से यह उपहार और पत्र 2038 में खोलने के लिए कहा है। यानी कि 34 साल बाद। इस रहस्यमय उपहार और पत्र में कुछ खास बातें छिपी हुई हैं। आतुल सुभाष ने अपने अंतिम पत्र में एक चौंकाने वाला दावा किया है कि उनकी पत्नी ने उनके बेटे को उनसे दूर रखा और वह कभी भी अपने बेटे से नहीं मिल पाए। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने शादी के बाद जारी तनाव और उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों तथा उसकी पत्नी, उसके रिश्तेदार एवं उत्तर प्रदेश के एक जज द्वारा प्रताड़ित किए जाने का विस्तृत विवरण दिया है। पुलिस ने बताया कि सुभाष का शव मंजूनाथ लेआउट क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला। उनके कमरे में एक तख्ती भी लटकी मिली जिसमें लिखा था ‘‘न्याय मिलना बाकी’’ है। अतुल सुभाष ने आत्महत्या करने से पहले डेढ़ घंटे का एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने उन सभी परिस्थितियों का जिक्र किया, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में सुभाष यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘‘मुझे लगता है कि आत्महत्या कर लेनी चाहिए क्योंकि मैं जो रुपये कमा रहा हूं उससे मेरे दुश्मन और मजबूत हो रहे हैं। उन्हीं रुपयों का इस्तेमाल मुझे बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है और यह चक्र यू हीं चलता रहेगा। मेरे द्वारा चुकाए गए करों से प्राप्त धन से यह न्यायालय और पुलिस व्यवस्था मुझे, मेरे परिवार को और अन्य सज्जन लोगों को परेशान करेगी।’’ सुभाष ने मांग की कि उनकी मौत के बाद पत्नी और उसके परिवार को उनके शव के पास जाने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने वीडियो में अपने परिजनों से कहा कि जब ​​तक उनका कथित उत्पीड़न करने वालों को सजा नहीं मिल जाती तब तक वे उनकी अस्थियों का विसर्जन न करें। सुभाष ने न्याय की मांग करते हुए अपने परिजनों से आग्रह किया कि यदि उसका उत्पीड़न करने वालों को दोषी नहीं ठहराया जाता है तो वे उसकी अस्थियों को अदालत के नाले के बाहर फेंक दें। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सुभाष के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हमने उसकी पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है।’’ पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सुभाष का अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक कलह था और उसकी पत्नी ने सुभाष के खिलाफ उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज कराया था। अधिकारी ने बताया कि सुभाष ने अपना सुसाइड नोट कई लोगों को ईमेल के जरिए भेजा तथा उसे एक व्हॉट्सऐप समूह पर भी साझा किया था, जिससे वह जुड़ा हुआ था। सुभाष ने सुसाइड नोट में आग्रह किया कि उसके बच्चे का लालन-पालन उसके माता-पिता को सौंपा जाए। सुभाष ने सुसाइड नोट में बताया कि 2019 में उसने शादी की थी और अगले साल उसका एक बेटा हुआ। सुसाइड नोट में उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के परिजन उन्हें (सुभाष) बार-बार रुपयों के लिए परेशान करते थे और लाखों रुपये मांगते थे और जब उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया तो उनकी पत्नी कथित तौर पर 2021 में बेटे के साथ घर छोड़कर चली गई। सुभाष ने आरोप लगाया, ‘‘मेरी पत्नी मेरे बच्चे को अलग रखेगी और मुझे, मेरे बुजुर्ग माता-पिता तथा मेरे भाई को परेशान करने के लिए और भी मामले दर्ज कराएगी। मैं गुजारा भत्ता के लिए उसे जो पैसे देता हूं वह उसका इस्तेमाल हमारे बच्चे के कल्याण के बजाय मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।’’

बच्चों संग मशगूल दिखीं शर्मिला तो खूब हुई गपशप, सोहा अली ने दिखाई झलक

मुंबई, अभिनेत्री सोहा अली खान ने परिवार के साथ शानदार और खुशनुमा वीकेंड मनाया। सोहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां शर्मिला टैगोर, पति कुणाल खेमू, भाई सैफ अली खान, भाभी करीना कपूर खान और बच्चों संग यादगार वीकेंड मनाती नजर आईं। सोहा अली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा, “एक ऐसा वीकेंड जिसकी हम सबको ख्वाहिश थी।” अभिनेत्री ने प्यारे फैमिली वीडियो में गायक लकी अली का गाना ‘कितनी हसीन जिंदगी’ को जोड़ा। साझा किए गए वीडियो में पटौदी खानदान का हर सदस्य खूबसूरत और आनंद से भरा पल बिताता नजर आया। शर्मिला टैगोर पोतों तैमूर, जहांगीर, नातिन इनाया के साथ खेलती और बातों में मशगूल नजर आईं। क्लिप में कुणाल खेमू स्विमिंग पूल में बच्चों के साथ मस्ती करते तो वहीं, पूरा परिवार एक साथ बैठकर गपशप करता नजर आया। डायनिंग टेबल पर सभी इत्मीनान से बैठ खाना खाते भी दिखे। शर्मिला टैगोर की लाडली सोहा अली के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हॉरर-थ्रिलर ‘छोरी 2’ में दिखाई देंगी। नुसरत भरुचा स्टारर साल 2021 की फिल्म ‘छोरी’ के सीक्वल में अभिनेत्री अहम रोल में हैं। ‘छोरी 2’ मराठी फिल्म ‘लापाछपी’ की रीमेक है। हाल ही में पूरा परिवार शर्मिला टैगोर का जन्मदिन मनाने में बिजी दिखा था। पटौदी परिवार ने 8 दिसंबर को शर्मिला टैगोर का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया था। जिससे संबंधित कई पोस्ट करीना और सोहा ने पहले भी शेयर किया था। करीना ने अपनी सास और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। बेबो ने इंस्टाग्राम पर दिग्गज अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में करीना और शर्मिला मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आई थीं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ खूबसूरत कैप्शन भी दिया था। उन्होंने लिखा था, “अब तक का सबसे कूल गैंगस्टा कौन है? क्या मुझे बताने की जरूरत है? मेरी सास को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप सबसे बढ़िया और बेस्ट हो।”

यह सुनिश्चित किया जाये कि सेवाएं समय पर आम नागरिकों तक पहुँचे- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधोसंरचना के विस्तार और अत्याधुनिक उपकरणों की खरीदी के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जाये कि सेवाएं समय पर आम नागरिकों तक पहुँचे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश के विभिन्न जिला चिकित्सालयों और कैंसर अस्पतालों में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि अधोसंरचना विकास के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रक्रिया की सतत मॉनीटरिंग कर समयसीमा के भीतर उपकरण खरीदी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीटी स्कैन, एमआरआई, कैथ लैब, पेट-स्कैन, लाईनैक, और ब्रेकी-थेरेपी जैसे उन्नत उपकरणों की खरीदी प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश के चिकित्सकीय संस्थानों में औषधि एवं कंज्यूमेबल की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उक्त सामग्री आवश्यकतानुसार संस्थानों में उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने ट्रांसफर पोर्टल की तैयारी की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल सुविधाजनक और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। उन्होंने विभागीय स्तर पर पोर्टल को और अधिक दुरुस्त करने के निर्देश दिये ताकि ट्रांसफर प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी, एमडी एमपीपीएचएससीएल मयंक अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

पीएम मोदी ने कुवैत का निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक किया स्वीकार, जल्द ही जा सकते ही इस ‘ऐतिहासिक’ यात्रा पर

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहयोग और साझेदारी को बढ़ाते हुए जल्द ही कुवैत की यात्रा कर सकते हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस प्रमुख पश्चिम एशियाई देश की पहली यात्रा होगी। इस समय खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) की अध्यक्षता भी कुवैत के पास ही है। पिछले हफ्ते कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या ने अपनी भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने कुवैत नेतृत्व की ओर से प्रधानमंत्री को ‘शीघ्रतम अवसर मिलने पर’ देश की यात्रा करने का निमंत्रण दिया था। पीएम मोदी ने निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर लिया था। कुवैत एकमात्र जीसीसी सदस्य देश है जहां पीएम मोदी ने 2014 में पदभार संभालने के बाद से अब तक दौरा नहीं किया है। कोविड महामारी के कारण 2022 में प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी गई थी। जीसीसी में कुवैत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान और कतर भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर में, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के दौरान कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से मुलाकात की थी। यह दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक थी। पिछले सप्ताह, भारत की यात्रा पर आए कुवैत के विदेश मंत्री के साथ चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया था कि कुवैत की जीसीसी की वर्तमान अध्यक्षता के अंतर्गत भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच घनिष्ठ सहयोग और मजबूत होगा। पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करते हुए पीएम मोदी ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र वापसी के लिए समर्थन व्यक्त किया था। उन्होंने कुवैत में रहने वाले दस लाख भारतीयों की देखभाल के लिए कुवैत के नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

अधिकारियों से शिकायत के बाद पकड़ा मामले ने तूल, राजस्थान-टोंक में मंडी सचिव ने काटे हरे पेड़

टोंक. टोंक जिले में निवाई कृषि मंडी सचिव कमल किशोर सोनी की मनमानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिलेभर के किसानों ने राष्ट्रीय किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर डॉ सौम्या झा को ज्ञापन सौंपकर निलंबित करने की मांग उठाई है। प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति निवाई सचिव द्वारा पद का दुरपयोग, महिला किसानों के खिलाफ षड्यंत्र, मंडी समिति के पैसों का दुरपयोग, उच्चाधिकारियों को गुमराह, असत्य, किसान विरोधी गतिविधियों एवं विभाग की छवि को धूमिल कर रहे है। मंडी सचिव कमल किशोर सोनी महिला किसान के खिलाफ झूठा प्रकरण रच रहे हैं। प्रशासन द्वारा पुलिस थाने में प्राथमिक सूचना दर्ज करावें तथा हस्ताक्षर की जांच मंडी समिति के कार्मिकों व सचिव क़ृषि उपज मंडी समिति की जांच कराने की मांग उठाई है। चौधरी ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति निवाई (अ) श्रेणी होने के उपरांत भी सचिव द्वारा मंडी समिति के पैसों का दुरपयोग, नियमों के विरुद्ध एवं उच्चाधिकारियों को गुमराह, हरे-भरे वृक्षों को जानबूझकर समाप्त करना, चहितो को लाभान्वित करने एवं महिलाओं किसानों के प्रति षड्यंत्र सहित विभिन्न गतिविधियों करतें नजर आ रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्णाबाई जाट पर मंडी सचिव द्वारा षड्यंत्र रचते हुए घोटालों का आरोप लगाया है। मंडी परिसर में गेट पास उन्हीं किसानों के काटे जाते हैं, जो कृषि जींस लेकर मंडी परिसर में आता है। मंडी परिसर में किसी भी किसान से जमीन हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी भी नहीं ली जाती है। क्योंकि मंडी समिति की आय किसान की जिंस आने पर ही निर्भर है। किसान से भी मंडी में 50 पैसे किसान सुविधा शुल्क के नाम से लिये जातें हैं। महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा मंडी परिसर में जींस का बेचान ई-नाम योजना के माध्यम से करने पर सावित्रीबाई फुले योजना के माध्यम से महिलाओं को 50,000 रूपए 1,00,000 रूपए पर प्रोत्साहन राशि 500 रूपये व 1000 रूपये दिये जाते हैं। कृष्णा बाई जाट एक जागरूक किसान भी है, इस कारण उसने पूर्व में भी प्रोत्साहन राशि जारी की गई थी, जिस पर किसी भी किसान की और से कोई आपत्ति नहीं थी। सचिव द्वारा 05-12-2024 को गेट पास नंबर 156 मूंगफली की जींस लाने के उपरांत भी कृषि मंडी सचिव ने ई-नाम योजना का फायदा एवं ऑनलाइन भुगतान नहीं करने दिया। जिस कारण महिला कृष्णा बाई जाट को प्रोत्साहन राशि से वंचित रहना पड़ा। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री राजस्थान को जिला कलेक्टर के माध्यम से की गई थी। मंडी सचिव निवाई ने स्वयं के कंप्यूटर (लैपटॉप) में प्रार्थना-पत्र लिखते हुए। विधायक, ज़िलास्तर प्रमुख, जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, सचिव के नाम रामलाल चौधरी निवासी डांगरथल तहसील निवाई बताते हुए हस्ताक्षर सहित आरोप लगाया जब किसानों ने मंडी सचिव से मुलाकात की तों शिकायत को पढ़कर किसानों को सुनाया एवं वीडियो भी बनाया। जब यह जानकारी वीडियोग्राफी से किसान महापंचायत यूथ प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी को प्राप्त हुई तो गांव डांगरथल पहूंचकर रामपाल चौधरी की जानकारी की तो इस नाम से कोई वहां व्यक्ति ही। सरपंच द्वारा इस नाम के व्यक्ति नहीं होने की पुष्टि उनके लेटर हेड पर लिखित में भी निदेशक कृषि विपणन बोर्ड सहित जिला कलेक्टर एवं प्रमुख शासन सचिव के नाम भी पत्र जारी किया।

कपूर खानदान ने की पीएम मोदी से मुलाकात, करीना ने टिम और जेह के लिए लिया ऑटोग्राफ

नई दिल्ली, भारतीय सिनेमा जगत के ‘ग्रेट शो मैन’ राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न जबरदस्त होगा। कपूर फैमिली पूरी आन बान शान से उत्सव की तैयारी में जुटी है। परिवार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया है। खुशी का इजहार पूरे परिवार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया है। करीना कपूर ने तो तस्वीरों की श्रृंखला के साथ वो क्लिप भी शेयर किया जिसमें पीएम मोदी उनके बच्चों टिम और जेह को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पीएम के साथ मुलाकात करने पहुंची कपूर फैमिली की तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, “हम अपने दादा और ग्रेट अभिनेता राज कपूर के असाधारण जीवन और विरासत के जश्न को मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस खास दोपहर के लिए मोदी जी का धन्यवाद।” “इस मील के पत्थर को मनाने में आपकी गर्मजोशी, अटेंशन और समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। जैसा कि हम दादाजी की कलात्मकता और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के शानदार 100 वर्षों का जश्न मनाने जा रहे हैं। हम उनकी विरासत का सम्मान करते हैं, जो हमें और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। हमें उनकी शानदार फिल्मों और ‘राज कपूर 100 फिल्म फेस्टिवल’ के साथ भारतीय सिनेमा पर उनके प्रभाव पर गर्व है।” इसके साथ अभिनेत्री ने 13-15 दिसंबर, 2024, 10 फिल्में, 40 शहर, 135 सिनेमाघर के साथ ‘राज कपूर के 100 साल लिखा। करीना ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ पोज देते हुए कपूर परिवार की तस्वीर साझा की। पीएम मोदी के साथ साझा की गई तस्वीर में करीना के साथ करिश्मा कपूर, नीतू सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर, सैफ अली खान के साथ अन्य सदस्य नजर आए। एक अन्य तस्वीर में करीना कपूर और करिश्मा कपूर पीएम से ऑटोग्राफ लेती नजर आईं। अन्य तस्वीरों में पीएम मोदी, सैफ अली, रणबीर, नीतू, आलिया और करीना से बात करते दिखाई दे दिए। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और करिश्मा कपूर ने भी पीएम मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट की। राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर उनकी सफल और शानदार फिल्में दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों में ‘आग’ (1948), ‘बरसात’ (1949), ‘आवारा’ (1951), ‘श्री 420’ (1955), ‘जागते रहो’ (1956), ‘जिस देश में गंगा बहती है’ (1960), ‘संगम’ (1964), ‘मेरा नाम जोकर’ (1970), ‘बॉबी’ (1973) ‘राम तेरी गंगा मैली’ (1985) शामिल हैं। इन फिल्मों को 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक भारत के 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। सिनेमाघरों में मूवी टिकट की कीमत 100 रुपये होगी।  

किलियन मर्फी का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, ’28 ईयर्स लेटर’ का ट्रेलर रिलीज़

न्यूयॉर्क हॉलीवुड एक्टर किलियन मर्फी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो फिल्म के किरदार में पूरी तरह से ढल जाते हैं। फिर चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े। ‘ओपेनहाइमर’ जैसी फिल्म में दमदार एक्टिंग करने के बाद अब वो ’28 ईयर्स लेटर’ लेकर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनकी जरा सी झलक दिखी है, लेकिन झलक इतनी दमदार कि हलचल मच गई है। उनका तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस को 440 वॉल्ट का झटका लगा है। वो कंकाल के जैसे दिख रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि वो एक लेजेंड हैं। 28 Years Later के ट्रेलर में एक झलक देखकर फैंस को यकीन हो गया कि ये कोई और नहीं बल्कि Cillian Murphy ही हैं। इसका डायरेक्शन ऑस्कर विनर डायरेक्टर डैनी बॉयल ने किया है। किलियन मर्फी की हो रही है तारीफ ट्रेलर देखने के बाद फैंस अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘किलियन मर्फी की एक और उपलब्धि, जिन्होंने केवल थंबनेल के लिए एक जॉम्बी की छोटी भूमिका में आने के लिए खुद को भूखा रखा। क्या लेजेंड हैं।’ 10 दिसंबर को रिलीज हुए ट्रेलर ने फैंस को चौंका दिया। इसमें जॉडी कॉमर, एरन टेलर-जॉनसन और राल्फ फिएनेस ने अहम भूमिका निभाई है। ये साल 2002 में आई ’28 डेज लेटर’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म है। इसमें किलियन ने जिम नाम के एक शख्स का किरदार निभाया था, जो अब सीक्वल में जॉम्बी बन जाता है। 28 Days Later फिल्म सीरीज की चार किश्त Irish एक्टर किलियन मर्फी 1990 से फिल्मों और थिएटर में काम कर रहे हैं। साल 2002 में ’28 डेज लेटर’ आई। फिर 2007 में इसका सीक्वल बना, जिसका नाम ’28 वीक्स लेटर’ था। अब 28 Years Later आ रही है, जो 20 जून 2025 को रिलीज होगी। इसके साथ-साथ 28 Years Later Part II: The Bone Temple की भी शूटिंग हुई है, जिसका डायरेक्शन Nia DaCosta ने किया है। ये 28 Days Later फिल्म सीरीज की चौथी किश्त होगी।

IPS निधि ठाकुर साबरमती जेल में लॉरेंस बिश्नोई पर रखेंगी नजर

अहमदाबाद 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी श्वेता श्रीमाली को गुजरात सरकार ने केंद्र की प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है। अभी तक अहमदाबाद की साबरमती जेल की अधीक्षक रही श्वेता श्रीमाली इंटेलीजेंस ब्यूरो में डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है। श्रीमाली अभी तक गुजरात की सबसे ज्यादा संवेदनशील जेल की कमान संभाल रही थीं। अहमदाबाद की साबरमती जेल में ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्वनोई को रखा गया है। गुजरात सरकार ने श्वेता श्रीमाली जगह पर 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. निधि ठाकुर को जेल अधीक्षक बनाया है। ठाकुर अभी तक वडोदरा मध्यस्थ जेल की अधीक्षक थीं। गुजरात सरकार ने 9 दिसंबर को एक आदेश में 25 आईपीएस के तबादले किए थे। फिर से महिला ऑफिसर को दी कमान राजस्थान की रहने वाले श्वेता श्रीमाली को सरकार ने मई, 2024 में साबरमती जेल की कमान सौंपी थी। वह बताैर डीआईजी साबरमती जेल को देखरेख कर रही थीं। श्वेता श्रीमाली गुजरात के डांग जिले की एसपी रहने के दौरान सुर्खियों में आई थी। तब इन्हें लेडी सिंघम कहा गया था। गुजरात की साबरमती जेल में लॉरेंस बिश्नोई से पहले यूपी के डॉन अतीक अहमद को रखा गया था। श्वेता श्रीमाली के पति सुनील जोशी भी आईपीएस हैं। वे अभी गुजरात एटीएस में डीआईजी हैं। गुजरात सरकार ने अब एक बार फिर से इस जेल की कमान महिला ऑफिसर को सौंपी है। बिहार की हैं डॉ. निधि ठाकुर मूलरूप से बिहार की रहने वाली आईपीएस निधि ठाकुर अब साबरमती जेल को संभालेंगी। पेशे से डॉक्टर रहीं निधि ठाकुर 2020 में सिविल सेवा के लिए चयनित हुई थीं। इससे पहले वह पटना के पीएमसीएच में तैनात थीं। निधि ठाकुर ने डीएमएमसीएच से एमबीबीएस किया और गोल्ड मेडिलिस्ट रहीं और पीएमसीएच से एमडी कर रही हैं। निधि के पिता अजय कुमार ठाकुर बिहार प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड ऑफिसर हैं। निधि का पैतृक गांव शिरनिया है। यह खगड़िया जिले में आता है। निधि ठाकुर ने एमबीबीएस के साथ जनरल मेडीसिन में एमडी की डिग्री हासिल की है। युवा आईपीएस निधि ठाकुर को उनके वडोदरा में अच्छे काम को देखते हुए सरकार ने साबरमती जेल की कमान सौंपी है।

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नए नंबर 1 बल्लेबाज बन गए

दुबई इंग्लैंड के हैरी ब्रूक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नए नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. 25 वर्षीय ब्रूक ने बल्लेबाजी जो रूट की जगह ली. वह अपने करियर में पहली बार टेस्ट बल्लेबाजी में नंबर एक ख‍िलाड़ी के स‍िंहासन पर काबिज हुए. ताजा रैंकिंग के बाद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में 33 साल के जो रूट का राज समाप्त हो गया है. पिछले सप्ताह वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने आठवें टेस्ट शतक की बदौलत ब्रूक ने रूट को पछाड़कर टॉप टेस्ट बल्लेबाज की रैंकिंग हासिल कर ली है. इंग्लैंड के दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब रैंकिंग ल‍िस्ट में टॉप पर मौजूद रहे जो रूट पर केवल एक अंक की मामूली बढ़त बनाई है.

राजस्थान बना ऑलवेज राइजिंग निवेशिस्तान, जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ की सुहानी शाम में बिखरे सुरीले सुर

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सफल नेतृत्व में गुलाबी नगरी जयपुर की गुलाबी ठण्ड के बीच राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के तहत आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार की शाम होटल जयमहल पैलेस में पधारे विदेशी निवेशकों, देशी -विदेशी मेहमानों, डेलीगेट्स व पावणों के बीच हर्ष और आनंद से सराबोर रही। गायन, वादन और नृत्य के सुमधुर सांगीतिक समन्वय के बीच पधारो म्हारे देश की थीम पर बिखरे सुरों से सजी यह निराली शाम खम्मा घणी ओ लाडी सा…पधारो रे सुहानी सा…आदि गानों और दीर्घ स्क्रीन पर दृश्य श्रव्य धुनों के बीच निवेशकों को लुभाती सी नजर आई। राजस्थानी संगीत से समृद्ध धोरां वाले देश राजस्थान में निवेश को प्रोत्साहित करती सांझ में सुरम्य वातावरण और शानदार प्रदर्शन ने हर किसी का मन तो मोहा ही, तालियां भी खूब बटोरी। दीर्घ स्क्रीन्स पर हज़ारों की संख्या में दर्शक-दीर्घा में विराजे जयपुराइट्स, यूथ एवं निवेशक आगन्तुकों ने पुष्कर और पिछोला झील के मनमोहक दृश्य, यूनेस्को की संरक्षित प्रादेशिक धरोहरों, दुर्गों, कुएं-बावड़ियों के शिल्प-स्थापत्य की आभा, प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर खनिजों के अजायबघर के नाम से सुविख्यात राजस्थान प्रदेश में वन, वन्य जीवों, अभयारण्यों आदि की छटा, आन -बान और शान की मरुधरा के व्यापक दिग्दर्शन कर हर कोई भाव विभोर हो उठा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में विकसित राजस्थान की तर्ज पर औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट में शिरकत करने आए देशी-विदेशी मेहमानों को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, गौरवान्वित विरासत और सभ्यता से रूबरू करवाने की कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविन्द्र उपाध्याय ने चक दे इंडिया.. जय हो.. धरती धोरां री..चूड़ी चमके…चिरमी…लगन लगी..घूमर….केसरिया बालम, आवो नी पधारो म्हारे देश…आदि गाने गाकर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया, वहीं गिर्राज धरण के जयकारों के उद्घोष से दर्शकों में जोश भर दिया। रंगीलो राजस्थान की रंग-बिरंगी उत्सवी बिसात भी इस दौरान बिछी और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता, संस्कृति के रंग ने सबको अपने रंग में रंग दिया। अनिल मारवाड़ी ने मारवाड़ी गानों से सबको मंत्रमुग्ध किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारीगण, गणमान्यजन, आमजन आदि के साथ ही इस अवसर पर देश-विदेश से आये डेलीगेट्स, उद्योगपति व निवेशक भी मौजूद रहे।

वेब सीरीज ‘पंचायत’ से सीएम यादव को मिली लौकी

मुंबई भारत की मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के तीन सीजन आ चुके हैं। अब इसके चौथे सीजन की शुटिंग भी शुरु हो चुकी है। अब इसी दौरान एक वीडियो सामने आया। जहां सीरीज की पूरी स्टार कास्ट ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। साथ ही रघुबीर यादव और नीना गुप्ता ने उन्हें आखिरी में लौकी भी भेंट की। सभी ने चाय पर चर्चा भी की और मौसम का लुफ्त उठाया। ‘पंचायत’ की शुरुआत 3 अप्रैल 2020 को हुई थी। इस सीजन में प्रधान जी, सचिव जी, प्रह्लाद चा, विकास, विनोद और वनराकस को लोगों ने पसंद किया। इसकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए लोगों ने इसका दूसरा सीजन ‘पंचायत 2’ लाया गया 20 मई, 2022 को। फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द बुनी कहानी ने एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज किया लेकिन अंत ने सबको रुला भी दिया। फिर तीसरा सीजन 28 मई, 2024 को आया और दर्शकों को दीवाना बना दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से ‘पंचायत’ के कलाकारों ने की मुलाकात अब भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से ‘पंचायत’ की कास्ट ने मुलाकात की। खुले मैदान में खाट पर आग जलाए सभी बैठे हुए थे। और चाय का लुफ्त उठा रहे थे। इस दौरान काफी लंबी बातचीत भी हुई। पेड़ के नीचे सभी ठाठ-बाट से गुफ्तगू कर रहे थे। पीछे एक बैल भी बंधा हुआ था। और अंत में बातचीत के बाद नीना गुप्ता और रघुबीर यादव ने सीएम को लौकी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शेयर की फोटो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘मध्यप्रदेश के सीहोर में शूट हो रही भारत की सुप्रसिद्ध वेब सीरीज “पंचायत” के प्रमुख कलाकार रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सांविका सहित टीम के अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। मध्यप्रदेश प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य से अत्यधिक समृद्ध है।’ CM मोहन यादव ने दी ‘पंचायत’ के कलाकारों को शुभकामनाएं उन्होंने आगे लिखा, ‘फिल्म, सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए अपार संभावनाएं हैं, साथ ही हमारी सरकार कलाकारों को फिल्म निर्माण में सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। यही कारण है कि मध्यप्रदेश फिल्म निर्माण के लिए निर्माताओं को अपनी और आकर्षित कर रहा है। मैं पंचायत के सभी कलाकारों और पूरी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’

36 हजार की रिश्वत लेते छिंदवाड़ा बीईओ को लोकयुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बिछुआ रजनी अगामे को 36 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकयुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। आवेदक रमेश पराड़कर (54), अधीक्षक, शासकीय बालक छात्रावास, धनेगांव, विकास खंड बिछुआ की शिकायत पर ये कारवाई हुई है। आवेदक के अनुसार उसके और विकासखंड बिछुआ के 12 छात्रावास अधीक्षकों से 50 सीटर के कमीशन की राशि 3000 रुपये प्रतिमाह और 100 सीटर के कमीशन की राशि 6000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से सितंबर व अक्टूबर माह की कमीशन की कुल राशि 96000 रिश्वत की मांग की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, धनेगांव छात्रावास अधीक्षक रमेश पराडकर ने लोकायुक्त में शिकायत की थी आदिवासी विभाग की विकासखंड शिक्षा अधिकारी रजनी आगामें विकासखंड बिछुआ के 12 छात्रावास अधीक्षकों से 50 सीटर के कमीशन की राशि 3000 रुपए प्रतिमाह और 100 सीटर के कमीशन की राशि 6000 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से सितंबर और अक्टूबर माह की कमीशन की कुल राशि 96000 रिश्वत की मांग कर रही है। जिसकी शिकायत उसके बाद लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत की डिमांड संबंधी रिकॉर्डिंग सुनी और रणनीति बनाकर मंगलवार को उसे ट्रेप कर लिया। दरअसल, रजनी अगामे रिश्वत की पहली किश्त 31000 रुपए लेने को तैयार हो गई थी, जिसे रिश्वत लेते हुए बिछुआ में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को की शिकायत जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त जबलपुर को की गई। शिकायत के सत्यापन के लिए रिकॉर्डिंग कराई गई। इसमें रजनी अगामे रिश्वत की प्रथम किश्त 31000 रुपए लेने को तैयार हो गई थी। मंगलवार को आरोपित रजनी अगामे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बिछुआ के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने पहुंची टीम में इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति, इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके और लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल रहा था। विवादित रहा है कार्यकाल रजनी अगामे का कार्यकाल विवादित रहा है। वो पहले भी मंडल संयोजक के पद पर रहते हुए दो बार निलंबित हो चुकी हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet