LATEST NEWS

आत्मा योजना : उन्नत कृषि तकनीक को अपनाकर चैतू नेताम बना सफल कृषक

कोण्डागांव, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कई है। राज्य के अन्नदाताओं के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा भी दृढ़संकल्पित होकर किसानों के कल्याण और उनके उत्तरोत्तर प्रगति के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जिले के कई किसान भी विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आज समृद्ध एवं खुशहाल किसान के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। आत्मा योजना से आया सकारात्मक बदलाव जिले के विकासखण्ड कोण्डागांव में स्थित ग्राम चिपावण्ड के 67 वर्षीय प्रगतिशील किसान श्री चैतू नेताम ने अपनी मेहनत और नवीनतम कृषि तकनीकों के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में सफलता की एक नई मिसाल पेश की है। उनके 03 एकड़ 54 डिसमिल की भूमि पर उन्नत खेती से उन्होंने न केवल अपनी आय में वृद्धि की है, बल्कि दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गए हैं। पहले चैतू नेताम पारंपरिक तरीके से रागी की खेती करते थे और पुराने ढंग से बीज बोते थे। खरीफ मौसम में पारम्परिक खेती में छिड़कवा विधि से बीज बोने से उत्पादन में ज्यादा लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद कृषि विभाग ने उन्हें आत्मा योजना के तहत नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया, तो उन्होंने रागी की खेती में बदलाव करने का निर्णय लिया। रबी मौसम में चैतू नेताम ने रागी की फसल की कतार बोनी विधि को अपनाया, जिससे न केवल उनकी फसल का उत्पादन बढ़ा, बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि हुई। उन्नत कृषि से तरक्की की राह पर चैतू राम चैतू राम ने बताया कि कतार बोनी विधि से बीज का वितरण और सिंचाई ज्यादा व्यवस्थित और नियंत्रित हुआ है, जिसके कारण रागी की फसल का उत्पादन दोगुना हो गया। पहले जहां रागी की खेती 0.405 हेक्टेयर रकबा में उत्पादन केवल 4 क्विंटल होता था और केवल 12 हजार रूपये की आय प्राप्त होती थी। लेकिन अब कृषि में कतार बोनी विधि से बीजोत्पादन कार्यक्रम के माध्यम से नई तकनीक को अपनाने के बाद उत्पादन 9 क्विंटल हो गया, जिससे 45 हजार रुपये प्राप्त हुआ। इस प्रकार उत्पादन में वृद्धि के साथ उनके आय में भी वृद्धि हुई। शासन की योजना से चैतू नेताम के लिए यह बदलाव केवल कृषि के तकनीक में बदलाव नहीं था, बल्कि उनके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया। कृषि विभाग से प्राप्त तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उनके लिए काफी लाभदायक साबित हुआ। कतार बोनी विधि से बीजोत्पादन के कार्यक्रम ने उन्हें न केवल अधिक उत्पादन दिया, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय वृद्धि की और खेती के क्षेत्र में तरक्की के राह पर अग्रसर हुए हैं। श्री चैतू राम ने जिले के अन्य किसानों को भी योजना का लाभ लेते हुए प्रशिक्षणक प्राप्त कर कृषि में उन्नत तकनीक अपनाने की अपील की। विष्णु के सुशासन में किसान हो रहे समृद्ध मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य के किसानों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि उनके मेहनत और उत्पादन को उचित दाम भी मिल रहा है। किसानों की मेहनत को शासन की योजनाओं के माध्यम से उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सहायता मिल रहा है, जिससे वे समृद्ध और खुशहाल होने के साथ कृषि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। चौतूराम जैसे कई ऐसे किसान हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के साथ शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाते हुए अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं।

सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के संबंधों को लेकर भारी हंगामे के चलते राज्यसभा में गतिरोध जारी, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अमेरिकी निवेशक जॉर्ज सोरोस के संबंधों को लेकर भारी हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले भी सदन की कार्यवाही इसी मुद्दे पर 12 बजे तक स्थगित की गई थी।पहले स्थगन के बाद उपसभापति हरिवंश ने सदन में प्रश्नकाल शुरू करने के लिए कार्यवाही आरंभ की तो सत्ता पक्ष‌ और विपक्ष के सदस्य जोर-जोर से बोलने लगे। सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पिछले दो दिनों से सदस्य श्रीमती गांधी और सोरोस के संबंधों को लेकर उद्वेलित है। इन संबंधों का असर देश की संप्रभुता और अखंडता पर प्रभाव पड़ सकता है। यह संबंध देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि देश को इन संबंधों की वास्तविकता जानने का अधिकार है इसलिए सदन में इस पर चर्चा होनी चाहिए। श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चर्चा से बचने के लिए देश का ध्यान भटकना चाहती है इसलिए सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रहा है और उनका अपमान कर रहा है। विपक्षी ने कभी भी संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का सम्मान नहीं किया है और सदन के भीतर तथा बाहर लगातार अपमानजनक बर्ताव करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निवेशक सोरोस का उपकरण बन गई है और इसके तीव्र भर्त्सना की जानी चाहिए। इस बीच सदन में दोनों पक्षों की ओर से शोरशराबा और नारेबाजी होती रही। श्री हरिवंश दोनों पक्षों से शांत होने की अपील करते रहे लेकिन हंगामा बढ़ता गया। उसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। राज्यसभा में इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन भी सोरोस को लेकर हंगामा जारी रहा और कार्यवाही ठप्प रही। लगातार तीसरे दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सका।  

स्कूटी और नगर पालिका का वाटर एटीएम भी फूँका, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में दो गुटों में मारपीट और आगजनी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो गुटों में मारपीट की घटना ने इस कदर हिंसक रूप ले लिया कि आरोपियों ने एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया, जिसकी चपेट में आने से नगर पालिका द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया बस स्टैंड के पास रहने वाले चंद्रशेखर के साथ बीती रात प्रेम सिदार और बंटी सिदार का पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की घटना के बाद स्कूटी में प्रेम सिदार अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्कूटी में आग लगा दिया। आगजनी की इस घटना के बाद नजदीक लगे नगर पालिका के वाटर एटीएम में भी भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने घंटो मशक्कत बाद आग पर काबू पाया जा सका। बड़ी दुर्घटना टली प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर जल्द ही आगजनी की घटना पर काबू नही पाया जाता तो आसपास खड़ी बसों और अन्य दुकानों में भी आग फैल सकती थी और बड़ी घटना घटित हो सकती थी। फिलहाल आगजनी में नगर पालिका खरसिया को लाखों का नुकसान हुआ है। इस घटना में वाटर एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। लंबे अरसे से चल रहा विवाद बताया जा रहा है कि लगभग 6-7 माह पहले प्रेम सिदार की घर की महिला को भगाकर चंद्रशेखर ने शादी की थी इसी बात को दोनों पक्षों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। कल रात भी आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से चंद्रशेखर गबेल के साथ मारपीट करते हुए उसकी स्कूटी को आगे के हवाले कर दिया।

बीबीएल: मेलबर्न स्टार्स के कप्तान बने मार्कस स्टोइनिस

मेलबर्न मार्कस स्टोइनिस को आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) सत्र के लिए मेलबर्न स्टार्स का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जो लंबे समय से कप्तान रहे ग्लेन मैक्सवेल की जगह लेंगे जिन्होंने पिछली गर्मियों के अंत में कप्तानी छोड़ दी थी। 35 वर्षीय स्टोइनिस ने पिछले सीजन में मैक्सवेल की अनुपस्थिति में एक बार पहले भी स्टार्स का नेतृत्व किया था, जब मैक्सवेल अपने टूटे हुए पैर के कारण पूरे 2022-23 बीबीएल सीजन से चूक गए थे। स्टोइनिस, मैक्सवेल के बाद स्टार्स के लिए 100 बीबीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं और पिछले सीजन के अंत में उन्होंने तीन साल के अनुबंध विस्तार पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका मतलब है कि वह 2026-27 के अंत तक क्लब में बने रहेंगे। स्टोइनिस ने कहा कि उन्हें यह भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस हो रहा है। स्टोइनिस ने क्रिकेट.कॉम.एयू के हवाले से कहा, पिछले साल मैक्सी की अनुपस्थिति में मुझे टीम की कप्तानी करने का थोड़ा अनुभव था और मुझे यह अवसर बहुत पसंद आया, इसलिए पूर्णकालिक भूमिका मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। पिछले 10 सालों से हर साल गर्मियों में स्टार्स मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहे हैं और मुझे सच में विश्वास है कि मैदान के अंदर और बाहर हमने जो समूह बनाया है, वह क्लब को लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता दिला सकता है। स्टार्स के महाप्रबंधक ब्लेयर क्राउच ने पिछले पांच सत्रों में कप्तान के रूप में मैक्सवेल के योगदान को स्वीकार किया। क्राउच ने कहा, सबसे पहले, मैं पिछले पांच सत्रों में टीम का नेतृत्व करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं और वह क्लब में सभी के लिए एक बेहतरीन संसाधन बने रहेंगे। मार्कस ने पिछले साल अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया और लंबे समय से टीम के वरिष्ठ सदस्य हैं। यह बहुत बढ़िया है कि कोई ऐसा व्यक्ति जो हमारे शुरू से ही स्टार्स में रहा है, वह बीबीएल14 में हमारे क्लब का नेतृत्व कर रहा है। स्टोइनिस के सीज़न के शुरुआती हिस्से में कमज़ोर लाइन-अप की अगुआई करने की संभावना है। यह अज्ञात है कि मैक्सवेल अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से कब वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि कम से कम सीज़न के पहले मैच में उनका खेलना संभव नहीं है। स्कॉट बोलैंड और ब्यू वेबस्टर भी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से बाहर हो सकते हैं। विदेशी खिलाड़ी बेन डकेट और ओसामा मीर भी सीज़न के पहले तीन गेम नहीं खेल पाएंगे।  

शहीद वीर नारायण स्टेडियम में लगेगी सोनाखान के जमींदार की प्रतिमा, छत्तीसगढ़-बालोद में सीएम साय ने की घोषणा

बालोद. शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर जिले के राजराव पठार में विराट वीर मेला आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की। सीएम साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति और उनके इतिहास को आज की युवा पीढ़ी के समक्ष रखना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की सौगात दी, जिसमें राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में विशाल शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा बनाने की घोषणा की और मेला स्थल के मुख्य देव स्थल के लिए सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और 20 लाख महिलाओं के भवन के लिए 30 लाख सहित करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम साय ने कहा कि यहां पर आज अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री ने पूरी जनजाति के बारे में सोचा, मुझ जैसे एक व्यक्ति को यहां का मुख्यमंत्री बनाया और पीएम मोदी जी ने देश के सर्वोच्च पद पर हमारी बहन को राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि समाज से जो भी बातें आ रही हैं उसके लिए समाज के लोगों के साथ एक दिन बैठने की आवश्यकता है तब हाल निकल पाएगा। समाज ने राखी अपनी मांग आयोजन के प्रमुख यू आर गंगरेल ने कहा कि इस आयोजन की शुरुआत 2014 से हुई थी, जिसके बाद से इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। बस्तर से लेकर दूर दराज के लोग पहुंचते हैं। तीन जिले के लोग विशेष रूप से शामिल होते हैं, जिसमें बालोद धमतरी और कांकेर शामिल है। उन्होंने कहा कि शासन से 10 लाख का सहयोग कभी मिलता है, कभी नहीं मिल पाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने समाज की बातों को रखते हुए व्यवस्थाओं की दरकार के बारे में अवगत कराया और स्वीकृति कराने की मांग की, जिसमें पेयजल व्यवस्था सड़क इत्यादि शामिल है। प्रांत अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम ने कहा कि यहां पर समाज में धर्म परिवर्तन बड़ा विषय है, जिसमें समाज और सरकार को क्या करना है ये बड़ा विषय है उन्होंने आरक्षण के विषय को बढ़ाने की बात कही। सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक नन्द कुमार साय ने कहा कि यहां पर ये आयोजन इसलिए होते है कि युवा पीढ़ी जानें समझे कौन थे शहीद वीर नारायण सिंह। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह इतने निडर थे कि एक बार जंगल में आदमखोर शेर तबाही मचा रहा था तब वे अपना कबरा नाम का घोड़ा लेकर निकल पड़े शेर से लड़ने जिसके बाद उनके नाम के आगे वीर जोड़ा गया। वहीं एक समय ऐसा आया जब तीन साल तक पानी नहीं गिरा। भीषण अकाल पड़ गया, तब उन्होंने सेठ साहूकारों का खजाना लूट कर गरीबों के लिए बांटा।

महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रही महतारी वन्दन योजना, पूनम, इंद्रा, सुधा की चेहरे पर खिली खुशियां

कोरिया, ग्राम धौरा टिकरा की महिलाएं महतारी वन्दन योजना से सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही हैं। सरकार द्वारा हर माह महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के लाभ से प्रभावित श्रीमती पूनम नाविक, इंद्रा नाविक और सुधा नाविक ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और सरकार का आभार प्रकट किया। सही उपयोग बना सफलता की कुंजी श्रीमती पूनम नाविक ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग वह परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। वहीं, श्रीमती सुधा ने बताया कि यह पैसा उनके घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहायक हो रहा है। श्रीमती इंद्रा ने कहा, ’’यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित हो रही है। मैं इस पैसे को बचाकर भविष्य की जरूरतों के लिए उपयोग कर रही हूं।’’ पुरुषों ने भी सराहा सरकार का कदम इन महिलाओं के पतियों ने भी इस योजना की सराहना की। राज प्रसाद, कैलाश नाविक और कवि शंकर ने इसे सरकार का दूरदर्शी और लाभकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक मजबूती दे रही है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना रही है। सराहनीय योजनाओं का असर महिलाओं और उनके परिवारों ने राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक और जनहितकारी बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं को गांव, गरीब, महिलाओं और किसानों के लिए बेहद लाभकारी बताया। महतारी वन्दन योजना ने महिलाओं को उनके अधिकार और आत्मनिर्भरता का एहसास कराया है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता दे रही है, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बना रही है।

गीता जयंती पर भोपाल में रचा गीता पाठ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, साथ में कर्म योग का पाठ करेंगे 7 हजार आचार्य

भोपाल भोपाल में 7 हजार आचार्यों और प्रतिभागियों ने गीता के तीसरे अध्याय ‘कर्म योग’ का सस्वर पाठ किया।भोपाल में गीता जयंती के मौके पर बुधवार को 7 हजार प्रतिभागियों ने सामूहिक गीता पाठ किया। इनमें 3721 आचार्य और बटुक शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में गीता के तीसरे अध्याय ‘कर्म योग’ का सस्वर पाठ सुबह करीब साढे़ 11 बजे शुरू होकर 9 मिनट तक चला। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एजुकेटर विश्वनाथ ने विश्व रिकार्ड की घोषणा की। जिसके बाद सीएम यादव को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया। भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमदभगवद पुराण और गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी का संयोजन किया गया है। साथ ही साधो बैंड मुंबई द्वारा भक्तिमय गीतों की सुरमई प्रस्तुति दी गई। मध्य प्रदेश में आ रहे पर्यटकों और आगंतुकों को गीता की महिमा से अवगत कराने के लिए प्रदेश के होटलों में श्रीमद् भगवद्गीता, वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस की एक-एक प्रति रखने की पहल भी की जा रही है। इस दौरान सीएम ने प्रदेश की 1.28 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 1250 रुपए डाले। 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को भी 334 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। उज्जैन में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को कॉलेज, स्कूल और संस्कृत विद्यालय के बटुक, आचार्य और विद्यार्थियों ने सामूहिक गीता पाठ किया। 5108 बच्चों ने सुबह 11 बजे गीता का पाठ शुरू किया, जो दोपहर 12 बजे तक चला। सीएम बोले-किसी पूजा पद्धति से हमारा विरोध नहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘किसी पूजा पद्धति से हमारा विरोध नहीं है। हमने इंद्र का दरबार नहीं देखा लेकिन आज उसका लघु रूप यहां दिखाई दे रहा है। 10 हजार श्लोक यहां पढ़े गए। 5 हजार साल पहले जो रिकॉर्ड बना था, उस समय गिनीज बुक नहीं थी। लेकिन उस समय भगवान के मुखारबिंद से निकले एक-एक शब्द लिपिबद्ध हुए थे। आज एमपी नहीं, दुनिया के अंदर पहली बार भगवान के मुंह से निकली गीता के पाठ का रिकॉर्ड बना है। आने वाले समय में इससे बड़ा कार्यक्रम कोई और करे तो हम आनंद में डूबेंगे।’ मोहन सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आज से मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व और जन-कल्याण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। गूगल पर गीता के बारे में सबसे ज्यादा सर्च मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हमने गीता जयंती का उत्सव मनाया, आज के दिन ही भगवान ने स्वयं को सांदीपनि आश्रम में शिक्षार्थी के रूप में रखकर शिक्षा ग्रहण की थी। चारों वेद, 18 पुराण, 64 कलाएं…सबका निचोड़ समाज को देने का प्रयास किया। आजकल गूगल के सर्च इंजन के माध्यम से दुनिया में सबसे ज्यादा जिस पुस्तक के बारे में लोग जानकारी जानना चाहते हैं, वह हमारी पवित्र गीता जी हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। उनके जीवन और पवित्र धर्मग्रंथ गीता की शिक्षा से प्रदेशवासियों के जीवन को आलोकित करने और सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के एक साल पूरे होने पर जन कल्याण पर्व आज से शुरू हो रहा है। 40 दिन तक 76 प्रकार की सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने का काम चलेगा। आचार्यों और प्रतिभागियों को QR बैंड पहनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के ग्राउंड पर आए हर आचार्य और प्रतिभागी के हाथ में एक बैंड पहनाया गया था। इस बैंड में एक QR कोड है, इसी से गीता पाठ करने वाले प्रतिभागियों की काउंटिंग की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी मौजूद रहीं। हिंदी कलेंडर के मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन गीता जयंती मनाई जाती है। इस दिन मोक्षदा एकादशी व्रत भी किया जाता है। गुना के गुरुकुल से आए 40 बटुक गुना के श्री परशुराम संस्कृत वेद विद्या गुरुकुल, कुंभराज से 40 बटुक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इन बटुकों को गीता के 18वें अध्याय के 70 श्लोक कंठस्थ हैं। सामूहिक गीता पाठ में शामिल हुए आचार्यों, बटुकों सहित सभी प्रतिभागियों के बैंक खातों में प्रदेश सरकार की ओर से ढाई-ढाई हजार रुपए की राशि डाली जाएगी। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमद भागवत पुराण और गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी भी दिखाई गई। मुंबई के साधो बैंड ने भक्तिमय गीत पेश किए। उज्जैन में 5108 विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ उज्जैन में सामूहिक गीता पाठ के लिए स्कूल, कॉलेजों और संस्कृत गुरुकुल के 5108 विद्यार्थी सुबह ही कालिदास अकादमी परिसर पहुंच गए थे। सुबह 11 बजे एक स्वर में गीता पाठ शुरू हुआ, जो दोपहर 12 बजे तक चला। यहां शाम 7 बजे सारस्वत उद्बोधन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी करेंगे। मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। लाल परेड मैदान की ओर कई मार्ग परिवर्तित लाल परेड मैदान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सुबह आठ बजे से कार्यक्रम स्थल के आसपास के कुछ मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर, डीबी सिटी तिराहे से जेल रोड, लिली चौराहे से जहांगीराबाद पर यातायात का काफी दबाव रहेगा।

वेस्टइंडीज ने 10 साल में पहली बार बांग्लादेश से वनडे श्रृंखला जीती

बासेटेरे (सेंट किट्स एंड नेविस) तेज गेंदबाज जेडन सील्स के चार विकेट और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग के आकर्षक अर्धशतक की मदद से वेस्टइंडीज में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 79 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2–0 से अजेय बढ़त बनाई। वेस्टइंडीज ने पहले बांग्लादेश को 46 ओवर में 227 रन पर आउट कर दिया और फिर 36.5 ओवर में तीन विकेट पर 230 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। यह पिछले 10 वर्षों में पहला अवसर है जबकि वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश से वनडे श्रृंखला जीती है। उसने रविवार को इसी मैदान पर खेला गया पहला मैच पांच विकेट से जीता था। तीसरा और अंतिम वनडे इसी मैदान पर गुरुवार को खेला जाएगा। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। एक समय उसका स्कोर सात विकेट पर 115 रन था। महमुदुल्लाह (62) और तंजीम हसन साकिब (45) ने यहां से 92 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने 46 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से सील्स ने 22 रन देकर चार विकेट लिए। वेस्टइंडीज के लिए लक्ष्य तक पहुंचना औपचारिकता मात्र रहा। ब्रैंडन किंग और एविन लुईस ने पहले विकेट के लिए 21 ओवर में 109 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। किंग ने 82 रन बनाए जबकि लुईस (49) और कीसी कार्टी (45) अर्धशतक से चूक गए।  

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष सत्र में की चर्चा, राजस्थान-अब केवल रेगिस्तानी नहीं बल्कि उभरते अवसरों की भूमि है

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दूसरे दिन मंगलवार को अमेरिका (यूएसए) कंट्री सेशन में सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग पर गहन चर्चा हुई। इस सत्र को राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान अब केवल एक रेगिस्तानी राज्य नहीं, बल्कि उभरते हुए अवसरों की भूमि है। उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को आर्थिक समृद्धि और रोजगार सृजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।  उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और भारत जल्द ही तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक लोकतंत्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने उल्लेख किया कि अमेरिकी कंपनियां पहले ही भारत में 1000 से अधिक उद्योग संचालित कर रही हैं और Apple जैसी कंपनियों ने भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। राजस्थान की भूमिका पर जोर देते हुए, उन्होंने बताया कि राज्य दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का 30% हिस्सा कवर करता है और भौगोलिक स्थिति उद्योग और लॉजिस्टिक्स के लिए आदर्श है।  निवेश के लिए आदर्श राज्य है राजस्थान— मंत्री श्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, भारतमाला योजना, और पीएम गतिशक्ति पोर्टल जैसे प्रोजेक्ट्स ने निवेशकों के लिए शानदार आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया है। उन्होंने राज्य के युवा कार्यबल और प्रतिभा के भंडार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्रतिबद्धता  ने इस समिट को संभव बनाया है। तकनीकी नवाचार और वैश्विक साझेदारी पर जोर— सत्र की शुरुआत में, यूडीएच के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने सप्लाई चेन प्रबंधन में तकनीकी नवाचार, जीएसटी कार्यान्वयन, और लॉजिस्टिक्स में राजस्थान की क्षमता पर चर्चा की। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए— चंद्रकांत सलुंखे ने SMEs के लिए निवेश और अनुबंध निर्माण के अवसरों पर प्रकाश डाला। राजिंदर सिंह भाटिया ने मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन में रणनीतिक पहलुओं पर बात की। डॉ. अनिर्बाण अधिकारी ने सप्लाई चेन में स्थिरता चुनौतियों पर चर्चा की। डॉ. बृजेश बारसे ने स्वास्थ्य और कृषि सप्लाई चैन में स्थिरता पर विचार प्रस्तुत किए। संयुक्त समृद्धि की ओर बढ़ता राजस्थान— सत्र के अंत में वक्ताओं ने राजस्थान को एक महत्वपूर्ण रक्षा विनिर्माण क्षेत्र और वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने के लिए साझा रणनीतियों पर जोर दिया। अंत में श्री गालरिया ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट ने न केवल राज्य को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित किया, बल्कि भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए नवीन अवसर पैदा किए है।

गगूल पर भारतीयों ने साल 2024 में खेलों में बहुत दिलचस्पी दिखाई, मूवी में स्त्री 2 टॉप पर

मुंबई Google ने साल 2024 की टॉप सर्च रिजल्ट रिपोर्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट से पता चलता है कि आखिर भारतीयों ने साल 2024 में किन चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया है? गूगल ने स्पोर्ट, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फूड समेत कई कैटेगरी के तहत गूगल की टॉप सर्च लिस्ट को जारी किया है। अगर ओवरऑल गूगल की सर्च कैटेगरी को देखें, तो सर्चिंग लिस्ट में पूरे साल क्रिकेट का दबदबा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL टॉप सर्चिंग लिस्ट रहा है, जो भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी को दिखाता है। हालांकि गूगल 2024 के टॉप सर्चिंग एथलीट में धोनी और विराट विनेश फोगाट से पीछे छूट गये हैं। कौन हैं टॉप सर्च पूरे साल में T20 वर्ल्ड कप के साथ राजनीतिक इवेंट जैसे 2024 इलेक्शन को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया है। इसमें बीजेपी और इलेक्शन रिजल्ट 2024″ सबसे ज्यादा सर्च पॉलिटिकल टर्म रहे हैं। इसके अलावा ओलंपिक 2024 के साथ एथलीट विनेश फोगाट और हार्दिक पांड्या को सर्च किया गया है। स्त्री-2 पसंदीदा फिल्म अगर एंटरटेनमेंट की बात करें, तो राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 सर्च चार्ट में टॉप पर रहे हैं। वही अमिताभ बच्चन स्टारर Kalki 2898 AD और 12th Fail को काफी पसंद किया गया है। इसके बाद “लापता लेडीज” और Hanu-Man टॉप सर्च लिस्ट में रहे हैं। हीरामंडी, मिर्जापुर पॉपुलर शोज टेलिविजन की बात करें, तो हीरामंडी टॉप सर्चिंग शो रहा है। यह संजय लीला भंसाली डायरेक्ट हिस्टोरिकल ड्रामा है। इसके बाद मिर्जापुर, पंचायत टॉप टीवी शोज रहे हैं। अगर मीम्स और ह्यूमर की बात करें, तो “Orange Peel Theory” और “Gen Z boss” मीम्स टॉप सर्च ट्रेंड रहे हैं। इंडियन म्यूजिक जगत की बात करें, तो नादानियां, हुस्न, ये तूने क्या किया जैसे गानों को काफी पसंद किया गया है। खाने में आम का अचार पसंद खाने-पीने की बात करें, तो पोर्नस्टार मार्टिनी गूगल पर साल 2024 का पसंदीदा कॉकटेल रहा है। इसके बाद आम के अचार को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसके अलावा गूगल पर धनिया पजीरी और Ugadi Pachadi को सर्च किया गया है। साथ ही गूगल पर नारियल की चटनी Chammanthi जैसी रेस्पी को सर्च किया गया है। इसके अलावा Onam Sadhya का नंबर आता है। घूमने में भारतीयों को अज़रबैजान पसंद अगर घूमने की बात की जाएं, तो इंटरनेशन ट्रिप को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। गूगल पर भारतीयों ने अज़रबैजान को घूमने के मामले में सबसे ज्यादा सर्च किया है। इसके अलावा मनाली, जयपुर जैसी लोकेशन टॉप सर्च लिस्ट में रही हैं। गूगल के टॉप 10 सर्च की-वर्ड     इंडियन प्रीमियर लीग     T20 वर्ल्ड कप     भारतीय जनता पार्टी     इलेक्शन रिजल्ट्स 2024     ओलंपिक 2024     एक्सेसिव हीट     रतन टाटा     इंडियन नेशनल कांग्रेस     प्रो कब्बड़ी लीग     इंडियन सुपर लीग

लिंडे के ऑलराउंड खेल से दक्षिण अफ्रीका की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत

डरबन जॉर्ज लिंडे के ऑलराउंड खेल की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने यहां खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 183 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 172 रन ही बना पाई। चुनौती पूर्ण लक्ष्य के सामने पाकिस्तान के केवल तीन बल्लेबाज कप्तान मोहम्मद रिजवान (74), सैम अयूब (31) और तैयब ताहिर (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लिंडे ने 21 रन देकर चार विकेट लिए। लिंडे ने इससे पहले 24 गेंद पर 48 रन की तूफानी पारी खेली थी जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। उनके अलावा डेविड मिलर ने 40 गेंद पर 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और आठ छक्के लगाए।  

रियाल मैड्रिड ने अटलांटा को हराया, लिवरपूल का विजय अभियान जारी

मैड्रिड रियाल मैड्रिड ने अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों के गोल की मदद से अटलांटा को 3–2 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद जीवंत रखी जबकि शीर्ष पर काबिज लिवरपूल ने अपना विजय अभियान जारी रखा। मौजूदा चैंपियन रियाल मैड्रिड की तरफ से किलियन एम्बाप्पे, विनीसियस जूनियर और जूड बेलिंगहैम ने गोल किए जिससे 15 बार का चैंपियन इस प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत हासिल करने में सफल रहा। इस बीच छह बार के चैंपियन लिवरपूल ने मोहम्मद सलाह के गोल की मदद से गिरोना को 1–0 से हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। पेरिस सेंट-जर्मेन ने भी साल्ज़बर्ग को 3-0 से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की। बायर लेवरकुसेन ने इंटर मिलान को 1-0 से हराया जिससे वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। एस्टन विला ने लीपज़िग को 3-2 से हराया और वह तीसरे स्थान पर है।  

धान की सही कीमत से किसानों के जीवन में खुशहाली : सुबसो राजवाड़े

कोरिया, छत्तीसगढ़ सरकार की नई धान खरीदी नीति ने किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य देकर एक नई उम्मीद दी है। जूनापारा सरडी की किसान श्रीमती सुबसो राजवाड़े ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें कभी कल्पना भी नहीं थी कि एक दिन प्रदेश में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिलेगा। खेती की जिम्मेदारी और सरकार की सहूलियत पति अमर साय राजवाड़े के निधन के बाद खेती-किसानी की पूरी जिम्मेदारी उठाने वाली श्रीमती सुबसो इस साल 53 क्विंटल धान बेचने धान खरीदी केंद्र पहुंचीं। उन्होंने बताया, ’’धान खरीदी केंद्र में हमाली और बोरी की व्यवस्था बेहतर है। कर्मचारी सहयोगी हैं, और किसी तरह की पैसे की मांग नहीं की जाती। इससे हमें बिना किसी परेशानी के अपनी फसल बेचने का मौका मिला’’ राशि का सही उपयोग करेगीं किसान धान बिक्री से प्राप्त राशि के बारे में उन्होंने कहा, ’’इस पैसे का उपयोग खेती के कामों में करूंगी और कुछ राशि बच्चों के भविष्य के लिए जमा करूंगी। ’’उन्होंने इस नीति को किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बताया। किसान के बेटे ने किया किसानों का सम्मान श्रीमती सुबसो ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कहा, ’’मुख्यमंत्री खुद किसान हैं। यही वजह है कि वे हमारी जरूरतों और समस्याओं को समझते हैं। उनकी नेतृत्व में किसानों को धान की सही कीमत दिलाने के लिए जो कदम उठाए गए हैं, उससे किसानों की जिंदगी में सुखद बदलाव आया है। सही कीमत से जीवन में सुखद बदलाव श्रीमती सुबसो ने कहा, ’’किसानों का जीवन खेती-बाड़ी से जुड़ा होता है। सही खरीदी और सही कीमत मिलने से आर्थिक तंगी कम होती है और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है’’ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी नीति न केवल आर्थिक विकास का आधार बन रही है, बल्कि किसानों के जीवन में विश्वास और समृद्धि की नई रोशनी भी ला रही है।

PNB में बिना Exam नौकरी पाने का मौका, बस पूरी करी होगी ये शर्तें, 100000 है मंथली सैलरी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक ने साइकोलॉजिस्ट और महिला साइकोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए भर्तियां निकाली है. जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पंजाब नेशनल बैंक भर्ती 2024 के जरिए जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे 16 दिसंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी बैंक में काम करने के इच्छुक हैं, तो आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें. पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने की क्या है आयु सीमा पंजाब नेशनल बैंक के इस भर्ती के माध्यम से जो कोई भी आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु 69 वर्ष होनी चाहिए. क्योंकि पैनल में शामिल साइकोलॉजिस्ट की अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित की गई है. पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने की शैक्षणिक योग्यता बैंक में नौकरी पाने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से साइकोलॉजिस्ट में पोस्ट ग्रेजुएट (M.A.) की डिग्री होनी चाहिए. पीएचडी या एम.फिल धारकों को वरीयता दी जाएगी. काउंसलिंग थेरेपी, विशेष रूप से CBT (कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी) में सर्टिफिकेशन रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी. साथ ही संबंधित क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए. पंजाब नेशनल बैंक में चयन होने पर मिलेगी सैलरी जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन पंजाब नेशनल बैंक के इस भर्ती के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 100,000 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा. यह एक समेकित वेतन होगा और इसमें किसी प्रकार के अतिरिक्त भत्ते/सुविधाएं शामिल नहीं होंगी. पंजाब नेशनल बैंक में ऐसे होगा चयन पंजाब नेशनल बैंक के इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने 16-20 दिसंबर तक विधानसभा के आसपास प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाया, जाने क्यों

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार को 1 साल पूरा होने पर जहां सरकार जश्न मना रही है, वहीं विपक्ष आंदोलन की तैयारी कर रहा है. कांग्रेस ने 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश की विधानसभा के घेराव की तैयारी तेजी से शुरू कर दी है. इसी बीच भोपाल पुलिस कमिश्नर विधानसभा के चतुर्थ सत्र प्रारंभ होने को लेकर 16 से 20 दिसंबर तक विधानसभा भवन के आसपास प्रदर्शन, धरना आदि को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया है. भोपाल पुलिस कमिश्नर की ओर से 10 दिसंबर को धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत एक आदेश जारी किया है. यह आदेश 16 दिसंबर से शुरू हो रही विधानसभा को लेकर जारी किया गया है. इसमें लोक शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र की ओर से जारी किए गए आदेश में सार्वजनिक स्थान पर पांच अथवा पांच से अधिक लोगों की भीड़ गैरकानूनी समझी जाएगी. सभा आयोजित करने की नहीं रहेगी अनुमति इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी धरना या प्रदर्शन में भाग नहीं लगा और सभा आयोजित करने की अनुमति नहीं रहेगी. इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शस्त्र,  लाठी, डंडा, भाला, पत्थर, चाकू या अन्य धारदार हथियार लेकर नहीं चल सकेगा. इस आदेश को कांग्रेस अपने आंदोलन से जोड़कर देख रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक पुलिस भले ही आदेश जारी कर रही हो मगर कांग्रेस का प्रदर्शन विफल नहीं होगा. 5 किलोमीटर की परिधि में यातायात आवागमन प्रतिबंधित पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक यह आदेश 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक अथवा विधानसभा सत्र स्थापित होने तक लागू रहेगा. इस दौरान विधानसभा परिसर के 5 किलोमीटर की परिधि में ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली, बैलगाड़ी आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इन स्थानों पर आदेश का पूरी तरह पालन भोपाल के लिली टॉकीज़ से 7 बटालियन, एयरटेल तिराहे से रोशनपुर मार्ग,  बाणगंगा से जनसंपर्क कार्यालय से राज भवन, ओल्ड विधानसभा मार्ग पर पुलिस आयुक्त के आदेश का पूरी तरह पालन होगा. इसके अलावा स्लॉटर हाउस रोड, पॉलिटेक्निक रोड, दूरदर्शन रोड, भारत भवन मार्ग, मुख्यमंत्री निवास, नवीन विधानसभा से राजभवन, विधायक विश्राम गृह पहुंच मार्ग,  नवीन विधानसभा पहुंच मार्ग आदि क्षेत्र में भी आदेश का पूरी तरह पालन कराया जाएगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet